लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अमरोहा

सूची अमरोहा

अमरोहा पहले मुरादाबाद जिले का एक हिस्सा था। 24 अप्रैल 1997 ई. को इसे ज़िले के रूप में घोषित किया गया था। गंगा और कृष्णा यहां की प्रमुख नदियां है। यह जिला बिजनौर जिला के उत्तर, मुरादाबाद जिला के पूर्व और मेरठ जिला, गाजियाबाद जिला तथा बुलंदशहर जिला के पश्चिम से घिरा हुआ है। इस जिले का कुल क्षेत्रफल 2,470 वर्ग किलोमीटर है। अमरोहा, वसुदेव मंदिर, तुलसी पार्क, गजरौला, रजाबपुर, कंखाथर और तिगरी आदि यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से है। अमरोहा पहले बड़ा नगर था। अमरोहा कृषि उत्पादों की मंडी होने के साथ-साथ अमरोहा में मुख्यतः हथकरघा वस्त्र, मिट्टी के बर्तन उद्योग व चीनी की मिलें हैं। अमरोहा रेल मार्ग से मुरादाबाद व दिल्ली से जुड़ा हुआ है। अमरोहा में महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय बरेली से संबद्ध महाविद्यालयों के अलावा मुस्लिम पीर शेख़ सद्दू की दरगाह भी है .

18 संबंधों: चौदहवीं लोकसभा, एशियाई राजमार्ग २, नानई लिसडा एतमाली (अमरोहा), भारत में रेलवे स्टेशनों की सूची, भारत के शहरों की सूची, मुरादाबाद, मुसहफ़ी, मुघनी अब्बासी, मोहम्मद शमी, सैद नगली, हापुड़, ज्योतिबा फुले नगर, कमाल अख्‍तर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश में मुसलमान, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017, उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची, उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची

चौदहवीं लोकसभा

भारत में चौदहवीं लोकसभा का गठन अप्रैल-मई 2004 में होनेवाले आमचुनावोंके बाद हुआ था। .

नई!!: अमरोहा और चौदहवीं लोकसभा · और देखें »

एशियाई राजमार्ग २

एशियाई राजमार्ग २ (ए एच २) एशियाई राजमार्ग जाल के अंतर्गत १३,१७७ किलोमीटर (८,१८८ मील) लम्बी एक सड़क है। यह इंडोनेशिया के देनपसार से शुरू होकर मेरक और सिंगापुर होते हुए ईरान के खोस्रावी नगर तक जाती है। .

नई!!: अमरोहा और एशियाई राजमार्ग २ · और देखें »

नानई लिसडा एतमाली (अमरोहा)

नानई लिसडा एतमाली एक छोटा सा गाँव है। यह गाँव तहसील गंगेश्वरी (हसनपुर), जिला ज्योतिबा फुले नगर (मुख्यालय:अमरोहा), उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है। नानई लिसडा एतमाली मैं भूरे शाह पीर बाबा की मज़ार है। यह गाँव जिला मुख्यालय से लगभग ५१ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गाँव से १० किलोमीटर के अंदर कोई रेलवे स्टेशन नहीं है और नजदीकी बड़ा और प्रमुख रेलवे स्टेशन मुरादाबाद यहाँ से ६३ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। .

नई!!: अमरोहा और नानई लिसडा एतमाली (अमरोहा) · और देखें »

भारत में रेलवे स्टेशनों की सूची

शिकोहाबाद तहसील के ग्राम नगला भाट में श्री मुकुट सिंह यादव जो ग्राम पंचायत रूपसपुर से प्रधान भी रहे हैं उनके तीन पुत्र हैं गजेंद्र यादव नगेन्द्र यादव पुष्पेंद्र यादव प्रधान जी का जन्म सन १९५० में हुआ था उन्होंने अपना सारा जीवन ग़रीबों के लिए क़ुर्बान कर दिया था और वो ५ भाईओ में सबसे छोटे थे और अपने परिवार को बाँधे रखा ११ मार्च २०१५ को उनका देहावसान हो गया ! वो आज भी हमारे दिलों में ज़िंदा हैं इस लेख में भारत में रेलवे स्टेशनों की सूची है। भारत में रेलवे स्टेशनों की कुल संख्या 7,000 और 8,500 के बीच अनुमानित है। भारतीय रेलवे एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार देने के साथ दुनिया में चौथा सबसे बड़ा नियोक्ता है। सूची तस्वीर गैलरी निम्नानुसार है। .

नई!!: अमरोहा और भारत में रेलवे स्टेशनों की सूची · और देखें »

भारत के शहरों की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: अमरोहा और भारत के शहरों की सूची · और देखें »

मुरादाबाद

मुरादाबाद भारत के उत्तर प्रदेश प्रान्त का एक नगर है जो कि पीतल हस्तशिल्प के निर्यात के लिए प्रसिद्ध है। रामगंगा नदी के तट पर स्थित मुरादाबाद पीतल पर की गई हस्तशिल्प के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इसका निर्यात केवल भारत में ही नहीं अपितु अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी और मध्य पूर्व एशिया आदि देशों में भी किया जाता है। अमरोहा, गजरौला और तिगरी आदि यहाँ के प्रमुख पयर्टन स्थलों में से हैं।http://moradabad.nic.in/ रामगंगा और गंगा यहाँ की दो प्रमुख नदियाँ हैं। मुरादाबाद विशेष रूप से प्राचीन समय की हस्तकला, पीतल के उत्पादों पर की रचनात्मकता और हॉर्न हैंडीक्राफ्ट के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध है। यह जिला बिजनौर जिला के उत्तर, बदायूँ जिला के दक्षिण, रामपुर जिला के पूर्व और ज्योतिबा फुले नगर जिला के पश्चिम से घिरा हुआ है। .

नई!!: अमरोहा और मुरादाबाद · और देखें »

मुसहफ़ी

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी उर्दू के बड़े शायर हुए। इनके समकालीन और प्रतिद्वंदी इंशा और जुरअत थे। इंशा के साथ इनके शेरों की प्रतिद्वंदिता बहुत चली जो बाद में तूतू-मैमैं तक उतर गई। शेख़ वली मुहम्मद के बेटे मुसहफ़ी अमरोहा में पैदा हुए। युवावस्था में ही शेरो शायरी का शौक इन्हें दिल्ली ले आया। यहाँ मीर, दर्द, सौदा और सोज़ जैसे शायर वृद्ध हो चले थे। इनका असर इनकी शाइरी पर पड़ा। लेकिन मुग़ल शासन के बुरे दिनों में उपरोक्त शायर (दर्द को छोड़कर) दिल्ली छोड़ गए। मुसहफ़ी भी फैज़ाबाद पहुँचे, वहाँ टाण्डा में नवाब मुहम्मद यार ख़ाँ के दरबार में मुलाज़िम हुए। पर इन्हें यहाँ से भी जाना पड़ा। वे लखनऊ और फिर दिल्ली चले गए। इसके बाद वे फिर लखनऊ लौटे। इस बार लखनऊ में मिर्ज़ा सुलेमान शिकोह की सरकार में इनकी धाक हो गई। इंशा और जुरअत भी यहाँ पहुँचे, जिनकी मसखरी के सामने ये बिगड़ते चले गए। श्रेणी:उर्दू शायर श्रेणी:भारतीय शायर.

नई!!: अमरोहा और मुसहफ़ी · और देखें »

मुघनी अब्बासी

मुघनी अब्बासी (21 मार्च 1921 - 22 अक्टूबर 2000) भारत से एक उर्दू शायर, फ़िल्म निर्माता और पटकथा लेखक थे। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हुआ था। .

नई!!: अमरोहा और मुघनी अब्बासी · और देखें »

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी(जन्म 9 मार्च 1990) एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर है जो घरेलू क्रिकेट में बंगाल की ओर से खेलते हैं। मोहम्मद शमी दाएँ हाथ से तेज गति की गेंदबाजी करते है तथा ये लगभग 140 किलोमीटर की गति से गेंदबाजी करते हैं। मोहम्मद शमी रिवर्स स्विंग के विशेषज्ञ माने जाते हैं। इन्होंने पाकिस्तान के विरुद्ध जनवरी 2013 वनडे कैरियर की शुरुआत की तथा उसी मैच में चार ऑवर मैडन डाले। मोहम्मद शमी ने नवंबर 2013 अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत वेस्ट इंडीज़ के विरुद्ध की तथा 5 विकेट लिए। .

नई!!: अमरोहा और मोहम्मद शमी · और देखें »

सैद नगली

सैद नगली भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में जनपद अमरोहा का एक कस्बा है। इसकी जनसंख्या लगभग १५००० है। यह संभल और हसनपुर रोड पर स्थित है। इसकी तहसील हसनपुर है। कुछ साल पहले तक यह कस्बा जनपद मुरादाबाद में आता था। .

नई!!: अमरोहा और सैद नगली · और देखें »

हापुड़

हापुड़ भारत के उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख शहर एवं लोकसभा क्षेत्र है। यह नए बनाए गए जिले का मुख्यालय हैं। यह एक रेलवे का जंक्शन भी है। यह ज़िले की प्रसिद्ध व्यपारिक मण्डी है। यहाँ पर तिलहन, गुड़, गल्ले और कपास का व्यापार अधिक होता है। हापुड़ (हिन्दी- उर्दू) के बारे में-- ३,१०,000 की आबादी का एक मध्यम आकार के शहर है और स्टेनलेस स्टील पाइप, ट्यूब और हब बनाने के रूप में विख्यात, हापुड़ कागज शंकु और ट्यूबों के लिए भी प्रसिद्ध है। भारत की राजधानी नई दिल्ली से लगभग 60 किमी दूर स्थित यह शहर जिले का मुख्यालय भी है। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 दिल्ली को लखनऊ से जोड़ने वाला राजमार्ग भी शहर से गुजरता है। हापुड़ शहर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आता है। .

नई!!: अमरोहा और हापुड़ · और देखें »

ज्योतिबा फुले नगर

ज्योतिबा फुले नगर पहले मुरादाबाद जिले का एक हिस्सा था। तब इसे अमरोहा कहा जाता था। 24 अप्रैल 1997 ई. को संत महात्मा ज्योतिबा फुले की याद में यह इस जगह को एक अलग जिले, ज्योतिबा फुले नगर जिला के रूप में घोषित किया गया था। गंगा और कृष्णा यहां की प्रमुख नदियां है। यह जिला बिजनौर जिला के उत्तर, मुरादाबाद जिला के पूर्व और मेरठ जिला, गाजियाबाद जिला तथा बुलंदशहर जिला के पश्चिम से घिरा हुआ है। इस जिले का कुल क्षेत्रफल 2,470 वर्ग किलोमीटर है। अमरोहा, वसुदेव मंदिर, तुलसी पार्क, गजरौला, रजाबपुर, कंखाथर और तिगरी आदि यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से है। अमरोहा पहले बड़ा नगर था। अमरोहा कृषि उत्पादों की मंडी होने के साथ-साथ अमरोहा में मुख्यतः हथकरघा वस्त्र, मिट्टी के बर्तन उद्योग व चीनी की मिलें हैं। अमरोहा रेल मार्ग से मुरादाबाद व दिल्ली से जुड़ा हुआ है। अमरोहा में आगरा विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के अलावा मुस्लिम पीर शेख़ सद्दू की दरगाह भी है। .

नई!!: अमरोहा और ज्योतिबा फुले नगर · और देखें »

कमाल अख्‍तर

कमाल अख्‍तर,भारत के उत्तर प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा सभा में विधायक रहे। 2012 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश की हसनपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र (निर्वाचन संख्या-42)से चुनाव जीता। .

नई!!: अमरोहा और कमाल अख्‍तर · और देखें »

अमरोहा

अमरोहा पहले मुरादाबाद जिले का एक हिस्सा था। 24 अप्रैल 1997 ई. को इसे ज़िले के रूप में घोषित किया गया था। गंगा और कृष्णा यहां की प्रमुख नदियां है। यह जिला बिजनौर जिला के उत्तर, मुरादाबाद जिला के पूर्व और मेरठ जिला, गाजियाबाद जिला तथा बुलंदशहर जिला के पश्चिम से घिरा हुआ है। इस जिले का कुल क्षेत्रफल 2,470 वर्ग किलोमीटर है। अमरोहा, वसुदेव मंदिर, तुलसी पार्क, गजरौला, रजाबपुर, कंखाथर और तिगरी आदि यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से है। अमरोहा पहले बड़ा नगर था। अमरोहा कृषि उत्पादों की मंडी होने के साथ-साथ अमरोहा में मुख्यतः हथकरघा वस्त्र, मिट्टी के बर्तन उद्योग व चीनी की मिलें हैं। अमरोहा रेल मार्ग से मुरादाबाद व दिल्ली से जुड़ा हुआ है। अमरोहा में महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय बरेली से संबद्ध महाविद्यालयों के अलावा मुस्लिम पीर शेख़ सद्दू की दरगाह भी है .

नई!!: अमरोहा और अमरोहा · और देखें »

उत्तर प्रदेश में मुसलमान

2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश में मुसलमान 38,483, 967 (19.26%) है, और भारत के उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा धार्मिक अल्पसंख्यक बनता है। उत्तर प्रदेश के मुस्लिमों को भी हिंदुस्तानी मुसलमान (ہندوستانی مسلمان) के रूप में जाना जाता है। वे सांप्रदायिक और बारादारी डिवीजनों के साथ-साथ बोली और भौगोलिक वितरण द्वारा विभेदित होते हैं। फिर भी, उत्तर प्रदेश मुस्लिम सांस्कृतिक और ऐतिहासिक कारकों के आधार पर समूह पहचान की भावना रखते हैं। इनमें इस्लाम धर्म, एक फारसी सांस्कृतिक परंपरा और हिंदी, उर्दू भाषा शामिल है। वे एक पुराने ऐतिहासिक विरासत को दर्शाते हुए एक समान रूप से शहरी समुदाय भी हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार रामपुर जिला और संभल, रामपुर, अमरोहा, बहराइच, और बिजनौर शहरो में मुस्लिम बहुमत हैं। .

नई!!: अमरोहा और उत्तर प्रदेश में मुसलमान · और देखें »

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017

उत्तर प्रदेश की सत्तरहवीं विधानसभा के लिए आम चुनाव 11 फरवरी से 8 मार्च 2017 तक सात चरणों में आयोजित हुए। इन चुनावों में मतदान प्रतिशत लगभग 61% रहा। भारतीय जनता पार्टी ने 312 सीटें जीतकर तीन-चौथाई बहुमत प्राप्त किया जबकि सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी गठबन्धन को 54 सीटें और बहुजन समाज पार्टी को 19 सीटों से संतोष करना पड़ा। पिछले चुनावों में समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनायीं थी। 18 मार्च 2017 को भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य एवं दिनेश शर्मा को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। 19 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। .

नई!!: अमरोहा और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017 · और देखें »

उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची

उत्तर प्रदेश राज्य में कुल ३५ राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, जिनकी कुल लंबाई ४०६३५ किमी है; और ८३ राज्य राजमार्ग हैं, जिनकी कुल लंबाई ८४३२ किमी है। .

नई!!: अमरोहा और उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची · और देखें »

उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची

उत्तर प्रदेश एक भारतीय राज्य है, जिसकी सीमाऐं नेपाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के साथ मिलती हैं। राज्य के उत्तर में हिमालय है और दक्षिण में दक्कन का पठार स्थित है। इन दोनों के बीच में, गंगा, यमुना, घाघरा समेत कई नदियां पूरब की तरफ बहती हैं। उत्तर प्रदेश का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल है। 2011 के जनसंख्या आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या 199,581,477 है। उत्तर प्रदेश को 18 मण्डलों के अंतर्गत 75 जिलों में विभाजित किया गया है। 2011 में 199,581,477 की जनसंख्या के साथ उत्तर प्रदेश भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है। उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का 6.88 प्रतिशत मात्र है, लेकिन भारत की 16.49 प्रतिशत आबादी यहां निवास करती है। 2011 तक राज्य में 64 ऐसे नगर हैं, जिनकी जनसंख्या 100,000 से अधिक है। 1,640 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 4,542,184 की जनसंख्या के साथ कानपुर राज्य का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है। .

नई!!: अमरोहा और उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »