लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उपनदी

सूची उपनदी

बाल्टिक सागर में जाने वाली रेगा नदी (Rega) और उसमें विलय होने वाली उपनदियाँ उपनदी या सहायक नदी ऐसे झरने या नदी को बोलते हैं जो जाकर किसी मुख्य नदी में विलय हो जाती है। उपनदियाँ सीधी किसी सागर या झील में जाकर नहीं मिलतीं। कोई भी मुख्य नदी और उसकी उपनदियाँ एक जलसम्भर क्षेत्र बनती हैं जहाँ का पानी उपनदियों के ज़रिये मुख्य नदी में एकत्रित होकर फिर सागर में विलय हो जाता है। इसका एक उदाहरण यमुना नदी है, जो गंगा नदी की एक उपनदी है। प्रयाग में विलय के बाद यमुना का पानी गंगा में मिल जाता है और उस से आगे सिर्फ मुख्य गंगा नदी ही चलती है।, John Oberlin Harris,...

54 संबंधों: चम्बल नदी, टोंस नदी, तातारस्तान, त्सराप नदी, दिबांग नदी, द्रांग द्रुंग हिमानी, नारीन, नालाकंकर हिमाल, पामीर नदी, पंज नदी, पुनपुन नदी, पेच नदी, बरितो नदी, बरगुज़ीन नदी, मर्तापुरा नदी, मानेर नदी, मुज़ार्त नदी, मेनमेचो झील, येनिसेय नदी, रंगीत नदी, लिद्दर नदी, लियाओ नदी, ल्हाग्बा ला, शिमशाल, शिआंग नदी, सदिया, सिन्द नदी, सिन्धु नदी, सिंधु जल समझौता, सोबात नदी, हसदेव नदी, ज़ंस्कार नदी, घग्गर-हकरा नदी, वाल नदी, वाख़ान नदी, वख़्श नदी, वू नदी (यांग्त्से नदी की उपनदी), वोल्टा नदी, खोरात पठार, गिलगित नदी, गंगा नदी, गोदावरी नदी, आश्कूनू भाषा, इबोला वायरस, कतुन नदी, काबुल नदी, किबिथू, कृष्णा नदी, केन नदी, कोकचा नदी, ..., अनम्ब्रा राज्य, अलाय पर्वत शृंखला, अंगारा नदी, उत्तर क़ज़ाख़स्तान प्रांत सूचकांक विस्तार (4 अधिक) »

चम्बल नदी

चंबल नदी मध्य भारत में यमुना नदी की सहायक नदी है। यह नदी "जानापाव पर्वत " महू से निकलती है। इसका प्राचीन नाम "चरमवाती " है। इसकी सहायक नदिया शिप्रा, सिंध, कलिसिन्ध, ओर कुननों नदी है। यह नदी भारत में उत्तर तथा उत्तर-मध्य भाग में राजस्थान तथा मध्य प्रदेश के धार,उज्जैन,रतलाम, मन्दसौर भीँड मुरैनाआदि जिलो से होकर बहती है। यह नदी दक्षिण मोड़ को उत्तर प्रदेश राज्य में यमुना में शामिल होने के पहले राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच सीमा बनाती है। इस नदी पर चार जल विधुत परियोजना चल रही है। 01 गांधी सागर 02 राणा सागर 03 जवाहर सागर 04 कोटा वेराज (कोटा)। प्रसिद्ध चूलीय जल प्रपातचंबल नदी (कोटा) मे है। यह एक बारहमासी नदी है। इसका उद्गम स्थल जानापाव की पहाडी(मध्य प्रदेश) है। यह दक्षिण में महू शहर के, इंदौर के पास, विंध्य रेंज में मध्य प्रदेश में दक्षिण ढलान से होकर गुजरती है। चंबल और उसकी सहायक नदियां उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र के नाले, जबकि इसकी सहायक नदी, बनास, जो अरावली पर्वतों से शुरू होती है इसमें मिल जाती है। चंबल, कावेरी, यमुना, सिन्धु, पहुज भरेह के पास पचनदा में, उत्तर प्रदेश राज्य में भिंड और इटावा जिले की सीमा पर शामिल पांच नदियों के संगम समाप्त होता है। .

नई!!: उपनदी और चम्बल नदी · और देखें »

टोंस नदी

टोंस नदी यमुना की सहायक नदी है। यह हर-की-दून घाटी से निकलती है तथा कालसी में यमुना नदी में मिलती है। कर्मनाशा नदी तथा रूपिन नदी मिल करके टोंस नदी बनती है। मोरी से त्यूनी तक टोंस नदी में रैफ्टिंग होती है। टोंस एवं यमुना नदियों के बीच का संपूर्ण क्षेत्र महाभारत की किंवदन्तियों से जुड़ा है। .

नई!!: उपनदी और टोंस नदी · और देखें »

तातारस्तान

तातारस्तान का नक़्शा तातारस्तान गणतंत्र (रूसी: Респу́блика Татарста́н, रेस्पुब्लिका तातारस्तान; तातार: Татарстан Республикасы, तातारस्तान रेस्पुब्लिकासी; अंग्रेज़ी: Tatarstan Republic) या तातारिया (Тата́рия, Tatariya) रूस का एक संघीय खंड है जो उस देश की प्रशन प्रणाली में गणतंत्र का दर्जा रखता है। यह रूस के वोल्गा संघीय विभाग का हिस्सा है। तातारस्तान की राजधानी काज़ान है जो रूस के सबसे बड़े और सबसे समृद्ध शहरों में से एक है और इसे कभी-कभी 'रूस की तीसरी राजधानी' भी कहा जाता है। इस गणतंत्र का नाम तातार लोगों पर पड़ा है जो यहाँ के मूल निवासी हैं, हालांकि यहाँ रूसी और अन्य जातियों के भी बहुत लोग रहते हैं। .

नई!!: उपनदी और तातारस्तान · और देखें »

त्सराप नदी

त्सराप नदी, जिसे लद्दाख़ी भाषा में त्सराप चु कहा जाता है, भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के लद्दाख़ खण्ड के ज़ंस्कार क्षेत्र में बहने वाली एक १८२ किमी लम्बी नदी का नाम है। यह ज़ंस्कार नदी की एक उपनदी है, जो स्वयं सिन्धु नदी की एक उपनदी है। .

नई!!: उपनदी और त्सराप नदी · और देखें »

दिबांग नदी

दिबांग नदी ब्रह्मपुत्र नदी की एक उपनदी है जो भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश राज्यों में बहती है। .

नई!!: उपनदी और दिबांग नदी · और देखें »

द्रांग द्रुंग हिमानी

द्रांग द्रुंग हिमानी (Drang-Drung Glacier) या दुरुंग द्रुंग हिमानी (Durung Drung Glacier) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के लद्दाख़ क्षेत्र के कर्गिल ज़िले में स्थित एक हिमानी है। यह हिमालय की ज़ंस्कार पर्वतमाला में कर्गिल-ज़ंस्कार राजमार्ग पर स्थित पेन्सी ला नामक पहाड़ी दर्रे के पास उत्पन्न होती है और डोडा नदी (स्तोद नदी) का स्रोत है। डोडा नदी आगे चलकर ज़ंस्कार नदी की एक मुख्य उपनदी बनती है, जो स्वयं सिन्धु नदी की एक उपनदी है। लद्दाख़ में काराकोरम से बाहर यह सियाचिन हिमानी के बाद दूसरी सबसे बड़ी हिमानी है। .

नई!!: उपनदी और द्रांग द्रुंग हिमानी · और देखें »

नारीन

नारीन बाज़ार नारीन(किरगिज़: Нарын, अंग्रेज़ी: Naryn) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का एक शहर है और उस राष्ट्र के नारीन प्रांत की राजधानी भी है। यह नारीन नदी के किनारे बसा हुआ है जो प्रसिद्ध सिर दरिया की एक प्रमुख उपनदी है और शहर से गुज़रते हुए एक आकर्षक तंग घाटी बनाती है। इस शहर में दो क्षेत्रीय संग्रहालय, एक आकर्षक मस्जिद, एक 'हाकिमयत' नामक सरकारी कार्यालय और कुछ यात्रियों के ठहरने के होटल हैं लेकिन इनके अलावा यह एक छोटा सा शहर है।, Bradley Mayhew, pp.

नई!!: उपनदी और नारीन · और देखें »

नालाकंकर हिमाल

नालाकंकर हिमाल (Nalakankar Himal) हिमालय की एक छोटी उपश्रेणी है जो दक्षिणी तिब्बत और पश्चिमोत्तरी नेपाल में मानसरोवर झील से दक्षिण में स्थित है। इसकी दक्षिणी सीमा हुमला करनाली नदी है, जो करनाली नदी की एक उपनदी है और नालाकंकर हिमाल को दक्षिण में गुरंस हिमाल और दक्षिणपूर्व में कुमाऊँ क्षेत्र से अलग करती है। नालाकंकर हिमाल का सर्वोच्च शिखर 7,694 मीटर (25,243 फ़ुट) ऊँचा गुरला मन्धाता है। .

नई!!: उपनदी और नालाकंकर हिमाल · और देखें »

पामीर नदी

वाख़ान गलियारे का नक़्शा जिसमें पामीर नदी और ज़ोरकुल सरोवर देखे जा सकते है पामीर नदी (फ़ारसी:, दरिया-ए-पामीर) ताजिकिस्तान और अफ़्ग़ानिस्तान की एक नदी है। यह पंज नदी की एक उपनदी है। यह ताजिकिस्तान के सुदूर पूर्वी कोहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रान्त में पामीर पर्वतों की हिमानियों (ग्लेशियर) में उत्पन्न होती है। इसका मुख्य स्रोत ज़ोरकुल सरोवर माना जाता है। यहाँ से आगे इसके मार्ग को अफ़्ग़ानिस्तान के वाख़ान गलियारे की उत्तरी सरहद और ताजिकिस्तान और अफ़्ग़ानिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा माना जाता है। अफ़्ग़ानिस्तान के लंगर और क़िला-ए-पंज नामक गाँवों के पास इसका विलय वाख़ान नदी से होता है और इस संगम के बाद यह पंज नदी के नाम से जानी जाती है।, World Bank Publications, ISBN 978-0-8213-5890-0 .

नई!!: उपनदी और पामीर नदी · और देखें »

पंज नदी

अफ़्ग़ानिस्तान और ताजिकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा का एक बड़ा हिस्सा पांज नदी को माना जाता है पांज नदी या पंज नदी (ताजिकी: Панҷ) मध्य एशिया में स्थित एक नदी है जो आमू दरिया की एक उपनदी भी है। यह नदी १,१२५ किमी लम्बी है। अफ़्ग़ानिस्तान और ताजिकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा का एक बड़ा हिस्सा इसी नदी इसी नदी को माना जाता है। पांज नदी पूर्वी अफ़्ग़ानिस्तान में क़िला-ए-पंजेह गाँव के पास वाख़ान नदी और पामीर नदी के विलय से बनती है। फिर यह पश्चिम चलती है और आगे चलकर वख़्श नदी से मिल जाती है, जिसके बाद इन्हें अमु दरिया के नाम से जाना जाता है।, Reuel R. Hanks, ABC-CLIO, 2010, ISBN 978-0-313-35422-9,...

नई!!: उपनदी और पंज नदी · और देखें »

पुनपुन नदी

पुनपुन भारत के बिहार राज्य में बहने वाली गंगा की एक सहायक नदी है। मध्य बिहार की पहाड़ियों से निकलने वाली यह नदी पटना की पूर्वी सीमा बनाती है। .

नई!!: उपनदी और पुनपुन नदी · और देखें »

पेच नदी

पेच नदी (Pech River;, दरिया-ए-पेच) पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में स्थित एक नदी है। यह नूरिस्तान प्रान्त के मध्य भाग में हिन्दु कुश पर्वतों की बर्फ़ और हिमानियों (ग्लेशियरों) से शुरु होकर दक्षिण-दक्षिणपूर्व दिशा में कुनर प्रान्त में प्रवेश करती है और प्रान्तीय राजधानी असदाबाद के पास कुनर नदी में विलय हो जाती है।, David B. Edwards, pp.

नई!!: उपनदी और पेच नदी · और देखें »

बरितो नदी

बरितो नदी दक्षिणपूर्वी एशिया के बोर्नियो द्वीप पर इण्डोनेशिया के दक्षिण कालिमंतान प्रान्त में स्थित एक नदी है। ८९० किमी लम्बी यह नदी मूलर पर्वतमाला से उभरती है और बंजरमासीन शहर से गुज़रती हुई जावा सागर में बह जाती है। इसी के किनारे रहने वाले डायक लोगों का उपसमुदाय ऐसी भाषा बोलता है जो हिन्द महासागर मे सैंकड़ो मील दूर स्थित माडागास्कर द्वीप की मालागासी भाषा से सबसे अधिक समानता रखती है, जिस से इतिहासकार अनुमान लगाते हैं कि इसी क्षेत्र से तीसरी से दसवी सदी ईसवी में डायक लोग जाकर माडागास्कर में बसे और मालागासी लोगों के पूर्वज बने। बरितो नदी की मुख्य उपनदी मर्तापुरा नदी है जिसका संगम बरितो नदी से बंजरमासीन में होता है। .

नई!!: उपनदी और बरितो नदी · और देखें »

बरगुज़ीन नदी

बरगुज़ीन नदी (रूसी: Баргузи́н; अंग्रेज़ी: Barguzin) रूस के साइबेरिया क्षेत्र के बुर्यातिया गणतंत्र की एक प्रमुख नदी है। यह 480 किमी लम्बी नदी बयकाल झील के बरगुज़ीन नामक भाग में ख़ाली हो जाती है। सेलेन्गा नदी और ऊपरी अंगारा नदी के बाद बयकाल झील में जल ले जाने वाली यह तीसरी सबसे बड़ी नदी है। इसका जलसम्भर क्षेत्र 21,000 वर्ग किमी है और बयकाल से लेकर उस से 204 किमी ऊपर तक इस नदी पर नावी यातायात चलता है। इसकी मुख्य उपनदियाँ गागरा, अरगादा, इना और उल्युन नदियाँ हैं।, Mark Brazil, pp.

नई!!: उपनदी और बरगुज़ीन नदी · और देखें »

मर्तापुरा नदी

मर्तापुरा नदी (इण्डोनेशियाई: Sungai Martapura, अंग्रेज़ी: Martapura River) दक्षिणपूर्वी एशिया के बोर्नियो द्वीप पर इण्डोनेशिया के दक्षिण कालिमंतान प्रान्त में स्थित एक नदी है। यह बरितो नदी की मुख्य उपनदी है और बंजरमासीन शहर के पास इसका उस नदी में विलय हो जाता है, जिसके बाद बरितो नदी जावा सागर में बह जाती है। .

नई!!: उपनदी और मर्तापुरा नदी · और देखें »

मानेर नदी

मानेर नदी (तेलुगु: మానేరు) भारत की गोदावरी नदी की एक उपनदी है। यह तेलंगाना राज्य में बहती है और उस राज्य में करीमनगर को पीने का पानी प्रदान करती है। इसका अधिकांश भाग पूर्वोत्तरी दिशा में बहता है। मानेर नदी की स्वयं तीन मुख्य उपनदियाँ हैं जो इसमें जल विलय करती हैं: मारुवंचा वागु, आरावागु और बोगुला वागु। .

नई!!: उपनदी और मानेर नदी · और देखें »

मुज़ार्त नदी

तारिम नदी के जलसम्भर क्षेत्र के इस नक़्शे में मुज़ार्त / मुज़ात नदी का मार्ग भी देखा जा सकता है मुज़ार्त नदी (उईग़ुर:, मुज़ार्त दरियासी; अंग्रेज़ी: Muzart River; चीनी: 木扎尔特河), जिसे कभी-कभी मुज़ात नदी भी कहते हैं, जनवादी गणतंत्र चीन द्वारा नियंत्रित शिंजियांग प्रान्त के आक़्सू विभाग में बहने वाली एक नदी का नाम है। यह तारिम नदी की एक उपनदी है और उसमें बाई तरफ़ से विलय होती है। २०वीं सदी की शुरुआत के कुछ स्रोतों में इसका नाम शाह यार दरिया भी मिलता है। .

नई!!: उपनदी और मुज़ार्त नदी · और देखें »

मेनमेचो झील

मेनमेचो झील (Menmecho Lake) भारत के सिक्किम राज्य के पूर्व सिक्किम ज़िले में स्थित एक पर्वतीय झील है। पास ही स्थित त्सोंगमो झील से यह लगभग २० किमी की दूरी पर है, जबकि इसकी दूसरी तरफ़ आगे चलकर तिब्बत की चुम्बी घाटी को भारत से जोड़ने वाला प्रसिद्ध जेलेप ला दर्रा पड़ता है। मेनमेचो झील से रंगपो चू नामक नदी निकलती है जो तीस्ता नदी की एक महत्वपूर्ण उपनदी है। झील को पानी गर्मियों में पिघलती हुई बर्फ़ से और वर्षाऋतु में मॉनसून की बारिशों से मिलता है। मेनमेचो में ट्राउट मछली की भरमार है और स्थानीय लोग इसे अक्सर पकड़ते हैं।, pp.

नई!!: उपनदी और मेनमेचो झील · और देखें »

येनिसेय नदी

येनिसेय नदी का जलसम्भर, समेत बायकल झील के येनिसेय नदी (रूसी: Енисе́й, अंग्रेज़ी: Yenisei) उत्तरी एशिया के साइबेरिया क्षेत्र की एक महान नदी है जो आर्कटिक महासागर में विलय होने वाला दुनिया का सबसे बड़ा नदी-मंडल है। यह नदी मंगोलिया के सायन पर्वतों से शुरू होकर रूस में दाख़िल होती है और फिर उत्तर की तरफ़ हज़ारों किलोमीटर बहकर आर्कटिक महासागर के कारा सागर में बह जाती है। कुल मिलाकर यह ५,५३९ किमी लम्बी है। इसकी औसत गहराई १४ मीटर (४५ फ़ुट) है और सबसे ज़्यादा गहराई २४ मीटर (८० फ़ुट) है। कुल मिलाकर येनिसेय नदी के जलसम्भर का क्षेत्रफल २५,८०,००० वर्ग किमी है। अपने कुल पानी के बहाव के हिसाब से यह नदी विश्व की छठी सब से बड़ी नदी है।, Trevor Day, Richard Garratt, Infobase Publishing, 2006, ISBN 978-0-8160-5328-5,...

नई!!: उपनदी और येनिसेय नदी · और देखें »

रंगीत नदी

'रंगीत या 'रंगित टिस्टा नदी की सहायक नदी है, सिक्किम की जीवन रेखा समझी जानेवाली दो ही बड़ी नदियाँ हैं। रंगीत नदी पश्चिम बंगाल के टिस्टा बजार के समीप टिस्टा नदी से मिलती है। ६० मेगावाट का विद्युत उत्पादन भी इसी नदी में सिक्किम और पश्चिमी बंगाल की सीमा में एन एच पी सी द्वारा किया जाता है। .

नई!!: उपनदी और रंगीत नदी · और देखें »

लिद्दर नदी

लिद्दर नदी भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य की कश्मीर घाटी में बहने वाली एक ७३ किमी लम्बी नदी है। सिन्द नदी के बाद यह झेलम नदी की दूसरी सबसे बड़ी उपनदी है। .

नई!!: उपनदी और लिद्दर नदी · और देखें »

लियाओ नदी

लियाओ नदी मंडल का नक़्शा भीतरी मंगोलिया के तोंगलियाओ शहर में लियाओ नदी लियाओ नदी या लियाओ हे (辽河, लियाओ हे; Liao River) पूर्वोत्तरी चीन की मुख्य नदी है। इसकी कुल लम्बाई १,३४५ किमी है और चीन के लियाओनिंग प्रांत और लियाओदोंग प्रायद्वीप का नाम इसी नदी पर पड़ा है। .

नई!!: उपनदी और लियाओ नदी · और देखें »

ल्हाग्बा ला

ल्हाग्बा ला (Lhagba La) या ल्हाक्पा ला (Lhakpa La) हिमालय में एवरेस्ट पर्वत से 7 किमी पूर्वोत्तर में स्थित एक कोल (पहाड़ी दर्रा) है। यह 6,849 मीटर (22,470 फ़ुट) की ऊँचाई पर तिब्बत के शिगात्से विभाग मे स्थित है। इस कोल से कादा हिमानी आरम्भ होती है जो पिघलकर कादा नदी बनती है और अरुण नदी की एक महत्वपूर्ण उपनदी है। कोल की पश्चिमी ओर पूर्व रोंगबुक हिमानी आरम्भ होती है। .

नई!!: उपनदी और ल्हाग्बा ला · और देखें »

शिमशाल

शिमशाल (Shimshal) पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बलतिस्तान क्षेत्र के हुन्ज़ा-नगर ज़िले की गोजाल तहसील में स्थित एक गाँव है। यह ३,१०० मीटर की ऊँचाई पर बसा हुआ है और हुन्ज़ा वादी की सबसे ऊँची बस्ती है। शिमशाल गाँव में वाख़ी भाषा बोलने वाले लगभग २,००० लोग रहते हैं जो शिया धर्म की इस्माइली शाखा के अनुयायी हैं। यहाँ पहुँचना बहुत कठिन हुआ करता था लेकिन अक्टूबर २००३ के बाद पस्सू से यहाँ सड़क बनाकर इसे काराकोरम राजमार्ग से जोड़ दिया गया।, Lindsay Brown, Paul Clammer, Rodney Cocks, John Mock, pp.

नई!!: उपनदी और शिमशाल · और देखें »

शिआंग नदी

दोंगतिंग झील का जलसम्भर क्षेत्र जिसमें शिआंग नदी नीचे-दाएँ की तरफ़ गाढ़े पीले रंग के क्षेत्र में देखी जा सकती है शिआंग नदी (चीनी: 湘江, शिआंगजिआंग; अंग्रेज़ी: Xiang River) दक्षिणी चीन के हूनान और गुआंगशी प्रान्तों में चलने वाली एक नदी है जो यांग्त्से नदी की एक प्रमुख उपनदी भी है। यह ८५६ किमी लम्बी है जिसमें से ६७० किमी हूनान प्रान्त में पड़ते हैं। यह नदी गुआंगशी प्रान्त के हाईयांग पर्वत (海陽山, Haiyang Mountain) से शुरू होती है। यह ली नदी (漓江, Li River) से लिंगचू नहर (灵渠, Lingqu Canal) द्वारा जुड़ी हुई है। हूनान प्रान्त की राजधानी चांगशा इसी नदी के किनारे बसी हुई है। .

नई!!: उपनदी और शिआंग नदी · और देखें »

सदिया

सदिया (असमिया: শদিয়া) भारत के असम राज्य के पूर्वोत्तरी भाग में तिनसुकिया ज़िले में अरुणाचल प्रदेश की सीमा के समीप स्थित एक ऐतिहासिक स्थान है। यह सुतीया राजवंश की तीसरी राजधानी थी और इसकी स्थापना सन् १२४८ में सुतीया वंश के दूसरे राजा, रत्नध्वजपाल, ने की थी। यह सन् १५२४ तक राजधानी रही। यहाँ उस काल के कई खण्डहर मिलते हैं। .

नई!!: उपनदी और सदिया · और देखें »

सिन्द नदी

सिन्द नदी (Sind River) या सिन्ध नाला जम्मू व कश्मीर राज्य के गान्दरबल ज़िले में बहने वाली एक नदी है। यह १०८ किमी लम्बी नदी झेलम नदी की एक मुख्य उपनदी है। ध्यान दें कि यह सिन्धु नदी से बिलकुल अलग है (हालांकि इसका पानी पहले झेलम में और अंत में उसी महान सिन्धु नदी में जा मिलता है)।, Sir Walter Roper Lawrence, pp.

नई!!: उपनदी और सिन्द नदी · और देखें »

सिन्धु नदी

पाकिस्तान में बहती सिन्घु सिन्धु नदी (Indus River) एशिया की सबसे लंबी नदियों में से एक है। यह पाकिस्तान, भारत (जम्मू और कश्मीर) और चीन (पश्चिमी तिब्बत) के माध्यम से बहती है। सिन्धु नदी का उद्गम स्थल, तिब्बत के मानसरोवर के निकट सिन-का-बाब नामक जलधारा माना जाता है। इस नदी की लंबाई प्रायः 2880 किलोमीटर है। यहां से यह नदी तिब्बत और कश्मीर के बीच बहती है। नंगा पर्वत के उत्तरी भाग से घूम कर यह दक्षिण पश्चिम में पाकिस्तान के बीच से गुजरती है और फिर जाकर अरब सागर में मिलती है। इस नदी का ज्यादातर अंश पाकिस्तान में प्रवाहित होता है। यह पाकिस्तान की सबसे लंबी नदी और राष्ट्रीय नदी है। सिंधु की पांच उपनदियां हैं। इनके नाम हैं: वितस्ता, चन्द्रभागा, ईरावती, विपासा एंव शतद्रु.

नई!!: उपनदी और सिन्धु नदी · और देखें »

सिंधु जल समझौता

सिंधु जल संधि पानी के वितरण लिए भारत और पाकिस्तान के बीच हुई एक संधि है। इस सन्धि में विश्व बैंक (तत्कालीन पुनर्निर्माण और विकास हेतु अंतरराष्ट्रीय बैंक) ने मध्यस्थता की। द गार्डियन, Monday 3 June 2002 01.06 BST इस संधि पर कराची में 19 सितंबर, 1960 को भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान ने हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते के अनुसार, तीन "पूर्वी" नदियों — ब्यास, रावी और सतलुज — का नियंत्रण भारत को, तथा तीन "पश्चिमी" नदियों — सिंधु, चिनाब और झेलम — का नियंत्रण पाकिस्तान को दिया गया। हालाँकि अधिक विवादास्पद वे प्रावधान थे जनके अनुसार जल का वितरण किस प्रकार किया जाएगा, यह निश्चित होना था। क्योंकि पाकिस्तान के नियंतरण वाली नदियों का प्रवाह पहले भारत से होकर आता है, संधि के अनुसार भारत को उनका उपयोग सिंचाई, परिवहन और बिजली उत्पादन हेतु करने की अनुमति है। इस दौरान इन नदियों पर भारत द्वारा परियोजनाओं के निर्माण के लिए सटीक नियम निश्चित किए गए। यह संधि पाकिस्तान के डर का परिणाम थी कि नदियों का आधार (बेसिन) भारत में होने के कारण कहीं युद्ध आदि की स्थिति में उसे सूखे और अकाल आदि का सामना न करना पड़े। 1960 में हुए संधि के अनुसमर्थन के बाद से भारत और पाकिस्तान में कभी भी "जलयुद्ध" नहीं हुआ। हर प्रकार के असहमति और विवादों का निपटारा संधि के ढांचे के भीतर प्रदत्त कानूनी प्रक्रियाओं के माध्यम से किया गया है। Strategic Foresight Group, --> इस संधि के प्रावधानों के अनुसार सिंधु नदी के कुल पानी का केवल 20% का उपयोग भारत द्वारा किया जा सकता है। .

नई!!: उपनदी और सिंधु जल समझौता · और देखें »

सोबात नदी

सोबात नदी सोबात नदी उत्तर-पूर्वी दक्षिण सूडान में एक नदी है। यह नील नदी की सहायक नदी है। यह श्वेत नील की सबसे दक्षिणी उपनदी है। .

नई!!: उपनदी और सोबात नदी · और देखें »

हसदेव नदी

हसदेव नदी महानदी की प्रमुख सहायक नदी है तथा कोरबा के कोयला क्षेत्र में तथा चांपा मैदान में प्रवाहित होने वाली प्रमुख नदी है। यह नदी koriya जिले की कैमूर की पहाड़ियों से निकलकर कोरबा, बिलासपुर जिलों में बहती हुई महानदी में मिल जाती है। हसदेव का अधिकांश प्रवाह क्षेत्र ऊबड़-खाबड़ है। इसकी कुल लंबाई 209 किलोमीटर और प्रवाह क्षेत्र 7.210 किसी.

नई!!: उपनदी और हसदेव नदी · और देखें »

ज़ंस्कार नदी

ज़ंस्कार नदी भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के लद्दाख़ खण्ड के ज़ंस्कार क्षेत्र में बहने वाली सिन्धु नदी की एक उपनदी है। .

नई!!: उपनदी और ज़ंस्कार नदी · और देखें »

घग्गर-हकरा नदी

पंचकुला, हरियाणा से गुज़रती घग्गर नदी घग्गर-हकरा नदी भारत और पाकिस्तान में वर्षा-ऋतु में चलने वाली एक मौसमी नदी है। इसे हरयाणा के ओटू वीयर (बाँध) से पहले घग्गर नदी के नाम से और उसके आगे हकरा नदी के नाम से जाना जाता है।, Britannica, Dale Hoiberg, Indu Ramchandani, Popular Prakashan, 2000, ISBN 978-0-85229-760-5,...

नई!!: उपनदी और घग्गर-हकरा नदी · और देखें »

वाल नदी

वाल नदी (Vaal River), जिसे आफ़्रीकान्स भाषा में फ़ाल नदी भी उच्चारित किया जाता है, दक्षिण अफ़्रीका की आरेंज नदी की सबसे बड़ी उपनदी है। इसका स्रोत अमपूमलांगा प्रान्त के ब्रेटेन (Breyten) नामक नगर के पास है जो महानगरी जोहानेस्बर्ग से ज़रा पूर्व में स्थित है। यहाँ से वाल पश्चिमी दिशा में बहती हुई उत्तरी केप प्रान्त में किम्बरली से दक्षिणपश्चिम में आरेंज नदी से संगम करती है। कुल मिलाकर वाल नदी १,१२० किमी लम्बी है। ऐतिहासिक रूप से यह पारम्परिक त्रांसवाल प्रान्त की दक्षिणी सीमा थी। आधुनिक दक्षिण अफ़्रीका में इसके उत्तर में अमपूमलांगा, ख़ाउतेन्ग और पश्चिमोत्तर प्रान्त हैं जिनको यह अपने से दक्षिण में स्थित फ़्री स्टेट प्रान्त से अलग करती है। .

नई!!: उपनदी और वाल नदी · और देखें »

वाख़ान नदी

वाख़ान गलियारे का नक़्शा जिसमें वाख़ान नदी देखी जा सकती है वाख़ान नदी, जिसे आब-ए-वाख़ान (फ़ारसी) भी कहा जाता है, अफ़्ग़ानिस्तान के वाख़ान क्षेत्र से निकलने वाली एक नदी का नाम है। यह पंज नदी की एक उपनदी है। वाख़ान नदी हिन्दु कुश पर्वतों की हिमानियों (ग्लेशियर) में उत्पन्न होती है और नीचे उतरती है। लंगर और क़िला-ए-पंज नामक गाँवों के पास इसका विलय पामीर नदी से होता है और इस संगम के बाद यह पंज नदी के नाम से जानी जाती है।, World Bank Publications, ISBN 978-0-8213-5890-0,...

नई!!: उपनदी और वाख़ान नदी · और देखें »

वख़्श नदी

वख़्श नदी (नीले रंग में) ताजिकिस्तान में नुरेक बाँध के पीछे वख़्श नदी एक सरोवर बना देती है वख़्श नदी, जिसे सुरख़ोब नदी और किज़िल सूउ भी कहा जाता है, मध्य एशिया में स्थित एक नदी है जो आमू दरिया की एक उपनदी भी है। यह ताजिकिस्तान की मुख्य नदियों में से एक है।, Food & Agriculture Org., 1999, ISBN 978-92-5-104309-7,...

नई!!: उपनदी और वख़्श नदी · और देखें »

वू नदी (यांग्त्से नदी की उपनदी)

वू नदी वू जिआंग या वू (乌江, Wu River) चीन की यांग्त्से नदी की एक दक्षिणी उपनदी है। यह १,१५० किलोमीटर लम्बी है और लगभग इसका पूरा मार्ग चीन के दक्षिणी गुइझोऊ प्रान्त के पहाड़ी और बीहड़ इलाक़ों से गुज़रता है। इसका कुल जलसम्भर क्षेत्र लगभग ८०,३०० वर्ग किमी पर विस्तृत है। यह नदी गुइझोऊ की राजधानी गुइयांग से भी होकर गुज़रती है।, Peter Hessler, HarperCollins, 2010, ISBN 978-0-06-202898-3,...

नई!!: उपनदी और वू नदी (यांग्त्से नदी की उपनदी) · और देखें »

वोल्टा नदी

वोल्टा नदी पश्चिमी अफ़्रीका में बहने वाली एक नदी है। यह बुर्कीना फ़ासो देश में आरम्भ होती है, जहाँ इसकी तीन उपनदियाँ - श्वेत वोल्टा, लाल वोल्टा और काली वोल्टा - अलग-अलग चलती हैं। यह तीनो फिर घाना देश में प्रवेश करती हैं, जहाँ पहले श्वेत और लाल वोल्टा का संगम होता है और फिर काली वोल्टा इस नदी में मिलती है। आगे चलकर इसका पानी एक झील बनाता है, जिसका नाम वोल्टा झील है। वोल्टा नदी पर लगे आकोसोम्बो बांध द्वारा बनी यह झील विश्व की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है और इसका क्षेत्रफल लगभग 8,502 वर्ग किमी है (तुलना के लिए यह भारत के सिक्किम राज्य से बड़ा है)। इस बांध से जलविद्युत बनाई जाती है। झील से दक्षिण में उभरकर यह गिनी की खाड़ी में विलय हो जाती है जो अटलांटिक महासागर की एक खाड़ी है। .

नई!!: उपनदी और वोल्टा नदी · और देखें »

खोरात पठार

खोरात पठार, जो कोरात पठार भी कहलाता है, पूर्वोत्तरी थाईलैण्ड के ईसान क्षेत्र में एक पठार है। इसका नाम नखोन रात्चासीमा के नाम के संक्षिप्तिकरण से बना है। .

नई!!: उपनदी और खोरात पठार · और देखें »

गिलगित नदी

गिलगित नदी (दरिया-ए-गिलगित), जो ग़िज़र नदी भी कहलाती है, पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बलतिस्तान क्षेत्र में बहने वाली एक नदी है। यह सिन्धु नदी की एक उपनदी है। गिलगित शहर इसी नदी के किनारे बसा हुआ है। गिलगित नदी १२,२०० फ़ुट (३,७०० मीटर) की ऊँचाई पर स्थित शन्दूर झील से शुरु होती है और आगे चलकर इसमें पहले दाई तरफ़ से ग़िज़र नदी और फिर बाई तरफ़ से हुन्ज़ा नदी मिलती है।, S.S. Negi, pp.

नई!!: उपनदी और गिलगित नदी · और देखें »

गंगा नदी

गंगा (गङ्गा; গঙ্গা) भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण नदी है। यह भारत और बांग्लादेश में कुल मिलाकर २,५१० किलोमीटर (कि॰मी॰) की दूरी तय करती हुई उत्तराखण्ड में हिमालय से लेकर बंगाल की खाड़ी के सुन्दरवन तक विशाल भू-भाग को सींचती है। देश की प्राकृतिक सम्पदा ही नहीं, जन-जन की भावनात्मक आस्था का आधार भी है। २,०७१ कि॰मी॰ तक भारत तथा उसके बाद बांग्लादेश में अपनी लंबी यात्रा करते हुए यह सहायक नदियों के साथ दस लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के अति विशाल उपजाऊ मैदान की रचना करती है। सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से अत्यन्त महत्त्वपूर्ण गंगा का यह मैदान अपनी घनी जनसंख्या के कारण भी जाना जाता है। १०० फीट (३१ मी॰) की अधिकतम गहराई वाली यह नदी भारत में पवित्र मानी जाती है तथा इसकी उपासना माँ तथा देवी के रूप में की जाती है। भारतीय पुराण और साहित्य में अपने सौन्दर्य और महत्त्व के कारण बार-बार आदर के साथ वंदित गंगा नदी के प्रति विदेशी साहित्य में भी प्रशंसा और भावुकतापूर्ण वर्णन किये गये हैं। इस नदी में मछलियों तथा सर्पों की अनेक प्रजातियाँ तो पायी ही जाती हैं, मीठे पानी वाले दुर्लभ डॉलफिन भी पाये जाते हैं। यह कृषि, पर्यटन, साहसिक खेलों तथा उद्योगों के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान देती है तथा अपने तट पर बसे शहरों की जलापूर्ति भी करती है। इसके तट पर विकसित धार्मिक स्थल और तीर्थ भारतीय सामाजिक व्यवस्था के विशेष अंग हैं। इसके ऊपर बने पुल, बांध और नदी परियोजनाएँ भारत की बिजली, पानी और कृषि से सम्बन्धित ज़रूरतों को पूरा करती हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि इस नदी के जल में बैक्टीरियोफेज नामक विषाणु होते हैं, जो जीवाणुओं व अन्य हानिकारक सूक्ष्मजीवों को जीवित नहीं रहने देते हैं। गंगा की इस अनुपम शुद्धीकरण क्षमता तथा सामाजिक श्रद्धा के बावजूद इसको प्रदूषित होने से रोका नहीं जा सका है। फिर भी इसके प्रयत्न जारी हैं और सफ़ाई की अनेक परियोजनाओं के क्रम में नवम्बर,२००८ में भारत सरकार द्वारा इसे भारत की राष्ट्रीय नदी तथा इलाहाबाद और हल्दिया के बीच (१६०० किलोमीटर) गंगा नदी जलमार्ग को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया है। .

नई!!: उपनदी और गंगा नदी · और देखें »

गोदावरी नदी

गोदावरी दक्षिण भारत की एक प्रमुख नदी है| यह नदी दूसरी प्रायद्वीपीय नदियों में से सबसे बड़ी नदी है। इसे दक्षिण गंगा भी कहा जाता है। इसकी उत्पत्ति पश्चिमी घाट में त्रयंबक पहाड़ी से हुई है। यह महाराष्ट्र में नासिक जिले से निकलती है। इसकी लम्बाई प्रायः 1465 किलोमीटर है। इस नदी का पाट बहुत बड़ा है। गोदावरी की उपनदियों में प्रमुख हैं प्राणहिता, इन्द्रावती, मंजिरा। यह महाराष्ट,तेलंगना और आंध्र प्रदेश से बहते हुए राजहमुन्द्री शहर के समीप बंगाल की खाड़ी मे जाकर मिलती है। .

नई!!: उपनदी और गोदावरी नदी · और देखें »

आश्कूनू भाषा

आश्कूनू (Askuňu) या सनू या ग्रामसाना एक नूरिस्तानी भाषा है जो अफ़ग़ानिस्तान के नूरिस्तान प्रान्त में मध्य पेच नदी घाटी में वामा क्षेत्र के आसपास और आलींगार नदी के ऊपरी भाग की कुछ उपनदियों की वादियों में बोली जाती है।, Max Klimburg, pp.

नई!!: उपनदी और आश्कूनू भाषा · और देखें »

इबोला वायरस

इबोला वायरस एक विषाणु है। यह वर्तमान में एक गंभीर बीमारी का रूप धारण कर चुका है। इस बीमारी में शरीर में नसों से खून बाहर आना शुरु हो जाता है, जिससे अंदरूनी रक्तस्त्राव प्रारंभ हो जाता है। यह एक अत्यंत घातक रोग है। इसमें ९०% रोगियों की मृत्यु हो जाती है। .

नई!!: उपनदी और इबोला वायरस · और देखें »

कतुन नदी

तुन्गुर गाँव के पास कतुन नदी अल्ताई गणतंत्र में कतुन नदी का एक दृश्य कतुन नदी (रूसी: Катунь, अंग्रेज़ी: Katun) रूस के साइबेरिया क्षेत्र में अल्ताई गणतंत्र और अल्ताई क्राय विभागों में स्थित एक ६८८ किमी लम्बी नदी है। यह अल्ताई पर्वत शृंखला के सबसे ऊँचे पहाड़, बेलुख़ा पर्वत (Белуха, Belukha) पर स्थित हिमानी (ग्लेशियर) से शुरू होती है और आगे चलकर बियस्क शहर से २६ किमी दक्षिण-पश्चिम में इसका बिया नदी के साथ विलय हो जाता है, जिसके बाद मिली हुई धारा साइबेरिया की महान ओब नदी कहलाती है।, Egon T. Degens, Stephan Kempe, International Council of Scientific Unions.

नई!!: उपनदी और कतुन नदी · और देखें »

काबुल नदी

जलालाबाद में काबुल नदी के ऊपर बहसूद पुल बौद्ध शिल्पकारी से भरी गुफ़ाएँ काबुल नदी में साल के अधिकतर भाग में प्रवाह कम रहता है - नदी के एक अंश पर बना एक कच्चा पुल अफ़ग़ानिस्तान में काबुल नदी पर बना सरोबी जल-विद्युत बाँध काबुल नदी (पश्तो:, काबुल सीन्द; फ़ारसी:, दरिया-ए-काबुल; अंग्रेज़ी: Kabul River) एक ७०० किमी लम्बी नदी है जो अफ़ग़ानिस्तान में हिन्दु कुश पर्वतों की संगलाख़ शृंखला से शुरू होकर पाकिस्तान के अटक शहर के पास सिन्धु नदी में विलय हो जाती है। काबुल नदी पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान की मुख्य नदी है और इसका जलसम्भर हेलमंद नदी के जलसम्भर क्षेत्र से उनई दर्रे द्वारा विभाजित है। यह अफ़ग़ानिस्तान की काबुल, चहारबाग़​ और जलालाबाद शहरों से गुज़रकर तोरख़म से २५ किमी उत्तर में सरहद पार कर के पाकिस्तान में दाख़िल हो जाती है। अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल और उसके इर्द-गिर्द के काबुल प्रान्त का नाम इसी नदी पर पड़ा है।Cliffoed Edmund Bosworth, "Kabul".

नई!!: उपनदी और काबुल नदी · और देखें »

किबिथू

किबिथू भारत के अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ ज़िले में स्थित एक क़स्बा है। यह भारत का पूर्वतम स्थाई रूप से आबाद स्थान माना जाता है और उस त्रिबिन्दु के समीप स्थित है जहाँ भारत, तिब्बत (चीन) और बर्मा की सीमाएँ मिलती हैं। लोहित नदी (जो ब्रह्मपुत्र नदी की एक मुख्य उपनदी है) भी इसी के पास तिब्बत से भारत में प्रवेश करती है। .

नई!!: उपनदी और किबिथू · और देखें »

कृष्णा नदी

विजयवाड़ा में बहती कृष्णा कृष्णा भारत में बहनेवाली एक नदी है। यह पश्चिमी घाट के पर्वत महाबलेश्वर से निकलती है। इसकी लम्बाई प्रायः 1290 किलोमीटर है। यह दक्षिण-पूर्व में बहती हुई बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है। कृष्णा नदी की उपनदियों में प्रमुख हैं: तुंगभद्रा, घाटप्रभा, मूसी और भीमा.

नई!!: उपनदी और कृष्णा नदी · और देखें »

केन नदी

केन यमुना की एक उपनदी या सहायक नदी है जो बुन्देलखंड क्षेत्र से गुजरती है। दरअसल मंदाकिनी तथा केन यमुना की अंतिम उपनदियाँ हैं क्योंकि इस के बाद यमुना गंगा से जा मिलती है। केन नदी जबलपुर, मध्यप्रदेश से प्रारंभ होती है, पन्ना में इससे कई धारायें आ जुड़ती हैं और फिर बाँदा, उत्तरप्रदेश में इसका यमुना से संगम होता है। इस नदी का "शजर" पत्थर मशहूर है। .

नई!!: उपनदी और केन नदी · और देखें »

कोकचा नदी

सन् २००७ में फैज़ाबाद, बदख़्शान के शहर में कोकचा नदी पर पुल के लिए नीव डालने का काम जारी है कोकचा नदी (फ़ारसी और पश्तो:, अंग्रेज़ी: Kokcha) उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान की एक नदी है। यह आमू दरिया की एक उपनदी है और बदख़्शान प्रान्त में हिन्दू कुश पहाड़ों में बहती है। बदख़्शान प्रान्त की राजधानी फैज़ाबाद इसी नदी के किनारे बसी हुई है। कोकचा नदी की घाटी में सर-ए-संग खान स्थित है जहाँ से हज़ारों सालों से लाजवर्द (लैपिस लैज़्यूली) निकाला जा रहा है।, Paul Clammer, Lonely Planet, 2007, ISBN 978-1-74059-642-8,...

नई!!: उपनदी और कोकचा नदी · और देखें »

अनम्ब्रा राज्य

अनम्ब्रा (Anambra) पश्चिमी अफ़्रीका में स्थित नाइजीरिया देश का एक राज्य है। यह देश के दक्षिणपूर्व भाग में स्थित है। यहाँ के 98% लोग इगबो समुदाय के और अन्य 2% अधिकतर इगाली समुदाय के सदस्य हैं। राज्य का नाम इसी नाम की अनम्ब्रा नदी से आया है जो नाइजर नदी की एक उपनदी है। .

नई!!: उपनदी और अनम्ब्रा राज्य · और देखें »

अलाय पर्वत शृंखला

इस नक़्शे में अलाय (Alai) पर्वत देखे जा सकते हैं अलाय पर्वत शृंखला (किरगिज़: Алай тоо кыркасы, अंग्रेज़ी: Alay Mountains) मध्य एशिया में किर्गिज़स्तान के तियान शान पर्वतों से पश्चिम में ताजिकिस्तान तक ३५० किमी की लम्बाई तय करने वाली पामीर-अलाय पर्वतों की एक शाखा है। इस शृंखला का सबसे ऊँचा पहाड़ ५,५४४ मीटर लम्बा 'पिक तन्दिकूल' (пик Тандыкуль, Pik Tandykul) है। इस शृंखला की दक्षिणी ढलानों से कई नदी-झरने वख़्श नदी में एकत्रित होते हैं जो आमू दरिया की एक उपनदी है। इसकी उत्तरी ढलानों से उभरने वाले झरनों का पानी फरग़ना वादी की तरफ़ उतरता है और सिर दरिया की उपनदियों को जल देता है। .

नई!!: उपनदी और अलाय पर्वत शृंखला · और देखें »

अंगारा नदी

येनिसेय नदी का नक़्शा जिसमें अंगारा नदी का मार्ग भी देखा जा सकता है अंगारा नदी (रूसी: Ангара́; अंग्रेज़ी: Angara) रूस के साइबेरिया क्षेत्र के दक्षिण-पूर्वी भाग में इरकुत्स्क ओब्लास्त और क्रस्नोयार्स्क क्राय राज्यों में बहने वाली १,७७९ किमी लम्बी एक नदी है। यह बयकाल झील से बाहर बहने वाली अकेली नदी है और साइबेरिया की महत्त्वपूर्ण येनिसेय नदी की एक उपनदी है। इरकुत्स्क ओब्लास्त के बहुत से प्रमुख शहर, जैसे कि इरकुत्स्क, अंगार्स्क, ब्रात्स्क और उसत-इलिम्स्क इसी के किनारे बसे हुए हैं। इलिम नदी इस नदी की एक उपनदी है और अंगारा नदी को इस से विलय करने से पहले 'ऊपरी तुंगुस्का नदी' (Верхняя Тунгуска, वेर्ख़न्याया तुंगुस्का, Upper Tunguska River) के नाम से भी जाना जाता है। ध्यान दे कि 'निचली तुंगुस्का नदी' (Нижняя Тунгуска, निझ़न्याया तुंगुस्का, Lower Tunguska River) येनिसेय नदी की एक अलग उपनदी है जो अंगारा नदी से भिन्न है।, Encyclopedia Britannica Online, Accessed 2006-10-26 .

नई!!: उपनदी और अंगारा नदी · और देखें »

उत्तर क़ज़ाख़स्तान प्रांत

उत्तर क़ज़ाख़स्तान प्रांत (कज़ाख़: Солтүстік Қазақстан облысы, अंग्रेज़ी: North Kazakhstan Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी पेत्रोपाव्ल (Petropavl) नाम का शहर है। इस प्रांत की उत्तरी सीमाएँ रूस से लगती हैं। इशिम नदी (उर्फ़ एसिल नदी), जो इरतिश नदी की एक महत्वपूर्ण उपनदी है, दक्षिण में काराग़ान्दी प्रांत से उत्पन्न होने के बाद इस प्रांत से होती हुई रूस में चली जाती है। कुछ समीक्षकों के अनुसार क़ज़ाख़स्तान का यह भाग रहन-सहन और संस्कृति में साइबेरिया जैसा अधिक और मध्य एशिया जैसा कम लगता है।, Paul Brummell, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 978-1-84162-369-6,...

नई!!: उपनदी और उत्तर क़ज़ाख़स्तान प्रांत · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सहायक नदियाँ, सहायक नदियों, सहायक नदी, उपनदियाँ, उपनदियां, उपनदियों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »