लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अन्तर्राष्ट्रीय मानक संगठन/अन्तर्राष्ट्रीय विद्युततक्नीकी आयोग 80000

सूची अन्तर्राष्ट्रीय मानक संगठन/अन्तर्राष्ट्रीय विद्युततक्नीकी आयोग 80000

अन्तर्राष्ट्रीय मानक ISO 80000 या IEC 80000 (यह इसपर निरभर करता है, कि मानक हेतु वस्तु विशेष जिस प्रभार के अन्तर्गत आती है, उसका अनुरक्षक कुन सी अन्तर्राष्ट्रीय संस्था है अन्तर्राष्ट्रीय मानक संगठन या अन्तर्राष्ट्रीय विद्युततक्नीकी आयोग), ISO 31 और IEC 60027 का उत्तराधिकारी है। यह भौतिक इकाइयों के प्रयोग और मापन की इकाइयों की, एवं उनमें संलग्न सूत्रों की सर्वाधिक प्रशंसित शैली संदर्शिका है। यह वैज्ञानिक और शैक्षिक प्रलेखों में विश्वव्यापी प्रयुक्त होती है। अधिकतर देशों में गणित विज्ञान की पाठ्य पुस्तकों एवं विश्वविद्यालयों में इसका पूर्ण पालन किया जाता है। ISO/IEC 80000 मानक समूह अभी प्रगतिशील ही है और इसके कुछ ही भाग अभी तक 2008 के संस्करण में प्रकाशित हुए हैं। यह भी प्रस्तावित है, कि SI के संग प्रयुक्त होने वाली मात्राएं और समीकरणों को अन्तर्राष्ट्रीय मात्रा प्रणाली कहा जाये.

2 संबंधों: आइएसओ ३१, अन्तरराष्ट्रीय मात्रक प्रणाली

आइएसओ ३१

आइएसओ ३१ अन्तर्राष्ट्रीय मानक ISO 31 (भौतिक मात्रा और इकाइयाँ, अन्तर्राष्ट्रीय मानक संगठन, 1992) यह भौतिक इकाइयों के प्रयोग और मापन की इकाइयों की, एवं उनमें संलग्न सूत्रों की सर्वाधिक प्रशंसित शैली संदर्शिका है। यह वैज्ञानिक और शैक्षिक प्रलेखों में विश्वव्यापी प्रयुक्त होती है। अधिकतर देशों में गणित विज्ञान की पाठ्य पुस्तकों एवं विश्वविद्यालयों में इसका पूर्ण पालन किया जाता है जो ISO 31 द्वारा मार्गदर्शित हैं। .

नई!!: अन्तर्राष्ट्रीय मानक संगठन/अन्तर्राष्ट्रीय विद्युततक्नीकी आयोग 80000 और आइएसओ ३१ · और देखें »

अन्तरराष्ट्रीय मात्रक प्रणाली

अन्तर्राष्ट्रीय मात्रक प्रणाली (संक्षेप में SI; फ्रेंच Le Système International d'unités का संक्षिप्त रूप), मीटरी पद्धति का आधुनिक रूप है। इसे सामान्य रूप में दशमलव एवं दस के गुणांकों में बनाया गया है। यह विज्ञान एवं वाणिज्य के क्षेत्र में विश्व की सर्वाधिक प्रयोग की जाने वाली प्रणाली है। पुरानी मेट्रिक प्रणाली में कई इकाइयों के समूह प्रयोग किए जाते थे। SI को 1960 में पुरानी मीटर-किलोग्राम-सैकण्ड यानी (MKS) प्रणाली से विकसित किया गया था, बजाय सेंटीमीटर-ग्राम-सैकण्ड प्रणाली की, जिसमें कई कठिनाइयाँ थीं। SI प्रणाली स्थिर नहीं रहती, वरन इसमें निरंतर विकास होते रहते हैं, परंतु इकाइयां अन्तर्राष्ट्रीय समझौतों के द्वारा ही बनाई और बदली जाती हैं। यह प्रणाली लगभग विश्वव्यापक स्तर पर लागू है और अधिकांश देश इसके अलावा अन्य इकाइयों की आधिकारिक परिभाषाएं भी नहीं समझते हैं। परंतु इसके अपवाद संयुक्त राज्य अमरीका और ब्रिटेन हैं, जहाँ अभी भी गैर-SI इकाइयों उनकी पुरानी प्रणालियाँ लागू हैं।भारत मॆं यह प्रणाली 1 अप्रैल, 1957 मॆं लागू हुई। इसके साथ ही यहां नया पैसा भी लागू हुआ, जो कि स्वयं दशमलव प्रणाली पर आधारित था। इस प्रणाली में कई नई नामकरण की गई इकाइयाँ लागू हुई। इस प्रणाली में सात मूल इकाइयाँ (मीटर, किलोग्राम, सैकण्ड, एम्पीयर, कैल्विन, मोल, कैन्डेला, कूलम्ब) और अन्य कई व्युत्पन्न इकाइयाँ हैं। कुछ वैज्ञानिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में एस आई प्रणाली के साथ अन्य इकाइयाँ भी प्रयोग में लाई जाती हैं। SI उपसर्गों के माध्यम से बहुत छोटी और बहुत बड़ी मात्राओं को व्यक्त करने में सरलता होती है। तीन राष्ट्रों ने आधिकारिक रूप से इस प्रणाली को अपनी पूर्ण या प्राथमिक मापन प्रणाली स्वीकार्य नहीं किया है। ये राष्ट्र हैं: लाइबेरिया, म्याँमार और संयुक्त राज्य अमरीका। .

नई!!: अन्तर्राष्ट्रीय मानक संगठन/अन्तर्राष्ट्रीय विद्युततक्नीकी आयोग 80000 और अन्तरराष्ट्रीय मात्रक प्रणाली · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ISO/IEC 80000

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »