लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अफ़ार द्रोणी

सूची अफ़ार द्रोणी

अफ़ार द्रोणी का नक़्शा डनाकील रेगिस्तान का एक दृश्य अफ़ार द्रोणी, डनाकील द्रोणी या अफ़ार त्रिकोण अफ़्रीका के सींग के पास स्थित एक धंसा हुआ इलाक़ा है जो तीन देशों (इरीट्रिया, इथियोपिया और जिबूटी) में फैली हुई है। यह एक बंद जलसम्भर है जिसमें सिर्फ़ एक नदी (अवाश नदी) दाख़िल होती है जिसका पानी कुछ खारी झीलों में रुक जाता है। अफ़र द्रोणी महान दरार घाटी का सुदूर उत्तर-पूर्वी हिस्सा है। .

4 संबंधों: नाब्रो ज्वालामुखी, ग्रेट रिफ़्ट घाटी, औस्ट्रालोपिथेकस अफ़रेन्सिस, अफ़ार प्रदेश

नाब्रो ज्वालामुखी

नाब्रो ज्वालामुखी एक मिश्रित ज्वालामुखी है जो पूर्वी अफ़्रीका के इरीट्रिया देश में स्थित है। भौगोलिक दृष्टि से यह अफ़र द्रोणी में स्थित है जो स्वयं महान दरार घाटी का एक हिस्सा है। नाब्रो ज्वालामुखी लाल सागर के काफ़ी पास पड़ता है। ठीक नाब्रो से दक्षिण में इथियोपिया में मल्लाहले नाम का एक ज्वालामुखी भी है। .

नई!!: अफ़ार द्रोणी और नाब्रो ज्वालामुखी · और देखें »

ग्रेट रिफ़्ट घाटी

ग्रेट रिफ़्ट घाटी का नक़्शा (फ़्रांसिसी में) महान रिफ़्ट घाटी अथवा ग्रेट रिफ़्ट घाटी (एक भौगोलिक वादी है जो पूर्वी अफ़्रीका और मध्य पूर्व में उत्तर-दक्षिण दिशा में स्थित है। अलग-अलग स्रोत इसकी परिभाषा अलग तरह से करते हैं। कुछ के अनुसार यह उत्तर सीरिया से शुरू होकर लगातार 6,000 किमी तक चलकर पूर्वी अफ़्रीका के मोज़ाम्बीक देश में अंत होती है। साधारण प्रयोग में महान रिफ़्ट घाटी का नाम केवल इसके पूर्वी अफ़्रीका में स्थित हिस्से के लिए इस्तेमाल होता है जो अफ़ार द्रोणी से आरम्भ होकर मोज़ाम्बीक में ख़त्म होता है। यहाँ अफ़्रीकी प्लेट के दो भागों में टूटने से रिफ़्ट का निर्माण हुआ है। .

नई!!: अफ़ार द्रोणी और ग्रेट रिफ़्ट घाटी · और देखें »

औस्ट्रालोपिथेकस अफ़रेन्सिस

लूसी के अवशेषों की अनुलिपियाँ औस्ट्रालोपिथेकस अफ़रेन्सिस एक विलुप्त मानवनुमा (होमिनिड) नस्ल थी जो 39 से 29 लाख वर्षों पूर्व जीवित थी। इनका शरीर पतला हुआ करता था और माना जाता है के औ॰ अफ़रेन्सिस दो प्राणी शाखों का पूर्वज थे - आस्ट्रेलोपिथिक्स और होमो (आधुनिक मनुष्य इसी "होमो" शाखा के प्राणी हैं)। औ॰ अफ़रेन्सिस के सब से मशहूर अवशेष एक मादा के मिले हैं जिसे "लूसी' का अनौपचारिक नाम दिया गया है। यह पूर्वी अफ़्रीका की अफ़र द्रोणी में मिले थे, जिस वजह से इस नस्ल का नाम "अफ़रेन्सिस" रखा गया। .

नई!!: अफ़ार द्रोणी और औस्ट्रालोपिथेकस अफ़रेन्सिस · और देखें »

अफ़ार प्रदेश

अफ़ार प्रदेश (አፋር ክልል, Afar Region) इथियोपिया के ९ जाति-आधारित प्रदेशों का सबसे उत्तरी प्रदेश है। यह पहले प्रदेश-२ के नाम से जाना जाता था। इसकी उत्तरी सीमा इरित्रिया और पूर्वी सीमा जिबूती से लगती हैं। यहाँ अफ़ार भाषा बोलने वाले अफ़ार लोग बहुसंख्या में हैं और प्रान्तीय आबादी का लगभग ९०% हैं। प्रसिद्ध अफ़ार द्रोणी इस प्रदेश के उत्तर में स्थित है और महान दरार घाटी का हिस्सा है। अफ़ार प्रदेश की राजधानी सेमेरा है, जो एक नवनिर्मित शहर है। .

नई!!: अफ़ार द्रोणी और अफ़ार प्रदेश · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अफ़र द्रोणी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »