68 संबंधों: चऻजिङ खॢनौ, एम॰के॰ बिनोदिनी देवी, एशियाई राजमार्ग १, एशियाई राजमार्ग २, डीडी नॉर्थ ईस्ट, पशु पालन कालेज, सेलिसीह, मिजोरम, बोम्बायला देवी, भारत, भारत में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों की सूची, भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची (राजमार्ग संख्यानुसार), भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - प्रदेश अनुसार, भारत में स्मार्ट नगर, भारत में विश्वविद्यालयों की सूची, भारत में आतंकवाद, भारत का भूगोल, भारत के प्रवेशद्वार, भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार, भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश, भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की राजधानियाँ, भारत के शहरों की सूची, भारत के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची, भारत के हवाई अड्डे, भारत के उच्च न्यायालयों की सूची, भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय विज्ञान कांग्रेस, मणिपुर, मणिपुर में उग्रवाद, मणिपुर विधानसभा, मणिपुर विश्वविद्यालय, मुकुल संगमा, मैराङ, मैरी कॉम, राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान, मणिपुर, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूची, राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, राजभवन (मणिपुर), लिन लैशराम, लेंगपुई विमानक्षेत्र, लोकटक झील, सरुन्ग्बम बिमला कुमारी देवी, सिरोई राष्ट्रीय उद्यान, सिल्चर विमानक्षेत्र, सुभाष चन्द्र बोस, सेरछिप, हाओबाम ओंगबी निंगबी देवी, हेस्नाम कन्हाईलाल, जापानी साम्राज्यवाद, जैव संसाधन और स्थायी विकास संस्थान, इम्फाल, जैवसंसाधन तथा सतत विकास संस्थान, मणिपुर, जेसिका लाल, ..., विधान सभा, ओकरम इबोबी सिंह, आधिकारिक आवास, आज़ाद हिन्द फ़ौज, इम्फ़ाल विमानक्षेत्र, इम्फाल पश्चिम जिला, इम्फाल पूर्व जिला, इम्फाल का युद्ध, इरोम चानू शर्मिला, कंगला महल, केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान, अनुस्वार, अइज़ोल, उत्तर-पूर्वी राज्य, २०१६ में आए भूकम्पों की सूची, २०१६ उत्तर-पूर्व भारत भूकम्प। सूचकांक विस्तार (18 अधिक) »
चऻजिङ खॢनौ
Chajing Khunou एक छोटे से गांव के भीतर स्थित चुराचांदपुर जिले में भारतीय राज्य मणिपुरहै । यह स्थित है, के बारे में के दक्षिण इम्फाल.
नई!!: इम्फाल और चऻजिङ खॢनौ · और देखें »
एम॰के॰ बिनोदिनी देवी
महाराज कुमारी बिनोदिनी देवी (6 फ़रवरी 1922 – 17 जनवरी 2011) मणिपुरी भाषा की भारतीय लेखिका थीं। वे दक्षिण पूर्व हिमालयी राज्य पूर्वोत्तर भारत और मणिपुर के पूर्व शाही परिवार की सदस्या थीं।उन्हें साहित्य और शिक्षा के लिए वर्ष 1976 में भारत सरकार के द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया। .
नई!!: इम्फाल और एम॰के॰ बिनोदिनी देवी · और देखें »
एशियाई राजमार्ग १
एशियाई राजमार्ग १ (ए एच १) एशियाई राजमार्ग जाल में सबसे लम्बा राजमार्ग है। इसकी कुल लम्बाई २०,५५७ किलोमीटर (१२,७७४ मील) है। यह टोक्यो, जापान से शुरू होकर कोरिया, चीन, हांगकांग, दक्षिण पूर्व एशिया, बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान और ईरान से होता हुआ तुर्की और बुल्गारिया तक जाता है। इस्तांबुल के पश्चिम में यह यूरोपीय ई८० मार्ग से मिल जाता है। .
नई!!: इम्फाल और एशियाई राजमार्ग १ · और देखें »
एशियाई राजमार्ग २
एशियाई राजमार्ग २ (ए एच २) एशियाई राजमार्ग जाल के अंतर्गत १३,१७७ किलोमीटर (८,१८८ मील) लम्बी एक सड़क है। यह इंडोनेशिया के देनपसार से शुरू होकर मेरक और सिंगापुर होते हुए ईरान के खोस्रावी नगर तक जाती है। .
नई!!: इम्फाल और एशियाई राजमार्ग २ · और देखें »
डीडी नॉर्थ ईस्ट
डीडी नार्थ-ईस्ट (उत्तर-पूर्व) एक राज्य के स्वामित्व वाला टीवी चैनल है जो दूरदर्शन केंद्र गुवाहाटी से, अगरतला, कोहिमा, इम्फाल, सिलचर, डिब्रूगढ़, तुरा, आइजोल, ईटानगर और शिलांग में प्रसारित होता है। .
नई!!: इम्फाल और डीडी नॉर्थ ईस्ट · और देखें »
पशु पालन कालेज, सेलिसीह, मिजोरम
पशु पालन कालेज, सेलिसीह, मिजोरम में स्थित है। यह कालेज 5 वर्षीय बी वी एस सी तथा पशु पालन डिग्री कार्यक्रम चलाता है। यह कालेज केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अन्तर्गत कार्यरत है। .
नई!!: इम्फाल और पशु पालन कालेज, सेलिसीह, मिजोरम · और देखें »
बोम्बायला देवी
बोम्बायला देवी लैशराम (अंग्रेजी:Bombayla Devi Laishram) (जन्म ११ फरवरी १९८५,इम्फाल) एक भारतीय तीरंदाज महिला खिलाड़ी है ये २००७ में भारत में अंतर्राष्ट्रीय इवेंट में खेली है। 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में इन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। बोम्बायला देवी का जन्म इम्फाल, मणिपुर,भारत में हुआ था। इन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत १९९७ में की थी। .
नई!!: इम्फाल और बोम्बायला देवी · और देखें »
भारत
भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .
नई!!: इम्फाल और भारत · और देखें »
भारत में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों की सूची
भारत में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों की सूची। भारत ने सर्वाधिक हिंदी भाषा के समाचार पत्र सर्कुलेट होते हैं उसके बाद इंग्लिश और उर्दू समाचारपत्रों का स्थान है। .
नई!!: इम्फाल और भारत में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों की सूची · और देखें »
भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची (राजमार्ग संख्यानुसार)
भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों का आकारीय नक्शा 28 अप्रैल 2010 को, सड़क परिवहन और राजमार्ग मन्त्रालय ने आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के लिए भारत सरकार के राजपत्र में एक नई संख्यांकन प्रणाली प्रकाशित की। यह एक व्यवस्थित संख्यांकन योजना हैं, जो राजमार्ग अभिविन्यास और भौगोलिक स्थान पर आधारित हैं। मौजूदा और नए राष्ट्रीय राजमार्गों के संख्यांकन में अधिक लचीलापन और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए, इसे अपनाया गया। नई संख्यांकन प्रणाली के अनुसार -.
नई!!: इम्फाल और भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची (राजमार्ग संख्यानुसार) · और देखें »
भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - प्रदेश अनुसार
भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों का संजाल भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची भारतीय राजमार्ग के क्षेत्र में एक व्यापक सूची देता है, द्वारा अनुरक्षित सड़कों के एक वर्ग भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण। ये लंबे मुख्य में दूरी roadways हैं भारत और के अत्यधिक उपयोग का मतलब है एक परिवहन भारत में। वे में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा भारतीय अर्थव्यवस्था। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 laned (प्रत्येक दिशा में एक), के बारे में 65,000 किमी की एक कुल, जिनमें से 5,840 किमी बदल सकता है गठन में "स्वर्ण Chathuspatha" या स्वर्णिम चतुर्भुज, एक प्रतिष्ठित परियोजना राजग सरकार द्वारा शुरू की श्री अटल बिहारी वाजपेयी.
नई!!: इम्फाल और भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - प्रदेश अनुसार · और देखें »
भारत में स्मार्ट नगर
भारत में स्मार्ट नगर की कल्पना प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की है जिन्होंने देश के १०० नगरों को स्मार्ट नगरों के रूप में विकसित करने का संकल्प किया है। सरकार ने २७ अगस्त २०१५ को ९८ प्रस्तावित स्मार्ट नगरों की सूची जारी कर दी। .
नई!!: इम्फाल और भारत में स्मार्ट नगर · और देखें »
भारत में विश्वविद्यालयों की सूची
यहाँ भारत में विश्वविद्यालयों की सूची दी गई है। भारत में सार्वजनिक और निजी, दोनों विश्वविद्यालय हैं जिनमें से कई भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा समर्थित हैं। इनके अलावा निजी विश्वविद्यालय भी मौजूद हैं, जो विभिन्न निकायों और समितियों द्वारा समर्थित हैं। शीर्ष दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालयों के तहत सूचीबद्ध विश्वविद्यालयों में से अधिकांश भारत में स्थित हैं। .
नई!!: इम्फाल और भारत में विश्वविद्यालयों की सूची · और देखें »
भारत में आतंकवाद
भारत बहुत समय से आतंकवाद का शिकार हो रहा है। भारत के काश्मीर, नागालैंड, पंजाब, असम, बिहार आदि विशेषरूप से आतंक से प्रभावित रहे हैं। यहाँ कई प्रकार के आतंकवादी जैसे पाकिस्तानी, इस्लामी, माओवादी, नक्सली, सिख, ईसाई आदि हैं। जो क्षेत्र आज आतंकवादी गतिविधियों से लम्बे समय से जुड़े हुए हैं उनमें जम्मू-कश्मीर, मुंबई, मध्य भारत (नक्सलवाद) और सात बहन राज्य (उत्तर पूर्व के सात राज्य) (स्वतंत्रता और स्वायत्तता के मामले में) शामिल हैं। अतीत में पंजाब में पनपे उग्रवाद में आंतकवादी गतिविधियां शामिल हो गयीं जो भारत देश के पंजाब राज्य और देश की राजधानी दिल्ली तक फैली हुई थीं। 2006 में देश के 608 जिलों में से कम से कम 232 जिले विभिन्न तीव्रता स्तर के विभिन्न विद्रोही और आतंकवादी गतिविधियों से पीड़ित थे। अगस्त 2008 में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम.के.
नई!!: इम्फाल और भारत में आतंकवाद · और देखें »
भारत का भूगोल
भारत का भूगोल या भारत का भौगोलिक स्वरूप से आशय भारत में भौगोलिक तत्वों के वितरण और इसके प्रतिरूप से है जो लगभग हर दृष्टि से काफ़ी विविधतापूर्ण है। दक्षिण एशिया के तीन प्रायद्वीपों में से मध्यवर्ती प्रायद्वीप पर स्थित यह देश अपने ३२,८७,२६३ वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है। साथ ही लगभग १.३ अरब जनसंख्या के साथ यह पूरे विश्व में चीन के बाद दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश भी है। भारत की भौगोलिक संरचना में लगभग सभी प्रकार के स्थलरूप पाए जाते हैं। एक ओर इसके उत्तर में विशाल हिमालय की पर्वतमालायें हैं तो दूसरी ओर और दक्षिण में विस्तृत हिंद महासागर, एक ओर ऊँचा-नीचा और कटा-फटा दक्कन का पठार है तो वहीं विशाल और समतल सिन्धु-गंगा-ब्रह्मपुत्र का मैदान भी, थार के विस्तृत मरुस्थल में जहाँ विविध मरुस्थलीय स्थलरुप पाए जाते हैं तो दूसरी ओर समुद्र तटीय भाग भी हैं। कर्क रेखा इसके लगभग बीच से गुजरती है और यहाँ लगभग हर प्रकार की जलवायु भी पायी जाती है। मिट्टी, वनस्पति और प्राकृतिक संसाधनो की दृष्टि से भी भारत में काफ़ी भौगोलिक विविधता है। प्राकृतिक विविधता ने यहाँ की नृजातीय विविधता और जनसंख्या के असमान वितरण के साथ मिलकर इसे आर्थिक, सामजिक और सांस्कृतिक विविधता प्रदान की है। इन सबके बावजूद यहाँ की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक एकता इसे एक राष्ट्र के रूप में परिभाषित करती है। हिमालय द्वारा उत्तर में सुरक्षित और लगभग ७ हज़ार किलोमीटर लम्बी समुद्री सीमा के साथ हिन्द महासागर के उत्तरी शीर्ष पर स्थित भारत का भू-राजनैतिक महत्व भी बहुत बढ़ जाता है और इसे एक प्रमुख क्षेत्रीय शक्ति के रूप में स्थापित करता है। .
नई!!: इम्फाल और भारत का भूगोल · और देखें »
भारत के प्रवेशद्वार
प्रवेशद्वार:भारत के सभि राज्य व केन्द्र शासित प्रदेश १. प्रवेशद्वार:अरुणाचल प्रदेश (इटानगर) २. प्रवेशद्वार:असम (दिसपुर) ३. प्रवेशद्वार:उत्तर प्रदेश (लखनऊ) ४. प्रवेशद्वार:उत्तरांचल (देहरादून) ५. प्रवेशद्वार:उड़ीसा (भुवनेश्वर) ६. प्रवेशद्वार:अंडमान और निकोबार द्वीप* (पोर्टब्लेयर) ७. प्रवेशद्वार:आंध्र प्रदेश (हैदराबाद) ८. प्रवेशद्वार:कर्नाटक (बंगलोर) ९. प्रवेशद्वार:केरल (तिरुवनंतपुरम) १०.
नई!!: इम्फाल और भारत के प्रवेशद्वार · और देखें »
भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार
भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची (संख्या के क्रम में) भारत के राजमार्गो की एक सूची है। .
नई!!: इम्फाल और भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार · और देखें »
भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश
भारत राज्यों का एक संघ है। इसमें उन्तीस राज्य और सात केन्द्र शासित प्रदेश हैं। ये राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश पुनः जिलों और अन्य क्षेत्रों में बांटे गए हैं।.
नई!!: इम्फाल और भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश · और देखें »
भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की राजधानियाँ
यह सूची भारत के राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों की राजधानियों की है। भारत में कुल 29 राज्य और 7 केन्द्र-शासित प्रदेश हैं। सभी राज्यों और दो केन्द्र-शासित प्रदेशों, दिल्ली और पौण्डिचेरी, में चुनी हुई सरकारें और विधानसभाएँ होती हैं, जो वॅस्टमिन्स्टर प्रतिमान पर आधारित हैं। अन्य पाँच केन्द्र-शासित प्रदेशों पर देश की केन्द्र सरकार का शासन होता है। 1956 में राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अन्तर्गत राज्यों का निर्माण भाषाई आधार पर किया गया था, और तबसे यह व्यवस्था लगभग अपरिवर्तित रही है। प्रत्येक राज्य और केन्द्र-शासित प्रदेश प्रशासनिक इकाईयों में बँटा होता है। नीचे दी गई सूची में राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों की विभिन्न प्रकार की राजधानियाँ सूचीबद्ध हैं। प्रशासनिक राजधानी वह होती है जहाँ कार्यकारी सरकार के कार्यालय स्थित होते हैं, वैधानिक राजधानी वह है जहाँ से राज्य विधानसभा संचालित होती है, और न्यायपालिका राजधानी वह है जहाँ उस राज्य या राज्यक्षेत्र का उच्च न्यायालय स्थित होता है। .
नई!!: इम्फाल और भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की राजधानियाँ · और देखें »
भारत के शहरों की सूची
कोई विवरण नहीं।
नई!!: इम्फाल और भारत के शहरों की सूची · और देखें »
भारत के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची
यह सूचियों भारत के सबसे बड़े शहरों पर है। .
नई!!: इम्फाल और भारत के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची · और देखें »
भारत के हवाई अड्डे
यह सूची भारत के हवाई यातायात है। .
नई!!: इम्फाल और भारत के हवाई अड्डे · और देखें »
भारत के उच्च न्यायालयों की सूची
भारतीय उच्च न्यायालय भारत के उच्च न्यायालय हैं। भारत में कुल २४ उच्च न्यायालय है जिनका अधिकार क्षेत्र कोई राज्य विशेष या राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के एक समूह होता हैं। उदाहरण के लिए, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय, पंजाब और हरियाणा राज्यों के साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को भी अपने अधिकार क्षेत्र में रखता हैं। उच्च न्यायालय भारतीय संविधान के अनुच्छेद २१४, अध्याय ५ भाग ६ के अंतर्गत स्थापित किए गए हैं। न्यायिक प्रणाली के भाग के रूप में, उच्च न्यायालय राज्य विधायिकाओं और अधिकारी के संस्था से स्वतंत्र हैं .
नई!!: इम्फाल और भारत के उच्च न्यायालयों की सूची · और देखें »
भारतीय सैन्य अकादमी
इंडियन मिलिटरी ऐकडमी (भारतीय सैन्य अकादमी) भारतीय सेना के अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए प्रमुख प्रशिक्षण स्कूल है। .
नई!!: इम्फाल और भारतीय सैन्य अकादमी · और देखें »
भारतीय विज्ञान कांग्रेस
भारतीय विज्ञान कांग्रेस या 'भारतीय विज्ञान कांग्रेस संघ' (Indian Science Congress Association / ISCA) भारतीय वैज्ञानिकों की शीर्ष संस्था है। इसकी स्थापना सन् १९१४ में हुई थी। प्रतिवर्ष जनवरी के प्रथम सप्ताह में इसका सम्मेलन होता है। इसकी स्थापना का उद्देश्य भारत में विज्ञान को बढ़ावा देने के लिये किया गया था। .
नई!!: इम्फाल और भारतीय विज्ञान कांग्रेस · और देखें »
मणिपुर
मणिपुर भारत का एक राज्य है। इसकी राजधानी है इंफाल। मणिपुर के पड़ोसी राज्य हैं: उत्तर में नागालैंड और दक्षिण में मिज़ोरम, पश्चिम में असम; और पूर्व में इसकी सीमा म्यांमार से मिलती है। इसका क्षेत्रफल 22,347 वर्ग कि.मी (8,628 वर्ग मील) है। यहां के मूल निवासी मेइती जनजाति के लोग हैं, जो यहां के घाटी क्षेत्र में रहते हैं। इनकी भाषा मेइतिलोन है, जिसे मणिपुरी भाषा भी कहते हैं। यह भाषा १९९२ में भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में जोड़ी गई है और इस प्रकार इसे एक राष्ट्रीय भाषा का दर्जा प्राप्त हो गया है। यहां के पर्वतीय क्षेत्रों में नागा व कुकी जनजाति के लोग रहते हैं। मणिपुरी को एक संवेदनशील सीमावर्ती राज्य माना जाता है। .
नई!!: इम्फाल और मणिपुर · और देखें »
मणिपुर में उग्रवाद
उग्रवाद मणिपुर में चल रहे सशस्त्र संघर्ष के बीच भारत और एक नंबर के अलगाववादी विद्रोही समूहों, जगह लेने के क्षेत्र में मणिपुरहै। विद्रोह में मणिपुर का हिस्सा है व्यापक विद्रोह में पूर्वोत्तर भारत; यह के तत्वों को जोड़ती है एक राष्ट्रीय मुक्ति युद्ध के रूप में अच्छी तरह के रूप में एक जातीय संघर्षहै। .
नई!!: इम्फाल और मणिपुर में उग्रवाद · और देखें »
मणिपुर विधानसभा
मणिपुर विधान सभा भारत के मणिपुर राज्य की विधायिका हैं | .
नई!!: इम्फाल और मणिपुर विधानसभा · और देखें »
मणिपुर विश्वविद्यालय
मणिपुर विश्वविद्यालय का प्रवेशद्वार मणिपुर विश्वविद्यालय भारत का एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। यह विश्वविद्यालय मणिपुर की राजधानी इम्फाल में स्थित है। इसकी स्थापना ५ जून १९८० को मणिपुर विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत की गई। १३ अक्टूबर २००५ को इसे केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया। विश्वविद्यालय का परिसर मणिपुर के पुराने महल, ऐतिहासिक कांचीपुर में स्थित है और २८७ एकड़ के क्षेत्र में फैला है। विश्वविद्यालय से ७६ महाविद्यालय सम्बद्ध हैं। .
नई!!: इम्फाल और मणिपुर विश्वविद्यालय · और देखें »
मुकुल संगमा
मुकुल संगमा (जन्म 20 अप्रैल 1965) भारतीय राज्य मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री हैं तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता हैं। .
नई!!: इम्फाल और मुकुल संगमा · और देखें »
मैराङ
मैराङ (Moirang) भारत के मणिपुर राज्य के विष्णुपुर जनपद का एक नगर है। यह विष्णुपुर जनपद का सबसे बड़ा पर्यटन स्थल है। यह नगर मणिपुर की राजधानी इम्फाल के दक्षिण में ४७ किमी की दूरी पर स्थित है। मैरङ की लोकटक झील एशिया की सबसे बड़ी अलवण जल वाली झील है। श्रेणी:मणिपुर के नगर.
नई!!: इम्फाल और मैराङ · और देखें »
मैरी कॉम
मैंगते चंग्नेइजैंग मैरी कॉम (एम सी मैरी कॉम) (जन्मः १ मार्च १९८३) जिन्हें मैरी कॉम के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय महिला मुक्केबाज हैं। वे मणिपुर, भारत की मूल निवासी हैं। मैरी कॉम पांच बार विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता की विजेता रह चुकी हैं।http://www.hindu.com/holnus/007200901261333.htm Mary makes women's boxing's Olympic case stronger: AIBA President २०१२ के लंदन ओलम्पिक में उन्होंने काँस्य पदक जीता। 2010 के ऐशियाई खेलों में काँस्य तथा 2014 के एशियाई खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। दो वर्ष के अध्ययन प्रोत्साहन अवकाश के बाद उन्होंने वापसी करके लगातार चौथी बार विश्व गैर-व्यावसायिक बॉक्सिंग में स्वर्ण जीता। उनकी इस उपलब्धि से प्रभावित होकर एआइबीए ने उन्हें मॅग्नीफ़िसेन्ट मैरी (प्रतापी मैरी) का संबोधन दिया। उनके जीवन पर एक फिल्म भी बनी जिसका प्रदर्शन 2014 में हुआ। इस फिल्म में उनकी भूमिका प्रियंका चोपड़ा ने निभाई। .
नई!!: इम्फाल और मैरी कॉम · और देखें »
राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान, मणिपुर
राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान, मणिपुर इम्फाल में स्थित राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है। यह भारत के 30 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में से एक है। इसे 'एनआईटी मणिपुर' के नाम से भी जाना जाता है। इस संस्थान में शिक्षण कार्य सन २०१० से शासकीय पॉलीटेक्निक के कैम्पस में आरम्भ हुआ। .
नई!!: इम्फाल और राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान, मणिपुर · और देखें »
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूची
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) एक केंद्र-दक्षिणपंथी राजनीतिक गठबंधन है। इसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) करती है। २०१५ के अनुसार, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय संसद का सत्तारूढ़ गठबंधन है, और १३ राज्यों पर राज करता है। राजग का निर्माण १९९८ के आम चुनावों में भाजपा द्वारा किया गया था; इसमें भाजपा के तत्कालीन सहयोगी दलों (जैसे समता पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और शिवसेना) के अलावा ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और बीजू जनता दल शामिल थे। इन क्षेत्रीय दलों में केवल एक शिवसेना ही थी, जिसकी विचारधारा भाजपा की विचारधारा के समान थी। गठबंधन पहली बार केन्द्र में सत्ता पर १९९८ के आम चुनाव के बाद आया, और २००४ तक शासन किया। सितंबर २०१५ की स्थिति के अनुसार, राजग में पैंतीस सदस्य दल है (उनमें से दो राजनीतिक मोर्चे हैं और एक संगठन है), जिसमें से भाजपा एकमात्र राष्ट्रीय दल है। तेरह राजग सदस्यों (शिवसेना, तेलुगु देशम पार्टी, शिरोमणि अकाली दल, जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, ऑल इंडिया एन॰आर॰ कांग्रेस, नागा पीपुल्स फ्रंट, लोक जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन, नेशनल पीपुल्स पार्टी, और पाट्टाली मक्कल कॉची) को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा "राज्यीय दल" का दर्जा दिया गया है। सितंबर २०१५ की स्थिति के अनुसार, राजग के पास लोकसभा और राज्यसभा में क्रमानुसार ३३७ और ६४ सदस्य हैं। .
नई!!: इम्फाल और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूची · और देखें »
राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान
राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (रा.इ.सू.प्रौ.सं./) (पूर्वतन डीओईएसीसी सोसाइटी), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (डी ई आई टी वाई), संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत एक स्वायत्त वैज्ञानिक संस्था है। इसकी स्थापना सूचना, इलेक्ट्रॉनिकी एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईइसीटी) के क्षेत्र में मानव संसाधन विकास तथा संबंधित कार्यकलाप करने के लिए की गई थी। रा.इ.सू.प्रौ.सं.
नई!!: इम्फाल और राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान · और देखें »
राजभवन (मणिपुर)
राजभवन इम्फाल भारत के मणिपुर राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी इम्फाल में स्थित है। गुरबचन जगत राज्य के वर्तमान राज्यपाल हैं। .
नई!!: इम्फाल और राजभवन (मणिपुर) · और देखें »
लिन लैशराम
लिन लैशराम एक भारतीय मॉडल व अभिनेत्री हैं। वह मूल रूप से इम्फाल, मणिपुर की रहने वाली हैं। उन्हें फिल्म "मैरी कॉम" में उनके रोल के लिए जाना जाता हैं। .
नई!!: इम्फाल और लिन लैशराम · और देखें »
लेंगपुई विमानक्षेत्र
लेंगपुई हवाई अड्डा आइजोल, मिज़ोरम में स्थित विमानक्षेत्र है। यह हवाई अड्डा वायु सेवा द्वारा कोलकाता और गुवाहाटी से और सप्ताह में तीन फ्लाइट द्वारा इम्फाल से जुड़ा हुआ है। मिज़ोरम यह राजधानी आइजोल से ३२ कि॰मी॰ की दूरी पर स्थित है। लेंगपुइ हवाई अड्डा भारत का प्रथम एवं सबसे बडआ हवाई अड्डा है, जिसका निर्माण राज्य सरकार ने कराया था। इसके साथ ही यह पूर्वोत्तर भारत का दूसरा सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। .
नई!!: इम्फाल और लेंगपुई विमानक्षेत्र · और देखें »
लोकटक झील
लोकटक झील भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित मणिपुर राज्य की एक झील है। यह अपनी सतह पर तैरते हुए वनस्पति और मिट्टी से बने द्वीपों के लिये प्रसिद्ध है, जिन्हें "कुंदी" कहा जाता है। झील का कुल क्षेत्रफल लगभग २८० वर्ग किमी है। झील पर सबसे बड़ा तैरता द्वीप "केयबुल लामजाओ" कहलाता है और इसका क्षेत्रफल ४० वर्ग किमी है। यह संगइ हिरण का अंतिम घर है जो एक विलुप्तप्राय जाति है। इस फुमदी को केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भारत सरकार ने एक संरक्षित क्षेत्र घोषित कर दिया है और यह विश्व का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है। लोकताक झील मणिपुर के लिये बहुत आर्थिक व सांस्कृतिक महत्व रखती है। इसका जल विद्युत उत्पादन, पीने और सिंचाई के लिये प्रयोग होता है। इसमें मछलियाँ भी पकड़ी जाती हैं। .
नई!!: इम्फाल और लोकटक झील · और देखें »
सरुन्ग्बम बिमला कुमारी देवी
सरुन्ग्बम बिमला कुमारी देवी एक भारतीय चिकित्सक हैं और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के तौर पर इंफाल में जो कि भारतीय राज्य मणिपुर के पश्चिमी क्षेत्रमें मौजूद है, में काम करती हैं। मणिपुर राज्य चिकित्सा सेवा में वह 1979 से सेवा कर रही हैं और ज्यादातर काम उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में किया है। भारत के प्रधानमंत्री,नरेन्द्र मोदी, के दो यात्राओं के दौरान खाद्य सुरक्षा कार्यालयराज्य उनके नेतृत्व में था। देवी, को 2014 में अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, से सम्मानित किया गया और 2015 में पद्म श्री, जो कि चौथा सर्वोच्च भारतीय नागरिक सम्मान है, से नवाज़ा गया। .
नई!!: इम्फाल और सरुन्ग्बम बिमला कुमारी देवी · और देखें »
सिरोई राष्ट्रीय उद्यान
सिरोई राष्ट्रीय उद्यान या यैंगैंगपोक्पी लोकचाओ वन्यजीव अभयारण्य भारत के मणिपुर राज्य में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है जिसे सन् १९८२ में स्थापित किया गया था और जिसका क्षेत्रफल १८४.४ वर्ग कि॰मी॰ है। .
नई!!: इम्फाल और सिरोई राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »
सिल्चर विमानक्षेत्र
सिल्चर विमानक्षेत्र जिसे कुम्भीग्राम हवाई अड्डा भी कहते हैं, असम राज्य के कछर जिले में स्थित हवाईअड्डा है। यह विमानक्षेत्र सिलचर शहर से २४ कि॰मी॰ उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित है। यहां की हवाई पट्टी की लंबाई ५,८५६ फ़ीट लंबी है और इसकी समुद्र सतह से ऊंचाई ३५३ फ़ीट है। यहां से मुख्यतः एयर इंडिया, जेट एयरवेज़ एवं एयर सहारा की अन्तर्देशीय वायुसेवाएं उपलब्ध हैं। विमानक्षेत्र परिसर में टैक्सी सेवा उपलब्ध है। विमानक्षेत्र पर चिकित्सा सुविधा, अपंग और वृद्ध यात्रियों हेतु व्हीलचेयर सुविधा भी उपलब्ध है। परिसर से सिल्चर रेलवे स्टेशन निकटम रेलवे कड़ी है। विमानक्षेत्र परिसर लगभग ३६.७० एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। अन्य निकटवर्ती विमानक्षेत्रों में इम्फाल विमानक्षेत्र ९४ कि.मी, लेंगपुई विमानक्षेत्र १२४ कि.मी, अगरतला विमानक्षेत्र १५५ कि.मी और गुवाहाटी विमानक्षेत्र १९५ कि.मी दूरी पर हैं। इनमें से गुवाहाटी एकमात्र अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। सिल्चर शहर से विमानक्षेत्र तक पहुंचने हेतु सार्वजनिक यातायात में नगर-बस सेवा के अलावा किराये पर कार और टैक्सियां मिलती हैं। विमानक्षेत्र पर प्रस्थान समय से २ घण्टे पूर्व पहुंच जाना यात्र्रियों के लिये सुविधाजनक रहता है। इस विमानक्षेत्र में एकमात्र अन्तर्देशीय टर्मिनल है और इस टर्मिनल से संचालित होने वाली वायुसेवाओं में एयर इण्डिया क्षेत्रीय, किंगफिशर एयरलाइंस, नॉर्थ ईस्ट शटल एवं इण्डियन एयरलाइंस हैं जो शहर को अगरतला, गुवाहाटी, आइज़ोल, इम्फाल और कोलकाता से जोड़ती हैं। .
नई!!: इम्फाल और सिल्चर विमानक्षेत्र · और देखें »
सुभाष चन्द्र बोस
सुभाष चन्द्र बोस (बांग्ला: সুভাষ চন্দ্র বসু उच्चारण: शुभाष चॉन्द्रो बोशु, जन्म: 23 जनवरी 1897, मृत्यु: 18 अगस्त 1945) जो नेता जी के नाम से भी जाने जाते हैं, भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिये, उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया जय हिन्द का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा" का नारा भी उनका था जो उस समय अत्यधिक प्रचलन में आया। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि जब नेता जी ने जापान और जर्मनी से मदद लेने की कोशिश की थी तो ब्रिटिश सरकार ने अपने गुप्तचरों को 1941 में उन्हें ख़त्म करने का आदेश दिया था। नेता जी ने 5 जुलाई 1943 को सिंगापुर के टाउन हाल के सामने 'सुप्रीम कमाण्डर' के रूप में सेना को सम्बोधित करते हुए "दिल्ली चलो!" का नारा दिया और जापानी सेना के साथ मिलकर ब्रिटिश व कामनवेल्थ सेना से बर्मा सहित इम्फाल और कोहिमा में एक साथ जमकर मोर्चा लिया। 21 अक्टूबर 1943 को सुभाष बोस ने आजाद हिन्द फौज के सर्वोच्च सेनापति की हैसियत से स्वतन्त्र भारत की अस्थायी सरकार बनायी जिसे जर्मनी, जापान, फिलीपींस, कोरिया, चीन, इटली, मान्चुको और आयरलैंड ने मान्यता दी। जापान ने अंडमान व निकोबार द्वीप इस अस्थायी सरकार को दे दिये। सुभाष उन द्वीपों में गये और उनका नया नामकरण किया। 1944 को आजाद हिन्द फौज ने अंग्रेजों पर दोबारा आक्रमण किया और कुछ भारतीय प्रदेशों को अंग्रेजों से मुक्त भी करा लिया। कोहिमा का युद्ध 4 अप्रैल 1944 से 22 जून 1944 तक लड़ा गया एक भयंकर युद्ध था। इस युद्ध में जापानी सेना को पीछे हटना पड़ा था और यही एक महत्वपूर्ण मोड़ सिद्ध हुआ। 6 जुलाई 1944 को उन्होंने रंगून रेडियो स्टेशन से महात्मा गांधी के नाम एक प्रसारण जारी किया जिसमें उन्होंने इस निर्णायक युद्ध में विजय के लिये उनका आशीर्वाद और शुभकामनायें माँगीं। नेताजी की मृत्यु को लेकर आज भी विवाद है। जहाँ जापान में प्रतिवर्ष 18 अगस्त को उनका शहीद दिवस धूमधाम से मनाया जाता है वहीं भारत में रहने वाले उनके परिवार के लोगों का आज भी यह मानना है कि सुभाष की मौत 1945 में नहीं हुई। वे उसके बाद रूस में नज़रबन्द थे। यदि ऐसा नहीं है तो भारत सरकार ने उनकी मृत्यु से सम्बंधित दस्तावेज़ अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं किये? 16 जनवरी 2014 (गुरुवार) को कलकत्ता हाई कोर्ट ने नेताजी के लापता होने के रहस्य से जुड़े खुफिया दस्तावेजों को सार्वजनिक करने की माँग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई के लिये स्पेशल बेंच के गठन का आदेश दिया। .
नई!!: इम्फाल और सुभाष चन्द्र बोस · और देखें »
सेरछिप
सेरछिप भारतीय राज्य मिज़ोरम के सेरछिप ज़िले तथा सेरछिप सदर तहसील का मुख्यालय है। यह कस्बा राजधानी अइज़ोल से ११२ किमी दूर है। .
नई!!: इम्फाल और सेरछिप · और देखें »
हाओबाम ओंगबी निंगबी देवी
हाओबाम ओंगबी निंगबी देवी (Haobam Ongbi Ngangbi Devi) (1 अगस्त 1924 - 12 जून 2014) एक भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना और संगीतकार थी जो ला हाराबा और रास मनीपुरी नृत्य रूपों में अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती थी। वह भारत सरकार द्वारा 2010 में देश के चौथे उच्चतम भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। .
नई!!: इम्फाल और हाओबाम ओंगबी निंगबी देवी · और देखें »
हेस्नाम कन्हाईलाल
हेस्नाम कन्हाईलाल (17 जनवरी 1941 – 6 अक्तूबर 2016)मणिपुर से एक प्रसिद्ध भारतीय रंगमंच निर्देशक थे। वे ‘कलाक्षेत्र मणिपुर’ के संस्थापक-निदेशक थे। ‘मेमायर्स ऑफ अफ्रीका’, ‘कर्ण’, ‘पेबेट’ ‘डाकघर’, ‘अचिन गायनेर गाथा’ तथा ‘द्रोपदी’ आदि उनकी चर्चित नाट्य प्रस्तुतियां हैं। महाश्वेता देवी की कहानी पर आधारित उनकी प्रस्तुति द्रोपदी अत्यंत प्रशंसित और विवादित रही है। उन्हें वर्ष 1985 में संगीत नाटक अकादमी, वर्ष 2004 में पद्मश्री तथा वर्ष 2016 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। वे संगीत नाटक अकादमी के फेलो भी थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में भारतीय रंगमंच की विविधिता को समृद्ध किया है। उनकी मृत्यु 6 अक्टूबर, 2016 को मणिपुर की राजधानी इम्फालमें हो गयी। .
नई!!: इम्फाल और हेस्नाम कन्हाईलाल · और देखें »
जापानी साम्राज्यवाद
अपने चरमोत्कर्ष पर जापानी साम्राज्य की स्थिति (1942) यहाँ पर जापानी साम्राज्य द्वारा सन् १९४५ तक अधिकृत क्षेत्रों की सूची दी गयी है। जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध में आत्मसमर्पण (हार) के बाद मुख्य जापानी भूमि एवं 3000 छोटे-छोटे द्वीपों को छोड़कर बाकी सारे क्षेत्रों से अपना अधिकार त्याग दिया। .
नई!!: इम्फाल और जापानी साम्राज्यवाद · और देखें »
जैव संसाधन और स्थायी विकास संस्थान, इम्फाल
भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 16 जनवरी 2001 को आयोजित अपनी बैठक में इम्फाल, मणिपुर में डी बी टी के एक स्वायत्तशासी संस्थान के रूप में जैवसंसाधन तथा सतत विकास संस्थान की स्थापना को अनुमोदन दे दिया है। जैवसंसाधन तथा सतत विकास संस्थान (आई बी एस डी) को 26 अप्रैल 2001 को मणिपुर सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1989 मणिपुऱ .
नई!!: इम्फाल और जैव संसाधन और स्थायी विकास संस्थान, इम्फाल · और देखें »
जैवसंसाधन तथा सतत विकास संस्थान, मणिपुर
जैवसंसाधन तथा सतत विकास संस्थान, जिसे लघुरूप में आई बी एस डी कहते हैं, इम्फाल, मणिपुर में स्थित हैं। इसका उद्देश्य इस क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए जैवप्रौद्योगिकीय हस्तक्षेपों के माध्यम जैवसंसाधनों का विकास तथा उनका सतत प्रयोग करना है। इसका लक्ष्यभारत-बर्मा (म्यांमार) जैवसंसाधन स्थल के अंतर्गत आनेवाले भरतीय क्षेत्र में जैवसंसाधनों का वैज्ञानिक प्रबंधन करना है। भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 16 जनवरी, 2001 को आयोजित अपनी बैठक में इम्फाल, मणिपुर में जैव प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के एक स्वायत्तशासी संस्थान के रूप में जैवसंसाधन तथा सतत विकास संस्थान की स्थापना को अनुमोदन दिया था। जैवसंसाधन तथा सतत विकास संस्थान (आई बी एस डी) को 26 अप्रैल, 2001 को मणिपुर सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1989 में पंजीकृत कराया गया। .
नई!!: इम्फाल और जैवसंसाधन तथा सतत विकास संस्थान, मणिपुर · और देखें »
जेसिका लाल
जेसिका लाल (1965-1999) नई दिल्ली में एक मॉडल थी, 29 अप्रैल 1999 को, उसकी तब गोली मार कर ह्त्या कर दी गयी जब वो एक भीड़ भरी उच्चवर्गीय पार्टी में एक प्रतिष्ठित बारमेड की तरह काम कर रही थी बीबीसी समाचार, दिल्ली, 9 मार्च 2006.
नई!!: इम्फाल और जेसिका लाल · और देखें »
विधान सभा
विधान सभा या वैधानिक सभा जिसे भारत के विभिन्न राज्यों में निचला सदन(द्विसदनीय राज्यों में) या सोल हाउस (एक सदनीय राज्यों में) भी कहा जाता है। दिल्ली व पुडुचेरी नामक दो केंद्र शासित राज्यों में भी इसी नाम का प्रयोग निचले सदन के लिए किया जाता है। 7 द्विसदनीय राज्यों में ऊपरी सदन को विधान परिषद कहा जाता है। विधान सभा के सदस्य राज्यों के लोगों के प्रत्यक्ष प्रतिनिधि होते हैं क्योंकि उन्हें किसी एक राज्य के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों द्वारा सीधे तौर पर चुना जाता है। इसके अधिकतम आकार को भारत के संविधान के द्वारा निर्धारित किया गया है जिसमें 500 से अधिक व् 60 से कम सदस्य नहीं हो सकते। हालाँकि विधान सभा का आकार 60 सदस्यों से कम हो सकता है संसद के एक अधिनियम के द्वारा: जैसे गोवा, सिक्किम, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी। कुछ राज्यों में राज्यपाल 1 सदस्य को अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व करने के लिए नियुक्त कर सकता है, उदा० ऐंग्लो इंडियन समुदाय अगर उसे लगता है कि सदन में अल्पसंख्यकों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। राज्यपाल के द्वारा चुने गए या नियुक्त को विधान सभा सदस्य या MLA कहा जाता है। प्रत्येक विधान सभा का कार्यकाल पाँच वर्षों का होता है जिसके बाद पुनः चुनाव होता है। आपातकाल के दौरान, इसके सत्र को बढ़ाया जा सकता है या इसे भंग किया जा सकता है। विधान सभा का एक सत्र वैसे तो पाँच वर्षों का होता है पर लेकिन मुख्यमंत्री के अनुरोध पर राज्यपाल द्वारा इसे पाँच साल से पहले भी भंग किया जा सकता है। विधानसभा का सत्र आपातकाल के दौरान बढ़ाया जा सकता है लेकिन एक समय में केवल छः महीनों के लिए। विधान सभा को बहुमत प्राप्त या गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाने पर भी भंग किया जा सकता है। .
नई!!: इम्फाल और विधान सभा · और देखें »
ओकरम इबोबी सिंह
ओकरम इबोबी सिंह (जन्म 19 जून 1948) भारतीय राज्य मणिपुर के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने यह पद 7 मार्च 2002 को ग्रहण किया। 2012 विधानसभा चुनाव में, उनके नेतृत्व में पार्टी को 60 में से 42 सीटें जीती। वह वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं। .
नई!!: इम्फाल और ओकरम इबोबी सिंह · और देखें »
आधिकारिक आवास
सामान्य रूप में आधिकारिक आवास किसी अधिकार या पद के साथ मिलनेवाले आवास को कहते है। लेकिन सार्वभौमिक रूप से, किसी देश के राष्ट्रप्रमुख, शासनप्रमुख, राज्यपाल या अन्य वरिष्ठ पद के निवासस्थान को "आधिकारिक आवास" कहते है। निम्नलिखित दुनिया के आधिकारिक आवासों की सूची है। सूची का प्रारूप इस प्रकार है.
नई!!: इम्फाल और आधिकारिक आवास · और देखें »
आज़ाद हिन्द फ़ौज
आज़ाद हिन्द फौज़ का ध्वज आज़ाद हिन्द फ़ौज सबसे पहले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह ने 29 अक्टूबर 1915 को अफगानिस्तान में बनायी थी। मूलत: यह 'आजाद हिन्द सरकार' की सेना थी जो अंग्रेजों से लड़कर भारत को मुक्त कराने के लक्ष्य से ही बनायी गयी थी। किन्तु इस लेख में जिसे 'आजाद हिन्द फौज' कहा गया है उससे इस सेना का कोई सम्बन्ध नहीं है। हाँ, नाम और उद्देश्य दोनों के ही समान थे। रासबिहारी बोस ने जापानियों के प्रभाव और सहायता से दक्षिण-पूर्वी एशिया से जापान द्वारा एकत्रित क़रीब 40,000 भारतीय स्त्री-पुरुषों की प्रशिक्षित सेना का गठन शुरू किया था और उसे भी यही नाम दिया अर्थात् आज़ाद हिन्द फ़ौज। बाद में उन्होंने नेताजी सुभाषचंद्र बोस को आज़ाद हिन्द फौज़ का सर्वोच्च कमाण्डर नियुक्त करके उनके हाथों में इसकी कमान सौंप दी। .
नई!!: इम्फाल और आज़ाद हिन्द फ़ौज · और देखें »
इम्फ़ाल विमानक्षेत्र
इम्फ़ाल विमानक्षेत्र (इम्फाल एअरपोर्ट) मणिपुर की राजधानी इम्फ़ाल में मुख्य शहर से ८ कि.मी दक्षिण में स्थित विमानक्षेत्र है। यह विमानक्षेत्र क्षेत्रीय वाणिज्यिक वायुसेवाओं के साथ-साठ ही सामान्य विमानन एवं चार्टर विमानन सेवाएं उपलब्ध कराता है। .
नई!!: इम्फाल और इम्फ़ाल विमानक्षेत्र · और देखें »
इम्फाल पश्चिम जिला
इम्फाल पश्चिम भारतीय राज्य मणिपुर का एक जिला है। जिले का मुख्यालय इम्फाल है। क्षेत्रफल - 558 वर्ग कि॰मी॰ जनसंख्या - 4,39,532 (2001 जनगणना) समुद्र तल से उचाई - 790 मी.
नई!!: इम्फाल और इम्फाल पश्चिम जिला · और देखें »
इम्फाल पूर्व जिला
इम्फाल पूर्व भारतीय राज्य मणिपुर का एक जिला है। जिले का मुख्यालय इम्फाल है। क्षेत्रफल - वर्ग कि॰मी॰ जनसंख्या - 3,94,876 (2001 जनगणना) समुद्र तल से उचाई - अक्षांश - देशान्तर - औसत वर्षा (सालाना) - साक्षरता - एस.
नई!!: इम्फाल और इम्फाल पूर्व जिला · और देखें »
इम्फाल का युद्ध
इम्फाल का युद्ध मार्च १९४४ से जुलाई १९४४ तक इम्फाल के आसपास जापानी सेना एवं मित्र देशों की सेनाओं (Allied forces) के बीच लड़ा गया। जापानी सेना की कोशिश थी कि मित्र सेना को इम्फाल में हराते हुए भारत (ब्रिटिश भारत) पर आक्रमण करना था। किन्तु जापानी सेना को बहुत क्षति उठानी पड़ी और बर्मा में पीछे लौटना पड़ा। .
नई!!: इम्फाल और इम्फाल का युद्ध · और देखें »
इरोम चानू शर्मिला
इरोम चानू शर्मिला(जन्म:14 मार्च 1972) मणिपुर की मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं, जो पूर्वोत्तर राज्यों में लागू सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम, १९५८ को हटाने के लिए लगभग १६ वर्षों तक (4 नवम्बर 2000 से 9 अगस्त 2016) भूख हड़ताल पर रहीं। .
नई!!: इम्फाल और इरोम चानू शर्मिला · और देखें »
कंगला महल
कंगला महल (Kangla Palace) मणिपुर की राजधानी इम्फाल में स्थित एक पुराना महल है। यह इम्फाल नदी के दोनों (पूर्वी और पश्चिमी) किनारों पर विस्तृत है लेकिन अब इसके अधिकतर भाग के खंडहर ही बचे हैं। मणिपुरी भाषा में 'कंगला' का अर्थ 'सूखी भूमि' होता है और यह महल प्राचीनकाल में मणिपुर के मेइतेइ राजाओं का निवास हुआ करता था। मणिपुर के प्राचीन इतिहास-ग्रंथ 'चेइथारोल कुम्माबा' के अनुसार इस स्थान पर महल ३३ ईसवी काल से खड़ा था हालांकि यहाँ समय के साथ-साथ नए निर्माण होते रहे। .
नई!!: इम्फाल और कंगला महल · और देखें »
केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण
केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण भारतीय संसद द्वारा 1985 में पारित प्रशासनिक न्यायाधिकरण अधिनियम, केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (Central Administrative tribunal या CAT/कैट)) और राज्य प्रशासनिक न्यायाधिकरण की स्थापना के लिए केंद्र सरकार को अधिकृत करता है। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण की प्रमुख पीठ (बेंच) दिल्ली में है। इसके अतिरिक्त, विभिन्न राज्यों में अतिरिक्त पीठें भी हैं। वर्तमान में 17 नियमित पीठ और ३० डिविजन बेंच हैं। कैट में एक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य सदस्य शामिल हैं। इनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। न्यायिक और प्रशासनिक क्षेत्रों से कैट के सदस्यों की नियुक्ति होती है। सेवा की अवधि 5 वर्ष या अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए 65 वर्ष और सदस्यों के लिए 62 वर्ष जो भी पहले हो, तक होती है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या कैट का कोई भी अन्य सदस्य अपने कार्यकाल के बीच में ही अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज सकता है। केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण के पास निम्नलिखित सेवा क्षेत्र के मामलों में अधिकार है.
नई!!: इम्फाल और केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण · और देखें »
केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय
केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना संसद के अधिनियम केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय अधिनियम 1992 (1992 का सं.40) के द्वारा हुई है। अधिनियम भारत सरकार ने कृषि अनुसंधान तथा शिक्षा विभाग द्वारा आवश्यक अधिसूचना जारी करके 26 जनवरी 1993 से लागू किया गया है। विश्वविद्यालय में प्रथम कुलपति के कार्यालय ग्रहण करने के बाद 13 सितम्बर 1993 से आरंभ हो गया इस विश्वविद्यालय का क्षेत्राधिकार छ: पूर्वोत्तर राज्यों में है अर्थात अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपूरा है तथा इसका मुख्यालय मणिपुर में इम्फाल में है। .
नई!!: इम्फाल और केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय · और देखें »
केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान
केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान भारत में मणिपुर राज्य के विष्णुपुर जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह पूर्वोत्तर भारत में स्थित ४० वर्ग कि॰मी॰ के क्षेत्रफल वाला विश्व में इकलौता तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है और मणिपुर की विश्व प्रसिद्ध लोकतक झील का एक अभिन्न हिस्सा है। यह भारत में संकटग्रस्त संगइ का एकमात्र निवास स्थान है। श्रेणी:राष्ट्रीय उद्यान, भारत श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय उद्यान श्रेणी:भारत के अभयारण्य.
नई!!: इम्फाल और केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »
अनुस्वार
अनुस्वार एक उच्चारण की मात्रा है जो अधिकांश भारतीय लिपियों में प्रयुक्त होती है। इससे अक्सर ं जैसी ध्वनि नाक के द्वारा निकाली जाती है, अतः इसे नसिक या अनुनासिक कहते हैं। इसको कभी-कभी म (और अन्य) अक्षरों द्वारा भी लिखते हैं। जैसे: कंबल ~ कम्बल; इंफाल ~ इम्फाल इत्यादि। देवनागरी में इसे, उदाहरण-स्वरूप क पर लगाने से कं लिखा जाता है। .
नई!!: इम्फाल और अनुस्वार · और देखें »
अइज़ोल
अइज़ोल (Aizawl) भारत के मिज़ोरम प्रान्त की राजधानी है। यहाँ की जनसंख्या २९३,४१६ है, जिसके कारण यह मिज़ोरम का सबसे बड़ा नगर है। यहाँ पर राज्य के सभी प्रशासनिक भवन जैसे महत्वपूर्ण सरकारी भवन, विधानसभा तथा सचिवालय स्थित है। .
नई!!: इम्फाल और अइज़ोल · और देखें »
उत्तर-पूर्वी राज्य
thumb भारत के उत्तर-पूर्व में सात राज्य हैं। इन्हें 'सात-बहनें' या 'सेवन-सिस्टर्स' के नाम से भी जाना जाता है। इन राज्यों में 255,511 वर्ग किलोमीटर (98,653 वर्ग मील), या भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग सात प्रतिशत के एक क्षेत्र को कवर किया हुआ है। वर्ष 2011 में 44,98 लाख की आबादी थी, जो कि भारत के कुल आबादी की 3.7 प्रतिशत थी। हालांकि वहाँ सात राज्यों के भीतर महान जातीय और धार्मिक विविधता है, लेकिन राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में समानता भी है। जब भारत 1947 में यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ, केवल तीन राज्यों क्षेत्र को कवर किया। मणिपुर और त्रिपुरा, रियासते थी, जबकि एक बहुत बड़ा हिस्सा असम प्रांत प्रत्यक्ष रूप से ब्रिटिश शासन के अधीन था। इसकी राजधानी शिलांग (मेघालय वर्तमान दिन की राजधानी) था। चार नए राज्यों असम के मूल क्षेत्र के बाहर जातीय और भाषाई तर्ज पर राज्यों का पुनर्गठन की भारत सरकार की नीति के साथ लाइन में है, और आजादी के बाद दशकों से जुड़े हुए हैं। वर्ष 1963 में नागालैंड अलग राज्य बना, नागालैंड की तर्ज पर वर्ष 1972 में मेघालय भी एक राज्य बन गया। मिजोरम 1972 में एक केंद्र शासित प्रदेश बन गया, और 1987 में ही अरुणाचल प्रदेश के साथ-साथ राज्य का दर्जा हासिल किया। उत्तर-पूर्वी भारत के स्वदेशी जनजातियों बोडो, निशि लोग, गारो, नागा, भूटिया और कई अन्य हैं।.
नई!!: इम्फाल और उत्तर-पूर्वी राज्य · और देखें »
२०१६ में आए भूकम्पों की सूची
यह 2016 आए में भूकम्पों की सूची है। केवल परिमाण 6 या उससे ऊपर के भूकंप शामिल किए गए हैं। सभी तिथियों यूटीसी समय के अनुसार सूचीबद्ध हैं। .
नई!!: इम्फाल और २०१६ में आए भूकम्पों की सूची · और देखें »
२०१६ उत्तर-पूर्व भारत भूकम्प
३ जनवरी को उत्तर पूर्वी भारत में इम्फाल मणिपुर में ६.७ तीव्रता का तेज भूकम्प आया जिसमें कुल ११ लोगों की जानें गई तथा लगभग २०० लोग घायल हुए। इस भूकम्प में कई इमारतें ध्वस्त हुए हैं। भूकंप को दृढ़ता से बांग्लादेश में भी महसूस किया गया था। .
नई!!: इम्फाल और २०१६ उत्तर-पूर्व भारत भूकम्प · और देखें »