लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अनुआक लोग

सूची अनुआक लोग

अनुआक (Anuak), जो अनयुआक, अगनवाक और अन्यवा भी कहलाते हैं, पूर्वी अफ़्रीका में बसने वाली एक जाति है। इस समुदाय के लोग दक्षिणपूर्वी दक्षिण सूडान और दक्षिणपश्चिमी इथियोपिया (विशेषकर गाम्बेला प्रदेश) में रहते हैं। विश्वभर में अनुआकों की जनसंख्या ३ से ३.५ लाख के बीच अनुमानित की गई है।, Facts On File, Incorporated, pp.

3 संबंधों: बारो नदी, गाम्बेला प्रदेश, इलेमी त्रिकोण

बारो नदी

बारो नदी, जिसे स्थानीय अनुआक लोग उपेनो नदी कहते हैं, दक्षिणपश्चिमी इथियोपिया की एक नदी है जिसका कुछ अंश इथियोपिया और दक्षिण सूडान की अंतरराष्ट्रीय सीमा भी बनाता है। अबीसीनिया के पठार से शुरु होकर यह ३०६ किमी पश्चिम की ओर बहती है जिसके बाद इसका संगम पिबोर नदी से होता है। इस संगम के बाद संयुक्त धारा सोबात नदी के नाम से जानी जाती है जो कि श्वेत नील की एक उपनदी है।, Henri J. Dumont, pp.

नई!!: अनुआक लोग और बारो नदी · और देखें »

गाम्बेला प्रदेश

गाम्बेला प्रदेश (ጋምቤላ ክልል, Gambela Region) इथियोपिया के ९ जाति-आधारित प्रदेशों का सबसे उत्तरी प्रदेश है। यह पहले प्रदेश-१२ के नाम से जाना जाता था। गाम्बेला क पश्चिमी हिस्सा बारो नदी और अकोबो नदी के बीच स्थित है। इन नदियों के पार दक्षिण सूडान स्थित है। गाम्बेला इथियोपिया का सबसे छोटा प्रदेश है और आर्थिक दृष्टि से भी काफ़ी अविकसित है।, Thomas P. Ofcansky, David H. Shinn, pp.

नई!!: अनुआक लोग और गाम्बेला प्रदेश · और देखें »

इलेमी त्रिकोण

इलेमी त्रिकोण (Ilemi Triangle) पूर्वी अफ़्रीका का एक विवादित क्षेत्र है। इसकी सीमाओं को लेकर भी कुछ बहस है और इसका क्षेत्रफल १०,३२० और १४,००० वर्ग किमी के बीच अनुमानित किया जाता है। इलेमी त्रिकोण का नाम अनुआक समुदाय के 'इलेमी अकवोन' नामक एक मुखिया पर रखा गया था। दक्षिण सूडान और कीनिया दोनों इसपर सम्प्रभुता का दावा करते हैं हालांकि यह इलाक़ा कीनिया के क़ब्ज़े में है। इथियोपिया इसे औपचारिक रूप से अपना तो नहीं कहता लेकिन उसने समय-समय पर यहाँ सैनिक हस्तक्षेप किया है। भौगोलिक दृष्टि से इलेमी त्रिकोण तुर्काना झील के पश्चिमोत्तरी कोने को छूता है। .

नई!!: अनुआक लोग और इलेमी त्रिकोण · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अनुआक समुदाय

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »