लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अम्बेडकर नगर ज़िला

सूची अम्बेडकर नगर ज़िला

अम्बेडकर नगर ज़िला फैज़ाबाद मंडल/ अनुभाग का एक ज़िला है। यह उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमन्त्री मायावती के द्वारा २९ सितम्बर १९९५ को बनाया गया था। इसका नाम भारतीय संविधान निर्मात्री सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ.

32 संबंधों: टाण्डा, तमसा, त्रिमुहानी, दिल्ली, दिल्ली में यातायात, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश, बलरामपुर,राजेसुल्तानपुर, महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज, राष्ट्रीय राजमार्ग २३३बी, राजकीय इन्जीनियरिंग कालेज, अंबेडकर नगर, राजेसुल्तानपुर, रक्षक राम, सफदरजंग टर्मिनल, नई दिल्ली, सुल्तानपुर जिला, जलालपुर (तहसील), अम्बेडकर नगर, घुघुलपट्टी, विशुनपुर गाँव, गोरखपुर जिला, अरूणिमा सिन्हा, असौवापार मोहरई, अवधी, अकबरपुर, उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश पुलिस, उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग ३०, उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग ३०ए, उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग ५, उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग ९ए, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017, उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची, उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची, उत्तर प्रदेश के ज़िले

टाण्डा

टाण्डा उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर ज़िले का एक कस्बा है। .

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और टाण्डा · और देखें »

तमसा

तमसा नदी भारत में प्रवाहित होने वाली सुप्रसिद्ध नदी है; परंतु यह किसी एक ही नदी के लिए सुनिश्चित नाम नहीं है। वस्तुतः इस नाम से प्रसिद्ध एक से अधिक नदियाँ हैं और इन सभी नदियों का नामांतर समान रूप से टौंस या टोंस भी है जिसे कि तमसा का ही अपभ्रंश अथवा अंग्रेजी उच्चारण का प्रभाव माना गया है। .

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और तमसा · और देखें »

त्रिमुहानी

"त्रिमुहानी"उत्तर प्रदेश के फैजाबाद मण्डल के अम्बेडकर नगर जिले के राजेसुल्तानपुर नामक शहर से लगभग 3 किलोमीटर पुर्व की दिशा में है त्रिमुहानी के ऊपर से राजेसुल्तानपुर आजमगढ मार्ग जाता है .

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और त्रिमुहानी · और देखें »

दिल्ली

दिल्ली (IPA), आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (अंग्रेज़ी: National Capital Territory of Delhi) भारत का एक केंद्र-शासित प्रदेश और महानगर है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों - कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं १४८३ वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग १ करोड़ ७० लाख है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं: हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी। भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक महत्त्व है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है। यह प्राचीन समय में गंगा के मैदान से होकर जाने वाले वाणिज्य पथों के रास्ते में पड़ने वाला मुख्य पड़ाव था। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं। १६३९ में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने दिल्ली में ही एक चारदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो १६७९ से १८५७ तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही। १८वीं एवं १९वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लगभग पूरे भारत को अपने कब्जे में ले लिया। इन लोगों ने कोलकाता को अपनी राजधानी बनाया। १९११ में अंग्रेजी सरकार ने फैसला किया कि राजधानी को वापस दिल्ली लाया जाए। इसके लिए पुरानी दिल्ली के दक्षिण में एक नए नगर नई दिल्ली का निर्माण प्रारम्भ हुआ। अंग्रेजों से १९४७ में स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का प्रवासन हुआ, इससे दिल्ली के स्वरूप में आमूल परिवर्तन हुआ। विभिन्न प्रान्तो, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तो हुआ ही साथ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति ने भी जन्म लिया। आज दिल्ली भारत का एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है। .

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और दिल्ली · और देखें »

दिल्ली में यातायात

2008-11-03 मेट्रो सेवा: दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन द्वारा संचालित दिल्ली मेट्रो रेल एक मास रैपिड ट्रांज़िट (त्वरित पारगमन) प्रणाली है, जो कि दिल्ली के कई क्षेत्रों में सेवा प्रदान करती है। इसकी शुरुआत 24 दिसंबर, 2002 को शहादरा तीस हजारी लाईन से हुई.

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और दिल्ली में यातायात · और देखें »

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है, इसे लोग बेल्हा भी कहते हैं, क्योंकि यहां बेल्हा देवी मंदिर है जो कि सई नदी के किनारे बना है। इस जिले को ऐतिहासिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जाता है। यहां के विधानसभा क्षेत्र पट्टी से ही देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं॰ जवाहर लाल नेहरू ने पदयात्रा के माध्यम से अपना राजनैतिक करियर शुरू किया था। इस धरती को रीतिकाल के श्रेष्ठ कवि आचार्य भिखारीदास और राष्ट्रीय कवि हरिवंश राय बच्चन की जन्मस्थली के नाम से भी जाना जाता है। यह जिला धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी कि जन्मभूमि और महात्मा बुद्ध की तपोस्थली है। .

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश · और देखें »

बलरामपुर,राजेसुल्तानपुर

अम्बेडकरनगर जिले की सबसे बडी जनसख्या बलरामपुर मे है जो राजेसुल्तानपुर कस्बा का एक हिस्सा है.

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और बलरामपुर,राजेसुल्तानपुर · और देखें »

महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज

महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज, उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में स्थित एक मेडिकल कॉलेज है। श्रेणी:उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेज.

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज · और देखें »

राष्ट्रीय राजमार्ग २३३बी

उत्तर प्रदेश राज्य के पूर्वी हिस्से को छत्तीसगढ के बिलासपुर को जोडता है यह मार्ग यह मार्ग बस्ती, फैजाबाद,गोरखपुर,आजम गढ़,विन्ध्याचल, बिलासपुर मण्डल में है .

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और राष्ट्रीय राजमार्ग २३३बी · और देखें »

राजकीय इन्जीनियरिंग कालेज, अंबेडकर नगर

राजकीय इन्जीनियरिंग कालेज, अम्बेडकर नगर, जिसे पहले मान्यवर कांशीराम प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग कॉलेज कहा जाता था, एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज है जो अम्बेडकर नगर जिला, उत्तर प्रदेश, भारत में स्थित है। यह एक डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय का एक घटक कॉलेज है। .

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और राजकीय इन्जीनियरिंग कालेज, अंबेडकर नगर · और देखें »

राजेसुल्तानपुर

राजेसुल्तानपुर उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में स्थित एक प्रमुख कस्बा एव नगर पचायत है। राजेसुल्तानपुर सन 1876 से रियासत बना तथा यहीं से बस्ती तथा हसवर की रियासतें जन्मी। .

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और राजेसुल्तानपुर · और देखें »

रक्षक राम

यह उपन्यास रामायण को एक नए अवतार में पेश करती है। जहाँ श्री राम एक साधारण मनुष्य की तरह संघर्ष करते हुए एक महान इंसान बनते है.

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और रक्षक राम · और देखें »

सफदरजंग टर्मिनल, नई दिल्ली

यह दिल्ली परिवहन निगम (डी.टी.सी.) द्वारा संचालित, व अनुबन्धित लोक परिवहन बसों उद्गम स्थान, अंतिम स्थान, व बारास्ता स्थान है, जिसे आम भाषा में बस स्टॉप य बस स्टैण्ड कहते हैं। इसकी निकटता सफदरजंग का मकबरा से होने के कारण इसका यह नामकरण हुआ। यह स्थान आई.एन.ए.कालोनी के एकदम पास है। .

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और सफदरजंग टर्मिनल, नई दिल्ली · और देखें »

सुल्तानपुर जिला

उत्तर प्रदेश भारत देश का सर्वाधिक जिलों वाला राज्य है, जिसमें कुल 75 जिले हैं। आदिगंगा गोमती नदी के तट पर बसा सुल्तानपुर इसी राज्य का एक प्रमुख जिला है। यहाँ के लोग सामान्यत: वाराणसी, इलाहाबाद, कानपुर और लखनऊ जिलों में पढ़ाई करने जाते हैं। सुल्तानपुर जिले की स्थानीय बोलचाल की भाषा अवधी और खड़ी बोली है। .

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और सुल्तानपुर जिला · और देखें »

जलालपुर (तहसील), अम्बेडकर नगर

यह तहसील अम्बेडकर नगर जिला, उत्तर प्रदेश में स्थित है। 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार इस तहसील में 313 गांव हैं। .

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और जलालपुर (तहसील), अम्बेडकर नगर · और देखें »

घुघुलपट्टी

कोई विवरण नहीं।

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और घुघुलपट्टी · और देखें »

विशुनपुर गाँव

विशुनपुर गाँव अम्बेडकरनगर जिले के अंतर्गत आता है। गाँव का पोस्ट करमिसिरपुर एवं थाना जलालपुर है। इस गाँव में लगभग 30-35 परिवार निवास करते हैं। यह गाँव बेहद शांतपूर्ण है। गाँव के निवासी आपस में बेहद सहयोग और सहोदर्य की भावना से पेश आते है। .

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और विशुनपुर गाँव · और देखें »

गोरखपुर जिला

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश का एक जिला है। यह उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े और सबसे पुराने जिलों में से एक है। इस जिले का मुख्यालय गोरखपुर नगर है। .

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और गोरखपुर जिला · और देखें »

अरूणिमा सिन्हा

अरूणिमा सिन्हा (जन्म:1988) भारत से राष्ट्रीय स्तर की पूर्व वालीबाल खिलाड़ी तथा माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय विकलांग हैं। .

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और अरूणिमा सिन्हा · और देखें »

असौवापार मोहरई

असौवापार मोहरई उत्तर प्रदेश राज्य के अम्बेडकर नगर जिले की एक ग्रामसभा है, जिसके अंतर्गत तीन गाँव आते हैं। यह ग्राम विकासखण्ड अकबरपुर के अंतर्गत आता है। यह ग्राम अम्बेडकरनगर जिला मुख्यालय से १७ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां के लोगों की आम बोलचाल की भाषा अवधी है। २०११ की जनगणना के अनुसार ग्राम की जनसंख्या १५०० है, जिसमें से पुरुषों की संख्या ७७६, तथा महिलाओं की संख्या ७२४ है। ग्राम में कुल १९९ घर हैं, और ग्राम की साक्षरता दर ७८.४१% है। .

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और असौवापार मोहरई · और देखें »

अवधी

अवधी हिंदी क्षेत्र की एक उपभाषा है। यह उत्तर प्रदेश में "अवध क्षेत्र" (लखनऊ, रायबरेली, सुल्तानपुर, बाराबंकी, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, फैजाबाद, प्रतापगढ़), इलाहाबाद, कौशाम्बी, अम्बेडकर नगर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती तथा फतेहपुर में भी बोली जाती है। इसके अतिरिक्त इसकी एक शाखा बघेलखंड में बघेली नाम से प्रचलित है। 'अवध' शब्द की व्युत्पत्ति "अयोध्या" से है। इस नाम का एक सूबा के राज्यकाल में था। तुलसीदास ने अपने "मानस" में अयोध्या को 'अवधपुरी' कहा है। इसी क्षेत्र का पुराना नाम 'कोसल' भी था जिसकी महत्ता प्राचीन काल से चली आ रही है। भाषा शास्त्री डॉ॰ सर "जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन" के भाषा सर्वेक्षण के अनुसार अवधी बोलने वालों की कुल आबादी 1615458 थी जो सन् 1971 की जनगणना में 28399552 हो गई। मौजूदा समय में शोधकर्ताओं का अनुमान है कि 6 करोड़ से ज्यादा लोग अवधी बोलते हैं। उत्तर प्रदेश के 19 जिलों- सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, कौशांबी, फतेहपुर, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद व अंबेडकर नगर में पूरी तरह से यह बोली जाती है। जबकि 6 जिलों- जौनपुर, मिर्जापुर, कानपुर, शाहजहांपुर, बस्ती और बांदा के कुछ क्षेत्रों में इसका प्रयोग होता है। बिहार के 2 जिलों के साथ पड़ोसी देश नेपाल के 8 जिलों में यह प्रचलित है। इसी प्रकार दुनिया के अन्य देशों- मॉरिशस, त्रिनिदाद एवं टुबैगो, फिजी, गयाना, सूरीनाम सहित आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड व हॉलैंड में भी लाखों की संख्या में अवधी बोलने वाले लोग हैं। .

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और अवधी · और देखें »

अकबरपुर

अकबरपुर उत्तर प्रदेश प्रान्त का एक शहर है। वर्तमान समय यह अम्बेडकर नगर का जिला मुख्यालय है। पावन सरयू नदी इस जनपद का मुख्य आकर्षण है। यह भूमि प्रभु श्री राम की लीला स्थली होने के कारण तीर्थ भूमि है। यहां के भव्य प्राचीन मन्दिर यवनो के आक्रमण में ध्वस्त कर दिये गये। यह स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया की जन्म स्थली भी है। यह एक नगर पालिका परिषद है। तमसा नदी शहर को अकबरपुर व शहज़ाद पुर में विभाजित करती है। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज यहाँ से 4 किलोमीटर की दूरी फैजाबाद मार्ग पर स्थित है। यही पर प्रसिद्ध शिव बाबा मंन्दिर हैं, यहाँ से 5किलोमीटर दक्षिणा दिशा में श्रावण धाम मन्दिर है रामायण के अनुसार राजा दशरथ ने शिकार करते समय यही पर श्रावण की तीर लगाने से मृत्यु हुई थी, यहाँ टांडा में मेडिकल कालेज भी है। टांडा कस्बे से 2 किलोमीटर पर NTPC थरमाल पवार कि एक इकाई भी लगी हुई हैं जो बिजली उत्पाद का कार्य करती है। यहाँ टांडा, अकबरपुर औऱ जलालपुर कई छोटे लुम के कारखाने हैं, जिस में टेरीकाट औऱ सूती कपड़े,लुन्गी(ताहबन) गमछा आदि तैयार होते हैं। यह शहर रेलवे साधन से जुड़ा हुआ है यहां से राजधानी लखनऊ की दूरी लगभग 189 किलोमीटर है। कानपुर यहां से रेलवे मार्ग से 263 किलोमीटर की दूरी पर है। सड़क मार्ग से दूरी में कुछ अन्तर है। राजेसुल्तानपुर, टान्डा, जलालपुर, बसखारी, कटेहरी अम्बेडकर नगर जिले का प्रमुख कस्बा है। श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर श्रेणी:अंबेडकर नगर जिले के शहर श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और अकबरपुर · और देखें »

उत्तर प्रदेश

आगरा और अवध संयुक्त प्रांत 1903 उत्तर प्रदेश सरकार का राजचिन्ह उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। आगरा, अयोध्या, कानपुर, झाँसी, बरेली, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा, मुरादाबाद तथा आज़मगढ़ प्रदेश के अन्य महत्त्वपूर्ण शहर हैं। राज्य के उत्तर में उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित हैं। इनके अतिरिक्त राज्य की की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है। सन २००० में भारतीय संसद ने उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी (मुख्यतः पहाड़ी) भाग से उत्तरांचल (वर्तमान में उत्तराखंड) राज्य का निर्माण किया। उत्तर प्रदेश का अधिकतर हिस्सा सघन आबादी वाले गंगा और यमुना। विश्व में केवल पाँच राष्ट्र चीन, स्वयं भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनिशिया और ब्राज़ील की जनसंख्या उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से अधिक है। उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है। यह राज्य उत्तर में नेपाल व उत्तराखण्ड, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा पूर्व में बिहार तथा दक्षिण-पूर्व में झारखण्ड व छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यह राज्य २,३८,५६६ वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहाँ का मुख्य न्यायालय इलाहाबाद में है। कानपुर, झाँसी, बाँदा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, महोबा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, इलाहाबाद, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, मथुरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद, बरेली, आज़मगढ़, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर यहाँ के मुख्य शहर हैं। .

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और उत्तर प्रदेश · और देखें »

उत्तर प्रदेश पुलिस

उत्तर प्रदेश पुलिस भारत के राज्य उत्तर प्रदेश में २३६,२८६वर्ग.कि.मी के क्षेत्र में २० करोड़ जनसंख्या (वर्ष 2011 के अनुसार) में न्याय एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु उत्तरदायी पुलिस सेवा है। ये पुलिस सेवा न केवल भारत वरन विश्व की सबसे बड़ी पुलिस सेवा है। सेवा के महानिदेशक-पुलिस की कमान की शक्ति १.७० लाख के लगभग है जो 75 जिलों में ३१ सशस्त्र बटालियनों एवं अन्य विशिष्ट स्कंधों में बंटी व्यवस्था का नियामन करती है। इन स्कंधों में प्रमुख हैं: इंटेलिजेंस, इन्वेस्टिगेशन, एंटी-करप्शन, तकनीकी, प्रशिक्षण एवं अपराध-विज्ञान, आदि। .

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और उत्तर प्रदेश पुलिस · और देखें »

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग ३०

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग ३० भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक राज्य राजमार्ग है। २४८.८८ किलोमीटर लम्बा यह राजमार्ग बहराइच से शुरू होकर सीतापुर तक जाता है। इसे बहराइच-फ़ैज़ाबाद-सीतापुर मार्ग भी कहा जाता है। यह बहराइच, गोंडा, फ़ैज़ाबाद, अंबेडकर नगर, और आज़मगढ़ जिलों से होकर गुजरता है। .

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग ३० · और देखें »

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग ३०ए

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग ३०ए भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक राज्य राजमार्ग है। ३४.०५ किलोमीटर लम्बा यह राजमार्ग माया से शुरू होकर टांडा तक जाता है। इसे माया-टांडा मार्ग भी कहा जाता है। यह फ़ैज़ाबाद और अंबेडकर नगर जिलों से होकर गुजरता है। .

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग ३०ए · और देखें »

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग ५

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग ५ भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक राज्य राजमार्ग है। ३५१.३४ किलोमीटर लम्बा यह राजमार्ग ग्राम पीपरी के समीप नेपाल-भारत सीमा से शुरू होकर दूधी तक जाता है। इसे लुम्बिनी-दूधी मार्ग भी कहा जाता है। यह सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, जौनपुर, संत रविदास नगर, मिर्ज़ापुर और सोनभद्र जिलों से होकर गुजरता है। .

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग ५ · और देखें »

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग ९ए

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग ९ए भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक राज्य राजमार्ग है। ४४.६५ किलोमीटर लम्बा यह राजमार्ग अकबरपुर से शुरू होकर कतका तक जाता है। इसे अकबरपुर-महरुआ-कतका मार्ग भी कहा जाता है। यह अंबेडकर नगर और सुल्तानपुर जिलों से होकर गुजरता है। .

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग ९ए · और देखें »

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017

उत्तर प्रदेश की सत्तरहवीं विधानसभा के लिए आम चुनाव 11 फरवरी से 8 मार्च 2017 तक सात चरणों में आयोजित हुए। इन चुनावों में मतदान प्रतिशत लगभग 61% रहा। भारतीय जनता पार्टी ने 312 सीटें जीतकर तीन-चौथाई बहुमत प्राप्त किया जबकि सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी गठबन्धन को 54 सीटें और बहुजन समाज पार्टी को 19 सीटों से संतोष करना पड़ा। पिछले चुनावों में समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनायीं थी। 18 मार्च 2017 को भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य एवं दिनेश शर्मा को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। 19 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। .

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017 · और देखें »

उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची

उत्तर प्रदेश राज्य में कुल ३५ राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, जिनकी कुल लंबाई ४०६३५ किमी है; और ८३ राज्य राजमार्ग हैं, जिनकी कुल लंबाई ८४३२ किमी है। .

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची · और देखें »

उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची

उत्तर प्रदेश एक भारतीय राज्य है, जिसकी सीमाऐं नेपाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के साथ मिलती हैं। राज्य के उत्तर में हिमालय है और दक्षिण में दक्कन का पठार स्थित है। इन दोनों के बीच में, गंगा, यमुना, घाघरा समेत कई नदियां पूरब की तरफ बहती हैं। उत्तर प्रदेश का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल है। 2011 के जनसंख्या आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या 199,581,477 है। उत्तर प्रदेश को 18 मण्डलों के अंतर्गत 75 जिलों में विभाजित किया गया है। 2011 में 199,581,477 की जनसंख्या के साथ उत्तर प्रदेश भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है। उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का 6.88 प्रतिशत मात्र है, लेकिन भारत की 16.49 प्रतिशत आबादी यहां निवास करती है। 2011 तक राज्य में 64 ऐसे नगर हैं, जिनकी जनसंख्या 100,000 से अधिक है। 1,640 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 4,542,184 की जनसंख्या के साथ कानपुर राज्य का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है। .

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची · और देखें »

उत्तर प्रदेश के ज़िले

उत्तर प्रदेश भारत का एक राज्य है और प्रशासनिक रूप से कई ज़िलों में बंटा हुआ है। इन ज़िलों को 'विभाग' नामक भौगोलिक व प्रशासनिक समूहों में एकत्रित किया गया है। वर्तमान काल में उत्तर प्रदेश १८ विभागों में बांटा गया है जो आगे स्वयं ७५ ज़िलों में बंटे हैं।, Lalmani Verma, The Indian Express, 01 Dec 2011 .

नई!!: अम्बेडकर नगर ज़िला और उत्तर प्रदेश के ज़िले · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अम्बेडकर नगर, अंबेडकर नगर, अंबेडकर नगर ज़िला, अंबेडकर नगर जिला, अंबेडकर नगर जिले के शहर, अंबेदकर नगर जिला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »