लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उज़बेक लोग

सूची उज़बेक लोग

दो उज़बेक बच्चे उज़बेक मध्य एशिया में बसने वाली एक तुर्की-भाषी जाति का नाम है। उज़बेकिस्तान की अधिकाँश आबादी इसी नसल की है, हालाँकि उज़बेक समुदाय बहुत से अन्य देशों में भी मिलते हैं, जैसे कि अफ़्ग़ानिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिज़स्तान, तुर्कमेनिस्तान, काज़ाख़स्तान, रूस, पाकिस्तान, मंगोलिया और चीन के शिनजियांग प्रान्त में। विश्व भर में लगभग २.३ करोड़ उज़बेक लोग हैं और यह पूरे विश्व की मनुष्य आबादी का लगभग ०.३% हैं। भारत में मुग़ल सलतनत की स्थापना करने वाला बाबर भी नसल से उज़बेक जाति का ही था।, Suryakant Nijanand Bal, Lancer Publishers, 2004, ISBN 978-81-7062-273-4,...

63 संबंधों: चारीकार, चग़ताई भाषा, तलास प्रांत, तालोक़ान, ताशकेंत प्रान्त, ताजिकिस्तान, तिरमिज़, तख़ार प्रान्त, तुर्क लोग, तुर्कमेनाबात, दाशोग़ुज़, दाशोग़ुज़ प्रान्त, दक्षिण क़ज़ाख़स्तान प्रांत, दुशान्बे, नमन्गान प्रान्त, नारीन प्रांत, नवोई, नवोई प्रान्त, नीमरूज़ प्रान्त, पकतीका प्रान्त, फ़रग़ना प्रान्त, फ़रग़ना वादी, फ़ारयाब प्रान्त, फ़ारसी भाषा, फ़ैज़ाबाद, बदख़्शान, बदख़्शान, बातकेन प्रांत, बाबरनामा, बुख़ारा प्रान्त, मध्य एशिया, मेयमना, याल्ला (संगीत गुट), शबरग़ान, समरक़न्द प्रान्त, समंगान प्रान्त, सर-ए-पोल प्रान्त, सिरदरिया प्रान्त, सुरख़ानदरिया प्रान्त, सुलयमान पहाड़, सुग़्द प्रान्त, जलालाबाद (किर्गिज़स्तान), जलालाबाद प्रांत (किर्गिज़स्तान), ज़रफ़शान, जिज़ाख़ प्रान्त, जोज़जान प्रान्त, ख़्वारेज़्म, ख़ोरज़्म प्रान्त, ख़ीवा ख़ानत, ओश, ओश प्रांत, ..., इसिक कुल प्रांत, क़श्क़ादरिया प्रान्त, क़ाराक़ालपाक़स्तान, क़ुरग़ोनतेप्पा, काश्गर विभाग, कुंदुज़ प्रान्त, अन्दीझ़ान प्रान्त, अश्क़ाबाद, उत्तरी मित्रपक्ष, उज़बेक, उज़्बेक भाषा, उज़्बेकिस्तान, उज़्बेकिस्तान के प्रांत सूचकांक विस्तार (13 अधिक) »

चारीकार

चारीकार में जानवरों की एक डाक्टर चारीकार (दरी फ़ारसी:, अंग्रेज़ी: Charikar) उत्तर-पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के परवान प्रान्त की राजधानी है। यह कोहदामन (अर्थ:पहाड़ का दामन) नामक वादी का मुख्य शहर है और ग़ोरबंद नदी के किनारे स्थित है।, Ludwig W. Adamec, pp.

नई!!: उज़बेक लोग और चारीकार · और देखें »

चग़ताई भाषा

मुग़ल सम्राट बाबर की बाबरनामा नामक जीवनी चग़ताई तुर्की में ही लिखी गई थी चग़ताई भाषा (उज़बेक:, अंग्रेज़ी: Chagatai) एक विलुप्त तुर्की भाषा है जो कभी मध्य एशिया के विस्तृत क्षेत्र में बोली जाती थी। बीसवी सदी तक इसकी बोलचाल तो बंद हो चुकी थी लेकिन इसे एक साहित्यिक भाषा के रूप में फिर भी प्रयोग किया जा रहा था। भारतीय उपमहाद्वीप में मुग़ल साम्राज्य के शुरुआती सम्राटों की मातृभाषा भी चग़ताई तुर्की ही थी और बाबर ने अपनी प्रसिद्ध 'बाबरनामा' जीवनी इसी भाषा में लिखी थी।, Calum MacLeod, Bradley Mayhew, Odyssey, 2008, ISBN 978-962-217-795-6,...

नई!!: उज़बेक लोग और चग़ताई भाषा · और देखें »

तलास प्रांत

तलास शहर के पास मनास का गुम्बज़ (मक़बरा) तलास प्रांत (किरगिज़: Талас областы, अंग्रेज़ी: Talas Province) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश के पश्चिमोत्तर में स्थित एक प्रांत है। इस प्रांत राजधानी का नाम भी तलास शहर है। इसकी सरहदें काज़ाख़स्तान और उज़बेकिस्तान से भी लगती हैं। इस प्रांत के उत्तर में किरगिज़ आला-तू के पर्वत हैं और मध्य भाग से तलास नदी निकलती है। .

नई!!: उज़बेक लोग और तलास प्रांत · और देखें »

तालोक़ान

अलाउद्दीन मुहम्मद इब्न तेकेश (राजकाल: १२००-१२२०) द्वारा तालोक़ान में ज़र्ब सिक्का - इस राजा से चंगेज़ ख़ान ने आक्रमण करके राज छीन लिया था तालोक़ान (दरी फ़ारसी:, अंग्रेज़ी: Taloqan) उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के तख़ार प्रान्त की राजधानी है। यह शहर २,८७४ फ़ुट (८७६ मीटर) की ऊंचाई पर स्थित है। .

नई!!: उज़बेक लोग और तालोक़ान · और देखें »

ताशकेंत प्रान्त

उज़बेकिस्तान के नक़्शे में ताशकेंत प्रान्त (लाल रंग में) ताशकेन्त प्रान्त (उज़बेक: Тошкент вилояти, तोश्केन्त विलोयती; अंग्रेज़ी: Tashkent Province) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित है। यह सिर दरिया और तियन शान पर्वतों के बीच के इलाक़े में स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल १५,३०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी ४४,५०,००० थी। ताशकेंत प्रान्त की राजधानी ताशकेंत शहर है।, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 .

नई!!: उज़बेक लोग और ताशकेंत प्रान्त · और देखें »

ताजिकिस्तान

अंतरिक्ष से ताजिकिस्तान का मंज़र ताज़िकिस्तान (ताजिक: Тоҷикистон,, तोजिकिस्तोन) मध्य एशिया मे स्थित एक देश है जो चारों ओर से ज़मीन से घिरा (स्थलवेष्ठित) है। यह पहले सोवियत संघ का हिस्सा था और उस देश के विघटन के बाद सन् १९९१ में एक स्वतंत्र देश बना। १९९२-९७ के काल में गृहयुद्धों की मार झेल चुके इस देश की कूटनीतिक-भौगोलिक स्थिति बहुत महत्वपूर्ण है। यह उज़बेकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, किर्गिज़स्तान तथा चीन के मध्य स्थित है। इसके अलावा पाकिस्तान के उत्तरी इलाके से इसे केवल अफ़ग़ानिस्तान के बदख़्शान प्रान्त का पतला-सा वाख़ान गलियारा ही अलग करता है। ताजिकिस्तान की राजधानी दुशानबे शहर है और यहाँ की भाषा को ताजिक कहा जाता है जो फ़ारसी भाषा का एक रूप माना जाता है। इस भाषा को सीरीलिक अक्षरों में लिखा जाता है जिसमें रूसी तथा कुछ अन्य भाषाएँ भी लिखी जाती हैं। .

नई!!: उज़बेक लोग और ताजिकिस्तान · और देखें »

तिरमिज़

सुल्तान साओदात का महल तिरमिज़ (उज़बेक: Термиз, तेरमिज़; अंग्रेज़ी: Termez) मध्य एशिया के उज़बेकिस्तान देश के दक्षिणी भाग में स्थित सुरख़ानदरिया प्रान्त की राजधानी है। यह उज़बेकिस्तान की अफ़्ग़ानिस्तान के साथ सरहद के पास प्रसिद्ध आमू दरिया के किनारे बसा हुआ है। इसकी आबादी सन् २००५ में १,४०,४०४ थी। .

नई!!: उज़बेक लोग और तिरमिज़ · और देखें »

तख़ार प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का तख़ार प्रान्त (लाल रंग में) तख़ार (फ़ारसी:, अंग्रेजी: Takhar) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल १२,३३३ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ८.९ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी तालोक़ान शहर है। यहाँ के अधिकतर लोग फ़ारसी बोलने वाले ताजिक और उज़बेक भाषा बोलने वाले उज़बेक लोग हैं। यह प्रान्त अपने नमक के क़ानों (खानों) के लिए मशहूर है जहाँ से खोदकर हज़ारों सालों से नमक निकाला जा रहा है।, Fariba Nawa, HarperCollins, 2011, ISBN 978-0-06-210061-0,...

नई!!: उज़बेक लोग और तख़ार प्रान्त · और देखें »

तुर्क लोग

तुर्क लोगों का वितरण वे देश और प्रदेश जहाँ तुर्की भाषाओँ को सरकारी मान्यता प्राप्त है तुर्क लोग (तुर्की भाषा: Türk halkları, अंग्रेज़ी: Turkic peoples) मध्य एशिया, मध्य पूर्व और उनके पड़ोसी इलाक़ों में रहने वाली उन जातियों को कहा जाता है जिनकी मातृभाषाएँ तुर्की भाषा-परिवार की सदस्य हैं। इनमें आधुनिक तुर्की देश के लोगों के अलावा, अज़रबैजान, कज़ाख़स्तान, किरगिज़स्तान, उज़बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के ज़्यादातर लोग शामिल हैं। उत्तरी अफ़्ग़ानिस्तान, पश्चिमी चीन के उईग़ुर लोग, रूस के तातार और चुवाश लोग और बहुत से अन्य समुदाय भी तुर्क लोगों के परिवार में आते हैं। गोएकतुर्क और ख़ज़र जैसी प्राचीन जातियाँ भी तुर्क थीं और संभव है कि मध्य एशिया में किसी ज़माने में धाक रखने वाले शियोंगनु लोग और हूण लोग भी तुर्क रहें हों।, Encyclopædia Britannica, Online Academic Edition, 2010 .

नई!!: उज़बेक लोग और तुर्क लोग · और देखें »

तुर्कमेनाबात

तुर्कमेनाबत का हवाई अड्डा तुर्कमेनाबत (तुर्कमेनी: Türkmenabat, रूसी: Түркменабат) तुर्कमेनिस्तान के लेबाप प्रांत की राजधानी है। सन् २००९ की जनगणना में इसकी आबादी लगभग २,५४,००० थी। इस शहर को पहले चारझ़ेव (Чәрҗев, Charzhew) या 'चारजू' बुलाया जाता था (जिसका अर्थ फ़ारसी में 'चार नदियाँ या नहरें' है, इसमें 'झ़' के उच्चारण पर ध्यान दें)। .

नई!!: उज़बेक लोग और तुर्कमेनाबात · और देखें »

दाशोग़ुज़

दाशोग़ुज़ (तुर्कमेनी: Daşoguz, अंग्रेज़ी: Daşoguz, रूसी: Дашогуз), जिसका पुराना नाम 'ताशाउज़' (Ташауз) था, तुर्कमेनिस्तान के दाशोग़ुज़ प्रांत की राजधानी है। सन् २००९ की जनगणना में इसकी आबादी २,२७,१८४ थी। यह शहर तुर्कमेनिस्तान के उत्तर में उज़बेकिस्तान के क़ाराक़ालपाक़स्तान प्रान्त के साथ की सरहद पर स्थित है। 'दाशोग़ुज़' शब्द का मतलब तुर्कमेनी भाषा में 'पत्थर का चश्मा' होता है। .

नई!!: उज़बेक लोग और दाशोग़ुज़ · और देखें »

दाशोग़ुज़ प्रान्त

तुर्कमेनिस्तान में दाशोग़ुज़ प्रान्त (हरे रंग में) उरगेंच में गुत्लुक तेमिर मीनार दाशोग़ुज़ प्रान्त (तुर्कमेनी: Daşoguz welaýaty, अंग्रेज़ी: Daşoguz Province, रूसी: Дашогуз) तुर्कमेनिस्तान की एक विलायत (यानि प्रान्त) है। यह उस देश के उत्तर में स्थित है और इसकी सरहदें उज़बेकिस्तान से लगती हैं। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ७३,४३० किमी२ है और सन् २००५ की जनगणना में इसकी आबादी १३,७०,४०० अनुमानित की गई थी। दाशोग़ुज़ प्रान्त की राजधानी का नाम भी दाशोग़ुज़ शहर है, जिसे पहले दाशख़ोवुज़ (Дашховуз, Daşhowuz) बुलाया जाता था। .

नई!!: उज़बेक लोग और दाशोग़ुज़ प्रान्त · और देखें »

दक्षिण क़ज़ाख़स्तान प्रांत

दक्षिण क़ज़ाख़स्तान प्रांत (कज़ाख़: Оңтүстік Қазақстан облысы, अंग्रेज़ी: South Kazakhstan Province) मध्य एशिया के क़ज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी शिमकेंत (Shimkent) नाम का शहर है। इस प्रांत की दक्षिणी सरहद उज़बेकिस्तान से लगती है और उज़बेकिस्तान की राजधानी ताशकेंत इसके बहुत पास है। मध्य एशिया की प्रसिद्ध नदी सिर दरिया इस प्रांत से होते हुए अरल सागर की तरफ़ गुज़रती है। यहाँ से तुर्कमेनिस्तान के तुर्कमेनाबात शहर से रूस के ओम्स्क शहर तक जाने वाली तेल की एक महत्वपूर्ण पाइप-लाइन भी निकलती है। शिमकेंत में कच्चे खनिजों से तेल, सीसा और जस्ता (ज़िंक) के कई कारख़ाने हैं। .

नई!!: उज़बेक लोग और दक्षिण क़ज़ाख़स्तान प्रांत · और देखें »

दुशान्बे

दुशान्बे दुशान्बे चिकित्सा-विज्ञान विश्वविद्यालय (दोनिशगोही दवलती तिब्बी तोजिकिस्तोन) दुशान्बे (ताजिकी: Душанбе,, Dushanbe) मध्य एशिया के देश ताजिकिस्तान की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। इसकी आबादी वर्ष २००८ में ६,७९,४०० अनुमानित की गई थी। शहर को १९२९ तक द्युशान्बे (Dyushanbe) के नाम से जाना जाता था और १९२९ से १९६१ तक इसका नाम स्तालिनाबाद (Сталинабад, Stalinabad) रहा। .

नई!!: उज़बेक लोग और दुशान्बे · और देखें »

नमन्गान प्रान्त

उज़बेकिस्तान के नक़्शे में नमन्गान प्रान्त (लाल रंग में) नमन्गान प्रान्त (उज़बेक: Наманган вилояти, नमन्गान विलोयती; अंग्रेज़ी: Namangan Province) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के सुदूर पूर्वी भाग की फ़रग़ना घाटी के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल ७,९०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी १९,७०,००० थी। इस सूबे के ६०% से अधिक लोग ग्रामीण इलाक़ों में रहते हैं। नमन्गान प्रान्त की राजधानी नमन्गान शहर है।, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 .

नई!!: उज़बेक लोग और नमन्गान प्रान्त · और देखें »

नारीन प्रांत

कोचकोर शहर में एक मस्जिद नारीन प्रांत (किरगिज़: Нарын областы, अंग्रेज़ी: Naryn Province) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का एक प्रांत है। इस प्रांत की राजधानी भी नारीन नाम का ही शहर है। .

नई!!: उज़बेक लोग और नारीन प्रांत · और देखें »

नवोई

नवोई (उज़बेक: Навоий, नवोईय; अंग्रेज़ी: Navoiy) उज़बेकिस्तान का एक शहर है और उस मध्य एशियाई देश के नवोई प्रान्त की राजधानी है। भौगोलिक निर्देशांकों के हिसाब से यह नगर ४०°५'४ उत्तर और ६५°२२'४५ पूर्व में स्थित है। सन् २००७ में इसकी आबादी १,२५,८०० अनुमानित की गई थी। यह शहर किज़िल कुम रेगिस्तान के क्षेत्र में पड़ता है।, Embassy of the Union of the Soviet Socialist Republics in the USA, 1968,...

नई!!: उज़बेक लोग और नवोई · और देखें »

नवोई प्रान्त

उज़बेकिस्तान के नक़्शे में नवोई प्रान्त (लाल रंग में) नवोई प्रान्त (उज़बेक: Навоий вилояти, नवोईय विलोयती; अंग्रेज़ी: Navoiy Province) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल १,१०,८०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी ७,६७,५०० थी। इस सूबे के लगभग ६०% लोग ग्रामीण इलाक़ों में रहते हैं। नवोई प्रान्त की राजधानी नवोई शहर है।, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 .

नई!!: उज़बेक लोग और नवोई प्रान्त · और देखें »

नीमरूज़ प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का नीमरूज़ प्रान्त (लाल रंग में) नीमरूज़ प्रान्त में शुष्क-पथरीली ज़मीन पर उगने वाला 'चश्त' नामक पौधा नीमरूज़ प्रान्त के चख़ानसूर ज़िले का एक नज़ारा नीमरूज़ (पश्तो:, अंग्रेजी: Nimruz) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पश्चिम में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ४१,००५ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००२ में लगभग १.५ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी ज़रंज शहर है। इस प्रान्त की सरहदें ईरान और पाकिस्तान से लगती हैं। नीमरूज़ प्रान्त अफ़्ग़ानिस्तान की सब से कम घनी आबादी वाला सूबा है और इसका एक बड़ा भूभाग सीस्तान द्रोणी और दश्त-ए-मारगो के भयंकर रेगिस्तान में आता है। .

नई!!: उज़बेक लोग और नीमरूज़ प्रान्त · और देखें »

पकतीका प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का पकतीका प्रान्त (लाल रंग में) पकतीका प्रान्त में एक चरवाहा अपनी बकरियों के साथ पकतीका (फ़ारसी:, अंग्रेजी: Paktika) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल १९,४८२ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ४ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी शरना शहर है। पकतीका की सरहदें पाकिस्तान से लगती हैं। यहाँ के लगभग ९६% लोग पश्तून हैं। यहाँ चंद हज़ार उज़बेक लोग भी रहते हैं जो आबादी के २% से भी कम हैं। .

नई!!: उज़बेक लोग और पकतीका प्रान्त · और देखें »

फ़रग़ना प्रान्त

उज़बेकिस्तान के नक़्शे में फ़रग़ना प्रान्त (लाल रंग में) फ़रग़ना प्रान्त (उज़बेक: Фарғона вилояти, फ़रग़ोना विलोयती; अंग्रेज़ी: Fergana Province) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के सुदूर पूर्वी भाग की फ़रग़ना घाटी में स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल ६,८०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी २५,९७,००० थी। इसकी राजधानी फ़रग़ना शहर है और इस राज्य में ऐतिहासिक ख़ोक़न्द शहर भी स्थित है।, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 .

नई!!: उज़बेक लोग और फ़रग़ना प्रान्त · और देखें »

फ़रग़ना वादी

अंतरिक्ष से फ़रग़ना वादी का दृश्य उज़्बेकिस्तान में फ़रग़ना वादी में कुछ खेत-बाग़ान फ़रग़ना वादी का क्षेत्र उज़्बेकिस्तान, किर्गिज़स्तान और ताजिकिस्तान में बंटा हुआ है फ़रग़ना वादी या फ़रग़ना घाटी (फ़ारसी:, वादी-ए-फ़रग़ना; ताजिकी: водии Фарғона, वोदी-ए-फ़रग़ोना; अंग्रेजी: Fergana Valley) मध्य एशिया का एक क्षेत्र है जो पूर्वी उज़्बेकिस्तान, किर्गिज़स्तान और ताजिकिस्तान में विस्तृत है। मध्य एशिया का यह इलाक़ा वैसे तो काफ़ी शुष्क और रेगिस्तानी है, लेकिन इस त्रिकोण अकार की वादी में नरयिन नदी, कारा दरिया और उनके विलय से बनने वाले सिर दरिया की वजह से यह घाटी हरी-भरी और उपजाऊ है। फ़रग़ना वादी की मध्य एशिया और भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहासों पर गहरी छाप है और मुग़ल साम्राज्य का पहला सम्राट बाबर इसी घाटी का एक उज़बेक निवासी था। फ़रग़ना वादी में बहुत भिन्न समुदायों के लोग रहते हैं। घाटी की कुल जनसँख्या १.२ करोड़ अनुमानित की गई है और यह मध्य एशिया की सबसे घनी आबादी वाला क्षेत्र है।, S. Frederick Starr, Baktybek Beshimov, Inomjon I. (CON) Bobokulov, M.E. Sharpe, 2011, ISBN 978-0-7656-2999-9,...

नई!!: उज़बेक लोग और फ़रग़ना वादी · और देखें »

फ़ारयाब प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का फ़ारयाब प्रांत (लाल रंग में) फ़ारयाब (फ़ारसी:, अंग्रेजी: Faryab) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के उत्तरी भाग में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल २०,२९३ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००६ में लगभग ८.५ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी मेयमना शहर है। फ़ारयाब में बसने वाले ५३% लोग उज़बेक नस्ल के, २७% ताजिक (यानि फ़ारसी-भाषी) और १३% पश्तून हैं। इस प्रान्त कि उत्तरी सीमा तुर्कमेनिस्तान से लगती है। .

नई!!: उज़बेक लोग और फ़ारयाब प्रान्त · और देखें »

फ़ारसी भाषा

फ़ारसी, एक भाषा है जो ईरान, ताजिकिस्तान, अफ़गानिस्तान और उज़बेकिस्तान में बोली जाती है। यह ईरान, अफ़ग़ानिस्तान, ताजिकिस्तान की राजभाषा है और इसे ७.५ करोड़ लोग बोलते हैं। भाषाई परिवार के लिहाज़ से यह हिन्द यूरोपीय परिवार की हिन्द ईरानी (इंडो ईरानियन) शाखा की ईरानी उपशाखा का सदस्य है और हिन्दी की तरह इसमें क्रिया वाक्य के अंत में आती है। फ़ारसी संस्कृत से क़ाफ़ी मिलती-जुलती है और उर्दू (और हिन्दी) में इसके कई शब्द प्रयुक्त होते हैं। ये अरबी-फ़ारसी लिपि में लिखी जाती है। अंग्रेज़ों के आगमन से पहले भारतीय उपमहाद्वीप में फ़ारसी भाषा का प्रयोग दरबारी कामों तथा लेखन की भाषा के रूप में होता है। दरबार में प्रयुक्त होने के कारण ही अफ़गानिस्तान में इस दारी कहा जाता है। .

नई!!: उज़बेक लोग और फ़ारसी भाषा · और देखें »

फ़ैज़ाबाद, बदख़्शान

बदख़्शान प्रान्त की राजधानी फ़ैज़ाबाद​ का एक नज़ारा फ़ैज़ाबाद​ (फ़ारसी:, अंग्रेज़ी: Fayzabad) उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के बदख़्शान प्रान्त की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। १,२०० मीटर की ऊंचाई पर कोकचा नदी के किनारे स्थित यह शहर पामीर क्षेत्र का एक मुख्य व्यापारिक और प्रशासनिक केंद्र भी है। .

नई!!: उज़बेक लोग और फ़ैज़ाबाद, बदख़्शान · और देखें »

बदख़्शान

ताजिकिस्तान का कूहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रान्त अफ़ग़ानिस्तान का बदख़्शान प्रान्त अफ़ग़ानिस्तान में बदख़्शानी बच्चे बदख़्शान (फ़ारसी:, ताजिक: Бадахшон, अंग्रेजी: Badakhshan) पामीर पर्वतों के इलाक़े में स्थित मध्य एशिया का एक ऐतिहासिक क्षेत्र है जो आधुनिक अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वोत्तरी और आधुनिक ताजिकिस्तान के दक्षिणपूर्वी भागों पर विस्तृत था। अफ़ग़ानिस्तान के सुदूर उत्तरपूर्वी बदख़्शान प्रान्त (जिसमें प्रसिद्ध वाख़ान गलियारा भी आता है) और ताजिकिस्तान के दक्षिणपूर्वी कूहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रान्त का नाम इसी पुराने नाम पर पड़ा है।, Svat Soucek, pp.

नई!!: उज़बेक लोग और बदख़्शान · और देखें »

बातकेन प्रांत

बातकेन प्रांत (किरगिज़: Баткен областы, अंग्रेज़ी: Batken Province) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी का नाम भी बातकेन शहर ही है। इस प्रांत का उत्तरी हिस्सा उपजाऊ फ़रग़ना वादी में आता है जबकि दक्षिण-पूर्व में अलाय पर्वत और दक्षिण-पश्चिम में तुर्किस्तान पर्वत स्थित हैं। २००९ की जनगणना के अनुसार इस प्रांत के ७६.५% लोग किरगिज़ समुदाय के, १४.७% उज़बेक समुदाय के और ६.९% ताजिक समुदाय के थे। यहाँ रूसी और तातार लोग भी रहते हैं। इस प्रांत की सरहदें पश्चिम और उत्तर में ताजिकिस्तान से और उत्तर-पूर्व में उज़बेकिस्तान से लगतीं हैं। .

नई!!: उज़बेक लोग और बातकेन प्रांत · और देखें »

बाबरनामा

मुग़ल सम्राट बाबर की बाबरनामा नामक जीवनी में एक गेंडे के शिकार का चित्रण बाबरनामा से एक दृश्य बाबरनामा (चग़ताई/फ़ारसी) या तुज़्क-ए-बाबरी मुग़ल साम्राज्य के पहले सम्राट बाबर की आत्मलिखित जीवनी है। यह उन्होंने अपनी मातृभाषा चग़ताई तुर्की में लिखी थी। इसमें उन्होंने अपना उज़्बेकिस्तान की फ़रग़ना वादी में गुज़ारा हुआ बचपन और यौवन, बाद में अफ़्ग़ानिस्तान और भारतीय उपमहाद्वीप पर आक्रमण और क़ब्ज़ा और अन्य घटनाओं का विवरण दिया है। उन्होंने हर क्षेत्र की भूमि, राजनीति, अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक वातावरण, शहरों-इमारतों, फलों, जानवरों, इत्यादि का बखान किया है। इसमें कुछ फ़ारसी भाषा के छोटे-मोटे छंद भी आते हैं, हालांकि फ़ारसी बोलने वाले इसे समझने में अक्षम हैं। हालांकि चग़ताई भाषा विलुप्त हो चुकी है आधुनिक उज़बेक भाषा उसी की वंशज है और उसे बोलने वाले उज़बेक लोग बाबरनामा पढ़ सकते हैं। इस किताब को चग़ताई और उज़बेक भाषाओं के साहित्य का एक महत्वपूर्ण अंग माना जाता है।, Calum MacLeod, Bradley Mayhew, Odyssey, 2008, ISBN 978-962-217-795-6,...

नई!!: उज़बेक लोग और बाबरनामा · और देखें »

बुख़ारा प्रान्त

उज़बेकिस्तान के नक़्शे में बुख़ारा प्रान्त (लाल रंग में) बुख़ारा प्रान्त (उज़बेक: Бухоро вилояти, बुख़ोरो विलोयती) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायत (प्रान्त) है जो उस देश के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। इस प्रान्त का एक बड़ा अंश किज़िल कुम रेगिस्तान में आता है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल ४०,३०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी १५,२५,९०० थी। मध्य एशिया का प्रसिद्ध बुख़ारा शहर इसी प्रान्त में स्थित है और इसकी राजधानी भी है।, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 .

नई!!: उज़बेक लोग और बुख़ारा प्रान्त · और देखें »

मध्य एशिया

मध्य एशिया एशिया के महाद्वीप का मध्य भाग है। यह पूर्व में चीन से पश्चिम में कैस्पियन सागर तक और उत्तर में रूस से दक्षिण में अफ़ग़ानिस्तान तक विस्तृत है। भूवैज्ञानिकों द्वारा मध्य एशिया की हर परिभाषा में भूतपूर्व सोवियत संघ के पाँच देश हमेशा गिने जाते हैं - काज़ाख़स्तान, किरगिज़स्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज़बेकिस्तान। इसके अलावा मंगोलिया, अफ़ग़ानिस्तान, उत्तरी पाकिस्तान, भारत के लद्दाख़ प्रदेश, चीन के शिनजियांग और तिब्बत क्षेत्रों और रूस के साइबेरिया क्षेत्र के दक्षिणी भाग को भी अक्सर मध्य एशिया का हिस्सा समझा जाता है। इतिहास में मध्य एशिया रेशम मार्ग के व्यापारिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। चीन, भारतीय उपमहाद्वीप, ईरान, मध्य पूर्व और यूरोप के बीच लोग, माल, सेनाएँ और विचार मध्य एशिया से गुज़रकर ही आते-जाते थे। इस इलाक़े का बड़ा भाग एक स्तेपी वाला घास से ढका मैदान है हालाँकि तियान शान जैसी पर्वत शृंखलाएँ, काराकुम जैसे रेगिस्तान और अरल सागर जैसी बड़ी झीलें भी इस भूभाग में आती हैं। ऐतिहासिक रूप मध्य एशिया में ख़ानाबदोश जातियों का ज़ोर रहा है। पहले इसपर पूर्वी ईरानी भाषाएँ बोलने वाली स्किथी, बैक्ट्रियाई और सोग़दाई लोगों का बोलबाला था लेकिन समय के साथ-साथ काज़ाख़, उज़बेक, किरगिज़ और उईग़ुर जैसी तुर्की जातियाँ अधिक शक्तिशाली बन गई।Encyclopædia Iranica, "CENTRAL ASIA: The Islamic period up to the Mongols", C. Edmund Bosworth: "In early Islamic times Persians tended to identify all the lands to the northeast of Khorasan and lying beyond the Oxus with the region of Turan, which in the Shahnama of Ferdowsi is regarded as the land allotted to Fereydun's son Tur.

नई!!: उज़बेक लोग और मध्य एशिया · और देखें »

मेयमना

मेयमना​ (दरी फ़ारसी:, अंग्रेज़ी: Maymana) उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के फ़ारयाब प्रान्त की राजधानी है। यह तुर्कमेनिस्तान के साथ लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा के काफ़ी पास है और अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल के लगभग ४०० किमी पश्चिमोत्तर में स्थित है। .

नई!!: उज़बेक लोग और मेयमना · और देखें »

याल्ला (संगीत गुट)

याल्ला (रूसी व उज़बेक: Ялла, Yalla), जिन्हें उज़बेक लहजे में यैल्लै कहते हैं, उज़बेकिस्तान का एक रॉक संगीत गुट है। यह १९७० में उभरा और १९७० व १९८० के दशकों में पूरे सोवियत संघ और पूर्वी यूरोप के अन्य देशों में मशहूर हो गया। इनका एक गाना, 'उचकुदुक - त्रि कोलोदत्सा' जो उज़बेकिस्तान के उचकुदुक शहर के बारे में था, विशेष रूप से बहुत प्रसिद्ध हुआ और आज भी रूस व भूतपूर्व सोवियत संघ के अन्य हिस्सों में जाना जाता है।, Rafis Abazov, pp.

नई!!: उज़बेक लोग और याल्ला (संगीत गुट) · और देखें »

शबरग़ान

शबरग़ान में चुनावों में मतदान देते कुछ नागरिक शबरग़ान (फ़ारसी:, अंग्रेजी: Sheberghan) उत्तरी अफ़्ग़ानिस्तान के जोज़जान प्रान्त की राजधानी है। यह शहर सफ़ीद नदी के किनारे मज़ार-ए-शरीफ़ से लगभग १३० किलोमीटर दूर स्थित है। सन् २००६ में इसकी जनसँख्या १,४८,३२९ अनुमानित की गई थी। .

नई!!: उज़बेक लोग और शबरग़ान · और देखें »

समरक़न्द प्रान्त

उज़बेकिस्तान के नक़्शे में समरक़न्द प्रान्त (लाल रंग में) समरक़न्द प्रान्त (उज़बेक: Самарқанд вилояти, समरक़न्द विलोयती; अंग्रेज़ी: Samarqand Province) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के मध्य भाग में ज़रफ़शान नदी के जलसम्भर क्षेत्र में स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल १६,४०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी २३,२२,००० थी। इस सूबे के क़रीब ७५% लोग ग्रामीण इलाक़ों में रहते हैं। समरक़न्द प्रान्त की राजधानी ऐतिहासिक समरक़न्द शहर है।, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 .

नई!!: उज़बेक लोग और समरक़न्द प्रान्त · और देखें »

समंगान प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का समंगान प्रान्त (लाल रंग में) विलायत-ए-समंगान) का सविस्तार नक़्शा समंगान (फ़ारसी:, अंग्रेजी: Samangan) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के उत्तर-पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ११,२६२ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ३.५ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी समंगान शहर है। यहाँ के तीन-चौथाई लोग फ़ारसी बोलने वाले ताजिक लोग हैं और लगभग एक-चौथाई लोग उज़बेक हैं। यहाँ बहुत से पुरातन स्थल हैं, जैसे कि तख़्त-ए-रुस्तम, लेकिन तालिबान और अन्य फ़ौजों के बीच में लड़ाई के कारण इतिहासकारों के लिए यहाँ अनुसंधान करना फ़िलहाल असंभव है। .

नई!!: उज़बेक लोग और समंगान प्रान्त · और देखें »

सर-ए-पोल प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का सर-ए-पोल प्रान्त (लाल रंग में) सर-ए-पोल या सर-ए-पुल (फ़ारसी:, अंग्रेजी: Sar-e Pol) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के मध्य-उत्तर में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल १६,३६० वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ५ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी सर-ए-पोल शहर है। यहाँ के ५६% लोग फ़ारसी बोलने वाले ताजिक हैं और लगभग १९% लोग उज़बेक हैं। सर-ए-पोल एक पहाड़ी इलाक़ा है, विशेषकर प्रान्त के दक्षिणी भाग में। .

नई!!: उज़बेक लोग और सर-ए-पोल प्रान्त · और देखें »

सिरदरिया प्रान्त

उज़बेकिस्तान के नक़्शे में सिरदरिया प्रान्त (लाल रंग में) सिरदरिया प्रान्त (उज़बेक: Сирдарё вилояти, सिरदरयो विलोयती; अंग्रेज़ी: Sirdaryo Province) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के मध्य भाग में प्रसिद्ध सिर दरिया के बाएँ किनारे पर स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल ५,१०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी ६,४८,१०० थी। इस सूबे का अधिकतर हिस्सा रेगिस्तान है। सिरदरिया प्रान्त की राजधानी गुलिस्तोन शहर है, जो उज़बेक भाषा में 'गुलिस्तान' उच्चारित करने का लहजा है।, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 .

नई!!: उज़बेक लोग और सिरदरिया प्रान्त · और देखें »

सुरख़ानदरिया प्रान्त

बोयसुन शहर में सुरख़ानदरिया प्रान्त (उज़बेक: Сурхондарё вилояти, सुरख़ोनदरयो विलोयती; अंग्रेज़ी: Surxondaryo Province) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के सुदूर दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल २०,१०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी १९,२५,१०० थी। इस सूबे के क़रीब ८०% लोग ग्रामीण इलाक़ों में रहते हैं। सुरख़ानदरिया प्रान्त की राजधानी तिरमिज़ शहर है जिसमें आमू दरिया पर एक बंदरगाह भी बनी हुई है जो की मध्य एशिया की इकलौती नदी-बंदरगाह है।, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 .

नई!!: उज़बेक लोग और सुरख़ानदरिया प्रान्त · और देखें »

सुलयमान पहाड़

किर्गिज़स्तान का सुलयमान पर्वत सुलयमान पर्वत पर मुग़ल सम्राट बाबर द्वारा १५१०ई में बनवाई मस्जिद पर्वत से ओश शहर का नज़ारा सुलयमान पहाड़ (किरगिज़: Сулайман Тоо, सुलईमान तू; अंग्रेज़ी: Sulaymaan Mountain), जिसे तख़्त​-ए-सुलयमान और सुलयमान चट्टान भी कहते हैं, किर्गिज़स्तान के ओश शहर के पास स्थित एक पहाड़ है। यह मध्य एशिया की मशहूर फ़रग़ना वादी के मैदानी इलाक़े में दूर तक इकलौता पहाड़ होने से और भी महान दिखता है। हज़ारों साल से यह पहाड़ पूज्य रहा है और आज यह एक मान्य विश्व धरोहर स्थल है। .

नई!!: उज़बेक लोग और सुलयमान पहाड़ · और देखें »

सुग़्द प्रान्त

सुग़्द प्रान्त (ख़ाक़ी रंग में) ताजिकिस्तान के उत्तर में स्थित है ख़ुजन्द में स्थित सुग़्द ऐतिहासिक संग्राहलय सुग़्द (ताजिकी: Суғд) या विलोयत-इ-सुग़्द ताजिकिस्तान की एक विलायत (प्रान्त) है। यह मध्य एशिया के प्राचीन सोग़दा क्षेत्र में स्थित है जिस से इस प्रान्त का नाम भी पड़ा है। सुग़्द प्रान्त ताजिकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल २५,४०० वर्ग किमी है और सन् २००८ में इसकी आबादी १८.७ लाख अनुमानित कि गई थी। ताजिकिस्तान के ३०% लोग इस प्रान्त में रहते हैं। सुग़्द प्रान्त की राजधानी ख़ुजन्द शहर है।, Bradley Mayhew, Greg Bloom, Paul Clammer, Lonely Planet, 2010, ISBN 978-1-74179-148-8 .

नई!!: उज़बेक लोग और सुग़्द प्रान्त · और देखें »

जलालाबाद (किर्गिज़स्तान)

जलालाबाद शहर का रेवोल्यूत्योन मैदानी (क्रांती मैदान) जलालाबाद, जिसे किरगिज़ भाषा में जलालाबात (किरगिज़: Жалалабат, अंग्रेज़ी: Jalalabat) कहते हैं, मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। यह किर्गिज़स्तान के पश्चिम में जलालाबाद प्रांत की राजधानी है और उज़बेकिस्तान के साथ लगी सरहद के पास प्रसिद्ध फ़रग़ना वादी के पूर्वोत्तरी छोर पर स्थित है। जलालाबाद अपने पानी के चश्मों के लिए मशहूर है। कहा जाता है कि इनका पानी पीने से और उसमें स्नान करने से बहुत सी बीमारियाँ ठीक हो जाती हैं। सोवियत संघ के ज़माने में यहाँ बहुत से हस्पताल बनाए गए थे और यहाँ से पानी बोतलों में किर्गिज़स्तान के अन्य हिस्सों में और दुनिया के अन्य भागों में निर्यात होता है। जलालाबाद के अधिकतर लोग उज़बेक समुदाय के हैं।, Laurence Mitchell, Bradt Travel Guides, 2008, ISBN 978-1-84162-221-7,...

नई!!: उज़बेक लोग और जलालाबाद (किर्गिज़स्तान) · और देखें »

जलालाबाद प्रांत (किर्गिज़स्तान)

ताश कोमुर शहर का नज़ारा ('मगरमच्छ पहाड़ी' से) जलालाबाद प्रांत (किरगिज़: Жалалабат областы, अंग्रेज़ी: Jalal-Abad Province) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का एक प्रांत है। इस प्रांत की राजधानी भी जलालाबाद नाम का ही शहर है। .

नई!!: उज़बेक लोग और जलालाबाद प्रांत (किर्गिज़स्तान) · और देखें »

ज़रफ़शान

ज़रफ़शान शहर की एक ईमारत ज़रफ़शान (उज़बेक: Зарафшон, ज़रफ़शोन; अंग्रेज़ी: Zarafshan) मध्य एशिया के उज़बेकिस्तान देश के नवोई प्रान्त का एक शहर है। भौगोलिक निर्देशांकों के हिसाब से यह नगर ४१°३६'२९ उत्तर और ६४°१३'३५ पूर्व में स्थित है। सन् २००७ में इसकी आबादी ६५,००० से थोड़ी ज़्यादा अनुमानित की गई थी। यह शहर किज़िल कुम रेगिस्तान के क्षेत्र में पड़ता है लेकिन इसके लिए पानी का प्रबंध आमू दरिया से आने वाली एक २२० किमी लम्बी पाइप-लाइन से किया जाता है। ज़रफ़शान को 'उज़बेकिस्तानी सोने की राजधानी' कहा जाता है क्योंकि यहाँ पर नज़दीकी मुरुताऊ सोने की खान से सम्बंधित व्यापारिक कार्यालय हैं। ज़रफ़शान एक नया शहर है जिसकी स्थापना सोना निकालने के उद्योग की वजह से हुई और, उज़बेकिस्तान में स्थित होने के बावजूद, यहाँ रूसी लोगों की आबादी उज़बेक लोगों से अधिक हैं।, V.H. Winston & Son, Inc., 1992,...

नई!!: उज़बेक लोग और ज़रफ़शान · और देखें »

जिज़ाख़ प्रान्त

उज़बेकिस्तान के नक़्शे में जिज़ाख़ प्रान्त (लाल रंग में) जिज़ाख़ प्रान्त या झ़िज़ाख़ प्रान्त (उज़बेक: Жиззах вилояти, झ़िज़ाख़ विलोयती; अंग्रेज़ी: Jizzax Province) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के मध्य भाग में स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल २०,५०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी ९,१०,५०० थी। इसकी ८०% जनसंख्या ग्रामीण इलाक़ों में रहती है। जिज़ाख़ प्रान्त की राजधानी जिज़ाख़ शहर है। यह प्रान्त पहले सिरदरिया प्रान्त का हिस्सा हुआ करता था लेकिन १९७३ में इसे एक अलग सूबे का दर्जा दे दिया गया।, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 .

नई!!: उज़बेक लोग और जिज़ाख़ प्रान्त · और देखें »

जोज़जान प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का जोज़जान प्रान्त (लाल रंग में) जोज़जान (फ़ारसी:, अंग्रेजी: Jowzjan) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के उत्तर में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ११,७९८ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ४.९ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी शबरग़ान शहर है। इस प्रान्त के लगभग ४०% लोग उज़बेक जाति के हैं और वही सबसे बड़ा समुदाय हैं। उनके अलावा यहाँ तुर्कमेनी (२९%), पश्तून (१७%) और ताजिक (१२%) भी बसते हैं। उत्तर में जोज़जान की तुर्कमेनिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा है। .

नई!!: उज़बेक लोग और जोज़जान प्रान्त · और देखें »

ख़्वारेज़्म

ख़्वारेज़्म​ और उसके पड़ोसी क्षेत्रों की अंतरिक्ष से ली गई तस्वीर ख्वारज्म साम्राज्य, ११९० से १२२० के मध्य ख़्वारेज़्म​, ख़्वारज़्म​ या ख़्वारिज़्म​ (फ़ारसी:, अंग्रेजी: Khwarezm) मध्य एशिया में आमू दरिया के नदीमुख (डेल्टा) में स्थित एक नख़लिस्तान (ओएसिस) क्षेत्र है। इसके उत्तर में अरल सागर, पूर्व में किज़िल कुम रेगिस्तान, दक्षिण में काराकुम रेगिस्तान और पश्चिम में उस्तयुर्त पठार है। ख़्वारेज़्म​ प्राचीनकाल में बहुत सी ख़्वारेज़्मी संस्कृतियों का केंद्र रहा है जिनकी राजधानियाँ इस इलाक़े में कोनये-उरगेंच और ख़ीवा जैसे शहरों में रहीं हैं। आधुनिक काल में ख़्वारेज़्म का क्षेत्र उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रों के बीच बंटा हुआ है।, Rafis Abazov, Macmillan, 2008, ISBN 978-1-4039-7542-3,...

नई!!: उज़बेक लोग और ख़्वारेज़्म · और देखें »

ख़ोरज़्म प्रान्त

उज़बेकिस्तान के नक़्शे में ख़ोरज़्म प्रान्त (लाल रंग में) ख़ोरज़्म प्रान्त (उज़बेक: Хоразм вилояти, ख़ोरज़्म विलोयती; अंग्रेज़ी: Xorazm Province या Khorezm Province) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है। यह अमु दरिया के अंत वाले इलाक़े में स्थित है (यानि अरल सागर के पास)। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल ६,३०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी १२,००,००० थी। ख़ोरज़्म प्रान्त की राजधानी उरगेंच शहर है।, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 यहाँ मुहम्मद इब्न् मूसा अल्-ख़्वारिज़्मी नामक मशहूर मध्यकालीन गणितज्ञ पैदा हुए थे जिन्होनें भारतीय अंकों और दशमलव पद्दति पर ग्रन्थ लिखे थे। इन ग्रंथों का बाद में लातिनी भाषा में अनुवाद हुआ जिस से यह भारतीय आविष्कार यूरोप में प्रचलित हो गए। .

नई!!: उज़बेक लोग और ख़ोरज़्म प्रान्त · और देखें »

ख़ीवा ख़ानत

ख़ीवा ख़ानत​ (उज़बेक:, ख़ीवा ख़ानलीगी; अंग्रेज़ी: Khanate of Khiva) मध्य एशिया के ख़्वारेज़्म क्षेत्र में स्थित १५११ से १९२० तक चलने वाली एक उज़बेक ख़ानत​ थी। इसके ख़ान (शासक) मंगोल साम्राज्य के संस्थापक चंगेज़ ख़ान के ज्येष्ठ पुत्र जोची ख़ान के पाँचवे बेटे शेयबान के वंशज थे और उनके राज में केवल १७४०-१७४६ काल में खलल पड़ा जब ईरान के तुर्क-मूल के अफ़शारी राजवंश के नादिर शाह ने आकर यहाँ ६ वर्षों के अन्तराल के लिए क़ब्ज़ा कर लिया। .

नई!!: उज़बेक लोग और ख़ीवा ख़ानत · और देखें »

ओश

ओश और उसके पीछे के पर्वतों का नज़ारा ओश बाज़ार में ख़ुश्क मेवे की दुकानें ओश (किरगिज़:, अंग्रेज़ी: Osh) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का दूसरा सबे बड़ा शहर है। यह किर्गिज़स्तान के दक्षिण में प्रसिद्ध फ़रग़ना वादी में स्थित है और इसे कभी-कभी 'किर्गिज़स्तान की दक्षिणी राजधानी' भी कहा जाता है। माना जाता है कि ओश शहर कम-से-कम ३,००० सालों से बसा हुआ है और यह शहर सन् १९३९ से किर्गिज़स्तान के ओश प्रांत की राजधानी भी है। फ़रग़ना वादी में बहुत से जाति-समुदाय रहते हैं और ठीक यही ओश में भी देखा जाता है - यहाँ किरगिज़ लोग, उज़बेक लोग, रूसी लोग, ताजिक लोग और अन्य समुदाय बसते हैं। .

नई!!: उज़बेक लोग और ओश · और देखें »

ओश प्रांत

ओश (किरगिज़: Ош; अंग्रेज़ी: Osh) किर्गिज़स्तान के दक्षिण-पूर्व में स्थित उस देश का एक ओब्लास्त (यानि प्रांत) है। इस प्रांत की राजधानी का नाम भी ओश शहर ही है। इस प्रांत की चीन के शिनजियांग प्रांत, ताजिकिस्तान के कूहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रांत और गणतंत्र-अधीन ज़िलों और उज़बेकिस्तान के अन्दीझ़ान प्रांत और फ़रग़ना प्रांत से सीमाएँ लगती हैं। .

नई!!: उज़बेक लोग और ओश प्रांत · और देखें »

इसिक कुल प्रांत

सूर्यास्त के वक़्त इसिक कुल झील इसिक कुल प्रांत (किरगिज़: Ысык-Көл областы, अंग्रेज़ी: Issyk Kul Province) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का पूर्वतम प्रांत है। इस प्रांत राजधानी काराकोल शहर है। इसिक कुल प्रांत का नाम प्रसिद्ध इसिक कुल झील पर पड़ा है। इस प्रांत की सीमाएँ काज़ाख़स्तान से और चीन के शिनजियांग प्रांत से लगती हैं। .

नई!!: उज़बेक लोग और इसिक कुल प्रांत · और देखें »

क़श्क़ादरिया प्रान्त

उज़बेकिस्तान के नक़्शे में क़श्क़ादरिया प्रान्त (लाल रंग में) क़श्क़ादरिया प्रान्त (उज़बेक: Қашқадарё вилояти, क़श्क़ादरयो विलोयती; अंग्रेज़ी: QashqadaryoProvince) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित है। यह क़श्क़ादरिया नदी के जलसम्भर क्षेत्र में और पामीर पर्वतों की पश्चिमी ढलानों में स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल २८,४०० वर्ग किमी है और २००७ में इसकी अनुमानित आबादी २०,६७,००० थी। इस सूबे के ७०% से अधिक लोग ग्रामीण इलाक़ों में रहते हैं। क़श्क़ादरिया प्रान्त की राजधानी क़रशी शहर है।, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 .

नई!!: उज़बेक लोग और क़श्क़ादरिया प्रान्त · और देखें »

क़ाराक़ालपाक़स्तान

उज़बेकिस्तान के नक़्शे में क़ाराक़ालपाक़स्तान (जामुनी रंग में) क़ाराक़ालपाक़स्तान (उज़बेक: Қоракалпоғистон Республикаси, क़ोराक़ालपोग़िस्तान रेस्पुब्लिकासी; अंग्रेज़ी: Republic Karakalpakstan), जिसका औपचारिक नाम क़ाराक़ालपाक़स्तान गणतंत्र है, मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक स्वशासित प्रान्त है। उज़्बेकिस्तान का पूरा पश्चिमी भाग इसी प्रांत में आता है। क़ाराक़ालपाक़स्तान का कुल क्षेत्रफल १,६०,००० वर्ग किमी है और २००७ में इसकी अनुमानित आबादी १५,७१,८०० थी। इनमें से लगभग ५,००,००० क़ाराक़ालपाक़ जाति के हैं, जिनके नाम पर इस प्रांत का नाम पड़ा है। इनके आलावा यहाँ लगभग ४,००,००० उज़बेक नस्ल के और ३,००,००० कज़ाख़ नस्ल के हैं। क़ाराक़ालपाक़स्तान की राजधानी नुकुस शहर है।, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 .

नई!!: उज़बेक लोग और क़ाराक़ालपाक़स्तान · और देखें »

क़ुरग़ोनतेप्पा

क़ुरग़ोनतेप्पा (ताजिक: Қурғонтеппа,, Qurghonteppa), जिसे सोवियत संघ के ज़माने में कुर्गान-त्युबे (ताजिक: Курган-Тюбе, Kurgan-Tyube) कहा जाता था, दक्षिणपश्चिमी ताजिकिस्तान में स्थित एक शहर है जो उस देश के ख़तलोन प्रान्त की राजधानी भी है। यह ताजिकिस्तान की राष्ट्रीय राजधानी दूशान्बे से १०० किमी दूर वख़्श नदी के किनारे बसा हुआ है। क़ुरग़ोनतेप्पा ताजिकिस्तान का चौथा सबसे बड़ा नगर है और एक आधुनिक ओद्योगिक केन्द्र है।, Rafis Abazov, pp.

नई!!: उज़बेक लोग और क़ुरग़ोनतेप्पा · और देखें »

काश्गर विभाग

चीन के शिंजियांग प्रांत (नारंगी रंग) में स्थित काश्गर विभाग (लाल रंग) क़ारग़िलिक (८) माकित (९) योपूरग़ा (१०) पेज़िवात (११) मारालबेख़ी (१२) ताश्कोरगान काश्गर विभाग (उईग़ुर:, क़ाश्क़ार विलायती; चीनी: 喀什地区, काशी दीचू; अंग्रेजी: Kashgar Prefecture, काश्गर प्रीफ़ॅक्चर) चीन के शिंजियांग प्रांत का एक प्रशासनिक विभाग है।, James A. Millward, Columbia University Press, 2007, ISBN 978-0-231-13924-3 इसका कुछ इलाक़ा भारत के अक्साई चिन क्षेत्र का भाग है, जो १९५० के दशक से चीन के क़ब्ज़े में है लेकिन जिसे भारत अपनी धरती का अंग मानता है।, Theodore Shabad, Taylor & Francis, 1972 काश्गर विभाग का कुल क्षेत्रफल १,१२,०५७ वर्ग किमी है (यानी भारत के बिहार राज्य से ज़रा बड़ा)। सन् २०१० की जनगणना में इस विभाग की आबादी ३९,७९,३६२ अनुमानित की गई थी (यानी पटना शहर की आबादी का केवल दो-तिहाई)। काश्गर विभाग की राजधानी काश्गर शहर है। .

नई!!: उज़बेक लोग और काश्गर विभाग · और देखें »

कुंदुज़ प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का कुंदुज़ प्रान्त (लाल रंग में) कुंदुज़ (पश्तो:, अंग्रेजी: Kunar) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के उत्तर-पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ८,०४० वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ८.२ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी कुंदुज़ शहर है। इस प्रान्त में ताजिक और पश्तून लोगों की बहुतायत है, लेकिन यहाँ बहुत उज़बेक लोग भी रहते हैं। इसकी उत्तरी सीमा ताजिकिस्तान से लगती है। कुंदुज़ नदी यहाँ का एक महत्वपूर्ण जल-स्रोत है और यह अमु दरिया की एक उपनदी है। यही अमु दरिया कुंदुज़ प्रान्त और उसके उत्तर में स्थित ताजिकिस्तान के बीच की अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी है। कुंदुज़ प्रान्त पश्चिम में मज़ार-ए-शरीफ़ तथा दक्षिण में काबुल से सड़क द्वारा जुड़ा हुआ है। इसके अलावा यह ताजिकिस्तान से भी सड़क द्वारा संयुक्त है। .

नई!!: उज़बेक लोग और कुंदुज़ प्रान्त · और देखें »

अन्दीझ़ान प्रान्त

उज़बेकिस्तान के नक़्शे में अन्दीझ़ोन प्रान्त (लाल रंग में) अन्दीझ़ान प्रान्त (उज़बेक: Андижон вилояти, अन्दीझ़ोन विलोयती; अंग्रेज़ी: Andijan Province) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के सुदूर पूर्वी भाग की फ़रग़ना घाटी में स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल ४,२०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी १८,९९,००० थी। यह उज़बेकिस्तान का सबसे घनी आबादी वाला राज्य है। इसकी राजधानी अन्दीझ़ान शहर है।, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 .

नई!!: उज़बेक लोग और अन्दीझ़ान प्रान्त · और देखें »

अश्क़ाबाद

अश्क़ाबाद या अश्गाबात (तुर्कमेन: Aşgabat, फ़ारसी:; रूसी: Ашхабад, अंग्रेज़ी: Ashgabat) मध्य एशिया के तुर्कमेनिस्तान राष्ट्र की राजधानी और सबसे बड़ी नगरी है। २००१ की जनगणना में इसकी आबादी ६,९५,३०० थी और २००९ में इसकी अनुमानित आबादी १० लाख थी। अश्क़ाबाद काराकुम रेगिस्तान और कोपेत दाग़ पर्वत शृंखला के बीच में स्थित है। इसमें रहने वाले ज्यादातर लोग तुर्कमेन जाति के हैं हालाँकि यहाँ रूसी, अर्मेनियाई और अज़ेरियों के समुदाय भी रहते हैं। इस नगर का नाम फ़ारसी के 'इश्क़' और 'आबाद' शब्दों को मिलकर बना है और इसका अर्थ 'इश्क़ का शहर' है।, Bradley Mayhew, Lonely Planet, 2007, ISBN 978-1-74104-614-4,...

नई!!: उज़बेक लोग और अश्क़ाबाद · और देखें »

उत्तरी मित्रपक्ष

अफ़ग़ान उत्तरी मित्रपक्ष (Afghan Northern Allaince), जिसे औपचारिक रूप से अफ़ग़ानिस्तान की मुक्ति के लिए संयुक्त इस्लामी मोर्चा (United Islamic Front for the Salvation of Afghanistan,, जबहा-ए-मुत्तहिद-ए-इस्लामी-ए-मिल्ली बरा-ए-निजात-ए-अफ़ग़ानिस्तान), अफ़ग़ानिस्तान में एक सैनिक मोर्चा था जो १९९६ में काबुल पर तालिबान कट्टरपंथी गुट का क़ब्ज़ा हो जाने के बाद उस का बलपूर्वक विरोध करने के लिए बना था। इसे तालिबान-विरोधी विस्थापित अफ़ग़ान राष्ट्रीय सरकार के राष्ट्रपति बुरहानुद्दीन रब्बानी और भूतपूर्व रक्षामंत्री अहमद शाह मसूद ने स्थापित किया था। शुरू में इसमें अधिकतर ताजिक समुदाय के लोग थे लेकिन सन् २००० तक अन्य जातीय गुट भी इससे जुड़ चुके थे। इसके नेताओं में उज़बेक समुदाय के अब्दुल रशीद दोस्तुम, पश्तून समुदाय के अब्दुल क़ादिर और हज़ारा समुदाय के मुहम्मद मोहक़िक़ और सय्यद हुसैन अनवरी शामिल थे। उत्तरी मित्रपक्ष को तालिबान के ख़िलाफ़ लड़ने में ईरान, रूस, भारत व ताजिकिस्तान से मदद मिली, जबकि तालिबान को पाकिस्तान और अल-क़ायदा सहायता दी।, Joel Ostrow, pp.

नई!!: उज़बेक लोग और उत्तरी मित्रपक्ष · और देखें »

उज़बेक

उज़बेक एक बहुविकल्पी शब्द है, जिसके कई अर्थ हो सकते हैं.

नई!!: उज़बेक लोग और उज़बेक · और देखें »

उज़्बेक भाषा

लहजा साफ़ दिखता है - 'नादिरा' को 'नोदिरा' (НОДИРА) और 'उज़बेकिस्तान' को 'उज़बेकिस्तोन' (Ўзбекистон) लिखा जाता है उज़बेक भाषा (उज़बेक: Ўзбек тили, उज़बेक तिलि; अरबी-फ़ारसी) मध्य एशिया में और विशेषकर उज़बेकिस्तान में, उज़बेक लोगों द्वारा बोली जाने वाली एक तुर्की भाषा है। सन् १९९५ में इसे मातृभाषा के रूप में बोलने वालों की संख्या लगभग २ करोड़ अनुमानित की गई थी। हालाँकि यह एक तुर्की भाषा है, फिर भी इसमें फ़ारसी, अरबी और रूसी भाषा का प्रभाव मिलता है। उज़बेक और उइग़ुर भाषा में बहुत समानताएँ हैं, लेकिन उइग़ुर की तुलना में उज़बेक पर फ़ारसी का प्रभाव ज़्यादा गहरा है। सन् १९२७ तक उज़बेक को लिखने के लिए अरबी-फ़ारसी वर्णमाला का प्रयोग किया जाता था, लेकिन उसके बाद उज़बेकिस्तान का सोवियत संघ में विलय होने से वहाँ सिरिलिक लिपि इस्तेमाल करने पर ज़ोर दिया गया। चीन के उज़बेक समुदाय अभी भी अरबी-फ़ारसी लिपि में उज़बेक लिखते हैं। सोवियत संघ का अंत होने के बाद उज़बेकिस्तान में कुछ लोग सन् १९९२ के उपरान्त लैटिन वर्णमाला का भी प्रयोग करने लगे।, Reinhard F. Hahn, Ablahat Ibrahim, University of Washington Press, 2006, ISBN 978-0-295-98651-7 .

नई!!: उज़बेक लोग और उज़्बेक भाषा · और देखें »

उज़्बेकिस्तान

एशिया के केन्द्रीय भाग में स्थित एक देश है जो चारो ओर से जमीन से घिरा है। इतना ही नहीं, इसके चहुँदिश के देश की खुद भी समुद्र तक कोई पहुँच नहीं है। इसके उत्तर में कज़ाख़िस्तान, पूरब में ताज़िकिस्तान दक्षिण में तुर्कमेनिस्तान और अफ़गानिस्तान स्थित है। यह 1991 तक सोवियत संघ का एक घटक था। उज़्बेकिस्तान के प्रमुख शहरों में राजधानी ताशकंत के अलावा समरकंद तथा बुख़ारा का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। यहाँ के मूल निवासी मुख्यतः उज़्बेक नस्ल के हैं, जो बोलचाल में उज्बेक भाषा का प्रयोग करते हैं। .

नई!!: उज़बेक लोग और उज़्बेकिस्तान · और देखें »

उज़्बेकिस्तान के प्रांत

उज़बेकिस्तान के प्रांत - नीला रंग अरल सागर है और 1 द्वारा नामांकित लाल क्षेत्र राजधानी ताशकंत शहर है उज़बेकिस्तान बारह प्रान्तों में बंटा हुआ है जिन्हें उज़बेक भाषा में 'विलोयत' (viloyat) बुलाया जाता है। इसके अलावा उस देश में एक स्वशासित गणतंत्र (क़ाराक़ालपाक़स्तान गणतंत्र) और एक स्वतन्त्र शहर (ताशकंत) है।, Michael M. Cernea, Ayşe Kudat, pp.

नई!!: उज़बेक लोग और उज़्बेकिस्तान के प्रांत · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

उज़बेक नस्ल, उज़बेक लोगों, उज़बेक जाति, उज़्बेक नस्ल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »