लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इंजीनियरी महाविद्यालय

सूची इंजीनियरी महाविद्यालय

इंजीनियरी महाविद्यालय (Engineering colleges) से आशय उन महाविद्यलयों से है जिनमें स्नातक स्तर पर इंजीनियरी की पढ़ाई होती है। इन पाठ्यक्रमों की अवधि चार से पाँच वर्ष की होती है। .

7 संबंधों: पंतनगर, भिलाई प्रौद्योगिकी संस्थान, मुजफ्फरपुर प्रौद्योगिकी संस्थान, राजकीय इन्जीनियरिंग कालेज, अंबेडकर नगर, श्री रामदेवबाबा अभियांत्रिकी व प्रबंध महाविद्यालय, श्री गोविन्दराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, इलाहाबाद

पंतनगर

पंतनगर भारत के उत्तराखण्ड राज्य के उधम सिंह नगर जनपद में स्थित एक नगर है। गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तथा पंतनगर विमानक्षेत्र यहां ही स्थित हैं। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, गोविन्द बल्लभ पन्त के नाम पर ही इस नगर का नाम पंतनगर रखा गया है। .

नई!!: इंजीनियरी महाविद्यालय और पंतनगर · और देखें »

भिलाई प्रौद्योगिकी संस्थान

भिलाई प्रौद्योगिकी संस्थान (The Bhilai Institute of Technology (BIT) दुर्ग में स्थित इंजीनियरी महाविद्यालय है। यह मध्य भारत का प्रथम स्ववित्तपोषित इंजीनियरी महाविद्यालय है। इसकी स्थापना १९८६ में की गयी थी। .

नई!!: इंजीनियरी महाविद्यालय और भिलाई प्रौद्योगिकी संस्थान · और देखें »

मुजफ्फरपुर प्रौद्योगिकी संस्थान

मुजफ्फरपुर प्रौद्योगिकी संस्थान (एमआईटी मुजफ्फरपुर / MIT, Muzaffarpur के नाम से अधिक लोकप्रिय) बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित सार्वजनिक, सह-शिक्षा वाला इंजीनियरी महाविद्यालय है। यह बिहार सरकार स्वारा पूर्णत: वित्तपोषित है। इसकी स्थापना सन् १९५४ में हुई थी और यह देश के उन गिने-चुने इंजीनियरी महाविद्यालयों में से है जिनकी स्थापना भारत की स्वतंत्रता के तुरन्त बाद हुई थी। इस महाविद्यालय में इंजीनियरी एवं फार्मेसी के स्नातक एवं परास्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम चलाये जा रहे हैं। .

नई!!: इंजीनियरी महाविद्यालय और मुजफ्फरपुर प्रौद्योगिकी संस्थान · और देखें »

राजकीय इन्जीनियरिंग कालेज, अंबेडकर नगर

राजकीय इन्जीनियरिंग कालेज, अम्बेडकर नगर, जिसे पहले मान्यवर कांशीराम प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग कॉलेज कहा जाता था, एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज है जो अम्बेडकर नगर जिला, उत्तर प्रदेश, भारत में स्थित है। यह एक डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय का एक घटक कॉलेज है। .

नई!!: इंजीनियरी महाविद्यालय और राजकीय इन्जीनियरिंग कालेज, अंबेडकर नगर · और देखें »

श्री रामदेवबाबा अभियांत्रिकी व प्रबंध महाविद्यालय

श्री रामदेवबाबा अभियांत्रिकी व प्रबन्ध महाविद्यालय (SRCOEM), भारत के नागपुर में स्थित एक अभियांत्रिकी महाविद्यालय है। श्रेणी:भारत के अभियांत्रिकी महाविद्यालय.

नई!!: इंजीनियरी महाविद्यालय और श्री रामदेवबाबा अभियांत्रिकी व प्रबंध महाविद्यालय · और देखें »

श्री गोविन्दराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान

श्री गोविन्दराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (Shri Govindram Seksaria Institute of Technology and Science (SGSITS)), इन्दौर ही नहीं वरन् मध्य प्रदेश का प्रमुख अभियांत्रिकी महाविद्यालय है। इसकी स्थापना सन् १९५२ में हुई थी। यह स्वशासी संस्थान है और विश्वविद्यालय की उपाधि की प्राप्ति के लिये प्रयासरत है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), नई दिल्ली और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), नई दिल्ली ने १९८९ में एक स्वायत्त संस्थान का दर्जा दिया था। इस स्थिति के तहत, संस्थान यूजी और पीजी स्तर दोनों में अपनी परीक्षाएं आयोजित करता है तथा एसजीएसआईटीएस एक शासक मंडल के प्रशासन के तहत परिचालित हो गया। सम्प्रति इस संस्थान में ९ स्नातकस्तरीय एवं १७ परास्नातक-स्तरीय पाठ्यक्रम चल रहे हैं जिनमें क्रमश: ६५० एवं १५० छात्र लिये जाते हैं। इसके अतिरिक्त यह संस्थान अंशकालिक स्नातक पाठयक्रम भी चलाता है। .

नई!!: इंजीनियरी महाविद्यालय और श्री गोविन्दराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान · और देखें »

इलाहाबाद

इलाहाबाद उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में स्थित एक नगर एवं इलाहाबाद जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। इसका प्राचीन नाम प्रयाग है। इसे 'तीर्थराज' (तीर्थों का राजा) भी कहते हैं। इलाहाबाद भारत का दूसरा प्राचीनतम बसा नगर है। हिन्दू मान्यता अनुसार, यहां सृष्टिकर्ता ब्रह्मा ने सृष्टि कार्य पूर्ण होने के बाद प्रथम यज्ञ किया था। इसी प्रथम यज्ञ के प्र और याग अर्थात यज्ञ से मिलकर प्रयाग बना और उस स्थान का नाम प्रयाग पड़ा जहाँ भगवान श्री ब्रम्हा जी ने सृष्टि का सबसे पहला यज्ञ सम्पन्न किया था। इस पावन नगरी के अधिष्ठाता भगवान श्री विष्णु स्वयं हैं और वे यहाँ माधव रूप में विराजमान हैं। भगवान के यहाँ बारह स्वरूप विध्यमान हैं। जिन्हें द्वादश माधव कहा जाता है। सबसे बड़े हिन्दू सम्मेलन महाकुंभ की चार स्थलियों में से एक है, शेष तीन हरिद्वार, उज्जैन एवं नासिक हैं। हिन्दू धर्मग्रन्थों में वर्णित प्रयाग स्थल पवित्रतम नदी गंगा और यमुना के संगम पर स्थित है। यहीं सरस्वती नदी गुप्त रूप से संगम में मिलती है, अतः ये त्रिवेणी संगम कहलाता है, जहां प्रत्येक बारह वर्ष में कुंभ मेला लगता है। इलाहाबाद में कई महत्त्वपूर्ण राज्य सरकार के कार्यालय स्थित हैं, जैसे इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रधान महालेखाधिकारी (एजी ऑफ़िस), उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग (पी.एस.सी), राज्य पुलिस मुख्यालय, उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय। भारत सरकार द्वारा इलाहाबाद को जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण योजना के लिये मिशन शहर के रूप में चुना गया है। .

नई!!: इंजीनियरी महाविद्यालय और इलाहाबाद · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अभियांत्रिकी महाविद्यालय

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »