लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अर्जन सिंह

सूची अर्जन सिंह

पद्म विभूषण अर्जन सिंह,(ਅਰਜਨ ਸਿੰਘ) डीएफसी, (पूरा नाम: अर्जन सिंह औलख, जन्म: 15 अप्रैल 1919, निधन: 16 सितंबर 2017) भारतीय वायु सेना के एकमात्र अधिकारी थे जिन्हें वायु सेना मार्शल (पांच सितारा स्तर) पर पदोन्नत किया गया था। 16 सितंबर 2017 को 98 वर्ष की आयु में इनका निधन हुआ। ये भारतीय वायुसेना में प्रमुख पद पर १९६४-६९ तक आसीन रहे। १९६५ के भारत पाक युद्ध के समय वायु सेना की कमान को सफलतापूर्वक संभालने हेतु इन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया एवं १९६६ में एयर चीफ़ मार्शल पद पर पदोन्नत किया गया। वायु सेना से सेवानिवृत्ति उपरान्त इन्होंने भारत सरकार के राजनयिक, राजनीतिज्ञ एवं परामर्शदाता के रूप में भी कार्य किया। १९८९ से १९९० तक ये दिल्ली के उपराज्यपाल पद पर रहे। २००२ में भारतीय वायु सेना के मार्शल के पद पर आसीन किया गया। ये प्रथम अवसर था कि जब भारतीय वायु सेना का कोई अधिकारी पांच सितारा स्तर पर पहुंचा हो। .

9 संबंधों: पद्म श्री पुरस्कार (१९७०-७९), पद्म विभूषण धारकों की सूची, फील्ड मार्शल (भारत), भारत के ध्वजों की सूची, भारत की वायु सेना के रैंक और प्रतीक चिन्ह, भारतीय वायुसेना, वायु सेना के मार्शल, १९६५ का भारत-पाक युद्ध, २०१७ में निधन

पद्म श्री पुरस्कार (१९७०-७९)

पद्म श्री पुरस्कार, भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरीक सम्मान है। जिसके ई॰ सन् १९७४ से १९७९ के प्राप्त कर्ता निम्न हैं: .

नई!!: अर्जन सिंह और पद्म श्री पुरस्कार (१९७०-७९) · और देखें »

पद्म विभूषण धारकों की सूची

यह भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण से अलंकृत किए गए लोगों की सूची है: .

नई!!: अर्जन सिंह और पद्म विभूषण धारकों की सूची · और देखें »

फील्ड मार्शल (भारत)

भारतीय फील्ड मार्शल का स्कन्ध अधिचिह्न भारतीय सेना में फील्ड मार्शल (FM) एक पंच-सितारा जनरल ऑफिसर रैंक है जो भारतीय थलसेना सर्वोच्च रैंक है। अभी तक केवल २ लोगों को यह रैंक प्रदान की गयी है। .

नई!!: अर्जन सिंह और फील्ड मार्शल (भारत) · और देखें »

भारत के ध्वजों की सूची

यह सूची भारत में प्रयोग हुए सभी ध्वजों की है.

नई!!: अर्जन सिंह और भारत के ध्वजों की सूची · और देखें »

भारत की वायु सेना के रैंक और प्रतीक चिन्ह

भारत की वायु सेना के रैंक और प्रतीक चिन्ह,भारतीय वायु सेना का रैंक संरचना रॉयल एयर फोर्स के आधार पर है। भारतीय वायु सेना में सर्वोच्च रैंक, भारतीय वायु सेना के मार्शल है, जो युद्ध के दौरान विशेष सेवा के बाद भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है । एम आई ए एफ अर्जन सिंह एकमात्र अधिकारी हैं जिन्होंने इस रैंक को हासिल किया है। भारतीय वायु सेना का प्रमुख वायुसेनाध्यक्ष होते है, जो एयर चीफ मार्शल के पद संभालते है। एयर चीफ मार्शल अरुप राहा की सेवानिवृत्ति के बाद 31 दिसंबर 2016 को एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ को नियुक्त किया गया था। .

नई!!: अर्जन सिंह और भारत की वायु सेना के रैंक और प्रतीक चिन्ह · और देखें »

भारतीय वायुसेना

भारतीय वायुसेना (इंडियन एयरफोर्स) भारतीय सशस्त्र सेना का एक अंग है जो वायु युद्ध, वायु सुरक्षा, एवं वायु चौकसी का महत्वपूर्ण काम देश के लिए करती है। इसकी स्थापना ८ अक्टूबर १९३२ को की गयी थी। आजादी (१९५० में पूर्ण गणतंत्र घोषित होने) से पूर्व इसे रॉयल इंडियन एयरफोर्स के नाम से जाना जाता था और १९४५ के द्वितीय विश्वयुद्ध में इसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आजादी (१९५० में पूर्ण गणतंत्र घोषित होने) के पश्च्यात इसमें से "रॉयल" शब्द हटाकर सिर्फ "इंडियन एयरफोर्स" कर दिया गया। आज़ादी के बाद से ही भारतीय वायुसेना पडौसी मुल्क पाकिस्तान के साथ चार युद्धों व चीन के साथ एक युद्ध में अपना योगदान दे चुकी है। अब तक इसने कईं बड़े मिशनों को अंजाम दिया है जिनमें ऑपरेशन ''विजय'' - गोवा का अधिग्रहण, ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन कैक्टस व ऑपरेशन पुमलाई शामिल है। ऐसें कई विवादों के अलावा भारतीय वायुसेना संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन का भी सक्रिय हिसा रही है। भारत के राष्ट्रपति भारतीय वायु सेना के कमांडर इन चीफ के रूप में कार्य करते है। वायु सेनाध्यक्ष, एयर चीफ मार्शल (ACM), एक चार सितारा कमांडर है और वायु सेना का नेतृत्व करते है। भारतीय वायु सेना में किसी भी समय एक से अधिक एयर चीफ मार्शल सेवा में कभी नहीं होते। इसका मुख्यालय नयी दिल्ली में स्थित है एवं २००६ के आंकडों के अनुसार इसमें कुल मिलाकर १७०,००० जवान एवं १,३५० लडाकू विमान हैं जो इसे दुनिया की चौथी सबसे बडी वायुसेना होने का दर्जा दिलाती है। .

नई!!: अर्जन सिंह और भारतीय वायुसेना · और देखें »

वायु सेना के मार्शल

वायु सेना के मार्शल अथवा मार्शल ऑफ़ द एयर फोर्स (Marshal of the air force) विभिन्न वायुसेनाओं में दी जाने वाली एक वरिष्ठ पदवी है। .

नई!!: अर्जन सिंह और वायु सेना के मार्शल · और देखें »

१९६५ का भारत-पाक युद्ध

१९६५ का भारत-पाक युद्ध उन मुठभेड़ों का नाम है जो दोनों देशों के बीच अप्रैल १९६५ से सितम्बर १९६५ के बीच हुई थी। इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है। भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू और कश्मीर राज्य पर अधिकार के लिये बँटवारे के समय से ही विवाद चल रहा है। १९४७ में भारत-पाकिस्तान के बीच प्रथम युद्ध भी कश्मीर के लिये ही हुआ था। इस लड़ाई की शुरूआत पाकिस्तान ने अपने सैनिकों को घुसपैठियों के रूप में भेज कर इस उम्मीद में की थी कि कश्मीर की जनता भारत के खिलाफ विद्रोह कर देगी। इस अभियान का नाम पाकिस्तान ने युद्धभियान जिब्राल्टर रखा था। पांच महीने तक चलने वाले इस युद्ध में दोनों पक्षों के हजारों लोग मारे गये। इस युद्ध का अंत संयुक्त राष्ट्र के द्वारा युद्ध विराम की घोषणा के साथ हुआ और ताशकंद में दोनों पक्षों में समझौता हुआ। इस लड़ाई का अधिकांश हिस्सा दोनों पक्षों की थल सेना ने लड़ा। कारगिल युद्ध के पहले कश्मीर के विषय में कभी इतना बड़ा सैनिक जमावड़ा नहीं हुआ था। युद्ध में पैदल और बख्तरबंद टुकड़ियों ने वायुसेना की मदद से अनेक अभियानों में हिस्सा लिया। दोनो पक्षो के बीच हुए अनेक युद्धों की तरह इस युद्ध की अनेक जानकारियां दोनों पक्षों ने सार्वजनिक नहीं की। .

नई!!: अर्जन सिंह और १९६५ का भारत-पाक युद्ध · और देखें »

२०१७ में निधन

निम्नलिखित सूची उन लोगों की है जिनका २०१७ में निधन हो गया। यहाँ पर सभी दिनांक के क्रमानुसार हैं और एक दिन की दो या अधिक प्रविष्टियाँ होने पर उनके मूल नाम को वर्णक्रमानुसार में दिया गया है। यहाँ लिखने का अनुक्रम निम्न है.

नई!!: अर्जन सिंह और २०१७ में निधन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »