लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उधमपुर ज़िला

सूची उधमपुर ज़िला

उधमपुर भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर का एक जिला है। जिले का मुख्यालय उधमपुर है। क्षेत्रफल - 4,550 वर्ग कि.मी.

10 संबंधों: चेनानी, नन्दनी सुरंगें, पत्नीटॉप, जम्मू, जम्मू और कश्मीर, जम्मू और कश्मीर के जिले, कटड़ा, काशीपुर का चैती मेला, कुद, उधमपुर

चेनानी

चेनानी,भारतीय जम्मू और कश्मीर राज्य में उधमपुर जिले में एक शहर और तहसील है यह एक अधिसूचित क्षेत्र परिषद (नगर परिषद) द्वारा शासित है। 1947 से पहले, यह जम्मू और कश्मीर के रियासत में एक सहायक शासक द्वारा शासित एक आंतरिक जागीर थी। भारत की सबसे लंबी (2017) सड़क सुरंग जिसकी लंबाई 9.28 कि.मी.

नई!!: उधमपुर ज़िला और चेनानी · और देखें »

नन्दनी सुरंगें

नंदनी सुरंगें भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में उधमपुर जिले में चार सुरंगों की श्रृंखला है। इसका कार्य 2015 में पूरा हुआ। ये 1.4 किमी की संयुक्त लंबाई में नंदनी वन्यजीव अभ्यारण्य (सेंचुरी) के नीचे स्थित हैं। सुरंगों ने जम्मू और उधमपुर के बीच यात्रा के समय को काम किया है तथा दूरी को कम कर 6.8 किमी से 3.6 किलोमीटर कर दिया है। .

नई!!: उधमपुर ज़िला और नन्दनी सुरंगें · और देखें »

पत्नीटॉप

पत्नीटॉप भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के उधमपुर ज़िले में एक पर्यटक स्थल है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग ४४ पर जम्मू से श्रीनगर जाते हुए उधमपुर और कुद के बाद आता है। यह जम्मू से लगभग 112 किमी दूर है और एक पठार पर 2,024 मीटर (6,640 फ़ुट) की ऊँचाई पर चेनाब नदी के समीप स्थित है। शीत ऋतु में यहाँ भारी हिमपात होता है। .

नई!!: उधमपुर ज़िला और पत्नीटॉप · और देखें »

जम्मू

जम्मू (جموں, पंजाबी: ਜੰਮੂ), भारत के उत्तरतम राज्य जम्मू एवं कश्मीर में तीन में से एक प्रशासनिक खण्ड है। यह क्षेत्र अपने आप में एक राज्य नहीं वरन जम्मू एवं कश्मीर राज्य का एक भाग है। क्षेत्र के प्रमुख जिलों में डोडा, कठुआ, उधमपुर, राजौरी, रामबन, रियासी, सांबा, किश्तवार एवं पुंछ आते हैं। क्षेत्र की अधिकांश भूमि पहाड़ी या पथरीली है। इसमें ही पीर पंजाल रेंज भी आता है जो कश्मीर घाटी को वृहत हिमालय से पूर्वी जिलों डोडा और किश्तवार में पृथक करता है। यहाम की प्रधान नदी चेनाब (चंद्रभागा) है। जम्मू शहर, जिसे आधिकारिक रूप से जम्मू-तवी भी कहते हैं, इस प्रभाग का सबसे बड़ा नगर है और जम्मू एवं कश्मीर राज्य की शीतकालीन राजधानी भी है। नगर के बीच से तवी नदी निकलती है, जिसके कारण इस नगर को यह आधिकारिक नाम मिला है। जम्मू नगर को "मन्दिरों का शहर" भी कहा जाता है, क्योंकि यहां ढेरों मन्दिर एवं तीर्थ हैं जिनके चमकते शिखर एवं दमकते कलश नगर की क्षितिजरेखा पर सुवर्ण बिन्दुओं जैसे दिखाई देते हैं और एक पवित्र एवं शांतिपूर्ण हिन्दू नगर का वातावरण प्रस्तुत करते हैं। यहां कुछ प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थ भी हैं, जैसे वैष्णो देवी, आदि जिनके कारण जम्मू हिन्दू तीर्थ नगरों में गिना जाता है। यहाम की अधिकांश जनसंख्या हिन्दू ही है। हालांकि दूसरे स्थान पर यहां सिख धर्म ही आता है। वृहत अवसंरचना के कारण जम्मू इस राज्य का प्रमुख आर्थिक केन्द्र बनकर उभरा है। .

नई!!: उधमपुर ज़िला और जम्मू · और देखें »

जम्मू और कश्मीर

जम्मू और कश्मीर भारत के सबसे उत्तर में स्थित राज्य है। पाकिस्तान इसके उत्तरी इलाके ("पाक अधिकृत कश्मीर") या तथाकथित "आज़ाद कश्मीर" के हिस्सों पर क़ाबिज़ है, जबकि चीन ने अक्साई चिन पर कब्ज़ा किया हुआ है। भारत इन कब्ज़ों को अवैध मानता है जबकि पाकिस्तान भारतीय जम्मू और कश्मीर को एक विवादित क्षेत्र मानता है। राज्य की आधिकारिक भाषा उर्दू है। जम्मू नगर जम्मू प्रांत का सबसे बड़ा नगर तथा जम्मू-कश्मीर राज्य की जाड़े की राजधानी है। वहीं कश्मीर में स्थित श्रीनगर गर्मी के मौसम में राज्य की राजधानी रहती है। जम्मू और कश्मीर में जम्मू (पूंछ सहित), कश्मीर, लद्दाख, बल्तिस्तान एवं गिलगित के क्षेत्र सम्मिलित हैं। इस राज्य का पाकिस्तान अधिकृत भाग को लेकर क्षेत्रफल 2,22,236 वर्ग कि॰मी॰ एवं उसे 1,38,124 वर्ग कि॰मी॰ है। यहाँ के निवासियों अधिकांश मुसलमान हैं, किंतु उनकी रहन-सहन, रीति-रिवाज एवं संस्कृति पर हिंदू धर्म की पर्याप्त छाप है। कश्मीर के सीमांत क्षेत्र पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सिंक्यांग तथा तिब्बत से मिले हुए हैं। कश्मीर भारत का महत्वपूर्ण राज्य है। .

नई!!: उधमपुर ज़िला और जम्मू और कश्मीर · और देखें »

जम्मू और कश्मीर के जिले

यह सूची जम्मू एवं कश्मीर राज्य के जिलों की है:-.

नई!!: उधमपुर ज़िला और जम्मू और कश्मीर के जिले · और देखें »

कटड़ा

कटड़ा का दृष्य कटरा जम्मू और कश्मीर में एक छोटा सा शहर है। इसे कटरा वैश्णो देवी के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ से वैष्णो देवी की यात्रा शुरु होती है। यह ऊधमपुर जिले का एक भाग है और जम्मू शहर से ४२ किलोमीटर की दूरी पर त्रिकुटा पर्वत की तलहटी में बसा हुआ है। .

नई!!: उधमपुर ज़िला और कटड़ा · और देखें »

काशीपुर का चैती मेला

चैती मेला (जिसे चैती का मेला भी कहा जाता है) क्षेत्र का प्रसिद्ध मेला है। इसका आयोजन नैनीताल जिले में काशीपुर में प्रतिवर्ष चैत्र मास की नवरात्रि में आयोजित किया जाता है। यह धार्मिक एवं पौराणिक रूप से ऐतिहासिक स्थान है। काशीपुर में कुँडेश्वरी मार्ग पर स्थित यह स्थान महाभारत से भी सम्बन्धित रहा है और यहीं बालासुन्दरी देवी का मन्दिर है जो इक्यावन शक्तिपीठों में से एक है। मेले के अवसर पर दूर-दूर से यहाँ श्रद्धालु आते हैं। .

नई!!: उधमपुर ज़िला और काशीपुर का चैती मेला · और देखें »

कुद

कुद भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के उधमपुर ज़िले की एक बस्ती है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग ४४ पर जम्मू से श्रीनगर जाते हुए उधमपुर से ३४ किलोमीटर बाद आता है और जम्मू से लगभग १०० किमी दूर है। यह 1855 मीटर (6085 फ़ुट) की ऊँचाई पर चेनाब नदी के किनारे बसा हुआ है। कुद से आगे पत्नीटॉप का पर्यटक स्थल है और उस से आगे बटोत आता है। जम्मू और कश्मीर में कुद का पतीसा प्रसिद्ध है। .

नई!!: उधमपुर ज़िला और कुद · और देखें »

उधमपुर

उधमपुर भारत के जम्मू और कश्मीर प्रदेश का एक नगर है। यह उधमपुर जिले का मुख्यालय भी है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग 1ए पर जम्मू और श्रीनगर के बीच स्थित है। हिन्दुओं का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल वैष्णो देवी उधमपुर के निकट है। .

नई!!: उधमपुर ज़िला और उधमपुर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

उधमपुर ज़िले, उधमपुर जिला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »