लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आलप्पुष़ा जिला

सूची आलप्पुष़ा जिला

आलप्पुष़ा जिले की स्थिति आलप्पुषा()(ആലപ്പുഴ) भारत के केरल राज्य का १४ जिलों में एक है। १९५७ अगस्त १७ को यह जिला के रूप में गठित किया गया था। १९९० में जिले का नाम आधिकारिक तौर पर आलप्पुषा बदल गया था। यह जिला एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह कॉयर कारखानों के लिए भी अच्छी जाना जाती है। आलप्पुषा जिला अपने कम्युनिस्ट परंपराओं लिए भी जाना जाता है। .

10 संबंधों: चेर्तला, ए के एंटोनी, एरणाकुलम जिला, भारत के ज़िले, वेट्टक्कल, वी दक्षिणामूर्ति, वी. एस अच्युतानान्तन, केरल, केरल के जिले, कोल्लम

चेर्तला

चेर्तला, (अंग्रेजी भाषा:Cherthala) भारत के राज्य केरल के आलप्पुषा जिले में स्थित एक शहर है। यह कोच्चि शहर के 30 किमी दक्षिण में और आलाप्पुषा शहर की 22 किमी उत्तर की दूरी पर स्थित है। यह कोच्चि - आलाप्पुषा राष्ट्रीय राजमार्ग 47 और रेल मार्ग तटीय पर स्थित है। श्रेणी:केरल के नगर.

नई!!: आलप्पुष़ा जिला और चेर्तला · और देखें »

ए के एंटोनी

अरक्कप्परम्पिल कुर्यान एंटनी (जन्म 28 दिसम्बर 1940) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और ऊपरी सदन, राज्य सभा से भी संसद के सदस्य है, जो भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में रक्षा मंत्रालय में मंत्री रह चुके हैं। इससे पहले वे केरल राज्य के मुख्यमंत्री भी रहे। .

नई!!: आलप्पुष़ा जिला और ए के एंटोनी · और देखें »

एरणाकुलम जिला

एरणाकुलम जिला (वैकल्पिक वर्तनी: अर्नाकुलम जिला, एर्नाकुलम जिला; मलयालम: എറണാകുളം ജില്ല), भारत के राज्य केरल का एक जिला है। इसका मुख्यालय एर्नाकुलम या अर्नाकुलम है। इसका क्षेत्रफल 2407 वर्ग किमी और 2001 की भारत की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 3105798 है। यह भारत में सबसे ज्यादा साक्षर जिला है जहाँ साक्षरता दर शत प्रतिशत है। ग्रेटर कोचीन नामक केरल का सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र इसी जिले का हिस्सा है। यह केरल का सबसे अधिक राजस्व अर्जित करने वाला जिला भी है और इसे केरल की अर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। यह उत्तर में त्रिसूर, पूर्व में इदुक्की, दक्षिण में आलप्पुष़ा और कोट्टयम जिलों और पश्चिम में अरब सागर से घिरा है। मलयालम यहाँ की प्रमुख भाषा है जबकि अंग्रेजी, तमिल और हिन्दी भी बोली और समझी जाती हैं। एरणाकुलम नाम का उद्भव तमिल शब्द एरायाणर्कुलम शब्द से हुआ है जिसका अर्थ शिव का निवास है। .

नई!!: आलप्पुष़ा जिला और एरणाकुलम जिला · और देखें »

भारत के ज़िले

तालुकों में बंटे हैं ज़िला भारतीय राज्य या केन्द्र शासित प्रदेश का प्रशासनिक हिस्सा होता है। जिले फिर उप-भागों में या सीधे तालुकों में बंटे होते हैं। जिले के अधिकारियों की गिनती में निम्न आते हैं.

नई!!: आलप्पुष़ा जिला और भारत के ज़िले · और देखें »

वेट्टक्कल

वेट्टक्कल भारत के केरल राज्य में आलप्पुषा जिले के चेर्तला तालुक में स्थित एक तटीय गाँव है। वेट्टक्कल चेर्तला शहर से लगभग 5 किमी पश्चिम में स्थित है और पट्टणक्काट पंचायत के अंतर्गत आता है। .

नई!!: आलप्पुष़ा जिला और वेट्टक्कल · और देखें »

वी दक्षिणामूर्ति

वेंकटेश्वरन दक्षिणमूर्ति (വി ദക്ഷിണാമൂര്‍ത്തി.; 9 दिसम्बर 1919 – 2 अगस्त 2013) मलयाली, तमिल एवं हिन्दी सिनेमा के एक अनुभवी कर्नाटक संगीतकार एवं संगीत निर्देशक थे जो मुख्यतः मलयाली सिनेमा में काम करते थे। उन्होंने लगभग 125 फ़िल्मों में काम किया। उन्होंने अपने ५० वर्ष के कार्यकाल में 859 गानों पर का निर्माण किया। .

नई!!: आलप्पुष़ा जिला और वी दक्षिणामूर्ति · और देखें »

वी. एस अच्युतानान्तन

वेलिक्ककतु शंकरन अच्युतानंदन (मलयालम: വേലിക്കകത്ത് ശങ്കരന്‍ അച്യുതാനന്തന്‍) एक भारतीय राजनीतिज्ञ है। ओन्होंने २००६ से २०११ तक केरल के मुख्यमंत्री थे। वर्तमान में वे केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य करता हैं। अच्युतानंदन ने भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के संस्थापक नेताओं में से एक था। केरल राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं के निर्माण में वे एक प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने ऐसा एक जन नेता है, जो अखंडता के लिए सम्मान। १९८५ से जुलाई २००९ तक अच्युतानंदन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पोलित ब्यूरो के एक सदस्य था। वे अपने वैचारिक स्वभाव के कारण जुलाई २००९ में केंद्रीय पार्टी समिति को लौट गया था। .

नई!!: आलप्पुष़ा जिला और वी. एस अच्युतानान्तन · और देखें »

केरल

केरल (मलयालम: കേരളം, केरळम्) भारत का एक प्रान्त है। इसकी राजधानी तिरुवनन्तपुरम (त्रिवेन्द्रम) है। मलयालम (മലയാളം, मलयाळम्) यहां की मुख्य भाषा है। हिन्दुओं तथा मुसलमानों के अलावा यहां ईसाई भी बड़ी संख्या में रहते हैं। भारत की दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर अरब सागर और सह्याद्रि पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य एक खूबसूरत भूभाग स्थित है, जिसे केरल के नाम से जाना जाता है। इस राज्य का क्षेत्रफल 38863 वर्ग किलोमीटर है और यहाँ मलयालम भाषा बोली जाती है। अपनी संस्कृति और भाषा-वैशिष्ट्य के कारण पहचाने जाने वाले भारत के दक्षिण में स्थित चार राज्यों में केरल प्रमुख स्थान रखता है। इसके प्रमुख पड़ोसी राज्य तमिलनाडु और कर्नाटक हैं। पुदुच्चेरी (पांडिचेरि) राज्य का मय्यष़ि (माहि) नाम से जाता जाने वाला भूभाग भी केरल राज्य के अन्तर्गत स्थित है। अरब सागर में स्थित केन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का भी भाषा और संस्कृति की दृष्टि से केरल के साथ अटूट संबन्ध है। स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व केरल में राजाओं की रियासतें थीं। जुलाई 1949 में तिरुवितांकूर और कोच्चिन रियासतों को जोड़कर 'तिरुकोच्चि' राज्य का गठन किया गया। उस समय मलाबार प्रदेश मद्रास राज्य (वर्तमान तमिलनाडु) का एक जिला मात्र था। नवंबर 1956 में तिरुकोच्चि के साथ मलाबार को भी जोड़ा गया और इस तरह वर्तमान केरल की स्थापना हुई। इस प्रकार 'ऐक्य केरलम' के गठन के द्वारा इस भूभाग की जनता की दीर्घकालीन अभिलाषा पूर्ण हुई। * केरल में शिशुओं की मृत्यु दर भारत के राज्यों में सबसे कम है और स्त्रियों की संख्या पुरुषों से अधिक है (2001 की जनगणना के आधार पर)।.

नई!!: आलप्पुष़ा जिला और केरल · और देखें »

केरल के जिले

केरल में 14 जिले हैं.

नई!!: आलप्पुष़ा जिला और केरल के जिले · और देखें »

कोल्लम

कोल्लम(मलयालम: കൊല്ലം, कॊल्लम्)केरल में अरब सागर के तट पर अष्टमुदी झील के निकट बसा एक बंदरगाह नगर है। व्यवसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस नगर का प्राचीन काल से विशेष महत्व रहा है। इब्न बतूता ने 14वीं शताब्दी में इसे भारत के पांच बड़े बंदरगाहों में शुमार किया था। माना जाता है कि इस शहर की स्‍थापना नौवीं शताब्दी में सीरिया के व्यापारी सपीर ईसो ने की थी। कोल्लम को यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और विविधताओं के लिए जाना जाता है। समुद्र, झील, मैदान, पहाड़, नदियां, बैकवाटर, जंगल, घने जंगल आदि विविधताएं इसे अन्य स्थानों से पृथक करती हैं। .

नई!!: आलप्पुष़ा जिला और कोल्लम · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

आलप्पुषा जिला, आलप्पुषा़ जिला, आलाप्पुझा जिला, अलप्पुझा जिला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »