लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आतिफ़ असलम

सूची आतिफ़ असलम

आतिफ अस्लम या मोहम्मद आतिफ अस्लम १२ मार्च १९८३ को पाकिस्तान के वज़ीराबाद, गुजरानवाला इलाके में जन्में एक जाने-माने गायक हैं। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ये सामान्यत: हिन्दी-ऊर्दू गायक के रूप में जाने जाते हैं। इन्होंने हिन्दी गानों के गायन में ख्याति अर्जित करनी शुरू की। २००८ में पाकिस्तान सरकार द्वारा इन्हें तम्गा-ऐ-इम्तियाज़ की उपाधि से पुरस्कृत किया गया। .

17 संबंधों: टाइगर श्रॉफ, ट्यूबलाइट, एंटरटेनमेंट (२०१४ फ़िल्म), तेरे नाल लव हो गया, फटा पोस्टर निकला हीरो, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार, बदलापुर (फ़िल्म), मिथुन (संगीतकार), रुस्तम (फ़िल्म), रेस (२००८ फ़िल्म), रेस 2, सचिन–जिगर, हिंदी मीडियम (फ़िल्म), अमाल मलिक, अरिजीत सिंह के गाये गीतों की सूची, अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी, 61वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ़ (जन्म; जय हेमन्त श्रॉफ़; २ मार्च १९९०) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता तथा मार्शल आर्टिस्ट है। इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत साजिद नाडियाडवाला की एक्सन रोमेंटिक फ़िल्म हीरोपंती से २०१४ में की थी। इस फ़िल्म के तौर पर इन्हें फ़िल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू के लिए चुना गया था। इसके बाद एक बार फिर साजिद नाडियाडवाला ने बागी (२०१६) फ़िल्म का ऑफर दिया, फ़िल्म में इनकी को-स्टार श्रद्धा कपूर है। बागी फ़िल्म ने कमाए है। .

नई!!: आतिफ़ असलम और टाइगर श्रॉफ · और देखें »

ट्यूबलाइट

ट्यूबलाइट कबीर खान द्वारा निर्देशित एक भारतीय ड्रामा फिल्म है, जिसके निर्माता कबीर खान और सलमान खान हैं। सलमान खान तथा झू झू अभिनीत इस फिल्म की कहानी 1962 के भारत-चीन युद्ध के समय की है। सलमान खान ने एक भारतीय व्यक्ति की भूमिका निभाई है, जिसे चीन की एक लड़की से प्यार हो जाता है। .

नई!!: आतिफ़ असलम और ट्यूबलाइट · और देखें »

एंटरटेनमेंट (२०१४ फ़िल्म)

एंटरटेनमेंट २०१४ की एक हिन्दी फिल्म है। टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बैनर तले रमेश एस तौरानी द्वारा निर्मित यह फिल्म साजिद-फ़रहाद द्वारा निर्देशित है, और बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है। जूनियर, अक्षय कुमार तथा तमन्ना भाटिया ने इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं, जबकि मिथुन चक्रवर्ती, जॉनी लीवर, सोनू सूद, प्रकाश राज और कृष्णा अभिषेक सहायक भूमिकाओं में दिखे हैं। फिल्म की कहानी अखिल नामक एक असफल व्यक्ति के इर्द गिर्द घूमती है, जिसे एक दिन अचानक पता चलता है कि उसके असली पिता बैंकॉक के एक समृद्ध हीरा व्यापारी हैं, जिनका निधन हो चुका है। जब वह अपनी पैतृक संपत्ति पर हक़ जताने के लिए बैंकॉक जाता है, तो उसे पता चलता है कि साड़ी सम्पत्ति उसके पिता ने एंटरटेनमेंट नामक एक कुत्ते के नाम कर दी है। फिल्म की घोषणा निर्माता रमेश तौरानी ने फरवरी २०१३ में की थी। जून २०१३ में फटा पोस्टर निकला हीरो पर काम करते समय ही तौरानी ने सभी अभिनेताओं के नामों की पुष्टि कर दी थी। १ जुलाई २०१३ को फिल्म की शूटिंग बैंकॉक में शुरू हुई, जिसके बाद २०१३ के अंत में कुछ दृश्य मुम्बई तथा गोवा में भी फिल्माए गए। अप्रैल २०१४ तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो गयी थी। १४ मई को फिल्म का टीज़र ट्रेलर जारी किया गया, जिसके बाद १९ मई को फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर भी जारी कर दिया गया। फिल्म की संगीत एल्बम २३ जुलाई को जारी की गयी, और फिर ८ अगस्त २०१४ को इस फिल्म को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया। फिल्म को समीक्षकों से मिश्रित समीक्षाएं मिली, और यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही; ८१ करोड़ रुपये के बजट पर बनी इस फिल्म ने लगभग १ अरब रुपये कमाए। .

नई!!: आतिफ़ असलम और एंटरटेनमेंट (२०१४ फ़िल्म) · और देखें »

तेरे नाल लव हो गया

तेरे नाल लव हो गया २०१२ में बनी हिन्दी रोमांस फ़िल्म है जिसमें रितेश देशमुख अपनी असली जीवन संगी जिनेलिया डिसूज़ा के साथ मुख्य भूमिका में है। फ़िल्म का निर्देशन मंदीप कुमार ने किया है। यह इन दोनों की तुझे मेरी कसम व मस्ती: सनम तेरी कसम के बाद बनी तीसरी फ़िल्म है। फ़िल्म में दिलजीत दोसांझ और वीणा मलिक अतिथि भूमिका में है। इसे २४ फ़रवरी २०१२ को रिलीज़ किया गया है। .

नई!!: आतिफ़ असलम और तेरे नाल लव हो गया · और देखें »

फटा पोस्टर निकला हीरो

फटा पोस्टर निकला हीरो २०१३ की बॉलीवुड की एक्शन हास्य फ़िल्म है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका शाहिद कपूर और इलियाना डी'क्रूज़ ने निभाई है। फ़िल्म के निर्देशक टिप्स म्यूज़िक फ़िल्म्स के रमेश तौरानी हैं और राजकुमार सन्तोषी फ़िल्म निर्माता हैं, जिन्होंने घायल (1990), अंदाज़ अपना अपना (1994), ख़ाकी (2004) और अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी (2009) जैसी फ़िल्मों का निर्देशन कार्य किया है। फ़िल्म 20 सितम्बर 2013 को जारी की गयी। .

नई!!: आतिफ़ असलम और फटा पोस्टर निकला हीरो · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार हिंदी फिल्मों के लिए वार्षिक फिल्मफेयर पुरस्कार के हिस्से के रूप में फिल्मफेयर द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह किसी पुरुष पार्श्व गायक को दिया जाता है जिसने फिल्म गीत में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यद्यपि पुरस्कार समारोह की स्थापना 1954 में हुई थी लेकिन 1959 में सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक की श्रेणी शुरू की गई थी। यह पुरस्कार 1967 तक पुरुष और माहिला गायक दोनों के लिए शुरू में एक ही था। इस श्रेणी को अगले वर्ष विभाजित किया गया था और जब से पुरुष और महिला गायक को अलग पुरस्कार से प्रस्तुत किया जाता है। .

नई!!: आतिफ़ असलम और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार · और देखें »

बदलापुर (फ़िल्म)

बदलापुर एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है। जिसका निर्देशन श्रीराम राघवन और निर्माण दिनेश विजन एवं सुनील लुल्ला ने किया है। यह २० फरवरी २०१४ को सिनेमा घरो में प्रदर्शित होगा। .

नई!!: आतिफ़ असलम और बदलापुर (फ़िल्म) · और देखें »

मिथुन (संगीतकार)

मिथुन (जन्म: जनवरी 11, 1985) एक भारतीय संगीतकार, गायक और गीतकार हैं। .

नई!!: आतिफ़ असलम और मिथुन (संगीतकार) · और देखें »

रुस्तम (फ़िल्म)

रुस्तम (अंग्रेजी:Rustom) वर्ष २०१६ की एक भारतीय हिन्दी भाषी फ़िल्म है जिनका निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया है जबकि फ़िल्म के लेखक विपुल के॰ रावल है। फ़िल्म में मुख्य किरदार अक्षय कुमार तथा इलियाना डी'क्रूज़ है। यह फ़िल्म एक सत्य घटना के विषय पर है, जो महाराष्ट्र के एक नेवी अधिकारी के॰ एम॰ नानावती पर आंशिक तौर पर आधारित है। फ़िल्म सिनेमाघरों में १२ अगस्त २०१६ को प्रदर्शित होगी। .

नई!!: आतिफ़ असलम और रुस्तम (फ़िल्म) · और देखें »

रेस (२००८ फ़िल्म)

रेस अब्बास-मस्तान निर्देशित और टिप्स फ़िल्म्स बैनर तले बनी २००८ की बॉलीवुड रहस्य से भरपूर फ़िल्म है। यह फ़िल्म २१ मार्च २००८ को जारी की गयी जिसमें मुख्य कलाकार सैफ़ अली ख़ान, बिपाशा बसु, अक्षय खन्ना, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर और समीरा रेड्डी हैं। फ़िल्म में दिलीप ताहिल और जॉनी लीवर भी रहस्यमयी और हास्य कलाकरों की भूमिका निभा रहे हैं। फ़िल्म मुख्यतः डरबन और दुबई में फ़िल्माई गयी है, रेस एक हास्य, रहस्य और एक्शन से भरपूर फ़िल्म है जिसमें भाई की प्रतिद्वंद्विता, विश्वासघात और जुनून के विषयों की को बखूबी दिखाया गया है। यह १९९८ की हॉलीवुड फ़िल्म गुडबाय लवरपर शिथिल आधारित है। यह बॉलीवुड की २००८ की १० उच्चतम कमाई वाली फ़िल्मों में शामील है। रेस को तमिल में पंथायम और तेलुगू में रेस तेलुगू के रूप में डब (अनूदित) किया गया। २०१३ में फ़िल्म की उत्तरकृत्ति रेस 2 जारी की गयी। .

नई!!: आतिफ़ असलम और रेस (२००८ फ़िल्म) · और देखें »

रेस 2

रेस 2 टिप्स म्यूज़िक के बैनर तले बनी, अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है। यह २००८ की फ़िल्म रेस की उत्तरकृत्ति है जिसमें अभिनय कलाकारों में अल्प बदलाव भी किया गया है जिसमें अनिल कपूर और सैफ़ अली ख़ान क्रमशः अपने रोबर्ट डीकोस्टा और रणवीर सिंह की अभिनय भूमिका में हैं जबकि दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, जैकलिन फर्नांडीस और अमीषा पटेल अतिरिक्त कलाकारों के रूप में जुड़े हैं। बिपाशा बसु ने अपना सोनिया मार्टिन का अभिनय अतिथि भूमिका के रूप में निभाया है। इसका कुल बजट था, रेस 2 25 जनवरी 2013 को जारी की गई और समालोचकों से मिली जुली समीक्षा प्राप्त की और टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए घरेलू सिनेमाघरों में कमाए। यह २०१३ में प्रदर्शित फ़िल्मों में प्रथम फ़िल्म है जो १०० करोड़ क्लब में शामील हुई। बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार फ़िल्म घरेलू सिनेमा में अर्ध-सफल रही और विश्वस्तर पर सफल फ़िल्म रही। .

नई!!: आतिफ़ असलम और रेस 2 · और देखें »

सचिन–जिगर

सचिन–जिगर (पूर्ण नाम;सचिन सांघवी और जिगर सरैया) एक भारतीय जोड़ी गायक,संगीत निर्देशक,व्यवसायी और रिकॉर्ड निर्देशक है जो बॉलीवुड तथा गुजराती सिनेमा में कार्य करते हैं। सचिन का जन्म १४ जून १९८० में हुआ था जबकि जिगर का जन्म १२ अप्रैल १९८५ में हुआ था। इन्हें बचपन से ही संगीत से लगाव था। .

नई!!: आतिफ़ असलम और सचिन–जिगर · और देखें »

हिंदी मीडियम (फ़िल्म)

हिंदी मीडियम एक भारतीय हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और दिनेश विजयन ने और निर्देशन साकेत चौधरी ने किया है। इस फिल्म की कहानी जीनत लखनी ने लिखी है। इसके मुख्य किरदारों में इरफ़ान ख़ान और सबा कमर हैं। यह फिल्म 19 मई 2017 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: आतिफ़ असलम और हिंदी मीडियम (फ़िल्म) · और देखें »

अमाल मलिक

अमाल मलिक का जन्म एक संगीत परिवार के रहने वाले हिंदी फ़िल्म उद्योग में एक संगीतकार है। ये सरदार मलिक के पोते, दबू मलिक के बेटे और संगीतकार अनु मलिक के भतीजे है। अमाल ८ साल की उम्र में संगीत सीखना शुरू कर दिया था। इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत सलमान ख़ान की जय हो के साथ २०१४ में शुरू किया फिर मलिक ने २०१५ की कई बॉलीवुड फिल्में जैसे की रॉय, एक पहेली लीला, ऑल इज़ वैल, कैलेंडर गर्ल्स, हीरो, हेट स्टोरी 3 के लिए संगीत दिया। .

नई!!: आतिफ़ असलम और अमाल मलिक · और देखें »

अरिजीत सिंह के गाये गीतों की सूची

निम्न सूची अरिजीत सिंह द्वारा गाये गए सभी गीतों की है: .

नई!!: आतिफ़ असलम और अरिजीत सिंह के गाये गीतों की सूची · और देखें »

अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी

अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी 2009 में प्रदर्शित भारतीय हिन्दी हास्य-प्रेम फ़िल्म है। इसमें प्रमुख भूमिका में अभिनय रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ़ ने किया है। सलमान खान और निर्देशक राजकुमार संतोषी केमियो भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का प्रदर्शन सिनेमाघरों में 6 नवम्बर 2009 को किया गया था। .

नई!!: आतिफ़ असलम और अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी · और देखें »

61वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

61वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार १५ जनवरी २०१६ को यश राज स्टूडियो, मुंबई में २०१५ में बनी हिन्दी फ़िल्म-उद्योग की फ़िल्मों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किए गए थे। समारोह की मेज़बानी शाहरुख खान और कपिल शर्मा ने साथ मिलकर की। पुरस्कार के नामांकनों की घोषणा ११ जनवरी २०१६ को की गई थी। बाजीराव मस्तानी को सर्वाधिक १२ नामांकन प्राप्त हुए। इसके बाद पीकू को आठ और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स को सात नामांकन प्राप्त हुए। बाजीराव मस्तानी ने नौ श्रेणियों में बाज़ी मारी और सर्वाधिक पुरस्कार जीतने वाली २०१५ की फ़िल्म बन गई। रणवीर सिंह को बाजीराव मस्तानी में बाजीराव की भूमिका के लिए अपना पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्राप्त हुआ। दीपिका पादुकोण को पीकू में पीकू बनर्जी की भूमिका के लिए अपना तीसरा फ़िल्मफ़ेयर व दूसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्राप्त हुआ। .

नई!!: आतिफ़ असलम और 61वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

आतिफ अस्लम

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »