लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

असीर प्रान्त

सूची असीर प्रान्त

अल-नमास शहर अबहा के पास हबला वादी का एक नज़ारा असीर प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह​ असीर कहते हैं, सउदी अरब के दक्षिणपश्चिम कोने में स्थित एक प्रान्त है। इसकी एक छोटी सी सरहद यमन के देश के साथ भी लगती है। असीर प्रान्त का नाम यहाँ रहने वाले क़बीलों के एक परिसंघ के ऊपर पड़ा है। राजधानी अबहा के अलावा ख़मीस मुशैत​, क़लाआत बीशाह और बारिक़​ यहाँ के कुछ अन्य प्रमुख शहर हैं। .

10 संबंधों: ताइफ़, तिहामाह, नजरान प्रान्त, रबीअह क़बीला, सरवात पहाड़ियाँ, सउदी अरब, सउदी अरब के प्रान्त, हज्जाह प्रान्त, जाज़ान प्रान्त, ग़म्द क़बीला

ताइफ़

सरवात पहाड़ियों में ताइफ़ जाती सड़क ताइफ़ (अरबी:, अंग्रेज़ी: Ta'if) सउदी अरब के मक्का प्रान्त में स्थित एक शहर है। यह मक्का से १०० किमी दक्षिणपूर्व में सरवात पहाड़ियों में १,८७९ मीटर (६,१६५ फ़ुट) की ऊँचाई पर बसा हुआ है और अपने लुभावने वातावरण के लिए जाना जाता है। इस शहर के मध्य में खुले क्षेत्रों में अंगूर और गुलाब उगाए जाते हैं और शहद भी बनाया जाता है। .

नई!!: असीर प्रान्त और ताइफ़ · और देखें »

तिहामाह

यमन में लाल सागर के किनारे तिहामाह का एक नज़ारा तिहामाह या तिहामा (अंग्रेज़ी: Tihamah, अरबी) अरबी प्रायद्वीप का लाल सागर के साथ लगने वाला एक बारीक़ तटवर्ती क्षेत्र है जो आधुनिक सउदी अरब और यमन के देशों में आता है। बड़े अर्थ में तिहामाह अक़ाबा की खाड़ी से लेकर बाब अल-मनदेब जलडमरू तक विस्तृत है लेकिन अक्सर यह नाम केवल उस क्षेत्र के दक्षिण आधे भाग को लगाया जाता है, जो जद्दाह से शुरू होकर दक्षिण में असीर प्रान्त और यमन के पश्चिम में आता है। .

नई!!: असीर प्रान्त और तिहामाह · और देखें »

नजरान प्रान्त

नजरान प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह​ नजरान कहते हैं, सउदी अरब के दक्षिण में यमन की सरहद के साथ स्थित एक प्रान्त है। यहाँ 'याम' नामक एक शक्तिशाली क़बीला सदियों से बसा हुआ है और प्रांतीय आबादी के २ से ४ लाख के बीच लोग इस्माइली शिया इस्लाम के अनुयायी हैं।, Economist Newspaper Limited, 2006,...

नई!!: असीर प्रान्त और नजरान प्रान्त · और देखें »

रबीअह क़बीला

रबीअह (अरबी:, अंग्रेज़ी: Rabi'ah) एक अदनानी (उत्तरी अरब) क़बीला था। इस क़बीले की कई शाखाएँ हैं जो मध्य पूर्व में फैली हुई हैं। सारे अदनानी अरबों की तरह इनकी मूल मातृभूमि भी हिजाज़ क्षेत्र माना जाता है। .

नई!!: असीर प्रान्त और रबीअह क़बीला · और देखें »

सरवात पहाड़ियाँ

सरवात पहाड़ (अंग्रेजी: Sarawat mountains) या सरात पहाड़ (Sarat mountains), जिन्हें अरबी में जबाल अल-सरवात कहते हैं, अरबी प्रायद्वीप के पश्चिमी तट के बराबर चलने वाली एक पर्वतमाला है। यह उत्तर में जोर्डन-सउदी अरब की सीमा से शुरू होकर सउदी अरब और यमन से गुज़रते हुए दक्षिण में अदन की खाड़ी तक पहुँचते हैं। यह हिजाज़ पहाड़ियों का हिस्सा माने जाते हैं।, pp.

नई!!: असीर प्रान्त और सरवात पहाड़ियाँ · और देखें »

सउदी अरब

सउदी अरब मध्यपूर्व में स्थित एक सुन्नी मुस्लिम देश है। यह एक इस्लामी राजतंत्र है जिसकी स्थापना १७५० के आसपास सउद द्वारा की गई थी। यहाँ की धरती रेतीली है तथा जलवायु उष्णकटिबंधीय मरुस्थल। यह विश्व के अग्रणी तेल निर्यातक देशों में गिना जाता है। सउदी अरब के पश्चिम की ओर लाल सागर है और उसके पार मिस्र। दक्षिण की ओर ओमान और यमन हैं और उनके दक्षिण में हिन्द महासागर। उत्तर में इराक और ज़ॉर्डन की सीमा लगती है जबकि पूरब में फारस की खाड़ी और कुवैत तथा संयुक्त अरब अमीरात। इसरायल-फ़िलिस्तीन का क्षेत्र इसके उत्तर की दिशा में है और अरबों ने इसके इतिहास को बहुत प्रभावित किया है। यहाँ इस्लाम के प्रवर्तक मुहम्मद साहब का जन्म हुआ था और यहाँ इस्लाम के दो सबसे पवित्र स्थल मक्का और मदीना अवस्थित हैं। इस्लाम में हज का स्थान मक्का बताया गया है और दुनिया के सारे मुसलमान मक्का की ओर ही नमाज अदा करते हैं। यहाँ के मुसलमान मुख्यतः सुन्नी हैं और इस्लाम की राजनैतिक राजधानी के इस देश से बाहर रहने के बावजूद इस देश के लोगों ने इस्लाम धर्म पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। .

नई!!: असीर प्रान्त और सउदी अरब · और देखें »

सउदी अरब के प्रान्त

सउदी अरब में १३ प्रान्त या अमीरात हैं, जिन्हें अरबी भाषा में 'मिन्तक़ाह​ इदारिया' (Province) कहते हैं। हर प्रान्त आगे ज़िलों में बांटा गया है जिन्हें 'मुहाफ़ज़ाह' (Governorate) कहा जाता है, यानि वह क्षेत्र जो किसी राज्यपाल (governor) या हाफ़िज़ की निगरानी में रखे गए हों। देश में कुल मिलाकर ११८ ज़िले (मुहाफ़ज़ात) हैं। यह ज़िले आगे उपज़िलों में बांटे गए हैं। उपज़िले को सउदी अरब में 'मरकज़' (Sub-Governorate) कहा जाता है।, Wayne H. Bowen, pp.

नई!!: असीर प्रान्त और सउदी अरब के प्रान्त · और देखें »

हज्जाह प्रान्त

हज्जाह​ प्रान्त (अरबी:, अंग्रेज़ी: Hajjah) यमन का एक प्रान्त है। .

नई!!: असीर प्रान्त और हज्जाह प्रान्त · और देखें »

जाज़ान प्रान्त

फ़ैफ़ा, जाज़ान प्रान्त की एक बस्ती जाज़ान प्रान्त या जिज़ान प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह​ जाज़ान कहते हैं, सउदी अरब के दक्षिणपश्चिम कोने में लाल सागर के तट पर स्थित एक प्रान्त है। यह ठीक यमन से उत्तर में है और इस प्रान्त की उस देश के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी लगती है। जाज़ान प्रान्त में लाल सागर में स्थित १०० से अधिक द्वीप भी आते हैं, जिनमें से फ़रसान द्वीप समूह सउदी अरब का सर्वप्रथम संरक्षित क्षेत्र है। यहाँ अरबी ग़ज़ल (हिरण) और यूरोप से सर्दियों में आनी वाली बहुत सी पक्षियों की नस्लें मिलती हैं। यह प्रान्त सउदी अरब का दूसरा सबसे छोटा प्रान्त है।, Kathy Cuddihy, pp.

नई!!: असीर प्रान्त और जाज़ान प्रान्त · और देखें »

ग़म्द क़बीला

ग़म्द​ या ग़ामिद​ (अरबी:, अंग्रेज़ी: Ghamd या Ghamid) एक बदू अरबी कबीला है। यह उन गिनती के अरब क़बीलों में से है जिन्हें अरबी प्रायद्वीप का मूल निवासी माना जाता है। इस कबीले के लोग ज़हरान क़बीले के भी सम्बन्धी हैं और उनके ऐतिहासिक मित्रपक्ष में रहे हैं।, Kathy Cuddihy, pp.

नई!!: असीर प्रान्त और ग़म्द क़बीला · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

असीर प्रांत

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »