लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उत्तर रेलवे (भारत)

सूची उत्तर रेलवे (भारत)

उत्तर रेलवे भारतीय रेल की एक इकाई है। इसे लघुरूप में उरे कहा जाता है। इसकी स्थापना 14 अप्रैल 1952 में हुई थी। इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है। .

6 संबंधों: दिल्ली परिक्रमा रेल सेवा, पडरौना रेलवे स्टेशन, भारतीय रेल मंडल, मोतीचूर रेलवे स्टेशन, हरिद्वार जिला, वाराणसी

दिल्ली परिक्रमा रेल सेवा

परिक्रमा सेवा दिल्ली की मुद्रिका (रिंग) रेल सेवा को कहते हैं। यह सेवा मुद्रिका यानि अंगूठी के आकार में गोलाकार रेल लाइन पर चलती हुई, पुरी दिल्ली के चक्कर लगाती है। इसमें २० रेलवे स्टेशन या हॉ्ट आते हैं। इन स्टेशनों में तीन बड़े रेलवे स्टेशन भी हैं.

नई!!: उत्तर रेलवे (भारत) और दिल्ली परिक्रमा रेल सेवा · और देखें »

पडरौना रेलवे स्टेशन

पडरौना रेलवे स्टेशन गोरखपुर-थावे लाइन पर स्थित एक रेलवे स्टेशन है। यह भारतीय राज्य, उत्तर प्रदेश के पडरौना नगर में स्थित है और गोरखपुर रेलवे स्टेशन के 77 किमी उत्तर-पूर्व में है। यह कुशीनगर से 20 किमी दूर है, जो बौद्धों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटक और धार्मिक स्थल है। .

नई!!: उत्तर रेलवे (भारत) और पडरौना रेलवे स्टेशन · और देखें »

भारतीय रेल मंडल

भारतीय रेल के क्षेत्र एवं मंडलों का विस्तृत मानचित्र भारतीय रेल सोलह क्षेत्रों में बंटी हुई है। प्रत्येक क्षेत्र में कई मंडल हैं। ये मंडल पूरे भारत में फैले हुए हैं। इनकी सूची इस प्रकार है:-.

नई!!: उत्तर रेलवे (भारत) और भारतीय रेल मंडल · और देखें »

मोतीचूर रेलवे स्टेशन

मोतीचूर रेलवे स्टेशन उत्तर रेलवे नेटवर्क पर भारतीय रेल का एक  रेलवे स्टेशन है। .

नई!!: उत्तर रेलवे (भारत) और मोतीचूर रेलवे स्टेशन · और देखें »

हरिद्वार जिला

हरिद्वार, जिसे हरद्वार भी कहा जाता है, भारतीय राज्य उत्तराखण्ड का एक जिला है, जिसके मुख्यालय हरिद्वार नगर में स्थित हैं। इस जिले के उत्तर में देहरादून जिला, पूर्व में पौड़ी गढ़वाल जिला, पश्चिम में उत्तर प्रदेश राज्य का सहारनपुर जिला तथा दक्षिण में उत्तर प्रदेश राज्य के ही मुजफ्फरनगर तथा बिजनौर जिले हैं। हरिद्वार जिले की स्थापना २८ दिसंबर १९८८ को उत्तर प्रदेश राज्य के सहारनपुर मण्डल के अंतर्गत सहारनपुर जिले की हरिद्वार और रुड़की तहसीलों, मुजफ्फरनगर जिले की सदर तहसील के ५३ गांवों और बिजनौर जिले की नजीबाबाद तहसील के २५ गांवों को मिलाकर हुई थी। ९ नवंबर २००० को हरिद्वार नवगठित उत्तराखण्ड राज्य का हिस्सा बन गया। २०११ में १८,९०,४२२ की जनसंख्या के साथ यह उत्तराखण्ड का सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला है। हरिद्वार, भेल रानीपुर, रुड़की, मंगलाौर, धन्देरा, झबरेड़ा, लक्सर, लन्ढौरा और मोहनपुर-मोहम्मदपुर जिले के महत्वपूर्ण शहर हैं। .

नई!!: उत्तर रेलवे (भारत) और हरिद्वार जिला · और देखें »

वाराणसी

वाराणसी (अंग्रेज़ी: Vārāṇasī) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का प्रसिद्ध नगर है। इसे 'बनारस' और 'काशी' भी कहते हैं। इसे हिन्दू धर्म में सर्वाधिक पवित्र नगरों में से एक माना जाता है और इसे अविमुक्त क्षेत्र कहा जाता है। इसके अलावा बौद्ध एवं जैन धर्म में भी इसे पवित्र माना जाता है। यह संसार के प्राचीनतम बसे शहरों में से एक और भारत का प्राचीनतम बसा शहर है। काशी नरेश (काशी के महाराजा) वाराणसी शहर के मुख्य सांस्कृतिक संरक्षक एवं सभी धार्मिक क्रिया-कलापों के अभिन्न अंग हैं। वाराणसी की संस्कृति का गंगा नदी एवं इसके धार्मिक महत्त्व से अटूट रिश्ता है। ये शहर सहस्रों वर्षों से भारत का, विशेषकर उत्तर भारत का सांस्कृतिक एवं धार्मिक केन्द्र रहा है। हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत का बनारस घराना वाराणसी में ही जन्मा एवं विकसित हुआ है। भारत के कई दार्शनिक, कवि, लेखक, संगीतज्ञ वाराणसी में रहे हैं, जिनमें कबीर, वल्लभाचार्य, रविदास, स्वामी रामानंद, त्रैलंग स्वामी, शिवानन्द गोस्वामी, मुंशी प्रेमचंद, जयशंकर प्रसाद, आचार्य रामचंद्र शुक्ल, पंडित रवि शंकर, गिरिजा देवी, पंडित हरि प्रसाद चौरसिया एवं उस्ताद बिस्मिल्लाह खां आदि कुछ हैं। गोस्वामी तुलसीदास ने हिन्दू धर्म का परम-पूज्य ग्रंथ रामचरितमानस यहीं लिखा था और गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम प्रवचन यहीं निकट ही सारनाथ में दिया था। वाराणसी में चार बड़े विश्वविद्यालय स्थित हैं: बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइयर टिबेटियन स्टडीज़ और संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय। यहां के निवासी मुख्यतः काशिका भोजपुरी बोलते हैं, जो हिन्दी की ही एक बोली है। वाराणसी को प्रायः 'मंदिरों का शहर', 'भारत की धार्मिक राजधानी', 'भगवान शिव की नगरी', 'दीपों का शहर', 'ज्ञान नगरी' आदि विशेषणों से संबोधित किया जाता है। प्रसिद्ध अमरीकी लेखक मार्क ट्वेन लिखते हैं: "बनारस इतिहास से भी पुरातन है, परंपराओं से पुराना है, किंवदंतियों (लीजेन्ड्स) से भी प्राचीन है और जब इन सबको एकत्र कर दें, तो उस संग्रह से भी दोगुना प्राचीन है।" .

नई!!: उत्तर रेलवे (भारत) और वाराणसी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »