लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अजीत जोगी

सूची अजीत जोगी

अजीत प्रमोद कुमार जोगी एक भारतीय राजनेता है तथा प्रथम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। बिलासपुर के पेंड्रा में जन्में अजीत जोगी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद पहले भारतीय पुलिस सेवा और फिर भारतीय प्रशासनिक की नौकरी की। बाद में वे मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के सुझाव पर राजनीति में आये। वे विधायक और सांसद भी रहे। बाद में 1 नवंबर 2000 को जब छत्तीसगढ़ बना तो राज्य का पहला मुख्यमंत्री अजीत जोगी को बनाया गया। .

7 संबंधों: चौदहवीं लोकसभा, दिलीप सिंह जूदेव, भारत के प्रथम, रमन सिंह, लखीराम अग्रवाल, अमित जोगी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमन्त्रियों की सूची

चौदहवीं लोकसभा

भारत में चौदहवीं लोकसभा का गठन अप्रैल-मई 2004 में होनेवाले आमचुनावोंके बाद हुआ था। .

नई!!: अजीत जोगी और चौदहवीं लोकसभा · और देखें »

दिलीप सिंह जूदेव

दिलीप सिंह जूदेव (८ मार्च १९४९ – १४ अगस्त २०१३) छत्तीसगढ़ के राजनीतिज्ञ एवं अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी अभिनीत राजग सरकार में वे वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री थे। वे जशपुर के राजपरिवार से संबंधित थे तथा मध्य भारत के जनजातीय लोगों में अत्यन्त लोकप्रिय थे (हैं)। वे बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से लोकसभा सांसद थे। जूदेव की प्रसिद्धि उनके द्वारा किए गये राष्ट्रवादी कार्यों के लिए हैं। उन्होने 'घरवापसी' नामक अभियान चलाया जिसको भारी समर्थन मिला। इस अभियान के अन्तर्गत हजारों लोगों को पुनः हिन्दू धर्म में दीक्षित किया गया जो ईसाई मिशनरियों के प्रभाव में आकर पहले ईसाई बन गये थे। जूदेव के ऊपर वर्ष २००३ में छत्तीसगढ़ में खनन अधिकारों के बदले घूस लेने का आरोप लगा। यह आरोप सण्डे न्यूज़पेपर (Sunday Newspaper) द्वारा लगाया गया था जिन्हें घूस प्रकरण का एक वीडियो प्राप्त हुआ था। हालांकि उन्होंने इन आरोपों का खण्डन किया तथा, ईसाई मिशनरियों और काँग्रेस पार्टी ख़ासकर अजीत जोगी पर निशाना साधते हुए, इसे स्वयं को भ्रष्टाचार में फँसाने वाला एक षडयंत्र करार दिया। जूदेव ने १७ नवम्बर २००३ को अपने मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया। १४ अगस्त २०१३ को वृक्क (किडनी) और यकृत (लीवर) में संक्रमण की वजह से उनका निधन हो गया। .

नई!!: अजीत जोगी और दिलीप सिंह जूदेव · और देखें »

भारत के प्रथम

यहाँ पर भारत के उन व्यक्तियों, समूहों और संस्थाओं का संकलन है जो किसी श्रेणी में प्रथम हैं/थे।.

नई!!: अजीत जोगी और भारत के प्रथम · और देखें »

रमन सिंह

रमन सिंह (जन्म: १५ अक्टूबर १९५२, कवर्धा) एक भारतीय राजनेता है और छत्तीसगढ के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। रमन सिंह १९९० और १९९३ में मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। उसके बाद सन् १९९९ में वे लोकसभा के सदस्य चुने गये। १९९९ और २००३ में उन्होंने भारत सरकार में राज्य मंत्री का भी पद संभाला। २००४ में हुये विधानसभा के चुनावों में उन्होंने सफलता पाई और छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री बने। २००८ के विधानसभा चुनावों में उन्होंने फिर से सफलता पायी और राज्य के पुनः मुख्यमंत्री बने। तीसरी बार वे 2013 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चुने गये। .

नई!!: अजीत जोगी और रमन सिंह · और देखें »

लखीराम अग्रवाल

लखीराम अग्रवाल (13 फरवरी 1932 – 24 जनवरी 2009) भारत के एक राजनेता थे। वे १९९० से २००२ तक राज्यसभा के सदस्य रहे, पहले मध्य प्रदेश से और बाद में छत्तीसगढ़ से। १९९० से २०० तक वे मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे। छत्तीसगढ बनने के बाद वे छत्तीसगढ भाजपा के अध्यक्ष बने। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लखीराम अग्रवाल को याद करना सही मायने में राजनीति की उस परंपरा का स्मरण है जो आज के समय में दुर्लभ हो गयी है। वे सही मायने में हमारे समय के एक ऐसे नायक हैं जिसने अपने मन, वाणी और कर्म से जिस विचारधारा का साथ किया, उसे ताजिंदगी निभाया। यह प्रतिबद्धता भी आज के युग में असाधारण नहीं है। .

नई!!: अजीत जोगी और लखीराम अग्रवाल · और देखें »

अमित जोगी

अमित जोगी एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य हैं | वे पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र हैं | .

नई!!: अजीत जोगी और अमित जोगी · और देखें »

छत्तीसगढ़ के मुख्यमन्त्रियों की सूची

छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री भारतीय राज्य छत्तीसगढ़ राज्य का प्रमुख होता है। भारत सरकार के द्वारा मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम २००० के तहत १ नवम्बर २००० को नए छत्तीसगढ़ राज्य का उद्घाटन हुआ, जिसमें रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा एवं राजनांदगाँव सहित १६ जिले सम्मिलित किए गए। .

नई!!: अजीत जोगी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमन्त्रियों की सूची · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »