लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अनूप झील

सूची अनूप झील

एक अनूप झील नदियों के मुहाने पर समुद्र की धाराएँ या पवनें बालू मिट्टी के टीले बनाकर जल के क्षेत्र को समुद्र से अलग कर देती हैं, इन्हें अनूप कहते हैं। भारत के पूर्वी तट पर उड़ीसा की चिल्का और नेल्लोर की पुलीकट झीलें, गोदावरी और कृष्णा नदी के डेल्टाओं में कोलेरू झील (आन्ध्र प्रदेश) इसी प्रकार वनी हैं। भारत के पश्चिमी तट पर केरल राज्य में भी असंख्य अनूप या कयाल पाये जाते हैं। श्रेणी:झीलें श्रेणी:जलसमूह श्रेणी:भूगोल शब्दावली * श्रेणी:समुद्र-वैज्ञानिक पारिभाषिकी.

18 संबंधों: चिल्का झील, एपोगोनिडाए, डार्टर, डिएगो गार्सिया, त्रिंकोमली, पुलीकट, प्रवालद्वीप, बाधा द्वीप, बुतरिन्त झील, यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची, रिची द्वीपसमूह, हिन्द महासागर में बिखरे द्वीप, कासूमीगौरा झील, केरल अनूपझीलें, अफ़्रीका, अफ़्रीका की भू-प्रकृति, अबाशिरी झील, अष्टमुडी झील

चिल्का झील

चिल्का झील चिल्का झील उड़ीसा प्रदेश के समुद्री अप्रवाही जल में बनी एक झील है। यह भारत की सबसे बड़ी एवं विश्व की दूसरी सबसे बड़ी समुद्री झील है। इसको चिलिका झील के नाम से भी जाना जाता है। यह एक अनूप है एवं उड़ीसा के तटीय भाग में नाशपाती की आकृति में पुरी जिले में स्थित है। यह 70 किलोमीटर लम्बी तथा 30 किलोमीटर चौड़ी है। यह समुद्र का ही एक भाग है जो महानदी द्वारा लायी गई मिट्टी के जमा हो जाने से समुद्र से अलग होकर एक छीछली झील के रूप में हो गया है। दिसम्बर से जून तक इस झील का जल खारा रहता है किन्तु वर्षा ऋतु में इसका जल मीठा हो जाता है। इसकी औसत गहराई 3 मीटर है। इस झील के पारिस्थितिक तंत्र में बेहद जैव विविधताएँ हैं। यह एक विशाल मछली पकड़ने की जगह है। यह झील 132 गाँवों में रह रहे 150,000 मछुआरों को आजीविका का साधन उपलब्ध कराती है। इस खाड़ी में लगभग 160 प्रजातियों के पछी पाए जाते हैं। कैस्पियन सागर, बैकाल झील, अरल सागर और रूस, मंगोलिया, लद्दाख, मध्य एशिया आदि विभिन्न दूर दराज़ के क्षेत्रों से यहाँ पछी उड़ कर आते हैं। ये पछी विशाल दूरियाँ तय करते हैं। प्रवासी पछी तो लगभग १२००० किमी से भी ज्यादा की दूरियाँ तय करके चिल्का झील पंहुचते हैं। 1981 में, चिल्का झील को रामसर घोषणापत्र के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय महत्व की आद्र भूमि के रूप में चुना गया। यह इस मह्त्व वाली पहली पहली भारतीय झील थी। एक सर्वेक्षण के मुताबिक यहाँ 45% पछी भूमि, 32% जलपक्षी और 23% बगुले हैं। यह झील 14 प्रकार के रैपटरों का भी निवास स्थान है। लगभग 152 संकटग्रस्त व रेयर इरावती डॉल्फ़िनों का भी ये घर है। इसके साथ ही यह झील 37 प्रकार के सरीसृपों और उभयचरों का भी निवास स्थान है। उच्च उत्पादकता वाली मत्स्य प्रणाली वाली चिल्का झील की पारिस्थिकी आसपास के लोगों व मछुआरों के लिये आजीविका उपलब्ध कराती है। मॉनसून व गर्मियों में झील में पानी का क्षेत्र क्रमश: 1165 से 906 किमी2 तक हो जाता है। एक 32 किमी लंबी, संकरी, बाहरी नहर इसे बंगाल की खाड़ी से जोड़ती है। सीडीए द्वारा हाल ही में एक नई नहर भी बनाई गयी है जिससे झील को एक और जीवनदान मिला है। लघु शैवाल, समुद्री घास, समुद्री बीज, मछलियाँ, झींगे, केकणे आदि चिल्का झील के खारे जल में फलते फूलते हैं। .

नई!!: अनूप झील और चिल्का झील · और देखें »

एपोगोनिडाए

एपोगोनिडाए (Apogonidae), जिसे कार्डिनल मछली (Cardinalfish) भी कहा जाता है, हड्डीदार किरण-फ़िन मछलियों के पर्सिफ़ोर्मेज़ गण का एक कुल है। इसमें लगभग ३७० जातियाँ सम्मिलित हैं जो हिन्द, अटलांटिक और प्रशांत महासागरों में रहती हैं। यह अधिकतर समुद्री मछलियाँ हैं लेकिन इसकी कुछ जातियाँ अर्ध-खारे और कुछ मीठे पानी में भी रहती हैं। .

नई!!: अनूप झील और एपोगोनिडाए · और देखें »

डार्टर

डार्टर या स्नेकबर्ड, एनहिंगिडे परिवार के मुख्य रूप से उष्णकटिबंधीय जलपक्षी हैं। इसकी चार जीवित प्रजातियां हैं जिनमें से तीन बहुत ही आम हैं और दूर-दूर तक फ़ैली हुई हैं जबकि चौथी प्रजाति अपेक्षाकृत दुर्लभ है और आईयूसीएन (IUCN) द्वारा इसे लगभग-विलुप्तप्राय के रूप में वर्गीकृत किया गया है। "स्नेकबर्ड" शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर किसी संयोजन के बिना किसी भी एक क्षेत्र में पायी जाने वाली पूरी तरह से एलोपैट्रिक प्रजातियों के बारे में बताने करने के लिए किया जाता है। इसका संदर्भ उनकी लंबी पतली गर्दन से है जिसका स्वरूप उस समय सांप-की तरह हो जाता है जब वे अपने शरीर को पानी में डुबाकर तैरती हैं या जब साथी जोड़े अपनी अनुनय प्रदर्शन के दौरान इसे मोड़ते हैं। "डार्टर" का प्रयोग किसी विशेष प्रजाति के बारे में बताने के क्रम में एक भौगोलिक शब्दावली के साथ किया जाता है। इससे भोजन प्राप्त करने के उनके तरीके का संकेत मिलता है क्योंकि वे मछलियों को अपने पतली, नुकीली चोंच में फंसा लेती हैं। अमेरिकन डार्टर (ए. एन्हिंगा) को एन्हिंगा के रूप में भी जाना जाता है। एक स्पष्ट रूप से प्रत्यक्ष कारण से दक्षिणी अमेरिका में इसे वाटर टर्की कहा जाता है; हालांकि अमेरिकन डार्टर जंगली टर्की से काफी हद तक असंबद्ध होता है, ये बड़ी और काले रंग की होती हैं जिनके पास लंबी पूंछ होती है जिससे कभी-कभी भोजन के लिए शिकार किया जाता है। Answers.com, बीएलआई (BLI) (2009), मायर्स आदि.

नई!!: अनूप झील और डार्टर · और देखें »

डिएगो गार्सिया

डिएगो गार्सिया एक उष्णकटिबंधीय, पदचिह्न-आकार का मूंगे का प्रवालद्वीप (एटोल) है जो भूमध्य रेखा के दक्षिण में मध्य हिंद महासागर में सात डिग्री, छब्बीस मिनट दक्षिण अक्षांश (भूमध्य रेखा के दक्षिण में) पर स्थित है। यह ब्रिटिश हिंद महासागरीय क्षेत्र का हिस्सा है और इसकी अवस्थिति 72°23' पूर्व देशांतर में है। यह एटोल अफ्रीकी तट के लगभग पूर्व में और भारत के दक्षिण सिरे से दक्षिण में है (चित्र 2.3).

नई!!: अनूप झील और डिएगो गार्सिया · और देखें »

त्रिंकोमली

त्रिंकोमली जिला त्रिंकोमली (तमिल: திருகோணமலை / तिरुकोणमलै; सिंहल: තිරිකුණාමළය / तिरिकुणामळय) श्रीलंका के पूर्वी प्रान्त के त्रिंकोमली जिले का मुख्यालय तथा प्रमुख बन्दरगाह है। यह श्री लंका के पूर्वी तट पर जाफना से ११३ मील दक्षिण तथा बट्टिकलोवा से ६९ मील उत्तर में स्थित है। लगभग दो हजार वर्षों से यह तमिल भाषा और संस्कृति का केन्द्र रहा है। यह श्रीलंका के उत्तर-पूर्वी किनारे पर स्थित नगर एवं बंदरगाह है। यह विश्व के प्राकृतिक बंदरगाहों में से एक है। इस बंदरगाह का महत्व नौसैनिक अड्डे के कारण है। यहाँ की औसत वार्षिक वर्षा ६४.८इंच तथा औसत वार्षिक ताप २७ डिग्री सेल्सियस रहता है। यहाँ से पश्चिम में टैबालागाम के अनूपों (lagoons) में मुक्ताशुक्ति मिलती हैं। बंदरगाह से चावल एवं बिसातबाने की वस्तुओं का आयात तथा धान, तंबाकू, इमारती लकड़ी, सूखी मछली और हरिण के सींग एवं चमड़े का निर्यात होता है। ट्रिंकोमाली तमिल लोगों द्वारा स्थापित श्रीलंका में प्रथम नगर है। श्रेणी:श्रीलंका.

नई!!: अनूप झील और त्रिंकोमली · और देखें »

पुलीकट

पुलीकट झील तमिलनाडु के तट पर 60 किलोमीटर लम्बी और 5 से 15 किलोमीटर चौड़ी एक झील है। यह एक छिछली अनूप है। इस झील की औसत गहराई 18 मीटर है। यह समुद्र से बालू की भित्ति द्वारा अलग होने से बनी है। सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र इसी झील के निकट श्री हरिकोटा द्वीप पर स्थित है श्री हरिकोटा द्वीप में अवसादी निक्षेप के कई स्तर मिलते हैं जिन्हें समुद्री लहरों ने बिछाया है। .

नई!!: अनूप झील और पुलीकट · और देखें »

प्रवालद्वीप

प्रशांत महासागर में स्थित अटाफु एटोल का उपग्रह चित्र प्रवालद्वीप, मूँगे का एक द्वीप या फिर द्वीपों की शृंखला होती है, जो किसी अनूप (लैगून) को आंशिक रूप से या फिर पूरी तरह से घेरे रहती है। .

नई!!: अनूप झील और प्रवालद्वीप · और देखें »

बाधा द्वीप

बाधा द्वीप (barrier island) तटों पर स्थित एक प्रकार के द्वीप होते हैं जो बहुत चपटे या ढेरों के रूप में जमा रेत के बने होते हैं और समुद्री लहरों व ज्वारभाटाओं द्वारा तट के समानांतर बन जाते हैं। यह अक्सर शृंखलाओं में बन जाते हैं जिनमें चंद द्वीपों से लेकर दर्ज़न से भी अधिक द्वीप हो सकते हैं। आंधी-तूफ़ान और अन्य प्रक्रियाओं से इनमें बदलाव होते रहते हैं लेकिन बाधा द्वीप समुद्री लहरों की ऊर्जा झेलकर अपने पीछे स्थित खारी अनूप झीलों के पानी को शांत रखते हैं जिससे वहाँ आर्द्रभूमि वातावरण पनप सकते हैं। बाधा द्वीपों की शृंखलाएँ सैंकड़ों किलोमीटर तक चल सकती हैं जिनमें लम्बे आकार के द्वीप एक दूसरे से केवल ज्वारभाटा जल के प्रवाह द्वारा कटी हुई नहरों से से अलग परिभाषित होते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सस राज्य का पादरे द्वीप विश्व का सबसे लम्बा बाधा द्वीप है और इसकी लम्बाई १८२ किमी है। अनुमान लगाया गया है कि दुनिया के लगभग १३% तटरेखाओं पर बाधा द्वीप बने हुए हैं।Smith, Q.H.T., Heap, A.D., and Nichol, S.L., 2010, "Origin and formation of an estuarine barrier island, Tapora Island, New Zealand:" Journal of Coastal Research, v. 26, p. 292–300.

नई!!: अनूप झील और बाधा द्वीप · और देखें »

बुतरिन्त झील

बुतरिन्त झील (अल्बानियाई: Liqeni i Butrintit, अंग्रेज़ी: Lake Butrint), जो पहले विवारी झील (Lake Vivari) और वातज़िन्द्रो झील (Lake Vatzindro) के नाम से जानी जाती थी, दक्षिण-पूर्वी यूरोप के बाल्कन क्षेत्र में अल्बानिया देश के दक्षिणी भाग में आयोनियन सागर के पास स्थित एक अनूप झील (लगून) है। प्राचीन यूनानी सभ्यता की बुथरोतुम (Buthrotum) नामक बस्ती इसी के किनारे बसी हुई थी और आधुनिक अल्बानिया में बुतरिन्त के नाम से जानी जाती है। यहाँ कई यूनानी और रोमन काल के खंडहर और अन्य अवशेष मिलते हैं। .

नई!!: अनूप झील और बुतरिन्त झील · और देखें »

यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची

यह यूरोप में स्थित यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की एक सूची है। तारांकन चिह्न (*) लगे स्थल, खतरे में विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी शामिल हैं। .

नई!!: अनूप झील और यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची · और देखें »

रिची द्वीपसमूह

रिची द्वीपसमूह भारत के अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह की एक अंश है जिसके द्वीप बृहत अण्डमान (ग्रेट अण्डमान) से पूर्व में अंडमान सागर में स्थित हैं। रिची द्वीपसमूह में ४ बड़े द्वीप, ७ छोटे द्वीप और कई नन्हें टापू व समुद्र से बाहर उभरी हुई चट्टानें हैं, जो बृहत अण्डमान से सामांतर उत्तर-दक्षिण दिशा में विस्तृत हैं। बैरन द्वीप, जो एक सक्रीय ज्वालामुखी है, ७५ किमी और भी पूर्व में स्थित है। .

नई!!: अनूप झील और रिची द्वीपसमूह · और देखें »

हिन्द महासागर में बिखरे द्वीप

फ़्रांस के 'हिन्द महासागर में बिखरे द्वीप' नामक प्रशासनिक क्षेत्र के द्वीपों की हिन्द महासागर में स्थिति - ऊपर-दाएँ से घड़ी विपरीत घुमते हुए - त्रोम्लिन द्वीप, ग्लोरियोसो द्वीप, झ़ुआन द नोवा द्वीप, बासास दा इण्डिया एटोल ग्लोरियोसो द्वीपों का नक़्शा झ़ुआन द नोवा द्वीप की अंतरिक्ष से ली गई तस्वीर हिन्द महासागर में बिखरे द्वीप (फ़्रांसिसी: Îles Éparses or Îles éparses de l'océan indien, अंग्रेज़ी: Scattered Islands in the Indian Ocean) हिन्द महासागर में स्थित चार छोटे कोरल (प्रवाल) द्वीपों, एक एटोल और एक रीफ़ का सामूहिक नाम है जिनपर फ़्रांस का नियंत्रण है और जो 'फ़्रांसिसी दक्षिणी व अंटार्कटिकी भूमि' (Terres australes et antarctiques françaises या TAAF) नामक प्रशासनिक क्षेत्र के ५वें ज़िले में आते हैं। इन द्वीपों पर कोई भी स्थाई आबादी नहीं है। इनमें से तीन द्वीप (ग्लोरियोसो द्वीप, झ़ुआन द नोवा द्वीप और युरोपा द्वीप) और बासास दा इण्डिया एटोल माडागास्कर से पश्चिम में मोज़ामबीक जलसन्धि में स्थित हैं, जबकि चौथा द्वीप (त्रोम्लिन द्वीप) माडागास्कर से ४५० किमी पूर्व में हिन्द महासागर के खुले पानी में स्थित है। इस प्रशासनिक क्षेत्र में आने वाला बांक द्यु गेज़िर (Banc du Geyser) नामक रीफ़ भी मोज़ामबीक जलसन्धि में स्थित है। .

नई!!: अनूप झील और हिन्द महासागर में बिखरे द्वीप · और देखें »

कासूमीगौरा झील

कासूमीगौरा झील (霞ヶ浦) जापान की दूसरी सबसे बड़ी झील हैं, जो टोक्यो की उत्तर-पूर्व में 60 किमी दूर स्थित हैं। आधिकारिक तौर पर, कासूमीगौरा झील 167.63 किमी२ क्षेत्र में फैले जलक्षेत्र को दर्शाता हैं। व्यापक अर्थ में, कासूमीगौरा झील, झील के एक समूह को संदर्भित करता हैं, जिसमें निशिरा (西浦) और दो अन्य छोटे झील, किटौरा (北浦; 35.16 किमी२) और सोतोनासकौरा (外浪逆浦; 5.85 किमी२), और उनसे जुड़ने वाली नदियाँ आदि शामिल हैं। इस हिसाब से झील का कुल क्षेत्र 220 किमी२ हो जाता हैं।) झील के आसपास के लगभग 45% भूमि प्राकृतिक परिदृश्य हैं और 43.5% कृषि भूमि हैं। .

नई!!: अनूप झील और कासूमीगौरा झील · और देखें »

केरल अनूपझीलें

केरल अनूपझीलें या केरल बैकवॉटर्स भारत के दक्षिण में स्थित केरल राज्य में अरब सागर से सामांतर कुछ दूरी पर स्थित खारी अनूप झीलों और झीलों की एक शृंखला है। इसमें प्राकृतिक और कृत्रिम नहरों द्वारा जुड़ी हुई पाँच बड़ी झीलें हैं जिनमें ३८ नदियाँ जल लाती हैं। यह केरल की उत्तर-दक्षिण लम्बाई के लगभग आधे भाग पर विस्तृत है। केरल अनूपझीलें पश्चिमी घाट से उतरती हुई नदियों के नदीमुखों के सामने समुद्री लहरों व ज्वार-भाटा के प्रभाव से बने बाधा द्वीपों के पीछे बन गई हैं। केरल अनूपझील क्षेत्र में नहरों, झीलों, नदियों और समुद्री क्षेत्रों पर विस्तृत ९०० किलोमीटर से अधिक जलमार्ग हैं। यहाँ जल के किनारे कई गाँव और नगर बसे हुए हैं जहाँ से पर्यटक इन अनूपझीलों का आनंद लेने आते हैं। भारत का राष्ट्रीय जलमार्ग ३ यहाँ कोल्लम से कोट्टापुरम तक २०५ किमी तय करता है और दक्षिणी केरल में तट के साथ-साथ समानांतर चलता है। यह माल-वहन और पर्यटन के लिये महत्वपूर्ण है।Ayub, Akber (ed), Kerala: Maps & More, Backwaters, 2006 edition 2007 reprint, pp.

नई!!: अनूप झील और केरल अनूपझीलें · और देखें »

अफ़्रीका

अफ़्रीका वा कालद्वीप, एशिया के बाद विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह 37°14' उत्तरी अक्षांश से 34°50' दक्षिणी अक्षांश एवं 17°33' पश्चिमी देशान्तर से 51°23' पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। अफ्रीका के उत्तर में भूमध्यसागर एवं यूरोप महाद्वीप, पश्चिम में अंध महासागर, दक्षिण में दक्षिण महासागर तथा पूर्व में अरब सागर एवं हिन्द महासागर हैं। पूर्व में स्वेज भूडमरूमध्य इसे एशिया से जोड़ता है तथा स्वेज नहर इसे एशिया से अलग करती है। जिब्राल्टर जलडमरूमध्य इसे उत्तर में यूरोप महाद्वीप से अलग करता है। इस महाद्वीप में विशाल मरुस्थल, अत्यन्त घने वन, विस्तृत घास के मैदान, बड़ी-बड़ी नदियाँ व झीलें तथा विचित्र जंगली जानवर हैं। मुख्य मध्याह्न रेखा (0°) अफ्रीका महाद्वीप के घाना देश की राजधानी अक्रा शहर से होकर गुजरती है। यहाँ सेरेनगेती और क्रुजर राष्‍ट्रीय उद्यान है तो जलप्रपात और वर्षावन भी हैं। एक ओर सहारा मरुस्‍थल है तो दूसरी ओर किलिमंजारो पर्वत भी है और सुषुप्‍त ज्वालामुखी भी है। युगांडा, तंजानिया और केन्या की सीमा पर स्थित विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी तथा सम्पूर्ण पृथ्वी पर मीठे पानी की दूसरी सबसे बड़ी झीलहै। यह झील दुनिया की सबसे लम्बी नदी नील के पानी का स्रोत भी है। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इसी महाद्वीप में सबसे पहले मानव का जन्म व विकास हुआ और यहीं से जाकर वे दूसरे महाद्वीपों में बसे, इसलिए इसे मानव सभ्‍यता की जन्‍मभूमि माना जाता है। यहाँ विश्व की दो प्राचीन सभ्यताओं (मिस्र एवं कार्थेज) का भी विकास हुआ था। अफ्रीका के बहुत से देश द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्वतंत्र हुए हैं एवं सभी अपने आर्थिक विकास में लगे हुए हैं। अफ़्रीका अपनी बहुरंगी संस्कृति और जमीन से जुड़े साहित्य के कारण भी विश्व में जाना जाता है। .

नई!!: अनूप झील और अफ़्रीका · और देखें »

अफ़्रीका की भू-प्रकृति

अफ्रीका का भौतिक मानचित्र ड्रेकेन्सबर्ग पर्वत इथियोपिया का पठार अफ्रीका ऊँचे पठारों का महाद्वीप है, इसका निर्माण अत्यन्त प्राचीन एवं कठोर चट्टानों से हुआ है। इस लावा निर्मित पठार को ढाल (शील्ड) कहते हैं। जर्मनी के प्रसिद्ध जलवायुवेत्ता तथा भूशास्त्रवेत्ता अल्फ्रेड वेगनर ने पूर्व जलवायु शास्त्र, पूर्व वनस्पति शास्त्र, भूशास्त्र तथा भूगर्भशास्त्र के प्रमाणों के आधार पर यह प्रमाणित किया कि एक अरब वर्ष पहले समस्त स्थल भाग एक स्थल भाग के रूप में संलग्न था एवं इस स्थलपिण्ड का नामकरण पैंजिया (पूर्ण पृथ्वी) किया। कार्बन युग में पैंजिया के दो टुकड़े हो गये जिनमें से एक उत्तर तथा दूसरा दक्षिण में चला गया। पैंजिया का उत्तरी भाग लारेशिया तथा दक्षिणी भाग गोंडवाना लैंड को प्रदर्शित करता था।अफ्रीका महादेश का धरातल प्राचीन गोंडवाना लैंड का ही एक भाग है। बड़े पठारों के बीच अनेक छोटे-छोटे पठार विभिन्न ढाल वाले हैं। इसके उत्तर में विश्व का बृहत्तम शुष्क मरुस्थल सहारा उपस्थित है। इसके नदी बेसिनों का मानव सभ्यता के विकास में उल्लेखनीय योगदान रहा है, जिसमें नील नदी बेसिन का विशेष स्थान है। समुद्रतटीय मैदानों को छोड़कर किसी भी भाग की ऊँचाई ३२५ मीटर से कम नहीं है। महाद्वीप के उत्तरी-पश्चिमी भाग तथा सुदूर दक्षिण में मोड़दार पर्वत मिलते हैं। अफ्रीका के उत्तर-पश्चिम में एटलस पर्वत की श्रेणियाँ हैं, जो यूरोप के आल्प्स पर्वतमाला की ही एक शाखा है। ये पर्वत दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा में फैले हुए हैं और उत्तर की अपेक्षा दक्षिण में अधिक ऊँचे हैं। इसकी सबसे ऊँची चोटी जेबेल टूबकल है जिसकी ऊँचाई ४,१६७ मीटर है। यहाँ खारे पानी की कई झीलें हैं जिन्हें शॉट कहते हैं। मध्य का निम्न पठार भूमध्य रेखा के उत्तर पश्चिम में अन्ध महासागर तट से पूर्व में नील नदी की घाटी तक फैला हुआ है। इसकी ऊँचाई ३०० से ६०० मीटर है। यह एक पठार केवल मरुस्थल है जो सहारा तथा लीबिया के नाम से प्रसिद्ध है। यह एक प्राचीन पठार है तथा नाइजर, कांगो (जायरे), बहर एल गजल तथा चाड नदियों की घाटियों द्वारा कट-फट गया है। इस पठार के मध्य भाग में अहगर एवं टिबेस्टी के उच्च भाग हैं जबकि पूर्वी भाग में कैमरून, निम्बा एवं फूटा जालौन के उच्च भाग हैं। कैमरून के पठार पर स्थित कैमरून (४,०६९ मीटर) पश्चिमी अफ्रीका की सबसे ऊँचा चोटी है। कैमरून गिनि खाड़ी के समानान्तर स्थित एक शांत ज्वालामुखी है। पठार के पूर्वी किनारे पर ड्रेकेन्सबर्ग पर्वत है जो समुद्र तट की ओर एक दीवार की भाँति खड़ा है। ड्रेकेन्सबर्ग का स्थानीय नाम क्वाथालम्बा है एवं यह ३,००० मीटर तक ऊँचा है। केप प्रान्त में यह पठार दक्षिण की ओर चबूतरे के रूप में समुद्र तक नीचे उतरता है। इन चबूतरों को कारू कहते हैं। इनमें उत्तरी चबूतरे को महान कारू तथा दक्षिणी चबूतरे को लघु कारू कहते हैं। दक्षिणी-पश्चिमी भाग में कालाहारी का मरूस्थल है। पूर्व एवं दक्षिण का उच्च पठार भूमध्य रेखा के पूर्व तथा दक्षिण में स्थित है तथा अपेक्षाकृत अधिक ऊँचा है। प्राचीन समय में यह पठार दक्षिण भारत के पठार से मिला था। बाद में बीच की भूमि के धँसने के कारण यह हिन्द महासागर द्वारा अलग हो गया। इस पठार का एक भाग अबीसिनिया में लाल सागर के तटीय भाग से होकर मिस्र देश तक पहुँचती है। इसमें इथोपिया, पूर्वी अफ्रीका एवं दक्षिणी अफ्रीका के पठार सम्मिलित हैं। अफ्रीका के उत्तर-पश्चिम में इथोपिया का पठार है। इस पठार का अधिकांश भाग २,४०० मीटर से ऊँचा है तथा प्राचीनकालीन ज्वालामुखी के उद्गार से निकले हुए लावा से निर्मित है। इसी पठार से नील नदी की सहायक नीली नील नदी निकलती है। नील नदी की कई सहायक नदियों ने इस पठार को काट कर घाटियाँ बना दी हैं। इथोपिया की पर्वतीय गाँठ से कई उच्च श्रेणियाँ निकलकर पूर्वी अफ्रीका के झील प्रदेश से होती हुई दक्षिण की ओर जाती हैं। इथोपिया की उच्च भूमि के दक्षिण में पूर्वी अफ्रीका की उच्च भूमि है। इस पठार का निर्माण भी ज्वालामुखी की क्रिया द्वारा हुआ है। इस श्रेणी में किलिमांजारो (५,८९५ मीटर), रोबेनजारो (५,१८० मीटर) और केनिया (५,४९० मीटर) की बर्फीली चोटियाँ भूमध्यरेखा के समीप पायी जाती हैं। ये तीनों ज्वालामुखी पर्वत हैं। केनिया तथा किलिमांजारो गुटका पर्वत भी हैं। किलिमंजारो अफ्रीका का सबसे ऊँचा पर्वत एवं चोटी है। अफ्रीका के दरार घाटी की कुछ झीलों का आकाशीय दृश्य दक्षिण अफ्रीका के तट का उपग्रह से खींचा गया चित्र अफ्रीका महाद्वीप की एक मुख्य भौतिक विशेषता पृथ्वी की आन्तरिक हलचलों के कारण अफ्रीका के पठार के पूर्वी भाग में भ्रंश घाटियों की उपस्थिति है। यह दरार घाटी पूर्वी अफ्रीका की महान दरार घाटी के नाम से प्रसिद्ध है तथा उत्तर से दक्षिण फैली है। भ्रंश घाटी एक लम्बी, संकरी एवं गहरी घाटी है जिसके किनारे के ढाल खड़े हैं। प्राचीन काल में पृथ्वी की आन्तरिक शक्तियों के कारण इस पठार पर दो विपरीत दिशाओं से दबाव पड़ा जिससे उसमें कई समानान्तर दरारें पड़ गयीं। जब दो समानान्तर दरारों के बीच का भाग नीचे धँस गया तो उस धँसे भाग को दरार घाटी कहते हैं। इनके दोनों किनारे दीवार की तरह ढाल वाले होते हैं। यह विश्व की सबसे लम्बी दरार घाटी है तथा ४,८०० किलोमीटर लम्बी है। अफ्रीका की महान दरार घाटी की दो शाखाएँ हैं- पूर्वी एवं पश्चिमी। पूर्वी शाखा दक्षिण में मलावी झील से रूडाल्फ झील तथा लाल सागर होती हुई सहारा तक फैली हुई है तथा पश्चिमी शाखा मलावी झील से न्यासा झील एवं टांगानिका झील होती हुई एलबर्ट झील तक चली गयी है। भ्रंश घाटियों में अनेक गहरी झीलें हैं। रुकवा, कियू, एडवर्ड, अलबर्ट, टाना व न्यासा झीलें भ्रंश घाटी में स्थित हैं। अफ्रीका महाद्वीप के चारो ओर संकरे तटीय मैदान हैं जिनकी ऊँचाई १८० मीटर से भी कम है। भूमध्य सागर एवं अन्ध महासागर के तटों के समीप अपेक्षाकृत चौड़े मैदान हैं। अफ्रीका महाद्वीप में तटवर्ती प्रदेश सीमित एवं अनुपयोगी हैं क्योंकि अधिकांश भागों में पठारी कगार तट तक आ गये हैं और शेष में तट में दलदली एवं प्रवाल भित्ति से प्रभावित हैं। मॉरीतानिया और सेनेगल का तटवर्ती प्रदेश काफी विस्तृत है, गिनी की खाड़ी का तट दलदली एवं अनूप झीलों से प्रभावित है। जगह-जगह पर रेतीले टीले हैं तथा अच्छे पोताश्रयों का अभाव है। पश्चिमी अफ्रीका का तट की सामान्यतः गिनी तट के समान है जिसमें लैगून एवं दलदलों की अधिकता है। दक्षिणी अफ्रीका में पठार एवं तट में बहुत ही कम अन्तर है। पूर्वी अफ्रीका में प्रवालभित्तियों की अधिकता है। अफ्रीका में निम्न मैदानों का अभाव है। केवल कांगो, जेम्बेजी, ओरेंज, नाइजर तथा नील नदियों के संकरे बेसिन हैं। .

नई!!: अनूप झील और अफ़्रीका की भू-प्रकृति · और देखें »

अबाशिरी झील

अबाशिरी झील (網走湖; Lake Abashiri) अबशिरि होकाइदो, जापान में स्थित एक झील हैं। यह अबशिरी-कसी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित हैं। झील में अबशिरी और मेमनबत्सू नदियाँ आकर मिलती हैं। झील का जल आगे, अबाशिरी नदी के माध्यम से बाहर निकलता हैं, और आगे 7 किलोमीटर (4.3 मील) जाकर ओहॉट्सक के समुद्र में जा मिलता हैं। यह अनूप झील समुद्र से लगभग 5 किमी दूर हैं, और लगभग 40 किमी की परिधि में फैला हुआ हैं। ताजे पानी के क्लेम्स और जापानी तालाब की गंध के लिए प्रसिद्ध होने के अलावा, यह नौका विहार के लिए भी अबाशीरी झील एक लोकप्रिय स्थान हैं। .

नई!!: अनूप झील और अबाशिरी झील · और देखें »

अष्टमुडी झील

अष्टमुडी झील भारत के केरल राज्य के केरल अनूपझील क्षेत्र की एक अनूप झील है। इसका आकार आठ-भुजाओं वाला है, जिस से इसका नाम पड़ा है। यह पर्यटकों में लोकप्रिय है और केरल अनूझीलों में भ्रमण करने वालों के लिये एक आरम्भिक बिन्दु है।http://www.hotelskerala.com/ashtamudi/facilities.htm Back water Retreat Ashtamudihttp://www.wwfindia.org/about_wwf/what_we_do/freshwater_wetlands/our_work/ramsar_sites/ashtamudi_lake.cfm Ashtamudi Lakehttp://www.kerenvis.nic.in/water/Ramsar%20cites.pdf झील का पारिस्थितिक तंत्र अनूठा है और यह भारत के महत्वपूर्ण आर्द्रभूमि क्षेत्रों में से एक है और रामसर सम्मेलन की सूची में शामिल है। झील के दोनो तटों और उस से जुड़ी हुई नहरों के किनारों पर नारियल और ताड़ के वृक्ष उगे हुए हैं और स्थान-स्थान पर गाँव-कस्बे हैं। कोल्लम एक ऐतिहारिक बंदरगाही नगर है जो झील के दाएँ (पूर्वी) किनारे पर है। यहाँ से आलापुड़ा (आलेप्पी) तक एक नाव-सेवा चलती है। झील पर पर्यटकों के लिये हाउसबोट सेवा भी उपलब्ध है जो झीलों व नहरों से होती हुई कई गाँवो के समीप से निकलती है - यह ८ घंटों की यात्रा सैलानियों को स्थानीय सौन्दर्य से परिचित कराती है। जलमार्ग पर मछुआरों द्वारा लगाये गये चीनी-शैली के मछली पकड़ने के जाल दिखते हैं।http://www.kazhakuttom.com/kollam.htm Kollam at a Glance .

नई!!: अनूप झील और अष्टमुडी झील · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अनूप, अनूप झीलें, अनूप झीलों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »