लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद

सूची अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी या विद्यार्थी परिषद) एक भारतीय छात्र संगठन हैं। यह विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। विद्यार्थी परिषद का नारा है - ज्ञान, शील और एकता। यह संगठन छात्रों से प्रारंभ हो, छात्रों की समस्याओं के निवारण हेतु एक एकत्रित छात्र शक्ति का परिचायक है। .

27 संबंधों: दत्तात्रेय होसबोले, नरेन्द्र मोदी, बलराज मधोक, भारतीय जनता पार्टी, योगी आदित्यनाथ, राम बहादुर राय, रामशंकर अग्निहोत्री, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रवि शंकर प्रसाद, शिवराज सिंह चौहान, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, साकेत बहुगुणा, सुनील अम्बेकर, सुषमा स्वराज, स्वदेशी जागरण मंच, जयभान सिंह पवैया, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, जगदीश शेट्टार, विश्वास सारंग, विजय रूपाणी, विजय जौली, गिरिराज किशोर (राजनीतिज्ञ), ओम प्रकाश कोहली, कन्हैया कुमार, कैलाश विजयवर्गीय, अतुल कोठारी, अमित शाह

दत्तात्रेय होसबोले

दत्तात्रेय होसबोले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह हैं। वे संघ प्रचारक बनने से पहले ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में सक्रिय थे। वे मूलतः कर्नाटक से सम्बन्धित हैं। वे अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर उपाधिधारी हैं। श्रेणी:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य.

नई!!: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और दत्तात्रेय होसबोले · और देखें »

नरेन्द्र मोदी

नरेन्द्र दामोदरदास मोदी (નરેંદ્ર દામોદરદાસ મોદી Narendra Damodardas Modi; जन्म: 17 सितम्बर 1950) भारत के वर्तमान प्रधानमन्त्री हैं। भारत के राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उन्हें 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमन्त्री पद की शपथ दिलायी। वे स्वतन्त्र भारत के 15वें प्रधानमन्त्री हैं तथा इस पद पर आसीन होने वाले स्वतंत्र भारत में जन्मे प्रथम व्यक्ति हैं। वडनगर के एक गुजराती परिवार में पैदा हुए, मोदी ने अपने बचपन में चाय बेचने में अपने पिता की मदद की, और बाद में अपना खुद का स्टाल चलाया। आठ साल की उम्र में वे आरएसएस से  जुड़े, जिसके साथ एक लंबे समय तक सम्बंधित रहे । स्नातक होने के बाद उन्होंने अपने घर छोड़ दिया। मोदी ने दो साल तक भारत भर में यात्रा की, और कई धार्मिक केंद्रों का दौरा किया। गुजरात लौटने के बाद और 1969 या 1970 में अहमदाबाद चले गए। 1971 में वह आरएसएस के लिए पूर्णकालिक कार्यकर्ता बन गए। 1975  में देश भर में आपातकाल की स्थिति के दौरान उन्हें कुछ समय के लिए छिपना पड़ा। 1985 में वे बीजेपी से जुड़े और 2001 तक पार्टी पदानुक्रम के भीतर कई पदों पर कार्य किया, जहाँ से वे धीरे धीरे वे सचिव के पद पर पहुंचे।   गुजरात भूकंप २००१, (भुज में भूकंप) के बाद गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के असफल स्वास्थ्य और ख़राब सार्वजनिक छवि के कारण नरेंद्र मोदी को 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। मोदी जल्द ही विधायी विधानसभा के लिए चुने गए। 2002 के गुजरात दंगों में उनके प्रशासन को कठोर माना गया है, की आलोचना भी हुई।  हालांकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त विशेष जांच दल (एसआईटी) को अभियोजन पक्ष की कार्यवाही शुरू करने के लिए कोई है। मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी नीतियों को आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए । उनके नेतृत्व में भारत की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा और 282 सीटें जीतकर अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की। एक सांसद के रूप में उन्होंने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी वाराणसी एवं अपने गृहराज्य गुजरात के वडोदरा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा और दोनों जगह से जीत दर्ज़ की। इससे पूर्व वे गुजरात राज्य के 14वें मुख्यमन्त्री रहे। उन्हें उनके काम के कारण गुजरात की जनता ने लगातार 4 बार (2001 से 2014 तक) मुख्यमन्त्री चुना। गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त नरेन्द्र मोदी विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं और वर्तमान समय में देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से हैं।। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी वे सबसे ज्यादा फॉलोअर वाले भारतीय नेता हैं। उन्हें 'नमो' नाम से भी जाना जाता है। टाइम पत्रिका ने मोदी को पर्सन ऑफ़ द ईयर 2013 के 42 उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया है। अटल बिहारी वाजपेयी की तरह नरेन्द्र मोदी एक राजनेता और कवि हैं। वे गुजराती भाषा के अलावा हिन्दी में भी देशप्रेम से ओतप्रोत कविताएँ लिखते हैं। .

नई!!: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और नरेन्द्र मोदी · और देखें »

बलराज मधोक

प्रोफेसर बलराज मधोक (२५ फ़रवरी १९२० - ०२ मई २०१६) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक, जम्मू-कश्मीर प्रजा परिषद के संस्थापक और मन्त्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संस्थापक, भारतीय जन संघ के एक संस्थापक और अध्यक्ष थे। वे उन्नीस सौ साठ के दशक के वरिष्ट राजनेता थे। वे संसद (लोकसभा) के दो बार सदस्य रह चुके हैं। वे गणमान्य शिक्षाविद, विचारक, इतिहासवेत्ता, लेखक एवं राजनीतिक विश्लेषक भी थे। .

नई!!: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और बलराज मधोक · और देखें »

भारतीय जनता पार्टी

भारतीय जनता पार्टी (संक्षेप में, भाजपा) भारत के दो प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक हैं, जिसमें दूसरा दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस है। यह राष्ट्रीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है।.

नई!!: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय जनता पार्टी · और देखें »

योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ (मूल नाम: अजय सिंह बिष्ट; जन्म 5 जून 1972) गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मन्दिर के महन्त तथा राजनेता हैं एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री हैं। इन्होंने 19 मार्च 2017 को प्रदेश के विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद यहाँ के 21वें मुख्यमन्त्री पद की शपथ ली। - एनडीटीवी - 18 मार्च 2017 वे 1998 से 2017 तक भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और 2014 लोकसभा चुनाव में भी यहीं से सांसद चुने गए थे। आदित्यनाथ गोरखनाथ मन्दिर के पूर्व महन्त अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी हैं। ये हिन्दू युवाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं, तथा इनकी छवि कथित तौर पर एक देशभक्त की है। .

नई!!: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और योगी आदित्यनाथ · और देखें »

राम बहादुर राय

राम बहादुर राय हिंदी के प्रसिद्ध पत्रकार एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के अध्यक्ष हैं। राय दिल्ली से प्रकाशित हिंदी पाक्षिक प्रथम प्रवक्ता के संपादक हैं। वे जनसत्ता समाचार पत्र के संपादक भी रह चुके हैं। राम बहादुर राय ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पर 'रहवरी के सवाल' और पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह पर 'मंजिल से ज्यादा सफर' नामक पुस्तकें लिख चुके हैं। जेपी आंदोलन के संस्थापक संगठनकर्ता राम बहादुर राय ने सत्ता के गलियारों में चक्कर लगाने से साफ इनकार कर दिया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सहयोगी रह चुके श्री राय ने बिहार में 1974 के छात्र आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभायी थी। वे जेपी आंदोलन के ग्यारह सदस्यीय स्थायी समिति से सदस्य थे। राय पहले व्यक्ति थे, जिन्हें 1973 में इंदिरा गांधी सरकार ने आंतरिक सुरक्षा संपोषण अधिनियम (मीसा) के तहत जेल जाना पड़ा। बाद में उन्हें दूसरी बार अठारह महीनों के लिए जेल जाना पड़ा। राय 1974 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन सचिव थे। श्री राय ने ही हवाला घोटाला को सुर्खियों में लाया था। वर्तमान में श्री राय देश की सबसे पुरानी 1948 में स्थापित बहुभाषी न्यूज एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार के समूह सम्पादक हैं। .

नई!!: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और राम बहादुर राय · और देखें »

रामशंकर अग्निहोत्री

श्री रामशंकर अग्निहोत्री भारत के प्रखर चिन्तक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक तथा वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्हें सन् २००८ के लिये माणिकचन्द्र वाजपेयी राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार के लिये चुना गया है। .

नई!!: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और रामशंकर अग्निहोत्री · और देखें »

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

यह लेख भारत के एक सांस्कृतिक संगठन आर एस एस के बारे में है। अन्य प्रयोग हेतु आर एस एस देखें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत का एक दक्षिणपंथी, हिन्दू राष्ट्रवादी, अर्धसैनिक, स्वयंसेवक संगठन हैं, जो व्यापक रूप से भारत के सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी का पैतृक संगठन माना जाता हैं। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अपेक्षा संघ या आर.एस.एस. के नाम से अधिक प्रसिद्ध है। बीबीसी के अनुसार संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संस्थान है। .

नई!!: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ · और देखें »

रवि शंकर प्रसाद

रवि शंकर प्रसाद (जन्म: ३० अगस्त, १९५४) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वर्तमान में वे भारतीय संसद के ऊपरी सदन में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में भारत के कोयला एवं खान मंत्रालय, न्याय एवं विधि मन्त्रालय तथा सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय में राज्य मन्त्री रह चुके हैं। प्रसाद भारत के मुख्य राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अग्रणी सदस्यों में से एक हैं। .

नई!!: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और रवि शंकर प्रसाद · और देखें »

शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान वर्तमान में मध्यप्रदेश प्रांत के मुख्यमंत्री हैं। शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता हैं। वे 29 नवंबर, 2005 को बाबूलाल गौर के स्थान पर राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। .

नई!!: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और शिवराज सिंह चौहान · और देखें »

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास भारत में शिक्षा एवं संस्कृति के क्षेत्र में कार्य करने वाला न्यास है। इसकी स्थापना १८ मई २००७ को की गयी थी। इसके संस्थापक दीनानाथ बत्रा हैं जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक तथा विद्या भारती के पूर्व निदेशक हैं। यह न्यास अपने सहयोगी संगठनों जैसे, शिक्षा बचाओ आन्दोलन समिति के निकट सहयोग से काम करता है। इस न्यास का घोषित लक्ष्य वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की वैकल्पिक व्यवस्था की स्थापना करना है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिये लिये यह संस्था शिक्षा के पाठ्यक्रम, प्रणाली, विधि और नीति को बदलने तथा शिक्षा के 'भारतीयकरण' को आवश्यक मानती है। .

नई!!: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास · और देखें »

साकेत बहुगुणा

साकेत बहुगुणा एक छात्र कार्यकर्ता और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक हैं। .

नई!!: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और साकेत बहुगुणा · और देखें »

सुनील अम्बेकर

सुनील आंबेकर एक प्रतिष्ठित समाज सेवी एवं छात्र कार्यकर्ता हैं। वर्तमान में ये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हैं। ये छात्र जीवन से ही परिषद् से जुड़े हैं और देश भर में संगठन कार्य हेतु प्रवास करते हैं। बडे ही सरल स्वभाव होने के साथ ही वे अविवाहित भी हैं तथा भारतीय राष्ट्रवाद और छात्र राजनीति पर इनका गहरा अध्ययन है। .

नई!!: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और सुनील अम्बेकर · और देखें »

सुषमा स्वराज

सुषमा स्वराज (जन्म: १४ फरवरी १९५२) एक भारतीय महिला राजनीतिज्ञ और भारत की विदेश मंत्री हैं। वे वर्ष २००९ में भारत की भारतीय जनता पार्टी द्वारा संसद में विपक्ष की नेता चुनी गयी थीं, इस नाते वे भारत की पन्द्रहवीं लोकसभा में प्रतिपक्ष की नेता रही हैं। इसके पहले भी वे केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में रह चुकी हैं तथा दिल्ली की मुख्यमन्त्री भी रही हैं। वे सन २००९ के लोकसभा चुनावों के लिये भाजपा के १९ सदस्यीय चुनाव-प्रचार-समिति की अध्यक्ष भी रहीं थीं। अम्बाला छावनी में जन्मी सुषमा स्वराज ने एस॰डी॰ कालेज अम्बाला छावनी से बी॰ए॰ तथा पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से कानून की डिग्री ली। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पहले जयप्रकाश नारायण के आन्दोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। आपातकाल का पुरजोर विरोध करने के बाद वे सक्रिय राजनीति से जुड़ गयीं। वर्ष २०१४ में उन्हें भारत की पहली महिला विदेश मंत्री होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जबकि इसके पहले इंदिरा गांधी दो बार कार्यवाहक विदेश मंत्री रह चुकी हैं। कैबिनेट में उन्हे शामिल करके उनके कद और काबिलियत को स्वीकारा। वे दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और देश में किसी राजनीतिक दल की पहली महिला प्रवक्ता बनने की उपलब्धि भी उन्हीं के नाम दर्ज है। .

नई!!: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और सुषमा स्वराज · और देखें »

स्वदेशी जागरण मंच

स्वदेशी जागरण मंच, भारत का एक राजनैतिक-आर्थिक संगठन है जो स्वदेशी (Indigenous) उद्योगों एवं संस्कृति के विकास के लिये जनता में जागरूकता पैदा करता है। इसकी पहचान संघ परिवार के एक घटक के रूप में है। .

नई!!: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और स्वदेशी जागरण मंच · और देखें »

जयभान सिंह पवैया

जयभान सिंह पवैया (जन्म: ०६ जुलाई १९५५) एक सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यकर्ता एवं राजनेता हैं। सम्प्रति वे मध्य प्रदेश के उच्चतर शिक्षा मंत्री हैं। वे विनय कटियार के बाद बजरंग दल के द्वितीय अध्यक्ष बने। इसके पहले वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक थे। .

नई!!: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और जयभान सिंह पवैया · और देखें »

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, (Jawaharlal Nehru University) संक्षेप में जे॰एन॰यू॰, नई दिल्ली के दक्षिणी भाग में स्थित केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय है। यह मानविकी, समाज विज्ञान, विज्ञान, अंतरराष्ट्रीय अध्ययन आदि विषयों में उच्च स्तर की शिक्षा और शोध कार्य में संलग्न भारत के अग्रणी संस्थानों में से है। जेएनयू को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NACC) ने जुलाई 2012 में किये गए सर्वे में भारत का सबसे अच्छा विश्वविद्यालय माना है। NACC ने विश्वविद्यालय को 4 में से 3.9 ग्रेड दिया है, जो कि देश में किसी भी शैक्षिक संस्थान को प्रदत उच्चतम ग्रेड है .

नई!!: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय · और देखें »

जगदीश शेट्टार

जगदीश शिवप्पा शेट्टार (ಜಗದೀಶ್ ಶಿವಪ್ಪ ಶೆಟ್ಟರ್; जन्म: १७ दिसम्बर १९५५) भारत के कर्नाटक राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे। वे राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में कर्नाटक विधानसभा की हुबली ग्रामीण सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पहले वह सन् २००८-२००९ के दौरान कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष थे। .

नई!!: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और जगदीश शेट्टार · और देखें »

विश्वास सारंग

'''विश्वास सारंग''' विश्वास सारंग, (जन्म - 29 दिसम्बर 1971), मध्य प्रदेश के नरेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी म.प्र.शासन में सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व सांसद कैलाश नारायण सारंग एवं प्रसून सारंग के कनिष्ठ पुत्र हैं। .

नई!!: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और विश्वास सारंग · और देखें »

विजय रूपाणी

विजय रूपाणी (जन्म 2 अगस्त 1956) एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान गुजरात के मुख्यमंत्री हैं। वे राजकोट पश्चिम से गुजरात विधानसभा के सदस्य हैं। वे पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भी हैं|ये जैन धर्म के अनुयाई हैं। .

नई!!: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और विजय रूपाणी · और देखें »

विजय जौली

विजय जौली भारत की राजनीति में उत्तर भारत का एक परिचित नाम है, जो भारतीय जनता पार्टी से सम्बधित एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। भारत की राजधानी दिल्ली के साकेत विधान सभा क्षेत्र से 2003 से 2008 तक विधायक रह चुके हैं। सन् 2008 में दिल्ली की तत्कालीन पदासीन मुख्यमन्त्री श्रीमती शीला दीक्षित के विरुद्ध चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी हैं। .

नई!!: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और विजय जौली · और देखें »

गिरिराज किशोर (राजनीतिज्ञ)

आचार्य गिरिराज किशोर (4 फ़रवरी 1920 – 13 जुलाई 2014) विश्व हिन्दू परिषद के नेता थे। वे श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन के समय से ही परिषद् से जुड़े थे। गिरिराज किशोर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे। श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन में उनकी प्रमुख भूमिका थी। नई दिल्ली स्थित विहिप मुख्यालय में उन्होंने लगभग 94 वर्ष की आयु में 13 जुलाई 2014 को प्राण त्यागे। आजीवन ब्रह्मचर्य का पालन करने वाले आचार्य गिरिराज किशोर ने देहदान का संकल्प बहुत पहले ही कर लिया था ताकि उनकी मृत्यु के बाद भी उनका शरीर किसी के काम आ सके। .

नई!!: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और गिरिराज किशोर (राजनीतिज्ञ) · और देखें »

ओम प्रकाश कोहली

ओम प्रकाश कोहली भारतीय लोकतंत्र की उपरी प्रतिनिधि सभा राज्यसभा के पूर्व सदस्य तथा गुजरात के राज्यपाल हैं। वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े राजनीतिज्ञ हैं। वे 1994 से 2000 तक राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। उन्होने दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष के उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है और दिल्ली के हंसराज कॉलेज तथा देशबंधु कॉलेज में व्याख्याता के पद पर 37 साल से अधिक वर्षों तक सेवा की हैं। वर्ष 1999-2000 के दौरान उन्हें भाजपा की दिल्ली यूनिट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वे आपातकाल के दौरान मीसा के तहत गिरफ्तार भी हुये थे। दिल्ली विश्वविद्यालय से हिन्दी में स्नातकोत्तर कोहली शिक्षाविद और राजनेता होने के साथ-साथ एक लेखक भी हैं। उन्होने 'राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर', 'शिक्षा नीति' और 'भक्तिकाल के संतो की सामाजिक चेतना' आदि पुस्तकें लिखी है। .

नई!!: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और ओम प्रकाश कोहली · और देखें »

कन्हैया कुमार

कन्हैया कुमार अखिल भारतीय छात्र परिषद (AISF), जो  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की स्टूडैंट विंग है, के नेता हैं। वह 2015 में जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) छात्रसंघ के अध्यक्ष पद के लिए चुने गए थे। फरवरी 2016 में   जेएनयू में एक कश्मीरी अलगाववादी, 2001 में भारतीय संसद पर हमले के दोषी, मोहम्मद अफजल गुरु को फांसी के खिलाफ एक छात्र रैली में राष्‍ट्रविरोधी नारे लगाने के आरोप में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। उन्हे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्हे 2 मार्च 2016 में अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया था, क्योंकि राष्ट्र विरोधी नारों में भाग लेने का पुलिस द्वारा कुमार का कोई सबूत प्रस्तुत नहीं किया गया।, Indian Express, 3 March 2016.

नई!!: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और कन्हैया कुमार · और देखें »

कैलाश विजयवर्गीय

कैलाश विजयवर्गीय (जन्म मई 13, १९५६, इंदौर, मध्य प्रदेश) वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में कार्यरत हैं।  इंदौर में भारतीय जनता पार्टी से अपना राजनितिक कैरियर प्रारंभ कर वे इंदौर नगर के महापौर बने। बिना कोई चुनाव हारे वे लगातार छः बार विधानसभा के सदस्य चुने गए और वर्तमान में महू से विधायक हैं। पार्टी में केन्द्रीय नेतृत्व के लिए पदोन्नत होने से पहले वे बारह वर्ष तक राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे  वर्ष २०१४ में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए विजयवर्गीय बीजेपी के चुनाव प्रभारी नियुक्त हुए थे,  उसके बाद ही विधानसभा चुनाव में वहां बीजेपी स्पष्ट बहुमत में आई Iइस जीत से तय लग रहा था कि निकट भविष्य में केन्द्रीय स्तर पर उन्हें महत्वपूर्ण भूमिका मिल सकती है और जून २०१५ में यह सच सिद्ध हो गया जब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया  हरियाणा में उनके चमकीले प्रदर्शन के बाद जैसी उम्मीद थी,पश्चिम बंगाल में वे पार्टी के नए प्रभारी बनाये गए। .

नई!!: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और कैलाश विजयवर्गीय · और देखें »

अतुल कोठारी

अतुल कोठारी भारत के एक शिक्षाविद हैं। सम्प्रति वे शिक्षा बचाओ आन्दोलन समिति के राष्ट्रीय सहसंयोजक तथा शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के सह-सचिव हैं। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महामंत्री रह चुके हैं। विगत १० वर्षो में शिक्षा बचाओ आन्दोलन के माध्यम से उन्होने देश के पाठ्यक्रम, पाठ्य पुस्तकों में विकृतियों, विसंगतियों को दूर कराने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनके प्रयासों से अब तक 11 न्यायालयों के निर्णय शिक्षा बचाओ आन्दोलन के पक्ष में आए हैं। अतुल कोठारी के शिक्षा सम्बन्धित 50 से अधिक शोध-पत्र प्रकाशित हुए है। अतुल कोठारी उर्वर्शी, त्रैमासिक राष्ट्रीय शोध पत्रिका, संस्थापक, शिक्षा स्वास्थ्य न्यास, आदि से भी जुड़े हैं। वे ‘‘शिक्षा उत्थान’’ पत्रिका के संपादक हैं जिसके माध्यम से वे शिक्षा और शिक्षा में भारतीय भाषाओं के उत्थान के लिए प्रयास करते हैं। वे वर्ष 2004 में देश में शिक्षा बचाओ आन्दोलन की शुरूआत करने वालों में से एक हैं। शुरूआत में वे शिक्षा बचाओ आन्दोलन समिति के केन्द्रीय संचालन समिति के सदस्य रहे। वर्ष 2006 से शिक्षा बचाओ आन्दोलन समिति के राष्ट्रीय सहसंयोजक हैं। ‘शिक्षा बचाओ आन्दोलन समिति’ के अस्थाई रूप से शुरू हुए आन्दोलन को स्थाई रूप देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इन सब संस्थाओं और मंचों के माध्यम से भी वे निरंतर भारतीय भाषाओं का विषय उठाते रहे हैं। .

नई!!: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और अतुल कोठारी · और देखें »

अमित शाह

अमित शाह (जन्म: 22 अक्टूबर 1964) एक भारतीय राजनेता और भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष हैं। उन्हें दोबारा भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। वे भारत के गुजरात राज्य के गृहमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के महासचिव रह चुके हैं। इन्हें कुछ लोग भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य के नाम से भी पुकारते हैं। वे संसद के वरिष्ठ सभागृह राज्यसभा के सदस्य है। .

नई!!: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और अमित शाह · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

एबीवीपी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »