लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अन्तराल (वास्तुशास्त्र)

सूची अन्तराल (वास्तुशास्त्र)

अन्तराल, पारंपरिक शास्त्रीय वास्तुशास्त्र व अगमशास्त्र में, मंदिर निर्माण में गर्भगृह एवं मण्डप के बीच के स्थान को कहा जाता है। भारतीय शास्त्रीय वास्तुकला में, अधिकांशतः उत्तर भारतीय नागर शैली के मंदिरों में मण्डप और गर्भगृह के बीच अन्तराल देखने को मिलते हैं। इसे कोरिमण्डप भी कहा जाता है। उत्तर भारत में खजुराहो के कन्दारिया महादेव मन्दिर, जो पञ्चयातन वास्तुशैली में निर्मित है, तथा दक्षिण भारत के चालुक्य वास्तुकला में निर्मित मंदिरों में मण्डप और गर्भगृह के बीच अन्तराल देखा जा सकता है। इस तरह की वास्तुकला के उक्त दो मंदिर उत्तम उदाहरण हैं। .

1 संबंध: अन्तराल

अन्तराल

अन्तराल एक तत्सम शब्द है, जिसका मूल अर्थ है, किसी निरंतर, अविरल, सतत चली आ रही घटना, वस्तु, कार्य, इत्यादि में एक क्षणिक निरंतरता या असततता। अर्थात किसी भी विशेष काल, स्थान या वस्तु की निरंतरता को लघुकाल या क्षणिक तौरपर भांग करने वाली चीज़ को अन्तराल कहते हैं। अंतराल शब्द का प्रयोग कई सन्दर्भों में अनेक चेज़ों के लिए किया जाता है, मसलन: वास्तुशास्त्र, गणित, रसायन शास्त्र, भौतिकी, जीवविज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान, समाजशास्त्र, तर्कशास्त्र, मासकॉम, टीवी प्रसारण, इत्यादि अनेक क्षेत्रों में, इस शब्द के, विभिन्न सन्दर्भों में विस्तृत अर्थ हैं। .

नई!!: अन्तराल (वास्तुशास्त्र) और अन्तराल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »