लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आंतोन चेखव

सूची आंतोन चेखव

आंतोन चेखव अन्तोन पाव्लाविच चेख़व (रूसी:Анто́н Па́влович Че́хов, IPA:; २९ जनवरी,१८६० -- १५ जुलाई,१९०४) रूसी कथाकार और नाटककार थे। अपने छोटे से साहित्यिक जीवन में उन्होंने रूसी भाषा को चार कालजयी नाटक दिए जबकि उनकी कहानियाँ विश्व के समीक्षकों और आलोचकों में बहुत सम्मान के साथ सराही जाती हैं। चेखव अपने साहित्यिक जीवन के दिनों में ज़्यादातर चिकित्सक के व्यवसाय में लगे रही। वे कहा करते थे कि चिकित्सा मेरी धर्मपत्नी है और साहित्य प्रेमिका। .

11 संबंधों: एलिस मुनरो, फ़्योदोर दोस्तोयेव्स्की, रवीन्द्र प्रभात, रुसी भाषा का साहित्य, सत्यजित राय, साहित्य में नोबेल पुरस्कार, स्टोरीबोर्ड, हरबर्ट स्पेंसर, ज़ाहिदा ज़ेदी, ज़ाहिदा जेदी, कैथरीन मैन्सफील्ड

एलिस मुनरो

एलिस अन मुनरो (जन्मनाम लैडलॉ; जन्म 10 जुलाई 1931) नोबेल पुरस्कार (२०१३) से सम्मानित कनाडाई लेखिका हैं। उनकी कथाभूमि पैतृक स्थल दक्षिण-पश्चिमी ओण्टारियो रही। उनका "एक्सेसिबल, मूविंग स्टोरीज" (सुलभ चलती कहानियाँ) मानव की कठिनाइयों को सरलता से और सरल शैली में प्रस्तुत प्रतीत होती हैं। उनका लेखन उन्हें समकालीन कथालेखन के सर्वश्रेष्ठ हस्ताक्षरों में स्थापित करता है। सिंथिया ओज़िक उन्हें "हमारी आंतोन चेखव" लिखती हैं। .

नई!!: आंतोन चेखव और एलिस मुनरो · और देखें »

फ़्योदोर दोस्तोयेव्स्की

फ़्योदोर दोस्तोयेव्स्की (1821-81) रूसी भाषा के एक महान साहित्यकार थे - कहानीकार, उपन्यासकार और निबंध लेखक। मॉस्को में जन्में फ़्योदोर को किसी समय मृत्युदण्ड मिला था लेकिन अंतिम समय में माफ कर दिया गया। साइबेरिया में कारावास गुज़ारने के बाद वे साहित्यकार बन गये। अपराध और दंड और जुआरी शीर्षकों के विख्यात उपन्यासों के रचनाकार दोस्तोयेव्स्की को मनोवैज्ञानिक विषयों का महान लेखक माना जाता है। रूसी और पश्चिम के कई लेखकों को इन्होंने प्रभावित किया - जिनमें एंटन चेखव शामिल हैं। .

नई!!: आंतोन चेखव और फ़्योदोर दोस्तोयेव्स्की · और देखें »

रवीन्द्र प्रभात

रवीन्द्र प्रभात (जन्म: ५ अप्रैल १९६९) भारत के हिन्दी कवि, कथाकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, स्तंभकार, सम्पादक और ब्लॉग विश्लेषक हैं। उन्होंने लगभग सभी साहित्यिक विधाओं में लेखन किया है परंतु व्यंग्य और गज़ल में उनकी प्रमुख उपलब्धियाँ हैं। १९९१ में प्रकाशित अपने पहले गज़ल संग्रह "हमसफर" से पहली बार वे चर्चा में आये। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक 'जनसंदेश टाईम्स' और 'डेली न्यूज एक्टिविस्ट' के वे नियमित स्तंभकार रह चुके हैं। .

नई!!: आंतोन चेखव और रवीन्द्र प्रभात · और देखें »

रुसी भाषा का साहित्य

सेंट पिट्सबर्ग स्थित '''रूसी साहित्य संस्थान''' रूसी साहित्य से आशय रूस में रचित साहित्य के अलावा रूसी भाषा में रचित उन अनेकों देशों के साहित्य से है जो कभी रूसी साम्राज्य या सोवियत संघ के भाग थे। रूसी साहित्य की रचना मध्यकाल में आरम्भ हुई थी जब पुरानी रूसी में महाकाव्य तथा इतिहास की रचना हुई थी। १८३० के दशक के आरम्भ में रूसी काव्य, गद्य और नाटक का स्वर्णयुग आ चुका था। पुरानी स्लाव भाषा सभी स्लाविक भाषाओं की मूलभाषा है। पुरानी स्लाव भाषा 3 वर्गों में बँटी हुई थी–.

नई!!: आंतोन चेखव और रुसी भाषा का साहित्य · और देखें »

सत्यजित राय

सत्यजित राय (बंगाली: शॉत्तोजित् राय्) (२ मई १९२१–२३ अप्रैल १९९२) एक भारतीय फ़िल्म निर्देशक थे, जिन्हें २०वीं शताब्दी के सर्वोत्तम फ़िल्म निर्देशकों में गिना जाता है। इनका जन्म कला और साहित्य के जगत में जाने-माने कोलकाता (तब कलकत्ता) के एक बंगाली परिवार में हुआ था। इनकी शिक्षा प्रेसिडेंसी कॉलेज और विश्व-भारती विश्वविद्यालय में हुई। इन्होने अपने कैरियर की शुरुआत पेशेवर चित्रकार की तरह की। फ़्रांसिसी फ़िल्म निर्देशक ज़ाँ रन्वार से मिलने पर और लंदन में इतालवी फ़िल्म लाद्री दी बिसिक्लेत (Ladri di biciclette, बाइसिकल चोर) देखने के बाद फ़िल्म निर्देशन की ओर इनका रुझान हुआ। राय ने अपने जीवन में ३७ फ़िल्मों का निर्देशन किया, जिनमें फ़ीचर फ़िल्में, वृत्त चित्र और लघु फ़िल्में शामिल हैं। इनकी पहली फ़िल्म पथेर पांचाली (পথের পাঁচালী, पथ का गीत) को कान फ़िल्मोत्सव में मिले “सर्वोत्तम मानवीय प्रलेख” पुरस्कार को मिलाकर कुल ग्यारह अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले। यह फ़िल्म अपराजितो (অপরাজিত) और अपुर संसार (অপুর সংসার, अपु का संसार) के साथ इनकी प्रसिद्ध अपु त्रयी में शामिल है। राय फ़िल्म निर्माण से सम्बन्धित कई काम ख़ुद ही करते थे — पटकथा लिखना, अभिनेता ढूंढना, पार्श्व संगीत लिखना, चलचित्रण, कला निर्देशन, संपादन और प्रचार सामग्री की रचना करना। फ़िल्में बनाने के अतिरिक्त वे कहानीकार, प्रकाशक, चित्रकार और फ़िल्म आलोचक भी थे। राय को जीवन में कई पुरस्कार मिले जिनमें अकादमी मानद पुरस्कार और भारत रत्न शामिल हैं। .

नई!!: आंतोन चेखव और सत्यजित राय · और देखें »

साहित्य में नोबेल पुरस्कार

1901 में सुली प्रुधोम (1839-1907), एक फ्रांसीसी कवि और निबंधकार, साहित्य में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति थे। 1901 से, साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार (Nobelpriset i litteratur) वार्षिक रूप से किसी भी देश के उस लेखक को दिया जाता है जिसने, सर अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार, "साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो" (मूल स्वीडिश den som inom litteraturen har producerat det utmärktaste i idealisk riktning)। यद्यपि व्यक्ति का काम कभी कभी विशेष रूप से उल्लेखनीय नहीं होता, यहां पर काम से तात्पर्य पूरी तरह से लेखक के काम से है। इस बात का निर्णय स्वीडिश अकादमी ही लेती है कि किस वर्ष में यह पुरस्कार किसे दिया जाये.

नई!!: आंतोन चेखव और साहित्य में नोबेल पुरस्कार · और देखें »

स्टोरीबोर्ड

स्टोरीबोर्ड मूलतः रेखाचित्रों अथवा चित्रों की एक श्रृंखला होती है जिसका उद्देश्य किसी फिल्म, एनीमेशन, गति चित्र अथवा संवादात्मक मीडिया जैसे वेबसाईट का पूर्वावलोकन करना होता है। टाको बेल टेलीविजन अभियान के लिए एक स्टोरीबोर्ड. स्टोरीबोर्डिंग प्रक्रिया, जिस रूप में आज जानी जाती है, का विकास वॉल्ट डिज्नी स्टूडियो में 1930 के प्रारम्भ में, कई वर्षों तक वॉल्ट डिज्नी स्टूडियो और अन्य कई एनीमेशन स्टूडियो में वर्षों तक सामान प्रक्रियाएं अपनाने के बाद हुआ। .

नई!!: आंतोन चेखव और स्टोरीबोर्ड · और देखें »

हरबर्ट स्पेंसर

अन्य व्यक्तियों के लिये हरबर्ट स्पेंसर (बहुविकल्पी) देखें। ---- हरबर्ट स्पेंसर (27 अप्रैल 1820-8 दिसम्बर 1903) विक्टोरियाई काल के एक अंग्रेज़ दार्शनिक, जीव-विज्ञानी, समाजशास्री और प्रसिद्ध पारंपरिक उदारवादी राजनैतिक सिद्धांतकार थे। स्पेंसर ने भौतिक विश्व, जैविक सजीवों, मानव मन, तथा मानवीय संस्कृ्ति व समाजों की क्रमिक विकास के रूप में उत्पत्ति की एक सर्व-समावेशक अवधारणा विकसित की.

नई!!: आंतोन चेखव और हरबर्ट स्पेंसर · और देखें »

ज़ाहिदा ज़ेदी

ज़ाहिदा जेदी (4 जनवरी, 1930 – 11 जनवरी, 2011) भारतीय विद्वान, अंग्रेजी साहित्य की प्रोफेसर, कवि, नाटककार और साहित्यिक आलोचक थे।  उनके साहित्यिक योगदान में सामाजिक, मनोवैज्ञानिक, और दार्शनिक पहलुओं से संबंधित उर्दू और अंग्रेजी में 30 से अधिक पुस्तकें, और चेखव, पिरंडेलो, बेकेट, सार्त्र और आईनेस्को के साहित्यिक कार्यों का अनुवाद शामिल हैं। उन्होंने उर्दू और अंग्रेजी में भारतीय और पश्चिमी लेखकों के कई नाटकों का निर्माण किया और निर्देशित किया।  उसने ग़ालिब इंस्टीट्यूट, दिल्ली, द्वारा उर्दू ड्रामा के लिए हम सब ग़ालिब अवॉर्ड और कुल हिन्दू बहादुर शाह जफर अवार्ड प्राप्त किया। .

नई!!: आंतोन चेखव और ज़ाहिदा ज़ेदी · और देखें »

ज़ाहिदा जेदी

ज़ाहिदा जेदी (4 जनवरी, 1930 – 11 जनवरी, 2011) भारतीय विद्वान, अंग्रेजी साहित्य की प्रोफेसर, कवि, नाटककार और साहित्यिक आलोचक थे।  उनके साहित्यिक योगदान में सामाजिक, मनोवैज्ञानिक, और दार्शनिक पहलुओं से संबंधित उर्दू और अंग्रेजी में 30 से अधिक पुस्तकें, और चेखव, पिरंडेलो, बेकेट, सार्त्र और आईनेस्को के साहित्यिक कार्यों का अनुवाद शामिल हैं। उन्होंने उर्दू और अंग्रेजी में भारतीय और पश्चिमी लेखकों के कई नाटकों का निर्माण किया और निर्देशित किया।  उसने ग़ालिब इंस्टीट्यूट, दिल्ली, द्वारा उर्दू ड्रामा के लिए हम सब ग़ालिब अवॉर्ड और कुल हिन्दू बहादुर शाह जफर अवार्ड प्राप्त किया। .

नई!!: आंतोन चेखव और ज़ाहिदा जेदी · और देखें »

कैथरीन मैन्सफील्ड

कैथरीन मैन्सफील्ड (Katherine Mansfield) (१४ अक्टूबर, १८८८ - ९ जनवरी, १९२३) न्यूज़ीलैण्ड मूल की अत्यधिक ख्यातिप्राप्त आधुनिकतावादी अंग्रेजी कहानीकार थी। बैंकर पिता तथा अपेक्षाकृत संकीर्ण स्वभाव वाली माता की पुत्री कैथरीन नैसर्गिक रूप से ही स्वच्छंद स्वभाव वाली हुई। परंपरागत रूप से स्त्रियों का अनिश्चित भविष्य वाला जीवन उसमें आरंभ से ही विद्रोह का बीज-वपन करते रहा। अपने जीवन को अपेक्षित मोड़ न दे पाने के कारण उसका स्वभाव असंतुलित और जीवन अव्यवस्थित होते रहा। आरंभ में जीवन की कठोरताओं ने उसकी रचनाओं को भी कटुता तथा तीखे व्यंग्य से पूर्ण बनाया। काफी समय तक वह जीवन में उत्तमता एवं व्यवस्था के औचित्य को स्वीकार नहीं कर पायी। काफी बाद में चेखव के प्रभाव से उसने लेखन के साथ लेखक के जीवन में भी अच्छाई का महत्व समझा। कैथरीन आधुनिकतावादी कहानीकार थी तथा अपनी रचनाओं की भावात्मक शैली एवं प्रयुक्त प्रतीकात्मकता को यथासंभव यथार्थवादिता से किनारा नहीं करने देती थी। इसके साथ ही उसकी रचनाओं में आद्यन्त विद्यमान पठनीयता भी अतिरिक्त वैशिष्ट्य प्रदान करती है। .

नई!!: आंतोन चेखव और कैथरीन मैन्सफील्ड · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »