लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अस्ताना

सूची अस्ताना

बेयतेरेक मीनार, जो अस्ताना शहर की निशानी है अंतरिक्ष से अस्ताना का दृश्य अस्ताना(कज़ाख़: Астана, अंग्रेज़ी: Astana) मध्य एशिया के कज़ाख़स्तान देश की राजधानी और उस देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इसे सोवियत संघ के ज़माने में सन् १९६१ तक अकमोलिंस्क (Акмолинск, Akmolinsk) और उसके बाद सन् १९९२ तक त्सेलिनोग्राद​ (Целиноград, Tselinograd) बुलाया जाता था। कज़ाख़स्तान की आज़ादी के बाद इसे सन् १९९८ तक अकमोला (Ақмола, Akmola) बुलाया गया। यह शहर पूरी तरह अकमोला प्रांत से घिरा हुआ है लेकिन प्रशासनिक रूप से इसे एक अलग संघीय शहर का दर्जा मिला हुआ है। .

20 संबंधों: एयर अस्ताना, एशियाई शीतकालीन खेल, दोस्त भालुओं का सम्मेलन, बेयतेरेक, भारत के राजनयिक मिशनों की सूची, यूटीसी+०६:००, यूरोपीय देशों की सूची, राष्ट्रीय राजधानियों की सूची, हार्ट ऑफ एशिया, हिम तेन्दुआ, क़ज़ाख़स्तान के प्रांत, कज़ाख़िस्तान, अलमाती, अकमोला प्रांत, अक्षांश पर शहर, 2011 एशियाई शीतकालीन खेल, 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में थाईलैंड, 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में फिनलैंड, 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में रूस, 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में कज़ाकस्तान

एयर अस्ताना

एयर अस्ताना (कजाकिस्तान: Эйр) कजाकिस्तान गणतंत्र की की राष्ट्रीय ध्वज वाहक विमान सेवा है, यह अल्माटी में स्थित है। यह अपने मुख्य केंद्र, अल्माटी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे एवं दुसरे प्रमुख केंद्र अस्ताना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 64 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर पर सेवाएं प्रदान करती है। यह कजाखस्तान की सॉवरेन वेल्थ फंड समरक-कज़ीना (51%), और बीएई सिस्टम्स पीएलसी (49%) के बीच एक संयुक्त उद्यम है। यह उपक्रम अक्टूबर 2001 में शुरू किया गया था एवं 15 मई 2002 से इसने वाणिज्यिक उड़ाने शुरू किया था। .

नई!!: अस्ताना और एयर अस्ताना · और देखें »

एशियाई शीतकालीन खेल

एशियाई शीतकालीन खेल एक बहु-क्रीड़ा खेल प्रतियोगिता है जिसमे एशियाई ओलम्पिक परिषद के सदस्य भाग लेते हैं। जापानी ओलम्पिक समिति ने सबसे पहले १९८२ में एशियाई खेलों के शीतकालीन रुपान्तर को सुझाया था। उनका प्रयास रंग लाया और जापान को १९८६ में पहले शीतकालीन एशियाई खेलों की मेज़बानी मिली, क्योंकि जापान के सपोरो नगर पास १९७२ शीतकालीन ओलम्पिक खेलों का अनुभव और खेल-ढाँचा उपलब्ध था। पहले खेलों में एशियाई ओलम्पिक परिषद के सात सदस्यों की भागीदारी से लेकर अब तक भाग लेने वाले देशों की संख्या बढ़ी है। चांग्चुन में सबसे हाल के एशियाई शीतकालीन खेलों में एशिया के ४५ में से २७ देशों ने रिकॉर्ड संख्या में खिलाड़ियों को भेजा और सभी ४५ राओस ने प्रतिनिधि मण्डल भेजे, जो इन खेलों के इतिहास में पहली बार हुआ था। यद्यपि २००९ में लेबनान में खेलों का आयोजन करने कि सोची गई लेकिन फिर यह खेल नहीं हो सके। .

नई!!: अस्ताना और एशियाई शीतकालीन खेल · और देखें »

दोस्त भालुओं का सम्मेलन

भालू मेरा साथी नई दिल्ली राजीव चौक 2012 नई दिल्ली 2012 भालू मेरा साथी (Buddy Bear.) एक जीवत भालू के आकार की रंगीन मूर्ति है। इसे 2001 में ईवा और क्लाऊस हेरिलट्स के द्वारा ऑस्ट्रिया के मूर्तिकार रोमन स्टौर्बल के निकट सहयोग से विकसित किया गया था। भालू की लोकिप्रयता को विश्व भर के लोगों में एक बेहतर समझ को प्रेरित करने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह आधार के रूप में अन्य देशों की जीवन स्थितियों में शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व औरविभिन्न संस्कृतियोंं पर विचार के लिए एक प्रतीक हैै। इस बुिनयादी विचार से, दोस्त भालूओं का सम्मेलन (United Buddy Bears.) का आदर्श वाक्य: जब हम एक दूसरे को बेहतर जानेंगे, तब हम एक दूसरे को बेहतर समझेंगे, अधिक विश्वास और बेहतर सह-अस्तित्व विकिसत किया गया था। इस आदर्श वाक्य के साथ, दोस्त भालुओं का सम्मेलन अपने विश्व दौरे पर लोगों, संस्कृतियोंं और धर्मों के बीच सिहष्णुता और समझ को विज्ञापित करता है। लगभग 140 के आसपास भालू मेरा साथी (प्रत्येक 2 मीटर लंबा) संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त लगभग उतने ही देशों का प्रितिनिधत्व करते हैं। 2002 में बर्लिन में अपनी पहली प्रदर्शनी के बाद अब तक दुनिया भर में 30 लाख से अिधक आगंतुक भालुओं को सरहाने में सक्षम रहे हैं। .

नई!!: अस्ताना और दोस्त भालुओं का सम्मेलन · और देखें »

बेयतेरेक

बेयतेरेक (कज़ाख़: Бәйтерек, अंग्रेज़ी: Beyterek) मध्य एशिया के कज़ाख़स्तान देश की राजधानी अस्ताना में एक स्तंभ-नुमा मीनार है। कज़ाख़ भाषा में 'बेयतेरेक' का मतलब 'ऊँचा पोपलर (का वृक्ष)' होता है। यह मीनार सन् १९९७ में अस्ताना शहर को कज़ाख़स्तान की राजधानी का दर्जा मिलने के लिए बनाया गया एक यादगार है। इस से पहले अलमाती शहर देश की राजधानी हुआ करता था।, Graham Field, Troubador Publishing Ltd, 2012, ISBN 978-1-78088-088-4,...

नई!!: अस्ताना और बेयतेरेक · और देखें »

भारत के राजनयिक मिशनों की सूची

यह भारत के राजनयिक मिशनों की सूची है। भारत का आपेक्षित रूप से एक विशाल राजनयिक समाज (तंत्र) है जो इसके विश्व में सम्बंधों को दर्शाता है और विशेष रूप से पड़ोसी क्षेत्रों: मध्य एशिया, मध्य पूर्व, पूर्वी अफ्रीका, दक्षिण पूर्व एशिया और भारतीय उपमहाद्वीप में सम्बंधों को प्रतिबिम्बित करता है। इसके अलावा कैरिबियाई और प्रशान्त महासागरीय क्षेत्रों में भी जहाँ ऐतिहासिक रूप से प्रवासी भारतीय रहते हैं, भारत के मिशन मौजूद हैं। राष्ट्रमण्डल देश के रूप में, अन्य राष्ट्रकुल सदस्य राष्ट्रों की राजधानियों में भी भारतीय राजनयिक मिशन उच्च आयोगों के रूप में स्थापित हैं। राष्ट्रकुल देशों के अन्य नगरों में स्थित अपने वाणिज्य दूतावासों को भारत में "सहायक उच्च आयोग" कहा जाता है। .

नई!!: अस्ताना और भारत के राजनयिक मिशनों की सूची · और देखें »

यूटीसी+०६:००

यूटीसी+०६:०० UTC+06:00 यूटीसी से छ: घंटे आगे का समय मंडल है। यानी जब ग्रीनविच में दिन के १२ बज रहे होते हैं तो यूटीसी+६ वाले समय क्षेत्रों जैसे बांग्लादेश में शाम के ६ बज रहे होते हैं। .

नई!!: अस्ताना और यूटीसी+०६:०० · और देखें »

यूरोपीय देशों की सूची

United Kingdom of Great Britain and Northern Ireland | United Kingdom — United Kingdom of Great Britain and Northern Ireland | लंदनLondon | 63,047,162 | |- | | | वेटिकन सिटीVatican City State ----Holy See | Città del Vaticano — Stato della Città del VaticanoSancta Sedes | वेटिकन सिटीCittà del Vaticano | 836 | | .

नई!!: अस्ताना और यूरोपीय देशों की सूची · और देखें »

राष्ट्रीय राजधानियों की सूची

राष्ट्रीय राजधानियों की सूची में विश्व के सभी देशों और उनकी राजधानियों के नाम, महाद्वीप और जनसंख्या के साथ दिए गए हैं जिन्हें क्रमबद्ध किया जा सकता है। .

नई!!: अस्ताना और राष्ट्रीय राजधानियों की सूची · और देखें »

हार्ट ऑफ एशिया

हार्ट अॉफ एशिया: इसकी स्थापना 2 नंवबर 2011 को इस्तांबुल तुर्की में हुई थी इसका उद्देश्य अफगानिस्तान को स्थिरता व समृध्दि प्रदान करना और अफगानिस्तान के सहयोग के लिए स्थापित हार्ट ऑफ एशिया के सदस्य देशों की संख्ता 14 है यह संगठन क्षेत्रीय देशों के बीच संतुलन साधने तथा आपसी सहयोग बढ़ाने का काम भी करता है।17 सहयोगी देश और 12 सहायक और अंतरराष्ट्रीय संगठन भी सामिल है। वर्ष 2016 का उद्देश्यछठी हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन अमृतसर भारत में हुआ था इसका मुख्य उद्देश्य आंतकवाद को खत्म करना है। .

नई!!: अस्ताना और हार्ट ऑफ एशिया · और देखें »

हिम तेन्दुआ

हिम तेन्दुआ (Uncia uncia) एक विडाल प्रजाति है जो मध्य एशिया में रहती है। यद्यपि हिम तेन्दुए के नाम में "तेन्दुआ" है लेकिन यह एक छोटे तेन्दुए के समान दिखता है और इनमें आपसी सम्बन्ध नहीं है। .

नई!!: अस्ताना और हिम तेन्दुआ · और देखें »

क़ज़ाख़स्तान के प्रांत

क़ज़ाख़स्तान के प्रांत क़ज़ाख़स्तान चौदह प्रान्तों में बंटा हुआ है जिन्हें क़ज़ाख़स्तान में 'ओब्लिसी' (облысы, oblysy) बुलाया जाता है। इन प्रान्तों को आगे ज़िलों में बांटा जाता है जिन्हें कज़ाख़ भाषा में औदन (аудан, audan) और रूसी भाषा में रायोन (район, rayon) कहतें है। इन १४ प्रान्तों के अलावा ३ शहरों को भी प्रशासनिक विभागों का दर्जा मिला हुआ है।, Bella Waters, Twenty-First Century Books, 2007, ISBN 978-0-8225-6588-8,...

नई!!: अस्ताना और क़ज़ाख़स्तान के प्रांत · और देखें »

कज़ाख़िस्तान

क़ज़ाख़स्तान (क़ज़ाख़: Қазақстан / Qazaqstan, रूसी:Казахстан / Kazakhstán) यूरेशिया में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल के आधार से ये दुनिया का नवाँ सबसे बड़ा देश है। एशिया में एक बड़े भूभाग में फैला हुआ यह देश पहले सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था। 1991 में सोवियत संघ के विघटन के उपरांत इसने सबसे अंत में अपने आपको स्वतंत्र घोषित किया। सोवियत प्रशासन के दौरान यहाँ कई महत्वपूर्ण परियोजनाएँ संपन्न हुईं, जिसमें कई रॉकेटों का प्रक्षेपण से लेकर क्रुश्चेव का वर्ज़िन भूमि परियोजना शामिल हैं। देश की अधिकाँश भूमि स्तेपी घास मैदान, जंगल तथा पहाड़ी क्षेत्रों से ढकी है। यहाँ के मुख्य निवासी क़ज़ाख़ लोग हैं जो तुर्क मूल के हैं। अपने इतिहास के अधिकांश हिस्से में कज़ाख़स्तान की भूमि यायावर जातियों के साम्राज्य का हिस्सा रही है। इसकी राजधानी सन १९९८ में अस्ताना को बनाई गई जो सोवियत कालीन राजधानी अल्माती से बदलकर बनाई गई थी। यहां की क़ाज़ाक़ भाषा और रूसी भाषा मुख्य- और राजभाषाएँ हैं। .

नई!!: अस्ताना और कज़ाख़िस्तान · और देखें »

अलमाती

अलमाती(कज़ाख़: Алматы, अंग्रेज़ी: Almaty) मध्य एशिया के कज़ाख़स्तान देश की भूतपूर्व राजधानी और उस देश का सबसे बड़ा शहर है। कज़ाख़ भाषा में 'अलमाती' शब्द का मतलब 'सेबों का शहर' होता है। सोवियत संघ के ज़माने में सन् १९२९ से १९९१ तक यह शहर 'अल्मा अता' (Alma Ata, अर्थ: 'सेब का पिता') के नाम से उसे राष्ट्र के 'कज़ाख़ सोवियत समाजवादी गणतंत्र' (Kazakh SSR) विभाग की राजधानी हुआ करता था। कज़ाख़स्तान की आज़ादी के बाद १९९१ से १९९७ तक यह उस देश की राजधानी रहा लेकिन १९९७ में अस्ताना कज़ाख़स्तान की नई राजधानी बना। इसके बावजूद अलमाती देश का आर्थिक केंद्र है और इसमें पूरे राष्ट्र की ९% आबादी बसती है। अलमाती दक्षिणी कज़ाख़स्तान में किरगिज़स्तान की सीमा के पास के पहाड़ी इलाक़े में स्थित है। रूसी साम्राज्य के दौर में १८६७ से १९२१ तक इसे विएरनी (Верный, Vierny) के नाम से जाना जाता था, जिसका अर्थ रूसी भाषा में 'वफ़ादार' होता है।, Bradley Mayhew, Lonely Planet, 2007, ISBN 978-1-74104-614-4,...

नई!!: अस्ताना और अलमाती · और देखें »

अकमोला प्रांत

अंगूठाकार अकमोला प्रांत (कज़ाख़: Ақмола облысы, अंग्रेज़ी: Akmola Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी कोकशेताऊ शहर है। क़ाज़ाख़स्तान की राष्ट्रीय राजधानी, अस्ताना, पूरी तरह अकमोला के अन्दर आती है लेकिन प्रशासनिक रूप से वह इस राज्य का भाग नहीं है। इस प्रान्त में सोना और कोयला ज़मीन से निकालने का काम चलता है। सन् २००९ की जनगणना में इस प्रांत के ४३.५% लोग कज़ाख़ समुदाय के थे जबकि ३६.५% लोग रूसी समुदाय के थे। .

नई!!: अस्ताना और अकमोला प्रांत · और देखें »

अक्षांश पर शहर

पृथ्वी के अक्षांशों पर स्थित शहरों की सूची है। .

नई!!: अस्ताना और अक्षांश पर शहर · और देखें »

2011 एशियाई शीतकालीन खेल

2011 एशियाई शीतकालीन खेल अस्ताना और अल्माटी, कज़ाख़िस्तान में आयोजित किया गया एक बहु खेल आयोजन था जो 30 जनवरी, 2011 को शुरू हुआ और 6 फ़रवरी, 2011 को समाप्त हो गया। .

नई!!: अस्ताना और 2011 एशियाई शीतकालीन खेल · और देखें »

2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में थाईलैंड

थाईलैंड के लिए निर्धारित है पर प्रतिस्पर्धा 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में रियो डी जनेरियो, ब्राज़िल, 5 से 21 अगस्त, 2016.

नई!!: अस्ताना और 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में थाईलैंड · और देखें »

2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में फिनलैंड

फिनलैंड निर्धारित है में प्रतिस्पर्धा करने के लिए 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में रियो डी जनेरियो, ब्राज़िल, 5 से 21 अगस्त, 2016.

नई!!: अस्ताना और 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में फिनलैंड · और देखें »

2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में रूस

रूस के लिए निर्धारित है पर प्रतिस्पर्धा 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में रियो डी जनेरियो, ब्राज़िल, 5 से 21 अगस्त, 2016.

नई!!: अस्ताना और 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में रूस · और देखें »

2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में कज़ाकस्तान

अंगूठाकार कजाखस्तान निर्धारित है में प्रतिस्पर्धा करने के लिए 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में रियो डी जनेरियो, ब्राज़िल, 5 से 21 अगस्त, 2016.

नई!!: अस्ताना और 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में कज़ाकस्तान · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »