लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उधम सिंह नगर जिला

सूची उधम सिंह नगर जिला

उधमसिंहनगर भारतीय राज्य उत्तरांचल का एक जिला है। जिले का मुख्यालय रुद्रपुर है। उधमसिंह नगर पहले नैनीताल जिले में था। लेकिन अक्टूबर 1995 में इसे अलग जिला बना दिया गया। इस जिले का नाम स्वर्गीय उधम सिंह के नाम पर रखा गया है। उधम सिंह स्वतंत्रता सेनानी थे। जलियांवाला बाग हत्याकांड होने के पश्चात् इन्होंने ही जनरल डायर की हत्या की थी। .

68 संबंधों: चम्पावत, चम्पावत का इतिहास, थारू, दिनेशपुर, नानकमत्ता, नानकमत्ता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड, नाग्ला, नैनीताल जिला, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, पंतनगर, बान्दिया, बाजपुर, बाजपुर तहसील, बाजपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड, ब्रजभाषा, महुआ डाबरा हरिपुरा, महुआ खेरागंज, मोटेश्वर महादेव मन्दिर, रमेश पोखरियाल, रामनगर तहसील, रामनगर, उत्तराखण्ड, रामपुर जिला, रुद्रपुर, रुद्रपुर नगर रेलवे स्टेशन, रुद्रपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड, लालकुआँ तहसील, शक्तिगढ़, श्री पूर्णागिरी तहसील, सितारगंज, सितारगंज तहसील, सितारगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड, जसपुर तहसील, जसपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड, जसपुर, उत्तराखण्ड, खटीमा, खटीमा तहसील, गदरपुर, गदरपुर तहसील, गदरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड, गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कच्नाल गोसांई, कालाढूंगी तहसील, काशीपुर तहसील, काशीपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन, काशीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड, काशीपुर का भूगोल, काशीपुर का इतिहास, काशीपुर, उत्तराखण्ड, किच्छा, किच्छा तहसील, ..., किच्छा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड, कुमाऊँ मण्डल, कुमाऊँ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों की सूची, कुमाऊँनी भाषा, कुमाऊँनी लोग, कुमांऊँ की लोककला, केला खेरा, अल्मोड़ा जिला, उत्तराखण्ड, उत्तराखण्ड में जिलावार विधानसभा सीटें, उत्तराखण्ड सूपर लीग, उत्तराखण्ड का भूगोल, उत्तराखण्ड के नगरों की सूची, उत्तराखण्ड के मण्डल, उत्तराखण्ड के राज्य राजमार्गों की सूची, उत्तराखण्ड के जिले, उत्तराखण्ड के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूची, उधम सिंह सूचकांक विस्तार (18 अधिक) »

चम्पावत

चम्पावत भारत के उत्तराखण्ड राज्य के चम्पावत जिले का मुख्यालय है। पहाड़ों और मैदानों के बीच से होकर बहती नदियाँ अद्भुत छटा बिखेरती हैं। चंपावत में पर्यटकों को वह सब कुछ मिलता है जो वह एक पर्वतीय स्थान से चाहते हैं। वन्यजीवों से लेकर हरे-भरे मैदानों तक और ट्रैकिंग की सुविधा, सभी कुछ यहाँ पर है। यह कस्बा समुद्र तल से १६१५ मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। चम्पावत कई वर्षों तक कुमाऊँ के शासकों की राजधानी रहा है। चन्द शासकों के किले के अवशेष आज भी चम्पावत में देखे जा सकते हैं। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और चम्पावत · और देखें »

चम्पावत का इतिहास

चम्पावत नगर का एक दृश्य चम्पावत उत्तराखण्ड राज्य के पूर्वी भाग में स्थित चम्पावत जनपद का मुख्यालय तथा एक प्रमुख नगर है। चम्पावत कई वर्षों तक कुमाऊँ के शासकों की राजधानी रहा है। चन्द शासकों के किले के अवशेष आज भी चम्पावत में देखे जा सकते हैं। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और चम्पावत का इतिहास · और देखें »

थारू

परम्परागत वस्त्रों में थारू स्त्रियाँ थारू पुरुष मछली पकड़ने के लिये जातीं थारू स्त्रियाँ थारू, नेपाल और भारत के सीमावर्ती तराई क्षेत्र में पायी जाने वाली एक जनजाति है। नेपाल की सकल जनसंख्या का लगभग 6.6% लोग थारू हैं। भारत में बिहार के चम्पारन जिले में और उत्तराखण्ड के नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में थारू पाये जाते हैं। थारुओं का मुख्य निवास स्थान जलोढ़ मिट्टी वाला हिमालय का संपूर्ण उपपर्वतीय भाग तथा उत्तर प्रदेश के उत्तरी जिले वाला तराई प्रदेश है। ये हिन्दू धर्म मानते हैं तथा हिन्दुओं के सभी त्योहार मनाते हैं। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और थारू · और देखें »

दिनेशपुर

दिनेशपुर, उधम सिंह नगर जिला, उत्तराखंड में स्थित एक क्षेत्र है। यह कुमाऊँ मण्डल में आता है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और दिनेशपुर · और देखें »

नानकमत्ता

नानकमत्ता उधम सिंह नगर जिला, उत्तराखण्ड उत्तरी भारत में स्थित एक शहर है। यह शहर अपने ऐतिहासिक सिख मंदिर गुरुद्वारा नानकमत्ता व बाउली साहिब के लिये प्रसिद्ध है। श्रेणी:उत्तराखण्ड के तीर्थ श्रेणी:ऊधम सिंह नगर के दर्शनीय स्थल.

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और नानकमत्ता · और देखें »

नानकमत्ता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड

नानकमत्ता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तराखण्ड के 70 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। उधमसिंहनगर जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। यह क्षेत्र साल 2008 के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन आदेश से अस्तित्व में आया। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 90,386 मतदाता थे। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और नानकमत्ता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड · और देखें »

नाग्ला

नाग्ला, उधम सिंह नगर जिला, उत्तराखंड में स्थित एक क्षेत्र है। यह कुमाऊँ मण्डल में आता है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और नाग्ला · और देखें »

नैनीताल जिला

नैनीताल जिला भारतीय राज्य उत्तराखण्ड का एक जिला है। जिले का मूख्यालय नैनीताल है। नैनीताल जिला, कुमाऊँ मण्डल में स्थित है और इसके उत्तर में अल्मोड़ा जिला और दक्षिण में उधमसिंहनगर जिला है। हल्द्वानी इस जिले में सबसे बड़ा नगर है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और नैनीताल जिला · और देखें »

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के उत्तराखण्ड राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। श्री के.सी.सिंह बाबा वर्तमान लोकसभा में यहाँ से सांसद हैं। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सदस्य हैं। श्रेणी:उत्तराखण्ड के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र.

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

पंतनगर

पंतनगर भारत के उत्तराखण्ड राज्य के उधम सिंह नगर जनपद में स्थित एक नगर है। गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तथा पंतनगर विमानक्षेत्र यहां ही स्थित हैं। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, गोविन्द बल्लभ पन्त के नाम पर ही इस नगर का नाम पंतनगर रखा गया है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और पंतनगर · और देखें »

बान्दिया

बान्दिया, उधम सिंह नगर जिला, उत्तराखंड में स्थित एक क्षेत्र है। यह कुमाऊँ मण्डल में आता है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और बान्दिया · और देखें »

बाजपुर

बाजपुर, उधम सिंह नगर जिला, उत्तराखंड में स्थित एक क्षेत्र है। यह कुमाऊँ मण्डल में आता है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और बाजपुर · और देखें »

बाजपुर तहसील

बाजपुर तहसील भारत के उत्तराखंड राज्य में उधम सिंह नगर जनपद की एक तहसील है। उधम सिंह नगर जनपद के पश्चिमी भाग में स्थित इस तहसील के मुख्यालय बाजपुर नगर में स्थित हैं। इसके पूर्व में गदरपुर तहसील, पश्चिम में काशीपुर तहसील, उत्तर में नैनीताल जनपद की कालाढूंगी तहसील, तथा दक्षिण में उत्तर प्रदेश राज्य का रामपुर जिला है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और बाजपुर तहसील · और देखें »

बाजपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड

बाजपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तराखण्ड के 70 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। उधमसिंहनगर जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। यह क्षेत्र साल 2008 के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन आदेश से अस्तित्व में आया। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 109,343 मतदाता थे। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और बाजपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड · और देखें »

ब्रजभाषा

ब्रजभाषा मूलत: ब्रज क्षेत्र की बोली है। (श्रीमद्भागवत के रचनाकाल में "व्रज" शब्द क्षेत्रवाची हो गया था। विक्रम की 13वीं शताब्दी से लेकर 20वीं शताब्दी तक भारत के मध्य देश की साहित्यिक भाषा रहने के कारण ब्रज की इस जनपदीय बोली ने अपने उत्थान एवं विकास के साथ आदरार्थ "भाषा" नाम प्राप्त किया और "ब्रजबोली" नाम से नहीं, अपितु "ब्रजभाषा" नाम से विख्यात हुई। अपने विशुद्ध रूप में यह आज भी आगरा, हिण्डौन सिटी,धौलपुर, मथुरा, मैनपुरी, एटा और अलीगढ़ जिलों में बोली जाती है। इसे हम "केंद्रीय ब्रजभाषा" भी कह सकते हैं। ब्रजभाषा में ही प्रारम्भ में काव्य की रचना हुई। सभी भक्त कवियों ने अपनी रचनाएं इसी भाषा में लिखी हैं जिनमें प्रमुख हैं सूरदास, रहीम, रसखान, केशव, घनानंद, बिहारी, इत्यादि। फिल्मों के गीतों में भी ब्रजभाषा के शब्दों का प्रमुखता से प्रयोग किया जाता है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और ब्रजभाषा · और देखें »

महुआ डाबरा हरिपुरा

महुआ डाबरा हरिपुरा, उधम सिंह नगर जिला, उत्तराखंड में स्थित एक क्षेत्र है। यह कुमाऊँ मण्डल में आता है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और महुआ डाबरा हरिपुरा · और देखें »

महुआ खेरागंज

महुआ खेरागंज, उधम सिंह नगर जिला, उत्तराखंड में स्थित एक क्षेत्र है। यह कुमाऊँ मण्डल में आता है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और महुआ खेरागंज · और देखें »

मोटेश्वर महादेव मन्दिर

मोटेश्वर महादेव मंदिर भारत के उत्तरी राज्य उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर तहसील में स्थित एक मन्दिर है। यहां के चैती मैदान में महादेव नगर के किनारे चैती मंदिर स्थित यह मंदिर महाभारत कालीन बताया जाता है और इसका शिवलिंग बारहवां उप ज्योतिर्लिंग माना जाता है। शिवलिंग की मोटाई अधिक होने के कारण यह मोटेश्वर महादेव मंदिर के नाम से विख्यात है। स्कंद पुराण के अनुसार भगवान शिव ने कहा कि जो भक्त कांवड़ कंधे पर रखकर हरिद्वार से गंगा जल लाकर यहां चढ़ाएगा, उसे मोक्ष मिलेगा। इसी मान्यता के कारण लोग अपनी मन्नत पूरी होने पर यहा लोग कांवड़ चढ़ाते हैं। मोटेश्वर महादेव मंदिर दूसरी मंजिल पर है। इस शिवलिंग के चारों ओर तांबे का फर्श बना है और इसे जागेश्वर के एक कारीगर ने बनाया था। शिवलिंग की मोटाई अधिक होने के कारण इसे कोई अपने दोनों हाथों से घेर नहीं पाता है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और मोटेश्वर महादेव मन्दिर · और देखें »

रमेश पोखरियाल

रमेश पोखरियाल "निशंक" (जन्म 15 जुलाई १९५८) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे उत्तराखण्ड भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता हैं और एक हिन्दी कवि भी हैं।वे वर्तमान समय में हरिद्वार क्षेत्र से लोक सभा सांसद है और लोक सभा आश्वासन समिति के अध्यक्ष हैं। डाॅ0 रमेश पोखरियाल जी उत्तराखण्ड राज्य के पाँचवे मुख्यमंत्री रहे हैं। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और रमेश पोखरियाल · और देखें »

रामनगर तहसील

रामनगर तहसील भारत के उत्तराखंड राज्य में नैनीताल जनपद की एक तहसील है। नैनीताल जनपद के पश्चिमी भाग में स्थित इस तहसील के मुख्यालय रामनगर नगर में स्थित हैं। इसके पूर्व में कालाढूंगी तहसील, पश्चिम में उत्तर प्रदेश राज्य का बिजनौर जिला, और गढ़वाल जनपद की कोटद्वार तहसील, उत्तर में नैनीताल और अल्मोड़ा जनपद की सल्ट तहसील, तथा दक्षिण में उधम सिंह नगर जनपद की जसपुर, और काशीपुर तहसील है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और रामनगर तहसील · और देखें »

रामनगर, उत्तराखण्ड

रामनगर, उत्तराखण्ड, भारत के नैनीताल ज़िले में स्थित एक कस्बा और नगर निगम बोर्ड है। यह जिला मुख्यालय नैनीताल से ६५ किमी और देश की राजधानी दिल्ली से लगभग २६० किमी की दूरी पर स्थित है। रामनगर, जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान के लिए प्रसिद्ध है। यह कस्बा इस राष्ट्रीय उद्यान का प्रवेशद्वार है। आसपास के अन्य प्रसिद्ध स्थल हैं गर्जिया देवी मन्दिर और सीता बनी मन्दिर। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और रामनगर, उत्तराखण्ड · और देखें »

रामपुर जिला

रामपुर ज़िला भारत के उत्तरप्रदेश राज्य का मुरादाबाद विभाग का एक जिला है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और रामपुर जिला · और देखें »

रुद्रपुर

रुद्रपुर भारत के उत्तराखण्ड राज्य में उधम सिंह नगर जनपद का एक नगर है। जनसंख्या के आधार पर यह कुमाऊँ का दूसरा, जबकि उत्तराखण्ड का पांचवां सबसे बड़ा नगर है। इस नगर की स्थापना कुमाऊँ के राजा रुद्र चन्द ने सोलहवीं शताब्दी में की थी, और तब यह तराई क्षेत्र के लाट (अधिकारी) का निवास स्थल हुआ करता था। यह दिल्ली तथा देहरादून से २५० किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। रुद्रपुर उत्तराखण्ड का एक प्रमुख औद्योगिक और शैक्षणिक केंद्र होने के साथ साथ उधम सिंह नगर जनपद का मुख्यालय भी है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और रुद्रपुर · और देखें »

रुद्रपुर नगर रेलवे स्टेशन

रुद्रपुर नगर रेलवे स्टेशन उत्तराखण्ड के उधम सिंह नगर जनपद  में एक छोटा सा रेलवे स्टेशन है। इसका कोड RUPC है। स्टेशन में २ प्लेटफार्म हैं, और कई सुविधाओं,जैसे स्वच्छ जल, आश्रय और स्वच्छता का अभाव है। रुद्रपुर में रेल सेवा की शुरुआत १८८६ में हुई, जब रोहिलखंड और कुमाऊं रेलवे द्वारा बरेली-काठगोदाम लाइन पर स्थित लालकुआँ को रामपुर से जोड़ने वाली एक शाखा लाइन का निर्माण किया गया। यह रेलवे स्टेशन रामपुर-लालकुआँ ब्रॉड गेज रेलवे लाइन पर स्थित है और यह भारतीय रेलवे के उत्तर पूर्वी रेलवे क्षेत्र के इज्जतनगर रेलवे मण्डल के अंतर्गत आता है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और रुद्रपुर नगर रेलवे स्टेशन · और देखें »

रुद्रपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड

रुद्रपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तराखण्ड के 70 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। उधमसिंहनगर जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। यह क्षेत्र साल 2008 के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन आदेश से अस्तित्व में आया। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 119,500 मतदाता थे। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और रुद्रपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड · और देखें »

लालकुआँ तहसील

लालकुआँ तहसील भारत के उत्तराखंड राज्य में नैनीताल जनपद की एक तहसील है। नैनीताल जनपद के दक्षिणी भाग में स्थित इस तहसील के मुख्यालय लालकुआँ नगर में स्थित हैं। यह तहसील पूर्व, पश्चिम, और उत्तर में तीन ओर से हल्द्वानी तहसील से घिरी हुई है, और इसके दक्षिण में उधम सिंह नगर जनपद की किच्छा तहसील है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और लालकुआँ तहसील · और देखें »

शक्तिगढ़

शक्तिगढ़, उधम सिंह नगर जिला, उत्तराखंड में स्थित एक क्षेत्र है। यह कुमाऊँ मण्डल में आता है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और शक्तिगढ़ · और देखें »

श्री पूर्णागिरी तहसील

श्री पूर्णागिरी तहसील भारत के उत्तराखंड राज्य में चम्पावत जनपद की एक तहसील है। चम्पावत जनपद के दक्षिणी भाग में स्थित इस तहसील के मुख्यालय टनकपुर नगर में स्थित हैं। ३० अक्टूबर २००३ को उत्तरांचल सरकार के शाशनादेश से चम्पावत तहसील के ८१ ग्रामों के साथ इसका गठन किया गया। इसके पूर्व में नेपाल, पश्चिम में नैनीताल जनपद की हल्द्वानी तहसील, उत्तर में चम्पावत तहसील तथा दक्षिण में उधम सिंह नगर जनपद की खटीमा तहसील है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और श्री पूर्णागिरी तहसील · और देखें »

सितारगंज

सितारगंज, उधम सिंह नगर जिला, उत्तराखंड में स्थित एक क्षेत्र है। यह कुमाऊँ मण्डल में आता है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और सितारगंज · और देखें »

सितारगंज तहसील

सितारगंज तहसील भारत के उत्तराखंड राज्य में उधम सिंह नगर जनपद की एक तहसील है। उधम सिंह नगर जनपद के पूर्वी भाग में स्थित इस तहसील के मुख्यालय सितारगंज नगर में स्थित हैं। इसके पूर्व में खटीमा तहसील, पश्चिम में किच्छा तहसील, उत्तर में नैनीताल जनपद की हल्द्वानी तहसील, तथा दक्षिण में उत्तर प्रदेश राज्य का पीलीभीत जिला है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और सितारगंज तहसील · और देखें »

सितारगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड

सितारगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तराखण्ड के 70 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। उधमसिंहनगर जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 91,480 मतदाता थे। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और सितारगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड · और देखें »

जसपुर तहसील

जसपुर तहसील भारत के उत्तराखंड राज्य में उधम सिंह नगर जनपद की एक तहसील है। उधम सिंह नगर जनपद के पश्चिमी भाग में स्थित इस तहसील के मुख्यालय जसपुर नगर में स्थित हैं। इसके पूर्व में काशीपुर तहसील, पश्चिम में उत्तर प्रदेश राज्य का बिजनौर जिला, उत्तर में नैनीताल जनपद की रामनगर तहसील, तथा दक्षिण में उत्तर प्रदेश राज्य का मुरादाबाद जिला है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और जसपुर तहसील · और देखें »

जसपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड

जसपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तराखण्ड के 70 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। उधमसिंहनगर जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 98,839 मतदाता थे। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और जसपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड · और देखें »

जसपुर, उत्तराखण्ड

जसपुर, भारत के उत्तराखण्ड राज्य के ऊधमसिंहनगर जिले में स्थित एक नगर और नगरपालिका बोर्ड है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और जसपुर, उत्तराखण्ड · और देखें »

खटीमा

खटीमा भारत के उत्तराखण्ड राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले में स्थित एक नगर निगम बोर्ड है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और खटीमा · और देखें »

खटीमा तहसील

खटीमा तहसील भारत के उत्तराखंड राज्य में उधम सिंह नगर जनपद की एक तहसील है। उधम सिंह नगर जनपद के पूर्वी भाग में स्थित इस तहसील के मुख्यालय खटीमा नगर में स्थित हैं। इसके पूर्व में नेपाल, पश्चिम में सितारगंज तहसील, उत्तर में चम्पावत जनपद की श्री पूर्णागिरी तहसील, तथा दक्षिण में उत्तर प्रदेश राज्य का पीलीभीत जिला है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और खटीमा तहसील · और देखें »

गदरपुर

गदरपुर, उधम सिंह नगर जिला, उत्तराखंड में स्थित एक क्षेत्र है। यह कुमाऊँ मण्डल में आता है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और गदरपुर · और देखें »

गदरपुर तहसील

गदरपुर तहसील भारत के उत्तराखंड राज्य में उधम सिंह नगर जनपद की एक तहसील है। उधम सिंह नगर जनपद के मध्य भाग में स्थित इस तहसील के मुख्यालय गदरपुर नगर में स्थित हैं। इसके पूर्व में किच्छा तहसील, पश्चिम में बाजपुर तहसील, उत्तर में नैनीताल जनपद की कालाढूंगी तहसील, तथा दक्षिण में उत्तर प्रदेश राज्य का रामपुर जिला है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और गदरपुर तहसील · और देखें »

गदरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड

गदरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तराखण्ड के 70 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। उधमसिंहनगर जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। यह क्षेत्र साल 2008 के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन आदेश से अस्तित्व में आया। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 103,062 मतदाता थे। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और गदरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड · और देखें »

गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (पंतनगर विश्वविद्यालय या केवल "पंतनगर") भारत का पहला कृषि विश्वविद्यालय है। इसका उद्घाटन जवाहरलाल नेहरू द्वारा १७ नवंबर, १९६० को उत्तर प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के नाम से किया गया था। वर्ष १९७२ में इसका नाम महान स्वतन्त्रता सेनानी गोविन्द बल्लभ पंत के नाम पर गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कर दिया गया। यह विश्वविद्यालय पंतनगर नामक परिसर-कस्बे में पड़ता है जो उत्तराखण्ड के उधमसिंहनगर जिले में है। यह विश्वविद्यालय भारत में हरित क्रांति का अग्रदूत माना जाता है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय · और देखें »

कच्नाल गोसांई

कच्नाल गोसांई, उधम सिंह नगर जिला, उत्तराखंड में स्थित एक क्षेत्र है। यह कुमाऊँ मण्डल में आता है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और कच्नाल गोसांई · और देखें »

कालाढूंगी तहसील

कालाढूंगी तहसील भारत के उत्तराखंड राज्य में नैनीताल जनपद की एक तहसील है। नैनीताल जनपद के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित इस तहसील के मुख्यालय कालाढूंगी नगर में स्थित हैं। इसके पूर्व में हल्द्वानी तहसील, पश्चिम में रामनगर तहसील, उत्तर में नैनीताल, तथा दक्षिण में उधम सिंह नगर जनपद की गदरपुर, तथा बाजपुर तहसील है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और कालाढूंगी तहसील · और देखें »

काशीपुर तहसील

काशीपुर तहसील भारत के उत्तराखंड राज्य में उधम सिंह नगर जनपद की एक तहसील है। उधम सिंह नगर जनपद के पश्चिमी भाग में स्थित इस तहसील के मुख्यालय काशीपुर नगर में स्थित हैं। इसके पूर्व में बाजपुर तहसील, पश्चिम में जसपुर तहसील, उत्तर में नैनीताल जनपद की रामनगर तहसील, तथा दक्षिण में उत्तर प्रदेश राज्य का मुरादाबाद जिला है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और काशीपुर तहसील · और देखें »

काशीपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन

काशीपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन उत्तराखण्ड राज्य के ऊधम सिंह नगर जनपद का एक रेलवे स्टेशन है, जो काशीपुर नगर में स्थित है। इसका स्टेशन कोड "KPV" है। काशीपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन रेल नेटवर्क द्वारा रामनगर, काठगोदाम, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, चंडीगढ़, आगरा, जैसलमेर, हरिद्वार और दिल्ली से जुड़ा है। यह रेलवे स्टेशन भारतीय रेल के उत्तर पूर्वी रेलवे क्षेत्र के इज्जतनगर मण्डल के प्रशासनिक नियंत्रण में है। काशीपुर शहर के लिए कई नए रेल लिंक प्रस्तावित हैं, जिनमें काशीपुर-नजीबाबाद रेलवे लाइन तथा रामनगर-चौखुटिया रेल लिंक प्रमुख हैं। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और काशीपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन · और देखें »

काशीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड

काशीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तराखण्ड के 70 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। उधमसिंहनगर जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 117,999 मतदाता थे। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और काशीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड · और देखें »

काशीपुर का भूगोल

काशीपुर, भारत के उत्तराखण्ड राज्य के उधम सिंह नगर जनपद का एक महत्वपूर्ण पौराणिक एवं औद्योगिक शहर है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और काशीपुर का भूगोल · और देखें »

काशीपुर का इतिहास

काशीपुर, भारत के उत्तराखण्ड राज्य के उधम सिंह नगर जनपद का एक महत्वपूर्ण पौराणिक एवं औद्योगिक शहर है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और काशीपुर का इतिहास · और देखें »

काशीपुर, उत्तराखण्ड

काशीपुर भारत के उत्तराखण्ड राज्य के उधम सिंह नगर जनपद का एक महत्वपूर्ण पौराणिक एवं औद्योगिक शहर है। उधम सिंह नगर जनपद के पश्चिमी भाग में स्थित काशीपुर जनसंख्या के मामले में कुमाऊँ का तीसरा और उत्तराखण्ड का छठा सबसे बड़ा नगर है। भारत की २०११ की जनगणना के अनुसार काशीपुर नगर की जनसंख्या १,२१,६२३, जबकि काशीपुर तहसील की जनसंख्या २,८३,१३६ है। यह नगर भारत की राजधानी, नई दिल्ली से लगभग २४० किलोमीटर, और उत्तराखण्ड की अंतरिम राजधानी, देहरादून से लगभग २०० किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। काशीपुर को पुरातन काल से गोविषाण या उज्जयनी नगरी भी कहा जाता रहा है, और हर्ष के शासनकाल से पहले यह नगर कुनिन्दा, कुषाण, यादव, और गुप्त समेत कई राजवंशों के अधीन रहा है। इस जगह का नाम काशीपुर, चन्दवंशीय राजा देवी चन्द के एक पदाधिकारी काशीनाथ अधिकारी के नाम पर पड़ा, जिन्होंने इसे १६-१७ वीं शताब्दी में बसाया था। १८ वीं शताब्दी तक यह नगर कुमाऊँ राज्य में रहा, और फिर यह नन्द राम द्वारा स्थापित काशीपुर राज्य की राजधानी बन गया। १८०१ में यह नगर ब्रिटिश शासन के अंतर्गत आया, जिसके बाद इसने १८१४ के आंग्ल-गोरखा युद्ध में कुमाऊँ पर अंग्रेजों के कब्जे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। काशीपुर को बाद में कुमाऊँ मण्डल के तराई जिले का मुख्यालय बना दिया गया। ऐतिहासिक रूप से, इस क्षेत्र की अर्थव्यस्था कृषि तथा बहुत छोटे पैमाने पर लघु औद्योगिक गतिविधियों पर आधारित रही है। काशीपुर को कपड़े और धातु के बर्तनों का ऐतिहासिक व्यापार केंद्र भी माना जाता है। आजादी से पहले काशीपुर नगर में जापान से मखमल, चीन से रेशम व इंग्लैंड के मैनचेस्टर से सूती कपड़े आते थे, जिनका तिब्बत व पर्वतीय क्षेत्रों में व्यापार होता था। बाद में प्रशासनिक प्रोत्साहन और समर्थन के साथ काशीपुर शहर के आसपास तेजी से औद्योगिक विकास हुआ। वर्तमान में नगर के एस्कॉर्ट्स फार्म क्षेत्र में छोटी और मझोली औद्योगिक इकाइयों के लिए एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल एस्टेट निर्माणाधीन है। भौगोलिक रूप से काशीपुर कुमाऊँ के तराई क्षेत्र में स्थित है, जो पश्चिम में जसपुर तक तथा पूर्व में खटीमा तक फैला है। कोशी और रामगंगा नदियों के अपवाह क्षेत्र में स्थित काशीपुर ढेला नदी के तट पर बसा हुआ है। १८७२ में काशीपुर नगरपालिका की स्थापना हुई, और २०११ में इसे उच्चीकृत कर नगर निगम का दर्जा दिया गया। यह नगर अपने वार्षिक चैती मेले के लिए प्रसिद्ध है। महिषासुर मर्दिनी देवी, मोटेश्वर महादेव तथा मां बालासुन्दरी के मन्दिर, उज्जैन किला, द्रोण सागर, गिरिताल, तुमरिया बाँध तथा गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब काशीपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और काशीपुर, उत्तराखण्ड · और देखें »

किच्छा

किच्छा भारत के उत्तराखण्ड राज्य के उधमसिंहनगर जिले में स्थित एक नगर निगम बोर्ड है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और किच्छा · और देखें »

किच्छा तहसील

किच्छा तहसील भारत के उत्तराखंड राज्य में उधम सिंह नगर जनपद की एक तहसील है। उधम सिंह नगर जनपद के मध्य भाग में स्थित इस तहसील के मुख्यालय किच्छा नगर में स्थित हैं। इसके पूर्व में सितारगंज तहसील, पश्चिम में गदरपुर तहसील, उत्तर में नैनीताल जनपद की लालकुआँ तथा हल्द्वानी तहसील, तथा दक्षिण में उत्तर प्रदेश राज्य का बरेली जिला है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और किच्छा तहसील · और देखें »

किच्छा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड

किच्छा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तराखण्ड के 70 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। उधमसिंहनगर जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। यह क्षेत्र साल 2008 के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन आदेश से अस्तित्व में आया। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 95,287 मतदाता थे। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और किच्छा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड · और देखें »

कुमाऊँ मण्डल

यह लेख कुमाऊँ मण्डल पर है। अन्य कुमाऊँ लेखों के लिए देखें कुमांऊॅं उत्तराखण्ड के मण्डल कुमाऊँ मण्डल भारत के उत्तराखण्ड राज्य के दो प्रमुख मण्डलों में से एक हैं। अन्य मण्डल है गढ़वाल। कुमाऊँ मण्डल में निम्न जिले आते हैं:-.

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और कुमाऊँ मण्डल · और देखें »

कुमाऊँ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों की सूची

कुमाऊं विश्वविद्यालय का प्रतीक चिह्न निम्नलिखित सूची कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल से सम्बद्ध राजकीय महाविद्यालयों की है: .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और कुमाऊँ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों की सूची · और देखें »

कुमाऊँनी भाषा

कुमांऊँनी भारत के उत्तराखण्ड राज्य के अन्तर्गत कुमाऊँ क्षेत्र में बोली जाने वाली एक बोली है। इस बोली को हिन्दी की सहायक पहाड़ी भाषाओं की श्रेणी में रखा जाता है। कुमांऊँनी भारत की ३२५ मान्यता प्राप्त भाषाओं में से एक है और २६,६०,००० (१९९८) से अधिक लोगों द्वारा बोली जाती है। उत्तराखण्ड के निम्नलिखित जिलों - अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर के अतिरिक्त असम, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब, तथा हिमाचल प्रदेश और नेपाल के कुछ क्षेत्रों में भी बोली जाती है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और कुमाऊँनी भाषा · और देखें »

कुमाऊँनी लोग

कुमाऊँनी लोग, भारतवर्ष के उत्तराखण्ड राज्य के अन्तर्गत कुमांऊॅं क्षेत्र के लोगों को कहते हैं। इनमें वे सभी लोग सम्मिलित हैं जो कुमाऊँनी भाषा या इससे सम्बन्धित उपभाषाएें बोलते हैं। कुमांऊँनी लोग उत्तराखण्ड प्रदेश के अल्मोड़ा, उधमसिंहनगर, चम्पावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के निवासी हैं। भारत की सशस्त्र सेनाएँ और केन्द्रीय पुलिस संगठन, कुमाऊँ के लोगों के लिए रोजगार का प्रमुख स्रोत रहे हैं। भारत की सीमाओं की रक्षा करने में कुमाऊँ रेजीमेंट की उन्नीस वाहिनियाँ कुमाऊँ के लोगों का स्पष्ट प्रतिनिधित्व करतीं हैं। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और कुमाऊँनी लोग · और देखें »

कुमांऊँ की लोककला

300px कुमांऊँ के इतिहास के प्रारंभ से ही कला विद्यमान थी। जिस कला से यहॉं के जनमानस की अभिव्यक्ति व परम्परागत गूढ़ रहस्यों की गहराइयों की जानकारी प्राप्त होती है, वही कुमांऊँ की लोककला है। कुमांऊँ की लोककला का स्वरूप भारत की अन्य कलाओं व लोककलाओं के समरूप ही पाया जाता है।हिमालय की वक्षस्थली में फैला लगभग 1500 वर्ग किलोमीटर अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़, नैनीताल, व उधमसिंह नगर नामक जिलों को कुमांऊँ क्षेत्र कहा जाता है, जो भारतवर्ष के उत्तराखण्ड नामक राज्य में हैं, इन जिलों की पारम्परिक कलाओं को कुमांऊँनी लोककला अर्थात् कुमांऊँ की लोककला कहते हैं। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और कुमांऊँ की लोककला · और देखें »

केला खेरा

केला खेरा, उधम सिंह नगर जिला, उत्तराखंड में स्थित एक क्षेत्र है। यह कुमाऊँ मण्डल में आता है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और केला खेरा · और देखें »

अल्मोड़ा जिला

अल्मोड़ा भारत के उत्तराखण्ड नामक राज्य में कुमांऊँ मण्डल के अन्तर्गत एक जिला है। इस जिले का मुख्यालय भी अल्मोड़ा में ही है। अल्मोड़ा अपनी सांस्कृतिक विरासत, हस्तकला, खानपान और ठेठ पहाड़ी सभ्यता व संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और अल्मोड़ा जिला · और देखें »

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड (पूर्व नाम उत्तरांचल), उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है जिसका निर्माण ९ नवम्बर २००० को कई वर्षों के आन्दोलन के पश्चात भारत गणराज्य के सत्ताइसवें राज्य के रूप में किया गया था। सन २००० से २००६ तक यह उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। जनवरी २००७ में स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया। राज्य की सीमाएँ उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हैं। पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश इसकी सीमा से लगे राज्य हैं। सन २००० में अपने गठन से पूर्व यह उत्तर प्रदेश का एक भाग था। पारम्परिक हिन्दू ग्रन्थों और प्राचीन साहित्य में इस क्षेत्र का उल्लेख उत्तराखण्ड के रूप में किया गया है। हिन्दी और संस्कृत में उत्तराखण्ड का अर्थ उत्तरी क्षेत्र या भाग होता है। राज्य में हिन्दू धर्म की पवित्रतम और भारत की सबसे बड़ी नदियों गंगा और यमुना के उद्गम स्थल क्रमशः गंगोत्री और यमुनोत्री तथा इनके तटों पर बसे वैदिक संस्कृति के कई महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान हैं। देहरादून, उत्तराखण्ड की अन्तरिम राजधानी होने के साथ इस राज्य का सबसे बड़ा नगर है। गैरसैण नामक एक छोटे से कस्बे को इसकी भौगोलिक स्थिति को देखते हुए भविष्य की राजधानी के रूप में प्रस्तावित किया गया है किन्तु विवादों और संसाधनों के अभाव के चलते अभी भी देहरादून अस्थाई राजधानी बना हुआ है। राज्य का उच्च न्यायालय नैनीताल में है। राज्य सरकार ने हाल ही में हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये कुछ पहल की हैं। साथ ही बढ़ते पर्यटन व्यापार तथा उच्च तकनीकी वाले उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए आकर्षक कर योजनायें प्रस्तुत की हैं। राज्य में कुछ विवादास्पद किन्तु वृहत बाँध परियोजनाएँ भी हैं जिनकी पूरे देश में कई बार आलोचनाएँ भी की जाती रही हैं, जिनमें विशेष है भागीरथी-भीलांगना नदियों पर बनने वाली टिहरी बाँध परियोजना। इस परियोजना की कल्पना १९५३ मे की गई थी और यह अन्ततः २००७ में बनकर तैयार हुआ। उत्तराखण्ड, चिपको आन्दोलन के जन्मस्थान के नाम से भी जाना जाता है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और उत्तराखण्ड · और देखें »

उत्तराखण्ड में जिलावार विधानसभा सीटें

उत्तराखण्ड में जिलावार विधानसभा सीटें उत्तराखण्ड के जिलों के अन्तर्गत आने वाली विधानसभा सीटें हैं। इस सूची में जिला और उस जिले में उत्तराखण्ड विधानसभा की कौन-कौन सी सीटें हैं दिया गया है। भारतीय चुनाव आयोग द्वारा विर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन किए जाए से उत्तराखण्ड में भी सीटों में बदलाव आया है। इस सूची में भूतपूर्व सीटें किसी भी जिले में नहीं दी गई हैं। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और उत्तराखण्ड में जिलावार विधानसभा सीटें · और देखें »

उत्तराखण्ड सूपर लीग

उत्तराखंड सुपर लीग (यू.एस.एल.) एक अर्द्ध-पेशेवर फुटबॉल लीग है, जिसे अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ और उत्तराखंड राज्य फुटबॉल एसोसिएशन दोनों द्वारा स्वीकृति प्रदान है। इंडियन सुपर लीग पर आधारित इस लीग का आयोजन पूरे उत्तराखंड राज्य में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लक्ष्य के साथ 'उत्तराखंड एडवेंचर स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड' द्वारा किया जाता है। लीग की शुरुआत जुलाई २०१६ में चौदह टीमों के साथ हुई। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और उत्तराखण्ड सूपर लीग · और देखें »

उत्तराखण्ड का भूगोल

उत्तराखण्ड भौगोलिक रूप से भारत के उत्तर में ३०० २०' उत्तरी अक्षांश ७८० ०४' पूर्वी रेखांश से लेकर ३०० ३३' उत्तरी अक्षांश ७८० ०६' पूर्वी रेखांश पर है। इसके पूर्व में नेपाल और उत्तर में तिब्बत(चीन) है। देश के भीतर उत्तर प्रदेश दक्षिण में और हिमाचल प्रदेश उत्तर पश्चिम में इसके पड़ोसी हैं। उत्तराखण्ड के दो मण्डल हैं: कुमाऊँ और गढ़वाल। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और उत्तराखण्ड का भूगोल · और देखें »

उत्तराखण्ड के नगरों की सूची

उत्तराखण्ड के नगर नामक इस सूची में भारत के उत्तराखण्ड राज्य के सभी नगरों की ज़िलेवार सूची दी गई है, जो वर्णमालानुसार क्रमित है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और उत्तराखण्ड के नगरों की सूची · और देखें »

उत्तराखण्ड के मण्डल

उत्तराखण्ड के मण्डल भारत के उत्तराखण्ड राज्य के दो मण्डलों को कहते हैं। उत्तराखण्ड में दो मण्डल है: कुमाऊँ और गढ़वाल जो क्रमशः राज्य के पूर्वी और पश्चिमी भाग में हैं। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और उत्तराखण्ड के मण्डल · और देखें »

उत्तराखण्ड के राज्य राजमार्गों की सूची

निम्नलिखित सूची उत्तराखण्ड राज्य के राज्य राजमार्गों की है: .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और उत्तराखण्ड के राज्य राजमार्गों की सूची · और देखें »

उत्तराखण्ड के जिले

उत्तराखण्ड के जिले इस सूची में उत्तराखण्ड के जिले और उनकी जनसंख्या, जिला मुख्यालय, क्षेत्रफल और घनत्व की सूचना है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और उत्तराखण्ड के जिले · और देखें »

उत्तराखण्ड के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूची

2008 में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद, उत्तराखण्ड विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची निम्नलिखित है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और उत्तराखण्ड के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूची · और देखें »

उधम सिंह

अंगूठाकार सरदार उधम सिंह (26 दिसम्बर 1899 से 31 जुलाई 1940) का नाम भारत की आज़ादी की लड़ाई में पंजाब के क्रान्तिकारी के रूप में दर्ज है। उन्होंने जलियांवाला बाग कांड के समय पंजाब के गर्वनर जनरल रहे माइकल ओ' ड्वायर (en:Sir Michael Francis O'Dwyer) को लन्दन में जाकर गोली मारी। कई इतिहासकारों का मानना है कि यह हत्याकाण्ड ओ' ड्वायर व अन्य ब्रिटिश अधिकारियों का एक सुनियोजित षड्यंत्र था, जो पंजाब पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए पंजाबियों को डराने के उद्देश्य से किया गया था। यही नहीं, ओ' ड्वायर बाद में भी जनरल डायर के समर्थन से पीछे नहीं हटा था। मिलते जुलते नाम के कारण यह एक आम धारणा है कि उधम सिंह ने जालियाँवाला बाग हत्याकांड के उत्तरदायी जनरल डायर (पूरा नाम - रेजिनाल्ड एडवार्ड हैरी डायर, Reginald Edward Harry Dyer) को मारा था, लेकिन इतिहासकारों का मानना है कि प्रशासक ओ' ड्वायर जहां उधम सिंह की गोली से मरा (सन् १९४०), वहीं गोलीबारी को अंजाम देने वाला जनरल डायर १९२७ में पक्षाघात तथा कई तरह की बीमारियों से ग्रसित होकर मरा। उत्तर भारतीय राज्य उत्तराखण्ड के एक ज़िले का नाम भी इनके नाम पर उधम सिंह नगर रखा गया है। .

नई!!: उधम सिंह नगर जिला और उधम सिंह · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ऊधमसिंह नगर, उधम सिंह नगर, उधमसिंह नगर जिला, उधमसिंह नगरजिला, उधमसिंहनगर जिला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »