लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आंदालुसिया

सूची आंदालुसिया

आंदालुसिया स्पेन के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है (लाल रंग में) अंडलूशिया या आंदालुसिया (स्पेनी: Andalucía) स्पेन का एक स्वायत्त समुदाय (लगभग राज्य जैसे प्रशासकीय भाग) है। इसकी जनसँख्या सन् 2010 में 83,70,975 थी जो स्पेन के किसी भी अन्य स्वायत्त समुदाय से अधिक है। इसका क्षेत्रफल 87,268 वर्ग किमी है जो स्पेन का दूसरा सब से बड़ा स्वायत्त समुदाय है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर सेविय (Sevilla) है। आंदालुसिया में आठ प्रान्त आते हैं: उएल्वा, सेविय, कादीस, कोरदोबा, मालागा, ख़ाएन, ग्रानादा और आल्मेरिया। आंदालुसिया स्पेन के दक्षिण पश्चिम में स्थित है और इसका सबसे दक्षिणी छोर उत्तर अफ़्रीका के मोरक्को देश से कुछ किमी की ही समुद्री दूरी पर है। अंडलूशिया अत्यंत उपजाऊ, प्राकृतिक सौंदर्य से ओतप्रोत, मूर संस्कृति के स्मारकों से भरा, दक्षिणी स्पेन का एक विभाग है। इसके उत्तरी भाग में लोहे, ताँबे, सीसे, कोयले की खानों वाला सियरा मोरेना पर्वत तथा दक्षिण में हिमाच्छादित सियरा नेवादा है। मध्य के उपजाऊ मैदान में गेहूँ, जौ, शहतूत, नारंगी, अंगूर और मधु प्रचुर मात्रा में उत्पन्न होते हैं। यहाँ घोड़े, गाय तथा भेड़ें पाली जाती हैं और ऊन, रेशम तथा चमड़े का काम होता है। यहाँ मस्जिदों की प्रचुर संख्या प्राचीन काल के व्यापक अरब प्रभाव की द्योतक है। अरबों ने सन् ७११ में सर्वप्रथम इस प्रदेश में पदार्पण किया था। यहाँ की भाषा, संस्कृति एवं जनता पर प्रचुर अरब प्रभाव है। श्रेणी:स्पेन का भूगोल .

10 संबंधों: तराना-ए-मिल्ली, दोनाना नेशनल पार्क, मलागा संग्रहालय, मलागा गिरजाघर, यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची, स्पेनी स्वायत्त समुदाय, सेबिया गिरजाघर, खेरेस दे ला फ्रोंतेरा बड़ा गिरजाघर, ग्रानादा प्रान्त, आल्मेरिया प्रान्त

तराना-ए-मिल्ली

इक़बाल तराना-ए-मिल्ली मुहम्मद इक़बाल द्वारा लिखी गई एक उर्दु शायरी है जिसमें उन्होंने नस्ली राष्ट्रवाद के बजाय मसलानों को बतौर मुस्लिम के रहने और इस पर गर्व होने का प्रदर्शन भी किया गया है। उन्होंने यह कविता तराना-ए-हिन्दी के जवाब में लिखी है, जब उन्होंने अपने दृष्टिकोण को बदलकर द्विराष्ट्र सिद्धांत को स्वीकार कर लिया। .

नई!!: आंदालुसिया और तराना-ए-मिल्ली · और देखें »

दोनाना नेशनल पार्क

दोनाना नेशनल पार्क दक्षिणी स्पेन के आंदालुसिया में एक प्राकृतिक आरक्षित क्षेत्र है। ये हेल्वा और सेविले प्रान्त में फैला हुआ है। यह 543 वर्ग किमी (52.12 वर्ग मील) में फैला हुआ है जिसमें से 135 वर्ग किमी (209.65 वर्ग मील) संरक्षित क्षेत्र हैं। ये पार्क मार्श और छोटी नदियों का क्षेत्र है। यह पार्क दलदल, उथले धाराओं और रेत के टीलों का एक क्षेत्र है और ये गुअदिल्क़ुइविर नदी के दहाने में स्थित है। यह 1969 में प्राकृतिक संरक्षित क्षेत्र निर्धारित किया गया। स्पेन की सरकार ने इस क्षेत्र को खरीदा और इसे एक प्राकृतिक संरक्षित क्षेत्रों बनाया। दलदल पानी की वजह से इस क्षेत्र में लगातार खतरे बना रहता है। इसका पानी समुद्र तट के क्षेत्र में कृषि के लिए उपयोग किया जाता है। इसका ये नाम डोना ना दे सिल्वा वी मेन्दोज़ा के नाम पर पड़ा है। वो मेडोना-सेडोना के दिऊक की पत्नी थी। 1994 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर में शामिल किया। 2006 में यहाँ आने वाले सैलानीओं के मात्रा लगभग 376,287 थी। .

नई!!: आंदालुसिया और दोनाना नेशनल पार्क · और देखें »

मलागा संग्रहालय

मलागा संग्रहालय स्पेन में आंदालुसिया के शहर मलागा में स्थित है। ये 1973 में बना था। इसमें राज्य के 1913 में बना का ललित कला संग्रहालय (Museo Provincial de Bellas Artes) और 1947 में बना पुरातत्व संग्रहालय शामिल हैं.

नई!!: आंदालुसिया और मलागा संग्रहालय · और देखें »

मलागा गिरजाघर

मलागा गिरजाघर स्पेन में आंदालुसिया के मलागा शहर में पुनर्जागरण के समय का गिरजाघर है। ये मध्ययुगीन मूर दीवारों के लापता भाग की सीमा के भीतर स्थित है। ये अल्क्स्बा मलागा और गिब्राल्फरो महल के बीच स्थित है। इसका निर्माण 1528 से 1782 के बीच में हुआ था। इस लेआउट डिएगो दे सिलोए ने डिजाइन किया गया था। इसके आंतरिक हिस्सा में पुनर्जागरण शैली का डीजाईन है। .

नई!!: आंदालुसिया और मलागा गिरजाघर · और देखें »

यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची

यह यूरोप में स्थित यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की एक सूची है। तारांकन चिह्न (*) लगे स्थल, खतरे में विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी शामिल हैं। .

नई!!: आंदालुसिया और यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची · और देखें »

स्पेनी स्वायत्त समुदाय

स्पेन १७ भागों में विभाजित है जिन्हें स्वायत्त समुदाय (स्पेनी: Comunidad Autónoma, कोमुनिदाद आउतोनोमिया) कहा जाता है। स्वायत्त का अर्थ है कि प्रत्येक स्वायत्तशासी समुदाय के पास अपनी कार्यकारिणी शक्ति है, विधायी शक्ति है और अपनी ज्यायिक शक्ति है। उदाहरण के लिए, ये कुछ-कुछ भारत के राज्यों जैसे हैं लेकिन बिल्कुल वैसे नहीं। स्पेन के पचास और छोटे-२ भाग हैं जिन्हें प्रान्त कहा जाता है। १९७८ में ये विभिन्न भाग एकत्रित होकर स्वायत्तशासी समुदायों में विभक्त हो गए। इससे पूर्व, जो प्रान्त एक साथ थे उनका विभाजन किया गया। जो समुदाय पहले एकबार साथ थे, उन्हें "एतिहासिक समुदाय" कहा गया, जैसे - गैलिसिया, पाएस वास्को और कैटेलूना। इन सभी समुदायों की दो आधिकारिक भाषाएँ है: एक स्पेनी और दूसरी अपनी प्रान्तीय। जैसे इन तीन प्रान्तो की क्षेत्रीय भाषाएँ हैं: गैल्लीगो, इयूस्क्एरा और कैटलन। स्वायत्तशासी समुदायों की उनकी राजधानीयों समेत सूची.

नई!!: आंदालुसिया और स्पेनी स्वायत्त समुदाय · और देखें »

सेबिया गिरजाघर

सेबिया गिरजाघर (अंग्रेज़ीCathedral of Saint Mary of the See, स्पैनिश: Catedral de Santa María de la Sede) एक रोमन कैथोलिक गिरजाघर है। ये सेबिया आंदालुसिया स्पेन में स्थित है। ये गोथिक अंदाज़ का सबसे बड़ा और संसार का तीसरा बड़ा गिरजाघर है। विश्व में यह तीसरा सबसे बड़ा गिरजाघर है। इसे 1987 में यूनेस्को ने विशव विरासत के स्थानों में शामिल किया था। चूँकि बैसेलिका ऑफ़ द नैश्नल श्राइन ऑफ़ अवर लेडी ऑफ़ अपारेसिडा (Basilica of the National Shrine of Our Lady of Aparecida) और सेन्ट पीटर्स बैसेलिका (St Peter's Basilica) बिशपों के निवास स्थान नहीं है, इसलिए इस गिरजाघर को शायद विश्व का सबसे बड़ा कैथेडरल शैली का गिरजाघर मान लिया गया है। इस जगह पर क्रिस्टोफ़र कोलम्बस को दफ़नाया गया था। .

नई!!: आंदालुसिया और सेबिया गिरजाघर · और देखें »

खेरेस दे ला फ्रोंतेरा बड़ा गिरजाघर

खेरेस दे ला फ्रोंतेरा बड़ा गिरजाघर (स्पैनिश Catedral de Jerez de la Frontera, अंग्रजी भाषा:Jerez de la Frontera Cathedral) दक्षिण स्पेन के आंदालुसिया में खेरेस दे ला फ्रोंतेरा शहर में स्थित है। इसे 1931ई.

नई!!: आंदालुसिया और खेरेस दे ला फ्रोंतेरा बड़ा गिरजाघर · और देखें »

ग्रानादा प्रान्त

स्पेन के नक़्शे में ग्रानादा प्रांत (लाल रंग में) ग्रानादा (स्पेनी:Granada) दक्षिणी पश्चिमी स्पेन के आंदालुसिया स्वायत्त समुदाय में स्थित एक प्रांत है। ग्रानादा प्रान्त की राजधानी भी ग्रानादा नाम का ही एक शहर है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल 12,635 वर्ग किमी है, यानि भारत के नागालैण्ड राज्य से थोड़ा छोटा। ग्रानादा प्रान्त की आबादी 876,184 है जिनमें से 30% इसकी राजधानी में रहते हैं। स्पेन के मुस्लिम राज काल के दौरान ग्रानादा में "अल हम्रा" नाम का एक महल और क़िला बना था जो विश्व-प्रसिद्ध है और जिसे देखने दुनिया भर से सैलानी आते हैं। .

नई!!: आंदालुसिया और ग्रानादा प्रान्त · और देखें »

आल्मेरिया प्रान्त

आल्मेरिया (स्पेनी: Almería) दक्षिणी स्पेन में स्थित एक प्रान्त है। ग्रानडा, मूर्सिया इसके सीमा प्रान्त हैं और भूमध्य सागर इसका सीमान्त सागर। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ८,७६९ किमी२ है जो तुलना के लिए भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मेरठ ज़िले का लगभग साढ़े-तीन गुना है। कुल जनसंख्या है ५,४६,४९९ (सन् २००२) और घनत्व है ६२.३२/किमी२। इसके भीतर १०१ नगरनिगम इकाइयाँ हैं। एल्मीरिया, दक्षिणी स्पेन के आंदालुसिया स्वायत्त समुदाय का भाग है। इसकी राजधानी भी "आल्मेरिया" नाम का एक शहर ही है। .

नई!!: आंदालुसिया और आल्मेरिया प्रान्त · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अंडलूशिया

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »