लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अन्दीझ़ान प्रान्त

सूची अन्दीझ़ान प्रान्त

उज़बेकिस्तान के नक़्शे में अन्दीझ़ोन प्रान्त (लाल रंग में) अन्दीझ़ान प्रान्त (उज़बेक: Андижон вилояти, अन्दीझ़ोन विलोयती; अंग्रेज़ी: Andijan Province) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के सुदूर पूर्वी भाग की फ़रग़ना घाटी में स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल ४,२०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी १८,९९,००० थी। यह उज़बेकिस्तान का सबसे घनी आबादी वाला राज्य है। इसकी राजधानी अन्दीझ़ान शहर है।, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 .

3 संबंधों: ओश प्रांत, अन्दीझ़ान, उज़्बेकिस्तान के प्रांत

ओश प्रांत

ओश (किरगिज़: Ош; अंग्रेज़ी: Osh) किर्गिज़स्तान के दक्षिण-पूर्व में स्थित उस देश का एक ओब्लास्त (यानि प्रांत) है। इस प्रांत की राजधानी का नाम भी ओश शहर ही है। इस प्रांत की चीन के शिनजियांग प्रांत, ताजिकिस्तान के कूहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रांत और गणतंत्र-अधीन ज़िलों और उज़बेकिस्तान के अन्दीझ़ान प्रांत और फ़रग़ना प्रांत से सीमाएँ लगती हैं। .

नई!!: अन्दीझ़ान प्रान्त और ओश प्रांत · और देखें »

अन्दीझ़ान

अन्दीझ़ान। अन्दीझ़ान या अन्दीजान (उज़बेक: Андижон, रूसी: Андижан, चग़ताई:, अंग्रेज़ी: Andijan) मध्य एशिया के उज़्बेकिस्तान देश का चौथा सबसे बड़ा शहर है और उस देश के अन्दीझ़ान प्रान्त की राजधानी है। यह फ़रग़ना वादी में उज़्बेकिस्तान की किर्गिज़स्तान की सीमा के साथ स्थित है। सन् १९९९ की जनगणना में इसकी आबादी ३,२३,९०० अनुमानित की गई थी। यह भारत के मुग़ल साम्राज्य के संस्थापक और पहले सम्राट बाबर का जन्मस्थल भी है।, Jl Mehta, Sterling Publishers Pvt.

नई!!: अन्दीझ़ान प्रान्त और अन्दीझ़ान · और देखें »

उज़्बेकिस्तान के प्रांत

उज़बेकिस्तान के प्रांत - नीला रंग अरल सागर है और 1 द्वारा नामांकित लाल क्षेत्र राजधानी ताशकंत शहर है उज़बेकिस्तान बारह प्रान्तों में बंटा हुआ है जिन्हें उज़बेक भाषा में 'विलोयत' (viloyat) बुलाया जाता है। इसके अलावा उस देश में एक स्वशासित गणतंत्र (क़ाराक़ालपाक़स्तान गणतंत्र) और एक स्वतन्त्र शहर (ताशकंत) है।, Michael M. Cernea, Ayşe Kudat, pp.

नई!!: अन्दीझ़ान प्रान्त और उज़्बेकिस्तान के प्रांत · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अन्दीझ़ान प्रांत

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »