लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अगरतला

सूची अगरतला

अगरतला (আগরতলা) भारत के त्रिपुरा प्रान्त की राजधानी है। अगरतला की स्थापना 1850 में महाराज राधा कृष्ण किशोर माणिक्य बहादुर द्वारा की गई थी। बांग्लादेश से केवल दो किमी दूर स्थित यह शहर सांस्कृतिक रूप से काफी समृद्ध है। अगरतला त्रिपुरा के पश्चिमी भाग में स्थित है और हरोआ नदी शहर से होकर गुजरती है। पर्यटन की दृष्टि से यह एक ऐसा शहर है, जहां मनोरंजन के तमाम साधन हैं, एंडवेंचर के ढेरों विकल्प हैं और सांस्कृतिक रूप से भी बेहद समृद्ध है। इसके अलावा यहां पाए जाने वाले अलग-अलग प्रकार के जीव-जन्तु और पेड़-पौधे अगरतला पर्यटन को और भी रोचक बना देते हैं। अगरतला उस समय प्रकाश में आया जब माणिक्य वंश ने इसे अपनी राजधानी बनाया। 19वीं शताब्दी में कुकी के लगातार हमलों से परेशान होकर महाराज कृष्ण माणिक्य ने उत्तरी त्रिपुरा के उदयपुर स्थित रंगामाटी से अपनी राजधानी को अगरतला स्थानान्तरित कर दिया। राजधानी बदलने का एक और कारण यह भी था कि महाराज अपने साम्राज्य और पड़ोस में स्थित ब्रिटिश बांग्लादेश के साथ संपर्क बनाने चाहते थे। आज अगरतला जिस रूप में दिखाई देता है, दरअसल इसकी परिकल्पना 1940 में महाराज वीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर ने की थी। उन्होंने उस समय सड़क, मार्केट बिल्डिंग और नगरनिगम की योजना बनाई। उनके इस योगदान को देखते हुए ही अगरतला को ‘बीर बिक्रम सिंह माणिक्य बहादुर का शहर’ भी कहा जाता है। शाही राजधानी और बांग्लादेश से नजदीकी होने के कारण अतीत में कई बड़ी नामचीन हस्तियों ने अगरतला का भ्रमण किया। रविन्द्रनाथ टैगोर कई बार अगरतला आए थे। उनके बारे में कहा जाता है कि त्रिपुरा के राजाओं से उनके काफी गहरे संबंध थे। .

45 संबंधों: डीडी नॉर्थ ईस्ट, त्रिपुर सुंदरी मंदिर, त्रिपुरा, त्रिपुरा, त्रिपुरा विधानसभा, त्रिपुरा विश्वविद्यालय, त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वशासी जिला परिषद, त्रिपुरा के नगर और कस्बे, दीपा कर्मकार, पश्चिम त्रिपुरा जिला, प्रदीप चौधुरी, भारत, भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - प्रदेश अनुसार, भारत में रेलवे स्टेशनों की सूची, भारत में स्मार्ट नगर, भारत में विश्वविद्यालयों की सूची, भारत का भूगोल, भारत के प्रवेशद्वार, भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार, भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश, भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की राजधानियाँ, भारत के शहरों की सूची, भारत के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची, भारतीय रिज़र्व बैंक, माणिक सरकार, मेघालय, रणजी ट्रॉफी 2016-17 ग्रुप बी, रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी 2017-18, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अगरतला, राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, राजभवन (त्रिपुरा), सिल्चर विमानक्षेत्र, सेरछिप, विधान सभा, वीर चन्द्र माणिक्य, खुमुलुङ, गुवाहाटी उच्च न्यायालय, आधिकारिक आवास, केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण, कोक त्रिपुरा, अगरतला विमानक्षेत्र, अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस, अइज़ोल, उत्तर-पूर्वी राज्य, उदयपुर (त्रिपुरा), उज्जयंत महल

डीडी नॉर्थ ईस्ट

डीडी नार्थ-ईस्ट (उत्तर-पूर्व) एक राज्य के स्वामित्व वाला टीवी चैनल है जो दूरदर्शन केंद्र गुवाहाटी से, अगरतला, कोहिमा, इम्फाल, सिलचर, डिब्रूगढ़, तुरा, आइजोल, ईटानगर और शिलांग में प्रसारित होता है। .

नई!!: अगरतला और डीडी नॉर्थ ईस्ट · और देखें »

त्रिपुर सुंदरी मंदिर, त्रिपुरा

त्रिपुरा सुंदरी मंदिर अगरतला-सबरूम मार्ग पर उदयपुर शहर से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। .

नई!!: अगरतला और त्रिपुर सुंदरी मंदिर, त्रिपुरा · और देखें »

त्रिपुरा

त्रिपुरा उत्तर-पूर्वी सीमा पर स्थित भारत का एक राज्य है। यह भारत का तीसरा सबसे छोटा राज्य है जिसका क्षेत्रफल १०४९१ वर्ग किमी है। इसके उत्तर, पश्चिम और दक्षिण में बांग्लादेश स्थित है जबकि पूर्व में असम और मिजोरम स्थित हैं। सन २०११ में इस राज्य की जनसंख्या लगभग ३६ लाख ७१ हजार थी। अगरतला त्रिपुरा की राजधानी है। बंगाली और त्रिपुरी भाषा (कोक बोरोक) यहाँ की मुख्य भाषायें हैं। आधुनिक त्रिपुरा क्षेत्र पर कई शताब्दियों तक त्रिपुरी राजवंश ने राज किया। त्रिपुरा की स्थापना 14वीं शताब्दी में माणिक्य नामक इंडो-मंगोलियन आदिवासी मुखिया ने की थी, जिसने हिंदू धर्म अपनाया था। 1808 में इसे ब्रिटिश साम्राज्य ने जीता, यह स्व-शासित शाही राज्य बना। 1956 में यह भारतीय गणराज्य में शामिल हुआ और 1972 में इसे राज्य का दर्जा मिला। त्रिपुरा का आधे से अधिक भाग जंगलों से घिरा है, जो प्रकृति-प्रेमी पर्यटकों को आकर्षित करता है, किंतु दुर्भाग्यवश यहां कई आतंकवादी संगठन पनप चुके हैं जो अलग राज्य की मांग के लिए समय-समय पर राज्य प्रशासन से लड़ते रहते हैं। हैंडलूम बुनाई यहां का मुख्य उद्योग है। .

नई!!: अगरतला और त्रिपुरा · और देखें »

त्रिपुरा विधानसभा

त्रिपुरा विधान सभा भारत के त्रिपुरा राज्य की एक विधायिका हैं | .

नई!!: अगरतला और त्रिपुरा विधानसभा · और देखें »

त्रिपुरा विश्वविद्यालय

त्रिपुरा विश्वविद्यालय (Tripura University) भारत के त्रिपुरा राज्य में स्थित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना २ अक्टूबर १९८७ को हुई थी। यह अगरतला से १० कि॰मी॰ दक्षिण में सूर्यमणिनगर में है। विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य तेजी से हुआ तथा राज्य विधानसभा ने सन १९८७ में त्रिपुरा विश्वविद्यालय अधिनियम पारित किया। २ अक्टूबर महात्मा गांधी की जन्म पुण्यतिथि पर त्रिपुरा विश्वविद्यालय औपचारिक रूप से स्थापित हुआ। २००६ के संसद अधिनियम द्वारा २ जुलाई २००७ को विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय में परिवर्तित कर दिया गया। वर्तमान में त्रिपुरा विश्वविद्यालय ३२ विषयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम उपलब्ध कराता है। इसके अंतर्गत विभिन्न विभाग, निदेशालय और केन्द्र हैं जो जिनमें ३८ स्नातक पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जाते हैं। राज्य में सभी २४ सामान्य और तकनीकी कॉलेज त्रिपुरा विश्वविद्यालय से संबद्ध है जो अब राज्य में उच्च शिक्षा के मुख्य केन्द्र हैं तथा सभी क्षेत्रों में इसे उच्च स्थान प्राप्त है। .

नई!!: अगरतला और त्रिपुरा विश्वविद्यालय · और देखें »

त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वशासी जिला परिषद

त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वशासी जिला परिषद(टीटीएएडीसी), त्रिपुरा राज्य के त्रिपुरी बहुल इलाकों को प्रशशित करने वाला स्वशासित निकाय है। इसकी सभा व परिषद्, अगरतला से २६ किमी दूर खुमुलुङ नमक नगर में है। .

नई!!: अगरतला और त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वशासी जिला परिषद · और देखें »

त्रिपुरा के नगर और कस्बे

कोई विवरण नहीं।

नई!!: अगरतला और त्रिपुरा के नगर और कस्बे · और देखें »

दीपा कर्मकार

दीपा कर्मकार (बंगाली: দিপা কর্মকার, अंग्रेजी: Dipa Karmakar) (जन्म: 9 अगस्त 1993) एक कलात्मक जिम्नास्ट हैं जो 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाली वे पहली भारतीय महिला जिम्नास्ट हैं, और पिछले 52 वर्षों में ऐसा करने वाली वे प्रथम भारतीय, पुरुष अथवा महिला, जिम्नास्ट हैं। .

नई!!: अगरतला और दीपा कर्मकार · और देखें »

पश्चिम त्रिपुरा जिला

त्रिपुरा राज्य के ४ जिले हैंपश्चिम त्रिपुरा भारतीय राज्य त्रिपुरा का एक जिला है। जिले का मुख्यालय अगरतला है जो राज्य की राजधानी भी है। पश्चिम त्रिपुरा जहां एक ओर मंदिरों के लिए जाना जाता है, वहीं दूसरी ओर यह जगह ऊंचे पर्वत, महल और झील आदि के लिए भी प्रसिद्ध है। ऐतिहासिक दृष्टि से भी यह काफी महत्वपूर्ण है। .

नई!!: अगरतला और पश्चिम त्रिपुरा जिला · और देखें »

प्रदीप चौधुरी

प्रदीप चौधुरी (५ फरबरि १९४३) बांग्ला साहित्य के भूखी पीढ़ी (हंगरी जनरेशन) साहित्य अंदोलनके प्रख्यात कवि, आलोचक एवम अनुवादक हैं। भूखी पीढी आंदोलन में योगदान के लिये उन्हें विश्वभारती विश्वविद्यालय से रसटिकेट (बेदखल) कर दिया गया था। आन्दोलन के जिन ग्यारह सदस्य के खिलाफ़ गिरफ़्तारी का समन निकला था उन लोगों में प्रदीप चौधुरी भी थे। उनके पिता के अगरतला (त्रिपुरा) स्थित घर से गिरफतार करके उन्हें कोलकाता के बंकशल अदालत में पेश किया गया था, हालांकि उनके खिलाफ मुकदमा नहीं चला था। रसटिकेट होने के बाद उन्होंने फिर से यादबपुर विश्व्विद्यालय में दाखिला लिया और अंग्रेजी में एम ए पास किया। वे कोलकाता में में स्कूलों में शिक्षक रहे, जिस दौरान उन्होंने फ़्रेन्च भाषा में पठन किया। यह पठन बाद में उनके अनुवाद कार्य में काम आया। शान्तिनिकेतन में पढ़ते समय वे स्वकाल् नाम से भूखी पीढ़ी की एक लघु पत्रिका का सम्पादन किया करते थे, जिसका नाम बदलकर सत्तर के दशक में उन्होने फु: रख लिया। फु: एक त्रिभाषिक (बांग्ला, अंग्रेजी एवं फ़्रेन्च) पत्रिका के रूप में काफ़ी सफल रही। .

नई!!: अगरतला और प्रदीप चौधुरी · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: अगरतला और भारत · और देखें »

भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - प्रदेश अनुसार

भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों का संजाल भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची भारतीय राजमार्ग के क्षेत्र में एक व्यापक सूची देता है, द्वारा अनुरक्षित सड़कों के एक वर्ग भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण। ये लंबे मुख्य में दूरी roadways हैं भारत और के अत्यधिक उपयोग का मतलब है एक परिवहन भारत में। वे में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा भारतीय अर्थव्यवस्था। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 laned (प्रत्येक दिशा में एक), के बारे में 65,000 किमी की एक कुल, जिनमें से 5,840 किमी बदल सकता है गठन में "स्वर्ण Chathuspatha" या स्वर्णिम चतुर्भुज, एक प्रतिष्ठित परियोजना राजग सरकार द्वारा शुरू की श्री अटल बिहारी वाजपेयी.

नई!!: अगरतला और भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - प्रदेश अनुसार · और देखें »

भारत में रेलवे स्टेशनों की सूची

शिकोहाबाद तहसील के ग्राम नगला भाट में श्री मुकुट सिंह यादव जो ग्राम पंचायत रूपसपुर से प्रधान भी रहे हैं उनके तीन पुत्र हैं गजेंद्र यादव नगेन्द्र यादव पुष्पेंद्र यादव प्रधान जी का जन्म सन १९५० में हुआ था उन्होंने अपना सारा जीवन ग़रीबों के लिए क़ुर्बान कर दिया था और वो ५ भाईओ में सबसे छोटे थे और अपने परिवार को बाँधे रखा ११ मार्च २०१५ को उनका देहावसान हो गया ! वो आज भी हमारे दिलों में ज़िंदा हैं इस लेख में भारत में रेलवे स्टेशनों की सूची है। भारत में रेलवे स्टेशनों की कुल संख्या 7,000 और 8,500 के बीच अनुमानित है। भारतीय रेलवे एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार देने के साथ दुनिया में चौथा सबसे बड़ा नियोक्ता है। सूची तस्वीर गैलरी निम्नानुसार है। .

नई!!: अगरतला और भारत में रेलवे स्टेशनों की सूची · और देखें »

भारत में स्मार्ट नगर

भारत में स्मार्ट नगर की कल्पना प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की है जिन्होंने देश के १०० नगरों को स्मार्ट नगरों के रूप में विकसित करने का संकल्प किया है। सरकार ने २७ अगस्त २०१५ को ९८ प्रस्तावित स्मार्ट नगरों की सूची जारी कर दी। .

नई!!: अगरतला और भारत में स्मार्ट नगर · और देखें »

भारत में विश्वविद्यालयों की सूची

यहाँ भारत में विश्वविद्यालयों की सूची दी गई है। भारत में सार्वजनिक और निजी, दोनों विश्वविद्यालय हैं जिनमें से कई भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा समर्थित हैं। इनके अलावा निजी विश्वविद्यालय भी मौजूद हैं, जो विभिन्न निकायों और समितियों द्वारा समर्थित हैं। शीर्ष दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालयों के तहत सूचीबद्ध विश्वविद्यालयों में से अधिकांश भारत में स्थित हैं। .

नई!!: अगरतला और भारत में विश्वविद्यालयों की सूची · और देखें »

भारत का भूगोल

भारत का भूगोल या भारत का भौगोलिक स्वरूप से आशय भारत में भौगोलिक तत्वों के वितरण और इसके प्रतिरूप से है जो लगभग हर दृष्टि से काफ़ी विविधतापूर्ण है। दक्षिण एशिया के तीन प्रायद्वीपों में से मध्यवर्ती प्रायद्वीप पर स्थित यह देश अपने ३२,८७,२६३ वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है। साथ ही लगभग १.३ अरब जनसंख्या के साथ यह पूरे विश्व में चीन के बाद दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश भी है। भारत की भौगोलिक संरचना में लगभग सभी प्रकार के स्थलरूप पाए जाते हैं। एक ओर इसके उत्तर में विशाल हिमालय की पर्वतमालायें हैं तो दूसरी ओर और दक्षिण में विस्तृत हिंद महासागर, एक ओर ऊँचा-नीचा और कटा-फटा दक्कन का पठार है तो वहीं विशाल और समतल सिन्धु-गंगा-ब्रह्मपुत्र का मैदान भी, थार के विस्तृत मरुस्थल में जहाँ विविध मरुस्थलीय स्थलरुप पाए जाते हैं तो दूसरी ओर समुद्र तटीय भाग भी हैं। कर्क रेखा इसके लगभग बीच से गुजरती है और यहाँ लगभग हर प्रकार की जलवायु भी पायी जाती है। मिट्टी, वनस्पति और प्राकृतिक संसाधनो की दृष्टि से भी भारत में काफ़ी भौगोलिक विविधता है। प्राकृतिक विविधता ने यहाँ की नृजातीय विविधता और जनसंख्या के असमान वितरण के साथ मिलकर इसे आर्थिक, सामजिक और सांस्कृतिक विविधता प्रदान की है। इन सबके बावजूद यहाँ की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक एकता इसे एक राष्ट्र के रूप में परिभाषित करती है। हिमालय द्वारा उत्तर में सुरक्षित और लगभग ७ हज़ार किलोमीटर लम्बी समुद्री सीमा के साथ हिन्द महासागर के उत्तरी शीर्ष पर स्थित भारत का भू-राजनैतिक महत्व भी बहुत बढ़ जाता है और इसे एक प्रमुख क्षेत्रीय शक्ति के रूप में स्थापित करता है। .

नई!!: अगरतला और भारत का भूगोल · और देखें »

भारत के प्रवेशद्वार

प्रवेशद्वार:भारत के सभि राज्य व केन्द्र शासित प्रदेश १. प्रवेशद्वार:अरुणाचल प्रदेश (इटानगर) २. प्रवेशद्वार:असम (दिसपुर) ३. प्रवेशद्वार:उत्तर प्रदेश (लखनऊ) ४. प्रवेशद्वार:उत्तरांचल (देहरादून) ५. प्रवेशद्वार:उड़ीसा (भुवनेश्वर) ६. प्रवेशद्वार:अंडमान और निकोबार द्वीप* (पोर्टब्लेयर) ७. प्रवेशद्वार:आंध्र प्रदेश (हैदराबाद) ८. प्रवेशद्वार:कर्नाटक (बंगलोर) ९. प्रवेशद्वार:केरल (तिरुवनंतपुरम) १०.

नई!!: अगरतला और भारत के प्रवेशद्वार · और देखें »

भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार

भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची (संख्या के क्रम में) भारत के राजमार्गो की एक सूची है। .

नई!!: अगरतला और भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार · और देखें »

भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश

भारत राज्यों का एक संघ है। इसमें उन्तीस राज्य और सात केन्द्र शासित प्रदेश हैं। ये राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश पुनः जिलों और अन्य क्षेत्रों में बांटे गए हैं।.

नई!!: अगरतला और भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश · और देखें »

भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की राजधानियाँ

यह सूची भारत के राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों की राजधानियों की है। भारत में कुल 29 राज्य और 7 केन्द्र-शासित प्रदेश हैं। सभी राज्यों और दो केन्द्र-शासित प्रदेशों, दिल्ली और पौण्डिचेरी, में चुनी हुई सरकारें और विधानसभाएँ होती हैं, जो वॅस्टमिन्स्टर प्रतिमान पर आधारित हैं। अन्य पाँच केन्द्र-शासित प्रदेशों पर देश की केन्द्र सरकार का शासन होता है। 1956 में राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अन्तर्गत राज्यों का निर्माण भाषाई आधार पर किया गया था, और तबसे यह व्यवस्था लगभग अपरिवर्तित रही है। प्रत्येक राज्य और केन्द्र-शासित प्रदेश प्रशासनिक इकाईयों में बँटा होता है। नीचे दी गई सूची में राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों की विभिन्न प्रकार की राजधानियाँ सूचीबद्ध हैं। प्रशासनिक राजधानी वह होती है जहाँ कार्यकारी सरकार के कार्यालय स्थित होते हैं, वैधानिक राजधानी वह है जहाँ से राज्य विधानसभा संचालित होती है, और न्यायपालिका राजधानी वह है जहाँ उस राज्य या राज्यक्षेत्र का उच्च न्यायालय स्थित होता है। .

नई!!: अगरतला और भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की राजधानियाँ · और देखें »

भारत के शहरों की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: अगरतला और भारत के शहरों की सूची · और देखें »

भारत के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची

यह सूचियों भारत के सबसे बड़े शहरों पर है। .

नई!!: अगरतला और भारत के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची · और देखें »

भारतीय रिज़र्व बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) भारत का केन्द्रीय बैंक है। यह भारत के सभी बैंकों का संचालक है। रिजर्व बैक भारत की अर्थव्यवस्था को नियन्त्रित करता है। इसकी स्थापना १ अप्रैल सन १९३५ को रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया ऐक्ट १९३४ के अनुसार हुई। बाबासाहेब डॉ॰ भीमराव आंबेडकर जी ने भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना में अहम भूमिका निभाई हैं, उनके द्वारा प्रदान किये गए दिशा-निर्देशों या निर्देशक सिद्धांत के आधार पर भारतीय रिजर्व बैंक बनाई गई थी। बैंक कि कार्यपद्धती या काम करने शैली और उसका दृष्टिकोण बाबासाहेब ने हिल्टन यंग कमीशन के सामने रखा था, जब 1926 में ये कमीशन भारत में रॉयल कमीशन ऑन इंडियन करेंसी एंड फिनांस के नाम से आया था तब इसके सभी सदस्यों ने बाबासाहेब ने लिखे हुए ग्रंथ दी प्राब्लम ऑफ दी रुपी - इट्स ओरीजन एंड इट्स सोल्यूशन (रुपया की समस्या - इसके मूल और इसके समाधान) की जोरदार वकालात की, उसकी पृष्टि की। ब्रिटिशों की वैधानिक सभा (लेसिजलेटिव असेम्बली) ने इसे कानून का स्वरूप देते हुए भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 का नाम दिया गया। प्रारम्भ में इसका केन्द्रीय कार्यालय कोलकाता में था जो सन १९३७ में मुम्बई आ गया। पहले यह एक निजी बैंक था किन्तु सन १९४९ से यह भारत सरकार का उपक्रम बन गया है। उर्जित पटेल भारतीय रिजर्व बैंक के वर्तमान गवर्नर हैं, जिन्होंने ४ सितम्बर २०१६ को पदभार ग्रहण किया। पूरे भारत में रिज़र्व बैंक के कुल 22 क्षेत्रीय कार्यालय हैं जिनमें से अधिकांश राज्यों की राजधानियों में स्थित हैं। मुद्रा परिचालन एवं काले धन की दोषपूर्ण अर्थव्यवस्था को नियन्त्रित करने के लिये रिज़र्व बैंक ऑफ इण्डिया ने ३१ मार्च २०१४ तक सन् २००५ से पूर्व जारी किये गये सभी सरकारी नोटों को वापस लेने का निर्णय लिया है। .

नई!!: अगरतला और भारतीय रिज़र्व बैंक · और देखें »

माणिक सरकार

माणिक सरकार' (जन्म 22 जनवरी 1949) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मार्च 1998 से वे इस पद पर थे। वे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से संबद्ध हैं तथा पार्टी पोलितब्यूरो के सदस्य भी हैं। 2013 के विधानसभा चुनावों के बाद वे लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बने। श्री सरकार अपना मुख्यमंत्री पद का वेतन व भत्ते पार्टी को दान देते हैं जो कि उन्हे रुपये गुजारा भत्ता देती है। 2013 के त्रिपुरा विधानसभा चुनावों के समय दायर शपथपत्र से पता चलता है कि वे भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों में सबसे कम धनी व्यक्ति हो सकते हैं। .

नई!!: अगरतला और माणिक सरकार · और देखें »

मेघालय

मेघालय पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है। इसका अर्थ है बादलों का घर। २०१६ के अनुसार यहां की जनसंख्या ३२,११,४७४ है। मेघालय का विस्तार २२,४३० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में है, जिसका लम्बाई से चौडाई अनुपात लगभग ३:१ का है। IBEF, India (2013) राज्य का दक्षिणी छोर मयमनसिंह एवं सिलहट बांग्लादेशी विभागों से लगता है, पश्चिमी ओर रंगपुर बांग्लादेशी भाग तथा उत्तर एवं पूर्वी ओर भारतीय राज्य असम से घिरा हुआ है। राज्य की राजधानी शिलांग है। भारत में ब्रिटिश राज के समय तत्कालीन ब्रिटिश शाही अधिकारियों द्वारा इसे "पूर्व का स्काटलैण्ड" की संज्ञा दी थी।Arnold P. Kaminsky and Roger D. Long (2011), India Today: An Encyclopedia of Life in the Republic,, pp.

नई!!: अगरतला और मेघालय · और देखें »

रणजी ट्रॉफी 2016-17 ग्रुप बी

रणजी ट्रॉफी 2016-17 की रणजी ट्रॉफी, भारत में प्रथम श्रेणी क्रिकेट टूर्नामेंट के 83 वें मौसम है। यह तीन समूहों में विभाजित 28 टीमों ने चुनाव लड़ा जा रहा है। ग्रुप ए और बी नौ टीमों का समावेश है और ग्रुप सी दस टीमों के शामिल हैं। राजस्थान और सौराष्ट्र के बीच पहला दौर स्थिरता वरिष्ठ महिलाओं की एकदिवसीय लीग की वजह से चेन्नई से विजयनगरम के लिए ले जाया गया था। झारखंड और कर्नाटक के बीच 2 दौर स्थिरता कावेरी नदी जल विवाद की वजह से ग्रेटर नोएडा के लिए तमिलनाडुसे ले जाया गया था। .

नई!!: अगरतला और रणजी ट्रॉफी 2016-17 ग्रुप बी · और देखें »

रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी 2017-18

रणजी ट्रॉफी 2017-18 भारत की प्रथम श्रेणी क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का 84 वां सत्र है। यह 28 टीमों द्वारा चार समूहों में विभाजित किया जा रहा है, जिनमें से प्रत्येक में सात टीम हैं। .

नई!!: अगरतला और रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी 2017-18 · और देखें »

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अगरतला

राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, अगरतला, त्रिपुरा की स्थापना वर्ष १९५५ में की गई थी और दिनांक १ अप्रैल २००६ को केन्द्र सरकार के पूर्णत: वित्त पोषित संस्थान के रूप में अधिग्रहित किया गया और राष्‍ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अगरतला बनाया गया। संस्थान अवर-स्नातक स्तर पर प्रति वर्ष २६६ विद्यार्थियों की भर्ती कर ७ कोर्स संचालित करता है। .

नई!!: अगरतला और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अगरतला · और देखें »

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (रा.इ.सू.प्रौ.सं./) (पूर्वतन डीओईएसीसी सोसाइटी), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (डी ई आई टी वाई), संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत एक स्वायत्त वैज्ञानिक संस्था है। इसकी स्थापना सूचना, इलेक्ट्रॉनिकी एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईइसीटी) के क्षेत्र में मानव संसाधन विकास तथा संबंधित कार्यकलाप करने के लिए की गई थी। रा.इ.सू.प्रौ.सं.

नई!!: अगरतला और राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान · और देखें »

राजभवन (त्रिपुरा)

अगरतला स्थित त्रिपुरा का राजभवन। राजभवन अगरतला भारत के त्रिपुरा राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी अगरतला में स्थित है। डी. यशवन्तराव पाटिल त्रिपुरा के वर्तनाम राज्यपाल हैं। .

नई!!: अगरतला और राजभवन (त्रिपुरा) · और देखें »

सिल्चर विमानक्षेत्र

सिल्चर विमानक्षेत्र जिसे कुम्भीग्राम हवाई अड्डा भी कहते हैं, असम राज्य के कछर जिले में स्थित हवाईअड्डा है। यह विमानक्षेत्र सिलचर शहर से २४ कि॰मी॰ उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित है। यहां की हवाई पट्टी की लंबाई ५,८५६ फ़ीट लंबी है और इसकी समुद्र सतह से ऊंचाई ३५३ फ़ीट है। यहां से मुख्यतः एयर इंडिया, जेट एयरवेज़ एवं एयर सहारा की अन्तर्देशीय वायुसेवाएं उपलब्ध हैं। विमानक्षेत्र परिसर में टैक्सी सेवा उपलब्ध है। विमानक्षेत्र पर चिकित्सा सुविधा, अपंग और वृद्ध यात्रियों हेतु व्हीलचेयर सुविधा भी उपलब्ध है। परिसर से सिल्चर रेलवे स्टेशन निकटम रेलवे कड़ी है। विमानक्षेत्र परिसर लगभग ३६.७० एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। अन्य निकटवर्ती विमानक्षेत्रों में इम्फाल विमानक्षेत्र ९४ कि.मी, लेंगपुई विमानक्षेत्र १२४ कि.मी, अगरतला विमानक्षेत्र १५५ कि.मी और गुवाहाटी विमानक्षेत्र १९५ कि.मी दूरी पर हैं। इनमें से गुवाहाटी एकमात्र अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। सिल्चर शहर से विमानक्षेत्र तक पहुंचने हेतु सार्वजनिक यातायात में नगर-बस सेवा के अलावा किराये पर कार और टैक्सियां मिलती हैं। विमानक्षेत्र पर प्रस्थान समय से २ घण्टे पूर्व पहुंच जाना यात्र्रियों के लिये सुविधाजनक रहता है। इस विमानक्षेत्र में एकमात्र अन्तर्देशीय टर्मिनल है और इस टर्मिनल से संचालित होने वाली वायुसेवाओं में एयर इण्डिया क्षेत्रीय, किंगफिशर एयरलाइंस, नॉर्थ ईस्ट शटल एवं इण्डियन एयरलाइंस हैं जो शहर को अगरतला, गुवाहाटी, आइज़ोल, इम्फाल और कोलकाता से जोड़ती हैं। .

नई!!: अगरतला और सिल्चर विमानक्षेत्र · और देखें »

सेरछिप

सेरछिप भारतीय राज्य मिज़ोरम के सेरछिप ज़िले तथा सेरछिप सदर तहसील का मुख्यालय है। यह कस्बा राजधानी अइज़ोल से ११२ किमी दूर है। .

नई!!: अगरतला और सेरछिप · और देखें »

विधान सभा

विधान सभा या वैधानिक सभा जिसे भारत के विभिन्न राज्यों में निचला सदन(द्विसदनीय राज्यों में) या सोल हाउस (एक सदनीय राज्यों में) भी कहा जाता है। दिल्ली व पुडुचेरी नामक दो केंद्र शासित राज्यों में भी इसी नाम का प्रयोग निचले सदन के लिए किया जाता है। 7 द्विसदनीय राज्यों में ऊपरी सदन को विधान परिषद कहा जाता है। विधान सभा के सदस्य राज्यों के लोगों के प्रत्यक्ष प्रतिनिधि होते हैं क्योंकि उन्हें किसी एक राज्य के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों द्वारा सीधे तौर पर चुना जाता है। इसके अधिकतम आकार को भारत के संविधान के द्वारा निर्धारित किया गया है जिसमें 500 से अधिक व् 60 से कम सदस्य नहीं हो सकते। हालाँकि विधान सभा का आकार 60 सदस्यों से कम हो सकता है संसद के एक अधिनियम के द्वारा: जैसे गोवा, सिक्किम, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी। कुछ राज्यों में राज्यपाल 1 सदस्य को अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व करने के लिए नियुक्त कर सकता है, उदा० ऐंग्लो इंडियन समुदाय अगर उसे लगता है कि सदन में अल्पसंख्यकों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। राज्यपाल के द्वारा चुने गए या नियुक्त को विधान सभा सदस्य या MLA कहा जाता है। प्रत्येक विधान सभा का कार्यकाल पाँच वर्षों का होता है जिसके बाद पुनः चुनाव होता है। आपातकाल के दौरान, इसके सत्र को बढ़ाया जा सकता है या इसे भंग किया जा सकता है। विधान सभा का एक सत्र वैसे तो पाँच वर्षों का होता है पर लेकिन मुख्यमंत्री के अनुरोध पर राज्यपाल द्वारा इसे पाँच साल से पहले भी भंग किया जा सकता है। विधानसभा का सत्र आपातकाल के दौरान बढ़ाया जा सकता है लेकिन एक समय में केवल छः महीनों के लिए। विधान सभा को बहुमत प्राप्त या गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाने पर भी भंग किया जा सकता है। .

नई!!: अगरतला और विधान सभा · और देखें »

वीर चन्द्र माणिक्य

वीर चन्द्र माणिक्य' त्रिपुरा के राजा थे जिन्होने १८६२ से १८९६ तक शासन किया। वे माणिक्य राजवंश के थे। वे आधुनिक अगरतला के शिल्पी माने जाते हैं। सन १८६२ में उन्होने अगरतला का नगरीकरण आरम्भ किया तथा १८७१ में अगरतला नगरपालिका की स्थापना की। .

नई!!: अगरतला और वीर चन्द्र माणिक्य · और देखें »

खुमुलुङ

खुमुलुङ, त्रिपुरा राज्य के पश्चिमी त्रिपुरा ज़िले का एक नगर है। यह त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वशासी जिला परिषद का मुख्यालय एवं सबसे बड़ा नगर है। यह राज्य की राजधानी अगरतला से लगभग २६ किमी पश्चिम की ओर अवस्थित है। टीटीएएडीसी के मुख्यालय को यहाँ वर्ष १९९६ में स्थापित किया गया था। स्थानीय कोकबोरोक भाषा में, खुमुलुङ नाम का अर्थ होता है फूलों का बागीचा। .

नई!!: अगरतला और खुमुलुङ · और देखें »

गुवाहाटी उच्च न्यायालय

गुवाहाटी उच्च न्यायालय असम राज्य का न्यायालय हैं। इसे १ मार्च, १९४८ को भारत अधिनियम, १९३५ के अंतर्गत किया गया था। यह असम की राजधानी शहर गुवाहाटी मे स्थित हैं। इसके अधिकार क्षेत्र मे असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, और मिजोरम के राज्य आते हैं। इस न्यायालय की शाखाएँ कोहिमा, आइजोल और ईटानगर में है और अगरतला और शिलांग में सर्किट बेंच है। .

नई!!: अगरतला और गुवाहाटी उच्च न्यायालय · और देखें »

आधिकारिक आवास

सामान्य रूप में आधिकारिक आवास किसी अधिकार या पद के साथ मिलनेवाले आवास को कहते है। लेकिन सार्वभौमिक रूप से, किसी देश के राष्ट्रप्रमुख, शासनप्रमुख, राज्यपाल या अन्य वरिष्ठ पद के निवासस्थान को "आधिकारिक आवास" कहते है। निम्नलिखित दुनिया के आधिकारिक आवासों की सूची है। सूची का प्रारूप इस प्रकार है.

नई!!: अगरतला और आधिकारिक आवास · और देखें »

केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण

केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण भारतीय संसद द्वारा 1985 में पारित प्रशासनिक न्यायाधिकरण अधिनियम, केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (Central Administrative tribunal या CAT/कैट)) और राज्य प्रशासनिक न्यायाधिकरण की स्थापना के लिए केंद्र सरकार को अधिकृत करता है। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण की प्रमुख पीठ (बेंच) दिल्ली में है। इसके अतिरिक्त, विभिन्न राज्यों में अतिरिक्त पीठें भी हैं। वर्तमान में 17 नियमित पीठ और ३० डिविजन बेंच हैं। कैट में एक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य सदस्य शामिल हैं। इनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। न्यायिक और प्रशासनिक क्षेत्रों से कैट के सदस्यों की नियुक्ति होती है। सेवा की अवधि 5 वर्ष या अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए 65 वर्ष और सदस्यों के लिए 62 वर्ष जो भी पहले हो, तक होती है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या कैट का कोई भी अन्य सदस्य अपने कार्यकाल के बीच में ही अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज सकता है। केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण के पास निम्नलिखित सेवा क्षेत्र के मामलों में अधिकार है.

नई!!: अगरतला और केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण · और देखें »

कोक त्रिपुरा

कोक त्रिपुरा त्रिपुरा में पहला कोकबोरोक लैंग्वेज चैनल है (उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में राज्य)। त्रिपुरा का पहला भाषाई चैनल होने के कारण यह कई सामाजिक कार्य करने में संलग्न हैं। कोक त्रिपुरा की स्थापना HKD द्वारा की गई है कोक त्रिपुरा आदर्श वाक्य उन लोगों में जागरूकता लाने के लिए है जो त्रिपुरा में कई घटनाओं के बारे में अज्ञात हैं। .

नई!!: अगरतला और कोक त्रिपुरा · और देखें »

अगरतला विमानक्षेत्र

अगरतला विमानक्षेत्र अगरतला में स्थित है। इसका ICAO कोड है VEAT और IATA कोड है IXA। यह एक नागरिक हवाई अड्डा है। यहां कस्टम्स विभाग उपस्थित नहीं है। इसका रनवे पेव्ड है। इसकी प्रणाली यांत्रिक हाँ है। इसकी उड़ान पट्टी की लंबाई 6000 फी.

नई!!: अगरतला और अगरतला विमानक्षेत्र · और देखें »

अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस

अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस या मई दिन मनाने की शुरूआत 1 मई 1886 से मानी जाती है जब अमेरिका की मज़दूर यूनियनों नें काम का समय 8 घंटे से ज़्यादा न रखे जाने के लिए हड़ताल की थी। इस हड़ताल के दौरान शिकागो की हेमार्केट में बम धमाका हुआ था। यह बम किस ने फेंका किसी का कोई पता नहीं। इसके निष्कर्ष के तौर पर पुलिस ने मज़दूरों पर गोली चला दी और सात मज़दूर मार दिए। "भरोसेमंद गवाहों ने तस्दीक की कि पिस्तौलों की सभी फलैशें गली के केंद्र की तरफ से आईं जहाँ पुलिस खड़ी थी और भीड़ की तरफ़ से एक भी फ्लैश नहीं आई। इस से भी आगे वाली बात, प्राथमिक अखबारी रिपोर्टों में भीड़ की तरफ से गोलीबारी का कोई ज़िक्र नहीं। मौके पर एक टेलीग्राफ खंबा गोलियों के साथ हुई छेद से पुर हुआ था, जो सभी की सभी पुलिस वाले तरफ़ से आईं थीं।" चाहे इन घटनाओं का अमेरिका पर एकदम कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा था लेकिन कुछ समय के बाद अमेरिका में 8 घंटे काम करने का समय निश्चित कर दिया गया था। मौजूदा समय भारत और अन्य मुल्कों में मज़दूरों के 8 घंटे काम करने से संबंधित क़ानून लागू है। अंतरराष्ट्रीय मज़दूर आंदोलन, अराजकतावादियों, समाजवादियों, तथा साम्यवादियों द्वारा समर्थित यह दिवस ऐतिहासिक तौर पर केल्त बसंत महोत्सव से भी संबंधित है। इस दिवस का चुनाव हेमार्केट घटनाक्रम की स्मृति में, जो कि 4 मई 1886 को घटित हुआ था, द्वितीय अंतरराष्ट्रीय के दौरान किया गया। .

नई!!: अगरतला और अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस · और देखें »

अइज़ोल

अइज़ोल (Aizawl) भारत के मिज़ोरम प्रान्त की राजधानी है। यहाँ की जनसंख्या २९३,४१६ है, जिसके कारण यह मिज़ोरम का सबसे बड़ा नगर है। यहाँ पर राज्य के सभी प्रशासनिक भवन जैसे महत्वपूर्ण सरकारी भवन, विधानसभा तथा सचिवालय स्थित है। .

नई!!: अगरतला और अइज़ोल · और देखें »

उत्तर-पूर्वी राज्य

thumb भारत के उत्तर-पूर्व में सात राज्य हैं। इन्हें 'सात-बहनें' या 'सेवन-सिस्टर्स' के नाम से भी जाना जाता है। इन राज्यों में 255,511 वर्ग किलोमीटर (98,653 वर्ग मील), या भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग सात प्रतिशत के एक क्षेत्र को कवर किया हुआ है। वर्ष 2011 में 44,98 लाख की आबादी थी, जो कि भारत के कुल आबादी की  3.7 प्रतिशत थी। हालांकि वहाँ सात राज्यों के भीतर महान जातीय और धार्मिक विविधता है, लेकिन राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में समानता भी है। जब भारत  1947 में यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ, केवल तीन राज्यों क्षेत्र को कवर किया। मणिपुर और त्रिपुरा, रियासते थी, जबकि एक बहुत बड़ा हिस्सा असम प्रांत प्रत्यक्ष रूप से ब्रिटिश शासन के अधीन था। इसकी राजधानी शिलांग (मेघालय वर्तमान दिन की राजधानी) था। चार नए राज्यों असम के मूल क्षेत्र के बाहर जातीय और भाषाई तर्ज पर राज्यों का पुनर्गठन की भारत सरकार की नीति के साथ लाइन में है, और आजादी के बाद दशकों से जुड़े हुए हैं। वर्ष 1963 में नागालैंड अलग राज्य बना, नागालैंड की तर्ज पर  वर्ष 1972 में मेघालय भी एक राज्य बन गया। मिजोरम 1972 में एक केंद्र शासित प्रदेश बन गया, और 1987 में ही अरुणाचल प्रदेश के साथ-साथ राज्य का दर्जा हासिल किया। उत्तर-पूर्वी भारत के स्वदेशी जनजातियों बोडो, निशि लोग, गारो, नागा, भूटिया और कई अन्य हैं।.

नई!!: अगरतला और उत्तर-पूर्वी राज्य · और देखें »

उदयपुर (त्रिपुरा)

उदयपुर, भारत के त्रिपुरा राज्य का एक कस्बा और नगर परिषद है। यह नगर त्रिपुर सुन्दरी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यह नगर गोमती जिले का मुख्यालय भी है। यह त्रिपुरा का तीसरा सबसे बड़ा नगर है। उदयपुर, त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से लगभग 55 किमी दूरी पर स्थित है। यहाँ अनेकों कृत्रिम झीलें हैं, जैसे- धानीसागर, बिजय सागर, महादेव दिघी, जगन्नाथ दिघी, अमर सागर आदि। .

नई!!: अगरतला और उदयपुर (त्रिपुरा) · और देखें »

उज्जयंत महल

उज्जयंत महल का मुख्य द्वार उज्जयंत महल का चित्र कोण से उज्जयंत महल का हवाई चित्र, जिसमें दो कृत्रिम झीलें भी दर्शित हैं त्रिपुरा में अगरतला स्थित उज्जयंता पैलेस एक शाही महल है। यह महल एक वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। .

नई!!: अगरतला और उज्जयंत महल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अगरतल्ला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »