लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अदिति राव हैदरी

सूची अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। इनका जन्म हैदराबाद, तेलंगाना में २८ अक्टूबर १९७६ में हुआ था। ये शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम में निपुण हैं। इन्होंने कई फ़िल्मों में कार्य किया है। २०१६ की फ़िल्म वज़ीर में भी कार्य किया है। .

14 संबंधों: द लीजेंड ऑफ़ माइकल मिश्रा, पद्मावत (फ़िल्म), फितूर, बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म), भूमि (फ़िल्म), मर्डर 3, ये साली जिंदगी (२०११ फ़िल्म), सारा लॉरेन, वज़ीर (फ़िल्म), गुड्डु रंगीला, किरण राव, 2013 की बॉलीवुड फिल्में, 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में, 2016 की बॉलीवुड फिल्में

द लीजेंड ऑफ़ माइकल मिश्रा

द लीजेंड ऑफ़ माइकल मिश्रा (अंग्रेजी:The Legend of Michael Mishra) २०१६ की एक भारतीय फ़िल्म है जिसका निर्देशन मनीष झा ने किया है। फ़िल्म अरशद वारसी, अदिति राव हयाद्री तथा बोमन ईरानी मुख्य किरदार है। फ़िल्म ०५ अगस्त २०१६ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: अदिति राव हैदरी और द लीजेंड ऑफ़ माइकल मिश्रा · और देखें »

पद्मावत (फ़िल्म)

'पद्मावत' एक भारतीय ऐतिहासिक फ़िल्म है जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है और निर्माण भंसाली प्रोडक्शन्स और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने किया है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह हैं। पहले यह फ़िल्म 1 दिसम्बर 2017 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली थी; परंतु फिर कुछ लोगों के विरोध और सुप्रीम कोर्ट में चली कानूनी कार्यवाही के बाद यह २५ जनवरी २०१८ को रिलीज हुई। इस फ़िल्म में चित्तौड़ की प्रसिद्द राजपूत रानी पद्मिनी का वर्णन किया गया है जो रावल रतन सिंह की पत्नी थीं। यह फ़िल्म दिल्ली सल्तनत के तुर्की शासक अलाउद्दीन खिलजी का १३०३ ई. में चित्तौड़गढ़ के दुर्ग पर आक्रमण को भी दर्शाती है। पद्मावत के अनुसार, चित्तौड़ पर अलाउद्दीन के आक्रमण का कारण रानी पद्मिनी के अनुपन सौन्दर्य के प्रति उसका आकर्षण था। अन्ततः 28 जनवरी 1303 ई. को सुल्तान चित्तौड़ के क़िले पर अधिकार करने में सफल हुआ। राणा रतन सिंह युद्ध में शहीद हुये और उनकी पत्नी रानी पद्मिनी ने अन्य स्त्रियों के साथ आत्म-सम्मान और गौरव को मृत्यु से ऊपर रखते हुए जौहर कर लिया। .

नई!!: अदिति राव हैदरी और पद्मावत (फ़िल्म) · और देखें »

फितूर

फितूर एक हिन्दी भाषा की भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है। इसका निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है। फ़िल्म में सिद्धार्थ रॉय कपूर और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार है। यह फ़िल्म १२ फ़रवरी २०१६ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है। .

नई!!: अदिति राव हैदरी और फितूर · और देखें »

बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म)

बॉस एंथनी डीसूजा द्वारा निर्देशित बॉलीवुड की एक एक्शन मसाला फ़िल्म है। फ़िल्म का निर्माण कैप गुड फ़िल्म्स और अश्विन वर्दी प्रोडक्शन ने किया है और अक्षय कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, शिव पंडित, अदिति राव हयाद्री और रॉनित रॉय अभिनीत है। यह स्पष्ट रूप से मलयाली फ़िल्म पोकरी राजा का पुनर्निमाण है जिसमें मामूट्टी, पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रिया सरन ने अभिनय किया है। बॉस फ़िल्म का ट्रैलर अक्षय कुमार अभिनीत फ़िल्म वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-दोबारा के साथ 14 अगस्त 2013 को जारी किया गया, जो एक दिन बाद जारी की गई। फ़िल्म का ट्रैलर यूट्यूब पर 27 अगस्त 2013 को जारी किया गया एवं फ़िल्म 16 अक्टूबर 2013 को जारी की गई। .

नई!!: अदिति राव हैदरी और बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म) · और देखें »

भूमि (फ़िल्म)

भूमि एक भारतीय बॉलीवुड हिन्दी एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है जिसका निर्देशन और सह-निर्माण ओमंग कुमार ने किया है। फ़िल्म में संजय दत्त, अदिति राव हैदरी और सिद्धान्त गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फ़िल्म 22 सितम्बर 2017 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: अदिति राव हैदरी और भूमि (फ़िल्म) · और देखें »

मर्डर 3

मर्डर 3 विशेष भट्ट द्वारा निर्देशित और रणदीप हुड्डा, अदिति राव हैदरी एवं सारा लोरेन (मोना लिज़्ज़ा) अभिनीत 2013 की हिन्दी फ़िल्म है। यह फ़िल्म 2011 की बॉलीवुड फ़िल्म मर्डर 2 की उत्तरकृत्ति है। यह फ़िल्म विशेष फिल्म्स की मर्डर सीरिज़ का तीसरा भाग 'मर्डर 3' है। .

नई!!: अदिति राव हैदरी और मर्डर 3 · और देखें »

ये साली जिंदगी (२०११ फ़िल्म)

ये साली जिंदगी  २०११ की एक हिन्दी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन सुधीर मिश्रा ने किया है। इस फिल्म में इरफान खान, चित्रांगदा सिंह, अरुणोदय सिंह और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म ४ फरवरी २०११ को रिलीज़ हुई थी। आलोचकों ने इस फिल्म की सकारात्मक प्रशंशा की, और यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। .

नई!!: अदिति राव हैदरी और ये साली जिंदगी (२०११ फ़िल्म) · और देखें »

सारा लॉरेन

सारा लॉरेन Sara Loren (Urdu: ساره لورين‎; सारा लॉरेन का जन्म 11 दिसंबर 1985 को में कुवैत में हुआ था। सारा का असली नाम मोना लीजा हुसैन है। पिता की मौत के बाद सारा का पूरा परिवार पाकिस्तान आ गया। यहाँ आकर उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी। सारा को मॉडलिंग के अलावा लिखने का और पेंटिंग का बहुत शौक है। .

नई!!: अदिति राव हैदरी और सारा लॉरेन · और देखें »

वज़ीर (फ़िल्म)

वज़ीर एक भारतीय हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्देशन बिजॉय नाम्बियार और निर्माता विधु विनोद चोपड़ा तथा राजकुमार हिरानी हैं, जो 06 जनवरी 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। फ़िल्म में अमिताभ बच्चन एवं फरहान अख्तर का मुख्य भूमिका में है जो क्रमशः एक रहस्यमय निशक्त शतरंज खिलाड़ी और निर्भय एटीएस अफसर के मध्य रोमांचक मोड़ पर केंद्रित है। अन्य सह कलाकारों में जॉन अब्राहम, नील नितिन मुकेश और अदिति राव हैदरी सम्मिलित है। .

नई!!: अदिति राव हैदरी और वज़ीर (फ़िल्म) · और देखें »

गुड्डु रंगीला

गुड्डु रंगीला सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित आगामी एक भारतीय कॉमेडी फ़िल्म है। इस फ़िल्म में अरशद वारसी, अमित साध और रॉनित रॉय मुख्य किरदार निभायेंगे। फ़िल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ ने प्रस्तुत किया और मंगलमूर्ति फिल्म्स के द्वारा निर्मित है। .

नई!!: अदिति राव हैदरी और गुड्डु रंगीला · और देखें »

किरण राव

किरण राव एक भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखिका हैं। .

नई!!: अदिति राव हैदरी और किरण राव · और देखें »

2013 की बॉलीवुड फिल्में

साल 2013 में बॉलीवुड ने 100 वर्ष पुर किये। .

नई!!: अदिति राव हैदरी और 2013 की बॉलीवुड फिल्में · और देखें »

2015 की बॉलीवुड फ़िल्में

यह वर्ष 2015 में प्रदर्शित हुई बॉलीवुड फ़िल्मों की सूची है। .

नई!!: अदिति राव हैदरी और 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में · और देखें »

2016 की बॉलीवुड फिल्में

यह वर्ष 2016 में प्रदर्शित हुई बॉलीवुड फ़िल्मों की सूची है .

नई!!: अदिति राव हैदरी और 2016 की बॉलीवुड फिल्में · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अदिति राव हयाद्री, अदिति राव ह्य्दारी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »