लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अनुग्रह नारायण सिंह

सूची अनुग्रह नारायण सिंह

डा अनुग्रह नारायण सिंह एक भारतीय राजनेता और बिहार के पहले उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री (1946-1957) थे। अनुग्रह बाबू (1887-1957) भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक तथा राजनीतिज्ञ रहे हैं।उन्होंने महात्मा गांधी एवं डॉ॰ राजेन्द्र प्रसाद के साथ चंपारण सत्याग्रह में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी। वे आधुनिक बिहार के निर्माताओं में से एक थे। लोकप्रियता के कारण उन्हें बिहार विभूति के रूप में जाना जाता था। उनका सौभ्य, स्निग्ध, शीतल, परोपकारी, अहंकारहीन और दर्पोदीप्त शख़्सियत बिहार के जन गण मन पर अधिकार किए हुए था।वे देश के स्वाधीनता-संग्राम के महान नायकों में एक और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पद चिह्नों पर चलने वाले उनके प्रिय अनुयायी थे। .

12 संबंधों: चम्पारण सत्याग्रह, निखिल कुमार, बिहार के महत्वपूर्ण लोगों की सूची, बिहार के व्यक्तियों की सूची, बिहार के उप मुख्यमंत्री, भारतीय संविधान सभा, राजेन्द्र प्रसाद, शहीद स्मारक, पटना, जयप्रकाश नारायण, औरंगाबाद, बिहार, कृष्ण सिंह, अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज

चम्पारण सत्याग्रह

गांधीजी १९१७ मेंगांधीजी के नेतृत्व में बिहार के चम्पारण जिले में सन् १९१७-१८ में एक सत्याग्रह हुआ। इसे चम्पारण सत्याग्रह के नाम से जाना जाता है। गांधीजी के नेतृत्व में भारत में किया गया यह पहला सत्याग्रह था। .

नई!!: अनुग्रह नारायण सिंह और चम्पारण सत्याग्रह · और देखें »

निखिल कुमार

निखिल कुमार भारत के केरल राज्य के पूर्व राज्यपाल हैं। भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें नागालैंड के राज्यपाल के पद से स्थानांतरित करके केरल का राज्यपाल नियुक्त किया था। वे औरंगाबाद, बिहार के रहने वाले है एवं वहाँ से सांसद रह चुके हैं। निखिल कुमार भारतीय पुलिस सेवा के 1963 बैच के अधिकारी है। वे दिल्ली के पुलिस आयुक्त, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के निदेशक, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और सीमा सुरक्षा बल में निदेशक रहने के अलावा भारत सरकार के गृह मंत्रालय में विशेष सचिव भी रहे हैं। सेवानिवृत्ति के उपरांत उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का सलाहकार भी बनाया गया था। बाद में वे राजनीति में आये एवं औरंगाबाद से कांग्रेस के टिकट पर सांसद बने। .

नई!!: अनुग्रह नारायण सिंह और निखिल कुमार · और देखें »

बिहार के महत्वपूर्ण लोगों की सूची

बिहार के महत्वपूर्ण लोगों की सूची .

नई!!: अनुग्रह नारायण सिंह और बिहार के महत्वपूर्ण लोगों की सूची · और देखें »

बिहार के व्यक्तियों की सूची

यहाँ विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी बिहार के प्रमुख व्यक्तियों की सूची दी गयी है। .

नई!!: अनुग्रह नारायण सिंह और बिहार के व्यक्तियों की सूची · और देखें »

बिहार के उप मुख्यमंत्री

बिहार के उप मुख्यमंत्री भारत के बिहार राज्य की सरकार का एक का अंग है। .

नई!!: अनुग्रह नारायण सिंह और बिहार के उप मुख्यमंत्री · और देखें »

भारतीय संविधान सभा

भारतीय संविधान सभा का पहला दिन (११ दिशम्बर १९४६)। बैठे हुए दाएं से: बी जी खेर, सरदार बल्लभ भाई पटेल, के एम मुंशी और डॉ. भीमराव आंबेडकर भारत की संविधान सभा का चुनाव भारतीय संविधान की रचना के लिए किया गया था। ग्रेट ब्रिटेन से स्वतंत्र होने के बाद संविधान सभा के सदस्य ही प्रथम संसद के सदस्य बने। .

नई!!: अनुग्रह नारायण सिंह और भारतीय संविधान सभा · और देखें »

राजेन्द्र प्रसाद

राजेन्द्र प्रसाद (3 दिसम्बर 1884 – 28 फरवरी 1963) भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे। वे भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से थे जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में भी अपना योगदान दिया था जिसकी परिणति २६ जनवरी १९५० को भारत के एक गणतंत्र के रूप में हुई थी। राष्ट्रपति होने के अतिरिक्त उन्होंने स्वाधीन भारत में केन्द्रीय मन्त्री के रूप में भी कुछ समय के लिए काम किया था। पूरे देश में अत्यन्त लोकप्रिय होने के कारण उन्हें राजेन्द्र बाबू या देशरत्न कहकर पुकारा जाता था। .

नई!!: अनुग्रह नारायण सिंह और राजेन्द्र प्रसाद · और देखें »

शहीद स्मारक, पटना

शहीद स्मारक, सात युवा पुरुषों की एक जीवन-आकार की मूर्ति है जो भारत छोड़ो आन्दोलन (अगस्त 1942) में अपनी ज़िंदगी का बलिदान करता था, (अब) सचिवालय भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 15 अगस्त 1947 को बिहार के गवर्नर श्री जयराम दास दौलतराम ने शहीद स्मारक की आधारशिला रखी। मूर्तिकार देवप्रसाद रॉयचौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ सात विद्यार्थियों की कांस्य प्रतिमा का निर्माण किया। इन मूर्तियों को इटली में डाली गई और बाद में यहां रखा गया। शहीद का स्मारक पटना में सचिवालय भवन के बाहर स्थित है। .

नई!!: अनुग्रह नारायण सिंह और शहीद स्मारक, पटना · और देखें »

जयप्रकाश नारायण

जयप्रकाश नारायण (11 अक्टूबर, 1902 - 8 अक्टूबर, 1979) (संक्षेप में जेपी) भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे। उन्हें 1970 में इंदिरा गांधी के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है। इन्दिरा गांधी को पदच्युत करने के लिये उन्होने 'सम्पूर्ण क्रांति' नामक आन्दोलन चलाया। वे समाज-सेवक थे, जिन्हें 'लोकनायक' के नाम से भी जाना जाता है। 1999 में उन्हें मरणोपरान्त भारत रत्न से सम्मनित किया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें समाजसेवा के लिए १९६५ में मैगससे पुरस्कार प्रदान किया गया था। पटना के हवाई अड्डे का नाम उनके नाम पर रखा गया है। दिल्ली सरकार का सबसे बड़ा अस्पताल 'लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल' भी उनके नाम पर है। .

नई!!: अनुग्रह नारायण सिंह और जयप्रकाश नारायण · और देखें »

औरंगाबाद, बिहार

औरंगाबाद औरंगाबाद जिला, बिहार, भारत में एक शहर है। यह प्रशासन का जिला केंद्र है और इसकी आबादी 101,520 है इस क्षेत्र के लोग मगही और हिंदी बोलते हैं। औरंगाबाद भी देव सूर्य मंदिर के लिए प्रसिद्ध है .

नई!!: अनुग्रह नारायण सिंह और औरंगाबाद, बिहार · और देखें »

कृष्ण सिंह

श्रीकृष्ण सिंह (श्री बाबू) (1887–1961), भारत के बिहार राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री (1946–1961) थे। डॉ राजेन्द्र प्रसाद तथा डॉ अनुग्रह नारायण सिंह के साथ वे भी आधुनिक बिहार के निर्माता के रूप में जाने जाते हैं। उन्हें बिहार केसरी के रूप में जाना जाता है। .

नई!!: अनुग्रह नारायण सिंह और कृष्ण सिंह · और देखें »

अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज

अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया का एक भाग है। इसकी स्थापना 1956 मे की गयी थी और यह बिहार की राजधानी पटना में स्थित है। इसका निर्माण महान स्वतंत्रता सेनानी और बिहार के पहले उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री बिहार विभूति डॉ॰ अनुग्रह नारायण सिंह ने करवाया था जोकि "बाबु साहेब" के नाम से लोकप्रिय थे। अभी इस कॉलेज में 21 स्नातक और 22 परास्नातक विषयों की पढा़ई होती है। यहां तुरंत नौकरी दिलाने वाले व्यवसायिक पाठ्यक्रम जैसे, बीसीए, एमसीए, बीबीए और एमबीए आदि के अध्ययन की भी सुविधा है। यह कॉलेज 13 एकड़ में फैला है तथा इसके परिसर में कुल 13 भवन हैं। कॉलेज की मूलभूत सुविधायें भी बहुत विकसित हैं। बिहारवासियों के लिए यह गर्व का परिचायक है। .

नई!!: अनुग्रह नारायण सिंह और अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अनुग्रह नारायण सिन्हा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »