लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अन-नफ़ूद रेगिस्तान

सूची अन-नफ़ूद रेगिस्तान

अन-नफ़ूद (अरबी:, सहरा अन-नफ़ूद; अंग्रेज़ी: An-Nafud) या अल-नफ़ूद या नफ़ूद अरबी प्रायद्वीप में स्थित एक बड़ा रेगिस्तान है। इसका क्षेत्रफल १,०३,००० वर्ग किमी है, यानि लगभग भारत के बिहार राज्य से ज़रा बड़ा।The New York Times Almanac, Editors and reporters of The New York Times, John W. (ed.) Wright, Penguin Books, Page 67, 2006, ISBN 0-14-303820-6 नफ़ूद एक अर्ग है, जिसमें ज़बरदस्त हवाएँ अचानक चल पड़ती हैं। इस वजह से यह क्षेत्र अर्धचन्द्र अकार के टीलों से भरा हुआ है। यहाँ की रेत का रंग थोड़ा लाल है। .

4 संबंधों: हाइल प्रान्त, जौफ़ प्रान्त, अद-दहना रेगिस्तान, अरबी रेगिस्तान

हाइल प्रान्त

हाइल प्रान्त, जिसे अरबी में मिन्तक़ाह​ हाइल कहते हैं, सउदी अरब के उत्तरी भाग में स्थित एक प्रान्त है। यह सउदी अरब के नज्द क्षेत्र में आता है और इसके उत्तर में अन-नफ़ूद का महान रेगिस्तान है। .

नई!!: अन-नफ़ूद रेगिस्तान और हाइल प्रान्त · और देखें »

जौफ़ प्रान्त

जौफ़ प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह​ अल-जौफ़ कहते हैं, सउदी अरब का एक उत्तरी प्रान्त है। इसकी सीमाएँ जोर्डन के साथ लगती हैं। .

नई!!: अन-नफ़ूद रेगिस्तान और जौफ़ प्रान्त · और देखें »

अद-दहना रेगिस्तान

अद-दहना (अरबी:, सहरा अद-दहना; अंग्रेज़ी: Ad-Dahna) अरबी रेगिस्तान का मध्य हिस्सा है। इसका अकार एक गलियारे के रूप का है - यह केवल २५-५० किमी की चौड़ाई रखता है (जो कहीं भी ८० किमी से अधिक नहीं होती) और अरबी प्रायद्वीप के उत्तर के अन-नफ़ूद रेगिस्तान को १,२०० किमी दक्षिण में स्थित रुब अल-ख़ाली मरुस्थल से जोड़ता है। यह तुवइक़​ पहाड़ियों के पूर्व में उनके साथ-साथ चलता है और नज्द क्षेत्र व अल-अहसा प्रान्त के बीच की सीमा माना जाता है। अद-दहना में तेज़ रेगिस्तानी हवाओं से बने रेत के चौड़े और ऊँचे टीले हैं और भौगोलिक रूप से यह एक अर्ग है। यहाँ की रेत लोहे की ऑक्साइड की मौजूदगी की वजह से थोड़ी लाल रंग की है।, James R. Underwood, Peter L. Guth, pp.

नई!!: अन-नफ़ूद रेगिस्तान और अद-दहना रेगिस्तान · और देखें »

अरबी रेगिस्तान

अरबी रेगिस्तान (अंग्रेज़ी: Arabian Desert; अरबी:, अस-सहरा अल-अरबीया) पश्चिमी एशिया में स्थित एक विशाल रेगिस्तान है जो दक्षिण में यमन से लेकर उत्तर में फ़ारस की खाड़ी तक और पूर्व में ओमान से लेकर पश्चिम में जोर्डन और इराक़ तक फैला हुआ है। अरबी प्रायद्वीप का अधिकाँश भाग इस रेगिस्तान में आता है और इस मरुस्थल का कुल क्षेत्रफल २३.३ लाख किमी२ है, यानि पूरे भारत के क्षेत्रफल का लगभग ७०%। इसके बीच में रुब अल-ख़ाली नाम का इलाक़ा है जो विश्व का सबसे विस्तृत रेतीला क्षेत्र है।, Professor Julie J Laity, pp.

नई!!: अन-नफ़ूद रेगिस्तान और अरबी रेगिस्तान · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नफ़ूद रेगिस्तान, नफ़ूद​, नफूद, अन नफ़ूद​, अन-नफ़ूद, अन-नफ़ूद​ रेगिस्तान, अल नफ़ूद​

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »