लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आम्बोन द्वीप

सूची आम्बोन द्वीप

आम्बोन (Ambon) इण्डोनेशिया के मालुकू द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह मालुकू द्वीपसमूह के लिये ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व वाला हरा-भरा और ऊपजाऊ द्वीप है। इसका भूदृश्य पहाड़ी है। प्रशासनिक रूप से यह इण्डोनेशिया के मालुकू प्रान्त में शामिल है। यह क्षेत्रफल में अपने से कहीं बड़े सेरम द्वीप से दक्षिणपश्चिम में अवस्थित है। आम्बोन द्वीप के दो भाग हैं - एक बड़ा पश्चिमोत्तरी भाग और एक छोटा दक्षिणपूर्वी भाग, जिनके बीच एक जोड़ने वाला छोटा ज़मीनी क्षेत्र है। .

5 संबंधों: बूरू द्वीप, मालुकू, मालुकू द्वीपसमूह, सेरम द्वीप, आम्बोन, मालुकू

बूरू द्वीप

बूरू (Buru, पहले Boeroe) इण्डोनेशिया के मालुकू द्वीपसमूह का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है (हालमाहेरा और सेरम के बाद)। यह आम्बोन द्वीप और सेरम द्वीप से पश्चिम में स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह इण्डोनेशिया के मालुकू प्रान्त में शामिल है। .

नई!!: आम्बोन द्वीप और बूरू द्वीप · और देखें »

मालुकू

मालुकू दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के मालुकू द्वीपसमूह के दक्षिण व मध्य भागों पर विस्तृत एक प्रान्त है। इसकी राजधानी छोटे-से आम्बोन द्वीप पर स्थित आम्बोन शहर है। आरू द्वीपसमूह इसी प्रान्त में शामिल है। .

नई!!: आम्बोन द्वीप और मालुकू · और देखें »

मालुकू द्वीपसमूह

मालुकू द्वीपसमूह दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश का एक द्वीपसमूह है। यह सुलावेसी से पूर्व, नया गिनी से पश्चिम और तिमोर से उत्तर व पूर्व में स्थित हैं। यह द्वीप इतिहास में जायफल और लौंग जैसे मसाला बनाने वाले वनस्पतियों के लिये प्रसिद्ध थे और "मसालों के द्वीप" (स्पाइस आइलैण्ड्ज़, Spice Islands) के नाम से जाने जाते थे। .

नई!!: आम्बोन द्वीप और मालुकू द्वीपसमूह · और देखें »

सेरम द्वीप

सेरम (Seram या Ceram) इण्डोनेशिया के मालुकू द्वीपसमूह का एक द्वीप है। प्रशासनिक रूप से यह इण्डोनेशिया के मालुकू प्रान्त में स्थित है और उस प्रान्त का सबसे बड़ा द्वीप है। यह ऐतिहासिक व सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण आम्बोन द्वीप से उत्तर में स्थित है। द्वीप के मध्य में एक पर्वतमाला है जिसमें घने वनों से ढका, मालुकू द्वीपसमूह का सबसे ऊँचा पहाड़, बिनाइया पर्वत खड़ा है। .

नई!!: आम्बोन द्वीप और सेरम द्वीप · और देखें »

आम्बोन, मालुकू

आम्बोन (Ambon), जिसे इण्डोनेशियाई भाषा में कोटा आम्बोन (Kota Ambon) इण्डोनेशिया के मालुकू द्वीपसमूह के का मुख्य शहर और बंदरगाह है। यह शहर मालुकू प्रान्त की राजधानी भी है। आम्बोन एक बहुजातीय और बहुधर्मी शहर है, जिसमें स्थानीय मालुकू समुदायों का और जावा, सुमात्रा और अन्य इण्डोनेशियाई द्वीपों से आये समुदाय रहते हैं। धार्मिक दृष्टि से यहाँ ईसाईयों व मुस्लिमों की संख्या लगभग बराबर है, और इन दोनों समुदायों में कभी-कभी झड़पे हो चुकी हैं। .

नई!!: आम्बोन द्वीप और आम्बोन, मालुकू · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »