लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अमरबेल

सूची अमरबेल

अमरबेल अमरबेल एक प्रकार की लता है जो बबूल, कीकर, बेर पर एक पीले जाल के रूप में लिपटी रहती है। इसको आकाशबेल, अमरबेल, अमरबल्लरी भी कहते हैं। प्राय: यह खेतों में भी मिलती है, पौधा एकशाकीय परजीवी है जिसमें पत्तियों और पर्णहरिम का पूर्णत: अभाव होता है। इसीलिए इसका रंग पीतमिश्रित सुनहरा या हल्का लाल होता है। इसका तना लंबा, पतला, शाखायुक्त और चिकना होता है। तने से अनेक मजबूत पतली-पतली और मांसल शाखाएँ निकलती हैं जो आश्रयी पौधे (होस्ट) को अपने भार से झुका देती हैं। इसके फूल छोटे, सफेद या गुलाबी, घंटाकार, अवृत्त या संवृत्त और हल्की सुगंध से युक्त होते हैं। यह बहुत विनाशकारी लता है जो अपने पोषक पौधे को धीरे-धीरे नष्ट कर देती है। इसमें पुष्पागमन वसंत में और फलागम ग्रीष्म ऋतु में होता है। इसकी लता और बीज का उपयोग औषधि के रूप में होता है। इसके रस में कस्कुटीन (Cuscutien) नामक ऐल्केलायड, अमरबेलीन, तथा पीताभ हरित वर्ण का तेल पाया जाता है। इसका स्वाद तिक्त और काषाय होता है। इसका रस रक्तशोधक, कटुपौष्टिक तथा पित्त कफ को नष्ट करनेवाला होता है। फोड़े-फुंसियों और खुजली पर भी इसका प्रयोग किया जाता है। पंजाब में दाइयाँ इसका क्वाथ गर्भपात कराने के लिए देती हैं। आश्रयी वृक्ष के अनुसार इसके गुणों में भी परिवर्तन आ जाता है। .

2 संबंधों: मैक्स पेन, केशों की देखभाल

मैक्स पेन

मैक्स पेन फिनिश रेमिडी एंटरटेनमेंट (Finnish Remedy Entertainment) द्वारा विकसित, 3D रियल्म्स द्वारा निर्मित और गैदरिंग ऑफ डेवलपर्स (Gathering of Developers) द्वारा 2001 में विन्डोज़ (Windows) के लिए प्रकाशित एक BAFTA अवार्ड विजयी थर्ड-पर्सन शूटर वीडियो गेम है। उसी वर्ष बाद में रॉकस्टार गेम्स (Rockstar Games) द्वारा एक्सबॉक्स (Xbox), प्लेस्टेशन 2 (PlayStation 2) एवं गेमबॉय एडवांस (GameBoy Advance) प्रकाशित किये गए। जुलाई 2002 में उत्तर अमेरिका के मैकसॉफ्ट (MacSoft) तथा फेराल इंटरैक्टिव (Feral Interact) द्वारा शेष दुनिया में एक मैकिनटोश पोर्ट प्रकाशित किया गया। मैक्स पेन की ड्रीमकास्ट संस्करण के लिए भी योजनायें थीं लेकिन ढांचे की अनिरंतरता के वजह से उन्हें रद्द कर दिया गया। 29 अप्रैल 2009 को मैक्स पेन को एक्सबॉक्स 360 के लिए एक्सबॉक्स ऑरिजिनल्स कार्यक्रम में एक डाउनलोड करने योग्य गेम के रूप में पुनः रिलीज़ किया गया। मैक्स पेन उन पहले वीडियो खेलों में से एक है जिन्होनें अपने गेमप्ले में ''द मैट्रिक्स'' ट्रियोलोजी से प्रसिद्धि प्राप्त "बुलेट टाइम" का समावेश किया हो, जिसमें गनप्ले गोलियों को चकमा देने के लिए समय की रफ़्तार धीमी करने की अनुमति देता है। इस खेल में एक रेतीले फिल्म नॉयर शैली को दिखाया गया है एवं इसमें खेल का वर्णन करने के लिए कटसीन की बजाय ग्राफिक नोवेल पैनलों का इस्तेमाल किया गया है। मैक्स पेन हॉन्गकाँग एक्शन सिनेमा शैली, ख़ास तौर पर निर्देशक जॉन वू के काम से तथा साथ ही मिकी स्पिलेन जैसे लेखकों के कठोर जासूसी उपन्यासों से गहरे तौर पर प्रभावित है। इस खेल में नॉर्स पौराणिक कथाओं, ख़ास तौर पर राग्नारोक के मिथक के बहुत से सन्दर्भ शामिल हैं और इस खेल में प्रयुक्त बहुत से नाम नॉर्स देवों तथा आस्था से जुड़े हुए हैं। मैक्स पेन को आलोचकों से सकारात्मक समीक्षाएं मिलीं तथा इसे अपने रोमांचक गनप्ले तथा नॉयर कथावाचन शैली के उपकरणों के इस्तेमाल के लिए सराहना मिली.

नई!!: अमरबेल और मैक्स पेन · और देखें »

केशों की देखभाल

मानव के केशों के स्वास्थ्य एवं सौंदर्य वृद्धि को 'केशों की देखभाल' कहते हैं। केशों की देखभाल व्यक्ति के केशों की प्रकृति पर निर्भर करती है। सभी केश समान नहीं होते, बल्कि केश मानव की विविधता केशों की विविधता में भी परिलक्षित होती है। आजकल कम उम्र में गंजापन या बहुत अधिक बाल झड़ने की समस्या आम हो चली है। गंजेपन के कारण कोई भी व्यक्ति अपनी उम्र से बड़ा दिखाई देने लगता है और एक बाल उड़ने शुरू हो जाते हैं तो उन्हें रोकना बहुत मुश्किल होता है। वैसे तो बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन अनुवांशिक कारणों के अलावा विकार, किसी विष का सेवन कर लेने, उपदंश, दाद, एक्जिमा आदि के कारण ऐसा हो जाता है। बालों के समय से पहले गिरने की एक अन्य आनुवंशिक समस्या को एंड्रोजेनिक एलोपेसिया कहा जाता है, जिसे आमतौर से पैटर्न बाल्डमनेस के रूप में जाना जाता है। पुरुषों और महिलाओं दोनों में ही बाल गिरने का यह सामान्य रूप है, लेकिन गंजेपन की शुरुआत होने का समय और प्रतिरूप (पैटर्न) लिंग के अनुसार अलग-अलग होते हैं। इस समस्या से परेशान पुरुषों में बाल गिरने की समस्या किशोरावस्था से ही हो सकती है, जबकि महिलाओं में इस प्रकार बाल गिरने की समस्या 30 के बाद उत्पन्न होती है। पुरुषों में इस समस्या को सामान्य रूप से मेल पैटर्न बाल्डनेस के नाम से जाना जाता है। इसमें हेयरलाइन पीछे हटती जाती है और शीर्ष पर विरल हो जाती है। महिलाओं में एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया को फीमेल पैटर्न बाल्डनेस के नाम से भी जाना जाता है। इस समस्या से पीड़ित महिलाओं में पूरे सिर के बाल कम हो जाते हैं, लेकिन हेयरलाइन पीछे नहीं हटती। महिलाओं में एंड्रोजेनिक एलोपेसिया के कारण शायद ही कभी पूरी तरह गंजेपन की समस्या होती है। कुछ हर्बल नुस्खे और खान-पान के तरीके के अलावा दैनिक जीवन-शैली बालों की ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।.

नई!!: अमरबेल और केशों की देखभाल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »