लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उद्योगपति

सूची उद्योगपति

बड़े उद्योगों को स्थापित करने वाले व्यक्ति। स्थापना ना भी की हो, तो स्वामित्व सहित संचालन करने वाले व्यक्ति। उदाहरणतः भारत में:-.

16 संबंधों: एन आर नारायणमूर्ति, नन्द गोपाल गुप्ता "नंदी", नितिन गडकरी, मोदी उद्योग साम्राज्य, रायबहादुर गूजर मल मोदी, राजेश अग्रहरि, लैरी पेज, श्याम चरण गुप्ता, शेरलॉक होम्स, साहु शांति प्रसाद जैन, जगजीत सिंह, घनश्याम दास अरोड़ा, वालचन्द हीराचन्द, विदुप अग्रहरि, कृष्णकुमार बिड़ला, अरविन्द मफतलाल

एन आर नारायणमूर्ति

नागवार रामाराव नारायणमूर्ति (जन्म: २० अगस्त १९४६) भारत की प्रसिद्ध सॉफ़्टवेयर कंपनी इन्फोसिस टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और जानेमाने उद्योगपति हैं। उनका जन्म मैसूर में हुआ। आई आई टी में पढ़ने के लिए वे मैसूर से बैंगलौर आए, जहाँ १९६७ में इन्होंने मैसूर विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ इन्जीनियरिंग की उपाधि और १९६९ में आई आई टी कानपुर से मास्टर ऑफ टैक्नोलाजी (M.Tech) की उपाधि प्राप्त की। नारायणमूर्ति आर्थिक स्थिति सुदृढ़ न होने के कारण इंजीनियरिंग की पढ़ाई का खर्च उठाने में असमर्थ थे। उनके उन दिनों के सबसे प्रिय शिक्षक मैसूर विशवविद्यालय के डॉ॰ कृष्णमूर्ति ने नारायण मूर्ति की प्रतिभा को पहचान कर उनको हर तरह से मदद की। बाद में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो जाने पर नारायणमूर्ति ने डॉ॰ कृष्णमूर्ति के नाम पर एक छात्रवृत्ति प्रारंभ कर के इस कर्ज़ को चुकाया। .

नई!!: उद्योगपति और एन आर नारायणमूर्ति · और देखें »

नन्द गोपाल गुप्ता "नंदी"

नन्द गोपाल गुप्ता (जन्म:२३ मई १९७४) इलाहबाद से राजनेता, उद्योगपति है। वे "नंदी" के नाम से लोकप्रिय हैं। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार में स्टाम्प और नागरिक उड्डयन मंत्री हैं। .

नई!!: उद्योगपति और नन्द गोपाल गुप्ता "नंदी" · और देखें »

नितिन गडकरी

नितिन गडकरी (जन्म: २७ मई १९५७) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वो भाजपा सरकार में सोलहवीं लोक सभा में परिवहन मंत्री हैं। इससे पहले दिसम्बर २००९ में भारतीय जनता पार्टी के नौंवें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। बावन वर्ष की आयु में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनने वाले वे इस पार्टी के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष हैं। उनका जन्म महाराष्ट्र के नागपुर ज़िले में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ। वे कामर्स में स्नातकोत्तर हैं इसके अलावा उन्होंने कानून तथा बिजनेस मनेजमेंट की पढ़ाई भी की है। वो भारत के एक उद्योगपति हैं। गडकरी सफल उद्यमी हैं। वह एक बायो-डीज़ल पंप, एक चीनी मिल, एक लाख २० हजार लीटर क्षमता वाले इथानॉल ब्लेन्डिंग संयत्र, २६ मेगावाट की क्षमता वाले बिजली संयंत्र, सोयाबीन संयंत्र और को जनरेशन ऊर्जा संयंत्र से जुड़े हैं। गडकरी ने १९७६ में नागपुर विश्वविद्यालय में भाजपा की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की। बाद में वह २३ साल की उम्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने। अपने ऊर्जावान व्यक्तित्व और सब को साथ लेकर चलने की ख़ूबी की वजह से वे सदा अपने वरिष्ठ नेताओं के प्रिय बने रहे। १९९५ में वे महाराष्ट्र में शिव सेना- भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन सरकार में लोक निर्माण मंत्री बनाए गए और चार साल तक मंत्री पद पर रहे। मंत्री के रूप में वे अपने अच्छे कामों के कारण प्रशंसा में रहे। १९८९ में वे पहली बार विधान परिषद के लिए चुने गए, पिछले २० वर्षों से विधान परिषद के सदस्य हैं और आखिरी बार २००८ में विधान परिषद के लिए चुने गए। वे महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता भी रहे हैं। उन्होंने अपनी पहचान ज़मीन से जुड़े एक कार्यकर्ता के तौर पर बनाई है और वे एक राजनेता के साथ-साथ एक कृषक और एक उद्योगपति भी हैं। .

नई!!: उद्योगपति और नितिन गडकरी · और देखें »

मोदी उद्योग साम्राज्य

मोदी उद्योग साम्राज्य या उद्योग गृह भारत के प्रसिद्ध मोदी उद्योगपतियों का समूह है। इसकी स्थापना १९२९ में मोदीनगर में रायबहादुर गूजरमल मोदी ने रखी थी। उनकी मृत्यु उपरांत इसे उनके छोटे भाई केदारनाथ मोदी एवं चार पुत्र देख रहे हैं। श्रेणी:मोदीनगर श्रेणी:भारत के उद्योग गृह.

नई!!: उद्योगपति और मोदी उद्योग साम्राज्य · और देखें »

रायबहादुर गूजर मल मोदी

गूजर मल मोदी (९ अगस्त, १९०२ - २२ जनवरी, १९७६) भारत के एक उद्योगपति थे। इन्होंने मोदी उद्योग गृह की स्थापना की। इन्होंने ही उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बेगमाबाद गाँव को मोदीनगर नामक एक औद्योगिक टाउनशिप का रूप दिया। इनको उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में सन १९६८ में भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था। ये उत्तर प्रदेश राज्य से हैं। गूजरमल मोदी के नाम का शिलालेख, गूजरमल मोदी अस्पताल, साकेत, नई दिल्ली में स्थित .

नई!!: उद्योगपति और रायबहादुर गूजर मल मोदी · और देखें »

राजेश अग्रहरि

राजेश कुमार अग्रहरि उत्तर प्रदेश के जाने माने एक उद्योगपति व समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता हैं। वे स्पाइस ब्रांड राजेश मसाला के चेयरमैन व डायरेक्टर हैं, जिसकी स्थापना १९९७ में हुआ था। २८ दिसंबर, २०१४ को अग्रहरि भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। राहुल गांधी के गढ़ होने के बावजूद अमेठी से सपा समर्थित इनकी पत्नी चन्द्रमा देवी अग्रहरि अमेठी नगर पालिका से नगर पालिका चुनाव जीतकर लगातार दूसरी बार अध्यक्षा निर्वाचित हुई हैं। .

नई!!: उद्योगपति और राजेश अग्रहरि · और देखें »

लैरी पेज

लॉरेंस "लैरी" पेज (जन्म 26 मार्च 1973) एक अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक और उद्योगपति हैं, जिन्होंने सर्गी ब्रिन के साथ मिलकर गूगल इंक. की सह-स्थापना की। वे दोनों अक्सर ही "Google Guys" के नाम से जाने जाते हैं। फ़ोर्ब्स के मुताबिक संप्रति वे दुनिया के 24वें सबसे धनी व्यक्ति हैं, जिनकी 2010 में कुल निजी संपत्ति US$17.5 बिलियन है। .

नई!!: उद्योगपति और लैरी पेज · और देखें »

श्याम चरण गुप्ता

श्याम चरण गुप्ता (जन्म:९ फ़रवरी १९४५) एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ एवं उद्योगपति है। श्याम चरण उत्तर प्रदेश के बाँदा लोकसभा क्षेत्र से २००४ में सांसद निर्वाचित हुए तथा १६ मई २०१४ से इलाहबाद के वर्तमान सांसद है। वे श्याम ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज के संस्थापक एवं सी.एम.डी.

नई!!: उद्योगपति और श्याम चरण गुप्ता · और देखें »

शेरलॉक होम्स

शेरलॉक होम्स उन्नीसवीं सदी के उत्तरार्ध और बीसवीं सदी के पूर्वार्ध का एक काल्पनिक चरित्र है, जो पहली बार 1887 में प्रकाशन में उभरा। वह ब्रिटिश लेखक और चिकित्सक सर आर्थर कॉनन डॉयल की उपज है। लंदन का एक प्रतिभावान 'परामर्शदाता जासूस ", होम्स अपनी बौद्धिक कुशलता के लिए मशहूर है और मुश्किल मामलों को सुलझाने के लिए अपने चतुर अवलोकन, अनुमिति तर्क और निष्कर्ष के कुशल उपयोग के लिए प्रसिद्ध है। कोनन डॉयल ने चार उपन्यास और छप्पन लघु कथाएं लिखी हैं जिसमें होम्स को चित्रित किया गया है। पहली दो कथाएं (लघु उपन्यास) क्रमशः 1887 में बीटन्स क्रिसमस ऐनुअल में और 1890 में लिपिनकॉट्स मंथली मैग्जीन में आईं.

नई!!: उद्योगपति और शेरलॉक होम्स · और देखें »

साहु शांति प्रसाद जैन

साहु शांति प्रसाद (जन्म: मई 22, 1911; मृत्य: अक्टूबर 27, 1977) एक उद्यमी और समाज सेवी थे। वे भारतीय ज्ञानपीठ के संस्थापक हैं।Auletta.

नई!!: उद्योगपति और साहु शांति प्रसाद जैन · और देखें »

जगजीत सिंह

जगजीत सिंह (८ फ़रवरी १९४१ - १० अक्टूबर २०११) का नाम बेहद लोकप्रिय ग़ज़ल गायकों में शुमार हैं। उनका संगीत अंत्यंत मधुर है और उनकी आवाज़ संगीत के साथ खूबसूरती से घुल-मिल जाती है। खालिस उर्दू जानने वालों की मिल्कियत समझी जाने वाली, नवाबों-रक्कासाओं की दुनिया में झनकती और शायरों की महफ़िलों में वाह-वाह की दाद पर इतराती ग़ज़लों को आम आदमी तक पहुंचाने का श्रेय अगर किसी को पहले पहल दिया जाना हो तो जगजीत सिंह का ही नाम ज़ुबां पर आता है। उनकी ग़ज़लों ने न सिर्फ़ उर्दू के कम जानकारों के बीच शेरो-शायरी की समझ में इज़ाफ़ा किया बल्कि ग़ालिब, मीर, मजाज़, जोश और फ़िराक़ जैसे शायरों से भी उनका परिचय कराया। जगजीत सिंह को सन २००३ में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। फरवरी २०१४ में आपके सम्मान व स्मृति में दो डाक टिकट भी जारी किए गए। .

नई!!: उद्योगपति और जगजीत सिंह · और देखें »

घनश्याम दास अरोड़ा

घनश्याम दास अरोड़ा (जन्म 13 अगस्त 1952) पिता का नाम श्री अर्जुन दास) अरोड़ा भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं और वर्तमान में यमुनानगर निर्वाचन क्षेत्र से हरियाणा की 13 वीं विधानसभा के विधायक है। 2014 में उन्होंने 28245 वोटों के अंतर के साथ विधानसभा चुनाव जीता। वह 1967 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हुए और संघ के सक्रिय सदस्य बने। .

नई!!: उद्योगपति और घनश्याम दास अरोड़ा · और देखें »

वालचन्द हीराचन्द

महान उद्योगपति एवं दूरदर्शी सेठ वालचन्द हीराचन्द सेठ वालचन्द हीराचन्द दोषी (23 नवम्बर 1882 – 8 अप्रैल 1953) भारत के उद्योगपति थे। उनका दृढ़ विश्वास था कि भारत एक दिन विश्वशक्ति बनेगा। उन्होने अपना जीवन भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिये समर्पित कर दिया। उन्होने जहाजरानी, वायुयान निर्माण, कार निर्माण एवं अन्य वाणिज्य भारत में स्थापित करने में महत्वपूर्ण एवं साहसिक भूमिका निभायी। .

नई!!: उद्योगपति और वालचन्द हीराचन्द · और देखें »

विदुप अग्रहरि

विदुप अग्रहरि (जन्म: १९६९) एक भारतीय गायक, उद्यमी और भारतीय जनता पार्टी के राजनेता हैं। वें श्याम ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज के डायरेक्टर हैं। वें उद्योगपति व लोकसभा सदस्य श्यामा चरण गुप्ता और जमुनोत्री गुप्ता के पुत्र हैं। .

नई!!: उद्योगपति और विदुप अग्रहरि · और देखें »

कृष्णकुमार बिड़ला

कृष्णकुमार बिड़ला (१२ अक्टूबर, १९१८ - ३० अगस्त, २००८) भारत के प्रख्यात उद्योगपति और राज्यसभा के पूर्व राज्य सभा सदस्य थे। घनश्याम दास बिड़ला के पुत्र कृष्णकांत बिड़ला का जन्म १२ अक्टूबर, १९१८ को राजस्थान के पिलानी में हुआ था। उनके पिता भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के समर्थकों और गांधी जी के निकटवर्तियों में शामिल थे। उनकी उच्च शिक्षा कोलकाता, दिल्ली और पंजाब विश्वविद्यालय से हुई।। दैट्स हिन्दी। शनिवार, अगस्त 30, 2008 ये १९८४ से २००० तक लगातार १८ वर्षों के लिये राज्यसभा के सदस्य भी रहे और इस दौरान संसद की कई समितियों की अध्यक्षता की। भारतीय चीनी उद्योग के वे संस्थापक सदस्यों में थे। बिड़ला के औद्योगिक साम्राज्य में चीनी, उर्वरक, रसायन, हैवी इंजीनियरिंग, वस्त्र, जहाजरानी और समाचार-पत्र जैसे मुख्य उद्योग शामिल हैं। कृष्ण कुमार एक उद्योगपति होने के अलावा एक सम्मानित सांसद, समाजसेवी और विद्वान व्यक्ति थे। १९६१ में वे कलकत्ता के शेरिफ चुने गए थे और १९९७ में उन्हें पांडिचेरी विश्वविद्यालय ने डॉक्टर ऑफ लेटर्स से सम्मानित किया था। उन्होंने भारतीय चीनी उद्योग एसोशिएसन, फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स (फिक्की) और इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) की भी अध्यक्षता की। उन्होंने केके बिड़ला फाउंडेशन की स्थापना की, जो भारतीय साहित्य, वैज्ञानिक अनुसंधान और भारतीय दर्शनशास्त्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा करता है। हिन्दुस्तान टाइम्स और बिड़ला समूह के अनेक उद्योगों के अध्यक्ष बिड़ला के परिवार में उनकी तीन पुत्रियाँ नंदिनी नुपानी, शोभना भारतीय और सरोज पोतदार हैं। शोभना भारतीय भारत के बड़े समाचारपत्र हिन्दुस्तान टाइम्स की संपादकीय सलाहकार हैं। उनकी पत्नी मनोरमा देवी बिड़ला का इनसे एक माह पूर्व जुलाई, २००८ में निधन हो गया था। .

नई!!: उद्योगपति और कृष्णकुमार बिड़ला · और देखें »

अरविन्द मफतलाल

अरविंद मफतलाल भारत के प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी थे। वे मफतलाल समूह के चेयरमैन थे। वह सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष थे। उल्लेखनीय है कि मफतलाल उद्योग की स्थापना वर्ष 1905 में अरविंद मफतलाल के दादा गगल भाई मफतलाल ने की थी तथा शुरुआत में यह केवल टैक्सटाइल इकाई थी जिसका विस्तार अरविंद मफतलाल ने वर्ष 1954 में इसका मुखिया बनने के बाद कैमिकल पेट्रो कैमिकल आदि क्षेत्रों में किया। अरविंद भाई ने अपने नेतृत्व में कपड़े, केमिकल समेत विभिन्न कारोबारों से जुड़े मफतलाल ग्रुप को सत्तर व अस्सी के दशक में देश के प्रमुख उद्योग समूहों में शुमार कराया था। इसी दौरान ही वह समाजसेवा के क्षेत्र में भी कूद गए। अरविंद भाई वर्ष 1967 के दौरान बिहार में चित्रकूट के संत रणछोरदास जी के संपर्क में आए थे। संत वहाँ अकाल पीड़ितों की सेवा कर रहे थे। उनसे गुरुमंत्र लेकर तभी मफतलाल ने समाजसेवा का व्रत ले लिया था। इसके बाद उन्होंने चित्रकूट में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय और सद्गुरु संकल्प चिकित्सालय स्थापित किए। अन्तिम इच्छा के मुताबिक उन्होंने धर्मनगरी चित्रकूट में सुबह 7.10 बजे अन्तिम सांस ली। अरविंद भाई की इच्छा थी कि उनका अन्तिम समय चित्रकूट में बीते। इसी इच्छा के चलते वह 16 सितंबर 2011 को पूना से अपने ट्रस्ट सद्गुरु सेवा संघ आ गए थे। .

नई!!: उद्योगपति और अरविन्द मफतलाल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »