लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २००७

सूची उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २००७

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २००७ भारत के उत्तराखण्ड राज्य में हुआ दूसरा विधानसभा चुनाव था। इससे पहले वर्ष २००२ में राज्य में प्रथम विधानसभा चुनाव हुआ था। दूसरा विधानसभा चुनाव २१ फ़रवरी २००७ को हुआ था तथा मतगणना २७ फ़रवरी २००७ को हुई थी। www.ceo.uk.gov.in चुनाव मतदान का समय प्रातः आठ बजे से सायं पाँच बजे तक का था। इन चुनावों में कुल मतदाताओं की संख्या ६०,८२,७५५ थी जिसमें से ३०,३२,१९१ पुरुष और २९,६८,३५१ महिलाएँ थी। इस विधानसभा चुनाव में कुल प्रत्याशियों की संख्या ८०६ थी जिसमें से ७५० पुरुष और ५६ महिलाएँ थी। .

5 संबंधों: विधानसभा चुनाव (भारत), उत्तराखण्ड विधानसभा, उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २०१२, उत्तराखण्ड विधानसभा के अध्यक्षों की सूची, उत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूची

विधानसभा चुनाव (भारत)

विधानसभा चुनाव भारत के राज्यों में कराए जाने वाले राज्य-स्तरीय चुनाव हैं। इन चुनावों में हर राज्य की जनता अपने राज्य-स्तर के शासन के लिए अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करती है जिन्हें विधायक कहा जाता है। आम चुनावों से अलग इन चुनावों में चुने हुए विधायक राज्य-स्तर पर सरकार का गठन करते हैं। इन चुनावों में भाग लेने वाले राजनैतिक दल वह भी हो सकते हैं जो आम चुनावों में भाग लेते हैं और इसके अतिरिक्त विभिन्न राज्यों के अपनी-अपनी क्षेत्रीय दल भी हैं जो राज्य-विशेष में लोकप्रिय होते हैं जैसे तमिल नाडु में अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस। यह चुनाव प्रति पाँच वर्ष में एक बार कराए जाते हैं। यदि अपना कार्यकाल पूरा करने से पूर्व कोई सरकार विधानसभा में बहुमत खो देती है तो यह चुनाव पाँच वर्ष से पहले भी कराए जा सकते हैं। इन चुनावों में मतदान करने के लिए जो मापदण्ड हैं वह वहीं हैं जो लोकसभा चुनावों में मतदान करने के लिए हैं जैसे मतदाता का भारतीय नागरिक होना और उसकी आयु १८ वर्ष या ऊपर होना। .

नई!!: उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २००७ और विधानसभा चुनाव (भारत) · और देखें »

उत्तराखण्ड विधानसभा

उत्तराखण्ड विधानसभा भारत के उत्तराखण्ड राज्य की विधानसभा को कहते है। यह विधानसभा एकविधाई है और इसमें कुल विधायक संख्या ७० है तथा एक सदस्य नामांकित होता है जो आंग्ल-भारतीय होना चाहिए। उत्तराखण्ड विधान सभा भवन राज्य की राजधानी देहरादून में स्थित है। २०१७ में हुए चुनावों के बाद वर्तमान विधानसभा में ५७ विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ा दल है। .

नई!!: उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २००७ और उत्तराखण्ड विधानसभा · और देखें »

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २०१२

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २०१२ भारत के उत्तराखण्ड राज्य में वर्ष २०१२ में हुआ तीसरा विधानसभा चुनाव है। इससे पूर्व उत्तराखण्ड में वर्ष २००२ और २००७ में विधानसभा चुनाव हुए थे। २०१२ के विधानसभा चुनाव ३० जनवरी २०१२ को एक चरण वाले चुनाव में सम्पन्न हुए थे। २०१२ विधानसभा चुनाव उत्तराखण्ड की ७० विधानसभा सीटों पर ७८८ प्रत्याशियों द्वारा लड़े गए थे। इस विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखण्ड में कुल ९,८०६ मतदान केन्द्र बनाए गए थे। मतदान का समय प्रातः आठ बजे से लेकर सायं पाँच बजे तक का था और इस दौरान राज्य में कुल ६३ लाख ७८ हज़ार २९२ लोगों ने मतदान किया जो कुल मतदाताओं की संख्या का लगभग ६७% था। .

नई!!: उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २००७ और उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २०१२ · और देखें »

उत्तराखण्ड विधानसभा के अध्यक्षों की सूची

उत्तराखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य की विधानसभा की अध्यक्षता करते है। उनका निर्वाचन उत्तराखण्ड विधान सभा के सदस्यों द्वारा होता है। अध्यक्ष केवल विधान सभा के सदस्य ही बन सकते हैं। प्रेमचंद्र अग्रवाल उत्तराखण्ड विधान सभा के मौजूदा अध्यक्ष हैं। .

नई!!: उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २००७ और उत्तराखण्ड विधानसभा के अध्यक्षों की सूची · और देखें »

उत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूची

उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री, उत्तर भारत के राज्य उत्तराखण्ड का प्रमुख होता होता है। यहाँ पर उत्तराखण्ड राज्य के मुख्यमंत्रियों की सूची दी गई है। सन 2000 में उत्तर प्रदेश पर्वतीय जिलों को अलग कर के उत्तराखण्ड राज्य बनाया गया था। इस राज्य में अब तक 7 मुख्यमंत्री रह चुके हैं, जिनमे से चार भारतीय जनता पार्टी से व शेष तीन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से हैं। नित्यानन्द स्वामी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे। .

नई!!: उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २००७ और उत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूची · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

2007 उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, 2007, २००७ उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »