लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

श्रद्धा कपूर

सूची श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। यह मुख्य रूप से आशिकी 2 में अपने अभिनय और गानों के कारण जानी जाती हैं। इन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत वर्ष 2010 में तीन पत्ती नामक फ़िल्म से की, जिसमें उनके किरदार का नाम अपर्णा खन्ना था। .

29 संबंधों: ए फ़्लाइंग जट्ट, एबीसीडी 2, एक विलन, तीन पत्ती (2010 फ़िल्म), पद्मिनी कोल्हापुरी, पंजाबी, फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार, बाग़ी (2016 फ़िल्म), भारत, भारतीय, महाराष्ट्र, मुम्बई, रॉक ऑन!! २, लता मंगेशकर, शक्ति कपूर, साहो (२०१७ फ़िल्म), हसीना पारकर, हाफ गर्लफ्रेंड (फ़िल्म), हैदर, जूहू, गोरी तेरे प्यार में, ओके जानू, आशा भोंसले, आशिकी, आशिकी 2, इमरान ख़ान (अभिनेता), अभिनेत्री, अमिताभ बच्चन, उंगली (फ़िल्म)

ए फ़्लाइंग जट्ट

ए फ़्लाइंग जट्ट २०१६ की एक बॉलीवुड हिन्दी भाषी सुपरहीरो फ़िल्म है जिसका निर्देशन रेमो डीसूजा ने किया है। फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ,जैकलिन फर्नांडीस तथा प्रोफेशनल रेसलर नाथन जॉन्स मुख्य किरदार में है। फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ ने एक सुपरहीरो का किरदार निभाया, जबकि जैकलिन फर्नांडीस ने श्रॉफ की प्रेमिका का किरदार निभाया। फ़िल्म २५ अगस्त २०१६ को प्रदर्शित हुई। .

नई!!: श्रद्धा कपूर और ए फ़्लाइंग जट्ट · और देखें »

एबीसीडी 2

एबीसीडी 2 (अंग्रेज़ी: Any Body Can Dance 2, उच्चारण: एनी बॉडी केन डांस टू; हिंदी अनुवाद: कोई भी नाच सकता है 2) एक नृत्य पर आधारित भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्देशन रेमो डीसूजा और निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभु देवा हैं। इसके अलावा सहायक किरदार में लॉरेन गॉटलिब, राघव जुयाल और धर्मेश येलांदे हैं। यह फिल्म 2013 में बनी फिल्म एबीसीडी का दूसरा भाग है। यह फिल्म 19 जून 2015 को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: श्रद्धा कपूर और एबीसीडी 2 · और देखें »

एक विलन

एक विलन एक भारतीय रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है जिसके डायरेक्टर मोहित सूरी हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख तथा श्रद्धा कपूर मुख्य अभिनय भूमिका में हैं। बालाजी टेलीफ़िल्म्स और बालाजी मोशन पिक्चर्स के अंतर्गत एकता कपूर तथा शोभा कपूर द्वारा उत्पादित है। यह २७ जून २०१४ को रिलीज़ हुई। .

नई!!: श्रद्धा कपूर और एक विलन · और देखें »

तीन पत्ती (2010 फ़िल्म)

तीन पत्ती 2010 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: श्रद्धा कपूर और तीन पत्ती (2010 फ़िल्म) · और देखें »

पद्मिनी कोल्हापुरी

पद्मिनी कोल्हापुरे अपने समय की हिन्दी फिल्मों की एक जानी-मानी अभिनेत्री रही हैं। .

नई!!: श्रद्धा कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी · और देखें »

पंजाबी

पंजाबी का इनमें से मतलब हो सकता: संस्कृति में.

नई!!: श्रद्धा कपूर और पंजाबी · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे पुरानी और प्रमुख घटनाओं में से एक रही है। इसकी शुरुआत सबसे पहले 1954 में हुई जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी स्थापना हुई थी। पुरस्कार जनता के मत एवं ज्यूरी के सदस्यों के मत दोनों के आधार पर दी हर साल दी जाती है। .

नई!!: श्रद्धा कपूर और फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार · और देखें »

बाग़ी (2016 फ़िल्म)

बागी एक हिन्दी भाषा में बनी भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है। जिसका निर्देशन शब्बीर खान ने किया है। यह फ़िल्म 29 अप्रैल 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। इसमें मुख्य किरदार में श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ हैं। .

नई!!: श्रद्धा कपूर और बाग़ी (2016 फ़िल्म) · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: श्रद्धा कपूर और भारत · और देखें »

भारतीय

भारत देश के निवासियों को भारतीय कहा जाता है। भारत को हिन्दुस्तान नाम से भी पुकारा जाता है और इसीलिये भारतीयों को हिन्दुस्तानी भी कहतें है।.

नई!!: श्रद्धा कपूर और भारतीय · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: श्रद्धा कपूर और महाराष्ट्र · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: श्रद्धा कपूर और मुम्बई · और देखें »

रॉक ऑन!! २

रॉक ऑन!! २ (अंग्रेजी:Rock On!! 2) एक आगामी भारतीय रॉक म्यूजिकल,ड्रामा फ़िल्म है जिसका निर्देशन शुजाद सौदागर ने किया है।फ़िल्म में श्रद्धा कपूर,अर्जुन रामपाल तथा फरहान अख्तर मुख्य किरदार है। .

नई!!: श्रद्धा कपूर और रॉक ऑन!! २ · और देखें »

लता मंगेशकर

लता मंगेशकर (जन्म 28 सितंबर, 1929 इंदौर) भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका हैं, जिनका छ: दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। हालाँकि लता जी ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायक के रूप में रही है। अपनी बहन आशा भोंसले के साथ लता जी का फ़िल्मी गायन में सबसे बड़ा योगदान रहा है। लता की जादुई आवाज़ के भारतीय उपमहाद्वीप के साथ-साथ पूरी दुनिया में दीवाने हैं। टाईम पत्रिका ने उन्हें भारतीय पार्श्वगायन की अपरिहार्य और एकछत्र साम्राज्ञी स्वीकार किया है। .

नई!!: श्रद्धा कपूर और लता मंगेशकर · और देखें »

शक्ति कपूर

शक्ति कपूर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। शक्ति कपूर का जन्म ३ सितंम्बर १९५२ को पंजाबी परिवार में हुआ था। .

नई!!: श्रद्धा कपूर और शक्ति कपूर · और देखें »

साहो (२०१७ फ़िल्म)

साहो एक आगामी भारतीय एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है जो सुजीत के द्वारा लिखित व निर्देशित है। यह फ़िल्म यूवी क्रेसशन्स द्वारा उत्पादित है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में प्रभास और श्रद्धा कपूर है। फिल्म की शूटिंग जून २०१७ में शुरू हुई। .

नई!!: श्रद्धा कपूर और साहो (२०१७ फ़िल्म) · और देखें »

हसीना पारकर

हसीना:द क़्वीन ऑफ़ मुम्बई (Haseena: The Queen of Mumbai) एक भारतीय आगामी हिन्दी जीवनी आपराधिक फिल्म है जिनका निर्देशन अपूर्वा लाखिया ने किया है और फ़िल्म के निर्माता नाहिद ख़ान है। फिल्म की शूटिंग के फ़ोटोग्रेफी फरवरी २०१६ से शुरू हुई थी और फिल्म की शूटिंग अक्टूबर २०१६ से शुरू हुई थी। यह फिल्म आतंकवादी दाऊद इब्राहिम की बहिन हसीना परकार के ऊपर आधारित है। फिल्म में मुख्य किरदार श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर है। फिल्म में श्रद्धा कपूर के अपने भाई सिद्धांत कपूर दाऊद इब्राहिम का अभिनय करेंगे जबकि अंकुर भाटिया हसीना के पति का अभिनय करेंगे। .

नई!!: श्रद्धा कपूर और हसीना पारकर · और देखें »

हाफ गर्लफ्रेंड (फ़िल्म)

हाफ गर्लफ्रेंड २०१७ की एक भारतीय रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है जिसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। .

नई!!: श्रद्धा कपूर और हाफ गर्लफ्रेंड (फ़िल्म) · और देखें »

हैदर

एक भारतीय उपनाम। श्रेणी:भारतीय उपनाम.

नई!!: श्रद्धा कपूर और हैदर · और देखें »

जूहू

जूहू पश्चिमी मुंबई का एक क्षेत्र है। श्रेणी:मुंबई के क्षेत्र.

नई!!: श्रद्धा कपूर और जूहू · और देखें »

गोरी तेरे प्यार में

गोरी तेरे प्यार में पुनीत मल्होत्रा द्वारा लिखित एवं निर्देशित २०१३ की भारतीय रोमांटिक हास्य फ़िल्म है। फ़िल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले करण जौहर ने किया है जिसमें इमरान ख़ान, करीना कपूर खान और श्रद्धा कपूर ने मुख्य अभिनेता हैं। .

नई!!: श्रद्धा कपूर और गोरी तेरे प्यार में · और देखें »

ओके जानू

ओके जानू (अंग्रेज़ी:OK Jaanu) २०१७ की एक भारतीय रोमांचक नाट्य फ़िल्म है जिसका निर्देशन शाद अली ने किया है जबकि फ़िल्म के निर्माता करण जोहर है तथा धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले फ़िल्म प्रदर्शित होगी। फ़िल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर मुख्य किरदार है। यह फ़िल्म मानी रत्नम पर आधारित है जो कि एक तमिल फ़िल्म ओके कनमानी फ़िल्म की पुनःनिर्मित है। २९ फरवरी २०१६ को फ़िल्म का पहला दृश्य प्रदर्शित किया गया था। जबकि यह फ़िल्म १३ जनवरी २०१७ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: श्रद्धा कपूर और ओके जानू · और देखें »

आशा भोंसले

आशा भोंसले (जन्म: 8 सितम्बर 1933) हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर पार्श्वगायिका हैं। लता मंगेशकर की छोटी बहन और दीनानाथ मंगेशकर की पुत्री आशा ने फिल्मी और गैर फिल्मी लगभग 16 हजार गाने गाये हैं और इनकी आवाज़ के प्रशंसक पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा के भी अनेक गीत गाए हैं। आशा भोंसले ने अपना पहला गीत वर्ष 1948 में सावन आया फिल्म चुनरिया में गाया। आशा की विशेषता है कि इन्होंने शास्त्रीय संगीत, गजल और पॉप संगीत हर क्षेत्र में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है और एक समान सफलता पाई है। उन्होने आर॰ डी॰ बर्मन से शादी की थी। .

नई!!: श्रद्धा कपूर और आशा भोंसले · और देखें »

आशिकी

आशिकी 1990 की महेश भट्ट द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की संगीतमय प्रेमकहानी फ़िल्म है। राहुल रॉय, अनु अग्रवाल और दीपक तिजोरी प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण द्वारा दिये गए संगीत के लिए जानी जाती है, जिससे गायक कुमार सानु और संगीत लेबल टी-सीरीज़ ने पैठ बनाई थी। अपने संगीत की वजह से फ़िल्म वाणिज्यिक और समीक्षकों में सफल रही। आज भी इस फिल्म के गीत और संगीत कल की तरह ही लोकप्रिय हैं। इस फिल्म के संगीत एलबम को प्लैनेट बौलीवुड के "१०० ग्रेटेस्ट बौलीवुड साउन्डट्रैक्स" में चतुर्थ स्थान दिया गया। .

नई!!: श्रद्धा कपूर और आशिकी · और देखें »

आशिकी 2

Seetesh & Neeraj loves each other | name .

नई!!: श्रद्धा कपूर और आशिकी 2 · और देखें »

इमरान ख़ान (अभिनेता)

इमरान ख़ान (बांग्ला: ইমরান খ়ান), (जन्म: 13 जनवरी, 1983) एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म के अभिनेता हैं। ये अभिनेता आमिर खान व निर्माता-निर्देशक मंसूर खान के भांजे है। खान ने २००८ में फ़िल्म जाने तू या जाने ना ने अभिनय क्षेत्र में पदार्पण किया था। इस फ़िल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नए अभिनेता का फ़िल्मफेयर पुरस्कार मिला था। उन्होंने बाद में आई हेट लव स्टोरीज़ (२०१०), देली बेली (२०११) और मेरे ब्रदर की दुल्हन (२०११) जैसी सफल फ़िल्मों में काम किया। .

नई!!: श्रद्धा कपूर और इमरान ख़ान (अभिनेता) · और देखें »

अभिनेत्री

अभिनेत्री वह महिला कलाकार है जो एक चलचित्र या नाटक में किसी चरित्र का अभिनय करती है। पुरुष कलाकार के लिए अभिनेता शब्द का प्रयोग किया जाता है। .

नई!!: श्रद्धा कपूर और अभिनेत्री · और देखें »

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन (जन्म-११ अक्टूबर, १९४२) बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेता हैं। १९७० के दशक के दौरान उन्होंने बड़ी लोकप्रियता प्राप्त की और तब से भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रमुख व्यक्तित्व बन गए हैं। बच्चन ने अपने करियर में कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें तीन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और बारह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार शामिल हैं। उनके नाम सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फ़िल्मफेयर अवार्ड का रिकार्ड है। अभिनय के अलावा बच्चन ने पार्श्वगायक, फ़िल्म निर्माता और टीवी प्रस्तोता और भारतीय संसद के एक निर्वाचित सदस्य के रूप में १९८४ से १९८७ तक भूमिका की हैं। इन्होंने प्रसिद्द टी.वी.

नई!!: श्रद्धा कपूर और अमिताभ बच्चन · और देखें »

उंगली (फ़िल्म)

उंगली एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है। इसका निर्देशन रेंसिल डी'सिल्वा कर रहे हैं। यह २८ नवम्बर २०१४ को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगा। इस पर ₹१५ करोड़ की लागत आई। .

नई!!: श्रद्धा कपूर और उंगली (फ़िल्म) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

श्रद्धा कपूर की फ़िल्में

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »