लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उलान बतोर

सूची उलान बतोर

उलान बतोर का विहंगम दृश्य, २००९ में उलान बतोर या उलान बातार (Ulan Bator) मंगोलिया का सबसे बड़ा शहर और राजधानी है। यह शहर किसी राज्य या प्रान्त का हिस्सा ना हो कर एक स्वतंत्र नगरपालिका है। उलान बतोर उत्तरी-मध्य मंगोलिया में एक घाटी में तूल नदी के किनारे स्थित है। यह देश का आर्थिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक केंद्र है। यह मंगोलिया के सड़क जाल का केंद्र है और पार-साइबेरियाई रेलमार्ग एवं चीनी रेल प्रणाली से भी जुड़ा है। इस शहर की स्थापना १६३९ में बौद्ध मठ केन्द्र के रूप में हुई और १७७८ में यह अपने वर्तमान स्थान पर स्थापित हो गया। .

22 संबंधों: एरदेनेत, तूल नदी, तोव प्रांत, दरख़ान (शहर), दरख़ान-ऊल प्रांत, दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र, नालाइख, पूर्वी एशिया के नगर, बगन्नूर, भारत 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में, भारत के राजनयिक मिशनों की सूची, मंगोलिया, मंगोलिया के प्रांत, मंगोलिया के शहर, यूटीसी+०७:००, विजयदेव नारायण साही, ख़ानगई पर्वत, 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में फिनलैंड, 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में बुल्गारिया, 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में जॉर्जिया, 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में वेनेजुएला, 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में उत्तर कोरिया

एरदेनेत

एरदेनेत (मंगोल: Эрдэнэт, अंग्रेज़ी: Erdenet) मंगोलिया का तीसरा सबसे बड़ा शहर है और उस देश के ओरख़ोन प्रान्त की राजधानी है। प्रशासनिक दृष्टि से यह मंगोलिया में एक सुम (ज़िले) का दर्जा रखता है और इसका औपचारिक नाम 'बयन ओएनदोर' (Баян-Өндөр, Bayan-Öndör) है। एरदेनेत नगर देश के उत्तरी भाग में सेलेन्गा नदी और ओरख़ोन नदी के बीच की घाटी में बसा हुआ है, और राष्ट्रीय राजधानी उलान बतोर से २४१ किमी पश्चिमोत्तर में स्थित है। .

नई!!: उलान बतोर और एरदेनेत · और देखें »

तूल नदी

गोरख़ी-तेरेल्ज​ राष्ट्रीय उद्यान से गुज़रती तूल नदी तूल नदी (मंगोल: Туул гол, तूल गोल; अंग्रेज़ी: Tuul River) मंगोलिया के उत्तरी भाग में बहने वाली एक प्रमुख नदी है जिसे मंगोल लोग एक पवित्र नदी मानते हैं। इसे पुराने ज़माने में 'तोला नदी' (Tola) भी कहा जाता था और 'तूल' शब्द का अर्थ मंगोल भाषा में 'पानी में चलना' होता है। इस ७०४ किमी लम्बी नदी का ज़िक्र 'मंगोलों का गुप्त इतिहास' नामक इतिहास-ग्रन्थ में हुआ था। मंगोल लोग इस अक्सर 'ख़तन तूल' यानि 'रानी तूल' बुलाते हैं। इसके जलसम्भर का क्षेत्रफल ४९,८४० वर्ग किमी है।, World Bank, World Bank Publications, 2010, ISBN 978-0-8213-8126-7,...

नई!!: उलान बतोर और तूल नदी · और देखें »

तोव प्रांत

तोव (मंगोल: Төв; अंग्रेज़ी: Töv) मंगोलिया के मध्य में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है। मंगोल भाषा में भी 'तोव' का अर्थ 'केन्द्र' होता है। मंगोलिया की राष्ट्रीय राजधानी, उलान बतोर, भी भौगोलिक रूप से इस प्रांत के बीच में स्थित है लेकिन उसे प्रशासनिक रूप से इस प्रांत से अलग एक संघीय नगर के रूप में प्रशासित किया जाता है।, Michael Kohn, Lonely Planet, 2008, ISBN 978-1-74104-578-9 प्रांत की सबसे महत्वपूर्ण नदी तूल नदी है जो उलान बतोर से गुज़र कर ओरख़ोन नदी में शामिल हो जाती है। .

नई!!: उलान बतोर और तोव प्रांत · और देखें »

दरख़ान (शहर)

दरख़ान (मंगोल: Дархан) मंगोलिया का एक शहर है। यह दरख़ान-ऊल प्रान्त की राजधानी है और इसकी स्थापना सन् १९६१ में राष्ट्रीय राजधानी, उलान बतोर, में भीड़ कम करने के लिये हुई थी। मंगोल भाषा में दरख़ान का अर्थ 'लोहार' होता है। इस नगर का निर्माण सोवियत संघ की भारी साहयता के साथ किया गया था और इसके ध्येय मंगोलिया के उत्तरी भाग में औद्योगिक केन्द्र बनना था। आज भी यह नगर रूस के समीप होने के कारण एक छोटे रूसी समुदाय का घर है। .

नई!!: उलान बतोर और दरख़ान (शहर) · और देखें »

दरख़ान-ऊल प्रांत

दरख़ान-ऊल (मंगोल: Дархан-Уул; अंग्रेज़ी: Bayankhongor) मंगोलिया के उत्तरी भाग में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है। यह पूरी तरह सेलेंगे प्रांत से घिर हुआ है और १९९४ तक उसी प्रांत का हिस्सा हुआ करता था।, Alan J.K. Sanders, Scarecrow Press, 2010, ISBN 9780810874527 राष्ट्रीय राजधानी ऊलानबातर के बाद यह देश का दूसरा सबसे बड़ा ओद्योगिक केन्द्र है। .

नई!!: उलान बतोर और दरख़ान-ऊल प्रांत · और देखें »

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (Association of Southeast Asian Nations) दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र का संगठन है जिसका लक्ष्य सदस्य राष्ट्रों के मध्य आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, सांस्कृतिक विकास तथा क्षेत्रीय शांति को बढ़ावा देना है। आसियान के 10 सदस्य राष्ट्र, एक उम्मीद्वार राष्ट्र तथा एक पर्यवेक्षक राष्ट्र है। आसियान की स्थापना 8 अगस्त 1967 में पाँच सदस्यों के साथ की गयी थी: इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपीन्स, सिंगापुर तथा थाईलैंड। .

नई!!: उलान बतोर और दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र · और देखें »

नालाइख

मंगोलिया (मंगोलियाई भाषा:Налайх) मंगोलिया का शहर है। इस जिले का मुख्यालय उलान बटोर है। इस शहर का कुल क्षेत्रफल 23,600 वर्ग किलोमीटर है। इस शहर की जनसंख्या 27,297 (गणना वर्ष २००६ अनुसार) है। .

नई!!: उलान बतोर और नालाइख · और देखें »

पूर्वी एशिया के नगर

इस लेख के लिए निम्नलिखित देशों को पूर्वी एशिया में माना गया है.

नई!!: उलान बतोर और पूर्वी एशिया के नगर · और देखें »

बगन्नूर

मंगोलिया (मंगोलियाई भाषा:Багануур) मंगोलिया का शहर है। इस जिले का मुख्यालय उलान बटोर है। इस शहर का कुल क्षेत्रफल 21,100 वर्ग किलोमीटर है। इस शहर की जनसंख्या 25,731 (गणना वर्ष २००६ अनुसार) है। .

नई!!: उलान बतोर और बगन्नूर · और देखें »

भारत 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में

भारत 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक रियो डी जनेरियो, ब्राज़िल, 5 से 21 अगस्त, 2016 में पदक की होड़ में है। भारतीय एथलीटों ने 1920 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के बाद से हर ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भाग लिया है। .

नई!!: उलान बतोर और भारत 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में · और देखें »

भारत के राजनयिक मिशनों की सूची

यह भारत के राजनयिक मिशनों की सूची है। भारत का आपेक्षित रूप से एक विशाल राजनयिक समाज (तंत्र) है जो इसके विश्व में सम्बंधों को दर्शाता है और विशेष रूप से पड़ोसी क्षेत्रों: मध्य एशिया, मध्य पूर्व, पूर्वी अफ्रीका, दक्षिण पूर्व एशिया और भारतीय उपमहाद्वीप में सम्बंधों को प्रतिबिम्बित करता है। इसके अलावा कैरिबियाई और प्रशान्त महासागरीय क्षेत्रों में भी जहाँ ऐतिहासिक रूप से प्रवासी भारतीय रहते हैं, भारत के मिशन मौजूद हैं। राष्ट्रमण्डल देश के रूप में, अन्य राष्ट्रकुल सदस्य राष्ट्रों की राजधानियों में भी भारतीय राजनयिक मिशन उच्च आयोगों के रूप में स्थापित हैं। राष्ट्रकुल देशों के अन्य नगरों में स्थित अपने वाणिज्य दूतावासों को भारत में "सहायक उच्च आयोग" कहा जाता है। .

नई!!: उलान बतोर और भारत के राजनयिक मिशनों की सूची · और देखें »

मंगोलिया

मंगोलिया (मंगोलियन: Монгол улс) पूर्व और मध्य एशिया में एक भूमि से घिरा (लेंडलॉक) देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में रूस, दक्षिण, पूर्वी और पश्चिमी में चीन से मिलती हैं। हालांकि, मंगोलिया की सीमा कज़ाख़िस्तान से नहीं मिलती, लेकिन इसकी सबसे पश्चिमी छोर कज़ाख़िस्तान के पूर्वी सिरे से केवल 24 मील (38 किमी) दूर है। देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर उलान बाटोर है, जहां देश की लगभग 38% जनसंख्या निवास करती है। मंगोलिया में संसदीय गणतंत्र है। .

नई!!: उलान बतोर और मंगोलिया · और देखें »

मंगोलिया के प्रांत

मंगोलिया के अइमग (प्रांत) मंगोलिया के प्रांतों को अइमग कहा जाता है। इस सारणी में मंगोलिया के प्रांत दिए हैं। उन प्रांतों के नाम के साथ में उनके मुख्यालय भी दिए हैं। .

नई!!: उलान बतोर और मंगोलिया के प्रांत · और देखें »

मंगोलिया के शहर

यह मंगोलिया में शहरों की सूची है। इस सारणी में वे शहर दिए हैं, जिनकी जनसंख्या 7,500 से अधिक है। उन शहरों के नाम साथ में मंगोलियाई भाषा में भि दिए हैं। इनकी जनसंख्या ५ जनवरी, २००० और २००६ के जनसंख्या अनुमान पर आधारित है। * - शहर proper, नालाइख, बागान्नूर, बागाखंगाई सम्मिलित नहीं। .

नई!!: उलान बतोर और मंगोलिया के शहर · और देखें »

यूटीसी+०७:००

यूटीसी+07 (UTC+07:00) यूटीसी से ७ घम्टे आगे का एक समय मंडल है जो ग्रीनविच मानक समय में ७ घंटे जोडने पर आता है। आईएसओ ८६०१ के अनुसार इसे यूं लिखते हैं.

नई!!: उलान बतोर और यूटीसी+०७:०० · और देखें »

विजयदेव नारायण साही

विजयदेव नारायण साही हिंदी साहित्य के नयी कविता दौर के प्रसिद्ध कवि, एवं आलोचक हैं। वे तीसरा सप्तक के कवियों में शामिल थे। जायसी पर केन्द्रित उनका व्यवस्थित अध्ययन एवं नयी कविता के अतिरिक्त विभिन्न साहित्यिक तथा समसामयिक मुद्दों पर केन्द्रित उनके आलेख उनकी प्रखर आलोचकीय क्षमता के परिचायक हैं। .

नई!!: उलान बतोर और विजयदेव नारायण साही · और देखें »

ख़ानगई पर्वत

मध्य मंगोलिया में स्थित ख़ानगई पर्वत ख़ानगई पर्वतों के बीच तेरख़िइन त्सगाआन झील ख़ानगई पर्वत (मंगोल: Хангайн нуруу, अंग्रेज़ी: Khangai Mountains) मध्य मंगोलिया में स्थित एक पर्वत शृंखला है। यह मंगोलिया की राजधानी उलान बतोर से लगभग ४०० किमी पश्चिम पर स्थित है। ख़ानगई के पहाड़ अल्ताई पर्वतों से पूर्व में और सायन पर्वतों से दक्षिण की तरफ़ हैं। ५०० किमी तक चलने वाली ख़ानगई शृंखला का सबसे ऊँचा पहाड़ लगभग ४,००० मीटर लम्बा ओतगोनतेंगर (Отгонтэнгэр, Otgontenger) है। इन पहाड़ों से ओरख़ोन, सेलेंगे, इदर और ज़वख़ान नदियाँ निकलती हैं और इसी क्षेत्र में ओरोग और बोओन झीलें भी स्थित हैं। पश्चिम में यह पर्वत ख़त्म होते हैं और महान झील द्रोणी शुरू होती है।, Alan J. K. Sanders, Scarecrow Press, 2010, ISBN 978-0-8108-6191-6,...

नई!!: उलान बतोर और ख़ानगई पर्वत · और देखें »

2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में फिनलैंड

फिनलैंड निर्धारित है में प्रतिस्पर्धा करने के लिए 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में रियो डी जनेरियो, ब्राज़िल, 5 से 21 अगस्त, 2016.

नई!!: उलान बतोर और 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में फिनलैंड · और देखें »

2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में बुल्गारिया

बुल्गारिया में होनी है में प्रतिस्पर्धा करने के लिए 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में रियो डी जनेरियो, ब्राज़िल, 5 से 21 अगस्त, 2016.

नई!!: उलान बतोर और 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में बुल्गारिया · और देखें »

2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में जॉर्जिया

जॉर्जिया निर्धारित है में प्रतिस्पर्धा करने के लिए 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में रियो डी जनेरियो, ब्राज़िल, 5 से 21 अगस्त, 2016.

नई!!: उलान बतोर और 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में जॉर्जिया · और देखें »

2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में वेनेजुएला

वेनेजुएला निर्धारित है में प्रतिस्पर्धा करने के लिए 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में रियो डी जनेरियो, ब्राज़िल, 5 से 21 अगस्त, 2016.

नई!!: उलान बतोर और 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में वेनेजुएला · और देखें »

2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया के प्रतिनिधियों में रियो 2016 ओलंपिक गांव उत्तर कोरिया प्रतिस्पर्धा है पर 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में रियो डी जनेरियो, ब्राज़िल, 5 से 21 अगस्त, 2016.

नई!!: उलान बतोर और 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में उत्तर कोरिया · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ऊलानबातर, उलान बातर, उलान बातार, उलान बाटोर, उलान बटोर, उलानबटोर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »