लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अहमदनगर जिला

सूची अहमदनगर जिला

अहमदनगर भारतीय राज्य महाराष्ट्र का एक जिला है। जिले का मुख्यालय अहमदनगर है। क्षेत्रफल - १७,४१३ वर्ग कि.मी.

15 संबंधों: ठाणे ज़िला, पारनेर तालुक, महाराष्ट्र, महाराष्ट्र के जिले, रालेगन सिद्धि, शिरडी, शिंगवे, श्रीरामपुर तालुक, श्रीगोंदा तालुक, संगमनेर तालुक, हरिशचंद्रगढ़, अरुण गवली, अहमदनगर, अहमदनगर (लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र), अकोले तालुक

ठाणे ज़िला

ठाणे ज़िला (ठाणे जिल्हा) भारत के दक्षिणी-पश्चिमी भाग में स्थित महाराष्ट्र के ३६ ज़िलों में से एक ज़िला है। ज़िले का पूर्वी भाग पहाड़ी है, जहाँ प्रमुख रूप से जनजातीय समुदायों का निवास है। पश्चिमी हिस्से में इन पहाड़ियों ने नदी घाटी को विकसित किया है। ये घाटियां तटीय क्षेत्रों में मिल गयी हैं, जहां उगने वाले चावल और फलों के लिए घोलवाद विख्यात है। मछली पालन यहाँ का मुख्य व्यवसाय है। उल्हास नदी के मुहाने के दक्षिण और उल्हास घाटी के ऊपरी हिस्से में जिले के कुछ प्रमुख शहर स्थित है, जो भीड़ और कोलाहल से भरे हैं। ये हैं भिवंडी (हथकरघों के लिए प्रसिद्ध), कल्याण (रेलवे जंक्शन), उल्हासनगर (परवासी सिंधियों की आवादी), अंबरनाथ (रसायन उत्पादन के लिए प्रसिद्ध), वसई (समुद्र तट पर बसे होने व किले के लिए प्रसिद्ध), पालघर (फलों के लिए प्रसिद्ध), तारापुर (भारत का पहला परमाणु विद्युत केंद्र) और दहानु (एक शैक्षणिक केंद्र) आदि। .

नई!!: अहमदनगर जिला और ठाणे ज़िला · और देखें »

पारनेर तालुक

पारनेर तहसील (पारनेर तालुका) भारत के महाराष्ट्र राज्य के अहमदनगर जिले की एक तहसील है। .

नई!!: अहमदनगर जिला और पारनेर तालुक · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: अहमदनगर जिला और महाराष्ट्र · और देखें »

महाराष्ट्र के जिले

महाराष्ट्र राज्य महाराष्ट्र, १ मई १९६० को भारत का राज्य बनाया गया था। इस दिन को हम महाराष्ट्र दिन के भी नाम से जानते है। शुरू में महाराष्ट्र में २६ जिले थे। उसके बाद १० नये जिले बनाएँ गये है। वर्तमान के महाराष्ट्र में ३६ जिले है। इन जिलों को छह प्रशासनिक विभागों में विभाजित किया गया है। .

नई!!: अहमदनगर जिला और महाराष्ट्र के जिले · और देखें »

रालेगन सिद्धि

रालेगन सिद्धि (मराठी: राळेगण सिद्धी), भारत के पश्चिम में स्थित राज्य महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले, की पारनेर तहसील में स्थित एक गांव है। यह पुणे से ८७ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गांव का क्षेत्रफल ९८२.३१ हेक्टेयर है (१९९१)। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से इसे एक आदर्श गांव माना जाता है। १९७५ के बाद से, गाँव में विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हज़ारे के नेतृत्व में, मृदा अपरदन रोकने के लिए वृक्षारोपण और सीढ़ीदार खेतों में कृषि और वर्षा के पानी के संचय के लिए नहरों की खुदाई जैसे कार्यक्रमों को चलाया गया है। ऊर्जा के लिए गांव में सौर ऊर्जा, बायोगैस (जिसमें कुछ % सांप्रदायिक शौचालय से उत्पन्न होती है) और एक पवनचक्की का उपयोग किया जाता है। इस परियोजना को १९७५ में शुरू किया गया था और अब यह ३६ साल पुरानी है। यह गांव ग्राम गणतंत्र का एक स्थायी निदर्श है। ऊर्जा के क्षेत्र में गैर परंपरागत ऊर्जा का उपयोग गांव की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उदाहरण के लिए, गांव की सभी सड़कें सौर बत्ती द्वारा प्रकाशित होती हैं, जिनमें प्रत्येक बत्ती का अपना अलग सौर पटल है।इसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मडियाहू तहसील के अंतर्गत हरिहरपुर गांव को मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार विजय यादव स्मार्ट विलेज बनाने का संकल्प लेकर काम कर रहे है। .

नई!!: अहमदनगर जिला और रालेगन सिद्धि · और देखें »

शिरडी

शिरडी (शिर्डी) महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला के रहता तहसील के अन्तर्गत एक कस्बा है। इसकी स्थिति पर है। यह अहमदनगर-मनमाड़ राजमार्ग संख्या-१० पर अहमदनगर से लगभग ८३ कि॰मी॰ दूर स्थित है। यह कोपरगांव से मात्र १५ कि॰मी॰ दूर है। यह स्थान सांई बाबा के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां उनका एक विशाल मंदिर है। बाबा इशवर ह्ऐन। बाबा ज्ऐसा कोइ नही।। .

नई!!: अहमदनगर जिला और शिरडी · और देखें »

शिंगवे

शिंगवे भारतीय राज्य महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला के राहाता तहसील में स्थित गांव है। यह राहाता तहसील के क्षेत्रफल से बड़े गांवों में से एक है। .

नई!!: अहमदनगर जिला और शिंगवे · और देखें »

श्रीरामपुर तालुक

अहमदनगर जिले के नक्शे पर श्रीरामपुर तालुक श्रीरामपुर तालुक महाराष्ट्र राज्य के अहमदनगर जिले के श्रीरामपुर उपखंड में स्थित तालुक है। श्रेणी:महाराष्ट्र के तालुक mr:श्रीरामपूर तालुका.

नई!!: अहमदनगर जिला और श्रीरामपुर तालुक · और देखें »

श्रीगोंदा तालुक

अहमदनगर जिले के नक्शे पर श्रीगोंदा तालुक श्रीगोंदा तालुक महाराष्ट्र राज्य के अहमदनगर जिले के नगर उपखंड में स्थित तालुक है। श्रेणी:महाराष्ट्र के तालुक श्रीगोंदा नगरीचा इतिहास श्रीपूर हे नाव श्रीलक्ष्मीच्या येथील वास्तव्यावरून पडल्याचे श्रीपूर महात्म्य ग्रंथात म्हटले आहे.

नई!!: अहमदनगर जिला और श्रीगोंदा तालुक · और देखें »

संगमनेर तालुक

अहमदनगर जिले के नक्शे पर संगमनेर तालुक संगमनेर तालुक महाराष्ट्र राज्य के अहमदनगर जिले के संगमानेर उपखंड में स्थित तालुक है। श्रेणी:महाराष्ट्र के तालुक.

नई!!: अहमदनगर जिला और संगमनेर तालुक · और देखें »

हरिशचंद्रगढ़

हरिशचन्द्रगढ़ भारत के अहमदनगर जिले का एक पर्वतीय दुर्ग है। इसका इतिहास मलशेज घाट और कोठाले ग्राम से जुड़ा है। दुर्ग का इनकी एवं निकटवर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा में बड़ा हाथ रहा है। .

नई!!: अहमदनगर जिला और हरिशचंद्रगढ़ · और देखें »

अरुण गवली

अरुण गवली (जन्म: अरुण गुलाब अहीर, 17 जुलाई 1955) को उनके समर्थकों के बीच "डैडी" के नाम से जाना जाता है। वह एक कुख्यात अपराधी था, जो भारत के मुंबई से राजनीतिज्ञ बन गया। वे मुंबई में सातरस्ता के भायखला में दगडी चाल में रहते हैं। २००४ में उन्हें अखिल भारतीय सेना उम्मीदवार के रूप में मुंबई चिंचपोकली संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से एक विधायक चुना गया। .

नई!!: अहमदनगर जिला और अरुण गवली · और देखें »

अहमदनगर

अहमदनगर महाराष्ट्र का एक शहर है। अहमदनगर महाराष्ट्र का सबसे बडा जिला है। .

नई!!: अहमदनगर जिला और अहमदनगर · और देखें »

अहमदनगर (लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र)

अहमदनगर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के महाराष्ट्र राज्य के अहमदनगर जिले में से एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। .

नई!!: अहमदनगर जिला और अहमदनगर (लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र) · और देखें »

अकोले तालुक

अहमदनगर जिले के नक्शे पर अकोले तालुक अकोले तालुक भारत के महाराष्ट्र राज्य के अहमदनगर जिले के संगमानेर उपखंड में स्थित तालुक है। यह अहमदनगर जिले के पश्चीम में स्थित है। इसके पुर्व में अहमदनगर जिले का ही संगमनेर तहसील, दक्षिण में पुणे जिला का जुन्नर तहसील, पश्चीम में ठाणे जिले के शहापुर तहसील और मुरबाड़ तहसील है, और उत्तर में नासीक जिले के इगतपुरी और सिन्नर तहसील है। .

नई!!: अहमदनगर जिला और अकोले तालुक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »