लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उत्तराखण्ड विधानसभा

सूची उत्तराखण्ड विधानसभा

उत्तराखण्ड विधानसभा भारत के उत्तराखण्ड राज्य की विधानसभा को कहते है। यह विधानसभा एकविधाई है और इसमें कुल विधायक संख्या ७० है तथा एक सदस्य नामांकित होता है जो आंग्ल-भारतीय होना चाहिए। उत्तराखण्ड विधान सभा भवन राज्य की राजधानी देहरादून में स्थित है। २०१७ में हुए चुनावों के बाद वर्तमान विधानसभा में ५७ विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ा दल है। .

22 संबंधों: दून विश्वविद्यालय, प्रगतिशील जनतान्त्रिक मोर्चा (उत्तराखण्ड), प्रेमचन्द अग्रवाल, पेट्रोलियम और ऊर्जा शिक्षा विश्वविद्यालय, बागेश्वर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड, यशपाल आर्य, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूची, हरिद्वार, विधान सभा, गैरसैंण, काशीपुर का इतिहास, काशीपुर, उत्तराखण्ड, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, उत्तराखण्ड में जिलावार विधानसभा सीटें, उत्तराखण्ड सरकार, उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २००७, उत्तराखण्ड विधानसभा के अध्यक्षों की सूची, उत्तराखण्ड आवासीय विश्वविद्यालय, उत्तराखण्ड क्रान्ति दल, उत्तराखण्ड के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूची, उत्तराखण्ड की राजनीति

दून विश्वविद्यालय

दून विश्वविद्यालय एक विश्वविद्यालय है जो भारत के उत्तराखण्ड राज्य की राजधानी देहरादून में स्थित है। विश्वविद्यालय की स्थापना उत्तराखण्ड विधानसभा के अक्टूबर २००५ के एक अधिनियम के बाद हुई थी। इसका पहला अकादमिक सत्र ९ मई, २००९ से प्रारम्भ हुआ। .

नई!!: उत्तराखण्ड विधानसभा और दून विश्वविद्यालय · और देखें »

प्रगतिशील जनतान्त्रिक मोर्चा (उत्तराखण्ड)

प्रगतिशील जनतान्त्रिक मोर्चा (प्रजमो) भारत के उत्तराखण्ड राज्य में एक राजनीतिक मोर्चा है। इसकी स्थापना वर्ष 2014 में हुई थी जिसमें राज्य की दो प्रमुख क्षेत्रीय शक्तियाँ, बहुजन समाज पार्टी, उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एवं निर्दलीय विधायक सम्मिलित हैं। वर्तमान में प्रजमो भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन का अंग है। .

नई!!: उत्तराखण्ड विधानसभा और प्रगतिशील जनतान्त्रिक मोर्चा (उत्तराखण्ड) · और देखें »

प्रेमचन्द अग्रवाल

प्रेमचन्द अग्रवाल एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। यें उत्तराखण्ड विधानसभा में देहरादून जिले की ऋषिकेश निर्वाचन सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। श्रेणी:भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ.

नई!!: उत्तराखण्ड विधानसभा और प्रेमचन्द अग्रवाल · और देखें »

पेट्रोलियम और ऊर्जा शिक्षा विश्वविद्यालय

पेट्रोलियम और ऊर्जा शिक्षा विश्वविद्यालय (यूपीईएस) ऊर्जा और तेल क्षेत्र की शिक्षा के लिए एक विशेष विश्वविद्यालय है। यह भारत के उत्तराखण्ड राज्य की राजधानी देहरादून में स्थित है। इसकी स्थापना उत्तराखण्ड विधानसभा के एक अधिनियम के अन्तर्गत २००३ में कि गई थी। यूपीईएस में स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट सम्बन्धी ३३ पाठ्यक्रमों में शिक्षा दी जाती है। इस समय यहाँ ४,००० से भी अधिक विद्यार्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसे भारत के सर्वक्ष्रेष्ठ विध्वविद्यालयों में गिना जाता है। जॉब मार्केट में इसे कुल मिलाकर ११वां स्थान प्राप्त है। श्रेणी:उत्तराखण्ड में शिक्षा श्रेणी:उत्तराखण्ड के विश्वविद्यालय श्रेणी:देहरादून श्रेणी:उत्तराखण्ड के शिक्षण संस्थान.

नई!!: उत्तराखण्ड विधानसभा और पेट्रोलियम और ऊर्जा शिक्षा विश्वविद्यालय · और देखें »

बागेश्वर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड

बागेश्वर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तराखण्ड के 70 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। बागेश्वर जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 99,035 मतदाता थे। .

नई!!: उत्तराखण्ड विधानसभा और बागेश्वर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तराखण्ड · और देखें »

यशपाल आर्य

यशपाल आर्य एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान उत्तराखंड सरकार में परिवहन मंत्री है| वे पूर्व उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष रहे है| भारतीय जनता पार्टी के राजनेता है| .

नई!!: उत्तराखण्ड विधानसभा और यशपाल आर्य · और देखें »

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूची

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) एक केंद्र-दक्षिणपंथी राजनीतिक गठबंधन है। इसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) करती है। २०१५ के अनुसार, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय संसद का सत्तारूढ़ गठबंधन है, और १३ राज्यों पर राज करता है। राजग का निर्माण १९९८ के आम चुनावों में भाजपा द्वारा किया गया था; इसमें भाजपा के तत्कालीन सहयोगी दलों (जैसे समता पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और शिवसेना) के अलावा ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और बीजू जनता दल शामिल थे। इन क्षेत्रीय दलों में केवल एक शिवसेना ही थी, जिसकी विचारधारा भाजपा की विचारधारा के समान थी। गठबंधन पहली बार केन्द्र में सत्ता पर १९९८ के आम चुनाव के बाद आया, और २००४ तक शासन किया। सितंबर २०१५ की स्थिति के अनुसार, राजग में पैंतीस सदस्य दल है (उनमें से दो राजनीतिक मोर्चे हैं और एक संगठन है), जिसमें से भाजपा एकमात्र राष्ट्रीय दल है। तेरह राजग सदस्यों (शिवसेना, तेलुगु देशम पार्टी, शिरोमणि अकाली दल, जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, ऑल इंडिया एन॰आर॰ कांग्रेस, नागा पीपुल्स फ्रंट, लोक जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन, नेशनल पीपुल्स पार्टी, और पाट्टाली मक्कल कॉची) को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा "राज्यीय दल" का दर्जा दिया गया है। सितंबर २०१५ की स्थिति के अनुसार, राजग के पास लोकसभा और राज्यसभा में क्रमानुसार ३३७ और ६४ सदस्य हैं। .

नई!!: उत्तराखण्ड विधानसभा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूची · और देखें »

हरिद्वार

हरिद्वार, उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले का एक पवित्र नगर तथा हिन्दुओं का प्रमुख तीर्थ है। यह नगर निगम बोर्ड से नियंत्रित है। यह बहुत प्राचीन नगरी है। हरिद्वार हिन्दुओं के सात पवित्र स्थलों में से एक है। ३१३९ मीटर की ऊंचाई पर स्थित अपने स्रोत गोमुख (गंगोत्री हिमनद) से २५३ किमी की यात्रा करके गंगा नदी हरिद्वार में मैदानी क्षेत्र में प्रथम प्रवेश करती है, इसलिए हरिद्वार को 'गंगाद्वार' के नाम से भी जाना जाता है; जिसका अर्थ है वह स्थान जहाँ पर गंगाजी मैदानों में प्रवेश करती हैं। हरिद्वार का अर्थ "हरि (ईश्वर) का द्वार" होता है। पश्चात्कालीन हिंदू धार्मिक कथाओं के अनुसार, हरिद्वार वह स्थान है जहाँ अमृत की कुछ बूँदें भूल से घड़े से गिर गयीं जब God Dhanwantari उस घड़े को समुद्र मंथन के बाद ले जा रहे थे। ध्यातव्य है कि कुम्भ या महाकुम्भ से सम्बद्ध कथा का उल्लेख किसी पुराण में नहीं है। प्रक्षिप्त रूप में ही इसका उल्लेख होता रहा है। अतः कथा का रूप भी भिन्न-भिन्न रहा है। मान्यता है कि चार स्थानों पर अमृत की बूंदें गिरी थीं। वे स्थान हैं:- उज्जैन, हरिद्वार, नासिक और प्रयाग। इन चारों स्थानों पर बारी-बारी से हर १२वें वर्ष महाकुम्भ का आयोजन होता है। एक स्थान के महाकुम्भ से तीन वर्षों के बाद दूसरे स्थान पर महाकुम्भ का आयोजन होता है। इस प्रकार बारहवें वर्ष में एक चक्र पूरा होकर फिर पहले स्थान पर महाकुम्भ का समय आ जाता है। पूरी दुनिया से करोड़ों तीर्थयात्री, भक्तजन और पर्यटक यहां इस समारोह को मनाने के लिए एकत्रित होते हैं और गंगा नदी के तट पर शास्त्र विधि से स्नान इत्यादि करते हैं। एक मान्यता के अनुसार वह स्थान जहाँ पर अमृत की बूंदें गिरी थीं उसे हर की पौड़ी पर ब्रह्म कुण्ड माना जाता है। 'हर की पौड़ी' हरिद्वार का सबसे पवित्र घाट माना जाता है और पूरे भारत से भक्तों और तीर्थयात्रियों के जत्थे त्योहारों या पवित्र दिवसों के अवसर पर स्नान करने के लिए यहाँ आते हैं। यहाँ स्नान करना मोक्ष प्राप्त करवाने वाला माना जाता है। हरिद्वार जिला, सहारनपुर डिवीजनल कमिशनरी के भाग के रूप में २८ दिसम्बर १९८८ को अस्तित्व में आया। २४ सितंबर १९९८ के दिन उत्तर प्रदेश विधानसभा ने 'उत्तर प्रदेश पुनर्गठन विधेयक, १९९८' पारित किया, अंततः भारतीय संसद ने भी 'भारतीय संघीय विधान - उत्तर प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम २०००' पारित किया और इस प्रकार ९ नवम्बर २०००, के दिन हरिद्वार भारतीय गणराज्य के २७वें नवगठित राज्य उत्तराखंड (तब उत्तरांचल), का भाग बन गया। आज, यह अपने धार्मिक महत्त्व के अतिरिक्त भी, राज्य के एक प्रमुख औद्योगिक केन्द्र के रूप में, तेज़ी से विकसित हो रहा है। तेज़ी से विकसित होता औद्योगिक एस्टेट, राज्य ढांचागत और औद्योगिक विकास निगम, SIDCUL (सिडकुल), भेल (भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड) और इसके सम्बंधित सहायक इस नगर के विकास के साक्ष्य हैं। .

नई!!: उत्तराखण्ड विधानसभा और हरिद्वार · और देखें »

विधान सभा

विधान सभा या वैधानिक सभा जिसे भारत के विभिन्न राज्यों में निचला सदन(द्विसदनीय राज्यों में) या सोल हाउस (एक सदनीय राज्यों में) भी कहा जाता है। दिल्ली व पुडुचेरी नामक दो केंद्र शासित राज्यों में भी इसी नाम का प्रयोग निचले सदन के लिए किया जाता है। 7 द्विसदनीय राज्यों में ऊपरी सदन को विधान परिषद कहा जाता है। विधान सभा के सदस्य राज्यों के लोगों के प्रत्यक्ष प्रतिनिधि होते हैं क्योंकि उन्हें किसी एक राज्य के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों द्वारा सीधे तौर पर चुना जाता है। इसके अधिकतम आकार को भारत के संविधान के द्वारा निर्धारित किया गया है जिसमें 500 से अधिक व् 60 से कम सदस्य नहीं हो सकते। हालाँकि विधान सभा का आकार 60 सदस्यों से कम हो सकता है संसद के एक अधिनियम के द्वारा: जैसे गोवा, सिक्किम, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी। कुछ राज्यों में राज्यपाल 1 सदस्य को अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व करने के लिए नियुक्त कर सकता है, उदा० ऐंग्लो इंडियन समुदाय अगर उसे लगता है कि सदन में अल्पसंख्यकों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। राज्यपाल के द्वारा चुने गए या नियुक्त को विधान सभा सदस्य या MLA कहा जाता है। प्रत्येक विधान सभा का कार्यकाल पाँच वर्षों का होता है जिसके बाद पुनः चुनाव होता है। आपातकाल के दौरान, इसके सत्र को बढ़ाया जा सकता है या इसे भंग किया जा सकता है। विधान सभा का एक सत्र वैसे तो पाँच वर्षों का होता है पर लेकिन मुख्यमंत्री के अनुरोध पर राज्यपाल द्वारा इसे पाँच साल से पहले भी भंग किया जा सकता है। विधानसभा का सत्र आपातकाल के दौरान बढ़ाया जा सकता है लेकिन एक समय में केवल छः महीनों के लिए। विधान सभा को बहुमत प्राप्त या गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाने पर भी भंग किया जा सकता है। .

नई!!: उत्तराखण्ड विधानसभा और विधान सभा · और देखें »

गैरसैंण

गैरसैंण भारत के उत्तराखण्ड राज्य के चमोली जिले में स्थित एक शहर है। यह समूचे उत्तराखण्ड राज्य के मध्य में होने के कारण उत्तराखण्ड राज्य की पूर्व-निर्धारित व प्रस्तावित स्थाई राजधानी के नाम से बहुविदित है। .

नई!!: उत्तराखण्ड विधानसभा और गैरसैंण · और देखें »

काशीपुर का इतिहास

काशीपुर, भारत के उत्तराखण्ड राज्य के उधम सिंह नगर जनपद का एक महत्वपूर्ण पौराणिक एवं औद्योगिक शहर है। .

नई!!: उत्तराखण्ड विधानसभा और काशीपुर का इतिहास · और देखें »

काशीपुर, उत्तराखण्ड

काशीपुर भारत के उत्तराखण्ड राज्य के उधम सिंह नगर जनपद का एक महत्वपूर्ण पौराणिक एवं औद्योगिक शहर है। उधम सिंह नगर जनपद के पश्चिमी भाग में स्थित काशीपुर जनसंख्या के मामले में कुमाऊँ का तीसरा और उत्तराखण्ड का छठा सबसे बड़ा नगर है। भारत की २०११ की जनगणना के अनुसार काशीपुर नगर की जनसंख्या १,२१,६२३, जबकि काशीपुर तहसील की जनसंख्या २,८३,१३६ है। यह नगर भारत की राजधानी, नई दिल्ली से लगभग २४० किलोमीटर, और उत्तराखण्ड की अंतरिम राजधानी, देहरादून से लगभग २०० किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। काशीपुर को पुरातन काल से गोविषाण या उज्जयनी नगरी भी कहा जाता रहा है, और हर्ष के शासनकाल से पहले यह नगर कुनिन्दा, कुषाण, यादव, और गुप्त समेत कई राजवंशों के अधीन रहा है। इस जगह का नाम काशीपुर, चन्दवंशीय राजा देवी चन्द के एक पदाधिकारी काशीनाथ अधिकारी के नाम पर पड़ा, जिन्होंने इसे १६-१७ वीं शताब्दी में बसाया था। १८ वीं शताब्दी तक यह नगर कुमाऊँ राज्य में रहा, और फिर यह नन्द राम द्वारा स्थापित काशीपुर राज्य की राजधानी बन गया। १८०१ में यह नगर ब्रिटिश शासन के अंतर्गत आया, जिसके बाद इसने १८१४ के आंग्ल-गोरखा युद्ध में कुमाऊँ पर अंग्रेजों के कब्जे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। काशीपुर को बाद में कुमाऊँ मण्डल के तराई जिले का मुख्यालय बना दिया गया। ऐतिहासिक रूप से, इस क्षेत्र की अर्थव्यस्था कृषि तथा बहुत छोटे पैमाने पर लघु औद्योगिक गतिविधियों पर आधारित रही है। काशीपुर को कपड़े और धातु के बर्तनों का ऐतिहासिक व्यापार केंद्र भी माना जाता है। आजादी से पहले काशीपुर नगर में जापान से मखमल, चीन से रेशम व इंग्लैंड के मैनचेस्टर से सूती कपड़े आते थे, जिनका तिब्बत व पर्वतीय क्षेत्रों में व्यापार होता था। बाद में प्रशासनिक प्रोत्साहन और समर्थन के साथ काशीपुर शहर के आसपास तेजी से औद्योगिक विकास हुआ। वर्तमान में नगर के एस्कॉर्ट्स फार्म क्षेत्र में छोटी और मझोली औद्योगिक इकाइयों के लिए एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल एस्टेट निर्माणाधीन है। भौगोलिक रूप से काशीपुर कुमाऊँ के तराई क्षेत्र में स्थित है, जो पश्चिम में जसपुर तक तथा पूर्व में खटीमा तक फैला है। कोशी और रामगंगा नदियों के अपवाह क्षेत्र में स्थित काशीपुर ढेला नदी के तट पर बसा हुआ है। १८७२ में काशीपुर नगरपालिका की स्थापना हुई, और २०११ में इसे उच्चीकृत कर नगर निगम का दर्जा दिया गया। यह नगर अपने वार्षिक चैती मेले के लिए प्रसिद्ध है। महिषासुर मर्दिनी देवी, मोटेश्वर महादेव तथा मां बालासुन्दरी के मन्दिर, उज्जैन किला, द्रोण सागर, गिरिताल, तुमरिया बाँध तथा गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब काशीपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। .

नई!!: उत्तराखण्ड विधानसभा और काशीपुर, उत्तराखण्ड · और देखें »

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय भारत के उत्तराखण्ड राज्य के हल्द्वानी में स्थित एक विश्वविद्यालय है। यह इस राज्य का एकमात्र मुक्त विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना उत्तराखण्ड विधानसभा के एक अधिनियम से ३१ अक्टूबर, २००५ को हुई थी, जिसका उद्देश्य शिक्षा का लोकतांत्रीकरण करना था, ताकि जनसंख्या के एक बड़े भाग तक व्यावसायिक शिक्षा की पहुँच हो सके। .

नई!!: उत्तराखण्ड विधानसभा और उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय · और देखें »

उत्तराखण्ड में जिलावार विधानसभा सीटें

उत्तराखण्ड में जिलावार विधानसभा सीटें उत्तराखण्ड के जिलों के अन्तर्गत आने वाली विधानसभा सीटें हैं। इस सूची में जिला और उस जिले में उत्तराखण्ड विधानसभा की कौन-कौन सी सीटें हैं दिया गया है। भारतीय चुनाव आयोग द्वारा विर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन किए जाए से उत्तराखण्ड में भी सीटों में बदलाव आया है। इस सूची में भूतपूर्व सीटें किसी भी जिले में नहीं दी गई हैं। .

नई!!: उत्तराखण्ड विधानसभा और उत्तराखण्ड में जिलावार विधानसभा सीटें · और देखें »

उत्तराखण्ड सरकार

उत्तराखण्ड सरकार, उत्तराखण्ड, भारत की राज्य सरकार को कहते हैं। स्थानीय तौर पर राज्य सरकार भी कह दिया जाता है। यह उत्तराखण्ड राज्य का सर्वोच्च शासन प्राधिकरण है। इसमें राज्यपाल, कार्यकारिणी, न्यायपालिका और वैधानिक शाखा सम्मिलित हैं। भारत के अन्य राज्यों के समान ही, उत्तराखण्ड राज्य का प्रमुख राज्यपाल होता है, जिसकी नियुक्ति भारत का राष्ट्रपति केन्द्र सरकार से विमर्श कर करता है। राज्यपाल का पद केवल आनुष्ठानिक है। मुख्यमंत्री राज्य सरकार का मुखिया होता है और जिसके पास अधिकांश कार्यकारिणी शक्तियाँ होती हैं। देहरादून राज्य की राजधानी है, जहाँ पर राज्य विधासभा और सचिवालय स्थित हैं। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल में स्थित है और जिसका न्यायक्षेत्र पूरा उत्तराखणड राज्य है। उत्तराखण्ड की वर्तमान एकविधाई विधानसभा में ७० सदस्य हैं जिन्हें विधायक कहा जाता है। सरकार का कार्यकाल पाँच वर्षों का होता है या फिर सरकार को पाँव वर्षों से पहले भी भंग किया जा सकता है। .

नई!!: उत्तराखण्ड विधानसभा और उत्तराखण्ड सरकार · और देखें »

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्

उत्तराखण्ड जहाम उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद है। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, उत्तराखण्ड सरकार के अधीन शिक्षा विभाग की एक संस्था है, जिसका कार्य राज्य के माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के लिए पाठ्यक्रम तैयार करना तथा हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट स्तर की वार्षिक परिषदीय परीक्षाएँ आयोजित कराना है। इसकी स्थापना 2001 में की गयी तथा रामनगर में इसका मुख्यालय है। वर्तमान में 10,000 से अधिक स्कूल परिषद् से संबद्ध हैं। परिषद् प्रतिवर्ष 1300 से अधिक परीक्षा केन्द्रों पर 300,000 से अधिक परीक्षार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षाएँ संपन्न कराती है। .

नई!!: उत्तराखण्ड विधानसभा और उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् · और देखें »

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २००७

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २००७ भारत के उत्तराखण्ड राज्य में हुआ दूसरा विधानसभा चुनाव था। इससे पहले वर्ष २००२ में राज्य में प्रथम विधानसभा चुनाव हुआ था। दूसरा विधानसभा चुनाव २१ फ़रवरी २००७ को हुआ था तथा मतगणना २७ फ़रवरी २००७ को हुई थी। www.ceo.uk.gov.in चुनाव मतदान का समय प्रातः आठ बजे से सायं पाँच बजे तक का था। इन चुनावों में कुल मतदाताओं की संख्या ६०,८२,७५५ थी जिसमें से ३०,३२,१९१ पुरुष और २९,६८,३५१ महिलाएँ थी। इस विधानसभा चुनाव में कुल प्रत्याशियों की संख्या ८०६ थी जिसमें से ७५० पुरुष और ५६ महिलाएँ थी। .

नई!!: उत्तराखण्ड विधानसभा और उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २००७ · और देखें »

उत्तराखण्ड विधानसभा के अध्यक्षों की सूची

उत्तराखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य की विधानसभा की अध्यक्षता करते है। उनका निर्वाचन उत्तराखण्ड विधान सभा के सदस्यों द्वारा होता है। अध्यक्ष केवल विधान सभा के सदस्य ही बन सकते हैं। प्रेमचंद्र अग्रवाल उत्तराखण्ड विधान सभा के मौजूदा अध्यक्ष हैं। .

नई!!: उत्तराखण्ड विधानसभा और उत्तराखण्ड विधानसभा के अध्यक्षों की सूची · और देखें »

उत्तराखण्ड आवासीय विश्वविद्यालय

उत्तराखण्ड आवासीय विश्वविद्यालय एक विश्वविद्यालय है जो भारत के उत्तराखण्ड राज्य के अल्मोड़ा नगर में स्थित है। विश्वविद्यालय की स्थापना, उत्तराखण्ड विधानसभा के सितम्बर २०१६ के अधिनियम संख्या २० के तहत, दिल्ली में स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के तर्ज़ पर हुई थी। देहरादून में स्थित दून विश्वविद्यालय के बाद यह उत्तराखंड का दूसरा आवासीय विश्वविद्यालय है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके प्रो॰ एच.एस धामी को विश्वविद्यालय का पहला कुलपति नियुक्त किया गया। .

नई!!: उत्तराखण्ड विधानसभा और उत्तराखण्ड आवासीय विश्वविद्यालय · और देखें »

उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्राद) भारत का एक क्षेत्रीय दल है। यह राष्ट्रीय दलों जो क्षेत्र की राजनीति पर हावी हैं, के विपरीत स्वयं को उत्तराखण्ड के एकमात्र क्षेत्रीय दल के रूप में प्रस्तुत करता है। वर्तमान उत्तराखण्ड विधानसभा में उक्राद का १ सदस्य है, जो २०१२ में निर्वाचित हुई थी और जिसमें उक्राद ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को समर्थन दिया था। .

नई!!: उत्तराखण्ड विधानसभा और उत्तराखण्ड क्रान्ति दल · और देखें »

उत्तराखण्ड के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूची

2008 में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद, उत्तराखण्ड विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची निम्नलिखित है। .

नई!!: उत्तराखण्ड विधानसभा और उत्तराखण्ड के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूची · और देखें »

उत्तराखण्ड की राजनीति

उत्तराखण्ड की राजनीति भारत के उत्तराखण्ड की राजनैतिक व्यवस्था को कहते हैं। इस राज्य राजनीति की विशेषता है राष्ट्रीय दलों और क्षेत्रिय दलों के बीच आपसी संयोजन जिससे राज्य में शासन व्यव्स्था चलाई जाती है। उत्तराखण्ड राज्य २००० में बनाया गया था। एक अलग राज्य की स्थापना लम्बे समय से ऊपरी हिमालय की पहाड़ियों पर रह रहे लोगों की हार्दिक इच्छा थी।भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी), उत्तराखण्ड की राजनीति में सबसे प्रमुख राष्ट्रीय दल हैं। इसके अतिरिक्त बहुजन समाज पार्टी(बसपा) का भी राज्य के मैदानी क्षेत्रों में जनाधार है। राष्ट्रीय स्तर के दलों को उत्तराखण्ड के राज्य स्तरीय दलों से मजबूत समर्थन प्राप्त है। विशेष रूप से, उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्राद), जिसकी स्थापना १९७० के दशक में पृथक राज्य के लिए लोगों को जागृत करने के लिए कि गई थी और जो पर्वतिय निवासियों के लिए अलग राज्य के गठन के पीछे मुख्य विचारक था, अभी भी उत्तराखण्ड की राजनीति के मैदान में एक विस्तृत प्रभाव वाला दल है। राज्य गठन के बाद सबसे पहले चुनाव २००२ में आयिजित किए गए थे। इन चुनावों में कांग्रेस सबसे बड़े दल के रूप में उभरा और राज्य में प्रथम सरकार बनाई। इन चुनावों में भाजपा, दूसरा सबसे बड़ा दल था। इसके बाद, फ़रवरी २००७ के दूसरे विधानसभा चुनावों में सरकार-विरोधी लहर के चलते, भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में सामने आया। भाजपा को इन चुनावों में ३४ सीटें प्राप्त हुईं, जो बहुत से एक कम थी जिसे उक्राद के तीन सदस्यों के समर्थ्न ने पूरा कर दिया। उत्तराखण्ड राज्य विधायिका, उत्तराखण्ड की राजनीति का केन्द्र बिन्दू है। वर्तमान (2017)चुनाव में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से 57 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। यह राज्य में अब तक के इतिहास में न केवल भारतीय जनता पार्टी, बल्कि किसी भी दल के लिए सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, कांग्रेस के खाते में बस 11 सीटें ही आई.

नई!!: उत्तराखण्ड विधानसभा और उत्तराखण्ड की राजनीति · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

उत्तराखण्ड विधान सभा, उत्तराखंड विधान सभा, उत्तराखंड विधानसभा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »