लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उना

सूची उना

उना हिमाचल प्रदेश, भारत के 12 जिलों में से एक है। यह शहर पंजाब के होशियारपुर तथा रूपनगर जिलों के साथ सीमाएं बाटँता है तथा हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, कागँड़ा तथा बिलासपुर के साथ इसकी सीमाएं लगती हैं। उना जिला की पाँच तहसीलें हैं - अम्ब, बंगाणा, उना, घनारी तथा हरोली। .

9 संबंधों: ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन, चमार, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), बंगाणा, यज्ञदत्त शर्मा, हिमाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव, २००७, हिमाचल प्रदेश की जलवायु, उना जिला

ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन

ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन भारतीय रेल का एक रेलवे स्टेशन है। यह ऊना शहर में स्थित है। इसकी ऊंचाई 389 मी.

नई!!: उना और ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन · और देखें »

चमार

चमार अथवा चर्मकार भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाने वाली जाति समूह है। वर्तमान समय में यह जाति अनुसूचित जातियों की श्रेणी में आती है। यह जाति अस्पृश्यता की कुप्रथा का शिकार भी रही है। इस जाति के लोग परंपरागत रूप से चमड़े के व्यवसाय से जुड़े रहे हैं। संपूर्ण भारत में चमार जाति अनुसूचित जातियों में अधिक संख्या में पाई जाने वाली जाति है, जिनका मुख्य व्यवसाय, चमड़े की वस्‍तु बनाना था । संविधान बनने से पूर्व तक इनकोअछूतों की श्रेणी में रखा जाता था। अंग्रेजों के आने से पहले तक भारत में चमार जाति के लोगों को उपर बहुत यातनाएं तथा जु़ल्‍म किए गए। आजादी के बाद इनके उपर हो रहे ज़ुल्‍मों व यातनाओं को रोकने के लिए इनको भारत के संविधान में अनुसूचित जाति की श्रेणी में रखा गया तथा सभी तरह के ज़ुल्‍मों तथा यातनाओं को प्रतिबंधित कर दिया गया। इसके बावजूद भी देश में कुछ जगहों पर इन जातियों तथा अन्‍य अनुसूचित जातियों के साथ यातनाएं आज भी होती हैं। .

नई!!: उना और चमार · और देखें »

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

बिलासपुर भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक जिला है। सतलुज नदी के दक्षिण पूर्वी हिस्‍से में स्थित बिलासपुर समुद्र तल से 670 मीटर की ऊंचाई पर है। यह नगर धार्मिक पर्यटन में रूचि रखने वाले लोगों को काफी रास आता है। न्‍यू‍ बिलासपुर टाउनशिप को देश का सबसे प्रथम नियोजित हिल टाउन के रूप में प्रतिष्ठित किया जाता है। यहां के नैना देवी का मंदिर निकट और दूर दराज के लोगों के बीच आकर्षण का केन्‍द्र रहता है। यहां बना भांखडा बांध भी अपनी ग्रेविटी के लिए पूरे विश्‍व में जाना जाता है। बिलासपुर को प्राचीन किलों के लिए भी जाना जाता है। यहां आने वाले सैलानियों का अनुभव अन्‍य स्‍थानों से एकदम अलग होता है। कुछ अलग तरह के पर्यटन के शौकीन लोगों को यह स्‍थान काफी पसंद आता है। इसके उत्‍तर में मंडी और हमीरपुर जिले हैं, पश्चिम में ऊना और दक्षिण में सोलन जिले का नालागढ़ का क्षेत्र है। .

नई!!: उना और बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) · और देखें »

बंगाणा

बंगाणा हिमाचल प्रदेश के जिला उना की पाँच तहसीलों में से एक है। .

नई!!: उना और बंगाणा · और देखें »

यज्ञदत्त शर्मा

वीर यज्ञदत्त शर्मा (२१ अक्टूबर १९२२ - ४ जुलाई १९९६), एक भारतीय राजनेता थे। वे दो बार सांसद रहे और उड़ीसा के राज्यपाल रहे। यज्ञदत्त शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े नेता भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे। उन्होने तत्कालीन पंजाब के कांगड़ा, उना, हमीरपुर और शिमला के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंघ का आधार मजबूत करने में महती भूमिका निभायी। १९९० से ९३ तक वे उड़ीसा के राज्यपाल थे। वे पेशे से आयुर्वेदिक चिकित्सक थे और उन्होने इसके उन्नयन के लिये कार्य किया। .

नई!!: उना और यज्ञदत्त शर्मा · और देखें »

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश (अंग्रेज़ी: Himachal Pradesh, उच्चारण) उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। यह 21,629 मील² (56019 किमी²) से अधिक क्षेत्र में फ़ैला है तथा उत्तर में जम्मू कश्मीर, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में पंजाब (भारत), दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखण्ड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ है। हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ "बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत" है। हिमाचल प्रदेश को "देव भूमि" भी कहा जाता है। इस क्षेत्र में आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी पुराना है। आंग्ल-गोरखा युद्ध के बाद, यह ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार के हाथ में आ गया। सन 1857 तक यह महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य (पंजाब हिल्स के सीबा राज्य को छोड़कर) का हिस्सा था। सन 1950 मे इसे केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया, लेकिन 1971 मे इसे, हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971 के अन्तर्गत इसे 25 january 1971 को भारत का अठारहवाँ राज्य बनाया गया। हिमाचल प्रदेश की प्रतिव्यक्ति आय भारत के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में अधिक है । बारहमासी नदियों की बहुतायत के कारण, हिमाचल अन्य राज्यों को पनबिजली बेचता है जिनमे प्रमुख हैं दिल्ली, पंजाब (भारत) और राजस्थान। राज्य की अर्थव्यवस्था तीन प्रमुख कारकों पर निर्भर करती है जो हैं, पनबिजली, पर्यटन और कृषि। हिंदु राज्य की जनसंख्या का 95% हैं और प्रमुख समुदायों मे ब्राह्मण, राजपूत, घिर्थ (चौधरी), गद्दी, कन्नेत, राठी और कोली शामिल हैं। ट्रान्सपरेन्सी इंटरनैशनल के 2005 के सर्वेक्षण के अनुसार, हिमाचल प्रदेश देश में केरल के बाद दूसरी सबसे कम भ्रष्ट राज्य है। .

नई!!: उना और हिमाचल प्रदेश · और देखें »

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव, २००७

हिमाचल प्रदेश दिसंबर 2007 विधानसभा चुनाव दिसंबर 2007 मे हिमाचल प्रदेश की हिमाचल प्रदेश विधान सभा के लिए हुआ चुनाव था। राज्य के 65 विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में 19 दिसम्बर 2007 को तथा किन्नौर, लाहौल स्पीती और भरमौर जनजातीय क्षेत्रों में 14 नवम्बर 2007 को दो चरणों में मतदान हुआ था। राज्‍य में सत्ता विरोधी लहर का फायदा उठाते हुए भाजपा ने 41 सीट जीतकर कांग्रेस का कड़ी शिकस्‍त दी। राज्य विधानसभा चुनावों के घोषित नतीजों के मुताबिक 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 23 सीटों से ही संतोष करना पडा, जबकि बहुजन समाज पार्टी को एक और अन्य को तीन सीटें मिली। लोक जनशक्ति पार्टी राज्य में खाता भी नहीं खोल पाई। हिमाचल प्रदेश में 1990 के बाद भाजपा अब पहली बार अपने बूते पर सरकार बनाई। वर्ष 1990 में भाजपा ने जनता पार्टी के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन कर 51 सीटों पर चुनाव लडा था और उसे 46 सीटे मिली थी। जनता पार्टी को 11 सीटें मिली। इसी के साथ भाजपा- जनता पार्टी की गठबंधन सरकार गठित हुई। उस दौरान कांग्रेस को मात्र 8 सीटें मिली थी। चुनावों में तीन निर्दलीय भी जीते थे। बाद में वर्ष 1998 में भाजपा ने हिमाचल विकास कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार गठित की। उस दौरान भाजपा को 31 सीटें हासिल हुई थी जबकि हिमाचल विकास कांग्रेस को 5 सीटों पर जीत मिली थी। .

नई!!: उना और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव, २००७ · और देखें »

हिमाचल प्रदेश की जलवायु

हिमाचल में तीन ऋतुएं होती हैं। हिमाचल प्रदेश की समुद्रतल से ऊंचाई की विविधता के कारण जलवायु में भी भिन्नता है। कहीं सारा वर्ष बर्फ गिरती है, तो कहीं गर्मी होती हे। हिमाचल में गर्म पानी के चशमें भी हैं और हिमनद भी है। ऐसा समुद्रतल से ऊंचाई की भिन्नता की वजह से है। ऋतुओं का वर्णन इस प्रकार से है… ग्रीष्म ऋतु: इस ऋतु को स्थनीय भाषा में तौंदी भी कहते हैं। यह अप्रैल से जून तक होती है। कांगड़ा, ब्यास घाटी, शिवालिक पर्वत शृंखला, मंडी, बिलासपुर, ऊना आदि क्षेत्रों में गर्मी होती है। ऊपरी हिमाचल में गर्मी सुहावनी होती है। किन्नौर और लाहुल-स्पीति में जलवायू अर्द्धआर्कटिक है। ग्रीष्म ऋतु में बर्फ पिघलने से नदियों का पानी जल से भर जाता है। प्रदेश में सबसे उच्चतम तापमान जून महीने में 45 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच जाता है। शरद ऋतु: इस ऋतु को स्थानीय भाषा में हयूंद भी कहते हैं। यह अक्टूबर से मार्च तक होती है। प्रदेश के ऊपरी क्षेत्र जैसे धौलाधार, पीरपंजाल और जांस्कर पर्वत शृंखला में भारी हिमपात होता है। इस ऋतु में तापमान शून्य से 15 सेंटीग्रेड तक कम हो जाता है। इस समय संचार माध्यम शेष आदि से कट जाते है। प्रदेश के उच्च भागों में जीवन कष्टमय हो जाता है। समुद्रतल से 4,500 मीटर तक ऊंचे क्षेत्रों में सारा साल हिमपात होता ही रहता है। वर्षा ऋतु: इस ऋतु में मौसम आर्द्र रहता है। प्रदेश में औसत वर्षा 160 सेंटीमीटर होती है। धर्मशाला में सबसे अधिक वर्षा 340 सेंटीमीटर होती है। मेघालय के बाद देश में दूसरा सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान धर्मशाला में है। गत वर्षा से कासिनराम में चेरापूंजी से भी अधिक वर्षा हुई है। भारी वर्षा से नालो व नदियों में भूअपरदन और भूमि कटाव हो जाता है। प्रदेश में सबसे कम वर्ष लाहुल-स्पीति में तीस से पचास सेंटीमीटर तक होती है। भारी वर्ष से नदियो में बाढ़ आ जाती है, जिससे हर क्षेत्र में नुकसान ही नुकसान होता है। ऊना जिले में तो स्वां नदी में बाढ़ आ जाने से भारी तबाही हो जाती है। पहाड़ी क्षेत्रों में हर जगह रास्ते बंद हो जाते हैं और यातायात व संचार माध्यम ठप्प हो जाते हैं। श्रेणी:हिमाचल प्रदेश.

नई!!: उना और हिमाचल प्रदेश की जलवायु · और देखें »

उना जिला

ऊना भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक जिला है। ऊना जिला में पाँच तहसीले हैं-हरोली, घनारी, उना, अम्ब, बंगाणा हैं। .

नई!!: उना और उना जिला · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ऊना

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »