लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इंदिरा नगर, लखनऊ

सूची इंदिरा नगर, लखनऊ

इंदिरा नगर भारत के लखनऊ शहर के व्यस्ततम इलाकों में गिना जाता है। यह उत्तर प्रदेश आवास बोर्ड (डेबिट विकास) द्वारा विकसित एशिया की सबसे बड़ी बस्ती है। शुरू में इंदिरा नगर चार ब्लॉक में विभाजित किया गया था, लेकिन अब कई क्षेत्रों में विस्तार होता जा रहा है। भूतनाथ बाजार इस इलाके का मुख्य बाजार है। यहीं पर प्रसिद्ध भूतनाथ मंदिर, अवस्थित हॅ। प्रमुख बाजारों में लेखराज बाजार, आम्रपाली बाजार, सहारा शॉपिंग सेंटर, मुंशी पुलिया, मीना बाजार, नगीना प्लाजा आदि उल्लेखनीय है। खाने पीने के केंद्रों के अलावा, इस इलाके में बैंक शाखाओं, अतिथि गृहों, बैंक्वेट हॉल और अस्पतालों, दवा की दुकानों, निर्माण सामग्री की दुकानों, स्कूलों और विभिन्न सरकारी कार्यालयों की एक बड़ी संख्या विद्यमान है। इंदिरा नगर में अच्छी तरह से विकसित कई जॉगिंग पार्क है। अरबिंदो पार्क और स्वर्ण जयंती आवास विकास द्वारा विकसित पार्कों को पर्याय के रूप में जाना जाता है। कुकरैल फारेस्ट एक मशहूर् पिकनिक स्थल है। यहां घड़ियालों और कछुओं का एक अभयारण्य है। यह लखनऊ रिंग मार्ग पर इंदिरा नगर के निकट स्थित है। यहीं पर मानस विहार सोसाइटी द्वारा निर्मित उत्कृष्ट कालोनियां जॅसे मयूर विहार,मयूर उद्यान, मयूर रेसिडेन्सी, मयूर एन्क्लेव भी मॉजूद हँ। इस इलाके में सभी सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। सभी कॉलोनियाँ बहुत अच्छी तरह से ई रिक्शा और ऑटो रिक्शा द्वारा जुडी हुई हैं। नए शॉपिंग मॉल में यहाँ स्पेंसर्स, बिग बाजार, ईज़ी डे और सबका बाज़ार जॅसी बड़ी दुकानें भी हैं। गाजीपुर में पुलिस स्टेशन स्थित हॅ। श्रेणी:लखनऊ श्रेणी:लखनऊ के आवासीय क्षेत्र.

2 संबंधों: लखनऊ, कुकरैल संरक्षित वन

लखनऊ

लखनऊ (भारत के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी है। इस शहर में लखनऊ जिले और लखनऊ मंडल के प्रशासनिक मुख्यालय भी स्थित हैं। लखनऊ शहर अपनी खास नज़ाकत और तहजीब वाली बहुसांस्कृतिक खूबी, दशहरी आम के बाग़ों तथा चिकन की कढ़ाई के काम के लिये जाना जाता है। २००६ मे इसकी जनसंख्या २,५४१,१०१ तथा साक्षरता दर ६८.६३% थी। भारत सरकार की २००१ की जनगणना, सामाजिक आर्थिक सूचकांक और बुनियादी सुविधा सूचकांक संबंधी आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ जिला अल्पसंख्यकों की घनी आबादी वाला जिला है। कानपुर के बाद यह शहर उत्तर-प्रदेश का सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र है। शहर के बीच से गोमती नदी बहती है, जो लखनऊ की संस्कृति का हिस्सा है। लखनऊ उस क्ष्रेत्र मे स्थित है जिसे ऐतिहासिक रूप से अवध क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। लखनऊ हमेशा से एक बहुसांस्कृतिक शहर रहा है। यहाँ के शिया नवाबों द्वारा शिष्टाचार, खूबसूरत उद्यानों, कविता, संगीत और बढ़िया व्यंजनों को हमेशा संरक्षण दिया गया। लखनऊ को नवाबों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। इसे पूर्व की स्वर्ण नगर (गोल्डन सिटी) और शिराज-ए-हिंद के रूप में जाना जाता है। आज का लखनऊ एक जीवंत शहर है जिसमे एक आर्थिक विकास दिखता है और यह भारत के तेजी से बढ़ रहे गैर-महानगरों के शीर्ष पंद्रह में से एक है। यह हिंदी और उर्दू साहित्य के केंद्रों में से एक है। यहां अधिकांश लोग हिन्दी बोलते हैं। यहां की हिन्दी में लखनवी अंदाज़ है, जो विश्वप्रसिद्ध है। इसके अलावा यहाँ उर्दू और अंग्रेज़ी भी बोली जाती हैं। .

नई!!: इंदिरा नगर, लखनऊ और लखनऊ · और देखें »

कुकरैल संरक्षित वन

कुकरैल संरक्षित वन, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित एक मगरमच्छ, घड़ियाल और कछुयों का अभयारण्य है। यह इंदिरा नगर, लखनऊ के, रिंग रोड पर स्थित है। कुकरैल संरक्षित वन की स्थापना 1978 में उत्तर प्रदेश वन विभाग और भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के सहयोग से की गई थी। इस केंद्र की स्थापना के विचार 1975 में संयुक्त राष्ट्र संघ के संस्थान प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु अंतर्राष्ट्रीय संघ की उस रिपोर्ट के बाद आया, जिसमें कहा गया था कि उत्तर प्रदेश की नदियों में मात्र 300 मगरमच्छ ही जीवित बचे हैं। मगरमच्छों के संरक्षण के लिए कुकरैल संरक्षित वन को विकसित किया गया है। आजकल यह एक पिकनिक स्थल के रूप में लोकप्रिय हो रहा है। .

नई!!: इंदिरा नगर, लखनऊ और कुकरैल संरक्षित वन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

इंदिरा नगर,लखनऊ

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »