लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आर्य समाज

सूची आर्य समाज

आर्य समाज एक हिन्दू सुधार आंदोलन है जिसकी स्थापना स्वामी दयानन्द सरस्वती ने १८७५ में बंबई में मथुरा के स्वामी विरजानंद की प्रेरणा से की थी। यह आंदोलन पाश्चात्य प्रभावों की प्रतिक्रिया स्वरूप हिंदू धर्म में सुधार के लिए प्रारंभ हुआ था। आर्य समाज में शुद्ध वैदिक परम्परा में विश्वास करते थे तथा मूर्ति पूजा, अवतारवाद, बलि, झूठे कर्मकाण्ड व अंधविश्वासों को अस्वीकार करते थे। इसमें छुआछूत व जातिगत भेदभाव का विरोध किया तथा स्त्रियों व शूद्रों को भी यज्ञोपवीत धारण करने व वेद पढ़ने का अधिकार दिया था। स्वामी दयानन्द सरस्वती द्वारा रचित सत्यार्थ प्रकाश नामक ग्रन्थ आर्य समाज का मूल ग्रन्थ है। आर्य समाज का आदर्श वाक्य है: कृण्वन्तो विश्वमार्यम्, जिसका अर्थ है - विश्व को आर्य बनाते चलो। प्रसिद्ध आर्य समाजी जनों में स्वामी दयानन्द सरस्वती, स्वामी श्रद्धानन्द, महात्मा हंसराज, लाला लाजपत राय, भाई परमानन्द, पंडित गुरुदत्त, स्वामी आनन्दबोध सरस्वती, स्वामी अछूतानन्द, चौधरी चरण सिंह, पंडित वन्देमातरम रामचन्द्र राव, बाबा रामदेव आदि आते हैं। .

111 संबंधों: चतुर्भुज सहाय, चाँदकरण शारदा, तारकनाथ दास, दयानंद, दयानंद एंग्लो वैदिक विद्यालय, दिगेंद्र कुमार, देवता और देव, दीपावली, दीया मिर्ज़ा, धर्मांतरण, धर्मवीर भारती, धीरेन्द्र वर्मा, नयनतारा, नरेन्द्र प्रसाद सक्सेना, नारायण दास ग्रोवर, पण्डित लेखराम आर्य, पद्मसिंह शर्मा, परावर्तन (धर्म), प्राण सुख यादव, प्रार्थना समाज, प्रकाशवीर शास्त्री, प्रेमचंद, प्रीतम पाल, फतहसिंह, फिजी आर्य प्रतिनिधि सभा, फीजी में आर्य समाज, बद्री महराज, ब्रह्मदत्त 'जिज्ञासु', भारत के राष्ट्रवादी आन्दोलन, भारत की राजभाषा के रूप में हिन्दी, भारतीय राष्ट्रवाद, भारतीय शिक्षा का इतिहास, भारतीय इतिहास तिथिक्रम, भाई परमानन्द, भगवानदीन आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महात्मा आनन्द स्वामी, मेरठ का प्रकाशन उद्योग, मेघवाल, यशपाल, युधिष्ठिर मीमांसक, राधाचरण गोस्‍वामी, राम नारायण आर्य, राम प्रसाद 'बिस्मिल', रासबिहारी बोस, राजवीर शास्त्री, राजकरण सिंह, रविशङ्कर महाराज, रंगीला रसूल, रोशन सिंह, लाला लाजपत राय, ..., लाला हरदयाल, लाला हंसराज, लाला जगत नारायण, लक्ष्मी नगर (दिल्ली), श्रद्धाराम शर्मा, श्रीपाद दामोदर सतवलेकर, सत्यार्थ प्रकाश, सरफरोशी की तमन्ना, सामाजिक परिवर्तन, सामूहिक पूजन, संतसाहित्य, सुहेलदेव, स्वामी दयानन्द सरस्वती, स्वामी श्रद्धानन्द, स्वामी सर्वानन्द सरस्वती, स्वामी सोमदेव, स्वामी विरजानन्द, स्वामी आनन्दबोध, स्वामी इन्द्रवेश, स्वामी अग्निवेश, स्वामी अछूतानन्द, स्वीकारपत्र, सैनी, सीता राम गोयल, हरविलास शारदा, हल्द्वानी, हिन्दू धर्म की आलोचना, हिन्दू महासभा (फिजी), हिन्दू संगठनों की सूची, हिन्दी पत्रकारिता, हिन्दी साहित्य का इतिहास, हिन्दी आन्दोलन, हिसार, हकीकत राय, हैदराबाद सत्याग्रह, जयानन्द भारती, ज्वालाप्रसाद, विष्णु देव, व्यवहारभानु, वेद, वीरेन्द्र वीर, गणपति शर्मा, गंगा सिंह, गुड़ी पड़वा, गुरुदत्त विद्यार्थी, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, गोरक्षा आन्दोलन, गोकरुणानिधि, आचार्य देवव्रत, आचार्य रामदेव, आधुनिक हिंदी गद्य का इतिहास, आधुनिक काल, आर्य वंश, आर्योद्देश्यरत्नमाला, काशिकावृत्ति, काशी हिन्दू विश्‍वविद्यालय, केशवचन्द्र सेन, अरोड़ा, अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ाँ, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा, अखिल विश्व गायत्री परिवार सूचकांक विस्तार (61 अधिक) »

चतुर्भुज सहाय

डॉ चतुर्भुज सहाय (Chaturbhuj Sahay);(1883 -1957) भारत के एक महान सन्त पुरुष एवं समर्थ गुरु थे जिन्होने अपने गुरु परम संत महात्मा रामचंद्र जी महाराज के नाम पर मथुरा में रामाश्रम सत्संग,मथुरा की स्थापना की। आपका यह कहना था कि - ईश्वर तो एक शक्ति (पावर) है, न उसका कोई नाम है न रूप। जिसने जो नाम रख लिया वही ठीक है। उसको प्राप्त करने के लिए गृहस्थी त्याग कर जंगल में भटकने की आवश्यकता नहीं,वह घर में रहने पर भी प्राप्त हो सकता है। .

नई!!: आर्य समाज और चतुर्भुज सहाय · और देखें »

चाँदकरण शारदा

चाँदकरण शारदा (1888 - 1957) भारत के समाजसेवी, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी, वकील, हिन्दीसेवी एवं प्रसिद्ध आर्यसमाजी थे। .

नई!!: आर्य समाज और चाँदकरण शारदा · और देखें »

तारकनाथ दास

तारकनाथ दास या तारक नाथ दास (बंगला: তারকানাথ দাস, 15 जून 1884 - 22 दिसम्बर 1958), एक ब्रिटिश-विरोधी भारतीय बंगाली क्रांतिकारी और अंतर्राष्ट्रवादी विद्वान थे। वे उत्तरी अमेरिका के पश्चमी तट में एक अग्रणी आप्रवासी थे और टॉल्स्टॉय के साथ अपनी योजनाओं के बारे में चर्चा किया करते थे, जबकि वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के पक्ष में एशियाई भारतीय आप्रवासियों को सुनियोजित कर रहे थे। वे कोलंबिया विश्वविद्यालय में राजनीतिक विज्ञान के प्रोफेसर थे और साथ ही कई अन्य विश्वविद्यालयों में अतिथि प्रोफेसर के रूप में भी कार्यरत थे। .

नई!!: आर्य समाज और तारकनाथ दास · और देखें »

दयानंद

भारत के इतिहास में दो दयानंद मिलते हैं.

नई!!: आर्य समाज और दयानंद · और देखें »

दयानंद एंग्लो वैदिक विद्यालय

दयानंद एंग्लो वैदिक विद्यालय अविभाजित भारत के कुछ भागों (मुख्यत: पंजाब) में आरम्भ किये गये विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की एक शृंखला का नाम है। इसे आर्य समाज के महान सदस्य एवं शिक्षाविद महात्मा हंसराज ने आरम्भ किया था। ये विद्यालय भारतीय चिंतन और भारतीय संस्कृति के साथ आधुनिक प्रौद्योगिकी के संगम हैं। .

नई!!: आर्य समाज और दयानंद एंग्लो वैदिक विद्यालय · और देखें »

दिगेंद्र कुमार

नायक दिगेंद्र कुमार (परस्वाल) (३ जुलाई १९६९) महावीर चक्र विजेता, भारतीय सेना की 2 राज राइफल्स में थे। उन्होंने कारगिल युद्ध के समय जम्मू कश्मीर में तोलोलिंग पहाड़ी की बर्फीली चोटी को मुक्त करवाकर १३ जून १९९९ की सुबह चार बजे तिरंगा लहराते हुए भारत को प्रथम सफलता दिलाई जिसके लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा १५ अगस्त १९९९ को महावीर चक्र से अलंकृत किया गया। .

नई!!: आर्य समाज और दिगेंद्र कुमार · और देखें »

देवता और देव

आजकल हिंदी में 'देवता' शब्द का देव शब्द के समान पुल्लिंग में व्यवहार होता है। स्त्रीलिंग में दोनों का रूप देवी है। इंद्र, रुद्र, गणेश आदि देवता; शची, दुर्गा, लक्ष्मी आदि देवियाँ हैं। सूक्ष्म शरीरधारी और भूलोक से ऊपर के लोकों में निवास करनेवालों के गंधर्व, अप्सरा, यक्ष, पितृ और देव जैसे कई वर्ग हैं। इनमें देववर्ग सबसे ऊँचा है और उसका निवास स्वर्गलोक में माना जाता है। देव का पर्याय सुर भी है। आर्यसमाज के विद्वान्‌ ऐसा नहीं मानते। उनका विश्वास है कि देव शब्द वैदिक वाङ्मय में विद्वानों और तपस्वियों, सामान्यत: पूज्य जनों, के लिए व्यवहृत हुआ है। संभव है ऐसा ही हो, परंतु साधारण: हिंदुओं के विश्वासों के अनुसार ऐसा नहीं है। देव शब्द को सामने उपस्थित विद्वानों का वाचक मानने पर कई मंत्रों का अर्थ नहीं लगता, जैसे: देवों ने यज्ञपुरुष की यज्ञ के द्वारा पूजा की, उन धर्मों के द्वारा जो इस विश्व के संचालक आदि धर्म हैं। जो लोग इस प्रकार आचरण करते हैं, यह नाक में (नाकउ नअ अअ कउ नहींअ नहींअ सुखउ जहाँ असुख नहीं हैउ जहाँ सुख हैउ स्वर्लोक में) महिमा को प्राप्त होते है जहाँ पूर्वकालीन साध्य देव निवास करते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है। देवता और देव एक प्रकार से एक दूसरे के समानार्थक हो गए हैं, फिर भी व्यवहार में कुछ अंतर है। 'एक देवता' कहा जा सकता है परंतु एक देव बोलने का चलन नहीं है। देवलोक, देवगण आदि बोला जा सकता है। देव, देवता, देवी के विरोधी असुर, दैत्य, दानव जैसे नामों से पुकारे जाते हैं। संस्कृत में देव और देवता समानार्थक नहीं हैं। पहिली बात जो अपनी ओर ध्यान आकृष्ट करती है वह यह है कि देवता शब्द स्त्रीलिंग है और दूसरी यह कि उसका प्रयोग मंत्रों के ही संबंध में होता है। यदि किसी संस्कृत पुस्तक में देवता को देव के अर्थ में लिख दिया गया है तो इसे मेरी समझ में लेखक का प्रमाद जानना चाहिए, यद्यपि कई कोशकार दोनों शब्दों को समानार्थक भी मानते हैं। कई प्रतिष्ठित पुस्तकों में भी ऐसा प्रयोग आता है पर इन सब की रचना वेदकाल से पीछे की है। प्रत्येक वेदमंत्र के साथ उसके द्रष्टा ऋषि तथा छंद और उसके विनियोग का उल्लेख होता है और साथ ही एक देवता का नाम भी लिया जाता है। देवता का नाम प्राय: पुल्लिंग में होता है, जैसे: विष्णु चले, उन्होंने तीन बार पाँव रखे, सारा विश्व उनके पाँव की धूलि से भर गया। इस मंत्र के साथ देवता का उल्लेख मिलता है। परंतु देवता शब्द के स्त्रीलिंग होने से यों कहना हागा कि 'इस मंत्र की देवता विष्णु है। इसी प्रकार किसी मंत्र की देवता, इंद्र, किसी की रुद्र आदि हैं। यह विलक्षण बात प्रतीत हाती है। यही परंपरा तंत्रग्रंथों में चली आई है। उनमें भी बहुत से मंत्र होते हैं। कोई मंत्र एक अक्षर का होता है, कोई अनेकाक्षर, जैसे ्ह्रीं या क्लीं, ऊं वं वज्राय स्वाहा या एं ्ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे स्वाहा। प्रत्येक मंत्र के साथ उसकी देवता का उल्लेख है। यह विचारणीय है कि मंत्र के साथ पुरुष देव के लिए स्त्रीलिंग देवता शब्द क्यों प्रयुक्त होता है। इस रहस्य के पीछे गंभीर आध्यात्मिक विचार है। विश्व का आधार तो शुद्ध ब्रह्म है। वह सत्वरूप, चिन्मय है। जगत्‌ के आरंभ में वहीं पदार्थ परमात्मा रूप से स्थित होता है। परमात्मा पराशक्तियुक्त है। परमशिव के दो चेहरे सामने आते हैं: प्रकाश और विमर्श, शिव और शक्ति। दोनों एक हैं, अभिन्न हैं। नासदीय सूक्त कहता है: 'आनीदवातं स्वधया तदेकं, तस्माद्धान्यन्नहि किंचनाए' - वह अपनी स्वधा के साथ बिना हवा के साँस ले रहा था, उसके सिवाय और कुछ नहीं था। इसीलिए इस तत्व का प्रतीक अर्धनारीश्वर विग्रह है। ज्यों ज्यों जगत्‌ स्थूल से स्थूलतर होता जाता है, पराशक्ति के असंख्य रूप होते जाते हैं। इनमें से प्रत्येक को देवता कहते हैं। विज्ञान ऊर्जा के जितने भेदों का अध्ययन करता है वह सब देवताएँ हैं। देवताएँ तो अनंत हैं, हम उनमें से कुछ को नाम देते हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि मंत्र विशेष का यथाविधि जप किया जाए तो उच्चारण से उत्पन्न स्वरलहरियाँ शक्ति के अनंतसागर को विशेष प्रकार से क्षुब्ध करती हैं। फलत: साधक में विशेष प्रकार की शक्ति का उदय होता है। यदि ऐसा कहा जाता है कि अमुक मंत्र की देवता रुद्र है तो तात्पर्य यह है कि उस मंत्र के विधिपूर्वक जप से साधक में रौद्री शक्ति- संहारक शक्ति का उदय, उद्बोध होगा। यह साधक की निष्ठा और तप की उग्रता पर निर्भर करता है कि वह शक्ति सागर को कहाँ तक विलोड़ित कर सकेगा। इसी प्रकार विष्णु, प्रजापति, इंद्र आदि नाम वैष्णवी, ब्राह्मी, ऐंद्री शक्तियों के प्रतीक के रूप में मंत्रों के साथ प्रयुक्त होते हैं। सब देवताओं को महाशक्ति से तादात्म्य दुर्गासप्तशती में इस प्रकार दिखलाया गया है। शुंभ से लड़ने में महासरस्वती की सहायता के लिए आई हुई लक्ष्मी, ब्रह्माणी आदि को देखकर उससे आपत्ति करने पर देवी कहती हैं कि यह सब तो मेरी विभूतियाँ हैं, 'द्वितीया का ममापरा- मेरे सिवाय दूसरी कौन है? और तत्काल सब देवताएँ उनमें समा गईं। देवगण कौन हैं? यह लोग पुराकाल के योगी हैं जिन्होंने अपने उग्र तप के बल पर विश्व में ऊँचा स्थान पाया है। जिसने जिस शक्ति का विशेष उद्बोध किया है उसको उसके नाम से पुकारा जाता है। यह लोग दीर्घ काल तक इतर जीवों के कल्याणार्थ अपनी विभूतियों का उपयोग करते रहते हैं। इससे यह स्पष्ट है कि देव और देवता का एक ही अर्थ नहीं है। यह कह सकते हैं कि देवतायुक्त व्यक्ति देव है। प्रसंगवशात्‌ यह भी विचार कर लेना चाहिए कि अर्थविक्रिया हुई क्यों और देव शब्द का चलन क्यों कम हो गया। जब तक वैदिक यज्ञ याग होते रहे वेद का अध्ययन अध्यापन भी होता रहा। बौद्धकाल के बाद यज्ञों का चलन बहुत कम हो गया, वेदपाठ निष्प्रयोजन सा प्रतीत होने लगा। फलत: मंत्रों के अर्थ की ओर से ध्यान हट गया, देवता शब्द का लक्ष्य विस्मृतप्राय हो गया। देवताओं के प्रतीक के रूप में इंद्रादि नाम पहले से ही दिए हुए थे। देवता शब्द के स्त्रीलिंग होने की ओर से भी ध्यान दूर हो गया। प्रतीक मूल बन गया। इंद्रदेव, विष्णुदेव, वरुणदेव, इंद्रदेवता, विष्णुदेवता, वरुणदेवता बन गए। इतिहासवेत्ताओं का कहना है कि किसी समय आर्य लोगों में किन्हीं धार्मिक प्रश्नों को लेकर संघर्ष हुआ। यह आज से सहस्त्रों वर्ष पहले की बात है। हम उन सब प्रश्नों का नहीं जानते जिनपर विवाद उठा परंतु इतना तो निश्चित प्रतीत होता है कि एक प्रश्न इंद्र के संबध में था। कुछ लोग इंद्र को देवराज मानते थे। शेष इसके लिए तेयार नहीं थे। झगड़ा इतना बढ़ा कि इंद्र को न माननेवाले देश का छोड़कर चले गए। कई जगहों में घूमते घूमते अंत में वह लोग ईरान में बस गए। उन्हीं के वंशज आज पारसियों के नाम से हमारे देश में रहते हैं। वेदों में इंद्र को न माननेवालों, अनिंद्रों, की बहुत भर्त्सना की गई है। धार्मिक कटुता का परिणाम यहाँ तक पहुँचा कि धर्म संबंधी कुछ महत्वपूर्ण शब्दों तक का बंटवारा हो गया। इनमें से दो शब्द देव और असुर थे। देव शब्द दिव्‌ धातु से निकला है, जिसका अर्थ है चमकना। जो प्रकाशमान्‌, तेजस्वी, हो वह देव है। असुर की व्युत्पत्ति सायण के अनुसार इस प्रकार है: अस्यति क्षिपति सर्वान्‌ - जो सबको फेंक देता है। इसका अर्थ उन्होंने प्रबेल: प्रबल, बताया है। प्रारंभ में इन दोनों शब्दों का वाच्यार्थ एक ही था। देवगण तेजस्वी भी थे और प्रबल भी, अत: वह असुर भी थे। इस प्राचीन प्रयोग की स्मृतियाँ स्वयं वेद में सुरक्षित हैं। कई जगहों में देवों को असुर कहा गया है। ऋग्वेद के तृतीय मंडल के 55वें सूक्त में 22 मंत्र हैं। सबमें देवों के असुरत्व की चर्चा है। प्रत्येक मंत्र के अंत में कहा गया है: महद्देवानामसुरत्वमेकं देवों का असुरत्व महान्‌ है अर्थात्‌ वह बड़े प्रबल हैं। उदाहरण के लिए सुक्त का 10वां मंत्र लीजिए: - रक्षक विष्णु परम पथ से जाते हैं, प्रिय अमृत धामों को धारण करते हुए। अग्नि उन सब धामों को जानते हैं, देवों का एक असुरत्व महान्‌ है।। धार्मिक खटपट में ये दोनों शब्द बँट गए। ईरानी आर्यों ने असुर शब्द को अपनाया और भारतीयों ने देव शब्द को। ईरान में परमात्मा अहुरमज्द- असुर महत्‌- बड़ा असुर- कहलाया तो भारत में उसे महादेव की उपाधि मिली। फलत: ईरानी समुदाय में देव निंदास्पद बन गया और भारतीयों में यही दुर्गति असुर शब्द की हुई। लोगों के मुसलमान हो जाने पर भी देव शब्द ईरानी भाषा, फारसी में ऊपर न उठ सका, उसी भूत प्रेत, निकृष्ट और दुष्ट परंतु शक्तिशाली, जीवविशेष के अर्थ में प्रयोग होता रहा। पठान आक्रामकों के साथ भारत आया। अब एक तो यहाँ पुराना देव शब्द था, दूसरा यह नया देव शब्द पहुंचा। आक्रामक के सामने स्वदेशी शब्द को पीछे हटना पड़ा। धीरे धीरे उसका व्यवहार कम होता गया। अर्थव्यभिचार को बचाने के लिए विद्वानों ने स्यात्‌ जानबूझ कर ऐसा किया होगा। उसके पास देवता शब्द था ही जिसका अब प्राय: कोई पृथक्‌ प्रयोजन नहीं रह गया था। देव की जगह धीरे धीरे देवता ने ले ली और अपने बुरे अर्थ के लिए देव शब्द सामान्य लोगों की बोली में उतर आया। कालादेव, लालदेव आदि की कहानियाँ लोक में प्रचलित हो गईं, अमुक मनुष्य का देव जैसा शरीर हे, ऐसे वाक्य सुने जाने लगे। अप्सरा, गंधर्व आदि तो थे ही, हमने मुस्लिम शासनकाल में जिन, परी और देवों के नए वर्गों की भी सृष्टि होते देखी। सौ वर्ष पुराने नाटक अमानतकृत इंदर सभा में इनमें से कइयों के दर्शन होते हैं। वहाँ राजा इंदर के दरबार में अप्सराओं की जगह परियाँ और अग्नि, वरुण, विष्णु आदि की जगह भाँति भाँति के रंगीन देव ही मंच पर आते हैं। प्रसंगवशात्‌ 'सुर' शब्द का भी ऊपर चर्चा किया गया है। इसका इतिहास भी रोचक प्रतीत होता है। वैदिक वाङ्मय में इसका पता नहीं चला। ऐसा प्रतीत होता है कि पीछे से असुर शब्द की व्युत्पत्ति भूलकर लोगों ने ऐसा सोचा होगा कि अ और सुर मिलने से यह शब्द बना है। ऐसी अवस्था में इसका अर्थ होगा सुर नहीं। जो सुर न हो वह असुर हुआ। असुरों के विरोधी देव थे ही, अत: सुर सहज ही देव का पर्याय बन गया। इसके लिए व्युत्पत्ति भी ढूंढ निकाली गई: सुष्ठु राति अभीष्टानजा अच्छी तरह अभीष्टों को देता है, पूरा करता है। नया होते हुए भी यह शब्द सैकड़ों वर्षों से प्रचलित है। .

नई!!: आर्य समाज और देवता और देव · और देखें »

दीपावली

दीपावली या दीवाली अर्थात "रोशनी का त्योहार" शरद ऋतु (उत्तरी गोलार्द्ध) में हर वर्ष मनाया जाने वाला एक प्राचीन हिंदू त्योहार है।The New Oxford Dictionary of English (1998) ISBN 0-19-861263-X – p.540 "Diwali /dɪwɑːli/ (also Divali) noun a Hindu festival with lights...". दीवाली भारत के सबसे बड़े और प्रतिभाशाली त्योहारों में से एक है। यह त्योहार आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है।Jean Mead, How and why Do Hindus Celebrate Divali?, ISBN 978-0-237-534-127 भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी त्यौहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है। इसे दीपोत्सव भी कहते हैं। ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ अर्थात् ‘अंधेरे से ज्योति अर्थात प्रकाश की ओर जाइए’ यह उपनिषदों की आज्ञा है। इसे सिख, बौद्ध तथा जैन धर्म के लोग भी मनाते हैं। जैन धर्म के लोग इसे महावीर के मोक्ष दिवस के रूप में मनाते हैं तथा सिख समुदाय इसे बन्दी छोड़ दिवस के रूप में मनाता है। माना जाता है कि दीपावली के दिन अयोध्या के राजा राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात लौटे थे। अयोध्यावासियों का ह्रदय अपने परम प्रिय राजा के आगमन से प्रफुल्लित हो उठा था। श्री राम के स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाए। कार्तिक मास की सघन काली अमावस्या की वह रात्रि दीयों की रोशनी से जगमगा उठी। तब से आज तक भारतीय प्रति वर्ष यह प्रकाश-पर्व हर्ष व उल्लास से मनाते हैं। यह पर्व अधिकतर ग्रिगेरियन कैलन्डर के अनुसार अक्टूबर या नवंबर महीने में पड़ता है। दीपावली दीपों का त्योहार है। भारतीयों का विश्वास है कि सत्य की सदा जीत होती है झूठ का नाश होता है। दीवाली यही चरितार्थ करती है- असतो माऽ सद्गमय, तमसो माऽ ज्योतिर्गमय। दीपावली स्वच्छता व प्रकाश का पर्व है। कई सप्ताह पूर्व ही दीपावली की तैयारियाँ आरंभ हो जाती हैं। लोग अपने घरों, दुकानों आदि की सफाई का कार्य आरंभ कर देते हैं। घरों में मरम्मत, रंग-रोगन, सफ़ेदी आदि का कार्य होने लगता है। लोग दुकानों को भी साफ़ सुथरा कर सजाते हैं। बाज़ारों में गलियों को भी सुनहरी झंडियों से सजाया जाता है। दीपावली से पहले ही घर-मोहल्ले, बाज़ार सब साफ-सुथरे व सजे-धजे नज़र आते हैं। दीवाली नेपाल, भारत, श्रीलंका, म्यांमार, मारीशस, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, सूरीनाम, मलेशिया, सिंगापुर, फिजी, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की बाहरी सीमा पर क्रिसमस द्वीप पर एक सरकारी अवकाश है। .

नई!!: आर्य समाज और दीपावली · और देखें »

दीया मिर्ज़ा

दीया मिर्ज़ा भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं। वह मिस एशिया पैसिफिक भी रह चुकी हैं। उनका जन्म ९ दिसम्बर १९८१ को हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, भारत में हुआ। उन्होंने २ दिसम्बर सन् २००० को मनीला, फिलीपींस में “मिस इंडीआ एशीआ पैसिफिक” जीता। इसी पुरस्कार समारोह में उन्होंने दो और पुरस्कार भी जीते, “मिस बिऊटीफुल स्माइल” एवं “द सोनी विऊअरज़ चोइस अवार्ड”। .

नई!!: आर्य समाज और दीया मिर्ज़ा · और देखें »

धर्मांतरण

सेंट पॉल के रूपांतरण, इतालवी कलाकार कैरावैजियो (1571-1610) द्वारा एक 1600 सदी का चित्र धर्मांतरण किसी ऐसे नये धर्म को अपनाने का कार्य है, जो धर्मांतरित हो रहे व्यक्ति के पिछले धर्म से भिन्न हो.

नई!!: आर्य समाज और धर्मांतरण · और देखें »

धर्मवीर भारती

धर्मवीर भारती (२५ दिसंबर, १९२६- ४ सितंबर, १९९७) आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रमुख लेखक, कवि, नाटककार और सामाजिक विचारक थे। वे एक समय की प्रख्यात साप्ताहिक पत्रिका धर्मयुग के प्रधान संपादक भी थे। डॉ धर्मवीर भारती को १९७२ में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उनका उपन्यास गुनाहों का देवता सदाबहार रचना मानी जाती है। सूरज का सातवां घोड़ा को कहानी कहने का अनुपम प्रयोग माना जाता है, जिस श्याम बेनेगल ने इसी नाम की फिल्म बनायी, अंधा युग उनका प्रसिद्ध नाटक है।। इब्राहीम अलकाजी, राम गोपाल बजाज, अरविन्द गौड़, रतन थियम, एम के रैना, मोहन महर्षि और कई अन्य भारतीय रंगमंच निर्देशकों ने इसका मंचन किया है। .

नई!!: आर्य समाज और धर्मवीर भारती · और देखें »

धीरेन्द्र वर्मा

डॉ धीरेन्द्र वर्मा (१८९७ - १९७३), हिन्दी तथा ब्रजभाषा के कवि एवं इतिहासकार थे। वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रथम हिन्दी विभागाध्यक्ष थे। धर्मवीर भारती ने उनके ही मार्गदर्शन में अपना शोधकार्य किया। जो कार्य हिन्दी समीक्षा के क्षेत्र में आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने किया, वही कार्य हिन्दी शोध के क्षेत्र में डॉ॰ धीरेन्द्र वर्मा ने किया था। धीरेन्द्र वर्मा जहाँ एक तरफ़ हिन्दी विभाग के उत्कृष्ट व्यवस्थापक रहे, वहीं दूसरी ओर एक आदर्श प्राध्यापक भी थे। भारतीय भाषाओं से सम्बद्ध समस्त शोध कार्य के आधार पर उन्होंने 1933 ई. में हिन्दी भाषा का प्रथम वैज्ञानिक इतिहास लिखा था। फ्रेंच भाषा में उनका ब्रजभाषा पर शोध प्रबन्ध है, जिसका अब हिन्दी अनुवाद हो चुका है। मार्च, सन् 1959 में डॉ॰ धीरेंद्र वर्मा हिंदी विश्वकोश के प्रधान संपादक नियुक्त हुए। विश्वकोश का प्रथम खंड लगभग डेढ़ वर्षों की अल्पावधि में ही सन् 1960 में प्रकाशित हुआ। .

नई!!: आर्य समाज और धीरेन्द्र वर्मा · और देखें »

नयनतारा

नयनतारा (जन्म:18 नवंबर 1984 को डायना मरियम कुरियन के रूप में) केरल से भारतीय अभिनेत्री है जो दक्षिण भारत की फ़िल्मों में दिखती है। उन्होनें 2003 की मलयालम फिल्म मनासीनाकाड़े से अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत की और विस्मयाथुमबाथू (2004) के करने के बाद तमिल सिनेमा और तेलुगू सिनेमा में चली गई। उन्होनें अय्या के साथ 2005 में तमिल सिनेमा में अपनी शुरुआत की और उसके बाद तेलुगू फ़िल्म लक्ष्मी, जिसके बाद उन्होनें कई व्यावसायिक रूप से सफल तमिल और तेलुगू फिल्मों में महिला नेतृत्व का किरदार निभाया। जिससे उन्होनें खुद को तमिल और तेलुगू सिनेमा में सबसे ज़्यादा मांग वाली अभिनेत्रियों के रूप में स्थापित किया। 2010 में उन्होनें फिल्म सुपर के माध्यम से कन्नड़ फिल्म में शुरुआत की। श्री राम राज्यम (2011) में सीता के चित्रण के लिये उन्होनें सर्वश्रेष्ठ तेलुगू अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नंदी पुरस्कार अर्जित किया। 2011 में उन्होनें चेन्नई में ईसाई धर्म को छोड़कर आर्य समाज मंदिर में हिंदू धर्म अपना लिया और उनका मंचीय नाम नयनतारा उनका आधिकारिक नाम बन गया। .

नई!!: आर्य समाज और नयनतारा · और देखें »

नरेन्द्र प्रसाद सक्सेना

पंडित नरेन्द्र (१० अप्रैल १९०७ - २४ सितंबर १९७६) प्रसिद्ध आर्यसमाजी थे जिन्होने हैदराबाद की निजामशाही के विरुद्ध बहुत संघर्ष किया। .

नई!!: आर्य समाज और नरेन्द्र प्रसाद सक्सेना · और देखें »

नारायण दास ग्रोवर

महात्मा नारायण दास ग्रोवर (15 नवम्बर 1923 - 6 फ़रवरी 2008) भारत के महान शिक्षाविद थे। वे आर्य समाज के कार्यकर्ता थो जिन्होने 'दयानन्द ऐंग्लो-वैदिक कालेज आन्दोलन' (डीएवी आंदोलन) के प्रमुख भूमिका निभायी। उन्होने अपना पूरा जीवन डीएवी पब्लिक स्कूलों के विकास में लगा दिया। उन्होंने इस संस्था की आजीवन अवैतनिक सेवा प्रदान की। वे डीएवी पब्लिक स्कूल पटना प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक के साथ-साथ डीएवी कालेज मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली के उपाध्यक्ष थे। .

नई!!: आर्य समाज और नारायण दास ग्रोवर · और देखें »

पण्डित लेखराम आर्य

पंडित लेखराम आर्य (१८५८-१८९७), आर्य समाज के प्रमुख कार्यकर्ता एवं प्रचारक थे। उन्होने अपना सारा जीवन आर्य समाज के प्रचार प्रसार में लगा दिया। वे अहमदिया मुस्लिम समुदाय के नेता मिर्जा गुलाम अहमद से शास्त्रार्थ एवं उसके दुस्प्रचारों के खण्डन के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं। उनका संदेश था कि तहरीर (लेखन) और तकरीर (शास्त्रार्थ) का काम बंद नहीं होना चाहिए। पंडित लेखराम इतिहास की उन महान हस्तियों में शामिल हैं जिन्होंने धर्म की बलिवेदी पर प्राण न्योछावर कर दिए। जीवन के अंतिम क्षण तक आप वैदिक धर्म की रक्षा में लगे रहे। पंडित लेखराम ने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए हिंदुओं को धर्म परिवर्तन से रोका व शुद्धि अभियान के प्रणेता बने। .

नई!!: आर्य समाज और पण्डित लेखराम आर्य · और देखें »

पद्मसिंह शर्मा

पं.

नई!!: आर्य समाज और पद्मसिंह शर्मा · और देखें »

परावर्तन (धर्म)

बलपूर्वक किसी अन्य धर्म में दीक्षित हिंदुओं को पुनः हिंदू धर्म में वापस लाने को परावर्तन या परावर्तन संस्कार कहा जाता है। मध्ययुग में सर्वप्रथम स्वामी रामानन्दाचार्य ने परावर्तन कार्यक्रम चलाया था। आधुनिक काल में आर्य समाज ने इसे आगे बढ़ाया। वर्तमान समय में विश्व हिन्दू परिषद एवं अन्य हिन्दू संगठन परावर्तन के लिये प्रयास करते हैं जिनमें उन्हें उल्लेखनीय सफलता भी मिली है। .

नई!!: आर्य समाज और परावर्तन (धर्म) · और देखें »

प्राण सुख यादव

प्राण सुख यादव (1802–1888) एक सेना नायक, 1857 की क्रांति में भागीदार क्रांतिकारी तथा सिख कमांडर हरी सिंह नलवा के मित्र थे। अपने पूर्व के समय में वह सिख खालसा सेना व फ्रेंच आर्म्स की तरफ से लड़ते थे। महाराजा रणजीत सिंह के निधन के बाद उन्होने प्रथम व द्वितीय ब्रिटिश-सिख संघर्ष में भागीदारी निभाई।.

नई!!: आर्य समाज और प्राण सुख यादव · और देखें »

प्रार्थना समाज

प्रार्थना समाज भारतीय नवजागरण के दौर में धार्मिक औ्र सामाजिक सुधारों के लिए स्थापित समुदाय है। को इसकी स्थापना आत्माराम पांडुरंग ने बंबई में 31 मार्च 1867 में की। .

नई!!: आर्य समाज और प्रार्थना समाज · और देखें »

प्रकाशवीर शास्त्री

प्रकाशवीर शास्त्री (30 दिसम्बर 1923 - 23 नवम्बर 1977) भारतीय संसद के सांसद थे। उनका मूल नाम 'ओमप्रकाश त्यागी' था। उन्होने 'शास्त्री' की उपाधि बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से प्राप्त की थी। उनके भाषणों में तर्क बहुत शक्तिशाली होते थे। उनके विरोधी भी उनके प्रशंसक बन जाते थे। अटलजी मानते हैं कि प्रकाशवीरजी उनसे भी बेहतर वक्ता थे। प्रकाशवीर शास्त्री ने हिंदी, धर्मांतरण, अराष्ट्रीय गतिविधियों तथा पांचवें और छठे दशक की अनेक ज्वलंत समस्याओं पर अपने बेबाक विचार व्यक्त किए। 1957 में आर्य समाज द्वारा संचालित हिंदी आंदोलन में उनके भाषणों ने जबर्दस्त जान फूंक दी थी। सारे देश से हजारों सत्याग्रही पंजाब आकर गिरफ्तारियाँ दे रहे थे। प्रकाशवीरजी अगर निर्दलीय रहते (जनसंघ, चरणसिंह-पार्टी और कांग्रेस में नहीं जाते) और सिर्फ आर्य समाज का नेतृत्व करते रहते तो शायद अधिक प्रभावी होते। लेकिन आर्य समाजे के तत्कालीन सांगठनिक नेताओं ने उन्हे बहुत परेशान किया। .

नई!!: आर्य समाज और प्रकाशवीर शास्त्री · और देखें »

प्रेमचंद

प्रेमचंद (३१ जुलाई १८८० – ८ अक्टूबर १९३६) हिन्दी और उर्दू के महानतम भारतीय लेखकों में से एक हैं। मूल नाम धनपत राय प्रेमचंद को नवाब राय और मुंशी प्रेमचंद के नाम से भी जाना जाता है। उपन्यास के क्षेत्र में उनके योगदान को देखकर बंगाल के विख्यात उपन्यासकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय ने उन्हें उपन्यास सम्राट कहकर संबोधित किया था। प्रेमचंद ने हिन्दी कहानी और उपन्यास की एक ऐसी परंपरा का विकास किया जिसने पूरी सदी के साहित्य का मार्गदर्शन किया। आगामी एक पूरी पीढ़ी को गहराई तक प्रभावित कर प्रेमचंद ने साहित्य की यथार्थवादी परंपरा की नींव रखी। उनका लेखन हिन्दी साहित्य की एक ऐसी विरासत है जिसके बिना हिन्दी के विकास का अध्ययन अधूरा होगा। वे एक संवेदनशील लेखक, सचेत नागरिक, कुशल वक्ता तथा सुधी (विद्वान) संपादक थे। बीसवीं शती के पूर्वार्द्ध में, जब हिन्दी में तकनीकी सुविधाओं का अभाव था, उनका योगदान अतुलनीय है। प्रेमचंद के बाद जिन लोगों ने साहित्‍य को सामाजिक सरोकारों और प्रगतिशील मूल्‍यों के साथ आगे बढ़ाने का काम किया, उनमें यशपाल से लेकर मुक्तिबोध तक शामिल हैं। .

नई!!: आर्य समाज और प्रेमचंद · और देखें »

प्रीतम पाल

प्रीतम पाल हरियाणा राज्य के लोकायुक्त के पद से 18 जनवरी 2016 को सेवानिवृत्त हुए हैं। इनका जन्म यमुनानगर जिले के एक छोटे से गाँव कन्द्रोली में 3 जून 1947 को हुआ था। .

नई!!: आर्य समाज और प्रीतम पाल · और देखें »

फतहसिंह

डॉ फतहसिंह (१३ जुलाई १९१३ - ६ फ़रवरी २००८) एक आर्यसमाजी थे जिन्होने वेदों का भाषावैज्ञानिक अध्ययन किया एवं 'वैदिक इटिमोलॉजी' नामक महान ग्रंथ की रचना की। .

नई!!: आर्य समाज और फतहसिंह · और देखें »

फिजी आर्य प्रतिनिधि सभा

फिजी की आर्य प्रतिनिधि सभा वहाँ के आर्यसमाजियों की प्रतिनिधि संस्था है। इसकी स्थापना १९१२ में मणिलाल डॉक्टर द्वारा की गयी थी। इसका पंजीयन एक धार्मिक संस्था के रूप में किया गया था। महात्मा गांधी ने फिजी में रह रहे भारतीयों को कानूनी सहायता देने मणिलाल डॉक्टर को फिजी भेजा था। वे १९१२ से १९२० तक वहाँ रहे थे। फिजी आर्य प्रतिनिधि सभा से प्रथम अध्यक्ष स्वामी मनोहरानन्द सरस्वती थे जो १९१३ में भारत से फिजी पहुँचे थे। यह सभा नयी दिल्ली स्थित सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा का अंग है। श्रेणी:आर्य समाज श्रेणी:फिजी में हिन्दू धर्म.

नई!!: आर्य समाज और फिजी आर्य प्रतिनिधि सभा · और देखें »

फीजी में आर्य समाज

आर्य समाज उन संस्थाओं में है जो फीजी में सबसे पहले स्थापित हुईं। श्रेणी:आर्य समाज.

नई!!: आर्य समाज और फीजी में आर्य समाज · और देखें »

बद्री महराज

बद्री महराज बद्री महराज (१८६८ -) भारत से फिजी ले जाये गये एक किसान, राजनेता तथा मानवतावादी व्यक्ति थे। वे फिजी की विधान समिति (लेजिस्लेटिव काउंसिल) के दो बार नामित सदस्य रहे (१९१६ से १९२३ तक; १९२६ से १९२९ तक) किन्तु वे फिजी के भारतीयों के पहली पसन्द नहीं थे बल्कि मनिलाल डाक्टर नामक एक वकील को पसन्द करते थे। वे एक सिद्धान्तवादी व्यक्ति थे जिन्होने फिजी के भारतीयों पर 'पोल टैक्स' लगाये जाने को अनुचित मानते हुए इसके विरोधस्वरूप विधान समिति की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। वे कुछ मामलों में अपने समय से भी आगे थे। उन्होने भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था 'पंचायत' को लागू किये जाने का प्रस्ताव रखा, बाल विवाह का विरोध किया तथा शिक्षा के प्रसार पर बल दिया। वे आर्यसमाजी थे। .

नई!!: आर्य समाज और बद्री महराज · और देखें »

ब्रह्मदत्त 'जिज्ञासु'

पण्डित ब्रह्मदत्त 'जिज्ञासु' (14 अक्टूबर 1882 - 23 दिसम्बर 1964) संस्कृत के विद्वान तथा वैदिक साहित्य के शिक्षक थे। उन्हें 'राष्ट्रीय पण्डित' की पदवी से सम्मानित किया गया था। उन्होने संस्कृत पठन-पाठन की सरलतम विधि विकसित की थी जो पाणिनि के अष्टाध्यायी पर आधारित था। .

नई!!: आर्य समाज और ब्रह्मदत्त 'जिज्ञासु' · और देखें »

भारत के राष्ट्रवादी आन्दोलन

भारत में भारत के लोगों के हित के प्रश्नों को उठाने के लिये जन-आन्दोलन के रूप में कई राष्ट्रवादी आन्दोलन चलाये गये। इन आन्दोलनों में लोगों को स्वयं कार्यवाही करने के लिये उत्साहित किया जाता था या निवेदन किया जाता था। यद्यपि इन आन्दोलनों के कारण प्रत्यक्ष रूप से भारत को स्वतन्त्रता नहीं मिली (जिसके अनेकों कारण हैं), किन्तु इनसे भारत के लोगों में राष्ट्रवाद भी भावना भर गयी। अनेक लोगों ने सरकारी कार्य छोड़ा, स्कूल, कारखाने और सेवाएँ छोड़ी। .

नई!!: आर्य समाज और भारत के राष्ट्रवादी आन्दोलन · और देखें »

भारत की राजभाषा के रूप में हिन्दी

हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में १४ सितम्बर सन् १९४९ को स्वीकार किया गया। इसके बाद संविधान में अनुच्छेद ३४३ से ३५१ तक राजभाषा के साम्बन्ध में व्यवस्था की गयी। इसकी स्मृति को ताजा रखने के लिये १४ सितम्बर का दिन प्रतिवर्ष हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। धारा ३४३(१) के अनुसार भारतीय संघ की राजभाषा हिन्दी एवं लिपि देवनागरी है। संघ के राजकीय प्रयोजनों के लिये प्रयुक्त अंकों का रूप भारतीय अंकों का अंतरराष्ट्रीय स्वरूप (अर्थात 1, 2, 3 आदि) है। हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। संसद का कार्य हिंदी में या अंग्रेजी में किया जा सकता है। परन्तु राज्यसभा के सभापति महोदय या लोकसभा के अध्यक्ष महोदय विशेष परिस्थिति में सदन के किसी सदस्य को अपनी मातृभाषा में सदन को संबोधित करने की अनुमति दे सकते हैं। किन प्रयोजनों के लिए केवल हिंदी का प्रयोग किया जाना है, किन के लिए हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का प्रयोग आवश्यक है और किन कार्यों के लिए अंग्रेजी भाषा का प्रयोग किया जाना है, यह राजभाषा अधिनियम 1963, राजभाषा नियम 1976 और उनके अंतर्गत समय समय पर राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए निदेशों द्वारा निर्धारित किया गया है। .

नई!!: आर्य समाज और भारत की राजभाषा के रूप में हिन्दी · और देखें »

भारतीय राष्ट्रवाद

२६५ ईसापूर्व में मौर्य साम्राज्य भारतीय ध्वज (तिरंगा) मराठा साम्राज्य का ध्वज राष्ट्र की परिभाषा एक ऐसे जन समूह के रूप में की जा सकती है जो कि एक भौगोलिक सीमाओं में एक निश्चित देश में रहता हो, समान परम्परा, समान हितों तथा समान भावनाओं से बँधा हो और जिसमें एकता के सूत्र में बाँधने की उत्सुकता तथा समान राजनैतिक महत्त्वाकांक्षाएँ पाई जाती हों। राष्ट्रवाद के निर्णायक तत्वों मे राष्ट्रीयता की भावना सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण है। राष्ट्रीयता की भावना किसी राष्ट्र के सदस्यों में पायी जानेवाली सामुदायिक भावना है जो उनका संगठन सुदृढ़ करती है। भारत में अंग्रेजों के शासनकाल मे राष्ट्रीयता की भावना का विशेषरूप से विकास हुआ, इस विकास में विशिष्ट बौद्धिक वर्ग का महत्त्वपूर्ण योगदान है। भारत में अंग्रेजी शिक्षा के प्रसार से एक ऐसे विशिष्ट वर्ग का निर्माण हुआ जो स्वतन्त्रता को मूल अधिकार समझता था और जिसमें अपने देश को अन्य पाश्चात्य देशों के समकक्ष लाने की प्रेरणा थी। पाश्चात्य देशों का इतिहास पढ़कर उसमें राष्ट्रवादी भावना का विकास हुआ। इसका तात्पर्य यह नहीं है कि भारत के प्राचीन इतिहास से नई पीढ़ी को राष्ट्रवादी प्रेरणा नहीं मिली है किन्तु आधुनिक काल में नवोदित राष्ट्रवाद अधिकतर अंग्रेजी शिक्षा का परिणाम है। देश में अंग्रेजी शिक्षा प्राप्त किए हुए नवोदित विशिष्ट वर्ग ने ही राष्ट्रीयता का झण्डा उठाया। .

नई!!: आर्य समाज और भारतीय राष्ट्रवाद · और देखें »

भारतीय शिक्षा का इतिहास

शिक्षा का केन्द्र: तक्षशिला का बौद्ध मठ भारतीय शिक्षा का इतिहास भारतीय सभ्यता का भी इतिहास है। भारतीय समाज के विकास और उसमें होने वाले परिवर्तनों की रूपरेखा में शिक्षा की जगह और उसकी भूमिका को भी निरंतर विकासशील पाते हैं। सूत्रकाल तथा लोकायत के बीच शिक्षा की सार्वजनिक प्रणाली के पश्चात हम बौद्धकालीन शिक्षा को निरंतर भौतिक तथा सामाजिक प्रतिबद्धता से परिपूर्ण होते देखते हैं। बौद्धकाल में स्त्रियों और शूद्रों को भी शिक्षा की मुख्य धारा में सम्मिलित किया गया। प्राचीन भारत में जिस शिक्षा व्यवस्था का निर्माण किया गया था वह समकालीन विश्व की शिक्षा व्यवस्था से समुन्नत व उत्कृष्ट थी लेकिन कालान्तर में भारतीय शिक्षा का व्यवस्था ह्रास हुआ। विदेशियों ने यहाँ की शिक्षा व्यवस्था को उस अनुपात में विकसित नहीं किया, जिस अनुपात में होना चाहिये था। अपने संक्रमण काल में भारतीय शिक्षा को कई चुनौतियों व समस्याओं का सामना करना पड़ा। आज भी ये चुनौतियाँ व समस्याएँ हमारे सामने हैं जिनसे दो-दो हाथ करना है। १८५० तक भारत में गुरुकुल की प्रथा चलती आ रही थी परन्तु मकोले द्वारा अंग्रेजी शिक्षा के संक्रमण के कारण भारत की प्राचीन शिक्षा व्यवस्था का अंत हुआ और भारत में कई गुरुकुल तोड़े गए और उनके स्थान पर कान्वेंट और पब्लिक स्कूल खोले गए। .

नई!!: आर्य समाज और भारतीय शिक्षा का इतिहास · और देखें »

भारतीय इतिहास तिथिक्रम

भारत के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं तिथिक्रम में।;भारत के इतिहास के कुछ कालखण्ड.

नई!!: आर्य समाज और भारतीय इतिहास तिथिक्रम · और देखें »

भाई परमानन्द

भाई परमानन्द का एक दुर्लभ चित्र भाई परमानन्द (जन्म: ४ नवम्बर १८७६ - मृत्यु: ८ दिसम्बर १९४७) भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी थे। भाई जी बहुआयामी व्यक्तित्व के स्वामी थे। वे जहाँ आर्यसमाज और वैदिक धर्म के अनन्य प्रचारक थे, वहीं इतिहासकार, साहित्यमनीषी और शिक्षाविद् के रूप में भी उन्होंने ख्याति अर्जित की थी। सरदार भगत सिंह, सुखदेव, पं॰ राम प्रसाद 'बिस्मिल', करतार सिंह सराबा जैसे असंख्य राष्ट्रभक्त युवक उनसे प्रेरणा प्राप्त कर बलि-पथ के राही बने थे। देशभक्ति, राजनीतिक दृढ़ता तथा स्वतन्त्र विचारक के रूप में भाई जी का नाम सदैव स्मरणीय रहेगा। आपने कठिन तथा संकटपूर्ण स्थितियों का डटकर सामना किया और कभी विचलित नहीं हुए। आपने हिंदी में भारत का इतिहास लिखा है। इतिहास-लेखन में आप राजाओं, युद्धों तथा महापुरुषों के जीवनवृत्तों को ही प्रधानता देने के पक्ष में न थे। आपका स्पष्ट मत था कि इतिहास में जाति की भावनाओं, इच्छाओं, आकांक्षाओं, संस्कृति एवं सभ्यता को भी महत्व दिया जाना चाहिए। आपने अपने जीवन के संस्मरण भी लिखे हैं जो युवकों के लिये आज भी प्रेरणा देने में सक्षम हैं। .

नई!!: आर्य समाज और भाई परमानन्द · और देखें »

भगवानदीन आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय

भगवानदीन आर्यकन्या पी0 जी0 कालेज उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी में स्थित एक कन्या महाविद्यालय है। संस्था का नामकरण आर्य विचारों के मर्मज्ञ विद्वान् पंडित भगवानदीन के नाम पर है। स्वामी दयानन्द सरस्वती के स्वप्नों को साकार रूप देने में अग्रगण्य यह कन्या महाविद्यालय जनपद में स्त्री शिक्षा का महत्वपूर्ण स्तम्भ है। .

नई!!: आर्य समाज और भगवानदीन आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय · और देखें »

महात्मा आनन्द स्वामी

महात्मा आनन्द स्वामी सरस्वती (15 अक्टूबर 1882 - 24 अक्टूबर 1977) आर्य समाज के नेता एवं 'आर्य गजट' तथा 'मिलाप' आदि पत्रों के सम्पादक थे। वे अविभाजित पंजाब की पत्रकारिता के पितामह तथा संघर्षशील संन्यासी थे। उनका मूल नाम 'खुशहालचन्द खुरसंद' था। .

नई!!: आर्य समाज और महात्मा आनन्द स्वामी · और देखें »

मेरठ का प्रकाशन उद्योग

मौजूदा समय में मेरठ का प्रकाशन उद्योग पूरी तरह से शैक्षिक प्रकाशनों का केन्‍द्र बन गया है। हालांकि 20वीं शताब्‍दी में ही मेरठ में इस तरह की पुस्‍तकों के प्रकाशन की शुरुआत हुई लेकिन 19वीं शताब्‍दी के अंतिम चरण में विषय संबंधी ज्ञान देने वाले कई पत्र प‍त्रिकाएं प्रकाशित हुईं। सर विलियम म्‍योर (भूतपूर्व लैफिटनेंट गर्वनर उप्र) के संरक्षण में साप्‍ताहिक उर्दू पत्र का प्रकाशन मेरठ से होता था। यह सुल्‍तान उल मुद्रणालय में छपता था। इस पत्र में प्रकाशित सामग्री विद्यार्थियों के उपयोग की थी। लगभग दौ सौ साल पहले शुरू मेरठ का प्रकाशन उद्योग अब प्रमुखतया शैक्षिक पुस्‍तकों के प्रकाशन तक केन्द्रित होकर रह गया है। आजादी के पहले तक मेरठ शैक्षिक पुस्‍तकों के विक्रय का प्रमुख केन्‍द्र था। उस समय मेरठ में कई बड़े पुस्‍तक विक्रेता थे, जिनका मुख्‍य व्‍यवसाय पुस्‍तक विक्रय था। साथ ही ये कुछ पुस्‍तकें भी प्रकाशित करते थे। इनमें रामनाथ केदारनाथ, जयप्रकाश नाथ एंड कंपनी, खैराती लाल, रस्‍तोगी एंड कंपनी, राजहंस प्रकाशन आदि प्रमुख थे। उस समय शैक्षिक पुस्‍तकों का प्रकाशन प्रमुख रूप से सरकारी प्रकाशन हाउस ही करते थे। उत्‍तर भारत के कई शहरों में मेरठ से ही पाठय पुस्‍तकें जाती थीं। आजादी के बाद स्थिति में बदलाव हुआ। मेरठ कालेज के एमए अर्थशास्‍त्र के छात्र राजेन्‍द्र अग्रवाल की पहल से मेरठ के प्रकाशन उद्योग के स्‍वरूप में बदलाव हुआ। राजेन्‍द्र अग्रवाल ने सर्वप्रथम मेरठ कालेज के हास्‍टल मदन मोहन से 1950 में भारत भारती के नाम से प्रकाशन व्‍यवसाय शुरू किया। बाद में कालेज प्रशासन की आपत्ति के बाद कचहरी रोड पर किराए पर आफिस लिया। उस दौर में मेरठ में पुस्‍तक विक्रय और प्रकाशन के सभी केन्‍द्र सुभाष बाजार में ही थे। सुभाष बाजार से बाहर उस समय प्रकाशन हाउस खोलने की बात भी नहीं सोची जा सकती थी। शुरू में तब के कई प्रकाशकों ने राजेन्‍द्र अग्रवाल को समझाने का प्रयास किया। लेकिन बाद में धीरे-धीरे कमोबेश सभी बड़े प्रकाशक कचहरी रोड पर ही आ गए। अब तो कचहरी रोड को प्रकाशन मार्ग भी कहा जाता है। इस समय कचहरी रोड पर चित्रा प्रकाशन, नगीन प्रकाशन, प्रगति प्रकाशन, जीआर बाटला एंड संस, भारत भारती प्रकाशन आदि मेरठ के बड़े प्रकाशनों के आफिस बने हैं। आज मेरठ में शैक्षिक प्रकाशनों के कई बड़े नाम हैं। मात्र दस साल पहले शुरू अरिहंत प्रकाशन प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रकाशन में पूरे देश में अग्रणी है। अभी हालात यह हैं कि शायद ही पूरे देश में कोई ऐसी दुकान होगी जहां मेरठ से प्रकाशित पुस्‍तकें न हों। मेरठ को प्रकाशनों का शहर भी कहा जा सकता है। मेरठ के प्रकाशनों की कोई आधिकारिक गिनती तो नहीं की गई है लेकिन मेरठ के प्रकाशन उद्योग से जुड़े लोगों का मानना है कि मेरठ में छोटे बड़े तकरीबन 75 प्रकाशन हैं। उद्योग से जुड़े लोग इसका सालाना टर्नओवर तकरीबन दो सौ करोड़ मानते हैं। इस व्‍यवसाय में प्रत्‍यक्ष एवं अप्रत्‍यक्ष रूप से तकरीबन एक लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है। व्‍यवसाय को इस स्थिति में पहुंचाने के लिए मेरठ के प्रकाशकों ने जी तोड़ मेहनत की है। श्रेणी:प्रकाशन श्रेणी:मेरठ.

नई!!: आर्य समाज और मेरठ का प्रकाशन उद्योग · और देखें »

मेघवाल

जम्मू, भारत में एक समारोह के दौरान मेघ बालिकाओं का एक समूह मेघ, मेघवाल, या मेघवार, (उर्दू:میگھواڑ, सिंधी:ميگھواڙ) लोग मुख्य रूप से उत्तर पश्चिम भारत में रहते हैं और कुछ आबादी पाकिस्तान में है। सन् 2008 में, उनकी कुल जनसंख्या अनुमानतः 2,807,000 थी, जिनमें से 2760000 भारत में रहते थे। इनमें से वे 659000 मारवाड़ी, 663000 हिंदी, 230000 डोगरी, 175000 पंजाबी और विभिन्न अन्य क्षेत्रीय भाषाएँ बोलते हैं। एक अनुसूचित जाति के रूप में इनका पारंपरिक व्यवसाय बुनाई रहा है। अधिकांश हिंदू धर्म से हैं, ऋषि मेघ, कबीर, रामदेवजी और बंकर माताजी उनके प्रमुख आराध्य हैं। मेघवंश को राजऋषि वृत्र या मेघ ऋषि से उत्पन्न जाना जाता है।सिंधु सभ्यता के अवशेष (मेघ ऋषि की मुर्ति मिली) भी मेघो से मिलते है। हडप्पा,मोहन-जोद़ङो,कालीबंगा (हनुमानगढ),राखीगङी,रोपङ,शक्खर(सिंध),नौसारो(बलुचिस्तान),मेघढ़(मेहरगढ़ बलुचिस्तान)आदि मेघवंशजो के प्राचीन नगर हुआ करते थे। 3300ई.पू.से 1700ई.पू.तक सिंध घाटी मे मेघो की ही आधिक्य था। 1700-1500ई.पू.मे आर्यो के आगमन से मेघ, अखंड भारत के अलग अलग भागो मे बिछुङ (चले) गये । ये लोग बहुत शांत स्वभाव व प्रवृति के थे। इनका मुख्य साधन ऊंठ-गाङा व बैल-गाङा हुआ करता। आज मेघवालो को बहुत सारी उपजातीयो बांट रखा है जिसमे सिहमार, भगत, बारुपाल, मिड़ल (मिरल),केम्मपाल, अहम्पा, पंवार,पङिहार,लिलङ,जयपाल,पंवार,चावणीया, तुर्किया,गाडी,देवपाल,जालानी गोयल-मंगी,पन्नु, गोगली,गंढेर,दहीया,पुनङ,मुंशी,कोली आदि प्रमुख है। मेघवंशो के कूलगुरु गर्गाचार्य गुरङा होते है। .

नई!!: आर्य समाज और मेघवाल · और देखें »

यशपाल

---- यशपाल (३ दिसम्बर १९०३ - २६ दिसम्बर १९७६) का नाम आधुनिक हिन्दी साहित्य के कथाकारों में प्रमुख है। ये एक साथ ही क्रांतिकारी एवं लेखक दोनों रूपों में जाने जाते है। प्रेमचंद के बाद हिन्दी के सुप्रसिद्ध प्रगतिशील कथाकारों में इनका नाम लिया जाता है। अपने विद्यार्थी जीवन से ही यशपाल क्रांतिकारी आन्दोलन से जुड़े, इसके परिणामस्वरुप लम्बी फरारी और जेल में व्यतीत करना पड़ा। इसके बाद इन्होने साहित्य को अपना जीवन बनाया, जो काम कभी इन्होने बंदूक के माध्यम से किया था, अब वही काम इन्होने बुलेटिन के माध्यम से जनजागरण का काम शुरु किया। यशपाल को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन १९७० में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। .

नई!!: आर्य समाज और यशपाल · और देखें »

युधिष्ठिर मीमांसक

महामहोपाध्याय पंडित युधिष्ठिर मीमांसक (१९०९ - १९९४) संस्कृत के प्रसिद्ध विद्वान् तथा वैदिक वाङ्मय के निष्ठावान् समीक्षक थे। उन्होने संस्कृत के प्रचार-प्रसार में अपना अमूल्य योगदान दिया। .

नई!!: आर्य समाज और युधिष्ठिर मीमांसक · और देखें »

राधाचरण गोस्‍वामी

राधाचरण गोस्‍वामी (२५ फरवरी १८५९ - १२ दिसम्बर १९२५) हिन्दी के भारतेन्दु मण्डल के साहित्यकार जिन्होने ब्रजभाषा-समर्थक कवि, निबन्धकार, नाटकरकार, पत्रकार, समाजसुधारक, देशप्रेमी आदि भूमिकाओं में भाषा, समाज और देश को अपना महत्वपूर्ण अवदान दिया। आपने अच्छे प्रहसन लिखे हैं। .

नई!!: आर्य समाज और राधाचरण गोस्‍वामी · और देखें »

राम नारायण आर्य

राम नारायण आर्य (1936 – 2010) एक आर्यसमाजी थे जिन्होने वर्षा तथा मौसम से सम्बन्धित अनेक कार्य किये, जैसे वर्षा कराना, वर्षा रोकना, वायु का वेग और दिशा बदलना आदि। श्रेणी:आर्यसमाज.

नई!!: आर्य समाज और राम नारायण आर्य · और देखें »

राम प्रसाद 'बिस्मिल'

राम प्रसाद 'बिस्मिल' (११ जून १८९७-१९ दिसम्बर १९२७) भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की क्रान्तिकारी धारा के एक प्रमुख सेनानी थे, जिन्हें ३० वर्ष की आयु में ब्रिटिश सरकार ने फाँसी दे दी। वे मैनपुरी षड्यन्त्र व काकोरी-काण्ड जैसी कई घटनाओं में शामिल थे तथा हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन के सदस्य भी थे। राम प्रसाद एक कवि, शायर, अनुवादक, बहुभाषाभाषी, इतिहासकार व साहित्यकार भी थे। बिस्मिल उनका उर्दू तखल्लुस (उपनाम) था जिसका हिन्दी में अर्थ होता है आत्मिक रूप से आहत। बिस्मिल के अतिरिक्त वे राम और अज्ञात के नाम से भी लेख व कवितायें लिखते थे। ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी (निर्जला एकादशी) विक्रमी संवत् १९५४, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में जन्मे राम प्रसाद ३० वर्ष की आयु में पौष कृष्ण एकादशी (सफला एकादशी), सोमवार, विक्रमी संवत् १९८४ को शहीद हुए। उन्होंने सन् १९१६ में १९ वर्ष की आयु में क्रान्तिकारी मार्ग में कदम रखा था। ११ वर्ष के क्रान्तिकारी जीवन में उन्होंने कई पुस्तकें लिखीं और स्वयं ही उन्हें प्रकाशित किया। उन पुस्तकों को बेचकर जो पैसा मिला उससे उन्होंने हथियार खरीदे और उन हथियारों का उपयोग ब्रिटिश राज का विरोध करने के लिये किया। ११ पुस्तकें उनके जीवन काल में प्रकाशित हुईं, जिनमें से अधिकतर सरकार द्वारा ज़ब्त कर ली गयीं। --> बिस्मिल को तत्कालीन संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध की लखनऊ सेण्ट्रल जेल की ११ नम्बर बैरक--> में रखा गया था। इसी जेल में उनके दल के अन्य साथियोँ को एक साथ रखकर उन सभी पर ब्रिटिश राज के विरुद्ध साजिश रचने का ऐतिहासिक मुकदमा चलाया गया था। --> .

नई!!: आर्य समाज और राम प्रसाद 'बिस्मिल' · और देखें »

रासबिहारी बोस

रासबिहारी बोस (बांग्ला: রাসবিহারী বসু, जन्म:२५ मई १८८६ - मृत्यु: २१ जनवरी १९४५) भारत के एक क्रान्तिकारी नेता थे जिन्होने ब्रिटिश राज के विरुद्ध गदर षडयंत्र एवं आजाद हिन्द फौज के संगठन का कार्य किया। इन्होंने न केवल भारत में कई क्रान्तिकारी गतिविधियों का संचालन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी, अपितु विदेश में रहकर भी वह भारत को स्वतन्त्रता दिलाने के प्रयास में आजीवन लगे रहे। दिल्ली में तत्कालीन वायसराय लार्ड चार्ल्स हार्डिंग पर बम फेंकने की योजना बनाने, गदर की साजिश रचने और बाद में जापान जाकर इंडियन इंडिपेंडेस लीग और आजाद हिंद फौज की स्थापना करने में रासबिहारी बोस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यद्यपि देश को स्वतन्त्र कराने के लिये किये गये उनके ये प्रयास सफल नहीं हो पाये, तथापि स्वतन्त्रता संग्राम में उनकी भूमिका का महत्व बहुत ऊँचा है। .

नई!!: आर्य समाज और रासबिहारी बोस · और देखें »

राजवीर शास्त्री

पण्डित राजवीर शास्त्री (४ अप्रैल १९३७ --) संस्कृत के विद्वान, अध्यापक, साहित्यकार तथा आर्यसमाज के कार्यकर्ता थे। मनुस्मृति में किए गये प्रक्षेपों पर अनुसन्धान करके उन्होने 'विशुद्ध मनुस्मृति' नामक ग्रन्थ सम्पादित किया। आप 'दयाननद-सन्देश' पत्र का अनेक वर्षों तक अवैतनिक सम्पादक रहे। .

नई!!: आर्य समाज और राजवीर शास्त्री · और देखें »

राजकरण सिंह

कोई विवरण नहीं।

नई!!: आर्य समाज और राजकरण सिंह · और देखें »

रविशङ्कर महाराज

रविशङ्कर महाराज गुजरात राज्य के खेडा जिले के समाजसेवी थे। उन्होंने वात्रक नदी के आसपास के गाँवो में लोगों का जीवन सुधारने का, डाकुओं को पुनः मुख्यधारा में लाने का, अन्धश्रद्धा निवारण आदि कार्य किये थे। रविशङ्कर महाराज ने भारत के स्वतन्त्रता सङ्ग्राम मे भाग लिया था। वे आर्य समाज से प्रभावित हुए थे। वो सन १९१५ मे महात्मा गांधी से मिले थे। .

नई!!: आर्य समाज और रविशङ्कर महाराज · और देखें »

रंगीला रसूल

रंगीला रसूल १९२० के दशक में प्रकाशित पुस्तक है जो लाहौर के राजपाल एण्ड सन्स ने प्रकाशित की थी। इसके लेखक 'चामुपति एम ए' या किशन प्रसाद प्रताब नामक आर्यसमाजी थे किन्तु लेखक का नाम प्रकाशन ने कभी नहीं बताया। यह पुस्तक बहुत विवादास्पद सिद्ध हुई। इसमें पैगम्बर मुहम्मद के विवाह एवं सेक्स जीवन का रोचक ढंग से वर्णन किया गया है। यह पुस्तक मूलतः उर्दू में छपी थी किन्तु बाद में इसका हिन्दी संस्करण भी प्रकाशित हुआ। यह पुस्तक आज तक भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में प्रतिबन्धित है। इसके जवाब में मुसलमानों के लगभग सभी गुटों की तरफ से मौलाना सनाउल्‍लाह अमृतसरी ने उर्दू में मुकददस रसूल बजवाब रंगीला रसूल लिखी। .

नई!!: आर्य समाज और रंगीला रसूल · और देखें »

रोशन सिंह

रोशन सिंह (जन्म:१८९२-मृत्यु:१९२७) ठाकुर रोशन सिंह (१८९२ - १९२७) भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के एक क्रान्तिकारी थे। असहयोग आन्दोलन के दौरान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हुए गोली-काण्ड में सजा काटकर जैसे ही शान्तिपूर्ण जीवन बिताने घर वापस आये कि हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसियेशन में शामिल हो गये। यद्यपि ठाकुर साहब ने काकोरी काण्ड में प्रत्यक्ष रूप से भाग नहीं लिया था फिर भी आपके आकर्षक व रौबीले व्यक्तित्व को देखकर काकोरी काण्ड के सूत्रधार पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल व उनके सहकारी अशफाक उल्ला खाँ के साथ १९ दिसम्बर १९२७ को फाँसी दे दी गयी। ये तीनों ही क्रान्तिकारी उत्तर प्रदेश के शहीदगढ़ कहे जाने वाले जनपद शाहजहाँपुर के रहने वाले थे। इनमें ठाकुर साहब आयु के लिहाज से सबसे बडे, अनुभवी, दक्ष व अचूक निशानेबाज थे। .

नई!!: आर्य समाज और रोशन सिंह · और देखें »

लाला लाजपत राय

लालाजी (१९०८ में) लाला लाजपत राय (पंजाबी: ਲਾਲਾ ਲਾਜਪਤ ਰਾਏ, जन्म: 28 जनवरी 1865 - मृत्यु: 17 नवम्बर 1928) भारत के जैन धर्म के अग्रवंश मे जन्मे एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे। इन्हें पंजाब केसरी भी कहा जाता है। इन्होंने पंजाब नैशनल बैंक और लक्ष्मी बीमा कम्पनी की स्थापना भी की थी। ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में गरम दल के तीन प्रमुख नेताओं लाल-बाल-पाल में से एक थे। सन् 1928 में इन्होंने साइमन कमीशन के विरुद्ध एक प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जिसके दौरान हुए लाठी-चार्ज में ये बुरी तरह से घायल हो गये और अन्तत: १७ नवम्बर सन् १९२८ को इनकी महान आत्मा ने पार्थिव देह त्याग दी। .

नई!!: आर्य समाज और लाला लाजपत राय · और देखें »

लाला हरदयाल

लाला हरदयाल (१४ अक्टूबर १८८४, दिल्ली -४ मार्च १९३९) भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के उन अग्रणी क्रान्तिकारियों में थे जिन्होंने विदेश में रहने वाले भारतीयों को देश की आजादी की लडाई में योगदान के लिये प्रेरित व प्रोत्साहित किया। इसके लिये उन्होंने अमरीका में जाकर गदर पार्टी की स्थापना की। वहाँ उन्होंने प्रवासी भारतीयों के बीच देशभक्ति की भावना जागृत की। काकोरी काण्ड का ऐतिहासिक फैसला आने के बाद मई, सन् १९२७ में लाला हरदयाल को भारत लाने का प्रयास किया गया किन्तु ब्रिटिश सरकार ने अनुमति नहीं दी। इसके बाद सन् १९३८ में पुन: प्रयास करने पर अनुमति भी मिली परन्तु भारत लौटते हुए रास्ते में ही ४ मार्च १९३९ को अमेरिका के महानगर फिलाडेल्फिया में उनकी रहस्यमय मृत्यु हो गयी। उनके सरल जीवन और बौद्धिक कौशल ने प्रथम विश्व युद्ध के समय ब्रिटिश साम्राज्यवाद के विरुद्ध लड़ने के लिए कनाडा और अमेरिका में रहने वाले कई प्रवासी भारतीयों को प्रेरित किया। .

नई!!: आर्य समाज और लाला हरदयाल · और देखें »

लाला हंसराज

महात्मा हंसराज लाला हंसराज (महात्मा हंसराज) (१९ अप्रैल १८६४ - १५ नवम्बर १९३८) अविभाजित भारत के पंजाब के आर्यसमाज के एक प्रमुख नेता एवं शिक्षाविद थे। पंजाब भर में दयानंद एंग्लो वैदिक विद्यालयों की स्थापना करने के कारण उनकी कीर्ति अमर है। .

नई!!: आर्य समाज और लाला हंसराज · और देखें »

लाला जगत नारायण

लाला जगत नारायण (31 मई 1899 − 9 सितम्बर 1981) भारत के प्रसिद्ध पत्रकार तथा हिन्द समाचार समूह के संस्थापक थे। अस्सी के दशक में जब पूरा पंजाब आतंकी माहौल से सुलग रहा था, उस दौर में भी कलम के सिपाही एवं देश भावना से प्रेरित लाला जी ने अपने बिंदास लेखन से आतंकियों के मंसूबों को उजागर किया और राज्य में शांति कायम करने के भरसक प्रयास किए परन्तु 9 सितम्बर सन् 1981 को इन्हीं आतंकियों ने सच्चे देशभक्त एवं निडर पत्रकार लाला जी की हत्या कर दी। .

नई!!: आर्य समाज और लाला जगत नारायण · और देखें »

लक्ष्मी नगर (दिल्ली)

लक्ष्मी नगर पूर्व दिल्ली में एक बड़े पैमाने पर आवासीय क्षेत्र है।  यह विकास मार्ग पर स्थित है। लक्ष्मी नगर 'मंगल बाज़ार' के लिए प्रसिद्ध है जिसका अर्थ मंगलवार को लगने वाला बाज़ार है।लक्ष्मी नगर भारत और नेपाल के के विभिन्न राज्यों से दिल्ली आने वाले चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) कोर्स का अध्ययन करने वाले छात्रों के लिए आवासीय क्षेत्र में जाना जाता है। लक्ष्मी नगर विकास मार्ग पर मेट्रो स्टेशन के पास एक लोकप्रिय व्यावसायिक परिसर है। यह दिल्ली मेट्रो रेल के 'आनंद विहार आईएसबीटी' के ब्लू लाइन पर है। अक्षरधाम मंदिर लक्ष्मी नगर से 500 मीटर की दूरी पर है। लक्ष्मी नगर अपने डीडीए खेल मैदान के लिए बहुत प्रसिद्ध है। .

नई!!: आर्य समाज और लक्ष्मी नगर (दिल्ली) · और देखें »

श्रद्धाराम शर्मा

पं.

नई!!: आर्य समाज और श्रद्धाराम शर्मा · और देखें »

श्रीपाद दामोदर सतवलेकर

वेदमूर्ति श्रीपाद दामोदर सातवलेकर (19 सितंबर 1867 - 31 जुलाई 1968) वेदों का गहन अध्ययन करनेवाले शीर्षस्थ विद्वान् थे। उन्हें 'साहित्य एवं शिक्षा' के क्षेत्र में सन् 1968 में भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था। .

नई!!: आर्य समाज और श्रीपाद दामोदर सतवलेकर · और देखें »

सत्यार्थ प्रकाश

सत्यार्थ प्रकाश की रचना आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानन्द सरस्वती ने की। यद्यपि उनकी मातृभाषा गुजराती थी और संस्कृत का इतना ज्ञान था कि संस्कृत में धाराप्रवाह बोल लेते थे, तथापि इस ग्रन्थ को उन्होंने हिन्दी में रचा। कहते हैं कि जब स्वामी जी 1872 में कलकत्ता में केशवचन्द्र सेन से मिले तो उन्होंने स्वामी जी को यह सलाह दी कि आप संस्कृत छोड़कर हिन्दी बोलना आरम्भ कर दें तो भारत का असीम कल्याण हो। तभी से स्वामी जी के व्याख्यानों की भाषा हिन्दी हो गयी और शायद इसी कारण स्वामी जी ने सत्यार्थ प्रकाश की भाषा भी हिन्दी ही रखी। स्वामी जी पूरे देश में घूम-घूमकर शास्त्रार्थ एवं व्याख्यान कर रहे थे। इससे उनके अनुयायियों ने अनुरोध किया कि यदि इन शास्त्रार्थों एवं व्याख्यानों को लिपिबद्ध कर दिया जाय तो ये अमर हो जायेंगे। सत्यार्थ प्रकाश की रचना उनके अनुयायियों के इस अनुरोध के कारण ही सम्भव हुई। सत्यार्थ प्रकाश की रचना का प्रमुख उद्देश्य आर्य समाज के सिद्धान्तों का प्रचार-प्रसार था। इसके साथ-साथ इसमें ईसाई, इस्लाम एवं अन्य कई पन्थों व मतों का खण्डन भी है। उस समय हिन्दू शास्त्रों का गलत अर्थ निकाल कर हिन्दू धर्म एवं संस्कृति को बदनाम करने का षड्यन्त्र भी चल रहा था। इसी को ध्यान में रखकर महर्षि दयानन्द ने इसका नाम सत्यार्थ प्रकाश (सत्य+अर्थ+प्रकाश) अर्थात् सही अर्थ पर प्रकाश डालने वाला (ग्रन्थ) रखा। .

नई!!: आर्य समाज और सत्यार्थ प्रकाश · और देखें »

सरफरोशी की तमन्ना

सरफरोशी की तमन्ना को मशहूर करने वाले पण्डित राम प्रसाद 'बिस्मिल'का चित्र सरफरोशी की तमन्ना भारतीय क्रान्तिकारी बिस्मिल अज़ीमाबादी द्वारा लिखित एक प्रसिद्ध देशभक्तिपूर्ण गजल है जिसमें उन्होंने आत्मोत्सर्ग की भावना को व्यक्त किया था। उनकी यह तमन्ना क्रान्तिकारियों का मन्त्र बन गयी थी यह गजल उर्दू छ्न्द बहरे-रमल में लिखी गई है जिसका अर्कान (छन्द-सूत्र) है: "फाइलातुन, फाइलातुन, फाइलातुन, फाइलुन"। हिन्दी में यदि इसे देवनागरी लिपि में लिखा जाये तो यह परिवर्तित अष्टपदीय गीतिका छन्द के अन्तर्गत आती है इस छन्द का सूत्र है: "राजभा गा, राजभा गा, राजभा गा, राजभा"। मैनपुरी षडयन्त्र व काकोरी काण्ड में शामिल होने वाले भारत के एक महान क्रान्तिकारी नेता रामप्रसाद 'बिस्मिल' ने न सिर्फ इसे लिखा बल्कि मुकदमे के दौरान अदालत में अपने साथियों के साथ सामूहिक रूप से गाकर लोकप्रिय भी बनाया।'बिस्मिल' ने इसे भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के नौजवान स्वतन्त्रता सेनानियों के लिये सम्बोधि-गीत के रूप में लिखा था। 'बिस्मिल' की शहादत के बाद इसे स्वतन्त्रता सेनानियों की नौजवान पीढ़ी जैसे शहीद भगत सिंह तथा चन्द्रशेखर आजाद आदि के साथ भी जोड़ा जाता रहा है। बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वन्दे मातरम जैसे सुप्रसिद्ध गीत के बाद बिस्मिल अज़ीमाबादी की यह अमर रचना, जिसे गाते हुए न जाने कितने ही देशभक्त फाँसी के तख्ते पर झूल गये, उसके वास्तविक इतिहास सहित नीचे दी जा रही है। .

नई!!: आर्य समाज और सरफरोशी की तमन्ना · और देखें »

सामाजिक परिवर्तन

संस्कृतियों के परस्पर सम्पर्क आने से सामाजिक परिवर्तन; इस चित्र में एरिजोना के एक जनजाति के तीन पुरुष दिखाये गये हैं। बायें वाला पुरुष परम्परागत पोशाक में है, बीच वाला मिश्रित शैली में है तथा दाहिने वाला १९वीं शदी के अन्तिम दिनों की अमेरिकी शैली में है। सामाजिक परिवर्तन, समाज के आधारभूत परिवर्तनों पर प्रकाश डालने वाला एक विस्तृत एवं कठिन विषय है। इस प्रक्रिया में समाज की संरचना एवं कार्यप्रणाली का एक नया जन्म होता है। इसके अन्तर्गत मूलतः प्रस्थिति, वर्ग, स्तर तथा व्यवहार के अनेकानेक प्रतिमान बनते एवं बिगड़ते हैं। समाज गतिशील है और समय के साथ परिवर्तन अवश्यंभावी है। आधुनिक संसार में प्रत्येक क्षेत्र में विकास हुआ है तथा विभिन्न समाजों ने अपने तरीके से इन विकासों को समाहित किया है, उनका उत्तर दिया है, जो कि सामाजिक परिवर्तनों में परिलक्षित होता है। इन परिवर्तनों की गति कभी तीव्र रही है कभी मन्द। कभी-कभी ये परिवर्तन अति महत्वपूर्ण रहे हैं तो कभी बिल्कुल महत्वहीन। कुछ परिवर्तन आकस्मिक होते हैं, हमारी कल्पना से परे और कुछ ऐसे होते हैं जिसकी भविष्यवाणी संभव थी। कुछ से तालमेल बिठाना सरल है जब कि कुछ को सहज ही स्वीकारना कठिन है। कुछ सामाजिक परिवर्तन स्पष्ट है एवं दृष्टिगत हैं जब कि कुछ देखे नहीं जा सकते, उनका केवल अनुभव किया जा सकता है। हम अधिकतर परिवर्तनों की प्रक्रिया और परिणामों को जाने समझे बिना अवचेतन रूप से इनमें शामिल रहे हैं। जब कि कई बार इन परिवर्तनों को हमारी इच्छा के विरुद्ध हम पर थोपा गया है। कई बार हम परिवर्तनों के मूक साक्षी भी बने हैं। व्यवस्था के प्रति लगाव के कारण मानव मस्तिष्क इन परिवर्तनों के प्रति प्रारंभ में शंकालु रहता है परन्तु शनैः उन्हें स्वीकार कर लेता है। वध दल .

नई!!: आर्य समाज और सामाजिक परिवर्तन · और देखें »

सामूहिक पूजन

सामूहिक पूजन (अंग्रेज़ी: liturgy) किसी धार्मिक समुदाय के लोगों द्वारा अपनी मान्यताओं के अनुसार पारम्परिक व औपचारिक रूप से मंदिर या किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर एकत्रित होकर पूजा समारोह में भाग लेने की क्रिया को कहते हैं। कई धार्मिक सम्प्रदायों में इसका बहुत महत्व होता है। मसलन कैथोलिक ईसाई मत में "मॉस" (mass) प्रचलित है जिसमें अनुयायी किसी गिरजे में सभा बनाकर एक पादरी के नेतृत्व में पूजा करते हैं। इसी तरह आर्य समाज में हवन और अन्य हिन्दू समुदायों में सामूहिक पूजा, भजन व कीर्तन होता है। .

नई!!: आर्य समाज और सामूहिक पूजन · और देखें »

संतसाहित्य

संतसाहित्य का इस लेख में अर्थ है- वह साहित्य जो निर्गुणिए भक्तों द्वारा रचा जाए। यह आवश्यक नहीं कि सन्त उसे ही कहा जाए जो निर्गुण ब्रह्म का उपासक हो। इसके अंतर्गत लोकमंगलविधायी सभी सत्पुरुष आ जाते हैं, किंतु आधुनिक कतिपय साहित्यकारों ने निर्गुणिए भक्तों को ही "संत" की अभिधा दे दी और अब यह शब्द उसी वर्ग में चल पड़ा है। "संत" शब्द संस्कृत "सत्" के प्रथमा का बहुवचनान्त रूप है, जिसका अर्थ होता है सज्जन और धार्मिक व्यक्ति। हिन्दी में साधु पुरुषों के लिए यह शब्द व्यवहार में आया। कबीर, सूरदास, गोस्वामी तुलसीदास आदि पुराने कवियों ने इस शब्द का व्यवहार साधु और परोपकारी, पुरुष के अर्थ में बहुलांश: किया है और उसके लक्षण भी दिए हैं। लोकोपकारी संत के लिए यह आवश्यक नहीं कि यह शास्त्रज्ञ तथा भाषाविद् हो। उसका लोकहितकर कार्य ही उसके संतत्व का मानदंड होता है। हिंदी साहित्यकारों में जो "निर्गुणिए संत" हुए उनमें अधिकांश अनपढ़ किंवा अल्पशिक्षित ही थे। शास्त्रीय ज्ञान का आधार न होने के कारण ऐसे लोग अपने अनुभव की ही बातें कहने को बाध्य थे। अत: इनके सीमित अनुभव में बहुत सी ऐसी बातें हो सकती हैं, जो शास्त्रों के प्रतिकूल ठहरें। अल्पशिक्षित होने के कारण इन संतों ने विषय को ही महत्व दिया है, भाषा को नहीं। इनकी भाषा प्राय: अनगढ़ और पंचरंगी हो गई है। काव्य में भावों की प्रधानता को यदि महत्व दिया जाए तो सच्ची और खरी अनुभूतियों की सहज एवं साधारणोकृत अभिव्यक्ति के कारण इन संतों में कइयों की बहुवेरी रचनाएँ उत्तम कोटि के काव्य में स्थान पाने की अधिकारिणी मानी जा सकती है। परंपरापोषित प्रत्येक दान का आँख मूँदकर वे समर्थन नहीं करते। इनके चिंतन का आकार सर्वमानववाद है। ये मानव मानव में किसी प्रकार का अंतर नहीं मानते। इनका कहना है कि कोई भी व्यक्ति अपने कुलविशेष के कारण किसी प्रकार वैशिष्ट्य लिए हुए उत्पन्न नहीं होता। इनकी दृष्टि में वैशिष्ट्य दो बातों को लेकर मानना चाहिए: अभिमानत्यागपूर्वक परोपकार या लोकसेवा तथा ईश्वरभक्ति। इस प्रकार स्वतंत्र चिंतन के क्षेत्र में इन संतों ने एक प्रकार की वैचारिक क्रांति को जन्म दिया। .

नई!!: आर्य समाज और संतसाहित्य · और देखें »

सुहेलदेव

सुहेलदेव श्रावस्ती से अर्ध-पौराणिक भारतीय राजा हैं, जिन्होंने 11वीं शताब्दी की शुरुआत में बहराइच में ग़ज़नवी सेनापति सैयद सालार मसूद ग़ाज़ी को पराजित कर और मार डाला था। 17वीं शताब्दी के फारसी भाषा के ऐतिहासिक कल्पित कथा मिरात-ए-मसूदी में उनका उल्लेख है। 20वीं शताब्दी के बाद से, विभिन्न हिंदू राष्ट्रवादी समूहों ने उन्हें एक हिंदू राजा के रूप में चिह्नित किया है जिसने एक मुस्लिम आक्रमणकारियों को हरा दिया। .

नई!!: आर्य समाज और सुहेलदेव · और देखें »

स्वामी दयानन्द सरस्वती

स्वामी दयानन्द सरस्वती महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती (१८२४-१८८३) आधुनिक भारत के महान चिन्तक, समाज-सुधारक व देशभक्त थे। उनका बचपन का नाम 'मूलशंकर' था। उन्होंने ने 1874 में एक महान आर्य सुधारक संगठन - आर्य समाज की स्थापना की। वे एक संन्यासी तथा एक महान चिंतक थे। उन्होंने वेदों की सत्ता को सदा सर्वोपरि माना। स्वामीजी ने कर्म सिद्धान्त, पुनर्जन्म, ब्रह्मचर्य तथा सन्यास को अपने दर्शन के चार स्तम्भ बनाया। उन्होने ही सबसे पहले १८७६ में 'स्वराज्य' का नारा दिया जिसे बाद में लोकमान्य तिलक ने आगे बढ़ाया। स्वामी दयानन्द के विचारों से प्रभावित महापुरुषों की संख्या असंख्य है, इनमें प्रमुख नाम हैं- मादाम भिकाजी कामा, पण्डित लेखराम आर्य, स्वामी श्रद्धानन्द, पण्डित गुरुदत्त विद्यार्थी, श्यामजी कृष्ण वर्मा, विनायक दामोदर सावरकर, लाला हरदयाल, मदनलाल ढींगरा, राम प्रसाद 'बिस्मिल', महादेव गोविंद रानडे, महात्मा हंसराज, लाला लाजपत राय इत्यादि। स्वामी दयानन्द के प्रमुख अनुयायियों में लाला हंसराज ने १८८६ में लाहौर में 'दयानन्द एंग्लो वैदिक कॉलेज' की स्थापना की तथा स्वामी श्रद्धानन्द ने १९०१ में हरिद्वार के निकट कांगड़ी में गुरुकुल की स्थापना की। .

नई!!: आर्य समाज और स्वामी दयानन्द सरस्वती · और देखें »

स्वामी श्रद्धानन्द

स्वामी श्रद्धानन्द सरस्वती स्वामी श्रद्धानन्द सरस्वती (२ फरवरी, १८५६ - २३ दिसम्बर, १९२६) भारत के शिक्षाविद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा आर्यसमाज के संन्यासी थे जिन्होंने स्वामी दयानन्द सरस्वती की शिक्षाओं का प्रसार किया। वे भारत के उन महान राष्ट्रभक्त संन्यासियों में अग्रणी थे, जिन्होंने अपना जीवन स्वाधीनता, स्वराज्य, शिक्षा तथा वैदिक धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय आदि शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना की और हिन्दू समाज को संगठित करने तथा १९२० के दशक में शुद्धि आन्दोलन चलाने में महती भूमिका अदा की। .

नई!!: आर्य समाज और स्वामी श्रद्धानन्द · और देखें »

स्वामी सर्वानन्द सरस्वती

स्वामी सर्वानन्द सरस्वती (१३ अप्रैल १९०० -) आर्यसमाज के संन्यासी थे। वे स्वामी स्वतंत्रानन्द के शिष्य थे। .

नई!!: आर्य समाज और स्वामी सर्वानन्द सरस्वती · और देखें »

स्वामी सोमदेव

स्वामी सोमदेव आर्य समाज के एक विद्वान धर्मोपदेशक थे। ब्रिटिश राज के दौरान पंजाब प्रान्त के लाहौर शहर में जन्मे सोमदेव का वास्तविक नाम ब्रजलाल चोपड़ा था। सन १९१५ में जिन दिनों वे स्वास्थ्य लाभ के लिये आर्य समाज शाहजहाँपुर आये थे उन्हीं दिनों समाज की ओर से राम प्रसाद 'बिस्मिल' को उनकी सेवा-सुश्रूषा में नियुक्त किया गया था। किशोरावस्था में स्वामी सोमदेव की सत्संगति पाकर बालक रामप्रसाद आगे चलकर 'बिस्मिल' जैसा बेजोड़ क्रान्तिकारी बन सका। रामप्रसाद बिस्मिल ने अपनी आत्मकथा में मेरे गुरुदेव शीर्षक से उनकी संक्षिप्त किन्तु सारगर्भित जीवनी लिखी है। सोमदेव जी उच्चकोटि के वक्‍ता तो थे ही, बहुत अच्छे लेखक भी थे। उनके लिखे हुए कुछ लेख तथा पुस्तकें उनके ही एक भक्‍त के पास थीं जो उसकी लापरवाही से नष्‍ट हो गयीं। उनके कुछ लेख प्रकाशित भी हुए थे। लगभग 57 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ। .

नई!!: आर्य समाज और स्वामी सोमदेव · और देखें »

स्वामी विरजानन्द

स्वामी विरजानन्द(1778-1868), एक संस्कृत विद्वान, वैदिक गुरु और आर्य समाज संस्थापक स्वामी दयानन्द सरस्वती के गुरु थे। इनको मथुरा के अंधे गुरु के नाम से भी जाना जाता था। .

नई!!: आर्य समाज और स्वामी विरजानन्द · और देखें »

स्वामी आनन्दबोध

स्वामी आनन्दबोध सरस्वती (१९०९ - अक्टूबर १९९४) आर्यसमाज के नेता तथा संसद सदस्य थे। उनका मूल नाम 'रामगोपाल शालवाले' था। श्री आनन्दगोपाल शालवाले का जन्म कश्मीर के अनन्तनाग में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री लाला नन्दलाल था जो मूलतः अमृतसर के निवासी थे। .

नई!!: आर्य समाज और स्वामी आनन्दबोध · और देखें »

स्वामी इन्द्रवेश

स्वामी इन्द्रवेश (१९३७ - १२ जून २००६) सामाजिक कार्यकर्ता, आर्य समाज के नेता एवं सांसद थे। उन्होने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। आर्यसमाज में निश्चय ही उनसे अधिक विद्वान, मनीषी, वाक्चातुर्य में निपुण, साहित्य रचयिता, वेदभाष्यकार, शास्त्रार्थ महारथी, कुशल राजनीतिज्ञ, महावक्ता, संगठन में वर्चस्वी नायक कोई भले रहा हो जिसने आर्यसमाज के कीर्तिध्वज को व्योम या क्षितिज पर लहराया हो और लोकैषणा के अन्तिम छोर को जा छूआ हो; लेकिन स्वामी इन्द्रवेश जी को इस दृष्टि से मूर्धन्य माना जायेगा कि उन्होंने जीवन-भर चुनौतियों का सामुख्य किया, आँधियों को झेला, काँटों भरा रास्ता चुना, खुद को संघर्ष का पर्याय बनाकर जीवन में चरैवेति-चरैवेति के आदर्श को मूर्तिमत किया। .

नई!!: आर्य समाज और स्वामी इन्द्रवेश · और देखें »

स्वामी अग्निवेश

अग्निवेश भारत के एक सामाजिक कार्यकर्ता, सुधारक, राजनेता व सन्त पुरुष है। .

नई!!: आर्य समाज और स्वामी अग्निवेश · और देखें »

स्वामी अछूतानन्द

स्वामी अछूतानन्द(1879 - 1933) दलित चेतना प्रसारक साहित्यकार तथा समाजसुधारक थे। उनका मूल नाम 'हीरालाल' था। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हुआ था। उन्होने 'आदि-हिन्दू' आन्दोलन चलाया। .

नई!!: आर्य समाज और स्वामी अछूतानन्द · और देखें »

स्वीकारपत्र

स्वीकारपत्र आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा रचित एक लघु पुस्तिका है। यह मूलतः राजकीय मुद्रा पत्र पर लिखित एक वसीयतनामे की तरह है जिसमें उन्होंने अपने देह त्यागने के बाद अपना काम आगे बढ़ाने के लिए परोपकारिणी सभा का वर्णन किया है। .

नई!!: आर्य समाज और स्वीकारपत्र · और देखें »

सैनी

सैनी भारत की "जडेजा, सैनी, भाटी, जडोंन," अविभाजित भारत के मार्शल दौड़, 189 पी, विद्या प्रकाश त्यागी, दिल्ली कल्पज़ पब्लिकेशन्स, 2009.

नई!!: आर्य समाज और सैनी · और देखें »

सीता राम गोयल

सीता राम गोयल (१९२१ - २००३) भारत के बीसवीं शती के प्रमुख इतिहाकार, लेखक, उपन्यासकार और प्रकाशक थे। उन्होने हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं में पुस्तकों का प्रकाशन किया। विख्यात ऋषि और दार्शनिक राम स्वरूप उनके गुरु और सहयोगी थे। १९४० के दशक में उनका झुकाव मार्क्सवाद की तरफ था किन्तु बाद में वे घोर साम्यवाद-विरोधी हो गये। बाद में वे इसाईयत, इस्लाम एवं भारतीय इतिहास एवं राजनीति के प्रमुख व्याख्याता (कमेंटेटर) बनकर उभरे। .

नई!!: आर्य समाज और सीता राम गोयल · और देखें »

हरविलास शारदा

हरबिलास शारदा (1867-1955) एक शिक्षाविद, न्यायधीश, राजनेता एवं समाजसुधारक थे। वे आर्यसमाजी थे। इन्होने सामाजिक क्षेत्र में वैधानिक प्रक्रियाओं के क्रियान्यवन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इनके अप्रतिम प्रयासों से ही 'बाल विवाह निरोधक अधिनियम, १९३०' (शारदा ऐक्ट) अस्तित्व में आया। .

नई!!: आर्य समाज और हरविलास शारदा · और देखें »

हल्द्वानी

हल्द्वानी, उत्तराखण्ड के नैनीताल ज़िले में स्थित एक नगर है जो काठगोदाम के साथ मिलकर हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम बनाता है। हल्द्वानी उत्तराखण्ड के सर्वाधिक जनसँख्या वाले नगरों में से है और इसे "कुमाऊँ का प्रवेश द्वार" भी कहा जाता है। कुमाऊँनी भाषा में इसे "हल्द्वेणी" भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ "हल्दू" (कदम्ब) प्रचुर मात्रा में मिलता था। सन् १८१६ में गोरखाओं को परास्त करने के बाद गार्डनर को कुमाऊँ का आयुक्त नियुक्त किया गया। बाद में जॉर्ज विलियम ट्रेल ने आयुक्त का पदभार संभाला और १८३४ में "हल्दु वनी" का नाम हल्द्वानी रखा। ब्रिटिश अभिलेखों से हमें ये ज्ञात होता है कि इस स्थान को १८३४ में एक मण्डी के रूप में उन लोगों के लिए बसाया गया था जो शीत ऋतु में भाभर आया करते थे। .

नई!!: आर्य समाज और हल्द्वानी · और देखें »

हिन्दू धर्म की आलोचना

चित्रित: सती प्रथा के अनुसार हिन्दू विधवा अपना पति की लाश से उसका अपना शरीर को भी जीवित होने पर जलाया जाता है - अतः उसकी आत्महत्या करायी गयी हिन्दू धर्म की आलोचना से तात्पर्य हिन्दू धर्म के अनुयायियों द्वारा आयोजित प्रथाओं तथा विश्वासों की आलोचना से है। यह आलोचना दोनों हिन्दू एवं ग़ैर-हिन्दू विचारकों द्वारा की गई है। धार्मिक आलोचना एक संवेदनशील मुद्दा है तथा धर्म के अनुयायी इससे असहमत भी होते हैं किंतु गौरतलब है कि आलोचनाओं के फलस्वरूप ही कई सामाजिक सुधार संभव हो पाए। प्रारंभिक हिन्दू सुधारकों ने भी भेदभाव व कुरीतियों के खिलाफ आवाज़ उठाई तथा कई हिन्दू समाजसुधारक आंदोलन भी चलाए गए। Encyclopædia Britannica Premium Service.

नई!!: आर्य समाज और हिन्दू धर्म की आलोचना · और देखें »

हिन्दू महासभा (फिजी)

फिजी की हिन्दू महासभा वहाँ के सभी प्रकार के हिन्दुओं का प्रतिनिधित्व करने वाला संगठन था जिसकी स्थापना भारत में अखिल भारतीय हिन्दू महासभा की स्थापना के बाद सन १९२६ में फिजी में हुई थी। भारत और फिजी दोनों में हिन्दू महासभा की स्थापना स्वामी श्रद्धानन्द की हत्या के बाद हुआ था जो महान राष्ट्रवादी एवं आर्यसमाजी थे। १९२६ में ही फिजी मुस्लिम लीग की भी स्थापना हुई थी। .

नई!!: आर्य समाज और हिन्दू महासभा (फिजी) · और देखें »

हिन्दू संगठनों की सूची

अनेकों संगठन हिन्दू धर्म के प्रचार-प्रसार में संलग्न हैं। .

नई!!: आर्य समाज और हिन्दू संगठनों की सूची · और देखें »

हिन्दी पत्रकारिता

हिन्दी पत्रकारिता की कहानी भारतीय राष्ट्रीयता की कहानी है। हिन्दी पत्रकारिता के आदि उन्नायक जातीय चेतना, युगबोध और अपने महत् दायित्व के प्रति पूर्ण सचेत थे। कदाचित् इसलिए विदेशी सरकार की दमन-नीति का उन्हें शिकार होना पड़ा था, उसके नृशंस व्यवहार की यातना झेलनी पड़ी थी। उन्नीसवीं शताब्दी में हिन्दी गद्य-निर्माण की चेष्टा और हिन्दी-प्रचार आन्दोलन अत्यन्त प्रतिकूल परिस्थितियों में भयंकर कठिनाइयों का सामना करते हुए भी कितना तेज और पुष्ट था इसका साक्ष्य ‘भारतमित्र’ (सन् 1878 ई, में) ‘सार सुधानिधि’ (सन् 1879 ई.) और ‘उचित वक्ता’ (सन् 1880 ई.) के जीर्ण पृष्ठों पर मुखर है। वर्तमान में हिन्दी पत्रकारिता में अंग्रेजी पत्रकारिता के दबदबे को खत्म कर दिया है। पहले देश-विदेश में अंग्रेजी पत्रकारिता का दबदबा था लेकिन आज हिन्दी भाषा का झण्डा चंहुदिश लहरा रहा है। ३० मई को 'हिन्दी पत्रकारिता दिवस' के रूप में मनाया जाता है। .

नई!!: आर्य समाज और हिन्दी पत्रकारिता · और देखें »

हिन्दी साहित्य का इतिहास

हिन्दी साहित्य पर यदि समुचित परिप्रेक्ष्य में विचार किया जाए तो स्पष्ट होता है कि हिन्दी साहित्य का इतिहास अत्यंत विस्तृत व प्राचीन है। सुप्रसिद्ध भाषा वैज्ञानिक डॉ० हरदेव बाहरी के शब्दों में, हिन्दी साहित्य का इतिहास वस्तुतः वैदिक काल से आरम्भ होता है। यह कहना ही ठीक होगा कि वैदिक भाषा ही हिन्दी है। इस भाषा का दुर्भाग्य रहा है कि युग-युग में इसका नाम परिवर्तित होता रहा है। कभी 'वैदिक', कभी 'संस्कृत', कभी 'प्राकृत', कभी 'अपभ्रंश' और अब - हिन्दी। आलोचक कह सकते हैं कि 'वैदिक संस्कृत' और 'हिन्दी' में तो जमीन-आसमान का अन्तर है। पर ध्यान देने योग्य है कि हिब्रू, रूसी, चीनी, जर्मन और तमिल आदि जिन भाषाओं को 'बहुत पुरानी' बताया जाता है, उनके भी प्राचीन और वर्तमान रूपों में जमीन-आसमान का अन्तर है; पर लोगों ने उन भाषाओं के नाम नहीं बदले और उनके परिवर्तित स्वरूपों को 'प्राचीन', 'मध्यकालीन', 'आधुनिक' आदि कहा गया, जबकि 'हिन्दी' के सन्दर्भ में प्रत्येक युग की भाषा का नया नाम रखा जाता रहा। हिन्दी भाषा के उद्भव और विकास के सम्बन्ध में प्रचलित धारणाओं पर विचार करते समय हमारे सामने हिन्दी भाषा की उत्पत्ति का प्रश्न दसवीं शताब्दी के आसपास की प्राकृताभास भाषा तथा अपभ्रंश भाषाओं की ओर जाता है। अपभ्रंश शब्द की व्युत्पत्ति और जैन रचनाकारों की अपभ्रंश कृतियों का हिन्दी से सम्बन्ध स्थापित करने के लिए जो तर्क और प्रमाण हिन्दी साहित्य के इतिहास ग्रन्थों में प्रस्तुत किये गये हैं उन पर विचार करना भी आवश्यक है। सामान्यतः प्राकृत की अन्तिम अपभ्रंश-अवस्था से ही हिन्दी साहित्य का आविर्भाव स्वीकार किया जाता है। उस समय अपभ्रंश के कई रूप थे और उनमें सातवीं-आठवीं शताब्दी से ही पद्य-रचना प्रारम्भ हो गयी थी। साहित्य की दृष्टि से पद्यबद्ध जो रचनाएँ मिलती हैं वे दोहा रूप में ही हैं और उनके विषय, धर्म, नीति, उपदेश आदि प्रमुख हैं। राजाश्रित कवि और चारण नीति, शृंगार, शौर्य, पराक्रम आदि के वर्णन से अपनी साहित्य-रुचि का परिचय दिया करते थे। यह रचना-परम्परा आगे चलकर शौरसेनी अपभ्रंश या 'प्राकृताभास हिन्दी' में कई वर्षों तक चलती रही। पुरानी अपभ्रंश भाषा और बोलचाल की देशी भाषा का प्रयोग निरन्तर बढ़ता गया। इस भाषा को विद्यापति ने देसी भाषा कहा है, किन्तु यह निर्णय करना सरल नहीं है कि हिन्दी शब्द का प्रयोग इस भाषा के लिए कब और किस देश में प्रारम्भ हुआ। हाँ, इतना अवश्य कहा जा सकता है कि प्रारम्भ में हिन्दी शब्द का प्रयोग विदेशी मुसलमानों ने किया था। इस शब्द से उनका तात्पर्य 'भारतीय भाषा' का था। .

नई!!: आर्य समाज और हिन्दी साहित्य का इतिहास · और देखें »

हिन्दी आन्दोलन

हिन्दी आन्दोलन भारत में हिन्दी एवं देवनागरी को विविध सामाजिक क्षेत्रों में आगे लाने के लिये विशेष प्रयत्न हैं। यह भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के समय आरम्भ हुआ। इस आन्दोलन में साहित्यकारों, समाजसेवियों (नवीन चन्द्र राय, श्रद्धाराम फिल्लौरी, स्वामी दयानन्द सरस्वती, पंडित गौरीदत्त, पत्रकारों एवं स्वतंत्रतता संग्राम-सेनानियों (महात्मा गांधी, मदनमोहन मालवीय, पुरुषोत्तमदास टंडन आदि) का विशेष योगदान था। .

नई!!: आर्य समाज और हिन्दी आन्दोलन · और देखें »

हिसार

हिसार भारत के उत्तर पश्चिम में स्थित हरियाणा प्रान्त के हिसार जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। यह भारत की राजधानी नई दिल्ली के १६४ किमी पश्चिम में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक १० एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक ६५ पर पड़ता है। यह भारत का सबसे बड़ा जस्ती लोहा उत्पादक है। इसीलिए इसे इस्पात का शहर के नाम से भी जाना जाता है। पश्चिमी यमुना नहर पर स्थित हिसार राजकीय पशु फार्म के लिए विशेष विख्यात है। अनिश्चित रूप से जल आपूर्ति करनेवाली घाघर एकमात्र नदी है। यमुना नहर हिसार जिला से होकर जाती है। जलवायु शुष्क है। कपास पर आधारित उद्योग हैं। भिवानी, हिसार, हाँसी तथा सिरसा मुख्य व्यापारिक केंद्र है। अच्छी नस्ल के साँड़ों के लिए हिसार विख्यात है। हिसार की स्थापना सन १३५४ ई. में तुगलक वंश के शासक फ़िरोज़ शाह तुग़लक ने की थी। घग्गर एवं दृषद्वती नदियां एक समय हिसार से गुजरती थी। हिसार में महाद्वीपीय जलवायु देखने को मिलती है जिसमें ग्रीष्म ऋतु में बहुत गर्मी होती है तथा शीत ऋतु में बहुत ठंड होती है। यहाँ हिन्दी एवं अंग्रेज़ी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाएँ हैं। यहाँ की औसत साक्षरता दर ८१.०४ प्रतिशत है। १९६० के दशक में हिसार की प्रति व्यक्ति आय भारत में सर्वाधिक थी। .

नई!!: आर्य समाज और हिसार · और देखें »

हकीकत राय

हकीकत राय (१७१९–१७३४) एक साहसी था जिसने हिन्दू धर्म के अपमान का प्रतिकार किया और जबरन इस्लाम स्वीकारने के बजाय मृत्यु को गले लगा लिया। .

नई!!: आर्य समाज और हकीकत राय · और देखें »

हैदराबाद सत्याग्रह

सन् 1938-39 में जब अंग्रेजों का अत्याचार चरम पर था तब ब्रिटिश शासकों ने हैदराबाद के निजाम से सांठ-गांठ कर हैदराबाद स्टेट में हिंदुओं की पूजा-अर्चना पर रोक लगा दी थी। इसके विरोध में आर्य समाज ने आंदोलन छेड़ा जिसे हैदराबाद सत्याग्रह कहा जाता है। इस आन्दोलन में हिन्दू महासभा ने आर्य समाज का साथ दिया। आंदोलन सफल हुआ और निजाम हैदराबाद को झुकना पड़ा। इस सत्याग्रह को भारत के स्वतंत्रता संग्राम का भाग माना जाता है। .

नई!!: आर्य समाज और हैदराबाद सत्याग्रह · और देखें »

जयानन्द भारती

जयानन्द भारती (१७ अक्टूबर १८८१–०९ सितम्बर १९५२), भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं सामाजिक चेतना के अग्रदूत थे। उन्होने ‘डोला-पालकी आन्दोलन’ चलाया। यह वह आन्दोलन था जिसमें शिल्पकारों के दूल्हे-दुल्हनों को डोला-पालकी में बैठने के अधिकार बहाल कराना था। लगभग 20 वर्षों तक चलने वाले इस आन्दोलन के समाधान के लिए भारती जी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मुकदमा दायर किया जिसका निर्णय शिल्पकारों के पक्ष में हुआ। स्वतन्त्रता संग्राम में भारती जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। 28 अगस्त 1930 को इन्होंने राजकीय विद्यालय जयहरीखाल की इमारत पर तिरंगा झंडा फहराकर ब्रिटिश शासन के विरोध में भाषण देकर छात्रों को स्वतन्त्रता आन्दोलन के लिए प्रेरित किया। गवर्नर मैलकम हैली को काला झंडा दिखाने की घटना- उसी समय की बात है, तत्कालीन अंग्रेज गवर्नर मैलकॉम हेली का पौड़ी दौर था, यह खबर सुनते ही राम प्रसाद जी व उनके दल ने यह योजना बनाई की गवर्नर को काले झंडे दिखाए जाएँ व उसका बायकॉट किया जाय.

नई!!: आर्य समाज और जयानन्द भारती · और देखें »

ज्वालाप्रसाद

राजा ज्वालाप्रसाद (१८७२ ईo - १६ सितंबर १९४४) भारत के प्रसिद्ध इंजीनियर एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रत्युपकुलपति (सन् १९३६) थे। .

नई!!: आर्य समाज और ज्वालाप्रसाद · और देखें »

विष्णु देव

विष्णु देव (1900 - 1968) फिजी में पैदा होने वाले, फिजी के भारतीय लोगों के प्रथम नेता थे। 1929 में जब वह पहली बार विधान परिषद मे चुने गए, से लेकर 1959 तक वह फिजी भारतीयो के सब से ताकतवर नेता थे। वह फिजी मे आर्य समाज के धर्मनिष हिमायती थे और फिजी के प्रथम हिन्दी समाचारपत्र (फिजी समाचार) के सम्पादक भी थे। .

नई!!: आर्य समाज और विष्णु देव · और देखें »

व्यवहारभानु

व्यवहारभानु आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा रचित एक लघु पुस्तिका है। इसका उद्देश्य 'मनुष्यों के व्यवहार में सुधार लाना' है। .

नई!!: आर्य समाज और व्यवहारभानु · और देखें »

वेद

वेद प्राचीन भारत के पवितत्रतम साहित्य हैं जो हिन्दुओं के प्राचीनतम और आधारभूत धर्मग्रन्थ भी हैं। भारतीय संस्कृति में वेद सनातन वर्णाश्रम धर्म के, मूल और सबसे प्राचीन ग्रन्थ हैं, जो ईश्वर की वाणी है। ये विश्व के उन प्राचीनतम धार्मिक ग्रंथों में हैं जिनके पवित्र मन्त्र आज भी बड़ी आस्था और श्रद्धा से पढ़े और सुने जाते हैं। 'वेद' शब्द संस्कृत भाषा के विद् शब्द से बना है। इस तरह वेद का शाब्दिक अर्थ 'ज्ञान के ग्रंथ' है। इसी धातु से 'विदित' (जाना हुआ), 'विद्या' (ज्ञान), 'विद्वान' (ज्ञानी) जैसे शब्द आए हैं। आज 'चतुर्वेद' के रूप में ज्ञात इन ग्रंथों का विवरण इस प्रकार है -.

नई!!: आर्य समाज और वेद · और देखें »

वीरेन्द्र वीर

वीरेन्द्र वीर (15 जनवरी 1911- 31 दिसम्बर 1993) भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजनेता, शिक्षाशास्त्री एवं पत्रकार थे। .

नई!!: आर्य समाज और वीरेन्द्र वीर · और देखें »

गणपति शर्मा

पण्डित गणपति शर्मा (1873 - 1912) एक आर्यसमाजी विद्वान थे जो शास्त्रार्थ की भारतीय परम्परा को आगे बढ़ाने के लिये प्रसिद्ध हैं। .

नई!!: आर्य समाज और गणपति शर्मा · और देखें »

गंगा सिंह

जनरल सर गंगासिंह(3 अक्टूबर 1880, बीकानेर – 2 फरवरी 1943, मुम्बई) १८८८ से १९४३ तक बीकानेर रियासत के महाराजा थे। उन्हें आधुनिक सुधारवादी भविष्यद्रष्टा के रूप में याद किया जाता है। पहले महायुद्ध के दौरान ‘ब्रिटिश इम्पीरियल वार केबिनेट’ के अकेले गैर-अँगरेज़ सदस्य थे। .

नई!!: आर्य समाज और गंगा सिंह · और देखें »

गुड़ी पड़वा

गुड़ी पड़वा (मराठी-पाडवा) के दिन हिन्दू नव संवत्सरारम्भ माना जाता है। चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को गुड़ी पड़वा या वर्ष प्रतिपदा या उगादि (युगादि) कहा जाता है। इस दिन हिन्दु नववर्ष का आरम्भ होता है। 'गुड़ी' का अर्थ 'विजय पताका' होता है। कहते हैं शालिवाहन नामक एक कुम्हार-पुत्र ने मिट्टी के सैनिकों की सेना से प्रभावी शत्रुओं का पराभव किया। इस विजय के प्रतीक रूप में शालिवाहन शक का प्रारंभ इसी दिन से होता है। ‘युग‘ और ‘आदि‘ शब्दों की संधि से बना है ‘युगादि‘। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में ‘उगादि‘ और महाराष्ट्र में यह पर्व 'ग़ुड़ी पड़वा' के रूप में मनाया जाता है।इसी दिन चैत्र नवरात्रि का प्रारम्भ होता है। .

नई!!: आर्य समाज और गुड़ी पड़वा · और देखें »

गुरुदत्त विद्यार्थी

पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी (२६ अप्रैल १८६४ - १८९०), महर्षि दयानन्द सरस्वती के अनन्य शिष्य एवं कालान्तर में आर्यसमाज के प्रमुख नेता थे। उनकी गिनती आर्य समाज के पाँच प्रमुख नेताओं में होती है। २६ वर्ष की अल्पायु में ही उनका देहान्त हो गया किन्तु उतने ही समय में उन्होने अपनी विद्वता की छाप छोड़ी और अनेकानेक विद्वतापूर्ण ग्रन्थों की रचना की। .

नई!!: आर्य समाज और गुरुदत्त विद्यार्थी · और देखें »

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय भारत के उत्तराखण्ड राज्य के हरिद्वार शहर में स्थित है। इसकी स्थापना सन् १९०२ में स्वामी श्रद्धानन्द ने की थी। भारत में लार्ड मैकाले द्वारा प्रतिपादित अंग्रेजी माध्यम की पाश्चात्य शिक्षा नीति के स्थान पर राष्ट्रीय विकल्प के रूप में राष्ट्रभाषा हिन्दी के माध्यम से भारतीय साहित्य, भारतीय दर्शन, भारतीय संस्कृति एवं साहित्य के साथ-साथ आधुनिक विषयों की उच्च शिक्षा के अध्ययन-अध्यापन तथा अनुसंधान के लिए यह विश्वविद्यालय स्थापित किया गया था। इस विश्वविद्यालय का प्रमुख उद्देश्य जाति और छुआ-छूत के भेदभाव के बिना गुरु-शिष्य परम्परा के अन्तर्गत् अध्यापकों एवं विद्यार्थियों के मध्य निरन्तर घनिष्ट सम्बन्ध स्थापित कर छात्र-छात्राओं को प्राचीन एवं आधुनिक विषयों की शिक्षा देकर उनका मानसिक और शारीरिक विकास कर चरित्रवान आदर्श नागरिक बनाना है। विश्वविद्यालय हरिद्वार रेलवे स्टेशन से लगभग 5 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। जून 1962 में भारत सरकार ने इस शिक्षण संस्था के राष्ट्रीय स्वरूप तथा शिक्षा के क्षेत्र में इसके अप्रतिम् योगदान को दृष्टि में रखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के एक्ट 1956 की धारा 3 के अन्तर्गत् समविश्वविद्यालय (डीम्ड यूनिवर्सिटी) की मान्यता प्रदान की और वैदिक साहित्य, संस्कृत साहित्य, दर्शन, हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी, मनोविज्ञान, गणित तथा प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्त्व विषयों में स्नातकोत्तर अध्ययन की व्यवस्था की गई। उपरोक्त विषयों के अतिरिक्त वर्तमान में विश्वविद्यालय में भौतिकी, रसायन विज्ञान, कम्प्यूटर विज्ञान, अभियांत्रिकी, आयुर्विज्ञान व प्रबन्धन के अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा स्थापित स्वायत्तशासी संस्थान ‘राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद्’ (NACC) द्वारा मई 2002 में विश्वविद्यालय को चार सितारों (****) से अलंकृत किया गया था। परिषद् के सदस्यों ने विश्वविद्यालय की संस्तुति यहां के परिवेश, शैक्षिक वातावरण, शुद्ध पर्यावरण, बृहत् पुस्तकालय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के संग्रहालय आदि से प्रभावित होकर की थी। विश्वविद्यालय की सभी उपाधियां भारत सरकार/विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्य हैं। यह विश्वविद्यालय भारतीय विश्वविद्यालय संघ (A.I.U.) तथा कामनवैल्थ विश्वविद्यालय संघ का सदस्य है। .

नई!!: आर्य समाज और गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय · और देखें »

गोरक्षा आन्दोलन

वर्ष १८८२ में स्वामी दयानन्द सरस्वती के गोरक्षिणी सभा की स्थापना के बाद भारत में गोरक्षा आंदोलन शुरू हुआ।अक्‍तूबर-नवम्बर १९६६ ई० में अखिल भारतीय स्तर पर गोरक्षा आन्दोलन चला। भारत साधु-समाज, आर्यसमाज, सनातन धर्म, जैन धर्म आदि सभी भारतीय धार्मिक समुदायों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। ७ नवम्बर १९६६ को संसद् पर हुये ऐतिहासिक प्रदर्शन में देशभर के लाखों लोगों ने भाग लिया। इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने निहत्थे हिंदुओं पर गोलियाँ चलवा दी थी जिसमें अनेक गौ भक्तों का बलिदान हुआ था। इस आन्दोलन में चारों शंकराचार्य तथा स्वामी करपात्री जी भी जुटे थे। जैन मुनि सुशीलकुमार जी तथा सार्वदेशिक सभा के प्रधान लाला रामगोपाल शालवाले और हिन्दू महासभा के प्रधान प्रो॰ रामसिंह जी भी बहुत सक्रिय थे। श्री संत प्रभुदत्त ब्रह्मचारी तथा पुरी के जगद्‍गुरु शंकराचार्य श्री स्वामी निरंजनदेव तीर्थ तथा महात्मा रामचन्द्र वीर के आमरण अनशन ने आन्दोलन में प्राण फूंक दिये थे किन्तु जनसंघ इसका प्रारम्भ से अपने राजनैतिक लाभ के लिये एक हथियार के रूप में प्रयोग कर रहा था। उसका उद्देश्य मात्र कांग्रेस सरकार के खिलाफ इस आन्दोलन के द्वारा असन्तोष फैलाकर राजनैतिक उल्लू सीधा करना था। इसलिये उसने प्रभुदत्त ब्रह्मचारी से पहले तो अनशन कराया और फिर जब आन्दोलन का उद्देश्य प्राप्‍त होने का समय आया तो उनका अनशन तुड़वा दिया। इसी प्रकार शंकराचार्य जी का अनशन समाप्‍त कराने के लिए स्वामी करपात्री जी को तैयार किया। वे वायुयान से उनके पास गये और अनशन खुलवा आये जबकि सरकार की ओर से गोरक्षा के संबन्ध में कोई आश्वासन तक भी नहीं मिल पाया था। जनसंघियों ने सन् १९६७ के आम चुनाव निकट देख, सरसंघ चालक गुरु गोलवरकर को बीच में डाल, यह सब खेल खेला। वहां तो जनता द्वारा किये कराये पर पानी फेरने के लिये पहले से ही दुरभिसन्धि हो चुकी थी। इसलिए सभी नेताओं को इकट्ठा कर बातचीत की गई। परन्तु जनसंघियों को चुनाव लड़ने की जल्दी थी। अतः उन्होंने जनता के साथ विश्वासघात कर समझौता कर सत्याग्रह बन्द कर दिया। साधु संन्यासी सादे होते ही हैं, वे इनके बहकावे में आ गये और अनेक लोगों का बलिदान व्यर्थ गया। मवेशी वध, विशेष रूप से गाय वध, भारत में एक विवादास्पद विषय है क्योंकि इस्लाम में कई लोगों द्वारा मांस के स्वीकार्य स्रोत के रूप में माना जाने वाला मवेशियों के विपरीत हिंदू धर्म, सिख धर्म, जैन धर्म में कई लोगों के लिए एक सम्मानित और सम्मानित जीवन के रूप में मवेशी की पारंपरिक स्थिति के रूप में, ईसाई धर्म के साथ-साथ भारतीय धर्मों के कुछ अनुयायियों। अधिक विशेष रूप से, हिंदू धर्म में भगवान कृष्ण से जुड़े होने के कई कारणों से गाय की हत्या को छोड़ दिया गया है, मवेशियों को ग्रामीण आजीविका का एक अभिन्न हिस्सा और एक आवश्यक आर्थिक आवश्यकता के रूप में सम्मानित किया जा रहा है। अहिंसा (अहिंसा) के नैतिक सिद्धांत और पूरे जीवन की एकता में विश्वास के कारण विभिन्न भारतीय धर्मों द्वारा मवेशी वध का भी विरोध किया गया है। इसको रोकने के लिये भारत के विभिन्न राज्यों में कानून भी बनाये गये हैं। भारत के संविधान के अनुच्छेद 48 में राज्यों को गायों और बछड़ों और अन्य दुश्मनों और मसौदे के मवेशियों की हत्या को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया गया है। 26 अक्टूबर 2005 को, भारत के सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक निर्णय में भारत में विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा अधिनियमित विरोधी गाय हत्या कानूनों की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा। भारत में 29 राज्यों में से 20 में वर्तमान में हत्या या बिक्री को प्रतिबंधित करने वाले विभिन्न नियम हैं गायों का केरल, पश्चिम बंगाल, गोवा, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा ऐसे राज्य हैं जहां गाय वध पर कोई प्रतिबंध नहीं है। भारत में मौजूदा मांस निर्यात नीति के अनुसार, गोमांस (गाय, बैल का मांस और बछड़ा) का निर्यात प्रतिबंधित है। मांस, शव, बफेलो के आधे शव में भी हड्डी निषिद्ध है और इसे निर्यात करने की अनुमति नहीं है। केवल भैंस के बेनालेस मांस, बकरी और भेड़ों और पक्षियों के मांस को निर्यात के लिए अनुमति है। .

नई!!: आर्य समाज और गोरक्षा आन्दोलन · और देखें »

गोकरुणानिधि

गोकरुणानिधि आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा रचित एक लघु पुस्तिका है। .

नई!!: आर्य समाज और गोकरुणानिधि · और देखें »

आचार्य देवव्रत

आचार्य देवव्रत भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल हैं इसके पूर्व वे वे हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गुरुकुल में प्रधानाचार्य थे। .

नई!!: आर्य समाज और आचार्य देवव्रत · और देखें »

आचार्य रामदेव

आचार्य रामदेव (जन्म: ३१ जुलाई १८८१ - मृत्यु: ९ दिसम्बर १९३९) आर्यसमाज के नेता, शिक्षाशास्त्री, इतिहासकार, स्वतन्त्रता-संग्राम सेनानी एवं महान वक्ता थे। उन्होने भारतीय इतिहास के सम्बन्ध में मौलिक अनुसन्धान कर हिन्दी में अपना प्रसिद्ध ग्रन्थ भारतवर्ष का इतिहास प्रकाशित किया। आचार्य रामदेव जी ने १९२३ में देहरादून में कन्या गुरुकुल की स्थापना की जो 'कन्या गुरुकुल महाविद्यालय' नाम से जाना जाता है तथा गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का भाग है। .

नई!!: आर्य समाज और आचार्य रामदेव · और देखें »

आधुनिक हिंदी गद्य का इतिहास

हिंदी साहित्य का आधुनिक काल भारत के इतिहास के बदलते हुए स्वरूप से प्रभावित था। स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीयता की भावना का प्रभाव साहित्य में भी आया। भारत में औद्योगीकरण का प्रारंभ होने लगा था। आवागमन के साधनों का विकास हुआ। अंग्रेजी और पाश्चात्य शिक्षा का प्रभाव बढा और जीवन में बदलाव आने लगा। ईश्वर के साथ साथ मानव को समान महत्व दिया गया। भावना के साथ-साथ विचारों को पर्याप्त प्रधानता मिली। पद्य के साथ-साथ गद्य का भी विकास हुआ और छापेखाने के आते ही साहित्य के संसार में एक नई क्रांति हुई। आधुनिक हिन्दी गद्य का विकास केवल हिन्दी भाषी क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं रहा। पूरे भारत में और हर प्रदेश में हिन्दी की लोकप्रियता फैली और अनेक अन्य भाषी लेखकों ने हिन्दी में साहित्य रचना करके इसके विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान किया। हिन्दी गद्य के विकास को विभिन्न सोपानों में विभक्त किया जा सकता है- .

नई!!: आर्य समाज और आधुनिक हिंदी गद्य का इतिहास · और देखें »

आधुनिक काल

हिंदी साहित्य का आधुनिक काल तत्कालीन राजनैतिक गतिविधियों से प्रभावित हुआ। इसको हिंदी साहित्य का सर्वश्रेष्ठ युग माना जा सकता है, जिसमें पद्य के साथ-साथ गद्य, समालोचना, कहानी, नाटक व पत्रकारिता का भी विकास हुआ। सं 1800 वि.

नई!!: आर्य समाज और आधुनिक काल · और देखें »

आर्य वंश

आर्य वंश ऐतिहासिक रूप से 19वीं शताब्दी के अंत और 20वीं शताब्दी के आरम्भ में पश्चिमी सभ्यता में आर्यवंशी काफी प्रभावशाली लोग हुआ करते थे। माना जाता है कि इस विचार से यह व्यूत्पन्न है कि हिंद युरोपीय भाषा के बोलने वाले मूल लोगों और उनके वंशजों ने विशिष्ट जाति या वृहद श्वेत नस्ल की स्थापना की। ऐसा माना जाता है कि कभी-कभी आर्यन जाति से ही आर्यवाद अस्तित्व में आया। आरम्भ में इसे मात्र भाषाई आधार पर जाना जाता था लेकिन नाज़ी और नव-नाज़ी में जातिवाद की उत्पत्ति के बाद सैधांतिक रूप से इसका प्रयोग जादू-टोना और श्वेत प्रतिष्ठा को स्थापित करने के लिए किया जाने लगा। .

नई!!: आर्य समाज और आर्य वंश · और देखें »

आर्योद्देश्यरत्नमाला

आर्योद्देश्यरत्नमाला आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा संवत १९२५ (१८७३ ईसवीं) में रचित एक लघु पुस्तिका है। .

नई!!: आर्य समाज और आर्योद्देश्यरत्नमाला · और देखें »

काशिकावृत्ति

संस्कृत व्याकरण के अध्ययन की दो शाखाएँ हैं - नव्य व्याकरण, तथा प्राचीनव्याकरण। काशिकावृत्ति प्राचीन व्याकरण शाखा का ग्रन्थ है। इसमें पाणिनिकृत अष्टाध्यायी के सूत्रों की वृत्ति (संस्कृत: अर्थ) लिखी गयी है। इसके सम्मिलित लेखक जयादित्य और वामन हैं। सिद्धान्तकौमुदी से पहले काशिकावृत्ति बहुत लोकप्रिय थी, फिर इसका स्थान सिद्धान्तकौमुदी ने ले लिया। आज भी आर्यसमाज के गुरुकुलों मे इसी के माध्यम से अध्ययन होता है। .

नई!!: आर्य समाज और काशिकावृत्ति · और देखें »

काशी हिन्दू विश्‍वविद्यालय

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय या बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (आम तौर पर बी.एच.यू.) वाराणसी में स्थित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना (बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय एक्ट, एक्ट क्रमांक १६, सन् १९१५) महामना पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा सन् १९१६ में वसंत पंचमी के पुनीत दिवस पर की गई थी। दस्तावेजों के अनुसार इस विधालय की स्थापना मे मदन मोहन मालवीय जी का योगदान सिर्फ सामान्य संस्थापक सदस्य के रूप मे था,महाराजा दरभंगा रामेश्वर सिंह ने विश्वविद्यालय की स्थापना में आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था दान ले कर की ।इस विश्वविद्यालय के मूल में डॉ॰ एनी बेसेन्ट द्वारा स्थापित और संचालित सेन्ट्रल हिन्दू कॉलेज की प्रमुख भूमिका थी। विश्वविद्यालय को "राष्ट्रीय महत्त्व का संस्थान" का दर्ज़ा प्राप्त है। संप्रति इस विश्वविद्यालय के दो परिसर है। मुख्य परिसर (१३०० एकड़) वाराणसी में स्थित है जिसकी भूमि काशी नरेश ने दान की थी। मुख्य परिसर में ६ संस्थान्, १४ संकाय और लगभग १४० विभाग है। विश्वविद्यालय का दूसरा परिसर मिर्जापुर जनपद में बरकछा नामक जगह (२७०० एकड़) पर स्थित है। ७५ छात्रावासों के साथ यह एशिया का सबसे बड़ा रिहायशी विश्वविद्यालय है जिसमे ३०,००० से ज्यादा छात्र अध्यनरत हैं जिनमे लगभग ३४ देशों से आये हुए छात्र भी शामिल हैं। इसके प्रांगण में विश्वनाथ का एक विशाल मंदिर भी है। सर सुंदरलाल चिकित्सालय, गोशाला, प्रेस, बुक-डिपो एवं प्रकाशन, टाउन कमेटी (स्वास्थ्य), पी.डब्ल्यू.डी., स्टेट बैंक की शाखा, पर्वतारोहण केंद्र, एन.सी.सी.

नई!!: आर्य समाज और काशी हिन्दू विश्‍वविद्यालय · और देखें »

केशवचन्द्र सेन

समाज सुधारक '''केशवचन्द्र सेन''' केशवचन्द्र सेन (बंगला: কেশব চন্দ্র সেন केशोब चोन्दो शेन) (19 नवम्बर 1838 - 8 जनवरी 1884) बंगाल के हिन्दू दार्शनिक, धार्मिक उपदेशक एवं समाज सुधारक थे। 1856 मेंब्रह्मसमाज के अंतर्गत केशवचंद्र सेन के आगमन के साथ द्रुत गति से प्रसार पानेवाले इस आध्यात्मिक आंदोलन के सबसे गतिशील अध्याय का आरंभ हुआ। केशवचन्द्र सेन ने ही आर्यसमाज के संस्थापक स्वामी दयानन्द सरस्वती को सलाह दी की वे सत्यार्थ प्रकाश की रचना हिन्दी में करें। .

नई!!: आर्य समाज और केशवचन्द्र सेन · और देखें »

अरोड़ा

अरोड़ा (पंजाबी: ਅਰੋੜਾ) या अरोरा पंजाब मूल का समुदाय/जाति है। अधिकांश अरोड़ा हिन्दू है और खत्री के साथ वह पश्चिमी पाकिस्तान (अब पाकिस्तानी पंजाब) के मुख्य हिन्दू समूह है। इनका मुख्य पेशा व्यापार हुआ करता था और दक्षिणी-पश्चिम पंजाब के सराइकी भाषी समाज में इनका काफी प्रभाव था। चेनाब के आसपास बसे अरोड़ा की जीविका कृषि पर आधारित थी। हालांकि अरोड़ा एक उच्च जाति है लेकिन उसे खत्री से नीचा माना जाता है। दोनों समुदाय एक दूसरे के काफी निकट हैं और दोनों समुदायों के बीच शादियां भी अब होती हैं। अरोड़ा का भाटिया और सूद से भी करीब का रिश्ता है। 1947 में भारत के विभाजन तथा इसकी आज़ादी से पहले अरोड़ा समुदाय मुख्य रूप से पश्चिमी पंजाब (अब पाकिस्तान) में सिन्धु नदी तथा इसकी सहायक नदियों के तटों; उत्तर-पश्चिम के सीमावर्ती राज्यों (एनडब्ल्यूएफपी) सहित भारतीय पंजाब के मालवा क्षेत्र; सिंध क्षेत्र में (मुख्य रूप से सिन्धी अरोड़ा पर पंजाबी तथा मुल्तानी बोलने वाले अरोड़ा समुदाय भी हैं); राजस्थान में (जोधपुरी तथा नागौरी अरोड़ा/खत्रियों के रूप में); तथा गुजरात में बसा हुआ था। पंजाब के उत्तरी पोटोहर तथा माझा क्षेत्रों में खत्रियों की संख्या अधिक थी। भारत में आजादी तथा विभाजन के बाद, अरोड़ा मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, जम्मू, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, गुजरात तथा देश के अन्य भागों में रहते हैं। विभाजन के बाद, अरोड़ा भारत और पाकिस्तान के कई हिस्सों के साथ पूरी दुनिया में चले गए। .

नई!!: आर्य समाज और अरोड़ा · और देखें »

अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ाँ

अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ, (उर्दू: اشفاق اُللہ خان, अंग्रेजी:Ashfaq Ulla Khan, जन्म:22 अक्तूबर १९००, मृत्यु:१९२७) भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के एक प्रमुख क्रान्तिकारी थे। उन्होंने काकोरी काण्ड में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। ब्रिटिश शासन ने उनके ऊपर अभियोग चलाया और १९ दिसम्बर सन् १९२७ को उन्हें फैजाबाद जेल में फाँसी पर लटका कर मार दिया गया। राम प्रसाद बिस्मिल की भाँति अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ भी उर्दू भाषा के बेहतरीन शायर थे। उनका उर्दू तखल्लुस, जिसे हिन्दी में उपनाम कहते हैं, हसरत था। उर्दू के अतिरिक्त वे हिन्दी व अँग्रेजी में लेख एवं कवितायें भी लिखा करते थे। उनका पूरा नाम अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ वारसी हसरत था। भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के सम्पूर्ण इतिहास में बिस्मिल और अशफ़ाक़ की भूमिका निर्विवाद रूप से हिन्दू-मुस्लिम एकता का अनुपम आख्यान है। .

नई!!: आर्य समाज और अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ाँ · और देखें »

अखिल भारतीय हिन्दू महासभा

अखिल भारतीय हिन्दू महासभा का ध्वज अखिल भारत हिन्दू महासभा भारत का एक राजनीतिक दल है। यह एक भारतीय राष्ट्रवादी संगठन है। इसकी स्थापना सन १९१५ में हुई थी। विनायक दामोदर सावरकर इसके अध्यक्ष रहे। केशव बलराम हेडगेवार इसके उपसभापति रहे तथा इसे छोड़कर सन १९२५ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। भारत के स्वतन्त्रता के उपरान्त जब महात्मा गांधी की हत्या हुई तब इसके बहुत से कार्यकर्ता इसे छोड़कर भारतीय जनसंघ में भर्ती हो गये। .

नई!!: आर्य समाज और अखिल भारतीय हिन्दू महासभा · और देखें »

अखिल विश्व गायत्री परिवार

अखिल विश्व गायत्री परिवार (AWGP) पण्डित श्रीराम शर्मा अचार्य द्वारा स्थापित हिन्दुत्व सुधार आन्दोलन है। इसकी कार्य प्रणाली और उद्देश्य आर्य समाज से मिलते-जुलते हैं। इसकी स्थापना १९५० के दशक में हुई थी। इस संस्था ने विचार क्रान्ति अभियान, प्रज्ञा अभियान आदि चलाये जिसका उद्देश्य जनमानस में वैचारिक परिवर्तन लाकर समाज का उत्थान करना है। हम बदलेंगे, युग बदलेगा; मनुष्य भटका हुआ देवता है आदि इनके प्रमुख उद्घोष है। इस संगठन का कार्य गायत्री मंत्र की मूल भावना (प्रज्ञा का परिष्कार) के अनुसार है। .

नई!!: आर्य समाज और अखिल विश्व गायत्री परिवार · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

आर्य समाज के नियम, आर्यसमाज

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »