लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आज़ाद कश्मीर

सूची आज़ाद कश्मीर

आज़ाद जम्मू व कश्मीर का नक़्शा आज़ाद कश्मीर का झण्डा आज़ाद कश्मीर (उर्दू), आधिकारिक रूप से आज़ाद जम्मू और कश्मीर पाकिस्तान के प्रशासनिक प्रभागों में से एक है। यह पाकिस्तान-प्रशासित कश्मीर का एक हिस्सा है और पाक-प्रशासित कश्मीर को दो हिस्सों में बांटा गया है, पहला हिस्सा यह आज़ाद जम्मू-ओ-कश्मीर हैऔर दूसरा हिस्सा गिलगित-बल्तिस्तान है। गिलगित-बल्तिस्तान रहित आज़ाद कश्मीर का इलाक़ा 13,300 वर्ग किलोमीटर (5,135 वर्ग मील) पर फैला है और इसकी आबादी अंदाज़न 40 लाख है। आज़ाद कश्मीर की राजधानी मुज़फ़्फ़राबाद है और इसमें 8 ज़िले, 19 तहसीलें और 182 संघीय काउन्सिलें हैं। आज़ाद कश्मीर के मीरपुर डवीज़न में भिम्बेर ज़िला, कोटली ज़िला और मीरपुर ज़िला, मुज़फ़्फ़राबाद डवीज़न में बाग़ ज़िला, मुज़फ़्फ़राबाद ज़िला और नीलम ज़िला जबकि पुंछ रावलाकोट डवीज़न में पूंछ ज़िला, रावला कोट और सुधनोती ज़िला शामिल हैं। .

58 संबंधों: चकोठी, चीन-पाक आर्थिक गलियारा, तत्तापानी, कश्मीर, तोल्ती, धीरकोट, नियंत्रण रेखा, नीलम ज़िला, पलन्द्री, पाक अधिकृत कश्मीर, पाकिस्तान, पाकिस्तान यादगार, पाकिस्तान के ज़िले, पाकिस्तान के वर्तमान राज्यपालों की सूची, पाकिस्तान की न्यायपालिका, पाकिस्तान की प्रशासनिक इकाइयाँ, पंजाबी भाषा, पुंछ ज़िला, पाकिस्तान, पोठोहार, बाग़ ज़िला, बाग़, कश्मीर, ब्रिटिशकालीन भारत के रियासतों की सूची, भारत में इस्लाम, भिम्बेर, भिम्बेर ज़िला, मुज़फ़्फ़राबाद, मुज़फ़्फ़राबाद ज़िला, मीर पोर, कश्मीर, मीरपुर ज़िला, रावला कोट, रेशियाँ, लीपा, लीपा घाटी, शारदा (नगर), शारदापीठ, शुजात बुखारी, शेफ़ील्ड, सुधन गली, सुधनोती ज़िला, हट्टियाँ बाला, हामिद मीर, हिस्पर हिमनद, हवेली ज़िला, जम्मू और कश्मीर, जम्मू और कश्मीर में विद्रोह, जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ़्रंट, जलालपुर–गुजरात सड़क, खुईरटा, गढ़ी दुपट्टा, गिलगित-बल्तिस्तान, गंगा चोटी, ..., आज़ाद कश्मीर के राष्ट्रपति, इन्दिरा गांधी, कुंडल शाही, केरन, आज़ाद कश्मीर, केल, कोटली ज़िला, १९७१ का भारत-पाक युद्ध, 2014 भारत - पाकिस्तान बाढ़ सूचकांक विस्तार (8 अधिक) »

चकोठी

चकोठी (अंग्रेज़ी: Chakothi, उर्दु: چکوٹھی) आज़ाद कश्मीर हट्टियाँ बाला ज़िले में स्थित एक गाँव है। यह झेलम नदी के किनारे नियंत्रण रेखा के समीप स्थित है। यह श्रीनगर-मुज़फ़्फ़राबाद बस सेवा के मार्ग पर एक पड़ाव है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और चकोठी · और देखें »

चीन-पाक आर्थिक गलियारा

नक़्शा चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा या उर्दू में पाकिस्तान-चीन इक़तिसादी राहदारी (चीनी: 中国 - 巴基斯坦 经济 走廊) एक बहुत बड़ी वाणिज्यिक परियोजना है, जिसका उद्देश्य दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान से चीन के उत्तर-पश्चिमी स्वायत्त क्षेत्र शिंजियांग तक ग्वादर बंदरगाह, रेलवे और हाइवे के माध्यम से तेल और गैस की कम समय में वितरण करना है। आर्थिक गलियारा चीन-पाक संबंधों में केंद्रीय महत्व रखता है, गलियारा ग्वादर से काशगर तक लगभग 2442 किलोमीटर लंबा है। यह योजना को सम्पूर्ण होने में काफी समय लगेगा। इस योजना पर 46 बिलियन डॉलर लागत का अनुमान किया गया है। यह गलियारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और बलूचिस्तान होते हुए जायेगा। विविध सूचनाओं के अनुसार ग्वादर बंदरगाह को इस तरह से विकसित किया जा रहा है, ताकि वह 19 मिलियन टन कच्चे तेल को चीन तक सीधे भेजने में सक्षम होगा। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और चीन-पाक आर्थिक गलियारा · और देखें »

तत्तापानी, कश्मीर

तत्ता पानी (अंग्रेज़ी: Tatta Pani, उर्दु: تتا پانی) या तत्तापानी आज़ाद कश्मीर के पुंछ ज़िले में एक शहर है। यहाँ गंधक-युक्त गरम पानी के चश्में हैं, जिनपर शहर का नाम पड़ा है ("तत्ता" का अर्थ "गरम" होता है और यह संस्कृत के "तप्त" शब्द से आया है)। तत्ता पानी पुंछ नदी के किनारे २,२३७ फ़ुट (६८२ मीटर) की ऊँचाई पर बसा हुआ है। यह कोटली से २६ किमी, हजीरा (चेआरा) से २९ किमी और रावलाकोट से ४५ किमी दूर है। ध्यान दें कि भारतीय उपमहाद्वीप के हिमालय-वाले कई भागों में इसी "तत्तापानी" नाम के कई और नगर-ग्राम-मुहल्ले भी हैं और लगभग इन सभी में गरम पानी के चश्में होते हैं, मसलन हिमाचल प्रदेश और ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा दोनों में इस नाम के स्थान हैं। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और तत्तापानी, कश्मीर · और देखें »

तोल्ती

तोल्ती, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के क्षेत्र में पड़ने वाले पाकिस्तानी प्रांत, गिल्गित-बल्तिस्तान के ख़रमंग ज़िले में स्थित एक नगर है। यह नगर ख़रमंग ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और तोल्ती · और देखें »

धीरकोट

धीरकोट (अंग्रेज़ी: Dhirkot, उर्दु: دهیرکوٹ) आज़ाद कश्मीर के बाग़ ज़िले में एक शहर है। यह ५,४९९ फ़ुट (१,६७६ मीटर) की ऊँचाई पर रमणीय पहाड़ीयों में बसा हुआ है और एक पर्यटन आकर्षण है। यह स्थानीय सेब और ख़ुबानी की पैदावार के लिए प्रसिद्ध है। धीरकोट पाकिस्तान और कश्मीर की सीमा पर स्थित है और सरहद के पार धीरकोट से २५ किमी की दूरी पर पाकिस्तानी पंजाब का कोहाला शहर है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और धीरकोट · और देखें »

नियंत्रण रेखा

हरे रंग में दो पाकिस्तानी अधिकार क्षेत्र दिखाए गये हैं - फैडरली एड्मिनिस्टर्ड नॉर्थर्न एरियाज़ (एफ ए एन ए) उत्तर में, तथा आज़ाद जम्मू एवं कश्मीर (ए जे के) दक्षिण में। नारंगी रंग में भारतीय नियंत्रण वाले जम्मू कश्मीर राज्य को दिखाया गया है और हैचिंग किये क्षेत्र में चीनी नियंत्रण वाला अकसाई चिन क्षेत्र दिखाया गया है। नियंत्रण रेखा (अंग्रेज़ी:लाइन ऑफ कंट्रोल), भारत और पाकिस्तान के बीच खींची गयी ७४० किलोमीटर लंबी सीमा रेखा है। यह रेखा दोनो देशों के बीच पिछले ५० वर्षों से विवाद का विषय बनी हुई है। वर्तमान नियंत्रण रेखा यहां १९४७ में दोनों देशों के बीच हुए युद्ध को विराम देकर तत्कालीन नियंत्रण स्थिति पर खींची गयी थी, जो आज भी लगभग वैसी ही है।। अमर उजाला तब कश्मीर के कई भागों में पाकिस्तान ने आक्रमण कर दिया था और भारतीय सेनाएं कश्मीर की सुरक्षा हेतु आगे आयीं थीं। उत्तरी भाग में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को कारगिल सैक्टर से पीछे श्रीनगर-लेह राजमार्ग तक पछाड़ दिया था। १९६५ में पाकिस्तान ने फिर आक्रमण किया किन्तु लड़ाई में गतिरोध उत्पन्न हुआ, जिसके चलते यथास्थिति १९७१ तक बनी रही। नियंत्रण रेखा का संयुक्त राज्य मानचित्र। सियाचिन हिमनद के निकट रेखा स्पष्ट नहीं की गयी है। १९७१ में बांग्लादेश युद्ध के उत्तर में पाकिस्तान ने फिर कश्मीर पर आक्रमण किया जिससे नियंत्रण रेखा के दोनों ओर दोनों ही देशों ने एक दूसरे की चौकियों पर नियंण्त्रण किया था। भारत को नियंत्रण रेखा के उत्तरी भाग में लद्दाख क्षेत्र से लगभग ३०० वर्ग मील भूमि मिली थी। ३ जुलाई, १९७२ में शिमला समझौते के परिणामस्वरूप शांतिवार्ता के बाद नियंत्रण रेखा को बहाळ किया गया। पारस्परिक समझौते में आपसी वार्ता से मामले के सुलझ जाने तक यथास्थिति बहाल रखे जाने की बात मानी गयी। यह प्रक्रिया कई माह तक चली और फील्ड कमाण्डरों अगले पांच माहों में लगभग बीस मानचित्र एक दूईसरे को दिये और अंततः कुछ समझौते हुए। फिर भी दोनों देशों के बीच समय समय पर छिटपुट युद्ध होते रहते हैं। साथ ही एक बड़ा युद्ध कार्गिल युद्ध भी हो चुका है। इस रेखा के भारतीय ओर इंडियन कश्मीर बैरियर है जो लंबा पृथक्करण अवरोध है और लंबी विवादित १९७२ लाइन ऑफ कंट्रोल (या सीज़फायर लाइन) पर बना है। यहां भारत द्वारा रेखा के काफी अंदर भारतीय नियंत्रण की ओर दोहरी बाड़ लगायी गई है। इसका उद्देश्य हथियारों की तस्करी और पाकिस्तानी आतंकवादियों व अलगाववादियों द्वारा घुसपैठ रोकना है। यह अवरोध दोहरी बाड़ और कन्सर्टीना तारों के ८-१२ फीट (२.४-३.७ मी.) ऊंचाई तक बना है और विद्युतीकृत है। इसमें गति-सेंसर, ताप-चित्र (थर्मल इमेजिंग) व अलार्म सायरनों का जाल है, जहां जहां विद्युत आपूर्ति उपलब्ध है। एक छोटा भाग ऐसा भि है, जिसमें दोनों बाड़ों के बीच खंदक भी खुदी हुई है। इस अवरोध का निर्माण १९९० के दशक में आरंभ हुआ था, जो २००० में पाक घुसपैठ के चलते कुछ धीमा पड़ गया था, किन्तु नवंबर, २००३ के बाद घोषित रुद्ध विराम के उपरांत फिर आरंभ हुआ और २००४ के अंत तक पूर्ण हुआ। कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र में बाड़ ३० सितंबर २००४ को पूर्ण हुई थी। भारतीय सेना स्रोतों व आंकड़ों के अनुसार इस अवरोध से पाक घुसपैठ में ८०% की कमी आयी है। यहीं से पहले पाक घुसपैठिये व आतंकवादी आकर भारतीय क्षेत्र में सैनिकों पर हमले किया करते थे। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और नियंत्रण रेखा · और देखें »

नीलम ज़िला

नीलम ज़िला (अंग्रेज़ी: Neelam District, उर्दु: ضلع نیلم) आज़ाद कश्मीर एक ज़िला है। पाक-अधिकृत कश्मीर दो भागों में विभाजित है: आज़ाद कश्मीर और गिलगित-बल्तिस्तान। नीलम ज़िला इनमें से आज़ाद कश्मीर नामक हिस्से में आता है। इसका प्रमुख नगर आठमुकाम है। भारत इसे अपना भाग मानता है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और नीलम ज़िला · और देखें »

पलन्द्री

पलन्द्री आज़ाद कश्मीर के सुधनोती ज़िला में स्थित एक छोटा-सा शहर है जो उस ज़िले की प्रशासनिक राजधानी भी है। यह पहले पुंछ ज़िले में हुआ करता था लेकिन जब १९९५ में वह जिला बंटा और सुधनोती ज़िला बना तो यह उस ज़िले की राजधानी बन गया। यहाँ एक सैनिक कॉलिज है जिसका नाम ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो पर रखा गया है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और पलन्द्री · और देखें »

पाक अधिकृत कश्मीर

भारतीय कश्मीर है और अकसाई चिन चीन के अधिकार में है। इस क्षेत्र का अधिकार चीन को पाकिस्तान द्वारा सौंपा गया था। पाक अधिकृत कश्मीर मूल कश्मीर का वह भाग है, जिस पर पाकिस्तान ने १९४७ में हमला कर अधिकार कर लिया था। यह भारत और पाकिस्तान के बीच विवादित क्षेत्र है। इसकी सीमाएं पाकिस्तानी पंजाब एवं उत्तर पश्चिमी सीमांत प्रांत से पश्चिम में, उत्तर पश्चिम में अफ़गानिस्तान के वाखान गलियारे से, चीन के ज़िन्जियांग उयघूर स्वायत्त क्षेत्र से उत्तर और भारतीय कश्मीर से पूर्व में लगती हैं। इस क्षेत्र के पूर्व कश्मीर राज्य के कुछ भाग, ट्रांस-काराकोरम ट्रैक्ट को पाकिस्तान द्वारा चीन को दे दिया गया था व शेष क्षेत्र को दो भागों में विलय किया गया था: उत्तरी क्षेत्र एवं आजाद कश्मीर। इस विषय पर पाकिस्तान और भारत के बीच १९४७ में युद्ध भी हुआ था। भारत द्वारा इस क्षेत्र को पाक अधिकृत कश्मीर (पी.ओ.के) कहा जाता है।रीडिफ, २३ मई २००६ संयुक्त राष्ट्र सहित अधिकांश अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं एम.एस.एफ़, एवं रेड क्रॉस द्वारा इस क्षेत्र को पाक-अधिकृत कश्मीर ही कहा जाता है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और पाक अधिकृत कश्मीर · और देखें »

पाकिस्तान

इस्लामी जम्हूरिया पाकिस्तान या पाकिस्तान इस्लामी गणतंत्र या सिर्फ़ पाकिस्तान भारत के पश्चिम में स्थित एक इस्लामी गणराज्य है। 20 करोड़ की आबादी के साथ ये दुनिया का छठा बड़ी आबादी वाला देश है। यहाँ की प्रमुख भाषाएँ उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बलूची और पश्तो हैं। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और अन्य महत्वपूर्ण नगर कराची व लाहौर रावलपिंडी हैं। पाकिस्तान के चार सूबे हैं: पंजाब, सिंध, बलोचिस्तान और ख़ैबर​-पख़्तूनख़्वा। क़बाइली इलाक़े और इस्लामाबाद भी पाकिस्तान में शामिल हैं। इन के अलावा पाक अधिकृत कश्मीर (तथाकथित आज़ाद कश्मीर) और गिलगित-बल्तिस्तान भी पाकिस्तान द्वारा नियंत्रित हैं हालाँकि भारत इन्हें अपना भाग मानता है। पाकिस्तान का जन्म सन् 1947 में भारत के विभाजन के फलस्वरूप हुआ था। सर्वप्रथम सन् 1930 में कवि (शायर) मुहम्मद इक़बाल ने द्विराष्ट्र सिद्धान्त का ज़िक्र किया था। उन्होंने भारत के उत्तर-पश्चिम में सिंध, बलूचिस्तान, पंजाब तथा अफ़गान (सूबा-ए-सरहद) को मिलाकर एक नया राष्ट्र बनाने की बात की थी। सन् 1933 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्र चौधरी रहमत अली ने पंजाब, सिन्ध, कश्मीर तथा बलोचिस्तान के लोगों के लिए पाक्स्तान (जो बाद में पाकिस्तान बना) शब्द का सृजन किया। सन् 1947 से 1970 तक पाकिस्तान दो भागों में बंटा रहा - पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान। दिसम्बर, सन् 1971 में भारत के साथ हुई लड़ाई के फलस्वरूप पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बना और पश्चिमी पाकिस्तान पाकिस्तान रह गया। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और पाकिस्तान · और देखें »

पाकिस्तान यादगार

पाकिस्तान यादगार(پاکستان یادگار) या पाकिस्तान माॅन्युमेन्ट(پاکستان مونومنٹ) (अर्थात पाकिस्तान स्मारक) पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में स्थित, पाकिस्तान का राष्ट्रीय स्मारक एवं पाकिस्तानी क़ौम का स्मारकीय प्रतीक है। इसे मई २००४ से मार्च २००७ के बीच इस्लामाबाद के शकरपारियां पहाड़ी के पश्चिमी सिरे पर बनाया गया था। पुष्पाकार बनावट वाले इस स्मारक की बनावट को आरिफ़ मसूद नामक एक पाकिस्तानी विस्तुकार ने तईयार किया था। इसकी बनावट को पाकिस्तान की सभ्यत, संस्कृती, वैचारिक नीव एवं पाकिस्तान आन्दोलन की कहानी को बयां करती है। इसकी चार बडी पंखुड़ियां, पाकिस्तान के प्रांतों का, व छोटी पंखुड़ियां प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करती हैं। यह मूलतः पाकिस्तान आनंदोलन के शहीदों को समर्पित है। File:Pakistan Monument at night, Islamabad (HDR).jpg| File:Ali Mujtaba WLM2015 PAKISTAN MONUMENT 01.jpg| .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और पाकिस्तान यादगार · और देखें »

पाकिस्तान के ज़िले

पाकिस्तान के ज़िले पाकिस्तान के तीसरे दर्जे की प्रशासनिक इकाइयाँ हैं। पाकिस्तान में कुल 135 ज़िले और 7 आदिवासी क्षेत्र हैं। अगस्त 2000 से पूर्व ज़िले डिवीज़न के तहत होते थे लेकिन उस वक़्त डिवीज़न को ख़त्म करके ज़िलों को सीधे सूबों के अधीन कर दिया गया। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और पाकिस्तान के ज़िले · और देखें »

पाकिस्तान के वर्तमान राज्यपालों की सूची

राज्यपाल पाकिस्तान में सूबे का मुखिया होता है। सूबाई राज्यपाल पाकिस्तान की संघीय सरकार द्वारा नियुक्त किया जाता है। राज्यपाल का कार्यकाल पाँच साल के लिए रहता है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और पाकिस्तान के वर्तमान राज्यपालों की सूची · और देखें »

पाकिस्तान की न्यायपालिका

पाकिस्तान की न्यायपालिका, एक श्रेणीबद्ध प्रणाली है जिसमें अदालतों के दो वर्गों है: श्रेष्ठतर (या उच्च) न्यायपालिका और अधीनस्थ (या निम्न) न्यायपालिका। श्रेष्ठतर न्यायपालिका, "सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान के", "संघीय शरीयत कोर्ट" और "पाँच उच्च न्यायालयों" से बना है, जिसके शीर्ष पर "सुप्रीम कोर्ट" विराजमान है। इसके अलावा, प्रत्येक चार प्रांतों एवं इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र के लिये एक उच्च न्यायालय है। पाकिस्तान का संविधान, न्यायपालिका पर संविधान की रक्षा, संरक्षण व बचाव का दायित्व सौंपता है। ना उच्चतम न्यायालय, ना हीं, उच्च न्यायालय, जनजातीय क्षेत्रों(फाटा) के संबंध में अधिकारिता का प्रयोग कर सकते हैं, सिवाय अन्यथा यदी प्रदान की जाय तो। आजाद कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान के विवादित क्षेत्रों के लिये अलग न्यायिक प्रणाली है। अधीनस्थ न्यायपालिका में, सिविल और आपराधिक जनपदीय न्यायालय व अन्य अनेक विशेष अदालतें शामिल हैं, जो, बैंकिंग, बीमा, सीमा शुल्क व उत्पाद शुल्क, तस्करी, ड्रग्स, आतंकवाद, कराधान, पर्यावरण, उपभोक्ता संरक्षण, और भ्रष्टाचार संबंधित मामलों में अधिकारिता का प्रयोग करती हैं। आपराधिक अदालतों को दंड प्रक्रिया संहिता, 1898 के तहत बनाया गया था और सिविल अदालतें, पश्चिमी पाकिस्तान सिविल न्यायालय अध्यादेश, 1964 द्वारा स्थापित किए गए थे। साथ ही, राजस्व अदालतें भी हैं, जो कि पश्चिमी पाकिस्तान भू-राजस्व अधिनियम, 1967 के तहत काम कर रहे हैं। इसके अलावा, सरकार, विशिष्ट मामलों में विशिष्ट अधिकार कार्यान्वित करने हेतु प्रशासनिक अदालतों और अधिकरणों की स्थापना कर सकती है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और पाकिस्तान की न्यायपालिका · और देखें »

पाकिस्तान की प्रशासनिक इकाइयाँ

पाकिस्तान की प्रशासनिक इकाइयां पाकिस्तान के प्रशासनिक ढांचे के अंतर्गत चार सूबे (प्रांत), एक संघीय राजधानी क्षेत्र और संघ-शासित जनजातीय क्षेत्रों का एक समूह आता है। इस शीर्ष स्तर के नीचे सरकार के चार स्तर और हैं, जिनमें 27 डिवीजनें, एक सौ पाँच जिले, चार सौ से अधिक तहसीलें और कई हजार संघ परिषदें शामिल हैं। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और पाकिस्तान की प्रशासनिक इकाइयाँ · और देखें »

पंजाबी भाषा

पंजाबी (गुरमुखी: ਪੰਜਾਬੀ; शाहमुखी: پنجابی) एक हिंद-आर्यन भाषा है और ऐतिहासिक पंजाब क्षेत्र (अब भारत और पाकिस्तान के बीच विभाजित) के निवासियों तथा प्रवासियों द्वारा बोली जाती है। इसके बोलने वालों में सिख, मुसलमान और हिंदू सभी शामिल हैं। पाकिस्तान की १९९८ की जनगणना और २००१ की भारत की जनगणना के अनुसार, भारत और पाकिस्तान में भाषा के कुल वक्ताओं की संख्या लगभग ९-१३ करोड़ है, जिसके अनुसार यह विश्व की ११वीं सबसे व्यापक भाषा है। कम से कम पिछले ३०० वर्षों से लिखित पंजाबी भाषा का मानक रूप, माझी बोली पर आधारित है, जो ऐतिहासिक माझा क्षेत्र की भाषा है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और पंजाबी भाषा · और देखें »

पुंछ ज़िला, पाकिस्तान

पुंछ ज़िला (अंग्रेज़ी: Poonch District, उर्दु: ضلع پونچھ) आज़ाद कश्मीर का एक ज़िला है। पाक-अधिकृत कश्मीर दो भागों में विभाजित है: आज़ाद कश्मीर और गिलगित-बल्तिस्तान। पुंछ ज़िला इनमें से आज़ाद कश्मीर नामक हिस्से में आता है। इसका प्रमुख नगर रावला कोट है। भारत इसे अपना भाग मानता है और भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य में भी एक पुंछ ज़िला है। पाक-अधिकृत कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में सुधन और आवान समुदाय भारी संख्या में हैं। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और पुंछ ज़िला, पाकिस्तान · और देखें »

पोठोहार

अंतरिक्ष से खींची गई तस्वीर में पोठोहार पठार पोठोहार या पोठवार (या, Pothohar या Pothwar) पूर्वोत्तरी पाकिस्तान का एक पठार क्षेत्र है जो उत्तरी पंजाब और आज़ाद कश्मीर में विस्तृत है। यह सिंध सागर दोआब में स्थित है, जो पूर्व में झेलम नदी से पश्चिम में सिन्धु नदी के बीच का इलाका है। इसे उत्तर में काला चिट्टा और मारगल्ला पर्वत शृंखलाएँ है और दक्षिण में नमक कोह शृंखला है। नमक कोह का १,५२२ मीटर ऊँचा सकेसर पर्वत (Sakesar) इसका सबसे ऊँचा पहाड़ है। यहाँ के लोग पंजाबी भाषा की पोठवारी और हिन्दको उपभाषाएँ बोलते हैं और कुछ लोग पश्तो भी बोलते हैं। पोठोहार बहुत से पंजाबी हिन्दू और सिखों की भी पूर्वजभूमि है, मसलन 'अरोड़ा' का पारिवारिक नाम रखने वाले अक्सर मूल-रूप से पोठोहारी होते हैं। इस क्षेत्र में बहुत से मशहूर हिन्दू धार्मिक स्थल हैं, जिनमें शिवजी का प्रसिद्ध कटासराज मंदिर शामिल है। कहा जाता है कि सति कि मृत्यु पर जब शिव रोये तो उनके अश्रुओं का एक ताल राजस्थान में पुष्कर में बना और दूसरा पोठोहार में कटासराज में।, Edward Backhouse Eastwick, John Murray (Publisher), 1883,...

नई!!: आज़ाद कश्मीर और पोठोहार · और देखें »

बाग़ ज़िला

बाग़ ज़िला (अंग्रेज़ी: Bagh District, उर्दु: ضلع باغ) आज़ाद कश्मीर का एक ज़िला है। पाकिस्तान ने पाक-अधिकृत कश्मीर को दो भागों में विभाजित करा दिया है: आज़ाद कश्मीर और गिलगित-बल्तिस्तान। बाग़ ज़िला इनमें से आज़ाद कश्मीर नामक हिस्से में आता है। इसका प्रमुख नगर बाग़ है। भारत इसे अपना भाग मानता है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और बाग़ ज़िला · और देखें »

बाग़, कश्मीर

बाग़ (अंग्रेज़ी: Bagh, उर्दु: باغ) आज़ाद कश्मीर के बाग़ ज़िले का प्रमुख शहर है। यह दो छोटी नदियों के संगम-स्थल पर बसा हुआ है। ८ अक्तूबर २००५ के कश्मीर भूकम्प में यहाँ लगभग ८,५०० लोग मारे गए, जो इस नगर की आबादी का लगभग १०% था। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और बाग़, कश्मीर · और देखें »

ब्रिटिशकालीन भारत के रियासतों की सूची

सन १९१९ में भारतीय उपमहाद्वीप की मानचित्र। ब्रितिश साशित क्षेत्र व स्वतन्त्र रियासतों के क्षेत्रों को दरशाया गया है सन १९४७ में स्वतंत्रता और विभाजन से पहले भारतवर्ष में ब्रिटिश शासित क्षेत्र के अलावा भी छोटे-बड़े कुल 565 स्वतन्त्र रियासत हुआ करते थे, जो ब्रिटिश भारत का हिस्सा नहीं थे। ये रियासतें भारतीय उपमहाद्वीप के वो क्षेत्र थे, जहाँ पर अंग्रेज़ों का प्रत्यक्ष रूप से शासन नहीं था, बल्कि ये रियासत सन्धि द्वारा ब्रिटिश राज के प्रभुत्व के अधीन थे। इन संधियों के शर्त, हर रियासत के लिये भिन्न थे, परन्तु मूल रूप से हर संधि के तहत रियासतों को विदेश मामले, अन्य रियासतों से रिश्ते व समझौते और सेना व सुरक्षा से संबंधित विषयों पर ब्रिटिशों की अनुमति लेनी होती थी, इन विषयों का प्रभार प्रत्यक्ष रूप से अंग्रेजी शासन पर था और बदले में ब्रिटिश सरकार, शासकों को स्वतन्त्र रूप से शासन करने की अनुमती देती थी। सन १९४७ में भारत की स्वतंत्रता व विभाजन के पश्चात सिक्किम के अलावा अन्य सभी रियासत या तो भारत या पाकिस्तान अधिराज्यों में से किसी एक में शामिल हो गए, या उन पर कब्जा कर लिया गया। नव स्वतंत्र भारत में ब्रिटिश भारत की एजेंसियों को "दूसरी श्रेणी" के राज्यों का दर्जा दिया गया (उदाहरणस्वरूप: "सेंट्रल इण्डिया एजेंसी", "मध्य भारत राज्य" बन गया)। इन राज्यों के मुखिया को राज्यपाल नहीं राजप्रमुख कहा जाता था। १९५६ तक "राज्य पुनर्गठन अयोग" के सुझाव पर अमल करते हुए भारत सरकार ने राज्यों को पुनर्गठित कर वर्तमान स्थिती में लाया। परिणामस्वरूप सभी रियासतों को स्वतंत्र भारत के राज्यों में विलीन कर लिया गया। इस तरह रियासतों का अंत हो गया। सन १९६२ में प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के शासनकाल के दौरान इन रियासतों के शासकों के निजी कोशों को एवं अन्य सभी ग़ैर-लोकतान्त्रिक रियायतों को भी रद्ध कर दिया गया .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और ब्रिटिशकालीन भारत के रियासतों की सूची · और देखें »

भारत में इस्लाम

भारतीय गणतंत्र में हिन्दू धर्म के बाद इस्लाम दूसरा सर्वाधिक प्रचलित धर्म है, जो देश की जनसंख्या का 14.2% है (2011 की जनगणना के अनुसार 17.2 करोड़)। भारत में इस्लाम का आगमन करीब 7वीं शताब्दी में अरब के व्यापारियों के आने से हुआ था (629 ईसवी सन्‌) और तब से यह भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक अभिन्न अंग बन गया है। वर्षों से, सम्पूर्ण भारत में हिन्दू और मुस्लिम संस्कृतियों का एक अद्भुत मिलन होता आया है और भारत के आर्थिक उदय और सांस्कृतिक प्रभुत्व में मुसलमानों ने महती भूमिका निभाई है। हालांकि कुछ इतिहासकार ये दावा करते हैं कि मुसलमानों के शासनकाल में हिंदुओं पर क्रूरता किए गए। मंदिरों को तोड़ा गया। जबरन धर्मपरिवर्तन करा कर मुसलमान बनाया गया। ऐसा भी कहा जाता है कि एक मुसलमान शासक टीपू शुल्तान खुद ये दावा करता था कि उसने चार लाख हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करवाया था। न्यूयॉर्क टाइम्स, प्रकाशित: 11 दिसम्बर 1992 विश्व में भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां सरकार हज यात्रा के लिए विमान के किराया में सब्सिडी देती थी और २००७ के अनुसार प्रति यात्री 47454 खर्च करती थी। हालांकि 2018 से रियायत हटा ली गयी है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और भारत में इस्लाम · और देखें »

भिम्बेर

भिम्बेर (अंग्रेज़ी: Bhimber, उर्दु: بھمبر‎) आज़ाद कश्मीर के भिम्बेर ज़िले का प्रमुख शहर है। यह पाकिस्तान और कश्मीर की सीमा के समीप स्थित है और भारत इसे अपना भाग मानता है। भिम्बेर मीरपुर से ४८ किमी और श्रीनगर से २४१ किमी दूर स्थित है। यहाँ के अधिकतर लोग पंजाबी और डोगरी (पहाड़ी) की उपभाषाएँ बोलते हैं। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और भिम्बेर · और देखें »

भिम्बेर ज़िला

भिम्बेर ज़िला (अंग्रेज़ी: Bhimber District, उर्दु: ضلع بھمبر) आज़ाद कश्मीर का दक्षिणतम ज़िला है। पाकिस्तान ने अधिकृत कश्मीर को दो भागों में विभाजित करा है: आज़ाद कश्मीर और गिलगित-बल्तिस्तान। भिम्बेर ज़िला इनमें से "आज़ाद कश्मीर" नामक हिस्से में आता है। इसका प्रमुख नगर भिम्बेर है। भारत इसे अपना भाग मानता है। इस ज़िले की स्थापना सन् १९९६ में हुई और उस से पूर्व यह मीरपुर ज़िले का भाग था। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और भिम्बेर ज़िला · और देखें »

मुज़फ़्फ़राबाद

मुज़फ़्फ़राबाद पाक-अधिकृत कश्मीर के आज़ाद कश्मीर क्षेत्र की राजधानी और मुख्यालय है। यह शहर मुज़फ़्फ़राबाद ज़िले का भाग है और झेलम व किशनगंगा (जिसे पाकिस्तान में नाम बदलकर अब 'नीलम नदी' कहते हैं) नदियों के किनारे बसा है। मुज़फ्फराबाद जिले के पश्चिम में ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त, पूर्व में नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर भारत द्वारा नियंत्रित कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामुला ज़िले और उत्तर में आज़ाद कश्मीर का नीलम ज़िला स्थित है। 1998 की जनगणना के अनुसार जिले की जनसंख्या 725,000 थी, तथा 1999 के एक अनुमानानुसार यह जनसंख्या बढ़ कर लगभग 741,000 हो गयी थी। मुज़फ्फराबाद जिले में तीन तहसील और मुजफ्फराबाद शहर शामिल है। इस्लामाबाद और रावलपिंडी से इस की दूरी 138 किलोमीटर जबकि एबटाबाद से इस का फ़ासला 76 किलोमीटर है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और मुज़फ़्फ़राबाद · और देखें »

मुज़फ़्फ़राबाद ज़िला

मुज़फ़्फ़राबाद ज़िला (अंग्रेज़ी: Muzaffarabad District, उर्दु: ضلع مُظفّر آباد) आज़ाद कश्मीर का एक ज़िला है। पाक अधिकृत कश्मीर दो भागों में विभाजित है: आज़ाद कश्मीर और गिलगित-बल्तिस्तान। मुज़फ़्फ़राबाद ज़िला इनमें से आज़ाद कश्मीर नामक हिस्से में आता है। इसका प्रमुख नगर मुज़फ़्फ़राबाद है। भारत इसे अपना भाग मानता है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और मुज़फ़्फ़राबाद ज़िला · और देखें »

मीर पोर, कश्मीर

मीरपोर (अंग्रेज़ी: Mirpur) आज़ाद कश्मीर का सब से बड़ा शहर है और ज़िला मीरपोर का मरकज़ भी है। मीरपोर आज़ाद कश्मीर के इन्तिहाई जनूब में वाक़िअ है और सतह समुंद्र से इस की ऊंचाई तक़रीबन 459 मीटर है। ये पाकिस्तान के दारुलहकूमत इस्लाम आबाद से तक़रीबन 125 किलोमीटर जनूब मशरिक़ में वाक़िअ है। पाकिस्तान का दूसर बड़ा डैम मंगलह डैम इसी ज़िला में है। 1960 की दुहाएी में तक़रीबअ 50,000 लोगों ने इस डैम की वजह से दूसरे इलाक़ों जैसाकि न्यू मीर पोर, पाकिस्तान के दूसरों इलाक़ों और बर्तानिया में हिजरत की। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और मीर पोर, कश्मीर · और देखें »

मीरपुर ज़िला

मीरपुर ज़िला (अंग्रेज़ी: Mirpur District, उर्दु: ضلع میر پور) आज़ाद कश्मीर का एक ज़िला है। पाकिस्तान ने अधिकृत कश्मीर को दो भागों में विभाजित करा है: आज़ाद कश्मीर और गिलगित-बल्तिस्तान। भिम्बेर ज़िला इनमें से "आज़ाद कश्मीर" नामक हिस्से में आता है। इसका प्रमुख नगर मीरपुर है। भारत इसे अपना भाग मानता है। सन् १९९६ से पूर्व यह भिम्बेर ज़िला भी का भाग था। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और मीरपुर ज़िला · और देखें »

रावला कोट

रावला कोट आज़ाद कश्मीर का एक शहर है। शहर ख़ूबसूरत वादीओ-ं में घिरा हो है। यहां एक झील भी है जिसे बनजूसअ झील कहा जाता है। दर्जा हरारत निहायत कम रहता है। ये शहर 2005 के ज़लज़ला से बहुत मुतासिर हुआ था। श्रेणी:पुंछ ज़िला (पाक-अधिकृत कश्मीर) श्रेणी:पाक-अधिकृत कश्मीर.

नई!!: आज़ाद कश्मीर और रावला कोट · और देखें »

रेशियाँ

रेशियाँ (अंग्रेज़ी: Reshian, उर्दु: ریشیاں) आज़ाद कश्मीर के हट्टियाँ बाला ज़िले में स्थित एक बस्ती है। यह लीपा घाटी का द्वार माना जाता है और मुज़फ़्फ़राबाद से ६७ किमी दूर १,६७४ मीटर (५,४९२ फ़ुट) की ऊँचाई पर बसा हुआ है। यहाँ से ५०० मीटर दूर ३,२०० मीटर (१०,५०० फ़ुट) ऊँचा रेशियाँ दर्रा है जहाँ से लीपा वादी में प्रवेश किया जा सकता है। मुज़फ़्फ़राबाद से यहाँ के लिये रोज़ बस-सेवा चलती है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और रेशियाँ · और देखें »

लीपा

लीपा (अंग्रेज़ी: Leepa, उर्दु: لیپا) आज़ाद कश्मीर के हट्टियाँ बाला ज़िले की लीपा घाटी में स्थित एक गाँव है। यह मुज़फ़्फ़राबाद से १०५ किमी दूर और रेशियाँ से केवल ३८ किमी दूर है। लीपा गाँव १,९२१ मीटर (६,३०२ फ़ुट) की ऊँचाई पर स्थित है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और लीपा · और देखें »

लीपा घाटी

लीपा घाटी (अंग्रेज़ी: Leepa Valley, उर्दु: لیپا وادی) आज़ाद कश्मीर के हट्टियाँ बाला ज़िले में स्थित एक पर्वतीय घाटी है। यह मुज़फ़्फ़राबाद से १०५ किमी दूर रेशियाँ गली नामक पहाड़ी दर्रे के दूसरी पार है। अपने रमणीय भूदृश्य के कारण यह पर्यटक स्थल है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और लीपा घाटी · और देखें »

शारदा (नगर)

शारदा, जिसे स्थानीय भाषा में शारदी भी कहते हैं, आज़ाद कश्मीर के नीलम ज़िले में स्थित एक बस्ती है। यह नीलम ज़िले की दो तहसीलों में से एक है और किशनगंगा घाटी (जिसका नाम पाकिस्तान ने बदलकर नीलम घाटी रख दिया है) की सबसे सुंदर जगह माना जाता है। यह किशनगंगा नदी के किनारे १९८१ मीटर की ऊँचाई पर बसा हुआ है और पाक-अधिकृत कश्मीर की राजधानी मुज़फ़्फ़राबाद से १३६ किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और शारदा (नगर) · और देखें »

शारदापीठ

शारदा मन्दिर के भग्नावशेष शारदापीठ देवी सरस्वती का प्राचीन मन्दिर है जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में शारदा के निकट किशनगंगा नदी (नीलम नदी) के किनारे स्थित है। इसके भग्नावशेष भारत-पाक नियन्त्रण-रेखा के निकट स्थित है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और शारदापीठ · और देखें »

शुजात बुखारी

शुजात बुखारी (25 फरवरी 1968 - 14 जून 2018) एक भारतीय कश्मीरी पत्रकार और श्रीनगर से प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र "राइजिंग कश्मीर" के प्रधान संपादक थे।, जिन्हें श्रीनगर में उनके कार्यालय के बाहर अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। निजी सुरक्षा गार्ड के तौर पर उन्हें उपलब्ध कराए गए दो पुलिस अधिकारी भी इस हमले में मारे गए थे। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और शुजात बुखारी · और देखें »

शेफ़ील्ड

शेफ़ील्ड साउथ यॉर्कशायर, इंग्लैंड का एक महानगरीय क्षेत्र और एक शहर है। इसका नाम शेफ़ नदी से व्युत्पन्न है, जो इस शहर से होकर बहती है। ऐतिहासिक रूप से यह यॉर्कशायर के वेस्ट राइडिंग का एक भाग था, अब यह शहर अपनी अधिकांशतः औद्योगिक जड़ों से विकसित होकर और अधिक विस्तृत आर्थिक आधार को समावेशित करता है। शेफ़ील्ड शहर की जनसंख्या है और यह आठ विशाल स्थानीय अंग्रेजी शहरों में से एक है जो इंग्लिश कोर सिटीज़ ग्रुप के निर्माण में योगदान करता है। 19वीं शताब्दी के दौरान, शेफ़ील्ड को स्टील उत्पादन हेतु अंतर्राष्ट्रीय ख्याति मिली.

नई!!: आज़ाद कश्मीर और शेफ़ील्ड · और देखें »

सुधन गली

सुधन गली (अंग्रेज़ी: Sudhan Gali, उर्दु: سدھن گلی) आज़ाद कश्मीर के बाग़ ज़िले में एक शहर है। यह लगभग ७,००० फ़ुट (२,००० मीटर) की ऊँचाई पर बसा हुआ है और बाग़ से पाक-अधिकृत कश्मीर की राजधानी मुज़फ़्फ़राबाद जाने वाली सड़क पर स्थित है। इस जगह का नाम सुधन समुदाय पर पड़ा है। यहाँ से कई मार्ग ९,९८९ फ़ुट (३,०४४ मीटर) ऊँची गंगा चोटी को जाते हैं जो पाक-अधिकृत कश्मीर के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन-आकर्षणों में से एक है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और सुधन गली · और देखें »

सुधनोती ज़िला

सुधनोती आज़ाद कश्मीर का एक ज़िला है। सन् १९९५ तक यह पुंछ ज़िले की एक तहसील हुआ करता था लेकिन उस वर्ष में इसे अलग करके ज़िले का दर्जा दे दिया गया।, S. Rangarajan for Kasturi & Sons, 2007,...

नई!!: आज़ाद कश्मीर और सुधनोती ज़िला · और देखें »

हट्टियाँ बाला

हट्टियाँ बाला (अंग्रेज़ी: Hattian Bala, उर्दु: ہٹیاں بالا) आज़ाद कश्मीर के हट्टियाँ बाला ज़िले में स्थित एक शहर है। ७ अक्तूबर २००५ में हुए कश्मीर भूकम्प में यहाँ एक ज़बरदस्त भूस्खलन हुआ था, जिसके कारण यहाँ एक स्थान पर पानी रुकने से एक झील बन गई। भूकम्प के लिये एक अन्य शब्द "ज़लज़ला" है जिस कारणवश इसका नाम "ज़लज़ाल झील" पड़ गया। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और हट्टियाँ बाला · और देखें »

हामिद मीर

हामिद मीर पाकिस्तान के एक प्रमुख पत्रकार, समाचार एंकर, आतंकवाद विशेषज्ञ और सुरक्षा विश्लेषक हैं। वे जियो टीवी से संपादक हैं तथा राजनीतिक टॉक शो कैपिटल टॉक ऑन जियो टीवी की मेजबानी करते हैं। इनको पाकिस्तान के मुक्त पत्रकारों में से एक माना जाता है, जियो टीवी एक अर्से से चले आ रहे अख़बार जंग का टीवी चैनल है। सन् २०११ में तालिबान की धमकी के बाद इनका बयान प्रसिद्ध हुआ था कि वो उनसे मिलने सिर्फ़ एक क़लम लेकर आएंगे। इन्होने ओसामा बिन लादेन, कोलिन पॉवेल और लाल कृष्ण आडवाणी का साक्षात्कार लिया हैं। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और हामिद मीर · और देखें »

हिस्पर हिमनद

हिस्पर हिमनद हिमालय पर्वत तंत्र के काराकोरम श्रेणी में स्थित 61 कि॰मी॰ लम्बा हिमनद है। वर्तमान में यह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का हिस्सा है और लद्दाख के बालिस्तान क्षेत्र में आता है। वस्तुतः ये इलाका एक शीत मरुस्थल है। इसके सहायक के रूप में उत्तरी ढालों से उतरने वाले घाटी हिमनद हारामोश मैसिफ से आते हैं और दक्षिणी ढालों से उतरने वाले कान्जुत सर मैसिफ से। यह बियाफो हिमनद से हिस्पर ला दर्रे के समीप ५,१२८ मी॰ की ऊँचाई पर मिलता है और दोनों संयुक्त रूप से विश्व का सबसे बड़ा (गैर-ध्रुवीय) हिमनद तंत्र बनाते हैं। यह हिमनद दो प्राचीन पर्वतीय राज्यों नागर और बालिस्तान को जोड़ता है। हिस्पर हिमनद के अगल-बगल पर्वतीय ढालों की तीव्रता और इसके पार्श्व मोरेनों के गोलाश्मों की प्रकृति ऐसी है जो यहाँ ट्रेकिंग को ख़ासा मुश्किल बनाती है। इसके चार सहायक हिमनदों को पार करना सबसे मुश्किल और खतरनाक काम होता है। हिस्पर नदी जो हुंजा नदी की सहायक है इसी हिमनद के पिघलने से उत्पन्न जल से निकलती है। हिस्पर तक लद्दाख के स्कार्डू से होकर पहुँचा जा सकता है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और हिस्पर हिमनद · और देखें »

हवेली ज़िला

हवेली ज़िला (अंग्रेज़ी: Haveli District, उर्दु: ضلع حویلی) आज़ाद कश्मीर का एक ज़िला है। पाक-अधिकृत कश्मीर दो भागों में विभाजित है: आज़ाद कश्मीर और गिलगित-बल्तिस्तान। हवेली ज़िला इनमें से आज़ाद कश्मीर नामक हिस्से में आता है। इसका प्रमुख नगर कोटली है। भारत इसे अपना भाग मानता है। सन् २००९ तक हवेली ज़िला बाग़ ज़िले का हिस्सा हुआ करता था लेकिन उस वर्ष इसे विभाजित कर के अलग ज़िला बना दिया गया। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और हवेली ज़िला · और देखें »

जम्मू और कश्मीर

जम्मू और कश्मीर भारत के सबसे उत्तर में स्थित राज्य है। पाकिस्तान इसके उत्तरी इलाके ("पाक अधिकृत कश्मीर") या तथाकथित "आज़ाद कश्मीर" के हिस्सों पर क़ाबिज़ है, जबकि चीन ने अक्साई चिन पर कब्ज़ा किया हुआ है। भारत इन कब्ज़ों को अवैध मानता है जबकि पाकिस्तान भारतीय जम्मू और कश्मीर को एक विवादित क्षेत्र मानता है। राज्य की आधिकारिक भाषा उर्दू है। जम्मू नगर जम्मू प्रांत का सबसे बड़ा नगर तथा जम्मू-कश्मीर राज्य की जाड़े की राजधानी है। वहीं कश्मीर में स्थित श्रीनगर गर्मी के मौसम में राज्य की राजधानी रहती है। जम्मू और कश्मीर में जम्मू (पूंछ सहित), कश्मीर, लद्दाख, बल्तिस्तान एवं गिलगित के क्षेत्र सम्मिलित हैं। इस राज्य का पाकिस्तान अधिकृत भाग को लेकर क्षेत्रफल 2,22,236 वर्ग कि॰मी॰ एवं उसे 1,38,124 वर्ग कि॰मी॰ है। यहाँ के निवासियों अधिकांश मुसलमान हैं, किंतु उनकी रहन-सहन, रीति-रिवाज एवं संस्कृति पर हिंदू धर्म की पर्याप्त छाप है। कश्मीर के सीमांत क्षेत्र पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सिंक्यांग तथा तिब्बत से मिले हुए हैं। कश्मीर भारत का महत्वपूर्ण राज्य है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और जम्मू और कश्मीर · और देखें »

जम्मू और कश्मीर में विद्रोह

कश्मीर में उग्रवाद (इनसर्जन्सी) विभिन्न रूपों में मौजूद है। वर्ष 1989 के बाद से उग्रवाद और उसके दमन की प्रक्रिया, दोनों की वजह से हजारों लोग मारे गए। 1987 के एक विवादित चुनाव के साथ कश्मीर में बड़े पैमाने पर सशस्त्र उग्रवाद की शुरूआत हुई, जिसमें राज्य विधानसभा के कुछ तत्वों ने एक आतंकवादी खेमे का गठन किया, जिसने इस क्षेत्र में सशस्त्र विद्रोह में एक उत्प्रेरक के रूप में भूमिका निभाई.

नई!!: आज़ाद कश्मीर और जम्मू और कश्मीर में विद्रोह · और देखें »

जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ़्रंट

जेकेएलएफ़ का चिह्न, स्वतंत्र कश्मीर के लिए एक प्रसावित परचम जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ़्रंट (जेकेएलएफ़, अंग्रेज़ी: Jammu Kashmir Liberation Front - JKLF) जम्मू और कश्मीर में एक राजनीतिक संगठन है जिसका स्थापना अमानुल्लाह ख़ान और मक़बूल भट्ट ने किया है। यह मूलतः प्लेबिसाइट फ़्रंत की मिलिटेंट शाखा थी लेकिन 29 मई, 1977 को बर्मिंघम, इंग्लिस्तान में यह जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ़्रंट में परिवर्तित हो गया। उस समय से 1994 तक यह एक सक्रिय मिलिटेंत संगठन रहा है। संयुक्त राजशाही, यूरोप, संयुक्त राज्य और मध्य-पूर्व के कई नगरों में इस संगठन की शाखाएँ मौजूद हैं। 1982 में पाक-अधिकृत कश्मीर के आज़ाद कश्मीर क्षेत्र में इसकी एक शाखा स्थापित हुई थी; जबकि 1987 में भारत-अधिकृत कश्मीर की कश्मीर घाटी में इसकी एक शाखा स्थापित हुई। 1994 के बाद कश्मीर घाटी में मौजूद जेकेएलएफ़ के सैन्य बलों ने यासीन मलिक के नेतृत्व में 'अनिश्चितकालीन युद्धविराम' का ऐलान किया था, और कथित तौर पर इसकी सैन्य शाखा विघटित हुई। इसके नए उद्देश्य पूर्व जम्मू और कश्मीर रियासत के संपूर्ण क्षेत्र की स्वतंत्रता के लिए राजनीतिक संघर्ष करना है। पाकिस्तान में स्थित जेकेएलएफ़ की शाखा इस नए उद्देश्य से असहमत थे और नतीजे में ये घाटी में स्थित शाखा से अलग हुए। 2005 में दोनों समूहों फिर से एकजुट हुआ और अंततः संगठन का मूल पहचान बरक़रार रखा गया था। हालांकि जेकेएलएफ़ के केवल मुसलमान सदस्य हैं, किन्तु फ़्रंट का दावा है कि संगठन धारणात्मक रूप से धर्मनिरपेक्ष है। इसका अंतिम लक्ष्य एक धर्मनिरपेक्ष और स्वतंत्र कश्मीर है जो दोनों भारत और पाकिस्तान से मुक्त है।, UNHCR,2003-08-07 पाकिस्तानी सेना से हथियार और प्रशिक्षण प्राप्त करने के बावजूद, यह संगठन पाकिस्तान को एक 'क़ब्ज़ा करने वाली शक्ति' के रूप में मानता है और आज़ाद कश्मीर में यह पाकिस्तान के ख़िलाफ़ राजनीतिक संघर्ष भी करता है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ़्रंट · और देखें »

जलालपुर–गुजरात सड़क

जलालपुर–गुजरात सड़क  गुजरात और जलालपुर के बीच एक राजमार्ग है। यह गुजरात को आजाद कश्मीर के साथ जोड़ता है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और जलालपुर–गुजरात सड़क · और देखें »

खुईरटा

खुईरटा या खुईरेटा (अंग्रेज़ी: Khuiratta, उर्दु: کھوئی رٹہ) आज़ाद कश्मीरर के कोटली ज़िले में एक शहर है। यहाँ प्रसिद्ध क़िला कर्जई (Karjai, کرجائ) है, जो मुग़ल साम्राज्य के दौर में बना था और खुईरटा से कुछ दूरी पर देवीगढ़ नामक स्थान पर खड़ा है। नियंत्रण रेखा से केवल ८ किमी की दूरी पर स्थित यह नगर अपने बैसाखी मेले और "दरबार माई तोती साहिबा" नामक दरगाह के लिये जाना जाता है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और खुईरटा · और देखें »

गढ़ी दुपट्टा

गढ़ी दुपट्टा (अंग्रेज़ी: Garhi Dupatta, उर्दु: گڑھی دوپٹہ) आज़ाद कश्मीर के मुज़फ़्फ़राबाद ज़िले में स्थित एक शहर है। यह झेलम नदी के किनारे मुज़फ़्फ़राबाद-चकोठी सड़क पर मुज़फ़्फ़राबाद से २० किमी दूर स्थित है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और गढ़ी दुपट्टा · और देखें »

गिलगित-बल्तिस्तान

गिलगित-बल्तिस्तान (उर्दू:, बलती: གིལྒིཏ་བལྟིསྟན), पाक-अधिकृत कश्मीर के भीतर एक स्वायत्तशासी क्षेत्र है जिसे पहले उत्तरी क्षेत्र या शुमाली इलाक़े (शुमाली इलाक़ाजात) के नाम से जाना जाता था। यह पाकिस्तान की उत्तरतम राजनैतिक इकाई है। इसकी सीमायें पश्चिम में खैबर-पख़्तूनख्वा से, उत्तर में अफ़ग़ानिस्तान के वाख़ान गलियारे से, उत्तरपूर्व में चीन के शिन्जियांग प्रान्त से, दक्षिण में और दक्षिणपूर्व में भारतीय जम्मू व कश्मीर राज्य से लगती हैं। गिलगित-बल्तिस्तान का कुल क्षेत्रफल 72,971 वर्ग किमी (28,174 मील²) और अनुमानित जनसंख्या लगभग दस लाख है। इसका प्रशासनिक केन्द्र गिलगित शहर है, जिसकी जनसंख्या लगभग 2,50,000 है। 1970 में "उत्तरी क्षेत्र” नामक यह प्रशासनिक इकाई, गिलगित एजेंसी, लद्दाख़ वज़ारत का बल्तिस्तान ज़िला, हुन्ज़ा और नगर नामक राज्यों के विलय के पश्चात अस्तित्व में आई थी। पाकिस्तान इस क्षेत्र को विवादित कश्मीर के क्षेत्र से पृथक क्षेत्र मानता है जबकि भारत और यूरोपीय संघ के अनुसार यह कश्मीर के वृहत विवादित क्षेत्र का ही हिस्सा है। कश्मीर का यह वृहत क्षेत्र सन 1947 के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद का विषय है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और गिलगित-बल्तिस्तान · और देखें »

गंगा चोटी

गंगा चोटी (अंग्रेज़ी: Ganga Choti, उर्दु: گنگا چوٹی) आज़ाद कश्मीर के बाग़ ज़िले में सुधन गली गाँव के पास स्थित एक रमणीय पर्वत है। यह पीर पंजाल पर्वतमाला का सदस्य है और पीर मस्तान राष्ट्रीय उद्यान के एक छोर पर खड़ा है। गंगा चोटी पाक-अधिकृत कश्मीर आने वाले पर्यटकों के लिए एक मुख्य आकर्षण है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और गंगा चोटी · और देखें »

आज़ाद कश्मीर के राष्ट्रपति

आज़ाद जम्मू और कश्मीर के राष्ट्रपति कथित तौर पर स्वतंत्र (परंतु तथ्यस्वरूप, पाकिस्तान-नियंत्रित) राज्य, आज़ाद जम्मू और कश्मीर के प्रमुख हैं। पाकिस्तानी राज्य आज़ाद कश्मीर 24 अक्टूबर 1947 को अस्तित्व में आया। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और आज़ाद कश्मीर के राष्ट्रपति · और देखें »

इन्दिरा गांधी

युवा इन्दिरा नेहरू औरमहात्मा गांधी एक अनशन के दौरान इन्दिरा प्रियदर्शिनी गाँधी (जन्म उपनाम: नेहरू) (19 नवंबर 1917-31 अक्टूबर 1984) वर्ष 1966 से 1977 तक लगातार 3 पारी के लिए भारत गणराज्य की प्रधानमन्त्री रहीं और उसके बाद चौथी पारी में 1980 से लेकर 1984 में उनकी राजनैतिक हत्या तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं। वे भारत की प्रथम और अब तक एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और इन्दिरा गांधी · और देखें »

कुंडल शाही

कुंडल शाही आज़ाद कश्मीर के नीलम ज़िले में स्थित एक गाँव है जो एक पर्यटक-आकर्षण भी है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर की राजधानी मुज़फ़्फ़राबाद से ७४ किलोमीटर दूर किशनगंगा नदी (जिसका नाम पाकिस्तान ने बदलकर नीलम नदी करा हुआ है) के किनारे बसा हुआ है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और कुंडल शाही · और देखें »

केरन, आज़ाद कश्मीर

केरन आज़ाद कश्मीर के नीलम ज़िले में स्थित एक गाँव है जो नियंत्रण रेखा के समीप स्थित है। यह १,५२४ मीटर (५,००० फ़ुट) की ऊँचाई पर किशनगंगा नदी (जिसे पाकिस्तान ने नाम बदलकर "नीलम नदी" कहना आरम्भ करा है) के किनारे बसा हुआ है और वही नदी इस स्थान पर नियंत्रण रेखा है। उसके पार भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य में भी एक केरन नामक गाँव है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और केरन, आज़ाद कश्मीर · और देखें »

केल

केल आज़ाद कश्मीर के नीलम ज़िले में स्थित एक बस्ती है जो नियंत्रण रेखा के समीप स्थित है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर की राजधानी मुज़फ़्फ़राबाद से १५५ किलोमीटर दूर, समुद्रतल से ६,८७९ फ़ुट (२,०९७ मीटर) की ऊँचाई पर स्थित है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और केल · और देखें »

कोटली ज़िला

कोटली ज़िला (अंग्रेज़ी: Kotli District, उर्दु) आज़ाद कश्मीर का एक ज़िला है। पाकिस्तान ने पाक-अधिकृत कश्मीर को दो भागों में विभाजित करा है: आज़ाद कश्मीर और गिलगित-बल्तिस्तान। कोटली ज़िला इनमें से आज़ाद कश्मीर नामक हिस्से में आता है। इसका प्रमुख नगर कोटली है। भारत इसे अपना भाग मानता है। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और कोटली ज़िला · और देखें »

१९७१ का भारत-पाक युद्ध

1971 भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। पूर्वी पाकिस्तान आजाद हो गया और बांग्लादेश के रूप में एक नया देश बना। 16 दिसंबर को ही पाकिस्तानी सेना ने सरेंडर किया था। करगिल युद्ध में भूमिका निभाने वाले रिटायर्ड कर्नल बीबी वत्स ने भारत की जीत और पाकिस्तान की हार के 10 बड़े कारण बताए। 1.

नई!!: आज़ाद कश्मीर और १९७१ का भारत-पाक युद्ध · और देखें »

2014 भारत - पाकिस्तान बाढ़

सितम्बर 2014 में, मूसलाधार मानसूनी वर्षा के कारण भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर ने अर्ध शताब्दी की सबसे भयानक बाढ़ आई। यह केवल जम्मू और कश्मीर तक ही सीमित नहीं थी अपितु पाकिस्तान नियंत्रण वाले आज़ाद कश्मीर, गिलगित-बल्तिस्तान व पंजाब प्रान्तों में भी इसका व्यापक असर दिखा। 8 सितम्बर 2014 तक, भारत में लगभग 200 लोगों तथा पाकिस्तान में 190 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। भारत के गृह मंत्रालय के अनुसार 450 गाँव जल समाधि ले चुके हैं। .

नई!!: आज़ाद कश्मीर और 2014 भारत - पाकिस्तान बाढ़ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पाकिस्तान शासित कश्मीर, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर, आज़ाद जम्मू और कश्मीर, आजाद कश्मीर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »