लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अक्रे प्रदेश

सूची अक्रे प्रदेश

अक्रे (Acre) ब्राजील का एक प्रदेश है जो उत्तरी बोलिविया तथा दक्षिण-पूर्वी पेरू के बीच में पड़ता है। अक्रे की राजधानी रिओ ब्रांको है। पहले यह बोलिविया के अधीन था तथा यहाँ पर लाखों वर्ग किमी क्षेत्र में रबर के वृक्षों का बाहुल्य था। बाद में ब्राजील सरकार ने इस पर आक्रमण किया और अनेक वर्षों तक दोनों देशों में झगड़ा चलता रहा। १८९९ ई. में अक्रे ने अपने को स्वतंत्र घोषित कर दिया। १९०३ ई. में ब्राजील ने बोलिविया को १,००,००,००० डालर की क्षतिपूर्ति देकर अक्रे को अपने में सम्मिलित कर लिया। .

2 संबंधों: ब्राज़ील, अक्रे नदी

ब्राज़ील

ब्रास़ील (ब्राज़ील) दक्षिण अमरीका का सबसे विशाल एवं महत्त्वपूर्ण देश है। यह देश ५० उत्तरी अक्षांश से ३३० दक्षिणी अक्षांश एवँ ३५० पश्चिमी देशान्तर से ७४० पश्चिमी देशान्तरों के मध्य विस्तृत है। दक्षिण अमरीका के मध्य से लेकर अटलांटिक महासागर तक फैले हुए इस संघीय गणराज्य की तट रेखा ७४९१ किलोमीटर की है। यहाँ की अमेज़न नदी, विश्व की सबसे बड़ी नदियों मे से एक है। इसका मुहाना (डेल्टा) क्षेत्र अत्यंत उष्ण तथा आर्द्र क्षेत्र है जो एक विषुवतीय प्रदेश है। इस क्षेत्र में जन्तुओं और वनस्पतियों की अतिविविध प्रजातियाँ वास करती हैं। ब्राज़ील का पठार विश्व के प्राचीनतम स्थलखण्ड का अंग है। अतः यहाँ पर विभिन्न भूवैज्ञानिक कालों में अनेक प्रकार के भूवैज्ञानिक संरचना सम्बंधी परिवर्तन दिखाई देते हैं। ब्राज़ील के अधिकांश पूर्वी तट एवं मध्य अमेरिका की खोज अमेरिगो वाससक्की ने की एवं इसी के नाम से नई दुनिया अमेरिका कहलाई। सन् १५०० के बाद यहाँ उपनिवेश बनने आरंभ हुए। यहाँ की अधिकांश पुर्तगाली बस्तियों का विकास १५५० से १६४० के मध्य हुआ। २४ जनवरी १९६४ को इसका नया संविधान बना। इसकी प्रमुख भाषा पुर्तगाली है। .

नई!!: अक्रे प्रदेश और ब्राज़ील · और देखें »

अक्रे नदी

अफ्रीका की नदियाँ और अक्रे नदी अक्रे (Acre River) ब्राजील की एक नदी है जो बोलिविया तक ब्राजील को अलग करती है। आगे जाकर पर यह पुरुस नदी (purus) में मिल जाती है। इसकी लम्बाई ६८० किमी है। .

नई!!: अक्रे प्रदेश और अक्रे नदी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

एक्री, आक्री

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »