लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आगरा लखनऊ द्रुतगामी मार्ग

सूची आगरा लखनऊ द्रुतगामी मार्ग

आगरा लखनऊ द्रुतगामी मार्ग एक ३०२ किलोमीटर लम्बा नियंत्रित-पहुंच द्रुतमार्ग या एक्सप्रेसवे है, जो भीड़ग्रस्त सड़कों पर यातायात के साथ साथ ही प्रदूषण और कार्बन पदचिह्नों को भी कम करने के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित है। यह भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है। इस द्रुतमार्ग ने आगरा और लखनऊ के बीच की दूरी को काफी कम कर दिया है। यह ६-लेन चौड़ा है, और भविष्य में ८-लेन तक विस्तरित हो सकता है। २१ नवंबर २०१६ को उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री, अखिलेश यादव द्वारा इसका उद्घाटन किया गया था। .

3 संबंधों: द्रुतमार्ग (भारत), यमुना द्रुतगामी मार्ग, हरदोई, सैफ़ई

द्रुतमार्ग (भारत)

दिल्ली-गुड़गाँव द्रुतमार्ग का एक दृश्यभारत में कार्यरत कुल द्रुतमार्गों की लम्बाई लगभग १४५५ किलोमीटर है। द्रुतमार्ग, जिन्हे द्रुतगामी मार्ग या एक्सप्रेसवे भी कहा जाता है, भारतीय सड़क नेटवर्क में सबसे उच्च वर्ग की सड़कें होती है। वे छह या आठ लेन के नियंत्रित-प्रवेश राजमार्ग हैं जहां प्रवेश और निकास छोटी सड़कों के उपयोग द्वारा नियंत्रित किया जाता है। वर्तमान में, भारत में लगभग १,४५५.४ किमी द्रुतमार्ग परिचालन में हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना (भारत सरकार) का उद्देश्य इस द्रुतमार्ग नेटवर्क का विस्तार करके २०२२ तक अतिरिक्त १८,६३६ किलोमीटर (११,५८० मील) द्रुत्मार्ग जोड़ने का है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे प्राधिकरण, द्रुतमार्गों के निर्माण और रखरखाव का प्रभारी होगा। दुनिया भर के मुकाबले भारत में द्रुतमार्गों का घनत्व बहुत ही कम है। .

नई!!: आगरा लखनऊ द्रुतगामी मार्ग और द्रुतमार्ग (भारत) · और देखें »

यमुना द्रुतगामी मार्ग

यमुना द्रुतगामी मार्ग का एक दृष्य यमुना एक्सप्रेस वे १६५ किमी लम्बा, ६ लेन वाला मार्ग है जो उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा और आगरा को जोड़ता है।यह भारत का अपने तरह का सबसे बड़ा मार्ग है। इस परियोजना की कुल लागत 128.39 अरब रूपये थी। इसका निर्माणमायावती के मुख्यमंत्रित्व काल में हुआ था और इसका निर्माण २००७ में आरम्भ हुआ। यह परियोजना अपने निर्धारित समय से लगभग दो वर्ष पूर्व ही पूरी हो गयी। ०९ अगस्त २०१२ को अखिलेश यादव ने इसका उद्घाटन किया। इस परियोजना का कार्य जेपी समूह (Jaypee Group) ने किया था। .

नई!!: आगरा लखनऊ द्रुतगामी मार्ग और यमुना द्रुतगामी मार्ग · और देखें »

हरदोई, सैफ़ई

हरदोई (हिन्दी: हरदोई) एक गांव में उत्तर प्रदेश's सैफई तहसील के इटावा जिले मेंहै। इटावा और सैफई कर रहे हैं, जिला एवं तहसील मुख्यालय के हरदोई गांव क्रमशः.

नई!!: आगरा लखनऊ द्रुतगामी मार्ग और हरदोई, सैफ़ई · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »