लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उत्तर मध्य रेलवे (भारत)

सूची उत्तर मध्य रेलवे (भारत)

इसकी स्थापना 1 अप्रैल 2003 में हुई थी। इसका मुख्यालय इलाहाबाद में स्थित है। .

9 संबंधों: दिबियापुर, पुखरायाँ, भारतीय रेल मंडल, वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन, गलुआपुर इण्टर कॉलेज, इलाहाबाद, इलाहाबाद/आलेख, कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन, उत्तर मध्य रेलवे (भारत)

दिबियापुर

दिबियापुर भारत में सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में औरैया ज़िले का एक नगर और एक नगर पंचायत है। यह नगर राज्य राजमार्ग 21 पर स्थित है। यह हावड़ा-दिल्ली मुख्य लाइन के कानपुर-दिल्ली खण्ड पर फफूँद रेलवे स्टेशन से जुड़ा हुआ है जो उत्तर मध्य रेलवे द्वारा संचालित है। नगर का प्रशासनिक मुख्यालय औरैया है। .

नई!!: उत्तर मध्य रेलवे (भारत) और दिबियापुर · और देखें »

पुखरायाँ

पुखरायाँ, उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में नगरपालिका है। यह उत्तर मध्य रेलवे के कानपुर-झाँसी सेक्शन में कानपुर देहात जिले का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है जहां तीव्रगामी और अतितीव्रगामी रेलगाडियां ठहरती हैं। यह कानपुर देहात जिले के मुख्यालय से २२ किलोमीटर दक्षिण में लखनऊ-झाँसी मार्ग पर स्थित है। इसके दक्षिण में यमुना नदी एवं कालपी नगर है। भोगनीपुर से इसकी दूरी ४ किमी है। .

नई!!: उत्तर मध्य रेलवे (भारत) और पुखरायाँ · और देखें »

भारतीय रेल मंडल

भारतीय रेल के क्षेत्र एवं मंडलों का विस्तृत मानचित्र भारतीय रेल सोलह क्षेत्रों में बंटी हुई है। प्रत्येक क्षेत्र में कई मंडल हैं। ये मंडल पूरे भारत में फैले हुए हैं। इनकी सूची इस प्रकार है:-.

नई!!: उत्तर मध्य रेलवे (भारत) और भारतीय रेल मंडल · और देखें »

वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन

वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन वाराणसी शहर का मुख्य रेलवे स्टेशन है। ये भारत के सभी प्रमुख शहरों से रेल मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है और जंक्शन का कार्य करता है। वाराणसी में दूसरा मुख्य रेलवे स्टेशन दीनदयाल जंक्शन है। इनके अलावा नगर में १६ अन्य छोटे-बड़े रेलवे स्टेशन हैं। यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है, जहाँ से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के बाद सबसे ज्यादा रेल चलती है। .

नई!!: उत्तर मध्य रेलवे (भारत) और वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन · और देखें »

गलुआपुर इण्टर कॉलेज

गलुआपुर इण्टर कॉलेज राजकीय सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज है जो कानपुर देहात जिला के अंतर्गत डेरापुर तहसील में रुरा-डेरापुर रोड पर गलुआपुर नामक एक छोटे से ग्राम में स्थित है। यह विद्यालय उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहबाद से मान्यता प्राप्त है। .

नई!!: उत्तर मध्य रेलवे (भारत) और गलुआपुर इण्टर कॉलेज · और देखें »

इलाहाबाद

इलाहाबाद उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में स्थित एक नगर एवं इलाहाबाद जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। इसका प्राचीन नाम प्रयाग है। इसे 'तीर्थराज' (तीर्थों का राजा) भी कहते हैं। इलाहाबाद भारत का दूसरा प्राचीनतम बसा नगर है। हिन्दू मान्यता अनुसार, यहां सृष्टिकर्ता ब्रह्मा ने सृष्टि कार्य पूर्ण होने के बाद प्रथम यज्ञ किया था। इसी प्रथम यज्ञ के प्र और याग अर्थात यज्ञ से मिलकर प्रयाग बना और उस स्थान का नाम प्रयाग पड़ा जहाँ भगवान श्री ब्रम्हा जी ने सृष्टि का सबसे पहला यज्ञ सम्पन्न किया था। इस पावन नगरी के अधिष्ठाता भगवान श्री विष्णु स्वयं हैं और वे यहाँ माधव रूप में विराजमान हैं। भगवान के यहाँ बारह स्वरूप विध्यमान हैं। जिन्हें द्वादश माधव कहा जाता है। सबसे बड़े हिन्दू सम्मेलन महाकुंभ की चार स्थलियों में से एक है, शेष तीन हरिद्वार, उज्जैन एवं नासिक हैं। हिन्दू धर्मग्रन्थों में वर्णित प्रयाग स्थल पवित्रतम नदी गंगा और यमुना के संगम पर स्थित है। यहीं सरस्वती नदी गुप्त रूप से संगम में मिलती है, अतः ये त्रिवेणी संगम कहलाता है, जहां प्रत्येक बारह वर्ष में कुंभ मेला लगता है। इलाहाबाद में कई महत्त्वपूर्ण राज्य सरकार के कार्यालय स्थित हैं, जैसे इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रधान महालेखाधिकारी (एजी ऑफ़िस), उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग (पी.एस.सी), राज्य पुलिस मुख्यालय, उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय। भारत सरकार द्वारा इलाहाबाद को जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण योजना के लिये मिशन शहर के रूप में चुना गया है। .

नई!!: उत्तर मध्य रेलवे (भारत) और इलाहाबाद · और देखें »

इलाहाबाद/आलेख

इलाहाबाद (اللہآباد), जिसे प्रयाग (پریاگ) भी कहते हैं, उत्तर भारत के राज्य उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में स्थित एक शहर एवं इलाहाबाद जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। शहर का प्राचीन नाम अग्ग्र (संस्कृत) है, अर्थात त्याग स्थल। हिन्दू मान्यता अनुसार, यहां सृष्टिकर्ता ब्रह्मा ने सृष्टि कार्य पूर्ण होने के बाद प्रथम बलिदान दिया था। यही सबसे बड़े हिन्दी सम्मेलन महाकुंभ की चार स्थलियों में से एक है, शेष तीन हरिद्वार, उज्जैन एवं नासिक हैं। हिन्दू धर्मग्रन्थों में वर्णित प्रयाग स्थल पवित्रतम नदी गंगा और यमुना के संगम पर स्थित है। यहीं सरस्वती नदी गुप्त रूप से संगम में मिलती है, अतः ये त्रिवेणी संगम कहलाता है, जहां प्रत्येक बारह वर्ष में कुंभ मेला लगता है। शहर का वर्तमान नाम मुगल सम्राट अकबर द्वारा १५८३ में रखा गया था। हिन्दी नाम इलाहाबाद का अर्थ अरबी शब्द इलाह (अकबर द्वारा चलाये गए नये धर्म दीन-ए-इलाही के सन्दर्भ से, अल्लाह के लिये) एवं फारसी से आबाद (अर्थात बसाया हुआ) – यानि ईश्वर द्वारा बसाया गया, या ईश्वर का शहर है। शहर में कई महत्त्वपूर्ण राज्य सरकार के कार्यालय स्थित हैं, जैसे इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रधान महालेखाधिकारी (एजी ऑफ़िस), उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग (पी.एस.सी), राज्य पुलिस मुख्यालय, उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय एवं उत्तर प्रदेश राज्य हाईस्कूल एवं इंटरमीडियेट शिक्षा कार्यालय। इलाहाबाद भारत के १४ प्रधानमंत्रियों में से ७ से संबंधित रहा है: जवाहर लाल नेहरु, लालबहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, गुलजारी लाल नंदा, विश्वनाथ प्रताप सिंह एवं चंद्रशेखर; जो या तो यहां जन्में हैं, या इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़े हैं या इलाहाबाद निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए हैं। भारत सरकार द्वारा इलाहाबाद को जवाहरलाल नेहरु अर्बन रिन्यूअल मिशन(JNNURM) के लिये मिशन शहर के रूप में चुना गया है, जिसके अन्तर्गत शहरी अवसंरचना में सुधार, दक्ष प्रशासन एवं शहरी नागरिकों हेतु आधारभूत सुविधाओं का प्रयोजन करना है। इलाहाबाद में संगम स्थल का दृश्य इलाहाबाद शहर देश के बड़े शहरों से सड़क व रेल यातायात द्वारा जुड़ा हुआ है। शहर में आठ रेलवे-स्टेशन हैं:प्रयाग रेलवे स्टेशन, इलाहाबाद सिटी रेलवे स्टेशन, दारागंज रेलवे स्टेशन, इलाहाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन, नैनी जंक्शन रेलवे स्टेशन, प्रयाग घाट रेलवे स्टेशन, सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन और बमरौली रेलवे स्टेशन। .

नई!!: उत्तर मध्य रेलवे (भारत) और इलाहाबाद/आलेख · और देखें »

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के महानगर कानपुर में स्थित भारतीय रेलवे की मध्य रेलवे शाखा के अन्तर्गत आने वाला रेलवे स्टेशन है। .

नई!!: उत्तर मध्य रेलवे (भारत) और कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन · और देखें »

उत्तर मध्य रेलवे (भारत)

इसकी स्थापना 1 अप्रैल 2003 में हुई थी। इसका मुख्यालय इलाहाबाद में स्थित है। .

नई!!: उत्तर मध्य रेलवे (भारत) और उत्तर मध्य रेलवे (भारत) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

उत्तर मध्य रेलवे

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »