लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अजमल क़साब

सूची अजमल क़साब

अजमल क़साब (पाकिस्तानी आतंकवादी) अजमल क़साब (पूरा नाम: मुहम्मद अजमल आमिर क़साब, उर्दू: محمد اجمل امیر قصاب‎, जन्म: १३ जुलाई १९८७ ग्राम: फरीदकोट, पाकिस्तान - फांसी: २१ नवम्बर २०१२ यरवदा जेल, पुणे) २६/११/२००८ को ताज़ होटल मुंबई पर वीभत्स हमला करने वाला एक पाकिस्तानी आतंकवादी था। मुहम्मद आमिर क़साब उसके बाप का नाम था। वह कसाई जाति का मुसलमान था। "क़साब" (قصاب‎) शब्द अरबी भाषा का है जिसका हिन्दी में अर्थ कसाई या पशुओं की हत्या करने वाला होता है। साधारणतया लोगबाग उसे अजमल क़साब के नाम से ही जानते थे। क़साब पाकिस्तान में पंजाब प्रान्त के ओकरा जिला स्थित फरीदकोट गाँव का मूल निवासी था और पिछले कुछ साल से आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त था। हमलों के बाद चलाये गये सेना के एक अभियान के दौरान यही एक मात्र ऐसा आतंकी था जो जिन्दा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस अभियान में इसके सभी नौ अन्य साथी मारे गये थे। इसने और इसके साथियों ने इन हमलों में कुल १६६ निहत्थे लोगों की बर्बरतापूर्ण हत्या कर दी थी। पाकिस्तान सरकार ने पहले तो इस बात से इनकार किया कि क़साब पाकिस्तानी नागरिक है किन्तु जब भारत सरकार द्वारा सबूत पेश किये गये तो जनवरी २००९ में उसने स्वीकार कर लिया कि हाँ वह पाकिस्तान का ही मूल निवासी है। ३ मई २०१० को भारतीय न्यायालय ने उसे सामूहिक ह्त्याओं, भारत के विरुद्ध युद्ध करने तथा विस्फोटक सामग्री रखने जैसे अनेक आरोपों का दोषी ठहराया। ६ मई २०१० को उसी न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर मृत्यु दण्ड की सजा सुनायी। २६-११-२००८ को मुम्बई में ताज़ होटल पर हुए हमले में ९ आतंकवादियों के साथ कुल १६६ निरपराध लोगों की हत्या में उसके विरुद्ध एक मामले में ४ और दूसरे मामले में ५ हत्याओं का दोषी होना सिद्ध हुआ था। इसके अतिरिक्त नार्को टेस्ट में उसने ८० मामलों में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की थी। २१ फ़रवरी २०११ को मुम्बई उच्च न्यायालय ने उसकी फाँसी की सजा पर मोहर लगा दी। २९ अगस्त २०१२ को भारत के उच्चतम न्यायालय ने भी उसके मृत्यु दण्ड की पुष्टि कर दी। बाद में गृह मंत्रालय, भारत सरकार के माध्यम से उसकी दया याचिका राष्ट्रपति के पास भिजवायी गयी। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा उसे अस्वीकार करने के बाद पुणे की यरवदा केन्द्रीय कारागार में २१ नवम्बर २०१२ को प्रात: ७ बजकर ३० मिनट पर उसे फाँसी दे दी गयी। .

8 संबंधों: तुकाराम ओम्बले, दि अटैक्स ऑफ 26/11, भारतीय इतिहास की समयरेखा, मदनलाल लक्ष्मणदास टहलियानी, स्वतन्त्रता के बाद भारत का संक्षिप्त इतिहास, अक्षम्य, २००९, २०१२ में निधन

तुकाराम ओम्बले

तुकाराम ओम्बले जो कि भारत के महाराष्ट्र मुम्बई में मुंबई पुलिस कार्यरत एक सहायक पुलिस इंस्पेक्टर थे। जिसकी मृत्यु आतंकवादी से लड़ते हुए २६ नवम्बर को २००८ के मुम्बई हमले में हुई थी, इन्होंने अजमल कसाब को जीवित पकड़ने में सफलता प्राप्त की थी लेकिन उसी वक़्त अजमल कसाब ने उन्हें गोलियों से भून दिया था इस कारण तुकाराम की मौके पर ही मौत हो गई थी। ओम्बले एक इस साहसपूर्ण कार्य के लिए भारत सरकार ने वीरता के लिए अशोक चक्र से नवाजा गया। .

नई!!: अजमल क़साब और तुकाराम ओम्बले · और देखें »

दि अटैक्स ऑफ 26/11

दि अटैक्स ऑफ 26/11 2013 की हिन्दी वृत्त-चित्र नाटक फ़िल्म है जिसे रामगोपाल वर्मा ने निर्देशित किया है और २००८ के मुंबई हमले पर आधारित है। फ़िल्म कलाकार संजीव जायसवाल ने अपनी प्रथम फ़िल्म में कला निर्देशक उदय सिंह के साथ अजमल क़साब का अभिनय किया है। फ़िल्म में नाना पाटेकर केन्द्रिय भूमिका में हैं। इसका 7 मिनट का प्रोमो 23 नवम्बर 2012 को जारी किया गया। विश्वस्तर पर फ़िल्म 1 मार्च 2013 को जारी की गई। फ़िल्म का प्रहम दृश्य 17 जनवरी 2013 को जारी किया गया। केन्द्रिय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड ने फ़िल्म को 'केवल वयस्क' प्रमाण पत्र के साथ पारित किया। .

नई!!: अजमल क़साब और दि अटैक्स ऑफ 26/11 · और देखें »

भारतीय इतिहास की समयरेखा

पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं भारत एक साझा इतिहास के भागीदार हैं इसलिए भारतीय इतिहास की इस समय रेखा में सम्पूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास की झलक है। .

नई!!: अजमल क़साब और भारतीय इतिहास की समयरेखा · और देखें »

मदनलाल लक्ष्मणदास टहलियानी

न्यायमूर्ति मदनलाल लक्ष्मणदास टहलियानी (जन्म: 23 दिसंबर 1953), महाराष्ट्र के लोकायुक्त हैं। इससे पूर्व वे मुंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रह चुके हैं। वर्तमान पद के लिए उन्होने सेवानिवृत्त न्यायाधीश पी.बी.

नई!!: अजमल क़साब और मदनलाल लक्ष्मणदास टहलियानी · और देखें »

स्वतन्त्रता के बाद भारत का संक्षिप्त इतिहास

कोई विवरण नहीं।

नई!!: अजमल क़साब और स्वतन्त्रता के बाद भारत का संक्षिप्त इतिहास · और देखें »

अक्षम्य

अक्षम्य का अर्थ होता है क्षमा न करने योग्य। .

नई!!: अजमल क़साब और अक्षम्य · और देखें »

२००९

२००९ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। वर्ष २००९ बृहस्पतिवार से प्रारम्भ होने वाला वर्ष है। संयुक्त राष्ट्र संघ, यूनेस्को एवं आइएयू ने १६०९ में गैलीलियो गैलिली द्वारा खगोलीय प्रेक्षण आरंभ करने की घटना की ४००वीं जयंती के उपलक्ष्य में इसे अंतर्राष्ट्रीय खगोलिकी वर्ष घोषित किया है। .

नई!!: अजमल क़साब और २००९ · और देखें »

२०१२ में निधन

निम्नलिखित सूची २०१२ में निधन हो गये लोगों की है। यहाँ पर सभी दिनांक के क्रमानुसार हैं और एक दिन की दो या अधिक प्रविष्टियाँ होने पर उनके मूल नाम को वर्णक्रमानुसार में दिया गया है। यहाँ लिखने का अनुक्रम निम्न है.

नई!!: अजमल क़साब और २०१२ में निधन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मुहम्मद अजमल आमिर कसाब, अजमल आमिर कसब, अजमल आमिर कसाब, अजमल कसाब

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »