लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अंगारा नदी

सूची अंगारा नदी

येनिसेय नदी का नक़्शा जिसमें अंगारा नदी का मार्ग भी देखा जा सकता है अंगारा नदी (रूसी: Ангара́; अंग्रेज़ी: Angara) रूस के साइबेरिया क्षेत्र के दक्षिण-पूर्वी भाग में इरकुत्स्क ओब्लास्त और क्रस्नोयार्स्क क्राय राज्यों में बहने वाली १,७७९ किमी लम्बी एक नदी है। यह बयकाल झील से बाहर बहने वाली अकेली नदी है और साइबेरिया की महत्त्वपूर्ण येनिसेय नदी की एक उपनदी है। इरकुत्स्क ओब्लास्त के बहुत से प्रमुख शहर, जैसे कि इरकुत्स्क, अंगार्स्क, ब्रात्स्क और उसत-इलिम्स्क इसी के किनारे बसे हुए हैं। इलिम नदी इस नदी की एक उपनदी है और अंगारा नदी को इस से विलय करने से पहले 'ऊपरी तुंगुस्का नदी' (Верхняя Тунгуска, वेर्ख़न्याया तुंगुस्का, Upper Tunguska River) के नाम से भी जाना जाता है। ध्यान दे कि 'निचली तुंगुस्का नदी' (Нижняя Тунгуска, निझ़न्याया तुंगुस्का, Lower Tunguska River) येनिसेय नदी की एक अलग उपनदी है जो अंगारा नदी से भिन्न है।, Encyclopedia Britannica Online, Accessed 2006-10-26 .

5 संबंधों: बयकाल झील, येनिसेय नदी, सेलेन्गा नदी, इरकुत्स्क, इरकुत्स्क ओब्लास्त

बयकाल झील

बयकाल झील (रूसी: о́зеро Байка́л ओज़ेरो बयकाल, बुर्यात: Байгал нуур बयगाल नुउर, अर्थ: प्रकृति झील) दुनिया की सब से प्राचीन और गहरी झील है। यह झील ३ करोड़ वर्ष से लगातार बनी हुई है और इसकी औसत गहराई ७४४.४ मीटर है। हालाँकि कैस्पियन सागर विश्व की सबसे ज़्यादा पानी वाली झील है, बयकाल का स्थान दुसरे नंबर पर आता है। क्योंकि कैस्पियन का पानी खारा है, इसलिए बयकाल दुनिया की सब से बड़ी मीठे पानी की झील है। अगर बर्फ़ में जमे हुए पानी और ज़मीन के अन्दर बंद हुए पानी को अलग छोड़ दिया जाए, तो दुनिया की सतह पर मौजूद २०% मीठा पानी इसी एक झील में समाया हुआ है। बयकाल झील रूस के साइबेरिया क्षेत्र के दक्षिण भाग में, रूस के दो राज्यों (इरकुत्स्क ओब्लास्त और बुर्यात गणतंत्र) की सीमा पर स्थित है। इस झील को यूनेस्को ने विश्व की अनूठी प्राकृतिक विरासतों की सूची में शामिल कर रखा है। इस झील की लम्बाई ६३६ किलोमीटर है और इस झील में दुनिया में उपस्थित कुल पीने लायक पानी का पाँचवा हिस्सा और रूस में उपस्थित कुल पीने लायक पानी का ९०% हिस्सा सुरक्षित है। इस झील में पाए जान वाले बहुत-से जीव और बहुत-सी वनस्पतियाँ दुनिया भर में किसी अन्य जलाशय में नहीं पाए जाते। बयकाल की सबसे अधिक गहराई १,६४२ मीटर है (यानि ५,३८७ फ़ुट) और इसका पानी विश्व की सब झीलों में साफ़ माना जाता है। इस झील का अकार एक पतले, लम्बे नए चाँद की तरह है। .

नई!!: अंगारा नदी और बयकाल झील · और देखें »

येनिसेय नदी

येनिसेय नदी का जलसम्भर, समेत बायकल झील के येनिसेय नदी (रूसी: Енисе́й, अंग्रेज़ी: Yenisei) उत्तरी एशिया के साइबेरिया क्षेत्र की एक महान नदी है जो आर्कटिक महासागर में विलय होने वाला दुनिया का सबसे बड़ा नदी-मंडल है। यह नदी मंगोलिया के सायन पर्वतों से शुरू होकर रूस में दाख़िल होती है और फिर उत्तर की तरफ़ हज़ारों किलोमीटर बहकर आर्कटिक महासागर के कारा सागर में बह जाती है। कुल मिलाकर यह ५,५३९ किमी लम्बी है। इसकी औसत गहराई १४ मीटर (४५ फ़ुट) है और सबसे ज़्यादा गहराई २४ मीटर (८० फ़ुट) है। कुल मिलाकर येनिसेय नदी के जलसम्भर का क्षेत्रफल २५,८०,००० वर्ग किमी है। अपने कुल पानी के बहाव के हिसाब से यह नदी विश्व की छठी सब से बड़ी नदी है।, Trevor Day, Richard Garratt, Infobase Publishing, 2006, ISBN 978-0-8160-5328-5,...

नई!!: अंगारा नदी और येनिसेय नदी · और देखें »

सेलेन्गा नदी

सेलेन्गा नदी और उसकी उपनदियों के मार्गों का नक़्शा सेलेन्गा नदी (मंगोल: Сэлэнгэ мөрөн, सेलेन्गे मोरोन; रूसी: Селенга; अंग्रेज़ी: Selenga) मंगोलिया और रूस के साइबेरिया क्षेत्र के बुर्यातिया गणतंत्र की एक प्रमुख नदी है। यह इदेर नदी (Ider) और देलगेर नदी (Delgermörön) के विलय से बनती है और इसका पानी अंत में बायकल झील में एक नदीमुख (डेल्टा) बनाकर मिल जाता है। इसकी कुल लम्बाई ९९२ किमी है और यह येनिसेय-अंगारा नदी मंडल के लिए जल का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।, www.medeelel.mn, Accessed July 16, 2007 बायकल झील में जाने वाला लगभग आधा पानी इसी नदी से आता है।, Hellmuth Barthel, Haack, 1988 मंगोलिया के सेलेन्गे प्रान्त का नाम इसी नदी से आया है। .

नई!!: अंगारा नदी और सेलेन्गा नदी · और देखें »

इरकुत्स्क

रूस के नक़्शे में इरकुत्स्क ओब्लास्त (लाल रंग में) इरकुत्स्क (रूसी भाषा: Ирку́тск, अंग्रेज़ी: Irkutsk) रूस के साइबेरिया क्षेत्र के दक्षिणपूर्वी भाग में स्थित इरकुत्स्क ओब्लास्त नामक प्रान्त की राजधानी है। अंगारा नदी के किनारे बसा हुआ यह शहर साइबेरिया के सबसे बड़े शहरों में से एक है और २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ५,८७,२२५ गिनी गई थी। इसके पास अन्गार्स्क (Angarsk) और शेलेख़ोव (Shelekhov) शहर स्थित हैं जो इरकुत्स्क महानगर क्षेत्र का हिस्सा गिने जाते हैं और अगर इन्हें भी गिना जाए तो इरकुत्स्क महानगर की आबादी १० लाख के आसपास है। इरकुत्स्क में जुलाई में तापमान ३७.२ सेंटीग्रेड तक जा चुका है और सर्दियों में जनवरी में −४९.७ सेंटीग्रेड तक गिर भी चुका है। इतनी भयंकर सर्दी में शीतकालीन मौसम में किसी ज़माने में यहाँ दूध जमी हुई ईंटों में बिका करता था।, Henry Lansdell, Houghton, Mifflin, 1882,...

नई!!: अंगारा नदी और इरकुत्स्क · और देखें »

इरकुत्स्क ओब्लास्त

रूस के नक़्शे में इरकुत्स्क ओब्लास्त (लाल रंग में) इरकुत्स्क ओब्लास्त (रूसी भाषा: Ирку́тская о́бласть, इरकुत्स्काया ओब्लास्त; अंग्रेज़ी: Irkutsk Oblast) रूस के साइबेरिया क्षेत्र के दक्षिणपूर्वी भाग में स्थित रूस का एक संघीय खंड है जो उस देश की शासन प्रणाली में ओब्लास्त का दर्जा रखता है। यह अंगारा, लेना और निझ़नाया तुंगुस्का नदियों का जलसम्भर क्षेत्र है। इसकी राजधानी इरकुत्स्क शहर है और इस प्रान्त की आबादी २०१० की जनगणना में २४,२८,७५० अनुमानित की गई थी। इरकुत्स्क ओब्लास्त का क्षेत्रफल ७,६७,९०० वर्ग किमी है यानि लगभग पाकिस्तान के क्षेत्रफल के बराबर। इरकुत्स्क ओब्लास्त की स्थापना सोवियत संघ के ज़माने में २६ सितम्बर १९३७ को हुई थी।, Europa Publications, Psychology Press, 2002, ISBN 978-1-85743-142-1,...

नई!!: अंगारा नदी और इरकुत्स्क ओब्लास्त · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »