लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इटावा जिला

सूची इटावा जिला

इटावा भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय इटावा है। यह दिल्ली-कलकत्ता राष्ट्रीय राजमार्ग २ पर स्थित है। इटावा शहर, पश्चिमी मध्य उत्तर-प्रदेश राज्य के उत्तरी भारत में स्थित है। इटावा आगरा के दक्षिण-पूर्व में यमुना (जमुना) नदी के तट पर स्थित है। इस शहर में कई खड्ड हैं। जिनमें से एक पुराने शहर (दक्षिण) को शहर (उत्तर) से अलग करता है। पुल और तटबंध, दोनों हिस्सों को जोड़ते हैं। .

36 संबंधों: चकरनगर (तहसील), इटावा, चौधरी चरण सिंह पी॰जी॰ कालेज, चौधरी चरण सिंह विधि महाविद्यालय, बद्री प्रसाद पालीवाल, बाबू गुलाबराय, भरथना (तहसील), इटावा, भारत सिंह चौहान, भुवनेश भूषण, भुवनेश भूषण शर्मा, मेजर ध्यान चन्द स्पोर्ट्स कालेज, सैफई, राम चरन दोहरे, राम चौधरी, राम अधार, शिवपाल सिंह यादव, संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध, सुख लाल, सैफ़ई, सैफ़ई रेलवे स्टेशन, सैफई (तहसील), इटावा, हरदोई, सैफ़ई, होती लाल अग्रवाल, जसवंतनगर (तहसील), इटावा, घासी राम जाटव, विजय शंकर, विजित एवं सत्तांतरित प्रांत, गोपालदास नीरज, इटावा (तहसील), इटावा, इलाहाबाद, कन्नौजी भाषा, कन्‍हैया लाल विशारद, कंपनी राज, अभय राम यादव, उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची, उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची, उत्तर प्रदेश के ज़िले

चकरनगर (तहसील), इटावा

यह तहसील इटावा जिला, उत्तर प्रदेश में स्थित है। 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार इस तहसील में 107 गांव हैं। .

नई!!: इटावा जिला और चकरनगर (तहसील), इटावा · और देखें »

चौधरी चरण सिंह पी॰जी॰ कालेज

चौधरी चरण सिंह पी॰जी॰ कालेज, हेंवरा(सैफई), इटावा या चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज में विज्ञान, कला, वाणिज्य, कंप्यूटर, प्रबंधन, शिक्षा और शारीरिक शिक्षा संकायों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की पढ़ाई होती है। यह कॉलेज सैफई विकास खंड के हेंवरा गाँव में स्थित है जो सैफई गाँव का पड़ोसी गाँव है। यह कॉलेज छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (पूर्व में कानपुर विश्वविद्यालय) से संबद्ध है। .

नई!!: इटावा जिला और चौधरी चरण सिंह पी॰जी॰ कालेज · और देखें »

चौधरी चरण सिंह विधि महाविद्यालय

चौधरी चरण सिंह विधि महाविद्यालय, हैंवरा (सैफई), इटावा, उत्तर प्रदेश मे एक विधि महाविद्यालय है। यह छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (पूर्व में कानपुर विश्वविद्यालय) से संबद्ध है तथा यहा एलएलबी की पढ़ाई होती है। .

नई!!: इटावा जिला और चौधरी चरण सिंह विधि महाविद्यालय · और देखें »

बद्री प्रसाद पालीवाल

बद्री प्रसाद पालीवाल,भारत के उत्तर प्रदेश की तीसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1962 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के 331 - औरैया विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: इटावा जिला और बद्री प्रसाद पालीवाल · और देखें »

बाबू गुलाबराय

बाबू गुलाबराय (१७ जनवरी १८८८ - १३ अप्रैल १९६३) हिन्दी के आलोचक तथा निबन्धकार थे।। .

नई!!: इटावा जिला और बाबू गुलाबराय · और देखें »

भरथना (तहसील), इटावा

यह तहसील इटावा जिला, उत्तर प्रदेश में स्थित है। 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार इस तहसील में 234 गांव हैं। .

नई!!: इटावा जिला और भरथना (तहसील), इटावा · और देखें »

भारत सिंह चौहान

भारत सिंह चौहान,भारत के उत्तर प्रदेश की चौथी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1967 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के 306 - औरैया विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से संयुक्‍त सोशलिस्‍ट पार्टी की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: इटावा जिला और भारत सिंह चौहान · और देखें »

भुवनेश भूषण

भुवनेश भूषण,भारत के उत्तर प्रदेश की चौथी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1967 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के 309 - इटावा नगर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से अ0 भा0 जनसंघ की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: इटावा जिला और भुवनेश भूषण · और देखें »

भुवनेश भूषण शर्मा

भुवनेश भूषण शर्मा,भारत के उत्तर प्रदेश की दूसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1957 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के 150 - इटावा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनसंघ की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: इटावा जिला और भुवनेश भूषण शर्मा · और देखें »

मेजर ध्यान चन्द स्पोर्ट्स कालेज, सैफई

मेजर ध्यान चन्द स्पोर्टस कालेज, सैफई या सैफई स्पोर्ट्स कालेज की स्थापना शासन द्वारा वर्ष 2014-15 में सैफई (इटावा), उत्तर प्रदेश में की गयी थी। आवासीय संख्या होने के कारण इसका समस्त भार शासन द्वारा वहन किया जाता है। इस कालेज में बालक वर्ग में क्रिकेट, फुटबाल, हाकी, कुश्ती, एथलेटिक्स, बैडमिन्टन, तैराकी, एवं कबड्डी खेलों में प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक शिक्षण की व्यवस्था की गयी है। स्पोर्टस कालेज, सैफई में कुल 560 प्रशिक्षार्थियों की संख्या निर्धारित है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में दो और स्पोर्ट्स कॉलेज गुरू गोविन्द सिंह स्पोर्टस कालेज, लखनऊ एवं बीर बहादुर सिंह स्पोर्टस कालेज, गोरखपुर है। .

नई!!: इटावा जिला और मेजर ध्यान चन्द स्पोर्ट्स कालेज, सैफई · और देखें »

राम चरन दोहरे

राम चरन दोहरे,भारत के उत्तर प्रदेश की चौथी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1967 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के 307 - अजीतमल विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से संयुक्‍त सोशलिस्‍ट पार्टी की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: इटावा जिला और राम चरन दोहरे · और देखें »

राम चौधरी

डॉ॰ रामदास चौधरी (८ अगस्त १९२७ – २० जून २०१५) भौतिकी के प्राध्यापक एवं हिन्दी सेवी थे। उन्होने अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय हिंदी समिति और बाद में विश्व हिंदी न्यास गठित कर संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को पहुंचाने की कोशिशें कीं। वे अमेरिका में 'हिन्दी की छत्रछाया' समझे जाते थे। वह अक्सर कहा करते थे कि हमें सदियों पहले मॉरिशस, फिजी, ट्रिनिडाड पहुंचे गिरमिटिया मजदूरों से सबक लेना चाहिए, जिन्होंने तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी भाषा व संस्कृति को बचाकर रखा। .

नई!!: इटावा जिला और राम चौधरी · और देखें »

राम अधार

राम अधार,भारत के उत्तर प्रदेश की चौथी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1967 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के 311 - विधूना विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से संयुक्‍त सोशलिस्‍ट पार्टी की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: इटावा जिला और राम अधार · और देखें »

शिवपाल सिंह यादव

शिवपाल सिंह यादव (जन्म: 6 अप्रैल 1955, सैफई, इटावा जिला) भारत के एक राजनेता हैं। सन् 1955 को बसंत पंचमी के पावन दिन में पिता सुघर सिंह तथा माता मूर्ति देवी के कनिष्ठ पुत्र के रूप में जन्मे शिवपाल सिंह यादव को मानवता के प्रति उदात्त भाव विरासत में मिला। उन्होंने जनसंघर्षों में भाग लेना और नेतृत्व करना अपने नेता व अग्रज मुलायम सिंह यादव जी से सीखा। इनके पिता स्वर्गीय सुधर सिंह अत्यंत सरल हृदय एवं कर्मठ किसान थे एवं माता स्वर्गीय श्रीमती मूर्ती देवी एक कुशल गृहणी थी। वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई हैं। मार्च 2017 में सम्पन्न हुए उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में वे इटावा जिले के जसवन्तनगर विधान सभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गये। ये मायावती सरकार के कार्यकाल में 5 मार्च 2012 तक प्रतिपक्ष के नेता भी रहे। शिक्षा: शिवपाल सिंह यादव ने गांव की प्राथमिक पाठशाला से पूर्व माध्यमिक शिक्षा उत्तम श्रेणी में उत्तीर्ण की। इसके पश्चात् हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की शिक्षा के लिए जैन इण्टर काॅलेज, करहल, मैनपुरी में प्रवेश लिया। जहाँ से उन्होंने सन् 1972 में हाईस्कूल तथा सन् 1974 में इण्टरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। तत्पश्चात् शिवपाल सिंह यादव ने स्नातक की पढ़ाई सन् 1976 में के०के०डिग्री कालेज इटावा (कानपुर विश्वविद्यालय) तथा सन् 1977 में लखनऊ विश्वविद्यालय से बी०पी०एड० शिक्षा प्राप्त की। परिवार: शिवपाल सिंह यादव का विवाह 23-मई-1981 को हुआ। इनकी पत्नी का नाम सरला यादव है। शिवपाल सिंह यादव की एक पुत्री डाॅ० अनुभा यादव तथा एक पुत्र आदित्य यादव है। जीवन: सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में वे बाल्यकाल से ही सक्रिय रहे। क्षेत्र में घूम-घूमकर मरीजों को अस्पताल पहुँचाना, थाना-कचहरी में गरीबों को न्याय दिलाने के लिए प्रयास करना व सोशलिस्ट पार्टी के कार्यक्रमों में भाग लेना उनका प्रिय शगल था। वे नेताजी के चुनावों में पर्चें बाँटने से लेकर बूथ-समन्वयक तक की जिम्मेदारी उठाते रहे। मधु लिमये, बाबू कपिलदेव, चौधरी चरण सिंह, जनेश्वर मिश्र जी जैसे बड़े नेताओं के आगमन पर उनकी सभा करवाने की भी जिम्मेदारी भी शिवपाल जी के ही कंधे पर होती थी। वे 1988 से 1991 और पुनः 1993 में जिला सहकारी बैंक, इटावा के अध्यक्ष चुने गये। 1995 से लेकर 1996 तक इटावा के जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे। इसी बीच 1994 से 1998 के अंतराल में उत्तरप्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के भी अध्यक्ष का दायित्व संभाला। तेरहवीं विधानसभा में वे जसवन्तनगर से विधानसभा का चुनाव लड़े और ऐतिहासिक मतों से जीते। इसी वर्ष वे समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव बनाये गये। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अनिर्वचनीय मेहनत की। पूरे उत्तर प्रदेश को कदमों से नाप दिया। उनकी लोकप्रियता और स्वीकारिता बढ़ती चली गयी। प्रमुख महासचिव के रूप में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को नया आयाम दिया। प्रदेश अध्यक्ष रामशरण दास जी की अस्वस्थता को देखते हुए 01 नवम्बर, 2007 को मेरठ अधिवेशन में शिवपाल जी को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया। रामशरण दास जी के महाप्रयाण के पश्चात् 6 जनवरी, 2009 को वे पूर्णकालिक प्रदेश अध्यक्ष बने। शिवपाल जी ने सपा को और अधिक प्रखर बनाया। नेताजी और जनेश्वर जी के मार्गदर्शन और उनकी अगुवाई में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हुई। वे मई 2009 तक प्रदेश अध्यक्ष रहे फिर उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता विरोधी दल की भूमिका दी गई। बसपा की बहुमत की सरकार के समक्ष नेता विरोधी दल की जिम्मेदारी तलवार की धार पर चलने जैसा था। उन्होंने इस दायित्व को संभाला और विपक्ष तथा आम जनता के प्रतिकार के स्वर को ऊँचा रखा। वरिष्ठ नेता आजम खान की वापसी के दिन उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देने में एक पल का भी विलम्ब नहीं किया, जो दर्शाता है कि उन्हें पद से अधिक सिद्धान्त और दलहित प्रिय है। बाढ़-सूखा, भूकम्प जैसी आपदाओं में जाकर मदद करने वालों में शिवपाल आगे खड़े रहते हैं। उन्होंने कई बार गिरफ्तारी दी, पुलिसिया उत्पीड़न को झेला, आम कार्यकर्ताओं के रक्षा कवच बने। यही कारण है कि सोलहवीं विधानसभा में समाजवादी पार्टी के चुनाव निशान पर साठ फीसदी से अधिक मतों से जीतने वाले एक मात्र विधायक हैं। उन्होंने समय-समय पर कभी डा0 लोहिया, कभी अशफाक उल्ला खान, कभी चन्द्रशेखर आजाद तो कभी मधु लिमये की जयन्ती और अन्य अवसरों पर लेख लिखकर, छोटी-छोटी पुस्तकें प्रकाशित कर बँटवाकर नई पीढ़ी को गौरवमयी इतिहास से अवगत कराने का कार्य किया है। उनके अब तक दर्जनों लेख दैनिक जागरण, अमर उजाला, राष्ट्रीय सहारा, जनाग्रह (बंगलुरू), डेली न्यूज एक्टिविस्ट, जन संदेश, कैनविज टाइम्स समेत कई पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने डा0 लोहिया के कई ऐतिहासिक उद्बोधनों यथा ’’द्रौपदी व सावित्री’’ दो कटघरे आदि को प्रकाशित कर बँटवाया और समाजवादी पार्टी में पढ़ने-लिखने की परम्परा को प्रोत्साहन दिया। वे साहित्यकारों का काफी सम्मान करते हैं। गोपालदास ’’नीरज’’ उदय प्रताप सिंह जैसे साहित्यकार व कवि उन्हें काफी स्नेह करते हैं, जिससे उनकी साहित्यिक अभिरूचि का पता चलता है। विपक्ष के दौरान उन्होंने जन संघर्षों व सामूहिक प्रतिकार के प्रत्येक रण में सेनानी की भूमिका निभाई। कई बार जेल गये, आन्दोलनों में चोटिल हुए पर जब भी आन्दोलन की घोषणा होती, शिवपाल सिंह यादव प्रथम पंक्ति में खड़े दिखते। समाजवादी पार्टी की 2012 में पुनः सरकार बनने के बाद उन्हें लोक निर्माण, सिंचाई, सहकारिता मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी, इन विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कई बड़े अधिकारियों व अभियन्ताओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की, एक अखबार ने उन्हें ’’कार्यवाही मिनिस्टर’’ तक की संज्ञा दे दी। उनका इतिहास समाजवादी पार्टी का इतिहास है, जन-संघर्षों व सक्रिय करूणा का जीवन-दर्शन है। .

नई!!: इटावा जिला और शिवपाल सिंह यादव · और देखें »

संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध

संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध (अंग्रेजी: United Provinces of Agra and Oudh; उच्चारण: यूनाईटेड प्राॅविन्सेज़ ऑफ ऐग्रा ऐण्ड औध) ब्रिटिश भारत में स्वाधीनता से पूर्व एकीकृत प्रान्त का नाम था जो 22 मार्च 1902 को आगरा व अवध नाम की दो प्रेसीडेंसी को मिलाकर बनाया गया था। उस समय सामान्यतः इसे संयुक्त प्रान्त (अंग्रेजी में यू॰पी॰) के नाम से भी जानते थे। यह संयुक्त प्रान्त लगभग एक शताब्दी 1856 से 1947 तक अस्तित्व में बना रहा। इसका कुल क्षेत्रफल वर्तमान भारतीय राज्यों उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के संयुक्त क्षेत्रफल के बराबर था। जिसे आजकल उत्तर प्रदेश या अंग्रेजी में यू॰पी॰ कहते हैं उसमें ब्रिटिश काल के दौरान रामपुर व टिहरी गढ़वाल जैसी स्वतन्त्र रियासतें भी शामिल थीं। 25 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान की घोषणा से एक दिन पूर्व सरदार बल्लभ भाई पटेल ने इन सभी रियासतों को मिलाकर इसे उत्तर प्रदेश नाम दिया था। 3 जनवरी 1921 को जो राज्य पूर्णत: ब्रिटिश भारत का अंग बन गया था उसे स्वतन्त्र भारत में 20वीं सदी के जाते-जाते सन् 2000 में पुन: विभाजित कर उत्तरांचल (और बाद में उत्तराखण्ड) राज्य को स्थापित किया गया। .

नई!!: इटावा जिला और संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध · और देखें »

सुख लाल

सुख लाल,भारत के उत्तर प्रदेश की दूसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1957 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के 154 - औरैया विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: इटावा जिला और सुख लाल · और देखें »

सैफ़ई

सैफ़ई (अंग्रेजी: Saifai), उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में स्थित एक कस्बा है। यह इटावा जिले की एक तहसील और विकास खंड भी है। यह मुलायम सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष, निवर्तमान रक्षा मंत्री और निवर्तमान मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश का जन्मस्थान भी है। .

नई!!: इटावा जिला और सैफ़ई · और देखें »

सैफ़ई रेलवे स्टेशन

सैफ़ई रेलवे स्टेशन, सैफ़ई (इटावा जिला), उत्तर प्रदेश में एक छोटा सा रेलवे स्टेशन है। यह केवल एक प्लेटफार्म वाला हाल्ट स्टेशन है। यह नव निर्मित मैनपुरी-इटावा रेलवे ट्रैक पर स्थित है। 2004 में तत्कालीन भारत के राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम ने इसकी आधारशिला सैफई आ कर रखी थी। .

नई!!: इटावा जिला और सैफ़ई रेलवे स्टेशन · और देखें »

सैफई (तहसील), इटावा

यह तहसील इटावा जिला, उत्तर प्रदेश में स्थित है। 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार इस तहसील में 60 गांव हैं। .

नई!!: इटावा जिला और सैफई (तहसील), इटावा · और देखें »

हरदोई, सैफ़ई

हरदोई (हिन्दी: हरदोई) एक गांव में उत्तर प्रदेश's सैफई तहसील के इटावा जिले मेंहै। इटावा और सैफई कर रहे हैं, जिला एवं तहसील मुख्यालय के हरदोई गांव क्रमशः.

नई!!: इटावा जिला और हरदोई, सैफ़ई · और देखें »

होती लाल अग्रवाल

होती लाल अग्रवाल,भारत के उत्तर प्रदेश की तीसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1962 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के 334 - इटावा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: इटावा जिला और होती लाल अग्रवाल · और देखें »

जसवंतनगर (तहसील), इटावा

यह तहसील इटावा जिला, उत्तर प्रदेश में स्थित है। 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार इस तहसील में 100 गांव हैं। .

नई!!: इटावा जिला और जसवंतनगर (तहसील), इटावा · और देखें »

घासी राम जाटव

घासी राम जाटव,भारत के उत्तर प्रदेश की दूसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1957 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के 152 - भरथना विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: इटावा जिला और घासी राम जाटव · और देखें »

विजय शंकर

विजय शंकर,भारत के उत्तर प्रदेश की तीसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1962 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के 337 - विधूना विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: इटावा जिला और विजय शंकर · और देखें »

विजित एवं सत्तांतरित प्रांत

विजित एवं सत्तान्तरित प्रान्त १८०५ से १८३४ तक ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा शासित उत्तर भारत का एक क्षेत्र था;इसकी सीमाएं वर्तमान उत्तर प्रदेश राज्य के समान थी, हालांकि अवध के लखनऊ और फ़ैज़ाबाद मण्डल इसमें शामिल नहीं थे; इसके अलावा, इसमें दिल्ली क्षेत्र और, १८१६ के बाद, वर्तमान उत्तराखंड राज्य के कुमाऊँ मण्डल और गढ़वाल मंडल का एक बड़ा हिस्सा भी शामिल था।  १८३६ में यह क्षेत्र एक लेफ्टिनेंट-गवर्नर द्वारा प्रशासित उत्तर-पश्चिमी प्रान्त बन गया, और १९०४ में संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध के भीतर आगरा प्रान्त बन गया.

नई!!: इटावा जिला और विजित एवं सत्तांतरित प्रांत · और देखें »

गोपालदास नीरज

गोपालदास नीरज (जन्म: 4 जनवरी 1925), हिन्दी साहित्यकार, शिक्षक, एवं कवि सम्मेलनों के मंचों पर काव्य वाचक एवं फ़िल्मों के गीत लेखक हैं। वे पहले व्यक्ति हैं जिन्हें शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में भारत सरकार ने दो-दो बार सम्मानित किया, पहले पद्म श्री से, उसके बाद पद्म भूषण से। यही नहीं, फ़िल्मों में सर्वश्रेष्ठ गीत लेखन के लिये उन्हें लगातार तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला। .

नई!!: इटावा जिला और गोपालदास नीरज · और देखें »

इटावा (तहसील), इटावा

यह तहसील इटावा जिला, उत्तर प्रदेश में स्थित है। 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार इस तहसील में 197 गांव हैं। .

नई!!: इटावा जिला और इटावा (तहसील), इटावा · और देखें »

इलाहाबाद

इलाहाबाद उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में स्थित एक नगर एवं इलाहाबाद जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। इसका प्राचीन नाम प्रयाग है। इसे 'तीर्थराज' (तीर्थों का राजा) भी कहते हैं। इलाहाबाद भारत का दूसरा प्राचीनतम बसा नगर है। हिन्दू मान्यता अनुसार, यहां सृष्टिकर्ता ब्रह्मा ने सृष्टि कार्य पूर्ण होने के बाद प्रथम यज्ञ किया था। इसी प्रथम यज्ञ के प्र और याग अर्थात यज्ञ से मिलकर प्रयाग बना और उस स्थान का नाम प्रयाग पड़ा जहाँ भगवान श्री ब्रम्हा जी ने सृष्टि का सबसे पहला यज्ञ सम्पन्न किया था। इस पावन नगरी के अधिष्ठाता भगवान श्री विष्णु स्वयं हैं और वे यहाँ माधव रूप में विराजमान हैं। भगवान के यहाँ बारह स्वरूप विध्यमान हैं। जिन्हें द्वादश माधव कहा जाता है। सबसे बड़े हिन्दू सम्मेलन महाकुंभ की चार स्थलियों में से एक है, शेष तीन हरिद्वार, उज्जैन एवं नासिक हैं। हिन्दू धर्मग्रन्थों में वर्णित प्रयाग स्थल पवित्रतम नदी गंगा और यमुना के संगम पर स्थित है। यहीं सरस्वती नदी गुप्त रूप से संगम में मिलती है, अतः ये त्रिवेणी संगम कहलाता है, जहां प्रत्येक बारह वर्ष में कुंभ मेला लगता है। इलाहाबाद में कई महत्त्वपूर्ण राज्य सरकार के कार्यालय स्थित हैं, जैसे इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रधान महालेखाधिकारी (एजी ऑफ़िस), उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग (पी.एस.सी), राज्य पुलिस मुख्यालय, उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय। भारत सरकार द्वारा इलाहाबाद को जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण योजना के लिये मिशन शहर के रूप में चुना गया है। .

नई!!: इटावा जिला और इलाहाबाद · और देखें »

कन्नौजी भाषा

accessyear.

नई!!: इटावा जिला और कन्नौजी भाषा · और देखें »

कन्‍हैया लाल विशारद

कन्‍हैया लाल विशारद,भारत के उत्तर प्रदेश की चौथी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1967 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के 308 - लखना विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से संयुक्‍त सोशलिस्‍ट पार्टी की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: इटावा जिला और कन्‍हैया लाल विशारद · और देखें »

कंपनी राज

कंपनी राज का अर्थ है ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी द्वारा भारत पर शासन। यह 1773 में शुरू किया है, जब कंपनी कोलकाता में एक राजधानी की स्थापना की है, अपनी पहली गवर्नर जनरल वार्रन हास्टिंग्स नियुक्त किया और संधि का एक परिणाम के रूप में बक्सर का युद्ध के बाद सीधे प्रशासन, में शामिल हो गया है लिया जाता है1765 में, जब बंगाल के नवाब कंपनी से हार गया था, और दीवानी प्रदान की गई थी, या बंगाल और बिहार में राजस्व एकत्रित करने का अधिकार हैशा सन १८५८ से,१८५७ जब तक चला और फलस्वरूप भारत सरकार के अधिनियम १८५८ के भारतीय विद्रोह के बाद, ब्रिटिश सरकार सीधे नए ब्रिटिश राज में भारत के प्रशासन के कार्य ग्रहण किया। .

नई!!: इटावा जिला और कंपनी राज · और देखें »

अभय राम यादव

अभय राम यादव,भारत के उत्तर प्रदेश की दूसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1957 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के 151 - जसवन्‍तनगर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से सोशलिस्‍ट पार्टी की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: इटावा जिला और अभय राम यादव · और देखें »

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (अंग्रेजी: Uttar Pradesh University of Medical Sciences) (पूर्व में उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान), सैफई (इटावा) में उत्तर प्रदेश सरकार के विधेयक15, वर्ष 2016 द्वारा स्थापित एक विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय के आधीन मेडिकल कॉलेज, पैरामैडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज चल रहे हैं साथ में 850 बिस्तर वाला मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल, ट्रामा एवं बर्न सेंटर भी कार्यरत है। इसके अतिरिक्त 650 करोड़ के बजट के साथ एक 500 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का कार्य भी उत्तर प्रदेश सरकार द्वार प्रारम्भ करा दिया गया है। .

नई!!: इटावा जिला और उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय · और देखें »

उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची

उत्तर प्रदेश राज्य में कुल ३५ राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, जिनकी कुल लंबाई ४०६३५ किमी है; और ८३ राज्य राजमार्ग हैं, जिनकी कुल लंबाई ८४३२ किमी है। .

नई!!: इटावा जिला और उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची · और देखें »

उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची

उत्तर प्रदेश एक भारतीय राज्य है, जिसकी सीमाऐं नेपाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के साथ मिलती हैं। राज्य के उत्तर में हिमालय है और दक्षिण में दक्कन का पठार स्थित है। इन दोनों के बीच में, गंगा, यमुना, घाघरा समेत कई नदियां पूरब की तरफ बहती हैं। उत्तर प्रदेश का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल है। 2011 के जनसंख्या आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या 199,581,477 है। उत्तर प्रदेश को 18 मण्डलों के अंतर्गत 75 जिलों में विभाजित किया गया है। 2011 में 199,581,477 की जनसंख्या के साथ उत्तर प्रदेश भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है। उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का 6.88 प्रतिशत मात्र है, लेकिन भारत की 16.49 प्रतिशत आबादी यहां निवास करती है। 2011 तक राज्य में 64 ऐसे नगर हैं, जिनकी जनसंख्या 100,000 से अधिक है। 1,640 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 4,542,184 की जनसंख्या के साथ कानपुर राज्य का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है। .

नई!!: इटावा जिला और उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची · और देखें »

उत्तर प्रदेश के ज़िले

उत्तर प्रदेश भारत का एक राज्य है और प्रशासनिक रूप से कई ज़िलों में बंटा हुआ है। इन ज़िलों को 'विभाग' नामक भौगोलिक व प्रशासनिक समूहों में एकत्रित किया गया है। वर्तमान काल में उत्तर प्रदेश १८ विभागों में बांटा गया है जो आगे स्वयं ७५ ज़िलों में बंटे हैं।, Lalmani Verma, The Indian Express, 01 Dec 2011 .

नई!!: इटावा जिला और उत्तर प्रदेश के ज़िले · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

इटावा ज़िला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »