लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आईएनएस चक्र २

सूची आईएनएस चक्र २

भारतीय नौसेना की नाभिकीय पनडुब्बी - 'आईएनएस चक्र' आईएनएस चक्र-२ (INS Chakra II या К-152 Nerpa) भारतीय नौसेना की नाभिकीय शक्ति से चलने वाली पनडुब्बी है। यह 8,140-टन वाली आक्रमणकारी पनडुब्बी है। इसे 4 अप्रैल 2012 को विशाखापत्तनम में भारतीय सेना को सुपुर्द किया गया। .

3 संबंधों: भारतीय नौसेना, भारतीय नौसेना की पनडुब्बियों की सूची, अरिहंत श्रेणी की पनडुब्बियाँ

भारतीय नौसेना

भारतीय नौसेना(Indian Navy) भारतीय सेना का सामुद्रिक अंग है जो कि ५६०० वर्षों के अपने गौरवशाली इतिहास के साथ न केवल भारतीय सामुद्रिक सीमाओं अपितु भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की भी रक्षक है। ५५,००० नौसेनिकों से लैस यह विश्व की पाँचवी सबसे बड़ी नौसेना भारतीय सीमा की सुरक्षा को प्रमुखता से निभाते हुए विश्व के अन्य प्रमुख मित्र राष्ट्रों के साथ सैन्य अभ्यास में भी सम्मिलित होती है। पिछले कुछ वर्षों से लागातार आधुनिकीकरण के अपने प्रयास से यह विश्व की एक प्रमुख शक्ति बनने की भारत की महत्त्वाकांक्षा को सफल बनाने की दिशा में है। जून २०१६ से एडमिरल सुनील लांबा भारत के नौसेनाध्यक्ष हैं। .

नई!!: आईएनएस चक्र २ और भारतीय नौसेना · और देखें »

भारतीय नौसेना की पनडुब्बियों की सूची

यह भारतीय नौसेना की पनडुब्बियों की सूची है जिसे उनके वर्गानुसार विभिन्न समूहों में रखा गया है साथ ही वर्गांतर्गत उन्हें उनकी पताका संख्या के अनुसार अनुक्रमित किया गया है। .

नई!!: आईएनएस चक्र २ और भारतीय नौसेना की पनडुब्बियों की सूची · और देखें »

अरिहंत श्रेणी की पनडुब्बियाँ

अरिहंत श्रेणी (Arihant-class submarine) भारतीय नौसेना के लिए बनाई जाने वाली परमाणु शक्ति वाले बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियों की एक श्रेणी है। इन्हे $2.9 बिलियन वाले उन्नत टेक्नोलॉजी वेसल (एटीवी) प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया गया था ताकि परमाणु-शक्ति वाली पनडुब्बियों को डिजाइन और निर्मित किया जा सके। इस श्रेणी के प्रमुख पोत, आईएनएस अरिहंत को 2009 में लॉन्च किया गया था और व्यापक समुद्री परीक्षणों के बाद, अगस्त 2016 में शुरू होने की पुष्टि हुई थी। अरिहंत पनडुब्बी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों के अलावा किसी अन्य देश द्वारा बनाई जाने वाली पहली बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी है। .

नई!!: आईएनएस चक्र २ और अरिहंत श्रेणी की पनडुब्बियाँ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

आईएनएस चक्र

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »