लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अलाय पर्वत शृंखला

सूची अलाय पर्वत शृंखला

इस नक़्शे में अलाय (Alai) पर्वत देखे जा सकते हैं अलाय पर्वत शृंखला (किरगिज़: Алай тоо кыркасы, अंग्रेज़ी: Alay Mountains) मध्य एशिया में किर्गिज़स्तान के तियान शान पर्वतों से पश्चिम में ताजिकिस्तान तक ३५० किमी की लम्बाई तय करने वाली पामीर-अलाय पर्वतों की एक शाखा है। इस शृंखला का सबसे ऊँचा पहाड़ ५,५४४ मीटर लम्बा 'पिक तन्दिकूल' (пик Тандыкуль, Pik Tandykul) है। इस शृंखला की दक्षिणी ढलानों से कई नदी-झरने वख़्श नदी में एकत्रित होते हैं जो आमू दरिया की एक उपनदी है। इसकी उत्तरी ढलानों से उभरने वाले झरनों का पानी फरग़ना वादी की तरफ़ उतरता है और सिर दरिया की उपनदियों को जल देता है। .

7 संबंधों: तुर्किस्तान शृंखला, पामीर-अलाय, बातकेन प्रांत, ओश, ओश प्रांत, अलाय वादी, अलाय-पार पर्वत शृंखला

तुर्किस्तान शृंखला

तुर्किस्तान पर्वत शृंखला मध्य एशिया में स्थित एक पर्वत शृंखला है जो पामीर-अलाय पर्वत मंडल का एक भाग है। यह पर्वतों की कतार ज़रफ़शान पर्वत शृंखला से उत्तर में स्थित है और किर्गिज़स्तान और ताजिकिस्तान की सरहद पर अलाय पर्वत शृंखला से शुरू होकर पश्चिम में ३४० किमी दूर उज़्बेकिस्तान में समरक़ंद के नख़्लिस्तान (ओएसिस) पर ख़त्म होती है। .

नई!!: अलाय पर्वत शृंखला और तुर्किस्तान शृंखला · और देखें »

पामीर-अलाय

अज़नोब दर्रे के पास ज़रफ़शान शृंखला का नज़ारा पामीर-अलाय (रूसी: Памиро-Алай, अंग्रेज़ी: Pamir-Alay) मध्य एशिया में ताजिकिस्तान, किर्गिज़स्तान, उज़बेकिस्तान और पूर्वी तुर्कमेनिस्तान में पर्वत-शृंखलाओं का एक गुट है, जो पामीर पर्वतमाला का एक हिस्सा समझे जाते हैं। यह उत्तर में सिर दरिया (फ़रग़ना वादी) की वादी से लेकर दक्षिण में वख़्श नदी तक विस्तृत हैं। इन पर्वतों की सबसे ऊँची चोटी तुर्किस्तान शृंखला में स्थित ५६२१ लम्बा पिक स्कालिस्ती (пик Скалистый, Pik Skalisty) है, जिसका अर्थ 'पत्थरीला पर्वत' है।, Maria Shahgedanova, Oxford University Press, 2003, ISBN 978-0-19-823384-8, Chapter 16 .

नई!!: अलाय पर्वत शृंखला और पामीर-अलाय · और देखें »

बातकेन प्रांत

बातकेन प्रांत (किरगिज़: Баткен областы, अंग्रेज़ी: Batken Province) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी का नाम भी बातकेन शहर ही है। इस प्रांत का उत्तरी हिस्सा उपजाऊ फ़रग़ना वादी में आता है जबकि दक्षिण-पूर्व में अलाय पर्वत और दक्षिण-पश्चिम में तुर्किस्तान पर्वत स्थित हैं। २००९ की जनगणना के अनुसार इस प्रांत के ७६.५% लोग किरगिज़ समुदाय के, १४.७% उज़बेक समुदाय के और ६.९% ताजिक समुदाय के थे। यहाँ रूसी और तातार लोग भी रहते हैं। इस प्रांत की सरहदें पश्चिम और उत्तर में ताजिकिस्तान से और उत्तर-पूर्व में उज़बेकिस्तान से लगतीं हैं। .

नई!!: अलाय पर्वत शृंखला और बातकेन प्रांत · और देखें »

ओश

ओश और उसके पीछे के पर्वतों का नज़ारा ओश बाज़ार में ख़ुश्क मेवे की दुकानें ओश (किरगिज़:, अंग्रेज़ी: Osh) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का दूसरा सबे बड़ा शहर है। यह किर्गिज़स्तान के दक्षिण में प्रसिद्ध फ़रग़ना वादी में स्थित है और इसे कभी-कभी 'किर्गिज़स्तान की दक्षिणी राजधानी' भी कहा जाता है। माना जाता है कि ओश शहर कम-से-कम ३,००० सालों से बसा हुआ है और यह शहर सन् १९३९ से किर्गिज़स्तान के ओश प्रांत की राजधानी भी है। फ़रग़ना वादी में बहुत से जाति-समुदाय रहते हैं और ठीक यही ओश में भी देखा जाता है - यहाँ किरगिज़ लोग, उज़बेक लोग, रूसी लोग, ताजिक लोग और अन्य समुदाय बसते हैं। .

नई!!: अलाय पर्वत शृंखला और ओश · और देखें »

ओश प्रांत

ओश (किरगिज़: Ош; अंग्रेज़ी: Osh) किर्गिज़स्तान के दक्षिण-पूर्व में स्थित उस देश का एक ओब्लास्त (यानि प्रांत) है। इस प्रांत की राजधानी का नाम भी ओश शहर ही है। इस प्रांत की चीन के शिनजियांग प्रांत, ताजिकिस्तान के कूहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रांत और गणतंत्र-अधीन ज़िलों और उज़बेकिस्तान के अन्दीझ़ान प्रांत और फ़रग़ना प्रांत से सीमाएँ लगती हैं। .

नई!!: अलाय पर्वत शृंखला और ओश प्रांत · और देखें »

अलाय वादी

अलाय वादी और अलाय-पार पर्वत अलाय वादी (किरगिज़: Алай өрөөнү, अंग्रेज़ी: Alay Valley) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश के ओश प्रांत के दक्षिणी भाग में पूर्व से पश्चिम दिशा में विस्तृत एक चौड़ी और शुष्क वादी है। यह घाटी पूर्व-पश्चिम दिशा में १८० किमी लम्बी और उत्तर-दक्षिण दिशा में ४० किमी चौड़ी है और इसकी औसत ऊँचाई २५००-३००० मीटर है। घाटी के उत्तर में अलाय पर्वत हैं जिनकी ढलानें फ़रग़ना वादी पर अंत होती हैं। अलाय वादी के दक्षिण में अलाय-पार पर्वत हैं जो ताजिकिस्तान के साथ लगी सरहद पर स्थित हैं। पूर्व में ताउनमुरुन दर्रा (Taunmurun Pass) है जहाँ से चीन की सरहद पर स्थित इरकेश्तम (Irkeshtam) नाम की आख़री किरगिज़ बस्ती है। अलाय वादी की परिस्थितियाँ यहाँ बसने वालों के लिए काफ़ी कठिन हैं। यहाँ से गुज़रे एक यात्री ने इस वादी का ब्यौरा देते हुए कहा कि 'बिना नौकरियों के, कठोर सर्दियों और खेती के लिए ख़राब हालत में यहाँ जीवन बहुत मुश्किल है और यहाँ के अधिकतर पुरुष अन्य जगहों पर काम ढूँढने जा चुके हैं'।, Laurence Mitchell, pp.

नई!!: अलाय पर्वत शृंखला और अलाय वादी · और देखें »

अलाय-पार पर्वत शृंखला

अलाय वादी और अलाय-पार पर्वत अलाय-पार पर्वत शृंखला (किरगिज़: Чоң Алай кырка тоосу, अंग्रेज़ी: Trans-Alay Mountains) मध्य एशिया में पामीर पर्वतों की उत्तरतम शाखा है। यह उस स्थान पर स्थित हैं जहाँ पामीर पहाड़ और तियान शान के पर्वत आकर मिलते हैं। अलाय-पार पर्वत किर्गिज़स्तान के ओश प्रांत और ताजिकिस्तान के कूहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रांत के बीच की सरहद पर खड़े हैं। इनसे उत्तर में अलाय वादी और दक्षिण में मुस्कु नदी है। यह अलाई पर्वत से ५,००० फुट ऊँचा है तथा लाल बलुआ पत्थर का बना है। इसकी चोटियों में माउंट स्टालिन (२४,५८९ फुट) एवं माउंट लेनिन (२३,३८३ फुट) उल्लेखनीय हैं। अलाय-पार शृंखला का सबसे ऊँचा पहाड़ ७,१३४ मीटर (२३,४०६ फ़ुट) ऊँचा लेनिन पर्वत (Lenin Peak) है।Ошская область:Энциклопедия, Chief Editorial Board of Kyrgyz Soviet Encyclopedia, Page 448, 1987 यह पर्वत अत्यधिक हिमाच्छादित रहता है। इसके दक्षिण और पामीर का पठार है। इस वर्ग की अन्य श्रेणियों की तरह यह भी तृतीय कल्प (tertiary period) का माना जाता है, परंतु वास्तव में ये सभी श्रेणियाँ बहुत पहले की निर्मित हैं जो बाद में क्षरण के कारण प्राय: समभूमि अवस्था में पहुँच गई और अंत में अल्पाइन उत्थान के समय ऊपर उठ गईं। .

नई!!: अलाय पर्वत शृंखला और अलाय-पार पर्वत शृंखला · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अलाय पर्वत, अलाय पर्वतमाला, अलाय पर्वतों, अलाय शृंखला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »