लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अरब राज्यों में विश्व धरोहर स्थलों की सूची

सूची अरब राज्यों में विश्व धरोहर स्थलों की सूची

This is a list of the UNESCO World Heritage Sites in the Arab States.

10 संबंधों: पलमीरा, प्राचीन थेब्स, प्राचीन लक्सर मन्दिर, बालशामिन का मन्दिर, यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची, सीनाई पर्वत, हतरा, विश्व धरोहर, विश्व धरोहर स्थलों की सूची, अमरीका में विश्व धरोहर स्थलों की सूची

पलमीरा

पलमीरा (पल्मायरी: तदमोर; تَدْمُر तदमुर) एक प्राचीन सामीती नगर है जो कि वर्तमान में होम्स प्रान्त, सीरिया में स्थित है। पुरातात्विक सर्वेक्षणों में यह नगर नवपाषाण काल का बताया गया है और नगर का पहला दस्तावेज द्वितीय सहस्राब्दी के पूर्वार्द्ध में मिलता है। रोमन साम्राज्य से पूर्व पलमीरा नगर बहुत से साम्राज्यों के उत्थान-पतन का साक्षी रहा है। .

नई!!: अरब राज्यों में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और पलमीरा · और देखें »

प्राचीन थेब्स

प्राचीन थेब्स (प्राचीन ग्रीक: Θῆβαι, Thēbai),मिस्र मे स्थित एक विश्व धरोहर स्थल है। यह प्राचीन मिस्र के लोगों में वासेट के रूप में जाना जाने वाला, भूमध्यसागर से 800 किलोमीटर (500 मील) दक्षिण में नील के पूर्व में स्थित एक प्राचीन मिस्र का शहर था। इसके खंडहर आधुनिक मिस्र शहर लक्सर में देखे जा सकते है। थेब्स ऊपरी मिस्र के नोम (राजदंड नोम) का चौथा मुख्य शहर था और मुख्य रूप से मध्य साम्राज्य और नए साम्राज्य के दौरान मिस्र की राजधानी थी। यह अपने मूल्यवान खनिज संसाधनों और व्यापार मार्गों के साथ, नुबिया और पूर्वी रेगिस्तान के नजदीक था। यह अपने स्वर्णिम काल के दौरान एक पंथ केंद्र और प्राचीन मिस्र का सबसे सम्मानित शहर था। थेब्स के एतिहासिक स्थल नील नदी के दोनो तटों में फैला हुआ है जहाँ पूर्वी तट में कर्णक के मंदिर और आज का लक्सर शहर था; वहीं पश्चिमी किनारे में, बड़े निजी और शाही कब्रिस्तान और अंत्येष्टि परिसरों का एक नेक्रोपोलिस देखा जा सकता है। इसे विश्व धरोहर स्थल का दर्जा सन १९७९ मे मिला था। .

नई!!: अरब राज्यों में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और प्राचीन थेब्स · और देखें »

प्राचीन लक्सर मन्दिर

प्राचीन लक्सर मन्दिर (Ancient Luxor Temple) मिस्र के लक्सर प्रांत में स्थित है। यह एक विश्व धरोहर स्थल है जो पयर्टन के क्षेत्र में मिस्र का एक महत्त्वपूर्ण स्थल है।.

नई!!: अरब राज्यों में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और प्राचीन लक्सर मन्दिर · और देखें »

बालशामिन का मन्दिर

बालशामिन का मन्दिर; Temple of Baalshamin यह मन्दिर सीरिया के प्राचीन नगर पलमीरा में स्थित है स्थानिया लोगो के बीच इस मन्दिर की काफी मान्यता है लेकिन सीरियाई गृहयुध्द के कारण अगस्त 2015 में संयुक्त राष्ट्र ने इसके तबाह होने की सूचना पर मोहर लगा दी। .

नई!!: अरब राज्यों में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और बालशामिन का मन्दिर · और देखें »

यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची

यह यूरोप में स्थित यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की एक सूची है। तारांकन चिह्न (*) लगे स्थल, खतरे में विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी शामिल हैं। .

नई!!: अरब राज्यों में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची · और देखें »

सीनाई पर्वत

सीनाई प्रायद्वीप, सीनाई पर्वत के स्थान को प्रदर्शित कर रहा है सीनाई पर्वत (अंग्रेज़ी: Mount Sinai, माउण्ट सायनाय; इब्रानी: הר סיני, हार सीनाई), जिसे अरबी में तूर सीना या जबल मूसा (अर्थ: मूसा का पर्वत) कहते हैं, मिस्र के सीनाई प्रायद्वीप में संत कैथरीन के पास स्थित एक पर्वत का नाम है। बदूईन लोग इसे होरेब पर्वत के नाम से भी बुलाते हैं। सीनाई पर्वत का कुरान में कई बार उल्लेख किया गया है;.

नई!!: अरब राज्यों में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और सीनाई पर्वत · और देखें »

हतरा

हतर (Hatra) (الحضر इसे अरबी और फारसी अल-हादर तथा हत्त्र के नाम से जाना जाता था‎ इराक का एक विश्व धरोहर स्थल है। इराक के निनावा प्रांत के अल-जाजीरा क्षेत्र में स्थित है जो अपने प्राचीन शिलालेखों के लिए पहचाना जाता जाता है। .

नई!!: अरब राज्यों में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और हतरा · और देखें »

विश्व धरोहर

यूनेस्को की विश्व विरासत समिति का लोगो युनेस्को विश्व विरासत स्थल ऐसे खास स्थानों (जैसे वन क्षेत्र, पर्वत, झील, मरुस्थल, स्मारक, भवन, या शहर इत्यादि) को कहा जाता है, जो विश्व विरासत स्थल समिति द्वारा चयनित होते हैं; और यही समिति इन स्थलों की देखरेख युनेस्को के तत्वाधान में करती है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व के ऐसे स्थलों को चयनित एवं संरक्षित करना होता है जो विश्व संस्कृति की दृष्टि से मानवता के लिए महत्वपूर्ण हैं। कुछ खास परिस्थितियों में ऐसे स्थलों को इस समिति द्वारा आर्थिक सहायता भी दी जाती है। अब तक (2006 तक) पूरी दुनिया में लगभग 830 स्थलों को विश्व विरासत स्थल घोषित किया जा चुका है जिसमें 644 सांस्कृतिक, 24 मिले-जुले और 138 अन्य स्थल हैं। प्रत्येक विरासत स्थल उस देश विशेष की संपत्ति होती है, जिस देश में वह स्थल स्थित हो; परंतु अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का हित भी इसी में होता है कि वे आनेवाली पीढियों के लिए और मानवता के हित के लिए इनका संरक्षण करें। बल्कि पूरे विश्व समुदाय को इसके संरक्षण की जिम्मेवारी होती है। .

नई!!: अरब राज्यों में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और विश्व धरोहर · और देखें »

विश्व धरोहर स्थलों की सूची

विश्व धरोहर स्थल वह स्थान है है जो संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा विशेष सांस्कृतिक अथवा भौतिक महत्व के रूप में सूचीबद्ध किये गये हैं। विश्व धरोहर स्थलों की सूची के लिए देखें: .

नई!!: अरब राज्यों में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और विश्व धरोहर स्थलों की सूची · और देखें »

अमरीका में विश्व धरोहर स्थलों की सूची

यह उत्तर अमेरिका, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और कैरेबियन में यूनेस्को विश्व विरासत साइट की एक सूची है .

नई!!: अरब राज्यों में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और अमरीका में विश्व धरोहर स्थलों की सूची · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

List of World Heritage Sites in the Arab States

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »