लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अदन की खाड़ी

सूची अदन की खाड़ी

अदन की खाड़ी (خليج عدن; ख़लीज़ अदन) अरब सागर मे, यमन (अरब प्रायद्वीप के दक्षिणी तट) और सोमालिया (अफ्रीका का सींग) के मध्य स्थित है। लाल सागर और अदन की खाड़ी को केवल 20 किलोमीटर चौड़ा बाब अल-मन्देब जलडमरूमध्य आपस में जोड़ता है।, Robin Geiß, Anna Petrig, pp.

10 संबंधों: बाब अल-मन्देब जलसन्धि, यमन, यमन (बहुविकल्पी), लाल सागर, हनीश द्वीपसमूह, ज़ुक़र द्वीप, खाड़ियों की सूची, अदन, अफ्रीका का सींग, २० नवंबर

बाब अल-मन्देब जलसन्धि

लाल सागर का नक़्शा जिसमें बाब अल-मन्देब नीचे दाई तरफ़ है बाब अल-मन्देब (अरबी:, अंग्रेजी: Bab el-Mandeb) अरबी प्रायद्वीप पर यमन और अफ़्रीका के सींग पर जिबूती, इरित्रिया और उत्तरी सोमालिया के बीच स्थित एक जलडमरू है जो लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ता है। .

नई!!: अदन की खाड़ी और बाब अल-मन्देब जलसन्धि · और देखें »

यमन

यमन (अरबी भाषा: اليَمَن अल-यमन), आधिकारिक तौर पर यमन गणराज्य (अरबी भाषा: الجمهورية اليمنية अल-जम्हूरिया अल-यमन) मध्यपूर्व एशिया का एक देश है, जो अरब प्रायद्वीप में दक्षिण पश्चिम में स्थित है। 2 करोड़ वाली आबादी वाले देश यमन की सीमा उत्तर में सऊदी अरब, पश्चिम में लाल सागर, दक्षिण में अरब सागर और अदन की खाड़ी और पूर्व में ओमान से मिलती है। यमन की भौगोलिक सीमा में लगभग 200 से ज्यादा द्वीप भी शामिल हैं, जिनमें सोकोत्रा द्वीप सबसे बड़ा है। .

नई!!: अदन की खाड़ी और यमन · और देखें »

यमन (बहुविकल्पी)

यमन शब्द के दो अर्थ हो सकते हैं.

नई!!: अदन की खाड़ी और यमन (बहुविकल्पी) · और देखें »

लाल सागर

लाल सागर लाल सागर अफ्रीका एवं एशिया के बीच हिंद महासागर का एक नमकीन पानी की एक खाड़ी हैं। दक्षिण में अदन की खाड़ी से लाल सागर हिंद महासागर से मिलता है। इसका पानी लाल नहीं है, हाँलांकि, समुद्री सतह पर प्रवाल की मौसमी उपस्थिति के कारण यह कभी-कभी लाल दिखता है। लगभग 2250 किलोमीटर लंबाई के इस समुद्री विस्तार की औसत गहराई 490 मीटर है तथा सबसे चौड़े स्थान पर इसके तटों के बीच 355 किलोमीटर की दूरी है। मिस्र और अरब-इस्राइल को पृथक करने वाले इस सागर को बाईबल तथा हिब्रू ग्रंथों में वर्णित सागर का यथार्थ माना जाता है। .

नई!!: अदन की खाड़ी और लाल सागर · और देखें »

हनीश द्वीपसमूह

हनीश द्वीपसमूह (अरबी:, अंग्रेजी: Hanish Islands) लाल सागर में स्थित एक द्वीपसमूह है। इसके द्वीप लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ने वाली बाब अल-मन्देब जलसन्धि के पास यमन और इरित्रिया के तटों के बीच स्थित है। अफ़्रीका के पास होने के बावजूद यह एशिया के महाद्वीप का हिस्सा माना जाता है क्योंकि यह उसकी महाद्वीपीय जलसीमा के अंदर पड़ता है। इनमें से अधिकतर यमन के भाग हैं हालांकि १९९८-१९९९ से पहले इरित्रिया भी इन्हें अपना हिस्सा बताता था। १९९५ में हुई हनीश द्वीप झड़प के बाद (अंतरराष्ट्रीय) स्थाई मध्यस्थता न्यायालय ने इसपर ग़ौर किया और १९९६ में इसके बड़े द्वीप यमन के भाग घोषित किए गए।, Mussie Tesfagiorgis G., pp.

नई!!: अदन की खाड़ी और हनीश द्वीपसमूह · और देखें »

ज़ुक़र द्वीप

ज़ुक़र द्वीप (अरबी:, अंग्रेजी: Zuqar Island) लाल सागर में स्थित एक द्वीप है जिसपर यमन का अधिकार है। यह लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ने वाली बाब अल-मन्देब जलसन्धि के पास यमन और इरित्रिया के तटों के बीच स्थित है। अफ़्रीका के पास होने के बावजूद यह एशिया के महाद्वीप का हिस्सा माना जाता है क्योंकि यह उसकी महाद्वीपीय जलसीमा के अंदर पड़ता है। अन्य हनीश द्विपों के साथ-साथ यह द्वीप भी यमन और इरित्रिया के बीच विवादित था और दोनों ही देश इसे अपना हिस्सा बताते थे। १९९५ में हुई हनीश द्वीप झड़प के बाद (अंतरराष्ट्रीय) स्थाई मध्यस्थता न्यायालय ने इसपर ग़ौर किया और १९९६ को यह द्वीप और हनीश द्वीपसमूह के कुछ अन्य बड़े द्वीप यमन के भाग घोषित किए गए।, Mussie Tesfagiorgis G., pp.

नई!!: अदन की खाड़ी और ज़ुक़र द्वीप · और देखें »

खाड़ियों की सूची

यह विश्व की प्रमुख खाड़ियाँ है। .

नई!!: अदन की खाड़ी और खाड़ियों की सूची · और देखें »

अदन

अदन यमन का एक शहर है। यह उस देश का सबसे महत्त्वपूर्ण आर्थिक केंद्र और बंदरगाह है। अदन लाल सागर की अदन की खाड़ी पर बाब अल-मन्देब जलसन्धि से १७० किमी पूर्व में स्थित है। यहाँ लगभग १० लाख लोग रहते हैं। अदन बंदरगाह एक शांत ज्वालामुखी के क्रेटर में स्थित है। यहाँ १८३९ से १९६७ के काल में ब्रिटिश क़ब्ज़ा रहा और इस दौरान १९३७ तक इसे ब्रिटिश भारत का हिस्सा माना जाता था।, Shyam Singh Shashi Shashi, Anmol Publications, 1996, ISBN 978-81-7041-859-7,...

नई!!: अदन की खाड़ी और अदन · और देखें »

अफ्रीका का सींग

अफ्रीका का सींग मे आने वाले अफ़्रीकी देश अफ्रीका का सींग, (सोमाली: Geeska Afrika, अंग्रेजी: Horn of Africa, गीज़: የአፍሪካ ቀንድ, अरबी: القرن الأفريقي) (वैकल्पिक रूप से पूर्वोत्तर अफ्रीका और कभी कभी सोमाली प्रायद्वीप) पूर्वी अफ्रीका का एक प्रायद्वीप है जो अरब सागर में सैकड़ों किलोमीटर तक फैला है और अदन की खाड़ी के दक्षिणी किनारे पर स्थित है। मानचित्र पर इसका स्वरूप एक सींग के समान लगता है इसी लिए इसे यह नाम दिया गया है। यह अफ्रीकी महाद्वीप का सबसे पूर्वी विस्तार है। इसको मध्ययुगीन काल में बिलाद अल बरबर ("बरबरों की भूमि") कहा जाता था। अफ्रीका का सींग के क्षेत्र में इरिट्रिया, जिबूती, इथियोपिया और सोमालिया जैसे देश स्थित हैं।Robert Stock, Africa South of the Sahara, Second Edition: A Geographical Interpretation, (The Guilford Press: 2004), p. 26Michael Hodd, East Africa Handbook, 7th Edition, (Passport Books: 2002), p. 21: "To the north are the countries of the Horn of Africa comprising Ethiopia, Eritrea, Djibouti and Somalia."Encyclopaedia Britannica, inc, Jacob E. Safra, The New Encyclopaedia Britannica, (Encyclopaedia Britannica: 2002), p.61: "The northern mountainous area, known as the Horn of Africa, comprises Djibouti, Ethiopia, Eritrea, and Somalia."Sandra Fullerton Joireman, Institutional Change in the Horn of Africa, (Universal-Publishers: 1997), p.1: "The Horn of Africa encompasses the countries of Ethiopia, Eritrea, Djibouti and Somalia.

नई!!: अदन की खाड़ी और अफ्रीका का सींग · और देखें »

२० नवंबर

२० नवंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३२४वॉ (लीप वर्ष मे ३२५ वॉ) दिन है। साल मे अभी और ४१ दिन बाकी है। .

नई!!: अदन की खाड़ी और २० नवंबर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »